Blog

  • मस्क के पास Pak-श्रीलंका-नेपाल की कुल GDP से ज्यादा संपत्ति, जानें कहां से आई इतनी दौलत

    मस्क के पास Pak-श्रीलंका-नेपाल की कुल GDP से ज्यादा संपत्ति, जानें कहां से आई इतनी दौलत


    वाशिंगटन।
    दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (World’s Richest man, Elon Musk) की संपत्ति अब पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल की कुल GDP (करीब 555 बिलियन डॉलर) से ज्यादा हो गई है। मात्र 4 दिनों में उनकी नेटवर्थ 150 बिलियन डॉलर (₹13.46 लाख करोड़) बढ़कर 750 बिलियन डॉलर (₹67.18 लाख करोड़) पार कर गई।

    हालांकि, आज फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स में यह 748.9 बिलियन डॉलर दिख रही है, जो भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल संपत्ति के बराबर है। मस्क पहले शख्स हैं ,जिन्होंने यह आंकड़ा छुआ। 16 दिसंबर को यह 600 बिलियन डॉलर पर पहुंची थी।


    दौलत में उछाल का डेलावेयर ट्रिगर

    उनकी संपत्ति में यह ऐतिहासिक उछाल अमेरिका की एक अदालत के फैसले के बाद आया, जिसमें टेस्ला के स्टॉक विकल्प पैकेज को बहाल कर दिया गया, जिसकी कीमत करीब 139 अरब डॉलर है। फोर्ब्स मैगजीन ने पहले मस्क को 600 अरब डॉलर से अधिक सम्पति वाला पहला व्यक्ति बताया था

    अदालत का यह फैसला मस्क के 2018 के उस वेतन पैकेज से जुड़ा है, जिसे निचली अदालत ने अकल्पनीय बताते हुए रद्द कर दिया था। टेस्ला कंपनी ने मस्क के लिए यह मोटा पैकेज स्वीकृत किया था, जो टेस्ला के शेयरों की मौजूदा कीमत के हिसाब से करीब 139 अरब डॉलर का है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की वेल्थ अब लैरी पेज (252.6 बिलियन), लैरी एलिसन (242.7 बिलियन) और जेफ बेजोस (239.4 बिलियन) की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है।


    कारण 1: टेस्ला पे-पैकेज की वापसी

    2018 में टेस्ला ने मस्क को 56 बिलियन डॉलर का स्टॉक ऑप्शन दिया था। 2024 में लोअर कोर्ट ने रद्द किया, लेकिन दिसंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने बहाल किया। इससे वेल्थ पहली बार 700 बिलियन पार हुई।


    कारण 2: स्पेसएक्स का 800 बिलियन वैल्यूएशन

    रॉयटर्स के अनुसार, आंतरिक शेयर बिक्री से स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 800 बिलियन डॉलर पहुंची। मस्क की 42% हिस्सेदारी पर अगर लिस्टिंग हो, तो अकेले यह 336 बिलियन डॉलर से ज्यादा जोड़ सकती है।

    कारण 3: टेस्ला शेयरों की उछाल
    नवंबर 2025 में शेयरहोल्डर्स ने 1 ट्रिलियन डॉलर का नया पे-पैकेज अप्रूव किया। 2025 में मस्क की वेल्थ में 340 बिलियन डॉलर जुड़े। टेस्ला में 12% स्टेक अब 197 बिलियन डॉलर का है। शेयर 13% चढ़े, सोमवार को 4% ऊपर जब मस्क ने रोबोटैक्सी टेस्ट की घोषणा की।

  • आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 555 करोड़ पार कर बनी ऑल-टाइम टॉप-10 फिल्म

    आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 555 करोड़ पार कर बनी ऑल-टाइम टॉप-10 फिल्म


    नई दिल्ली/आदित्य धर की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। रिलीज के 17वें दिन, यानी तीसरे रविवार को फिल्म ने 555.7 करोड़ रुपये इंडिया नेटकी कमाई करते हुए ऑल टाइम टॉप-10 भारतीय फिल्मों की सूची में 10वां स्थान हासिल कर लिया। इस उपलब्धि के साथ ही धुरंधर ने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर एनिमल को पीछे छोड़ दिया, जिसकी लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन 553 करोड़ रुपये रही थी।
    ऑल टाइम टॉप-10 भारतीय फिल्मों की ताजा सूची
    कमाई के मामले में धुरंधर अब देश की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पुष्पा:दरूल-पार्ट 21234.1 करोड़है, जबकि बाहुबली 2 दूसरे और केजीएफ चैप्टर 2 तीसरे नंबर पर बनी हुई है। खास बात यह है कि टॉप-10 में 2025 की तीन फिल्में शामिल हो चुकी हैं-कांतारा:ए लीजेंड चैप्टर-1,छावा औरअब धुरंधर।यह भारतीय सिनेमा के लिए एक मजबूत और ऐतिहासिक संकेत माना जा रहा है।
    एनिमल बनाम धुरंधर: रिकॉर्ड के साथ बढ़ा सम्मान
    रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद फिल्ममेकर्स के बीच आपसी सम्मान साफ नजर आया। एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने धुरंधर की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म को “दमदार, सटीक और प्रभावशाली” बताते हुए इसके निर्देशन, संगीत, अभिनय और स्क्रीनप्ले की खुलकर सराहना की। वांगा ने खासतौर पर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय को शानदार बताया। इसके जवाब में आदित्य धर ने भी वांगा के प्रति आभार जताते हुए उनकी निडर और सशक्त स्टोरीटेलिंग की प्रशंसा की।
    सितारों और दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन
    धुरंधर को न सिर्फ दर्शकों का बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों का भी भरपूर समर्थन मिला है। संदीप रेड्डी वांगा के अलावा राम गोपाल वर्मा, करण जौहर और सिद्धार्थ आनंद जैसे फिल्ममेकर्स भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन की दमदार मौजूदगी ने फिल्म को और मजबूती दी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में धुरंधर और भी नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

  • पत्नी की हत्या के बाद गूगल सर्च हिस्ट्री से खुलासा पति को उम्रकैद की सजा

    पत्नी की हत्या के बाद गूगल सर्च हिस्ट्री से खुलासा पति को उम्रकैद की सजा


    रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के एक मामले में कोर्ट ने गूगल सर्च हिस्ट्री को अहम साक्ष्य मानते हुए पति राकेश गायरी को आजीवन कारावास और तीन हजार रुपये की जुर्माना सजा सुनाई है। रतलाम की प्रधान सत्र न्यायाधीश निना आशापुरे ने यह फैसला सुनाया जिसमें गूगल पर सर्च किए गए ‘गला दबाने के निशान मिटाने की क्रीम’ के बारे में जानकारी को महत्वपूर्ण सबूत माना गया।

    पति और पत्नी के बीच विवाद

    जिला लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका बुलबुल और उसके पति राकेश के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था। बुलबुल को राकेश का आदत से शराब पीना और देर रात घर लौटने की आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। यही विवाद राकेश और बुलबुल के रिश्ते में तनाव का कारण बनता था। शराब पीने को लेकर बार-बार विवाद होने के बाद राकेश ने एक दिन गुस्से में आकर बुलबुल के साथ मारपीट की और फिर उसे गला दबाकर हत्या कर दी।

    गूगल सर्च हिस्ट्री से खुला सच

    हत्या के बाद राकेश ने पत्नी के शरीर पर गला दबाने के निशान मिटाने के लिए गूगल पर “गला दबाने के निशान मिटाने की क्रीम” की तलाश की। यह सर्च उसकी गहरी चिंता को दर्शाता था क्योंकि वह हत्या के बाद निशान को छिपाना चाहता था। यही सर्च हिस्ट्री अदालत में महत्वपूर्ण साक्ष्य बनी जिससे राकेश की अपराध में संलिप्तता साबित हुई। इस साक्ष्य के आधार पर उसे सजा सुनाई गई।

    कोर्ट का फैसला और सजा

    कोर्ट ने राकेश को गूगल सर्च हिस्ट्री शव पर पाई गई चोटों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषी ठहराया। उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई और साथ ही 3000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। यह फैसला घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश देता है। इस मामले में कोर्ट ने तकनीकी साक्ष्यों के महत्व को भी स्वीकार किया जो आजकल के समय में अपराधों की जांच में अहम भूमिका निभाते हैं। गूगल सर्च हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्य अब अपराधों को उजागर करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं जैसे कि इस मामले में हुआ।

    रतलाम में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी राकेश को गूगल सर्च हिस्ट्री के आधार पर सजा मिलना इस बात का उदाहरण है कि कैसे डिजिटल साक्ष्य अब अपराधियों को पकड़ने में अहम साबित हो रहे हैं। यह घटना घरेलू हिंसा के खिलाफ कानून के सख्त कदमों और तकनीकी सहायता से जांच के महत्व को उजागर करती है।

  • इंदौर-रीवा विमान सेवा15 घंटे की यात्रा अब सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट में विंध्य क्षेत्र को मिलेगी नई हवाई कनेक्टिविटी

    इंदौर-रीवा विमान सेवा15 घंटे की यात्रा अब सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट में विंध्य क्षेत्र को मिलेगी नई हवाई कनेक्टिविटी

    इंदौर । इंदौर और रीवा के बीच 22 दिसंबर से इंडिगो एयरलाइंस की सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है जो विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी। पहले जहां यह यात्रा ट्रेन या बस से करीब 15 घंटे में पूरी होती थी वहीं अब यह महज 1 घंटा 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। इस नई हवाई सेवा से विंध्य क्षेत्र के आठ जिलों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि यह क्षेत्र पहले मुख्य रूप से सड़क और रेल मार्गों पर निर्भर था।

    यह सेवा देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट इंदौर से रीवा के लिए प्रतिदिन 70 सीटों वाले विमान का संचालन करेगी। यात्रा की कम कीमत के कारण भी यह सेवा लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है और इसके लिए पहले दिन की सभी सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। इस सेवा से न केवल स्थानीय यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर खुलेंगे।

    किराया और सुविधाएँ

    इंदौर और रीवा के बीच विमान सेवा का किराया करीब 4700 रुपये रहेगा जो एक तरह से इस क्षेत्र के लिए किफायती विकल्प बन सकता है। इस किराए में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। इस हवाई सेवा के शुरू होने से यात्रा की गति में तेज़ी आएगी और अब लोग कम समय में एक शहर से दूसरे शहर तक आसानी से पहुँच सकेंगे। खासतौर पर व्यापारिक और सरकारी कामकाज के लिए यात्रियों को राहत मिलेगी जो पहले लंबी दूरी के कारण रेल या बस यात्रा पर निर्भर रहते थे।

    विंध्य क्षेत्र के आठ जिलों को मिलेगा फायदा

    यह उड़ान सेवा विंध्य क्षेत्र के आठ जिलों को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इन जिलों में रीवा सागर कटनी सीधी उमरिया शहडोल अनूपपुर और दमोह शामिल हैं। इन जिलों के लोग अब इंदौर तक आसानी से पहुँच सकेंगे जिससे रोजगार और शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे।यह सेवा क्षेत्रीय विकास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि हवाई कनेक्टिविटी से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से रीवा और आसपास के इलाकों में पर्यटन स्थलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह हवाई सेवा यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

    नई हवाई सेवा का भविष्य

    इस नई विमान सेवा के साथ इंदौर और रीवा के बीच यात्रा की सहजता में इंकलाब आने की संभावना है। हवाई यात्रा से क्षेत्र के दूरदराज इलाकों तक आसानी से पहुँचने के साथ ही लोग विभिन्न सरकारी और निजी कार्यों के लिए इंदौर जैसे बड़े शहरों में समय से पहुँच सकेंगे। इस कनेक्टिविटी से न केवल लोगों के जीवन में सुधार आएगा बल्कि यह क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इंदौर और रीवा के बीच उड़ान सेवा का शुभारंभ विंध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह हवाई कनेक्टिविटी क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के साथ ही स्थानीय लोगों को यात्रा की सुविधा और समय की बचत भी प्रदान करेगी। अब देखते हैं कि भविष्य में अन्य शहरों के लिए भी ऐसी हवाई सेवाओं का विस्तार होता है या नहीं।

  • बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'अवतार 3' का जलवा, कमाए इतने करोड़ रुपये..

    बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'अवतार 3' का जलवा, कमाए इतने करोड़ रुपये..

    नई दिल्ली/जेम्स कैमरून इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने रिलीज होते ही दुनियाभर के साथ-साथ इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद अब फिल्म की कमाई को लेकर नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने पहले दोनों दिनों की तरह तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने तीसरे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

    अवतार फायर एंड ऐश’ ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

    फिल्म अवतार फायर एंड ऐश एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की वजह से चर्चा में आ गई है।फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद अब कमाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है।Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 66.25 करोड़ रुपये हो गई हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म अवतार फायर एंड ऐश की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। अवतार फायर एंड ऐश ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी गदर काट रखा है।फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने दुनियाभर में 300M डॉलर से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।
    फिल्म पहले दोनों पार्ट्स ने मचाया था धमाल

    जेम्स कैमरून ने फिल्म अवतार फायर एंड ऐश से पहले रिलीज हुए दोनों पार्ट्स से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जेम्स कैमरून की दोनों फिल्में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में टॉप पर है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

  • ठंडियों में ये 9 घरेलू उपाय आपकी स्किन का रखेंगे ध्यान, बनी रहेगी चेहरे की नमी नहीं पड़ेगी त्वचा रूखीआज हम

    ठंडियों में ये 9 घरेलू उपाय आपकी स्किन का रखेंगे ध्यान, बनी रहेगी चेहरे की नमी नहीं पड़ेगी त्वचा रूखीआज हम


    नई दिल्ली/ सर्दियों में त्वचा अपनी चमक और नमी खो देती है, जिससे चेहरा रूखा और बेजान नजर आने लगता है. इसलिए इस शुष्क मौसम में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. हालांकि स्किन केयर के लिए घरेलू उपचार सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि वे प्रभावी होते हैं और उनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. ऐसे में आज हम ठंड के महीने में रूखी त्वचा की देखभाल करने के 9 तरीके बता रहे हैं, जिससे विंटर (sardi me skin ka khayl kaise rakhein) में आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी.घुटने तक लंबे काले बाल पाना है तो नारियल तेल में इन 3 चीजों को मिक्स करके लगाइए, महीने के अंदर अंतर होने लगेगा महसूस

    – केले का फेस पैक

    अगर आपकी स्किन टाइप ड्राई है तो आप केले का फेस पैक लगा सकते हैं. आपको बस केले को मैश करना है, उसमें दूध, शहद, नींबू का रस मिक्स करना और चेहरे पर लगा लेना है. इससे स्किन पर कसाव और चमर दोनों बरकरार रहेगी.

    – बादाम का तेल

    आप अपने चेहरे पर बादाम के तेल से मालिश कर सकते हैं और बेहतरीन नतीजों के लिए इसे रात भर के लिए छोड़ सकते हैं. इससे आपकी चमक और नमी चेहरे पर बनी रहेगी.

    आपके लिए और.
    .
    गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से क्या होता है, सुबह खाली पेट घी पीने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानिएWinter Hair Growth: बालों की ग्रोथ बढ़ाने वाले 3 फूल, इस तरह करें इस्तेमाल, बालों में आ जाएगी नई जानगंदे Switch Board ने फीकी कर दी दीवार की खूबसूरती? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स, मिनटों में आ जाएगी नए जैसी चमक

    -शहद और अंडा

    शहद और अंडा त्वचा को सही नमी प्रदान करते हैं. इन दोनों को मिक्स करके फेस मास्क की तरह अप्लाई कर लीजिए फिर 10 मिनट बाद पानी से अच्छे से चेहरा साफ कर लीजिए.
    – ओटमील और दूध
    थोड़े से ओटमील और दूध का पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाएं,फिर कुछ मिनट बाद साफ पानी से फेस क्लीन कर लें. इससे आपके चेहरे से डेड स्किन हट जाएगी और यह अधिक चमकदार और सुंदर नजर आएगा.

    – खीरा

    खीरे में पानी की मात्रा भरपूर होती है, आप इसे सीधे खा सकते हैं या चेहरे पर लगा सकते हैं. यह भी आपके चेहरे की नमी बनाए रखेगा.

    – नारियल का तेल

    रूखी और बेजान त्वचा के लिए नारियल का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है. इसे भी आप अप्लाई कर सकते हैं.

    – एलोवेरा

    एलोवेरा जेल बेहतरीन मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है. यह त्वचा पर मुंहासे और झुर्रियों को भी दूर रखता है, जिससे आपकी त्वचा में कसाव बना रहता है.

    – दूध 

    एंटीऑक्सीडेंट और लैक्टिक एसिड से भरपूर कच्चे दूध में पपीता, शहद, बादाम, हल्दी मिलाकर फेस पर लगाएं. यह आपकी त्वचा के रंग को एक समान करने और आपके चेहरे पर काले धब्बे हटाने में मदद करेगा.अपनी त्वचा को अच्छे से हाइड्रेट करें. इससे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं.सलाह दी जाती है कि महिलाओं को दिन में कम से कम 1.6 लीटर पानी पीना चाहिए और पुरुषों को लगभग 2 लीटर पानी.

  • इम्यूनिटी बूस्टर हैं ये 5 फल, रोजाना सेवन से सर्दी-जुकाम समेत कई बीमारियां रहेंगी दूर

    इम्यूनिटी बूस्टर हैं ये 5 फल, रोजाना सेवन से सर्दी-जुकाम समेत कई बीमारियां रहेंगी दूर

    नई दिल्ली
    ।आज की बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती जा रही है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से सर्दी-जुकाम, वायरल, फ्लू और छोटी-मोटी बीमारियां बार-बार घेर लेती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर डाइट में सही पोषक तत्व शामिल किए जाएं, तो इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है। खासतौर पर फल इम्यूनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।फल न केवल शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देते हैं, बल्कि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत भी देते हैं। नियमित रूप से फलों का सेवन करने से शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली बेहतर होती है। आज हम आपको ऐसे 5 फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। अगर इन्हें रोजाना डाइट में शामिल किया जाए, तो कई बीमारियों से बचाव संभव है।

    1. संतरा

    संतरा इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों में सबसे ऊपर आता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। संतरे का नियमित सेवन करने से सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इसके अलावा यह स्किन को हेल्दी रखने और शरीर में कोलेजन के निर्माण में भी मदद करता है।

    2. अमरूद

    अमरूद को विटामिन-C का पावरहाउस कहा जाता है। इसमें संतरे से भी ज्यादा विटामिन-C मौजूद होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं। अमरूद खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और सर्दियों में फ्लू या इंफेक्शन का जोखिम कम हो जाता है। यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

    3. सेब

    सेब को सेहत का खजाना माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं। सेब खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है। रोज एक सेब खाने की आदत कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकती है।

    4. अनार

    अनार में विटामिन-C के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह फल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जिससे शरीर में सूजन कम करने में मदद मिलती है। अनार का सेवन खासतौर पर बुजुर्गों के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह कमजोरी और संक्रमण से बचाव करता है।

    5. कीवी

    कीवी में उच्च मात्रा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसका सेवन सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कीवी को छिलके के साथ खाने से इसके पोषक तत्व और ज्यादा असरदार हो जाते हैं। यह फल दिल और पाचन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इन फलों को रोजाना संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जाए, तो इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। साथ ही पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और पानी पीना भी जरूरी है।

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंदौरी पोहा जलेबी का लिया लुत्फ

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंदौरी पोहा जलेबी का लिया लुत्फ


    भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रविवार को इंदौर में आगमन हुआ। वे इंदौर में मप्र पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात एयरपोर्ट के रास्ते में अचानक गाड़ी रुकवाई और कालानी नगर स्थित मौसा पराठा हॉउस में इंदौरी पोहा जलेबी और चाय का लुफ्त लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के वर्कर्स के साथ सहज अंदाज में फ़ोटो भी खिंचवाए और उनका अभिवादन भी स्वीकारा। साथ ही रेस्टोरेंट के संचालक से चर्चा भी की। इस दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री रमेश मेंदोला और श्री सुमित मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहें।

  • खेल हमारी संस्कृति का प्रमुख पक्ष, हमने बनाया है खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    खेल हमारी संस्कृति का प्रमुख पक्ष, हमने बनाया है खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


    भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेल हमेशा से हमारी भारतीय संस्कृति का एक अहम अंग रहा है। हमारे व्यक्तित्व के विकास में एक प्रमुख पक्ष के रूप में खेलों में हमारे जीवन को दिशा दी है। हमने खेलों को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। हमारे खिलाड़ी प्राय: हर खेल में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे चाहे जिस किसी भी खेल के खिलाड़ी रहें, अपनी लगन और मेहनत से हमेशा अपना उत्कृष्ट देने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इन्दौर में एक निजी स्कूल द्वारा आयोजित 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट-2025 को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश राज्य ऑलम्पिक एसोशिएशन के संरक्षक भी हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैदिककाल से हमारी संस्कृति में खेलों का बड़ा योगदान रहा है। कई मामलों में भारतीयों ने अपने दौर से भी आगे बढ़कर विश्व में खेलों में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में खिलाड़ियों की भी अहम भूमिका है। खिलाड़ियों के योगदान से हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल नए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं, बल्कि खेल अधोसंरचना के विकास को भी नए आयाम मिल रहे हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सबसे तेज गति से औद्योगिक प्रगति करने वाला राज्य बन रहा है। औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों, कुटीर एवं ग्रामोद्योग सहित कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश का सर्वाधिक योगदान होगा।

    निजी स्कूल के अध्यक्ष श्री स्वप्निल कोठारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषार्थ से ही व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल की रील से बाहर निकलें, मैदान में आकर परिश्रम करें, तभी वे देश के लिए पसीना और रक्त बहाने के योग्य बनेंगे। उन्होंने सभी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ में सक्रिय रूप से सहभागी बनकर अधिकतम योगदान देने की अपील की।

    कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री बलवंत, श्री गणेश अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री सुनील सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।

  • पेंच टाइगर रिज़र्व से राजस्थान में एक बाघिन का सफल स्थानांतरण

    पेंच टाइगर रिज़र्व से राजस्थान में एक बाघिन का सफल स्थानांतरण


    भोपाल ।
    पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी मध्यप्रदेश से 3 वर्ष आयु की एक बाघिन का राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया है। यह स्थानांतरण भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ।

    स्थानांतरण अभियान विगत एक माह से सुव्यवस्थित योजना एवं वैज्ञानिक पद्धतियों के तहत संचालित किया जा रहा था। पेंच टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा उपयुक्त बाघिन की पहचान कर उसे उन्नत एआई आधारित कैमरा ट्रैप एवं मोशन सेंसर कैमरों के माध्यम से निरंतर ट्रैक एवं मॉनिटर किया गया। इस उद्देश्य से क्षेत्र में लगभग 50 कैमरे स्थापित किए गए थे।

    अभियान का समन्वय राजस्थान वन विभाग के साथ निकट सहयोग में किया गया। श्री सुगनाराम जाट, मुख्य वन संरक्षक, राजस्थान तथा डॉ. तेजिंदर, पशु चिकित्सक, विगत एक माह से इस अभियान का समन्वय कर रहे थे एवं पिछले 8 दिनों से पेंच टाइगर रिज़र्व में उपस्थित रहकर अभियान की सतत निगरानी कर रहे थे।

    यह स्थानांतरण कार्य फील्ड डायरेक्टर श्री देवप्रसाद जे. के सहयोग एवं उप संचालक श्री रजनीश कुमार सिंह, पेंच टाइगर रिज़र्व के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

    बाघिन का निश्चेतन डॉ. अखिलेश मिश्रा एवं डॉ. प्रशांत द्वारा वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन ट्रस्ट की टीम के साथ तथा डॉ. काजल एवं डॉ. अमोल (वेटरनरी कॉलेज, जबलपुर एवं फील्ड बायोलॉजिस्ट श्री अनिमेष चव्हाण के सहयोग से किया गया।

    पेंच टाइगर रिजर्व से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व स्थानांतरण के दौरान पेंच टाइगर रिज़र्व से मिशन लीडर सहायक संचालक सुश्री गुरलीन कौर (आईएफएस), वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. मिश्रा, पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत देशमुख (वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन ट्रस्ट) तथा रेंज अधिकारी श्री लोकेश कुमार चौधरी, और दोनों प्रदेशों की टीम के साथ एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा बाघिन के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु गए, जिससे अंतर-राज्यीय समन्वय एवं संचालन की प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सकी।

    इस अभियान की सफलता में पेंच टाइगर रिज़र्व के कुरई एवं रुखड़ रेंज के मैदानी अमले का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा। संबंधित कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक, दिन में दो बार कैमरा ट्रैप की जांच, नियमित गश्त तथा चिन्हित बाघिन की गतिविधियों के संकेतों की सतत खोज कर अथक प्रयास किए गए।

    यह सफल स्थानांतरण अंतर-राज्यीय समन्वय, भारतीय वायुसेना के सहयोग तथा वैज्ञानिक वन्यजीव प्रबंधन के माध्यम से बाघ संरक्षण को सुदृढ़ करने और विभिन्न टाइगर लैंडस्केप में आनुवंशिक विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।