Category: Sports

  • डेरिल मिचेल ने तोड़ा कोहली का कब्जा, ICC ODI रैंकिंग में बना नया नंबर वन

    डेरिल मिचेल ने तोड़ा कोहली का कब्जा, ICC ODI रैंकिंग में बना नया नंबर वन


    नई दिल्ली।  न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने ICC की नई वनडे रैंकिंग में टॉप की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है, जबकि भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली को नंबर वन से उतरकर दूसरे स्थान पर जाना पड़ा है। यह बदलाव भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के बाद हुआ है, जिसमें मिचेल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की।

    मिचेल की नई रेटिंग 845 हो गई है, जो उनके लिए सबसे ऊंची रेटिंग है।

    पिछले सप्ताह वे कोहली से सिर्फ एक रेटिंग अंक पीछे थे, लेकिन अब उन्होंने न सिर्फ कोहली को पीछे छोड़ा, बल्कि काफी बड़ा अंतर भी बना लिया है, जिससे उनके लिए नंबर वन बनाए रखना आसान दिख रहा है।

    वहीं विराट कोहली का भी प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन यह उनके लिए पर्याप्त नहीं रहा। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच में शतक जड़ा, लेकिन टीम की हार के कारण उनका नंबर वन पर कब्जा टिक नहीं सका और वह दूसरे स्थान पर आ गए।

    https://twitter.com/ICC/status/2013885094831005914

    कोहली की नई रेटिंग 795 है, जो पिछले सप्ताह 784 थी।

    इसके अलावा रोहित शर्मा की रैंकिंग में भी गिरावट आई है। वे अब चौथे स्थान पर हैं और उनकी रेटिंग 757 रह गई है। रोहित ने पूरी सीरीज में केवल 61 रन बनाए और उनका बल्ला एक भी अर्धशतक तक नहीं पहुंचा, जिसके कारण उन्हें यह नुकसान उठाना पड़ा।

    तीसरे नंबर पर इब्राहिम जादरान हैं, जिनकी रेटिंग 764 है।

    वहीं शुभमन गिल पांचवें स्थान पर बने हुए हैं, उनकी रेटिंग 723 है।

    ICC ODI टॉप 5 बल्लेबाज (नई रैंकिंग)
    डेरिल मिचेल – 845

    विराट कोहली – 795

    इब्राहिम जादरान – 764

    रोहित शर्मा – 757

    शुभमन गिल – 723

    इस बदलाव से साफ हो गया है कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ रहा है और अब कोहली के लिए नंबर वन पर वापसी आसान नहीं रहने वाली। वहीं भारतीय टीम के लिए यह चेतावनी है कि अगर उनके स्टार बल्लेबाज लगातार बड़े स्कोर नहीं बनाएंगे, तो रैंकिंग में और गिरावट आ सकती है।

  • इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की 17 सदस्यीय टीम घोषित, असलांका को सौंपी गई कप्तानी

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की 17 सदस्यीय टीम घोषित, असलांका को सौंपी गई कप्तानी


    नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के साथ श्रीलंका ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह टी20 विश्व कप 2026 से पहले वनडे फॉर्मेट में स्थिरता और संतुलन पर खास ध्यान देना चाहता है। टीम की सबसे बड़ी खबर यह है कि चरिथ असलांका को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। हाल ही में उन्हें टी20 फॉर्मेट की कप्तानी से हटाया गया थालेकिन वनडे में बोर्ड ने उन पर भरोसा कायम रखा है।

    अनुभव और युवाओं का संतुलन
    श्रीलंका की इस टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण देखने को मिला है। लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे धनंजय डी सिल्वा और तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा की वापसी हुई हैजिससे टीम की गहराई और अनुभव दोनों बढ़े हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा रहे 14 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी हैजो चयनकर्ताओं की निरंतरता की नीति को दर्शाता है।

    मजबूत बल्लेबाजी क्रम

    बल्लेबाजी विभाग की बात करें तो श्रीलंका ने शीर्ष और मध्यक्रम दोनों को मजबूती देने की कोशिश की है। पथुम निसांका और कामिल मिशारा से पारी की ठोस शुरुआत की उम्मीद होगी। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा कामिंडू मेंडिस और जेनिथ लियानागे टीम को स्थिरता देने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं। ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम साबित हो सकते हैं।

    गेंदबाजी में स्पिन का दबदबा
    श्रीलंका की टीम में गेंदबाजी विभाग को खास तवज्जो दी गई हैखासकर स्पिन आक्रमण को। वानिंदू हसरंगामहेश थीक्षानाजेफरी वेंडरसे और डुनिथ वेल्लालेज जैसे स्पिनर घरेलू परिस्थितियों में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी असिथा फर्नांडोप्रमोद मदुशन और युवा ईशान मलिंगा के कंधों पर होगी।

    मैच शेड्यूल और वेन्यू

    तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 2224 और 27 जनवरी को खेली जाएगी। सभी मुकाबले कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगीजिसके मुकाबले 30 जनवरी1 फरवरी और 3 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे।

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
    श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 79 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें इंग्लैंड ने 38 और श्रीलंका ने 37 मैचों में जीत दर्ज की है। तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैंजबकि एक मैच टाई रहा है। आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है। हालिया फॉर्म भले ही श्रीलंका के पक्ष में न होलेकिन घरेलू परिस्थितियों में उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।कुल मिलाकरयह सीरीज न सिर्फ दोनों टीमों के लिए अहम होगीबल्कि क्रिकेट फैंस के लिए भी एक रोमांचक मुकाबला साबित हो सकती है।

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम:
    चरिथ असलांका (कप्तान)पथुम निसांकाकामिल मिशाराकुसल मेंडिससदीरा समरविक्रमापवन रथनायकेधनंजय डी सिल्वाजेनिथ लियानागेकामिंडू मेंडिसडुनिथ वेल्लालेजवानिंदू हसरंगाजेफरी वेंडरसेमहेश थीक्षानामिलन रथनायकेअसिथा फर्नांडोप्रमोद मदुशनईशान मलिंगा।

  • Bangladesh vs India: टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के फैसले का पाकिस्तान ने किया समर्थन

    Bangladesh vs India: टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के फैसले का पाकिस्तान ने किया समर्थन

    नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और आईसीसी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बीसीबी ने अपनी टीम को भारत में ग्रुप-स्टेज मैचों के लिए भेजने से मना कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस फैसले का समर्थन करते हुए आईसीसी को पत्र भेजा, हालांकि इसके बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया गया। यह कदम दर्शाता है कि बीसीबी अपने रुख को राजनीतिक और क्रीड़ा दबाव के तहत दोहरा रहा है।

    आईसीसी ने दिया समय और बुलायी बैठक
    आईसीसी ने बीसीबी को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए 21 जनवरी तक का समय दिया है और बुधवार को बोर्ड की बैठक बुलाई है। बैठक का उद्देश्य बीसीबी द्वारा भारत में सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने या अन्य ग्रुप में स्थानांतरित करने की मांग पर चर्चा करना है। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि पाकिस्तान का पत्र आईसीसी के रुख पर कोई असर नहीं डालेगा। आईसीसी का अब तक का स्टैंड स्पष्ट है कि बांग्लादेश टीम को अपने ग्रुप स्टेज मैच भारत में ही खेलने होंगे, और खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीसीसीआई संभालेगी।

    राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि
    बीसीबी का यह रुख बांग्लादेश की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति से भी प्रभावित है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटने और मोहम्मद युनूस के सत्ता में आने के बाद देश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय पर हिंसा बढ़ी है। हाल के दिनों में हुई हिंसा ने भारत में हिंदू संगठनों को विरोध में सामने आने के लिए मजबूर किया। इस सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि ने बीसीबी को भारत में मैच खेलने से रोकने में भूमिका निभाई।

    आईपीएल 2026 का प्रभाव
    बीसीबी की भारत न आने की नीति में आईपीएल 2026 की घटनाओं का भी असर है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। रहमान के भारत में खेलने को लेकर विरोध हुआ, और दबाव के कारण बीसीसीआई ने केकेआर को रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया। इसके बाद ही बीसीबी ने टी20 विश्व कप के लिए भारत में मैच न खेलने का कदम उठाया।

    अंतरराष्ट्रीय और खेल निहितार्थ
    बांग्लादेश का यह रुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सुरक्षा, राजनीति और क्रीड़ा नीति के टकराव को दर्शाता है। पाकिस्तान का समर्थन प्रतीकात्मक रूप से बीसीबी के कदम को मजबूती देता है, लेकिन आईसीसी का रुख अभी स्पष्ट है और विश्व कप की तैयारियों पर इसका असर हो सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत-बांग्लादेश मैच का भविष्य अब अनिश्चितता के घेरे में है, और सुरक्षा और राजनीतिक पहलुओं पर निगाहें टिकी हैं।

  • IND vs NZ T20: नागपुर में भारत के लिए 3 कीवी खिलाड़ी बन सकते हैं ‘इंदौर’ जैसा झटकाटी20 सीरीज की शुरुआत से पहले सतर्कता जरूरी

    IND vs NZ T20: नागपुर में भारत के लिए 3 कीवी खिलाड़ी बन सकते हैं ‘इंदौर’ जैसा झटकाटी20 सीरीज की शुरुआत से पहले सतर्कता जरूरी


    नई दिल्ली। वनडे सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया की नजरें 5 मैचों की टी20 सीरीज पर हैं, लेकिन शुरुआत से पहले ही न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा रहे हैं। इंदौर में खेले गए निर्णायक वनडे में कीवी टीम ने जिस तरह भारत को मात दी, वैसा ही हाल टी20 में न हो, इसके लिए टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा। नागपुर में होने वाले पहले टी20 मैच से पहले तीन ऐसे कीवी खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।
    1) ग्लेन फिलिप्स: बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंगतीनों में खतरनाक
    ग्लेन फिलिप्स इस समय न्यूजीलैंड के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं। इंदौर की पिच पर उन्होंने शतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा ली। टी20 में उनकी तेज स्ट्राइक रेट भारतीय टीम के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। इसके अलावा वह पार्ट-टाइम स्पिन से अहम ओवर निकाल सकते हैं और फील्डिंग में भी कई बार असंभव कैच लपकते हैं। फिलिप्स किसी भी विभाग से मैच बदल सकते हैं।
    2) डेरिल मिचेल: भारत के खिलाफ रन मशीन
    डेरिल मिचेल का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है और हालिया वनडे सीरीज ने इसे फिर साबित किया। तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाकर उन्होंने दिखा दिया कि भारतीय गेंदबाजी उन्हें रोकने में नाकाम रही। टी20 में भी अगर वह क्रीज पर जम गए, तो भारतीय गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा। मिडिल ऑर्डर में उनकी मौजूदगी न्यूजीलैंड को मजबूती देती है।
    3) काइल जैमीसन: पावरप्ले में भारत के लिए बड़ा सिरदर्द
    लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन नई गेंद से भारतीय बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार सही लाइन-लेंथ से 6 अहम विकेट निकाले। टी20 में पावरप्ले के ओवर काफी अहम होते हैं और जैमीसन यहीं भारत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनकी उछाल और सीम मूवमेंट भारतीय टॉप ऑर्डर की परीक्षा लेगी, जबकि डेथ ओवर्स में भी वह रन रोकने में सक्षम हैं।

    नागपुर में पहला टी20 मैच सीरीज की दिशा तय करेगा। अगर भारत इन तीन खिलाड़ियों को समय रहते काबू में कर लेता है, तो वापसी की मजबूत शुरुआत हो सकती है।

  • IPL 2026 से पहले BCCI ने की मेगा डील, Google की AI कंपनी Gemini देगी हर साल 90 करोड़

    IPL 2026 से पहले BCCI ने की मेगा डील, Google की AI कंपनी Gemini देगी हर साल 90 करोड़


    नई दिल्ली। IPL 2026 से पहले BCCI ने एक बड़ी और ब्लॉकबस्टर स्पॉन्सरशिप डील की है। गूगल के AI प्लेटफॉर्म Gemini ने BCCI के साथ 3 साल के लिए स्पॉन्सरशिप करार किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 270 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस डील के तहत BCCI को हर साल लगभग 90 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिससे IPL की ग्लोबल ब्रांड वैल्यू और भी मजबूत हुई है। यह डील क्रिकेट और टेक्नोलॉजी के बीच बढ़ते कनेक्शन को भी दर्शाती है और IPL में AI कंपनियों की बढ़ती दिलचस्पी साफ दिख रही है।

    AI कंपनियों की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।

    इससे पहले गूगल के ही एक प्रतिद्वंद्वी AI प्लेटफॉर्म ChatGPT को महिला प्रीमियर लीग (WPL) का स्पॉन्सर बनाया गया था, यानी अब भारत की पुरुष और महिला दोनों बड़ी टी20 लीग में AI कंपनियों की मौजूदगी दर्ज हो चुकी है। WPL के साथ ChatGPT की साझेदारी की घोषणा के समय BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि ऐसे ग्लोबल टेक ब्रांड्स के जुड़ने से फैंस का अनुभव बेहतर होगा और महिला क्रिकेट को भी मजबूती मिलेगी।

    Gemini और ChatGPT जैसे AI प्लेटफॉर्म्स आज भारत में सिर्फ प्रोफेशनल काम तक सीमित नहीं रह गए हैं, आम लोग भी इन्हें बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

    क्रिकेट एनालिसिस, कंटेंट क्रिएशन और डिजिटल एक्सपीरियंस के लिहाज से ये प्लेटफॉर्म बहुत अहम बनते जा रहे हैं, इसलिए AI कंपनियां भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए मोटी रकम खर्च करने को तैयार हैं।

    IPL 2026 की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद होगी। यह वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा और इसके बाद 26 मार्च से IPL 2026 के मैच शुरू होंगे। फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा, हालांकि अभी तक पूरा शेड्यूल आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, माना जा रहा है कि फरवरी में इसकी घोषणा हो सकती है।

  • BCCI Central Contract में बड़ा उलटफेर! क्या खत्म हो जाएगा 7 करोड़ वाला ग्रेड, विराट-रोहित की सैलरी में होगी भारी कटौती?

    BCCI Central Contract में बड़ा उलटफेर! क्या खत्म हो जाएगा 7 करोड़ वाला ग्रेड, विराट-रोहित की सैलरी में होगी भारी कटौती?




    नई दिल्ली।
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे ए प्लस ग्रेड हटने और 7 करोड़ रुपये सालाना वाली सैलरी खत्म होने की संभावना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड अब सिर्फ A, B और C ग्रेड ही रखने पर विचार कर रहा है, जिससे टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा की सैलरी में भारी कटौती होने की आशंका है।

    7 करोड़ वाला ग्रेड हो सकता है खत्म
    फिलहाल BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में चार कैटेगरी हैंए प्लस, A, B और C।
    ए प्लस ग्रेड में खिलाड़ी को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं।
    A ग्रेड में 5 करोड़, B ग्रेड में 3 करोड़ और C ग्रेड में कम रिटेनर मिलता है।

    अब BCCI ए प्लस ग्रेड को पूरी तरह समाप्त करने की योजना पर काम कर रहा है। अगर यह बदलाव लागू हुआ, तो 7 करोड़ रुपये वाली सैलरी इतिहास बन सकती है।

    विराट-रोहित को बड़ा झटका?
    रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली और रोहित शर्मा को B ग्रेड में शिफ्ट किया जा सकता है।
    अगर ऐसा हुआ, तो उनका सालाना रिटेनर 7 करोड़ से घटकर 3 करोड़ रह जाएगा, यानी दोनों की सैलरी में करीब 4 करोड़ रुपये की कटौती होगी।

    बुमराह और जडेजा का क्या?
    जसप्रीत बुमराह को A ग्रेड में रखा जा सकता है, जहां सैलरी 5 करोड़ है

    इससे उन्हें 2 करोड़ रुपये कम मिलने का खतरा है।रवींद्र जडेजा को भी B ग्रेड में लाया जाने की संभावना है।
    यह साफ नहीं है कि BCCI A ग्रेड की रकम में भी कोई बदलाव करेगा या नहीं, लेकिन अगर ऐसा हुआ, तो सभी ग्रेडों में रिटेनर को नई नीति के अनुरूप फिर से तय किया जा सकता है।

    सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 34 खिलाड़ी
    वर्तमान में BCCI ने कुल 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया हुआ है, जिनमें से A Plus ग्रेड: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा। A ग्रेड: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, B ग्रेड: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, C ग्रेड: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन आदि युवा खिलाड़ी।

    क्यों हो रहा बदलाव?
    बीसीसीआई के इस कदम के पीछे परफॉर्मेंस-बेस्ड सिस्टम, फिटनेस, युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और वर्कलोड मैनेजमेंट जैसे कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वास्तव में 7 करोड़ वाले ए प्लस ग्रेड को हटाया जाता है या यह सिर्फ चर्चा तक सीमित रहता हैलेकिन इस कदम से भारतीय क्रिकेट की नीति में बड़ा बदलाव आ सकता है।

  • हाय-हाय से गूँजा स्टेडियम! गौतम गंभीर पर फैंस का गुस्सा, विराट कोहली ने भी दिया जवाब-वायरल वीडियो बना विवाद

    हाय-हाय से गूँजा स्टेडियम! गौतम गंभीर पर फैंस का गुस्सा, विराट कोहली ने भी दिया जवाब-वायरल वीडियो बना विवाद


    नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज ने खेल के साथ-साथ फैंस की नाराजगी का भी नया चेहरा दिखाया। न्यूजीलैंड ने 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया। इस हार के बाद फैंस का गुस्सा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर निकला, और इसी का असर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखा।

    वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

    https://twitter.com/mukesh4official/status/2013497593154650568

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मैदान पर मौजूद गौतम गंभीर को देखकर स्टैंड्स में बैठे दर्शकों ने ‘हाय-हाय’ के नारे लगाए।
    वीडियो में यह भी दिखता है कि विराट कोहली इस नारेबाजी के दौरान क्राउड की ओर कुछ बोलते हुए नजर आते हैं, जिससे यह क्लिप और भी चर्चा में आ गई।

    कोहली ने क्या कहाअपशब्द बोले?
    वायरल वीडियो में कोहली को क्राउड की तरफ मुंह करके कुछ बोलते हुए देखा जा सकता है, और देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने कुछ अपशब्द कहे हों।
    लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कोहली ने वास्तव में क्या कहा, इसलिए इसे पुष्टि के साथ नहीं बताया जा सकता।

    न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज
    यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के लिए निराशाजनक रही। सीरीज का पहला मैच भारत ने 4 विकेट से जीता, लेकिन बाद के दोनों मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम की।
    पिछले साल कीवियों ने भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से व्हाइटवॉश किया था, और इस बार भी भारतीय टीम का प्रदर्शन फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।

    कोहली का बल्ला चला, लेकिन टीम हारी
    इस सीरीज में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 मैचों में 3 पारियों में 240 रन बनाए, औसत 80 के साथ। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला।
    कोहली सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन टीम को हार से बचा नहीं पाए।

  • WPL 2026 पॉइंट्स टेबल: आरसीबी ने किया एकछत्र राज, 5 में 5 जीत के साथ पहले स्थान पर

    WPL 2026 पॉइंट्स टेबल: आरसीबी ने किया एकछत्र राज, 5 में 5 जीत के साथ पहले स्थान पर


    नई दिल्ली। WPL 2026 के चौथे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB का एकछत्र राज देखने को मिल रहा है। 5 मैचों में लगातार जीत दर्ज कर RCB ने 10 अंक जुटा लिए हैं और पहले ही प्लेऑफ्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस वक्त आरसीबी के पीछे कोई टीम उसकी चुनौती देने की स्थिति में नहीं है।19 जनवरी सोमवार को RCB ने अपना पांचवां मैच जीतकर बाकी सभी टीमों से एक कदम आगे निकलने का संकेत दे दिया। इसके साथ ही लीग फेज में आरसीबी के पास अभी 3 और मैच बाकी हैं, जो उन्हें और मजबूत नेट रन रेट और अंक दिलाने में मदद करेंगे।

    पॉइंट्स टेबल की स्थिति

    तालिका में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, लेकिन 5 मैचों के बाद उनके खाते में सिर्फ 4 अंक हैं। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के भी 4-4 अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट में मुंबई इंडियंस इन दोनों टीमों से बेहतर स्थिति में हैं। यूपी वॉरियर्स का नेट रन रेट -0.483 और गुजरात जायंट्स का -0.864 है, जो प्लेऑफ की दौड़ में उनकी परेशानी बन सकता है।

    दिल्ली कैपिटल्स का सफर अब तक संघर्षपूर्ण रहा है। 4 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ दिल्ली के खाते में केवल 2 अंक हैं और नेट रन रेट भी माइनस में है। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की टीम के लिए यह आवश्यक होगा कि बचे हुए मैचों में प्रदर्शन सुधार कर वे प्लेऑफ की रेस में बने रहें।टीमों के बीच अभी कम से कम 3-3 मैच बाकी हैं, इसलिए तालिका में बड़े बदलाव की संभावना बनी हुई है। हर टीम की कोशिश होगी कि वह हर मैच में जीत दर्ज करे, क्योंकि हार किसी टीम के प्लेऑफ की उम्मीदों को मुश्किल बना सकती है।

    आरसीबी की ताकत
    आरसीबी ने इस सीजन में न केवल लगातार जीत हासिल की है बल्कि नेट रन रेट +1.882 के साथ तालिका में सबसे ऊपर है। उनके शानदार प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि प्लेऑफ्स में RCB को टक्कर देना किसी के लिए आसान नहीं होगा।बाकी चार टीमें अपनी स्थिति सुधारने और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आखिरी तीन मैचों में हर संभव प्रयास करेंगी। इस सीजन की रोमांचक भिड़ंत दर्शकों के लिए बहुत उत्साहजनक साबित होने वाली है।

    WPL 2026 पॉइंट्स टेबल वर्तमान स्थिति:

    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 5 0 0 10 +1.882
    मुंबई इंडियंस 5 2 3 0 4 +0.151
    यूपी वॉरियर्स 5 2 3 0 4 -0.483
    गुजरात जायंट्स 5 2 3 0 4 -0.864
    दिल्ली कैपिटल्स 4 1 3 0 2 -0.856

  • ICC का बांग्लादेश को अल्टीमेटम, भारत में वर्ल्ड कप खेलो या टूर्नामेंट से रहो बाहर; 21 जनवरी आखिरी तारीख

    ICC का बांग्लादेश को अल्टीमेटम, भारत में वर्ल्ड कप खेलो या टूर्नामेंट से रहो बाहर; 21 जनवरी आखिरी तारीख

    नई दिल्ली । आगामी टी20 विश्व कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCB के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ICC ने बांग्लादेश को साफ शब्दों में अल्टीमेटम दे दिया है कि उसे भारत में अपने निर्धारित मैच खेलने को लेकर 21 जनवरी तक अंतिम फैसला करना होगा। तय समयसीमा तक सहमति न देने की स्थिति में बांग्लादेश की विश्व कप भागीदारी पर खतरा मंडरा सकता है।

    भारत में खेलने से BCB का इनकार
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को ICC का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा, जहां BCB अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। इस बैठक में बांग्लादेश बोर्ड ने टी20 विश्व कप खेलने की इच्छा तो जताई, लेकिन भारत में मैच खेलने पर सहमति नहीं दी। BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच किसी अन्य देश में कराने की मांग रखी और वैकल्पिक स्थल के तौर पर श्रीलंका का नाम सुझाया।हालांकि ICC ने स्पष्ट कर दिया कि ग्रुप C में शामिल बांग्लादेश को तय कार्यक्रम के अनुसार मुंबई और कोलकाता में ही अपने मुकाबले खेलने होंगे।

    तीन हफ्तों से चल रहा है विवाद
    यह विवाद पिछले करीब तीन हफ्तों से चल रहा है। मामला तब गरमाया जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान को स्क्वॉड से हटाने को कहा। इसके बाद BCB ने ICC को पत्र लिखकर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और चेतावनी दी कि उनकी मांगें न मानी गईं तो वे टूर्नामेंट से हट सकते हैं। यह मुद्दा पहली बार 4 जनवरी को सामने आया था।

    ग्रुप बदलने की मांग भी खारिज
    ICC ने बांग्लादेश की ग्रुप बदलने की मांग को भी सिरे से खारिज कर दिया है। BCB चाहता था कि उसकी ग्रुपिंग आयरलैंड के साथ बदली जाए, क्योंकि आयरलैंड के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं। ICC ने साफ किया कि टूर्नामेंट शेड्यूल में किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है और भारत में बांग्लादेश टीम की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।ICC अब 21 जनवरी तक BCB के अंतिम फैसले का इंतजार करेगा। अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटता है, तो ICC मौजूदा रैंकिंग के आधार पर किसी दूसरी टीम को मौका देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी स्थिति में स्कॉटलैंड को विश्व कप में जगह मिल सकती है।

    पाकिस्तान का बांग्लादेश को समर्थन
    इस बीच एक और अहम मोड़ तब आया, जब खबरें सामने आईं कि अगर बांग्लादेश का विवाद नहीं सुलझता है तो पाकिस्तान भी अपनी भागीदारी पर पुनर्विचार कर सकता है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा मुद्दे को लेकर पाकिस्तान से संपर्क किया था, जिस पर पाकिस्तान ने समर्थन का भरोसा दिया।इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डPCB ने ICC को औपचारिक रूप से यह भी बताया है कि यदि श्रीलंका उपलब्ध नहीं होता, तो वह बांग्लादेश के विश्व कप मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है।अब सबकी नजरें 21 जनवरी पर टिकी हैं जब यह तय होगा कि बांग्लादेश भारत में खेलेगा या टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएगा।

  • भारत ने बांग्लादेश को हराकर बनाई U19 वर्ल्ड कप में जगह, पाकिस्तान का संघर्ष जारी

    भारत ने बांग्लादेश को हराकर बनाई U19 वर्ल्ड कप में जगह, पाकिस्तान का संघर्ष जारी

    नई दिल्ली।  U19 World Cup Updated Points Table- आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने शनिवार, 17 जनवरी को बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड यानी सुपर-6 के लिए क्वालीफाई किया। टीम इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं 16 टीमों में से सुपर-6 का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी है। भारत ने बांग्लादेश से पहले यूएसए को धूल चटाई थी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 72 और अभिज्ञान कुंदू की 80 रनों की पारी के दम पर 238 रन बोर्ड पर लगाए थे। बारिश से बाधित इस मुकाबले में बांग्लादेश को 165 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला था, मगर विहान मल्होत्रा की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने जीत दर्ज की।

    विहान मल्होत्रा ने मात्र 4 ओवर में ही मैच को पलट दिया। उन्होंने मात्र 14 रन खर्च कर बांग्लादेश के 4 विकेट हासिल कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को श्रीलंका ने जापान पर 203 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया।

    ग्रुप-ए में भारत, ग्रुप-बी में इंग्लैंड, ग्रुप-सी में श्रीलंका और ग्रुप-डी में वेस्टइंडीज टॉप पर है।

    ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    भारत 2 2 0 0 4 +2.025
    न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0 0
    बांग्लादेश 1 0 1 0 0 -0.621
    यूएसए 1 0 1 0 0 -3.144
    ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल
    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    इंग्लैंड 1 1 0 0 2 +0.740
    जिम्बाब्वे 1 0 0 1 1 0
    स्कॉटलैंड 1 0 0 1 1 0
    पाकिस्तान 0 0 0 0 0 -0.740
    ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल
    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    श्रीलंका 1 1 0 0 2 +4.060
    ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 0 2 +1.275
    आयरलैंड 1 0 1 0 0 -1.275
    जापान 1 0 1 0 0 -4.060
    ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल
    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    वेस्टइंडीज 1 1 0 0 2 +3.465
    अफगानिस्तान 1 1 0 0 2 +0.560
    साउथ अफ्रीका 1 0 1 0 0 -0.560
    तंजानिया 1 0 1 0 0 -3.465

    आज यानी रविवार, 18 जनवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में तीन मुकाबले खेले जाने हैं। वेस्टइंडीज की टीम अफगानिस्तान से तो इंग्लैंड जिम्बाब्वे से और न्यूजीलैंड की टीम यूएसए से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के पास सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करने का मौका होगा।