Category: Sports

  • WPL 2026 Points Table: गुजरात जाएंट्स की जीत से हिली पॉइंट्स टेबल, मुंबई इंडियंस टॉप-2 से बाहर

    WPL 2026 Points Table: गुजरात जाएंट्स की जीत से हिली पॉइंट्स टेबल, मुंबई इंडियंस टॉप-2 से बाहर

    नई दिल्ली। WPL 2026 Updated Points Table: एशले गार्डनर की अगुवाई वाली गुजरात जाएंट्स ने गुरुवार, 22 जनवरी को डब्ल्यूपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 45 रनों से पटखनी दी। गुजरात जाएंट्स की टीम इस जीत के साथ WPL 2026 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। GG की जीत से 2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है। हरमनप्रीत कौर की टीम अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। MI टूर्नामेंट में अपनी लय खो चुकी है, उन्हें पिछले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत का पंजा लगाकर पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

    गुजरात जाएंट्स ने अभी तक WPL 2026 में 6 मैच खेले हैं, तीन में उन्हें जीत मिली है वहीं इतने ही मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। GG के खाते में कुल 6 पॉइंट्स है। वहीं मुंबई ने भी अभी तक 6 मैच खेल लिए हैं, मगर उन्हें सिर्फ 2 ही मुकाबलों में जीत नसीब हुई है, वहीं 4 मैच टीम हारी है। मुंबई को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो बचे दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।
    बता दें, WPL प्लेऑफ में कुल तीन टीमें कदम रखती है। पॉइंट्स टेबल की टॉपर सीधा फाइनल में प्रवेश करती है, वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होता है।

    WPL 2026 पॉइंट्स टेबल
    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 5 0 0 10 +1.882
    गुजरात जाएंट्स 6 3 3 0 6 -0.341
    मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 4 +0.046
    दिल्ली कैपिटल्स 5 2 3 0 4 -0.586
    यूपी वॉरियर्स 6 2 4 0 4 -0.769

    कैसा रहा GG vs UPW मैच?
    टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम ने सोफी डिवाइन की फिफ्टी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बोर्ड पर लगाए। बेथ मूनी ने 38 रनों की पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी यूपी की टीम कभी रनचेज में नहीं दिखी। फोबे लिचफील्ड 32 रनों के साथ टीम की हाईएस्ट स्कोरर रहीं, वहीं क्लो ट्राइटन ने 30 रन बनाए। यूपी की 8 बैटर सिंगल डिजिट पर आउट हुईं।

  • IND vs NZ 2nd T20I: रायपुर की पिच पर आज बारिश करेंगे रन या पलट सकता है खेल? पिच रिपोर्ट जानें

    IND vs NZ 2nd T20I: रायपुर की पिच पर आज बारिश करेंगे रन या पलट सकता है खेल? पिच रिपोर्ट जानें

    नई दिल्ली।  IND vs NZ Pitch Report 2nd T20I इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड (India and New Zealand)5 मैच की टी20 सीरीज (T20 series)का दूसरा मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर(Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium)में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच 48 रनों से जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। आज सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी अपनी बढ़त को दोगुना करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं मिचेल सेंटनर की न्यूजीलैंड सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। पहले मैच में तो रनों की खूब बरसात हुई थी, भारत ने 238 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 190 रन बना दिए थे। ऐसे में आईए जानते हैं क्या रायपुर की पिच पर भी रनों की बरसात होगी? या यहां गेंदबाजों का जादू चलेगा।
    IND vs NZ पिच रिपोर्ट
    रायपुर में यह सिर्फ दूसरा टी20 मैच हो रहा है। पहले मैच में, जो 1 दिसंबर, 2023 को हुआ था, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया था। स्पिनर अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने 175 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया था। वह मैच 2024 T20 वर्ल्ड कप की जीत से पहले हुआ था और तब से भारत ने बल्ले से अपना आक्रामक खेल काफी बढ़ा दिया है। अगर वे फिर से पहले बैटिंग करते हैं और अभिषेक शर्मा या कोई और भारतीय बल्लेबाज शानदार पारी खेलता है, तो यह न्यूजीलैंड के लिए एक और मुश्किल चुनौती हो सकती है।
    हाल ही में, दिसंबर 2025 में एक ODI मैच हुआ था जिसमें भारत ने 358 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका ने उसे चेज़ कर लिया था।

    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड संभावित XI
    भारत (IND): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह न्यूज़ीलैंड (NZ): टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (सी), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

  • T20 वर्ल्ड कप 2026 विवाद: बांग्लादेश के बहिष्कार से ICC के सामने संकट, क्रिकेट में बढ़ी राजनीति की तपिश

    T20 वर्ल्ड कप 2026 विवाद: बांग्लादेश के बहिष्कार से ICC के सामने संकट, क्रिकेट में बढ़ी राजनीति की तपिश


    नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उस समय बड़ा भूचाल आ गया जब बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार का औपचारिक ऐलान कर दिया। भारत में प्रस्तावित इस मेगा टूर्नामेंट से हटने के फैसले के पीछे बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं और मौजूदा राजनीतिक हालात का हवाला दिया है। इस फैसले ने न केवल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं बल्कि पूरे टूर्नामेंट के शेड्यूल, ग्रुप समीकरण और एशियाई क्रिकेट की राजनीति को भी नए सिरे से चर्चा में ला दिया है।

    बांग्लादेश सरकार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों ने एकजुट होकर यह स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा परिस्थितियों में भारत जाकर खेलना सुरक्षित नहीं है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ICC पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जा रही। उनका कहना है कि बांग्लादेश किसी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।

    ICC पहले ही यह साफ कर चुका था कि T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही होंगे और किसी भी हाल में वेन्यू बदला नहीं जाएगा। इसके बावजूद बांग्लादेश अपने फैसले पर अडिग रहा। 21 जनवरी को ICC से आधिकारिक संदेश मिलने के बाद BCB अध्यक्ष ने सरकार के खेल सलाहकार से मुलाकात की। इसके अगले दिन खिलाड़ियों के साथ अहम बैठक हुई, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद BCB ने औपचारिक रूप से ICC को सूचित कर दिया कि यदि मैचों का वेन्यू श्रीलंका नहीं बदला गया तो बांग्लादेश टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा।

    ICC की 21 जनवरी को हुई अहम बैठक में बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से बाहर कराने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर वोटिंग कराई गई, जिसमें 16 में से 14 देशों ने बांग्लादेश के खिलाफ मतदान किया। केवल पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद ICC ने बयान जारी कर कहा कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों, अधिकारियों या दर्शकों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस खतरा नहीं है और टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

    टूर्नामेंट शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया था। टीम का पहला मुकाबला 7 फरवरी 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था। इसके बाद 9 फरवरी को इटली, 14 फरवरी को इंग्लैंड और 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ मैच खेले जाने थे। अब बांग्लादेश के हटने से यह पूरा शेड्यूल अधर में लटक गया है।विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत-बांग्लादेश के हालिया राजनीतिक तनाव का असर अब क्रिकेट पर साफ दिखने लगा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक मुद्दों, आईपीएल 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान के बाहर होने और आईपीएल के प्रसारण से जुड़े फैसलों ने रिश्तों में और कड़वाहट बढ़ाई है।

    बांग्लादेश के बाहर होने के बाद बड़ा सवाल यह है कि उसकी जगह कौन लेगा। चर्चाएं हैं कि स्कॉटलैंड को मौका दिया जा सकता है, हालांकि इस पर अभी ICC की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बांग्लादेश के बहिष्कार ने ICC की साख और आयोजन क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब दुनिया की नजरें ICC के अगले कदम पर टिकी हैं कि वह इस संकट से कैसे निपटता है और T20 वर्ल्ड कप 2026 को बिना किसी बड़े झटके के आगे बढ़ा पाता है या नहीं।

  • क्रिकेट अपडेट: अक्षर पटेल की चोट से टीम इंडिया की तैयारी प्रभावित, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर नजर

    क्रिकेट अपडेट: अक्षर पटेल की चोट से टीम इंडिया की तैयारी प्रभावित, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर नजर

    नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट के दौरान टीम इंडिया के उपकप्तान और ऑलराउंडर अक्षर पटेल की चोट ने भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। नागपुर में 21 जनवरी को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्षर गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए। डेरिल मिचेल के शॉट को रोकने की कोशिश में गेंद उनके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर जा लगी, जिससे तुरंत खून निकलने लगा और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

    चोट लगने के समय अक्षर ने अपने ओवर की केवल तीन गेंदें ही फेंकी थीं। चूंकि वे बाएं हाथ के गेंदबाज हैं, इस उंगली की चोट को गंभीर माना जा रहा है। उनके ओवर की शेष गेंदें अभिषेक शर्मा ने डालीं। अब सवाल उठ रहा है कि यह चोट उनकी 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर कितना असर डालेगी। फिलहाल टीम और फैंस उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

    उपकप्तान अक्षर की भूमिका और चिंता

    अक्षर पटेल को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ऐसे में उनकी चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। चोट की गंभीरता और अक्षर को मैदान से कितने समय तक दूर रहना पड़ेगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

    नागपुर में टी20 मुकाबला: भारत ने बनाई बढ़त

    पहले टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। इस बड़े स्कोर की नींव अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने रखी। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 84 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

    न्यूजीलैंड की चुनौती और अगला मुकाबला

    लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम दबाव में नजर आई और 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। ग्लेन फिलिप्स ने संघर्ष करते हुए 40 गेंदों में 78 रन बनाए, लेकिन यह प्रयास भारत की जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 23 जनवरी, रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड वापसी की कोशिश करेगा, जबकि भारत अपनी बढ़त मजबूत करने उतरेगा।

  • सोशल मीडिया पर बॉक्स ऑफिस धमाल: राशिद खान ने कमेंट कर बढ़ाया Border-2 का क्रेज़, सितारों ने भी जताई प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया पर बॉक्स ऑफिस धमाल: राशिद खान ने कमेंट कर बढ़ाया Border-2 का क्रेज़, सितारों ने भी जताई प्रतिक्रिया

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी ‘बॉर्डर-2’ के सोशल मीडिया ट्रेंड में छलांग लगा दी है. इन दिनों लोग सोशल मीडिया पर इस तरह की रील बना रहे हैं कि अगर उनकी वीडियो (रील) पर अहान शेट्टी ने कमेंट किया तो वह बॉर्डर-2 फिल्म देखने थिएटर में जाएंगे. मजे की बात यह है कि लोगों की रील्स पर अहान शेट्टी जमकर कमेंट कर रहे हैं. बताते चलें कि फिल्म 23 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

    अहान शेट्टी के अलावा उनके पिता सुनील शेट्टी का कमेंट भी लोगों की रील पर दिखाई दे रहा है. वहीं बात करें राशिद खान की, तो उनकी वीडियो पर अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी ने तो कमेंट किया, लेकिन इसके अलावा उनकी रील पर एक और शख्स का कमेंट आया, जिसने सभी का ध्यान खींचा.

    बॉर्डर-2 जरूर देखने जाऊंगा
    गौर करने वाली बात यह है कि राशिद ने इस ट्रेंड को कुछ अलग अंदाज में फॉलो किया. जहां एक तरफ लोग अपनी वीडियो में लिख रहे हैं कि अगर अहान शेट्टी ने इस रील पर कमेंट किया तो वह फिल्म देखने जाएंगे, लेकिन राशिद ने पहले ही साफ कर दिया कि वह फिल्म देखने तो जरूर जाएंगे.

    वीडियो के कैप्शन में राशिद ने लिखा, “बॉर्डर-2 तो मैं जरूर देखने जाऊंगा. लेकिन देखते हैं कि क्या होता है अगर मैं यह पोस्ट करता हूं.” इसके साथ राशिद ने कैप्शन में सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी, वरुण धवन और सनी देओल को टैग किया.
    वरुण धवन ने भी किया कमेंट
    वैसे इस ट्रेंड में ज्यादातर अहान शेट्टी ही लोगों की रील्स पर कमेंट कर रहे हैं. अहान के अलावा उनके पिता सुनील शेट्टी भी कमेंट के जरिए अपनी दस्तक दे रहे हैं. लेकिन, राशिद खान की वीडियो में वरुण धवन का भी कमेंट देखने को मिला. हालांकि सनी देओल का कमेंट अफगानी क्रिकेटर की वीडियो पर नहीं आया. राशिद ने सनी देओल को भी टैग किया था.

  • T20 में सिंह का धमाका: सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा और धोनी के साथ जुड़े ‘बिग फिनिशिंग हीरो’ क्लब में

    T20 में सिंह का धमाका: सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा और धोनी के साथ जुड़े ‘बिग फिनिशिंग हीरो’ क्लब में


    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा फिनिशर रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जबरदस्त धाक जमा दी है। बुधवार 21 जनवरी को नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में रिंकू ने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़कर अपने खेल का जलवा दिखाया। इस प्रदर्शन के साथ ही रिंकू सिंह ने महान फिनिशर एमएस धोनी के रिकॉर्ड के बराबरी कर ली।

    रिंकू सिंह अब टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि इस सूची में सबसे आगे हार्दिक पांड्या हैं।

    हार्दिक पांड्या ने 20वें ओवर में अब तक 99 गेंदों का सामना करते हुए 15 छक्के जड़े हैं, जबकि रिंकू ने मात्र 38 गेंदों में 12 छक्के जड़े। वहीं, धोनी ने 132 गेंदों में 12 छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 11 छक्के, दिनेश कार्तिक ने 49 गेंदों में 9 और विराट कोहली ने 58 गेंदों में 8 छक्के आखिरी ओवर में लगाए हैं।

    रिंकू सिंह ने पहले टी20 में सिर्फ 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 220 रहा। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 238 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

    पिछली सीरीज तक रिंकू टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने अपने प्रदर्शन से टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय में रिंकू सिंह जैसी परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने वाली खतरनाक फिनिशर दुनिया में कम ही हैं।

  • New Sixer King of India: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, जानें टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट

    New Sixer King of India: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, जानें टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट


    नई दिल्ली।
    छोटे शर्मा यानी अभिषेक शर्मा ने बड़े शर्मा यानी रोहित शर्मा का एक छक्कों वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभिषेक शर्मा भारत के अब नए सिक्सर किंग इस मामले में बन गए हैं कि उन्होंने सबसे ज्यादा मैचों में 8 या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
    बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह…ये कहावत रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा पर पूरी तरह फिट बैठती है। बड़े शर्मा यानी रोहित शर्मा को हम तूफानी बल्लेबाज के रूप में जानते हैं, लेकिन छोटे शर्मा यानी अभिषेक शर्मा उनसे भी ज्यादा तबाही बल्लेबाज हैं। यही कारण है कि उन्होंने छोटे से करियर में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है और वह भारत के नए सिक्सर किंग बन गए हैं।
    अभिषेक शर्मा ने बुधवार 21 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 35 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें चौकों से ज्यादा छक्के शामिल थे। 5 चौके और 8 छक्के उनकी पारी में देखने को मिले। स्ट्राइक रेट अभिषेक शर्मा का 240 का था। अभिषेक शर्मा ने पहली या दूसरी बार नहीं, बल्कि चौथी बार एक पारी में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 या इससे ज्यादा छक्के जड़े और यह रिकॉर्ड बन गया है।

    भारत के लिए अभिषेक शर्मा के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने 4 या इससे ज्यादा बार एक टी20 इंटरनेशनल मैच में 8 या इससे ज्यादा छक्के नहीं जड़े। अभी तक ये रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम था, जिस पर संयुक्त रूप से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का कब्जा था, लेकिन बाएं हाथ का ये तूफानी ओपनर सबसे आगे निकल गया है। लिस्ट में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और पांचवें नंबर पर केएल राहुल का नाम शामिल है।

    तेज गति से रन बनाने के लिहाज से देखा जाए तो हिटमैन से भी आगे अभिषेक शर्मा हैं, क्योंकि वे अक्सर अपनी पारी की शुरुआत चौके या छक्के से करते हैं। उनको अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में आए 2 साल भी नहीं हुए हैं, लेकिन तमाम रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने धराशायी कर दिए हैं। संजू सैमसन के साथ उनकी जोड़ी बहुत खतरनाक नजर आती है। दोनों अब साथ में टी20 विश्व कप भी खेलने वाले हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद से ही उनकी जोड़ी तूफान मचाए हुए है।

    T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा पारियों में 8 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
    4 – अभिषेक शर्मा*

    3 – रोहित शर्मा
    3 – संजू सैमसन

    2 – सूर्यकुमार यादव

    1 – केएल राहुल

  • ICC वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव: विराट कोहली से छिना नंबर-1 का ताज, डेरिल मिचेल बने टॉप बल्लेबाज

    ICC वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव: विराट कोहली से छिना नंबर-1 का ताज, डेरिल मिचेल बने टॉप बल्लेबाज


    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली को वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज का ताज सिर्फ एक हफ्ते ही टिक सका। आईसीसी ने ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल को शीर्ष स्थान पर पहुंचते हुए नंबर-1 बल्लेबाज का खिताब दिया है। यह बदलाव उनके लगातार दो शानदार पारियों के दम पर संभव हुआ।

    विराट कोहली ने बीते हफ्ते भारत-न्यूजीलैंड श्रृंखला के पहले वनडे में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया और उसी रैंकिंग में वे नंबर-1 बल्लेबाज बने थे। लेकिन सिर्फ सात दिन बाद तीसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के बावजूद मिचेल ने अपनी लगातार दो बड़ी पारियों के दम पर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया।डेरिल मिचेल की शानदार पारी तीसरे वनडे में देखने को मिली जो इंदौर में खेला गया। मिचेल ने मुश्किल परिस्थितियों में 131 गेंदों पर 137 रन बनाए और टीम को संकट से बाहर निकाला। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए। खास बात यह थी कि उन्होंने टीम की शुरुआत में ही संकट का सामना किया जब न्यूजीलैंड की टीम 5 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। इस शानदार प्रदर्शन के बाद मिचेल की रेटिंग 845 तक पहुंच गई जो उनके करियर की अब तक की सर्वोत्तम रेटिंग है।

    वहीं विराट कोहली अब 795 रेटिंग के साथ नंबर-2 पर हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा भी तीसरे स्थान से गिरकर चौथे स्थान पर आ गए हैं उनकी रेटिंग अब 757 है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने 764 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।आईसीसी रैंकिंग में एक और दिलचस्प बदलाव केएल राहुल की टॉप-10 में एंट्री है। उन्होंने 11वें स्थान से छलांग लगाकर अब 670 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर जगह बनाई। वहीं श्रेयस अय्यर एक स्थान फिसलकर 11वें स्थान पर आ गए हैं।

    इस अपडेट के साथ ही वनडे रैंकिंग में नए खिलाड़ी और पुराने दिग्गजों के बीच प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक होती जा रही है। डेरिल मिचेल की निरंतरता और दबाव में शानदार खेल ने उन्हें दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसी भारतीय स्टार बल्लेबाजों के लिए नंबर-1 की चुनौती अब और कठिन हो गई है।आईसीसी की यह ताजा रैंकिंग दर्शाती है कि वनडे क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है और हर खिलाड़ी को लगातार अपने प्रदर्शन को बेहतर करना होगा।

  • नेशनल रिकॉर्ड होल्डर देव मीणा के साथ बदसलूकी: टीटीई ने पोल को बताया ‘पाइप’, 5 घंटे स्टेशन पर बैठाया और वसूला जुर्माना

    नेशनल रिकॉर्ड होल्डर देव मीणा के साथ बदसलूकी: टीटीई ने पोल को बताया ‘पाइप’, 5 घंटे स्टेशन पर बैठाया और वसूला जुर्माना


    भोपाल । मध्य प्रदेश के गौरव और देश के उभरते हुए पोल वॉल्टर देव कुमार मीणा को अपनी खेल प्रतिभा के बदले महाराष्ट्र के पनवेल रेलवे स्टेशन पर प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर खिलाड़ी और उनके साथी कुलदीप यादव को न केवल ट्रेन से उतार दिया गया, बल्कि खेल उपकरण पोल साथ रखने के जुर्म में उन पर भारी जुर्माना भी थोपा गया।

    क्या है पूरा मामला

    17 जनवरी को देव मीणा और कुलदीप यादव महाराष्ट्र में आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर भोपाल लौट रहे थे। जब वे पनवेल स्टेशन पर ट्रेन बदल रहे थे तब रेलवे स्टाफ और टीटीई ने उनके पास मौजूद पोल खेल उपकरण को लेकर आपत्ति जताई। टीटीई ने इसे ‘स्टील पाइप’ और असुरक्षित सामान करार देते हुए उन्हें ट्रेन में चढ़ने से रोक दिया।

    मेडल की भी नहीं की कद्र

    देव मीणा ने बताया कि उन्होंने रेलवे स्टाफ को अपनी पहचान बताई, अपने जीते हुए मेडल दिखाए और नेशनल रिकॉर्ड के प्रमाण भी दिए। उन्होंने समझाने की कोशिश की कि वे एथलीट हैं और यह उनका खेल उपकरण है, न कि कोई कबाड़ या पाइप। इसके बावजूद टीटीई का रवैया अड़ियल बना रहा। लगभग 5 घंटे तक दोनों खिलाड़ियों को स्टेशन पर मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

    वीडियो बनाकर बयां किया दर्द

    स्टेशन पर रोके जाने के दौरान देव मीणा ने एक वीडियो जारी कर अपना दुख साझा किया। उन्होंने सवाल उठाया, “हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर हमारे जैसे सीनियर एथलीटों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है, तो छोटे गांवों से आने वाले जूनियर खिलाड़ियों की क्या स्थिति होग अंत में, अपनी यात्रा जारी रखने के लिए दोनों खिलाड़ियों को मजबूरी में 1865 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। जुर्माना भरने के बाद ही उन्हें दूसरी ट्रेन में पोल ले जाने की अनुमति मिली, जिससे न केवल उनका समय बर्बाद हुआ बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव भी झेलना पड़ा।

    कौन हैं देव मीणा

    19 वर्षीय देव कुमार मीणा मध्य प्रदेश के खातेगांव देवास जिला के रहने वाले हैं। उन्होंने पोल वॉल्ट में नेशनल रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है और वे भारत के टॉप एथलीटों में शुमार हैं।

  • डब्ल्यूपीएल अपडेट: लिजेली ली को मिली पेनल्टी, दिल्ली कैपिटल्स की स्टार बल्लेबाज प्रभावित

    डब्ल्यूपीएल अपडेट: लिजेली ली को मिली पेनल्टी, दिल्ली कैपिटल्स की स्टार बल्लेबाज प्रभावित

    नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन टीम को इस जीत के बाद सलामी बल्लेबाज लिजेली ली (Lizelle Lee) से बड़ा झटका लगा। डीसी की इस दक्षिण अफ्रीकी स्टार ने 46 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन मैच के दौरान कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के कारण उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जुड़ गया।

    कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का मामला

    डब्ल्यूपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार, ली ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया। इस स्तर के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है। ली ने अपने लेवल 1 अपराध और जुर्माने को स्वीकार कर लिया है।

    मामला इस प्रकार हुआ: ली अपनी पारी के दौरान 28 गेंदों में 46 रन बनाकर अर्धशतक से सिर्फ 4 रन दूर थीं, जब तीसरे अंपायर द्वारा रिव्यू के बाद उन्हें स्टंप आउट करार दिया गया। रिप्ले में दिखा कि विकेटकीपर राहिरा फिरदौस ने बेल्स गिराते समय ली का बल्ला क्रीज से ऊपर उठ गया था।

    इस फैसले के बाद ली ऑन-फील्ड अंपायर वृंदा राठी के साथ बहस करने लगीं, जिसके कारण कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना गया।

    मैच का संक्षिप्त विवरण

    मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। इस जीत में लिजेली ली का योगदान अहम था, बावजूद इसके उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया।

    लिजेली ली का प्रदर्शन

    डब्ल्यूपीएल 2026 में ली इस समय डीसी की प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 5 मुकाबलों में 42.60 की औसत से 213 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 छक्के और 30 चौके निकले। इस सीजन ली सर्वाधिक रन बनाने वालों में तीसरे स्थान पर हैं।

    ली को इस सीजन WPL नीलामी में उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा गया था। उन्होंने डीसी के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत में ली की बल्लेबाजी ने टीम को मजबूती दी, लेकिन उनकी ऑन-फील्ड बहस के कारण जुर्माना और डिमेरिट प्वाइंट का झटका टीम के लिए एक चेतावनी भी साबित हुआ। यह घटना खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने की अहमियत याद दिलाती है।

    ली अब इस सीजन के अपने प्रदर्शन और अनुशासन के संतुलन को बनाए रखने पर ध्यान देंगी, ताकि आगे के मैचों में टीम के लिए योगदान के साथ-साथ खुद को भी सुरक्षित रख सकें।