Blog

  • today Rashifal 19 May 2026: मेष की चमकेगी किस्मत, कर्क को मिलेगा राहत का बड़ा संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

    today Rashifal 19 May 2026: मेष की चमकेगी किस्मत, कर्क को मिलेगा राहत का बड़ा संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल



    नई दिल्ली। 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की खास चाल के कारण कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार दोपहर 2:19 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी। सुबह 8:42 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, फिर आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    इस दिन गजकेसरी, बुधादित्य, धृति, शंख, रूचक, वाशि और सुनफा योग का शुभ संयोग बन रहा है। विशेष रूप से मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

    मेष राशि (Aries)
    मेष राशि वालों के लिए मंगलवार आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।

    Property और निवेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नया मकान, वाहन या दुकान खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

    शुभ रंग: लाल
    शुभ अंक: 9

    वृष राशि (Taurus)
    वृषभ राशि वालों का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में नए आइडिया लाभ दिला सकते हैं।

    माता-पिता के सहयोग से कोई नया काम शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। ज्यादा दौड़भाग के कारण थकान और पैरों में दर्द की समस्या रह सकती है।

    शुभ रंग: सफेद
    शुभ अंक: 2

    मिथुन राशि (Gemini)
    मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।

    कार्यक्षेत्र में फिलहाल बड़े बदलाव से बचना बेहतर रहेगा। परिवार में व्यवहार को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की उपलब्धि मन को खुशी देगी।

    शुभ रंग: हरा
    शुभ अंक: 5

    कर्क राशि (Cancer)
    कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार राहत लेकर आएगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं।

    अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो उससे राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार में विवाह या मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। साझेदारी के कारोबार में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।

    शुभ रंग: दूधिया सफेद
    शुभ अंक: 7

    सिंह राशि (Leo)
    सिंह राशि वालों को अपने निजी मामलों को ज्यादा लोगों से साझा करने से बचना चाहिए।

    नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। दूसरी कंपनी से आकर्षक ऑफर मिलने की संभावना है। नई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बच्चों की संगति पर ध्यान देना जरूरी होगा।

    शुभ रंग: सुनहरा
    शुभ अंक: 1

    कन्या राशि (Virgo)
    कन्या राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोच मजबूत होगी।शेयर बाजार या निवेश से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

    शुभ रंग: गहरा हरा
    शुभ अंक: 6

    तुला राशि (Libra)
    तुला राशि वालों को कामकाज में संतुलन बनाए रखना होगा। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल नुकसान पहुंचा सकता है।जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा, इसलिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

    शुभ रंग: हल्का नीला
    शुभ अंक: 8

    वृश्चिक राशि (Scorpio)
    वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन प्रगति देने वाला रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नई योजनाएं सफल होंगी।व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। घर में नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

    शुभ रंग: मैरून
    शुभ अंक: 3

    धनु राशि (Sagittarius)
    धनु राशि वालों के लिए मंगलवार यादगार रहने वाला है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात करियर में लाभ दिला सकती है। जल्दबाजी में किए गए वादे भूलने से बचें।

    शुभ रंग: पीला
    शुभ अंक: 4

    मकर राशि (Capricorn)
    मकर राशि वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

    शुभ रंग: काला
    शुभ अंक: 10

    कुंभ राशि (Aquarius)
    कुंभ राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और कार्यक्षेत्र में बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे।व्यापार में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी की बात से मन दुखी हो सकता है।

    शुभ रंग: नीला
    शुभ अंक: 11

    मीन राशि (Pisces)
    मीन राशि वालों के लिए मंगलवार बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में लाभ और करियर में सफलता मिलने के योग हैंधन संबंधित मामलों में मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कानूनी मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ दिलाएगी।

    शुभ रंग: केसरिया
    शुभ अंक: 12

    Disclaimer: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

  • गर्मियों में चमकती त्वचा का राज: घर की चीजों से पाएं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन..

    गर्मियों में चमकती त्वचा का राज: घर की चीजों से पाएं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन..

    नई दिल्ली ।  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता प्रदूषण, तेज धूप और अनियमित खानपान का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में चेहरे की चमक कम होने लगती है और त्वचा बेजान व थकी हुई नजर आने लगती है। ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार ये उपाय लंबे समय तक असरदार साबित नहीं होते। वहीं घरेलू उपाय न केवल किफायती होते हैं, बल्कि त्वचा को प्राकृतिक तरीके से पोषण भी देते हैं।

    त्वचा की देखभाल के लिए घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजें बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। एलोवेरा उनमें सबसे प्रमुख है। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देने के साथ उसे हाइड्रेट रखने में मदद करता है। नियमित रूप से ताजा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम और फ्रेश महसूस हो सकती है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल त्वचा को राहत देने का काम करता है।

    गुलाब जल भी स्किन केयर का एक आसान और असरदार उपाय माना जाता है। यह प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है और चेहरे को तरोताजा बनाए रखने में मदद करता है। दिन में एक या दो बार गुलाब जल लगाने से त्वचा में ताजगी बनी रहती है और गर्मी के कारण होने वाली चिपचिपाहट भी कम महसूस होती है।

    चेहरे की रंगत निखारने के लिए हल्दी और बेसन का फेस पैक लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। बेसन त्वचा की गंदगी साफ करने में मदद करता है, जबकि हल्दी त्वचा को प्राकृतिक चमक देने के लिए जानी जाती है। इसमें थोड़ा दही मिलाकर तैयार किया गया फेस पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और निखरी हुई नजर आ सकती है। नियमित उपयोग से चेहरे की चमक धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।

    शहद भी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ उसे सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। हल्के हाथों से चेहरे पर शहद की मसाज करने से त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आ सकता है। इसके अलावा खीरे का रस भी गर्मियों में त्वचा को ठंडक पहुंचाने और टैनिंग कम करने में कारगर माना जाता है। खीरे में मौजूद पानी और पोषक तत्व त्वचा को ताजगी देने का काम करते हैं।

    त्वचा की खूबसूरती केवल बाहरी देखभाल से ही नहीं आती, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ रखना भी उतना ही जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा हेल्दी नजर आता है। साथ ही अच्छी नींद और संतुलित आहार भी त्वचा की चमक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    हालांकि किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले त्वचा की प्रकृति को समझना जरूरी है। यदि त्वचा बहुत संवेदनशील है या किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या है, तो पहले पैच टेस्ट करना बेहतर माना जाता है। सही देखभाल और नियमित घरेलू उपायों की मदद से बिना ज्यादा खर्च किए भी त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

  • महाकाल भस्म आरती के नाम पर 42 हजार की ठगी: गूगल से नंबर लेकर संपर्क किया, सागर के युवक पर केस दर्ज

    महाकाल भस्म आरती के नाम पर 42 हजार की ठगी: गूगल से नंबर लेकर संपर्क किया, सागर के युवक पर केस दर्ज



    उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में गुजरात से आई दो महिलाओं से विशेष दर्शन और नंदी हॉल में बैठाकर भस्म आरती कराने का झांसा देकर 42 हजार रुपए ठग लिए गए। महाकाल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गूगल सर्च से मिला नंबर, खुद को बताया मंदिर से जुड़ा व्यक्ति
    गुजरात निवासी वीणा धनेरिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मित्र अल्पना पटेल के साथ 15 मई को बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन आई थीं। आरती बुकिंग के लिए उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया, जहां उन्हें पंडित दीपक मिश्रा नाम से एक मोबाइल नंबर मिला।

    महिलाओं का आरोप है कि फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को मंदिर से जुड़ा बताया और नंदी हॉल में बैठाकर विशेष दर्शन कराने का भरोसा दिया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में ऑनलाइन कुल 42 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

    पैसे लेने के बाद करता रहा बहाने
    महिलाओं के मुताबिक आरोपी लगातार बुकिंग कन्फर्म होने की बात कहता रहा। बाद में 16 मई की शाम उसने फोन कर बताया कि बुकिंग नहीं हो पाई है और वह रकम वापस कर देगा।

    संदेह होने पर जब दोनों महिलाएं मंदिर के आधिकारिक काउंटर पहुंचीं, तब उन्हें पता चला कि इस तरह की कोई प्रक्रिया नहीं होती और मंदिर में इस नाम का कोई अधिकृत पुजारी भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    आरोपी सागर का निवासी, पुलिस तलाश में जुटी
    महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर जिले का रहने वाला है और उज्जैन के विभिन्न मंदिरों में पूजन-पाठ का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

    पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
    इससे पहले 13 मई को महाराष्ट्र के पुणे निवासी मानव गायकवाड़ ने भी ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आशुतोष शर्मा नामक व्यक्ति ने नंदी हॉल में दर्शन कराने के नाम पर उनसे और उनके दोस्तों से 5 हजार रुपए ले लिए थे, लेकिन दर्शन नहीं कराए।

    श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन की अपील
    श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भस्म आरती और विशेष दर्शन की बुकिंग केवल आधिकारिक माध्यम से ही करें।

    भस्म आरती की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट से करें

    तत्काल बुकिंग एक दिन पहले सुबह 8 बजे उपलब्ध होती है

    भस्म आरती शुल्क 200 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित है

    सामान्य दर्शन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक निशुल्क हैं

    प्रोटोकॉल दर्शन के लिए अधिकृत काउंटर से टिकट लें

    सोशल मीडिया, गूगल नंबर या अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें

    मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या मंदिर प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी है।

  • ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: पिता बोले- ‘दामाद नशे का आदी’, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

    ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: पिता बोले- ‘दामाद नशे का आदी’, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग



    भोपाल । भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने अपनी बेटी की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका दामाद नशे का बेहद आदी था और उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार ने अब दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    ‘हमारी बेटी ड्रग्स एडिक्ट नहीं थी’
    ट्विशा के पिता ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि ट्विशा ड्रग्स की आदी थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना झेल रही थी, जबकि असल में उनका दामाद ही नशीले पदार्थों का आदी था। परिवार का आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।नवनिधि शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी की छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि दामाद के खिलाफ नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में भी जांच होनी चाहिए।

    12 मई को ससुराल में मिला था शव
    ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्विशा और उसके पति समर्थ की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी।

    परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ट्विशा को प्रताड़ित किया जाने लगा था। परिजनों का कहना है कि ट्विशा भोपाल छोड़कर नोएडा वापस आना चाहती थी और वह लगातार अपने परिवार से संपर्क में थी।

    दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
    ट्विशा के पिता ने कहा कि उन्हें मौजूदा जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की कि शव को दिल्ली AIIMS भेजा जाए, ताकि स्वतंत्र मेडिकल जांच हो सके और मौत की असली वजह सामने आए।उन्होंने कहा कि शव खराब होने से पहले सच्चाई सामने आना जरूरी है। परिवार ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच एजेंसी से मामले की जांच कराने की मांग भी उठाई है।

    अग्रिम जमानत पर उठाए सवाल
    ट्विशा के पिता ने रिटायर्ड जज सास को मिली अग्रिम जमानत पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तारी की मांग की गई थी, लेकिन उसी दिन अग्रिम जमानत मिल जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यदि केवल उम्र और सामाजिक प्रतिष्ठा के आधार पर अग्रिम जमानत दी जा रही है, तो यह कानून की भावना के खिलाफ है। परिवार ने इसे “खतरनाक मिसाल” बताया।

    पुलिस जांच और SIT की कार्रवाई
    भोपाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। एसआईटी प्रमुख रजनीश कश्यप ने कहा कि मामले में तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच जारी है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

    पुलिस दहेज प्रताड़ना, शारीरिक हिंसा और मौत के बाद सबूत मिटाने के आरोपों की भी जांच कर रही है। पति की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 18 मई को होनी है।

    परिवार का आरोप- मौत की जानकारी भी समय पर नहीं दी गई
    ट्विशा के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने परिवार को समय पर यह नहीं बताया कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि परिवार को यह भी जानकारी नहीं दी गई कि शव को AIIMS ले जाया जा रहा है।

  • भारती एयरटेल ने रचा इतिहास, मार्केट कैप में HDFC बैंक को पीछे छोड़ बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

    भारती एयरटेल ने रचा इतिहास, मार्केट कैप में HDFC बैंक को पीछे छोड़ बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

    नई दिल्ली ।भारतीय शेयर बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने बाजार पूंजीकरण के मामले में HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है। इस बदलाव ने निवेशकों और बाजार विश्लेषकों का ध्यान खींचा है, क्योंकि लंबे समय से बैंकिंग सेक्टर की मजबूत उपस्थिति के बीच यह एक महत्वपूर्ण उलटफेर माना जा रहा है।

    18 मई को बाजार में कारोबार के दौरान एयरटेल के शेयरों में तेजी देखने को मिली और कीमतें बढ़कर नए स्तरों के करीब पहुंच गईं। इस तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 12 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया, जबकि HDFC बैंक का मूल्यांकन इससे थोड़ा नीचे रह गया। हालांकि दिन के अंत में हल्की गिरावट के साथ दोनों कंपनियों के आंकड़ों में अंतर कम जरूर हुआ, लेकिन बाजार की चाल ने यह स्पष्ट कर दिया कि एयरटेल फिलहाल मजबूत स्थिति में है।

    पिछले एक सप्ताह में एयरटेल के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई है, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। इसके विपरीत HDFC बैंक के शेयरों में अपेक्षाकृत सीमित बढ़त देखने को मिली है और पिछले कुछ महीनों में इसमें दबाव भी बना रहा है। बैंक के नेतृत्व और आंतरिक बदलावों को लेकर बनी अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है, जिसके कारण इसके शेयरों पर असर पड़ा है।

    हालांकि एयरटेल ने इस उपलब्धि के साथ भले ही बाजार मूल्यांकन में बढ़त हासिल की हो, लेकिन इसके हालिया वित्तीय नतीजों में मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की तुलना में घटा है, लेकिन इसके बावजूद राजस्व में मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। मोबाइल सेवाओं से होने वाली आय में सुधार और ग्राहकों की बढ़ती संख्या ने कंपनी के कुल कारोबार को मजबूती प्रदान की है। प्रति उपयोगकर्ता औसत आय में भी वृद्धि दर्ज की गई है, जो यह संकेत देता है कि कंपनी अपने ग्राहकों से बेहतर रिटर्न हासिल कर रही है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि एयरटेल का बढ़ता मार्केट कैप केवल टेलीकॉम सेक्टर की मजबूती ही नहीं, बल्कि कंपनी के डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार की रणनीति का भी परिणाम है। कंपनी आने वाले समय में डेटा सेंटर नेटवर्क का विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है और ऑप्टिकल फाइबर तथा डिजिटल सेवाओं में भी बड़े निवेश की तैयारी में है। इसके साथ ही नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सेक्टर में भी कंपनी अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

    वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है और बाजार पूंजीकरण के मामले में पहले स्थान पर मजबूती से कायम है। एयरटेल की यह उपलब्धि हालांकि महत्वपूर्ण है, लेकिन बाजार विशेषज्ञ इसे प्रतिस्पर्धी सेक्टरों में बदलते रुझानों का संकेत मान रहे हैं, जहां टेलीकॉम और डिजिटल कंपनियां तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं।

    कुल मिलाकर यह बदलाव भारतीय शेयर बाजार में सेक्टर आधारित शक्ति संतुलन में हो रहे परिवर्तन को दर्शाता है, जहां पारंपरिक बैंकिंग दिग्गजों को अब नई पीढ़ी की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है।

  • मेडिकल फील्ड में अवसर, NHM चंडीगढ़ में संविदा आधार पर डॉक्टरों की भर्ती घोषित

    मेडिकल फील्ड में अवसर, NHM चंडीगढ़ में संविदा आधार पर डॉक्टरों की भर्ती घोषित

    नई दिल्ली ।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चंडीगढ़ ने चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर जारी किया है। विभाग ने मेडिकल ऑफिसर के कुल 5 रिक्त पदों पर संविदा आधार पर भर्ती की घोषणा की है, जिसके लिए चयन प्रक्रिया सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी। यह भर्ती विभिन्न मेडिकल कैटेगरी के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें आपातकालीन चिकित्सा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पद शामिल हैं।

    इन पदों पर चयन पूरी तरह से इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग 72 हजार रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे अनुभवी चिकित्सा पेशेवरों को भी अवसर प्राप्त हो सके।

    योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है, साथ ही एक वर्ष की रोटेटरी इंटर्नशिप भी पूरी की होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का संबंधित राज्य चिकित्सा परिषद या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग में पंजीकरण होना जरूरी है। अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, खासकर उन लोगों को जिनके पास स्त्री रोग, प्रसूति या बाल रोग जैसे विभागों में कार्य अनुभव है।

    इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 25 मई को निर्धारित समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा। यह इंटरव्यू सुबह 9:30 बजे से आयोजित किया जाएगा, जबकि पंजीकरण प्रक्रिया उसी दिन सुबह 10:30 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर आएं ताकि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो।

    चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा आधार पर की जाएगी, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों और सेवाओं में योगदान देंगे। यह अवसर उन चिकित्सा पेशेवरों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं या अपने करियर को एक स्थिर दिशा देना चाहते हैं।

    चंडीगढ़ में आयोजित होने वाला यह वॉक-इन इंटरव्यू चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है, जिसमें बिना लंबी परीक्षा प्रक्रिया के सीधे चयन की संभावना मौजूद है।

  • ग्वालियर में नाबालिग बेटे को लेकर पड़ोसी विवाद, मारपीट का VIDEO वायरल; दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत

    ग्वालियर में नाबालिग बेटे को लेकर पड़ोसी विवाद, मारपीट का VIDEO वायरल; दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत



    ग्वालियर । ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में एक नाबालिग को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, कल्ला खटीक का 17 वर्षीय बेटा कुछ समय के लिए पड़ोस में रहने वाली नेहा के घर चला गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसके माता-पिता उसे वापस लेने नेहा के घर पहुंचे। इसी दौरान नाबालिग के घर लौटने को लेकर असहमति हो गई और विवाद शुरू हो गया।

    बताया जा रहा है कि नाबालिग घर जाने को तैयार नहीं था, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इसी बीच कहासुनी बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई। विवाद के दौरान पड़ोसी महिला ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें झगड़ा और कथित मारपीट दिखाई दे रही है।

    वीडियो बनाने के बाद महिला नेहा सीधे इंदरगंज थाने पहुंची और कल्ला खटीक व उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को घटना का वीडियो भी सौंपा गया है। वहीं, दूसरी तरफ से भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

    इंदरगंज पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • इटैलियन ओपन पर जैनिक सिनर का कब्जा, कैस्पर रूड को हराकर हासिल की ऐतिहासिक जीत

    इटैलियन ओपन पर जैनिक सिनर का कब्जा, कैस्पर रूड को हराकर हासिल की ऐतिहासिक जीत

    नई दिल्ली । इटली की राजधानी रोम में खेले गए इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक बन गया, जहां युवा टेनिस स्टार जैनिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने न केवल अपने करियर का एक बड़ा मुकाम हासिल किया, बल्कि घरेलू दर्शकों के सामने इटली के लंबे इंतजार को भी खत्म कर दिया। करीब पांच दशक बाद किसी इतालवी खिलाड़ी ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है, जिससे पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

    फाइनल मुकाबले में सिनर का सामना नॉर्वे के अनुभवी खिलाड़ी कैस्पर रूड से हुआ। शुरुआत में रूड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन सिनर ने संयम और रणनीति के साथ मैच में वापसी की। पहले सेट में बढ़त हासिल करने के बाद उन्होंने अपने खेल को और अधिक सटीक और आक्रामक बनाया। लगातार बेसलाइन से लगाए गए गहरे और नियंत्रित शॉट्स ने उन्हें मैच में मजबूत पकड़ दिलाई और धीरे-धीरे उन्होंने मुकाबले का पूरा रुख अपने पक्ष में कर लिया।

    दोनों सेटों में समान स्कोर के साथ समाप्त हुए इस फाइनल में सिनर ने मानसिक मजबूती और शारीरिक फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन किया। लंबे समय तक चले इस मुकाबले में उन्होंने न केवल तकनीकी श्रेष्ठता दिखाई, बल्कि दबाव के क्षणों में भी खुद को संतुलित रखा। यही वजह रही कि वे निर्णायक पलों में बढ़त बनाए रखने में सफल रहे और खिताब जीतने में कामयाब हुए।

    इस जीत के साथ सिनर ने अपने करियर का एक और बड़ा अध्याय जोड़ा है। लगातार कई बड़े टूर्नामेंट जीतते हुए उन्होंने विश्व टेनिस में अपनी मजबूत स्थिति बनाई है। इस सफलता के साथ वे उस चुनिंदा सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एटीपी मास्टर्स स्तर पर सभी प्रमुख खिताब अपने नाम किए हैं, जो उनके निरंतर प्रदर्शन और उच्च स्तर की क्षमता को दर्शाता है।

    मैच के बाद भावुक होते हुए सिनर ने अपने प्रदर्शन और टीम के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अपनी टीम के समर्थन को इस सफलता की नींव बताया, जिसने पूरे सीजन उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा।

    वहीं, फाइनल में हार के बावजूद कैस्पर रूड ने सिनर के प्रदर्शन की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने माना कि घरेलू दर्शकों के सामने इस तरह का प्रदर्शन करना असाधारण उपलब्धि है और यह मैच उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में से एक रहा। उन्होंने सिनर को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका खेल वर्तमान टेनिस युग में एक नई ऊंचाई स्थापित कर रहा है।

    रोम के दर्शकों के लिए यह मुकाबला यादगार बन गया, जहां घरेलू खिलाड़ी की जीत ने पूरे स्टेडियम को उत्साह से भर दिया। इस जीत ने न केवल सिनर के करियर को नई दिशा दी, बल्कि इटली में टेनिस के प्रति बढ़ते जुनून को भी और मजबूत कर दिया है।

  • ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद दर्दनाक हादसा: पत्नी ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान मौत

    ग्वालियर में घरेलू विवाद के बाद दर्दनाक हादसा: पत्नी ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान मौत



    ग्वालियर। ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित सुरेश नगर सरकारी मल्टी में पति-पत्नी के बीच देर से घर आने को लेकर हुआ विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। बहस के बाद पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।

    देर से घर आने पर शुरू हुआ विवाद
    जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे रामचंद्र आदिवासी घर पहुंचे थे। देर से आने पर पत्नी सोनम ने उनसे सवाल किए, जिसके बाद दोनों के बीच बच्चों के सामने बहस हो गई।

    विवाद इतना बढ़ गया कि रामचंद्र गुस्से में घर से बाहर चले गए। इसी दौरान पत्नी सोनम कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

    बच्चों ने दी दर्दनाक सूचना
    कुछ देर बाद बड़ा बेटा ओम रोते हुए बाहर आया और पिता को बताया कि मां पंखे से लटकी हुई है। यह सुनकर पिता तुरंत घर की ओर दौड़े।दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दीवार तोड़ी और अंदर दाखिल हुए।

    अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
    परिजन सोनम को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने करीब 26 मिनट के इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    घटना की सूचना मिलने पर थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया।थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    घरेलू विवाद बना जानलेवा
    यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि छोटे-छोटे घरेलू विवाद भी कई बार गंभीर और दुखद परिणाम दे सकते हैं। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

  • कप्तानी और रवैये पर फिर सवाल, रियान पराग का वीडियो वायरल, नन्हे फैन से हुई धक्का-मुक्की पर विवाद

    कप्तानी और रवैये पर फिर सवाल, रियान पराग का वीडियो वायरल, नन्हे फैन से हुई धक्का-मुक्की पर विवाद

    नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें वे एक नन्हे फैन के साथ कथित तौर पर सख्त व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और इसके बाद उनके रवैये को लेकर बहस छिड़ गई है।

    घटना उस समय की बताई जा रही है जब रियान पराग सुरक्षा घेरे के बीच से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा भीड़ से निकलकर उनके करीब पहुंच गया और उनके साथ फोटो लेने की कोशिश करने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा लगातार उनके साथ चलकर तस्वीर लेने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान वह उनके काफी करीब पहुंच गया।

    स्थिति के अनुसार, रियान पराग ने पहले बच्चे को दूर रहने का इशारा किया और उसे साइड में हटने के लिए कहा। लेकिन जब बच्चा नहीं रुका, तो उन्होंने उसे हाथ से पकड़कर किनारे की ओर हटा दिया और आगे बढ़ गए। इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

    वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने रियान पराग के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा है कि एक पेशेवर खिलाड़ी और कप्तान होने के नाते उन्हें फैंस, खासकर बच्चों के साथ अधिक संवेदनशील और विनम्र तरीके से पेश आना चाहिए था। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि सुरक्षा घेरा और भीड़ को देखते हुए खिलाड़ी पर दबाव की स्थिति भी हो सकती है।

    हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रियान पराग चर्चा में आए हों। पिछले समय में भी उनके व्यवहार और मैदान के बाहर की गतिविधियों को लेकर कई बार बहस होती रही है। इसके चलते वे अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना का विषय बने रहते हैं।

    मैदान पर प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन उनका खेल भी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अब तक 11 मुकाबलों में लगभग 258 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ दो अर्धशतक शामिल हैं। उनके इस प्रदर्शन को लेकर भी टीम चयन और उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

    फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है, जहां एक ओर उनके समर्थक इसे सुरक्षा स्थिति से जुड़ा सामान्य व्यवहार बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आलोचक इसे फैंस के प्रति असंवेदनशील रवैया मान रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद पर खिलाड़ी या टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं।