Blog

  • आर्थिक संकट से जूझता पाकिस्तान सऊदी अरब ने दी बड़ी राहत, विदेशी कर्ज पर फिर बढ़ा फोकस

    आर्थिक संकट से जूझता पाकिस्तान सऊदी अरब ने दी बड़ी राहत, विदेशी कर्ज पर फिर बढ़ा फोकस

    नई दिल्ली । पाकिस्तान एक बार फिर गंभीर आर्थिक संकट और विदेशी कर्ज के दबाव में फंसता नजर आ रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विदेश दौरे के दौरान सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देकर बड़ी राहत दी है। यह मदद ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान पर संयुक्त अरब अमीरात का भारी कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ गया था।

    रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान को इस महीने के अंत तक यूएई को करीब 3 अरब डॉलर का कर्ज वापस करना है, जिसके कारण उसकी आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो गई है। इसी दबाव को कम करने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी अरब सहित अन्य मित्र देशों से सहायता की गुहार लगाई थी।

    पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने पुष्टि की है कि उसे सऊदी अरब से 2 अरब डॉलर की राशि प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि यह राशि 15 अप्रैल 2026 की वैल्यू डेट पर जमा की गई है, जो पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को अस्थायी मजबूती देती है।

    इसके अलावा सऊदी अरब ने पाकिस्तान को अतिरिक्त 3 अरब डॉलर जमा देने का भी आश्वासन दिया है और अपनी मौजूदा 5 अरब डॉलर की वित्तीय सुविधा को तीन साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पाकिस्तान को अल्पकालिक आर्थिक दबाव से कुछ राहत मिल सकती है।

    हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत स्थायी समाधान नहीं है क्योंकि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही उच्च महंगाई, सीमित विदेशी मुद्रा भंडार और बढ़ते बाहरी कर्ज के बोझ से जूझ रही है। मार्च के अंत तक पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 16.4 अरब डॉलर बताए गए हैं, जो मुश्किल से तीन महीने के आयात को कवर कर सकते हैं।

    इससे पहले पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात के साथ 3.5 अरब डॉलर की वित्तीय सुविधा को आगे बढ़ाने में भी असफल रहा था, जिसे पिछले कई वर्षों में पहली बड़ी नाकामी माना जा रहा है। इसी कारण देश की शॉर्ट टर्म फंडिंग जरूरतों को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

    आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव और वैश्विक वित्तीय बाजार की सख्ती ने पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। वहीं आईएमएफ समर्थित सुधार कार्यक्रमों के तहत पाकिस्तान को लगातार वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का दबाव भी झेलना पड़ रहा है। फिलहाल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बाहरी फंडिंग पर काफी हद तक निर्भर दिखाई दे रही है और ऐसे में मित्र देशों से मिलने वाली मदद ही उसकी अल्पकालिक स्थिरता का आधार बनी हुई है।

  • CBSE 12th Result 2026: जल्द जारी होंगे नतीजे, ऐसे चेक करें मार्कशीट

    CBSE 12th Result 2026: जल्द जारी होंगे नतीजे, ऐसे चेक करें मार्कशीट


    नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट (CBSE 12th Result 2026) जारी करने वाला है। लाखों छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिर से मई के मध्य के बीच जारी किया जा सकता है, हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

    इस साल CBSE 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें करीब 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा खत्म होने के बाद अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    इन वेबसाइट्स पर जारी होगा CBSE 12th Result 2026
    छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे results.cbse.nic.in, cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में ये वैकल्पिक प्लेटफॉर्म काफी मददगार साबित होंगे।

    कैसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026
    रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “Class 12 Result 2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट भी लिया जा सकता है।

    पास होने के लिए जरूरी है इतने नंबर
    CBSE 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। यह नियम थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर लागू होता है। अगर छात्र किसी एक में भी फेल होता है तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।

  • तेल की कीमतों में उछाल से हवाई यात्रा पर संकट चीन की एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

    तेल की कीमतों में उछाल से हवाई यात्रा पर संकट चीन की एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं


    नई दिल्ली ।
    पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज संकट का सीधा असर अब वैश्विक हवाई यात्रा पर दिखाई देने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ गई है जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। इसी क्रम में चीन की कई प्रमुख एयरलाइन कंपनियों ने अपने अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानों को रद्द करना शुरू कर दिया है जिससे यात्रियों में असमंजस और परेशानी का माहौल है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार चीनी एयरलाइनों द्वारा अचानक की गई फ्लाइट कैंसिलेशन से दक्षिण पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें आखिरी समय पर टेक्स्ट संदेश के जरिए उड़ान रद्द होने की सूचना दी गई जिससे उनकी यात्रा योजनाएं पूरी तरह बिगड़ गईं।

    ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में छुट्टियां मना रही एक यात्री ली हुओयू ने बताया कि उनकी वापसी की फ्लाइट जो सिचुआन एयरलाइंस द्वारा संचालित थी अप्रैल के अंत में अचानक रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी योजना अगले दिन काम पर लौटने की थी लेकिन अब उन्हें अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह हेबेई प्रांत की एक छात्रा ऊना हान ने बताया कि बीजिंग से थाईलैंड जाने वाली उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई जिससे उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना प्रभावित हुई।

    विशेषज्ञों के अनुसार होर्मुज संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है जिसका सीधा असर एविएशन फ्यूल पर पड़ता है। ईंधन लागत बढ़ने के कारण एयरलाइंस अपने रूट्स और फ्लाइट शेड्यूल में कटौती करने को मजबूर हो रही हैं। यही कारण है कि कई कंपनियां घाटे से बचने के लिए उड़ानों को रद्द या पुनर्निर्धारित कर रही हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि चीन का सबसे व्यस्त ट्रैवल सीजन माने जाने वाला गोल्डन वीक भी इस फैसले से प्रभावित हो सकता है। इस दौरान लाखों यात्री अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं लेकिन फ्लाइट कैंसिलेशन से उनकी योजनाएं बाधित हो रही हैं।

    हालांकि अब तक किसी भी चीनी एयरलाइन ने इस मुद्दे पर विस्तृत सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन कुछ कंपनियों ने नीति समायोजन और परिचालन कारणों का हवाला देते हुए उड़ानें रद्द करने की पुष्टि की है। फिलहाल वैश्विक स्तर पर बढ़ती तेल कीमतों और क्षेत्रीय तनाव के कारण हवाई यात्रा उद्योग पर दबाव लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

  • भारतीय रेलवे में तकनीकी सुधारों से सुरक्षा और दक्षता के नए मानक स्थापित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    भारतीय रेलवे में तकनीकी सुधारों से सुरक्षा और दक्षता के नए मानक स्थापित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय रेलवे लगातार सुधार और आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपने संचालन को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बना रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में रेलवे प्रणाली में व्यापक बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर सुरक्षा, संचालन और यात्री सुविधा पर दिखाई दे रहा है।

    प्रधानमंत्री ने इस संदर्भ में रेलवे क्षेत्र में हुए सुधारों और नीतिगत बदलावों पर प्रकाश डाला, जिनके तहत तकनीक आधारित प्रणालियों को अपनाया गया है। इन प्रयासों का उद्देश्य रेलवे संचालन को अधिक सुरक्षित बनाना और यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को बेहतर करना रहा है।

    सरकारी स्तर पर बताया गया कि भारतीय रेलवे देश के करोड़ों यात्रियों के लिए जीवनरेखा की तरह है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रेल यात्रा करते हैं, जिनमें छात्र, नौकरीपेशा लोग, प्रवासी मजदूर और सुरक्षा बलों के सदस्य शामिल हैं। ऐसे में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक माना गया है।

    पिछले वर्षों में रेलवे सुरक्षा को लेकर ‘सेफ्टी फर्स्ट’ की नीति पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत तकनीकी निगरानी, बेहतर रखरखाव व्यवस्था और आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली को बढ़ावा दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य मानवीय त्रुटियों को कम करना और दुर्घटनाओं की संभावना को घटाना रहा है।

    आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दशक में रेल दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पहले की तुलना में अब दुर्घटनाओं की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है। इसी अवधि में दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि में भी कमी आई है।

    इसके अलावा प्रति किलोमीटर दुर्घटना दर में भी सुधार देखा गया है, जो यह दर्शाता है कि रेलवे का समग्र संचालन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हुआ है। यह सुधार तब और महत्वपूर्ण हो जाता है जब रेल संचालन और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    केंद्रीय रेल मंत्री की ओर से भी इस बात पर जोर दिया गया कि रेलवे केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इसमें लगातार निवेश और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया जारी है, ताकि यह प्रणाली भविष्य की जरूरतों के अनुरूप और अधिक सक्षम बन सके।

    इस पूरे परिवर्तन को भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और तकनीकी उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में और अधिक सुरक्षित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की ओर संकेत करता है।

  • Krushna Abhishek से दूरी पर खुलकर बोलीं Sunita Ahuja, Kashmera Shah से भी की मुलाकात

    Krushna Abhishek से दूरी पर खुलकर बोलीं Sunita Ahuja, Kashmera Shah से भी की मुलाकात


    नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। कई सालों से दोनों परिवार में खटास बनी हुई थी। लेकिन अब उनकी दूरियां मिट गई है। सुनीता ने हाल ही में कृष्णा और कश्मीरा के साथ मीडिया के सामने पोज दिए और साथ में हंसी-मजाक करती भी नजर आईं। तीनों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें तीनों को एक साथ देखा जा रहा है।

    मामी सुनीता आहूजा ने कहा खत्म हुआ वनवास
    सामने आ रहे हैं वीडियो में सुनीता आहूजा काफी कुछ कहती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल, सुनीता हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ 3’ (The Laughter Chefs 3) के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचीं। इस शो में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो के दौरान सुनीता, अपने भांजे-बहू से भी मिलीं। जैसे ही सुनीता, कश्मीरा से मिलीं उन्हें गले लगा लिया, जिससे पता चलता है कि सुनीता और उनके भांजे कृष्णा के बीच के शिकवे-गिले अब दूर हो चुके हैं। वीडियो में सुनीता को कृष्णा और कश्मीरा के साथ हंसी-मजाक करते भी देखा जा सकता है। वह हंसते हुए कहती हैं- ’14 साल के बाद आज वनवास खत्म हुआ है।’ इस पर कश्मीरा मजाकिया अंदाज में कहती हैं- ‘किसी और का शुरू होगा।

    10 साल से चल रही है रिश्तो में कड़वाहट
    बता दें, करीब 10 साल से गोविंदा और उनके परिवार की कृष्णा और कश्मीरा से बातचीत बंद थी। ये विवाद पब्लिक से भी छुपा नहीं रह सका था। कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा ने कई बार मीडिया के सामने इस बात का खुलासा किया है। सुनीता आहूजा ने भी कई बार मीडिया के सामने काफी कुछ कहा है।

    इस कारण हुआ था विवाद
    रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरे विवाद की शुरुआत कश्मीरा शाह के एक ट्वीट से हुई थी, जिसमें उन्होंने ‘पैसे के लिए नाचने वाले’ लोगों का जिक्र किया था। कश्मीरा के इस ट्वीट को सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर तंज माना और धीरे-धीरे दोनों परिवारों में विवाद बढ़ता चला गया और बात यहां तक पहुंच गई कि सुनीता ने पब्लिक के सामने ये तक कह दिया था कि वह कृष्णा अभिषेक का चेहरा तक नहीं देखना चाहतीं। आपको बता दे की गोविंद पहले ही कपिल शर्मा शो में आ चुके हैं गोविंदा और अभिषेक के भी सब कुछ ठीक है।लेकिन, अब गोविंदा के बाद सुनीता ने भी कृष्णा को गले लगाकर सारी दूरियां मिटा दीं हैं।

    आरती सिंह क आया रिएक्शन
    इस रीयूनियन पर गोविंदा की भाजी आरती सिंह का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है आपको बता दें की इंस्टा बॉलीवुड से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि, मैं काफी इमोशनल हो गई मैंने वीडियो कॉल पर उनसे बात की यह बहुत अच्छी बात है कि सब लोग मिल गए हैं।

  • बैरसिया में कारोबारी की हत्या से दहशत बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

    बैरसिया में कारोबारी की हत्या से दहशत बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली


    नरसिंहपुर । मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां दो शातिर आरोपियों ने एक महिला को जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये के गहने ठग लिए। इस घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास के नाम पर होने वाली ठगी की सच्चाई को उजागर कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिला को अपने जाल में फंसाते हुए कहा कि यदि वह अपने जेवर को किसी सुनसान स्थान पर रात के समय गाड़ दे और उस पर तंत्र-मंत्र किया जाए तो उसके गहने तीन गुना हो जाएंगे। साथ ही आरोपियों ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखना होगा और किसी को बताने पर अनहोनी हो सकती है। इसी डर और विश्वास के चलते महिला आरोपियों की बातों में आ गई।

    इसके बाद महिला ने रात के अंधेरे में सुनसान स्थान पर अपने जेवर रख दिए। इसी मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपी गहने लेकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई।

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी तथा सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि एक आरोपी अनिल राय उर्फ मुल्ला बाबा डोभी क्षेत्र का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी अजय मेहरा बॉसकुंवारी गांव का निवासी है।

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अनिल राय को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया जबकि अजय मेहरा को नरसिंहपुर से ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

    इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को आसानी से निशाना बनाया जाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

    भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां बैरसिया क्षेत्र के किराना व्यापारी हनीफ खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय हनीफ खान बुधवार को अपने किसी काम से निकले थे, लेकिन देर शाम उनका शव शमशाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास बरामद हुआ। यह स्थान उनके घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। शुरुआती स्थिति में शव के पास बाइक मिलने से इसे सड़क दुर्घटना समझा गया, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो स्पष्ट हुआ कि उनकी मौत गोली लगने से हुई है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हनीफ खान को नजदीक से गोली मारी। गोली सीने के आर-पार हो गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने कुछ बाइक सवारों को तेजी से भागते हुए देखा, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।

    परिजनों के अनुसार हनीफ खान का किसी से कोई पुराना विवाद या दुश्मनी नहीं थी और वह सामान्य रूप से अपना व्यवसाय चला रहे थे। घटना के समय वह शमशाबाद स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। हालांकि पुलिस इस बयान के साथ-साथ अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

    एडिशनल एसपी नीरज चौरसिया ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में लूट की संभावना कम नजर आ रही है, लेकिन पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही कुछ रिलेशनशिप संबंधी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचा जा सके।

    फिलहाल इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • राजेश कुमार का बड़ा बयान, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के स्टार सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल, सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ व्यवहार को लेकर किया अहम खुलासा

    राजेश कुमार का बड़ा बयान, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के स्टार सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल, सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ व्यवहार को लेकर किया अहम खुलासा

    नई दिल्ली: टेलीविजन और फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता राजेश कुमार ने इंडस्ट्री की कार्य संस्कृति को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। अपने हालिया बयान में उन्होंने कहा कि कई बार बड़े स्टार्स शूटिंग सेट पर सपोर्टिंग एक्टर्स को वह सम्मान और महत्व नहीं देते जिसके वे हकदार होते हैं। उनके अनुसार इस तरह का रवैया न केवल कार्य वातावरण को प्रभावित करता है बल्कि पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर भी असर डाल सकता है।

    राजेश कुमार, जिन्हें लोकप्रिय टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई से व्यापक पहचान मिली, ने कहा कि इंडस्ट्री में कई बार काम का केंद्र केवल मुख्य कलाकारों के इर्द गिर्द ही घूमता है। उनके अनुसार फिल्मों और शोज की योजना, चर्चा और निर्णय प्रक्रिया में सहायक कलाकारों की भागीदारी सीमित रहती है, जबकि उनकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है जितनी मुख्य कलाकारों की।

    उन्होंने यह भी बताया कि बड़े प्रोजेक्ट्स के दौरान अक्सर रचनात्मक चर्चा सीमित लोगों तक ही रहती है, जिसमें मुख्य अभिनेता, निर्देशक और तकनीकी टीम के चुनिंदा सदस्य शामिल होते हैं। ऐसे माहौल में कई बार अन्य कलाकार खुद को प्रक्रिया से अलग महसूस करते हैं, जिससे उनके प्रदर्शन और आत्मविश्वास पर असर पड़ता है।

    राजेश कुमार ने यह भी कहा कि कई बार सपोर्टिंग एक्टर्स को उनके संवाद या स्क्रिप्ट बहुत देर से उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। उनके अनुसार यह स्थिति शूटिंग प्रक्रिया को असंतुलित कर देती है और टीमवर्क की भावना को कमजोर करती है।

    हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कलाकार ऐसे व्यवहार नहीं करते। कुछ अनुभवी और वरिष्ठ कलाकार अपने सह कलाकारों के साथ सहयोग और सम्मान का रवैया अपनाते हैं, जिससे सेट पर एक सकारात्मक और संतुलित माहौल बनता है।

    अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कई बार बड़े कलाकार बिना पर्याप्त रिहर्सल के सीधे शूट पर आकर काम करना पसंद करते हैं, जिससे अन्य कलाकारों के साथ तालमेल बैठाना मुश्किल हो जाता है। उनके अनुसार यह तरीका कभी कभी पूरी टीम की परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है।

    उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ कलाकारों में असुरक्षा की भावना के कारण सहायक कलाकारों से दूरी बनाए रखने की प्रवृत्ति देखी जाती है, जो इंडस्ट्री की कार्य संस्कृति के लिए सही नहीं है। उनका मानना है कि किसी भी प्रोजेक्ट की सफलता तभी संभव है जब पूरी टीम को समान महत्व और भागीदारी मिले।

    राजेश कुमार ने कुछ कलाकारों के साथ अपने सकारात्मक अनुभवों का भी उल्लेख किया और कहा कि जब सेट पर संवाद और सहयोग होता है तो काम अधिक सहज और प्रभावशाली बन जाता है। ऐसे माहौल में सभी कलाकार बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं और अंतिम परिणाम भी अधिक मजबूत होता है।

    उनके इस बयान के बाद इंडस्ट्री में काम करने के तरीके और स्टार सिस्टम को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है, जो पेशेवर समानता और कार्य संस्कृति पर एक महत्वपूर्ण बहस को जन्म दे रही है।

  • लोकसभा सीटों में बड़ा बदलाव संभव, परिसीमन से राज्यों का समीकरण बदलेगा

    लोकसभा सीटों में बड़ा बदलाव संभव, परिसीमन से राज्यों का समीकरण बदलेगा


    नई दिल्ली। देश में एक बार फिर बड़े राजनीतिक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन से जुड़े विधेयक पेश किए जाने के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में लोकसभा सीटों का पूरा गणित बदल सकता है। परिसीमन आयोग के गठन के बाद सीटों का नया बंटवारा होगा, जिससे राज्यों की राजनीतिक ताकत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

    क्या है परिसीमन और क्यों जरूरी है?
    परिसीमन का मतलब चुनावी क्षेत्रों यानी लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या और सीमाएं तय करना होता है। यह प्रक्रिया जनसंख्या के आधार पर की जाती है, ताकि हर क्षेत्र को बराबर प्रतिनिधित्व मिल सके। भारत में आखिरी बार परिसीमन 2002 से 2008 के बीच हुआ था। इसके बाद से सीटों की संख्या स्थिर बनी हुई है, लेकिन अब बढ़ती आबादी को देखते हुए इसे फिर से लागू करने की तैयारी है।

    कितनी बढ़ सकती हैं लोकसभा सीटें?
    वर्तमान में देश में 543 लोकसभा सीटें हैं, जिन्हें बढ़ाकर करीब 800 से 850 तक किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो संसद का आकार काफी बड़ा हो जाएगा और राज्यों को उनकी जनसंख्या के अनुसार ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलेगा। हालांकि सरकार ने अभी राज्यवार अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए हैं, लेकिन जनसंख्या के आधार पर संभावित अनुमान सामने आए हैं। अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सीटें 80 से बढ़कर 135 से 140 तक हो सकती हैं, जबकि बिहार में 40 से बढ़कर 65 से 75 सीटें होने की संभावना है। इसी तरह महाराष्ट्र में सीटें 48 से बढ़कर 70 से 80 तक जा सकती हैं और पश्चिम बंगाल में 42 से बढ़कर 60 से 65 सीटें होने का अनुमान है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 29 से बढ़कर 40 से 45, राजस्थान में 25 से बढ़कर 35 से 40, तमिलनाडु में 39 से बढ़कर 50 से 55 और कर्नाटक में 28 से बढ़कर 40 से 45 सीटें हो सकती हैं। गुजरात में सीटें 26 से बढ़कर 35 से 40, आंध्र प्रदेश में 25 से बढ़कर 30 से 35 और तेलंगाना में 17 से बढ़कर 20 से 25 तक पहुंच सकती हैं।

    वहीं केरल में सीटों में मामूली बढ़ोतरी होकर 20 से 22 तक हो सकती है। ओडिशा में 21 से बढ़कर 25 से 30, झारखंड और असम में 14 से बढ़कर 18 से 22 सीटें हो सकती हैं। पंजाब में 13 से बढ़कर 15 से 18, हरियाणा में 10 से बढ़कर 12 से 15 और दिल्ली में 7 से बढ़कर 9 से 11 सीटें होने का अनुमान है। इन संभावित आंकड़ों से साफ है कि जिन राज्यों की आबादी ज्यादा है, वहां सीटों में सबसे ज्यादा इजाफा होगा। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की राजनीतिक ताकत काफी बढ़ सकती है, जिससे संसद में हिंदी बेल्ट का प्रभाव और मजबूत होगा। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे राजनीतिक संतुलन को लेकर बहस तेज हो सकती है।

    महिलाओं को मिलेगा बड़ा मौका
    इस पूरे बदलाव के साथ महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में भी काम हो रहा है। फिलहाल लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी करीब 13 से 14 प्रतिशत है, लेकिन नए प्रावधान लागू होने के बाद यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। अनुमान है कि आने वाले समय में महिला सांसदों की संख्या 250 से 280 तक पहुंच सकती है, जो भारतीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े इन विधेयकों पर राजनीति भी तेज हो गई है। जहां विपक्षी दलों ने कुछ मुद्दों पर सवाल उठाए हैं, वहीं सरकार ने सभी दलों से इस पर सहयोग करने की अपील की है। हालांकि अभी यह पूरी प्रक्रिया शुरुआती चरण में है। अंतिम फैसला तब होगा जब परिसीमन आयोग का गठन होगा, नई जनगणना के आंकड़े लागू होंगे और संसद से मंजूरी मिलेगी। , परिसीमन आयोग का गठन देश की राजनीति में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। आने वाले समय में न सिर्फ लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि राज्यों के बीच शक्ति संतुलन भी पूरी तरह बदल सकता है।

  • सावधान! आसान लोन का झांसा देकर हो रही ठगी, बढ़ रहे साइबर फ्रॉड केस

    सावधान! आसान लोन का झांसा देकर हो रही ठगी, बढ़ रहे साइबर फ्रॉड केस


    नई दिल्ली। प्रेस सूचना ब्यूरो ने आधार कार्ड के नाम पर फैल रहे लोन स्कैम (लोन फ्रॉड) को लेकर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। सरकार ने साफ किया है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चल रहे कई विज्ञापन पूरी तरह फर्जी हैं, जिनमें आधार कार्ड पर आसान लोन देने का दावा किया जा रहा है।
    सरकारी फैक्ट चेक यूनिट के मुताबिक, इन फर्जी विज्ञापनों में लोगों को बिना किसी दस्तावेज या कम ब्याज दर पर तुरंत लोन देने का लालच दिया जाता है। ऐसे मैसेज और विज्ञापन खासतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनका मकसद लोगों को ठगना है।

    सोने-चांदी के दाम में हलचल, पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव; जानें आज का पूरा बाजार अपडेट
    सोने-चांदी के दाम में हलचल, पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव; जानें आज का पूरा बाजार अपडेट
    15 Apr 2026
    आपका लोन बार बार क्यों हो रहा है रिजेक्ट, ये रहा कारण

    स्कीम के नाम पर लोगों को बना रहे शिकार
    सरकार ने बताया कि इन स्कैम में ठग खुद को सरकारी योजना या अधिकृत संस्था से जुड़ा हुआ बताते हैं। कई मामलों में प्रधानमंत्री योजना या सरकारी स्कीम का नाम इस्तेमाल कर भरोसा जीतने की कोशिश की जाती है। जबकि हकीकत यह है कि ऐसी कोई भी आधिकारिक योजना मौजूद नहीं है।

    फैक्ट चेक में यह भी सामने आया है कि इस तरह के मैसेज पहले भी वायरल हो चुके हैं, जिनमें दावा किया गया था कि सभी आधार कार्ड धारकों को लाखों रुपये का लोन दिया जा रहा है, लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया था।

    Loan Fraud से ऐसे करें खुद को सुरक्षित
    सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या विज्ञापन पर भरोसा न करें। खासतौर पर ऐसे ऑफर्स से दूर रहें, जो बिना वेरिफिकेशन या तुरंत लोन देने का वादा करते हैं।

    इसके अलावा, किसी भी प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल जानकारी जैसे आधार नंबर, बैंक डिटेल या OTP साझा करने से बचें। केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय संस्थाओं के जरिए ही लोन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।

  • जेवर तीन गुना करने का झांसा नरसिंहपुर में महिला से 10 लाख की ठगी का खुलासा

    जेवर तीन गुना करने का झांसा नरसिंहपुर में महिला से 10 लाख की ठगी का खुलासा


    नरसिंहपुर । मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां दो शातिर आरोपियों ने एक महिला को जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये के गहने ठग लिए। इस घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास के नाम पर होने वाली ठगी की सच्चाई को उजागर कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिला को अपने जाल में फंसाते हुए कहा कि यदि वह अपने जेवर को किसी सुनसान स्थान पर रात के समय गाड़ दे और उस पर तंत्र-मंत्र किया जाए तो उसके गहने तीन गुना हो जाएंगे। साथ ही आरोपियों ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखना होगा और किसी को बताने पर अनहोनी हो सकती है। इसी डर और विश्वास के चलते महिला आरोपियों की बातों में आ गई।

    इसके बाद महिला ने रात के अंधेरे में सुनसान स्थान पर अपने जेवर रख दिए। इसी मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपी गहने लेकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई।

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी तथा सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि एक आरोपी अनिल राय उर्फ मुल्ला बाबा डोभी क्षेत्र का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी अजय मेहरा बॉसकुंवारी गांव का निवासी है।

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अनिल राय को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया जबकि अजय मेहरा को नरसिंहपुर से ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

    इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को आसानी से निशाना बनाया जाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।