Blog

  • वैशाख कृष्ण एकादशी पर महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती का भव्य आयोजन

    वैशाख कृष्ण एकादशी पर महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती का भव्य आयोजन

    उज्जैन। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर सोमवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का दिव्य आयोजन श्रद्धा और आस्था के वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातः लगभग चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई और गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया। इस पवित्र अवसर पर मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार महसूस किया गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

    कपाट खुलने के पश्चात पुजारियों ने विधि-विधान से सभी देवी-देवताओं का पूजन किया और भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया गया जिसमें दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस का उपयोग किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु ध्यानमग्न होकर इस दिव्य अनुष्ठान का साक्षी बने।

    अभिषेक के पश्चात भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया जिसमें भांग, चंदन और आभूषणों का प्रयोग किया गया। भगवान के मस्तक पर शिवलिंग, डमरू और अन्य प्रतीकों से अलंकरण किया गया, जिससे उनका स्वरूप अत्यंत आकर्षक और दिव्य दिखाई दिया। सुगंधित पुष्पों और रुद्राक्ष की मालाओं से सजाए गए इस श्रृंगार ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही रजत निर्मित शेषनाग मुकुट और मुण्डमाल अर्पित कर श्रृंगार को भव्य रूप दिया गया।

    भस्म आरती से पूर्व प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया और मंत्रोच्चार के साथ भगवान का ध्यान किया गया। इसके बाद कपूर आरती की गई और ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पित की गई। यह प्राचीन परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और विधि से निभाई जा रही है, जो इस आरती को विशेष महत्व प्रदान करती है।

    असुबह आयोजित इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और हर ओर जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के दर्शन कर उनके कान में अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं और आशीर्वाद प्राप्त किया।

    आरती के दौरान मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं ताकि श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित दर्शन का अवसर मिल सके। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, आस्था और अनुशासन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

  • मध्‍य प्रदेश में गर्मी का असर होने लगा तेज, 16 अप्रैल से लू की चेतावनी, 5 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार

    मध्‍य प्रदेश में गर्मी का असर होने लगा तेज, 16 अप्रैल से लू की चेतावनी, 5 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार


    भोपाल। मध्‍य प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर थमते ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। रविवार को प्रदेश के 5 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। 16 अप्रैल से हीट वेव यानी लू चलने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर मालवा-निमाड़ क्षेत्र, जिसमें इंदौर और उज्जैन संभाग शामिल हैं, सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे।

    तापमान की बात करें तो रतलाम के बाद खजुराहो में 40.4 डिग्री, धार, मंडला और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह, रीवा और टीकमगढ़ में 39.5 डिग्री, खरगोन में 39.2 डिग्री, जबकि रायसेन, छिंदवाड़ा, उमरिया, सतना और मलाजखंड में तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा। बैतूल और सागर में 38.8 डिग्री, गुना और शाजापुर में 38.4 डिग्री, नौगांव में 38.2 डिग्री, खंडवा में 38.1 डिग्री तथा सिवनी और सीधी में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रदेश के बड़े शहरों में इंदौर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में 38.6 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, लेकिन इसका प्रभाव कमजोर रहेगा। इससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

    गर्मी से बचने के लिए लोग अलग-अलग उपाय अपना रहे हैं। कोई चेहरे को कपड़े से ढंककर बाहर निकल रहा है, तो कोई गन्ने का जूस, ठंडे पेय और आइसक्रीम का सहारा ले रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से दिनभर पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने, दोपहर में तेज धूप से बचने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की अपील की गई है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

    वहीं, 16 अप्रैल से प्रदेश के धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसे सर्दी के लिए दिसंबर-जनवरी और बारिश के लिए जुलाई-अगस्त अहम होते हैं, उसी तरह अप्रैल और मई गर्मी के सबसे प्रभावी महीने होते हैं, जिनमें अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से तापमान तेजी से बढ़ता है।

  • आशा भोसले की जिंदगी के हैरान कर देने वाले राज, जानिए उनके सफर की खास बातें

    आशा भोसले की जिंदगी के हैरान कर देने वाले राज, जानिए उनके सफर की खास बातें


    नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले ने 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से संगीत प्रेमियों को गहरा सदमा लगा है। आठ दशकों से भी लंबे करियर में उन्होंने हर तरह के संगीत में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। फिल्मी गीतों से लेकर गजल, भजन, पॉप और लोक संगीत तक हर शैली में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे रोचक और अनसुने तथ्य, जो आपको हैरान कर देंगे।

    कम उम्र में संभाली जिम्मेदारी, यहीं से शुरू हुआ सफर

    बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक प्रसिद्ध गायक और अभिनेता थे। लेकिन जब आशा सिर्फ 9 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने और उनकी बहन लता मंगेशकर ने परिवार की जिम्मेदारी उठाई और फिल्मों में गाना शुरू किया। यही से उनके संघर्ष और सफलता की कहानी की शुरुआत हुई।

    10 साल की उम्र में गाया पहला गाना

    आशा भोसले ने बेहद छोटी उम्र में ही गायकी की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने महज 10 साल की उम्र में 1943 में मराठी फिल्म माझा बल के लिए अपना पहला गाना गाया। इतनी कम उम्र में शुरू हुआ यह सफर आगे चलकर उन्हें संगीत की ऊंचाइयों तक ले गया।

    20 भाषाओं में गाने गाकर बनाया रिकॉर्ड

    आशा ताई की सबसे बड़ी खासियत उनकी बहुमुखी प्रतिभा थी। उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, भोजपुरी समेत करीब 20 भाषाओं में गाने गाए। यही वजह है कि उनकी आवाज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सुनी और पसंद की जाती रही।

    गायिका ही नहीं, सफल बिजनेसवुमन भी थीं

    गायकी के अलावा आशा भोसले को खाना बनाने का भी बेहद शौक था। उन्होंने अपने इस शौक को बिजनेस में बदलते हुए साल 2002 में दुबई में ‘Asha’s’ नाम से रेस्टोरेंट शुरू किया। धीरे-धीरे यह ब्रांड बहरीन, कुवैत, कतर और यूके के शहरों तक फैल गया। इस तरह उन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ सुरों की रानी ही नहीं, बल्कि एक सफल उद्यमी भी थीं।

    आखिरी गाने में भी दिखा प्रयोग का जादू

    अपने करियर के अंतिम पड़ाव में भी आशा भोसले ने संगीत के साथ प्रयोग करना नहीं छोड़ा। उनका आखिरी गाना ‘Shadoe Light’ ब्रिटिश बैंड Gorillaz के साथ था, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत और पॉप का अनोखा मेल देखने को मिला। यह गाना उनके घर, मुंबई में रिकॉर्ड किया गया था।

     हर दौर में कायम रही उनकी बादशाहत

    आशा भोसले का नाम उन कलाकारों में शामिल है, जिन्होंने समय के साथ खुद को ढाला और हर पीढ़ी के दिलों में जगह बनाई। उनकी आवाज में वह जादू था, जो हर मूड और हर दौर के लिए परफेक्ट था।

  • अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल जाएंगे राम मंदिर परिसर के उप मंदिर…7 स्लॉट में होंगे दर्शन

    अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल जाएंगे राम मंदिर परिसर के उप मंदिर…7 स्लॉट में होंगे दर्शन


    अयोध्या।
    रामनगरी अयोध्या (Ramnagari Ayodhya) आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार से राम मंदिर परिसर (Ram Temple complex) के उप मंदिरों (Sub-temples) के दर्शन आम भक्तों के लिए शुरू होने जा रहे हैं। दर्शन शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और ऑनलाइन पास बनवाने की होड़ मच गई है। पहले ही दिन यानी 13 अप्रैल के लिए करीब 80 प्रतिशत पास बुक हो चुके हैं।

    जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दर्शन के लिए ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। जैसे ही बुकिंग शुरू हुई, श्रद्धालुओं ने तेजी से स्लॉट आरक्षित कराने शुरू कर दिए। राम मंदिर ट्रस्ट के बेबसाइट पर 13 अप्रैल के सभी सात स्लॉटों के करीब 2600 पास शाम चार बजे तक बुक हो चुके थे। कुल सात स्लॉट (सुबह सात से नौ, नौ से 11, 11 से एक, एक से तीन, तीन से पांच, पांच से सात, सात से नौ) में रोजाना 3500 सामान्य पास जारी किए जाएंगे। हर स्लॉट में 500 पास जारी होंगे। पहले दिन के सुबह के पहले और दूसरे स्लॉट के सभी पास लगभग फुल हो चुके हैं, जबकि दिन के आखिरी दो स्लॉट के भी करीब 90 प्रतिशत पास बुक हो चुके हैं।

    एक पास पर अधिकतम पांच श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। एक दिन में 17500 श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा मिलेगी। उप मंदिरों के दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष आकर्षण है। लंबे समय से श्रद्धालु इन मंदिरों के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अब जैसे ही तिथि घोषित हुई, देशभर से रामभक्तों ने अयोध्या आने की तैयारी तेज कर दी है। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए ऑनलाइन पास प्रणाली लागू की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सहज दर्शन का लाभ मिल सके।

    राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों में सोमवार से दर्शन शुरू हो जाएगा। भक्त तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर पास बनवा सकते हैं। सामान्य पास पर श्रद्धालु सप्त मंडपम, शेषावतार, कुबेर टीला व राम परिवार का दर्शन कर सकेंगे। जबकि परकोटा के गणेश मंदिर का भी दर्शन होगा। अभी एक सप्ताह का ट्रायल किया जा रहा है। बाद में परकोटा के सभी मंदिरों में भी दर्शन शुरू हो जाएंगे। सुगम व विशिष्ट पासधारकों को भी उप मंदिरों में दर्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी। – डॉ़ अनिल मिश्र, सदस्य, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

  • महिलाओं को संसद-विधानसभाओं में तत्काल 33% आरक्षण देने की मांग… SC में आज होगी सुनवाई

    महिलाओं को संसद-विधानसभाओं में तत्काल 33% आरक्षण देने की मांग… SC में आज होगी सुनवाई


    नई दिल्ली।
    देशभर में जहां एक ओर महिलाओं को संसद और विधानसभा (Parliament and Legislative Assemblies) में 33% आरक्षण (33% Women Reservation ) देने के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर अब इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अहम सुनवाई होने जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को इस मामले पर सुनवाई करेगा। यह याचिका कांग्रेस नेता जया ठाकुर (Jaya Thakur) ने दाखिल की है। इसमें मांग की गई है कि महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम तुरंत लागू किया जाए और इसे जनगणना व परिसीमन से न जोड़ा जाए।

    फिलहाल इस कानून में यह प्रावधान है कि महिलाओं को 33% आरक्षण तभी मिलेगा, जब अगली जनगणना और उसके बाद परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। लेकिन याचिका में कहा गया है कि यह शर्त जरूरी नहीं है, क्योंकि सीटों की संख्या पहले से तय है और देश की लगभग आधी आबादी होने के बावजूद महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।


    जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच करेगी सुनवाई

    इस मामले की सुनवाई जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच करेगी। इससे पहले 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कानून के इस प्रावधान को रद्द करना बहुत मुश्किल होगा। यह सुनवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए संशोधन बिल लाया जा सकता है।


    पीएम मोदी ने सभी नेताओं से की है अपील

    बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिखकर इस कानून को सर्वसम्मति से पास करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए महिलाओं की ज्यादा भागीदारी जरूरी है। हालांकि, कांग्रेस ने इस विशेष सत्र का विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि यह कदम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है, क्योंकि इस समय तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि पहले परिसीमन पर सभी दलों की बैठक होनी चाहिए, उसके बाद ही महिला आरक्षण पर आगे बढ़ना चाहिए।

  • MP के वन विभाग की बड़ी उपलब्धि… वन विहार से उड़ा गिद्ध को पाकिस्तान में मिली नई जिंदगी

    MP के वन विभाग की बड़ी उपलब्धि… वन विहार से उड़ा गिद्ध को पाकिस्तान में मिली नई जिंदगी


    भोपाल।
    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के वन विभाग (Forest Department) ने वन्यजीव संरक्षण में टेक्नोलॉजी और इंटरनेशनल कॉर्डिनेशन (Technology and International Coordination in Conservation) का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. 2 साल की एक मादा सिनेरेयस गिद्ध जिसे भोपाल वन विहार में इलाज के बाद रिहा किया गया था, अब पाकिस्तानी सहयोग के चलते सुरक्षित है।

    इस गिद्ध को इसी साल 22 जनवरी को शाजापुर के सुसनेर से घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था. वन विहार नेशनल पार्क के वल्चर कंजर्वेशन ब्रीडिंग सेंटर (VCBC) में इसका इलाज हुआ.

    इसे ‘फिट फॉर रिलीज’ घोषित करने के बाद माइक्रोचिप और GPS-GSM टेलीमेट्री डिवाइस से लैस किया गया. 25 मार्च को इसे रायसेन के हलाली डैम क्षेत्र में छोड़ा गया, जिससे इसकी रीयल-टाइम निगरानी संभव हो सकी. यह काम WWF-इंडिया और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) के सहयोग से किया गया।


    पाकिस्तान में रेस्क्यू

    रिहाई के बाद निगरानी में पाया गया कि यह मादा गिद्ध राजस्थान होते हुए इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर 6 अप्रैल तक पाकिस्तान पहुंच गई. 7 अप्रैल को सिग्नल नहीं मिले तो WWF-इंडिया ने तत्परता दिखाते हुए WWF-पाकिस्तान से संपर्क किया. पाकिस्तान वन विभाग और WWF-पाकिस्तान के सहयोग से इस गिद्ध को खानेवाल जिले में स्थानीय निवासियों से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

    मादा गिद्ध 7 अप्रैल को खानेवाल और मुल्तान क्षेत्रों में आए भीषण ओलावृष्टि तूफान के कारण उड़ान भरने में असमर्थ हो गई और जमीन पर पाई गई। वन्यजीव अधिकारियों ने इसे रेस्क्यू कर प्राथमिक इलाज दिया. WWF-पाकिस्तान की देखरेख में इसे स्थानीय वल्चर कैप्टिव ब्रीडिंग सेंटर में शिफ्ट किया गया. गिद्ध को हल्की चोटें आई थीं और अब वह स्वस्थ हो रहा है।

    वन विहार, WWF-इंडिया के माध्यम से WWF-पाकिस्तान के साथ लगातार संपर्क में है और गिद्ध के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है. पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद इसे दोबारा प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।


    भोपाल की मादा गिद्ध को पाकिस्तान के खानेवाल जिले में मिली नई जिंदगी.

    इससे पहले, साल 2025 में एक यूरेशियन ग्रिफॉन गिद्ध कजाकिस्तान तक 4300 किमी की यात्रा कर वापस भारत लौटा था. 23 फरवरी 2026 को भी 5 गिद्धों का सफल पुनर्वास और टैगिंग की गई।

  • MP: शहडोल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग… बड़ा हादसा टला

    MP: शहडोल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग… बड़ा हादसा टला


    शहडोल।
    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) में ब्यौहारी रेलवे स्टेशन (Byawari Railway Station) पर खड़ी ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ये आग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास साइडिंग में खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में लगी। देखते ही देखते स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आग की खबर मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए आग को बुझाया और उसे दूसरी बोगियों तक फैलने से रोक लिया। अगर थोड़ी भी देर होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

    प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते आग को बुझा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ है। घटना रविवार दोपहर 3 बजे के करीब की बताई जा रही है। रेलवे के बड़े अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन सावधानी के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

    राहत टीमों ने डेढ़ घंटे बाद करीब साढ़े 4 बजे आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार बोगी रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर चार कोच वाली एक ट्रैक मशीन खड़ी थी। दोपहर के वक्त इसके एक कोच नंबर ईसीओ 994129 में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, बोगी के अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

    थाना प्रभारी जिया उल हक और आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्रा ने घटना का जायजा लिया। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। उस वक्त ट्रैक स्टाफ काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। पुलिस और रेलवे की टीम अब आग लगने की असली वजह पता लगाने में जुटी है।

  • MP: शाजापुर में बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर ऐंठे 33 लाख रुपये… महिला गिरफ्तार

    MP: शाजापुर में बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर ऐंठे 33 लाख रुपये… महिला गिरफ्तार


    शाजापुर।
    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर जिले (Shajapur district) में ब्लैकमेलिंग (Blackmailing.) और अवैध वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग को ‘हनीट्रैप’ (‘Honeytrap) के जाल में फंसाकर वीडियो कॉल (Video call .) के जरिए ब्लैकमेलिंग कर उनसे अब तक 33 लाख रुपये ऐंठ लिए गए इसके बाद आरोपी अब 20 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बघेल ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और पुलिस टीम भेजकर मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया अन्य आरोपी फिलहाल फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

    शाजापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग को वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है,यंहा वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर वीडियो को हथियार बनाकर आरोपी पार्वती और उसके साथियों राजेंद्र बैरागी, शरद बैरागी और संजना बैरागी ने बुजुर्ग को डराना शुरू किया ओर उन्होंने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो वे वीडियो वायरल कर देंगे और उन्हें बलात्कार के झूठे मामले में फंसा देंगे ओर उनसे 33 लाख रुपये ले लिए,बुजुर्ग रमेशचंद्र ने बदनामी और जेल जाने के डर से शुरुआत में 5 हजार रुपये दिए। लेकिन आरोपियों का लालच बढ़ता गया और उन्होंने किस्तों में 5 लाख, 7 लाख आदि कुल 33 लाख रुपये की वसूली कर ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बुजुर्ग से कई शपथ पत्रों पर भी जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी रकम वसूलने के बाद भी आरोपियों ने दबाव कम नहीं किया।


    जान से मारने की दी धमकी

    वे अब रमेशचंद्र से 12 अप्रैल 2026 तक 20 लाख रुपए की और मांग कर रहे थे। पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने और समाज में जलील करने की धमकी दी जा रही थी। आखिरकार परेशान होकर पीड़ित ने कोतवाली थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

    फरियादी रमेशचंद्र ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि यह पूरा घटनाक्रम साल 2023 में शुरू हुआ था। उनकी मुलाकात शिव मंदिर भरड़ में पार्वती बैरागी नाम की महिला से हुई थी। पार्वती ने उनसे जान-पहचान बढ़ाई और धीरे-धीरे मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी महिला ने बुजुर्ग को व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया और उसकी रिकॉर्डिंग कर ली।

    थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।

  • Aaj Ka Rashifal: सप्ताह की शुरुआत में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे होगा नुकसान

    Aaj Ka Rashifal: सप्ताह की शुरुआत में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे होगा नुकसान


    नई दिल्ली। 13 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कुछ लोगों को धन लाभ और करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं, तो वहीं कुछ राशियों को खर्च और तनाव से बचने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल—

    मेष राशि (Aries)

    दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ेगा, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा।
    करियर: नए अवसर मिल सकते हैं
    फाइनेंस: खर्च बढ़ेंगे
    लव: परिवार का साथ मिलेगा
    स्वास्थ्य: थकान संभव

    वृषभ राशि (Taurus)

    आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। निवेश से लाभ मिल सकता है।
    करियर: प्रमोशन के योग
    फाइनेंस: आर्थिक स्थिति मजबूत
    लव: रिश्तों में मिठास
    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा

    मिथुन राशि (Gemini)

    धन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में निर्णय न लें।
    करियर: मेहनत अधिक करनी होगी
    फाइनेंस: उधार से बचें
    लव: साथी का सहयोग मिलेगा
    स्वास्थ्य: तनाव हो सकता है

    कर्क राशि (Cancer)

    भाग्य आपका साथ देगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं।
    करियर: सफलता के योग
    फाइनेंस: लाभ मिलेगा
    लव: परिवार में खुशी
    स्वास्थ्य: बेहतर रहेगा

    सिंह राशि (Leo)

    आज का दिन शानदार रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।
    करियर: प्रशंसा मिलेगी
    फाइनेंस: धन लाभ
    लव: रिश्ते मजबूत
    स्वास्थ्य: उत्तम

    कन्या राशि (Virgo)

    आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा।
    करियर: नए अवसर
    फाइनेंस: स्थिरता
    लव: खुशखबरी मिल सकती है
    स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी

    तुला राशि (Libra)

    प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
    करियर: तरक्की के संकेत
    फाइनेंस: आय में वृद्धि
    लव: रिश्तों में सुधार
    स्वास्थ्य: मानसिक शांति

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    साझेदारी में काम करना लाभकारी रहेगा।
    करियर: प्रगति
    फाइनेंस: मजबूत स्थिति
    लव: मधुर संबंध
    स्वास्थ्य: सामान्य

    धनु राशि (Sagittarius)

    दिन सावधानी से बिताएं। कोई बड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा।
    करियर: सतर्क रहें
    फाइनेंस: बजट बनाकर चलें
    लव: सहयोग मिलेगा
    स्वास्थ्य: तनाव से बचें

    मकर राशि (Capricorn)

    आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
    करियर: उन्नति
    फाइनेंस: धन लाभ
    लव: पारिवारिक सुख
    स्वास्थ्य: अच्छा


    कुंभ राशि (Aquarius)

    रुके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश से लाभ मिल सकता है।
    करियर: सकारात्मक बदलाव
    फाइनेंस: फायदा
    लव: सामाजिक जीवन अच्छा
    स्वास्थ्य: सामान्य

    मीन राशि (Pisces)

    आज का दिन बेहद शुभ है। बड़ी सफलता मिलने के योग हैं।
    करियर: व्यापार में लाभ
    फाइनेंस: आर्थिक सुधार
    लव: शुभ अवसर
    स्वास्थ्य: बेहतर

  • प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में मत्था टेककर लंगर सेवा में हिस्सा लिया…

    प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में मत्था टेककर लंगर सेवा में हिस्सा लिया…


    नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी अभिनेत्री Priyanka Chopra एक बार फिर अमृतसर स्थित पवित्र Sri Harmandir Sahib पहुंचीं, जहां उन्होंने मत्था टेका और लंगर सेवा में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनकी यह यात्रा आस्था, सादगी और सेवा भाव का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।

    जानकारी के अनुसार, शूटिंग पूरी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा देर रात सीधे दरबार साहिब पहुंचीं और वहां सामान्य श्रद्धालुओं की तरह धार्मिक गतिविधियों में शामिल हुईं। उन्होंने लंगर हॉल में सेवा करते हुए करीब डेढ़ घंटे तक बर्तन धोने और अन्य स्वयंसेवी कार्यों में हिस्सा लिया। इस दौरान उनका व्यवहार पूरी तरह सादगीपूर्ण और परंपराओं के अनुरूप दिखाई दिया।

    इस अवसर पर वह सफेद रंग के साधारण परिधान में नजर आईं और उन्होंने अपने सिर को दुपट्टे से ढक रखा था। धार्मिक स्थल की मर्यादा का पालन करते हुए उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और पूरी तरह से आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया।

    यह उनकी पिछले 12 दिनों में दूसरी यात्रा बताई जा रही है, जिससे उनकी आस्था और इस पवित्र स्थल के प्रति गहरे जुड़ाव को लेकर चर्चा और अधिक बढ़ गई है। इससे पहले भी वह इसी स्थान पर आकर लंगर सेवा में शामिल हुई थीं और श्रद्धालुओं के बीच समय बिताया था।

    बताया जा रहा है कि वह इन दिनों अमृतसर में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग समाप्त होने के बाद उन्होंने समय निकालकर सीधे दरबार साहिब पहुंचकर गुरबाणी का श्रवण किया और शांत वातावरण में कुछ समय बिताया।

    उनकी इस यात्रा के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं के बीच उनके प्रति उत्साह भी देखा गया। कई लोगों ने उनकी इस सादगी और सेवा भावना को प्रेरणादायक बताया।

    फिल्मी और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहने के बावजूद उनकी यह लगातार दूसरी यात्रा उनके व्यक्तिगत विश्वास और आध्यात्मिक झुकाव को दर्शाती है।