Tag: Asian Games 2026

  • प्रणति नायक की एशियाई और राष्ट्रमंडल खेल 2026 की तैयारी को मिला मजबूत सरकारी समर्थन

    प्रणति नायक की एशियाई और राष्ट्रमंडल खेल 2026 की तैयारी को मिला मजबूत सरकारी समर्थन


    नई दिल्ली । Pranati Nayak की आगामी राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को केंद्र सरकार और खेल संस्थानों से लगातार मजबूत समर्थन मिल रहा है। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, Sports Authority of India (SAI) और Target Olympic Podium Scheme (TOPS) मिलकर उनके प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी पर फोक
    टोक्यो 2020 ओलंपियन प्रणति नायक इस समय भुवनेश्वर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में चल रहे सीनियर और जूनियर महिला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स राष्ट्रीय कोचिंग शिविर का हिस्सा हैं। यह शिविर 22 मई से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य चीन में होने वाली 13वीं सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम को तैयार करना है। इस कैंप में कुल 21 सदस्य शामिल हैं, जिनमें खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ हैं। सरकार ने इस प्रशिक्षण शिविर के लिए करीब 23.52 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की है।

    चीन में होने वाली चैंपियनशिप के लिए आर्थिक सहायता
    आगामी 25 से 28 जून 2026 तक चीन के जुनी में आयोजित होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय जिमनास्टिक्स टीम की भागीदारी के लिए भी सरकार ने 36.59 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की है। इस दल में सीनियर और जूनियर महिला जिमनास्ट शामिल होंगे, जिनमें प्रणति नायक भी प्रमुख खिलाड़ी के रूप में मौजूद हैं।

    TOPS के तहत व्यक्तिगत सहयोग
    Target Olympic Podium Scheme (TOPS) के तहत प्रणति नायक को व्यक्तिगत स्तर पर भी महत्वपूर्ण सहायता दी गई है। 19 से 25 मई 2026 तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एफआईजी आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप में भाग लेने के लिए उन्हें, उनके कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ 5.89 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई थी। इसी प्रतियोगिता में प्रणति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक भी जीता।

    विदेशी प्रशिक्षण और भविष्य की योजना
    भारत के जिमनास्टिक्स कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए TOPS ने यूके में प्रस्तावित एक उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए भी 75.65 लाख रुपये की मंजूरी दी है। यह शिविर नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा।

    इसके अलावा 2026 की शुरुआत में होने वाली दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी खिलाड़ियों को सहायता दी जाएगी। हालांकि, चोट के कारण प्रणति कुछ पिछली प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकीं, लेकिन वे अब पूरी तरह से वापसी की तैयारी में जुटी हैं।

    सरकारी योजनाओं और संस्थागत सहयोग के चलते प्रणति नायक की तैयारी को मजबूत आधार मिल रहा है। आने वाले राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल 2026 में उनसे भारत को जिमनास्टिक्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

  • Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का शेड्यूल हुआ रिलीज, 10 टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल्स

    Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का शेड्यूल हुआ रिलीज, 10 टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल्स

    नई दिल्ली।एशियाई खेल 2026 में क्रिकेट का रोमांच इस बार जापान में देखने को मिलेगा. एशियाई खेलों के आयोजकों ने रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया, जिसमें मैच 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. जापान के आयाची-नागोया में आयोजित होने वाले इस आयोजन में क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत कुछ खेलों की तरह उद्घाटन समारोह से नौ दिन पहले ही होगी.

    महिला क्रिकेट के मुकाबलें कब खेले जाएंगे?

    महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से शुरू होगी और मेडल मैच 22 सितंबर से खेले जाएंगे. इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों की भागीदारी होगी, जिसमें भारत की टीम पिछले चैम्पियन के रूप में उतरेगी. महिला क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल से सीधा नॉकआउट फॉर्मेट में होगा, यानी हर मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

    पुरुष क्रिकेट में 10 टीमों की चुनौती

    पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से खेला जाना है, जबकि मेडल मैच 3 अक्टूबर से आयोजित होंगे. इसमें कुल 10 टीमों की भागीदारी होगी. यदि पुरुष प्रतियोगिता 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों की तरह होती है, तो टॉप 4 सीड वाली टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेंगी. बाकी छह टीमें प्रारंभिक मुकाबले खेलकर चार क्वार्टरफाइनल टीमों का निर्धारण करेंगी.

    मैच का समय और लोकेशन

    सभी मैचों के दिन डबल-हेडर होंगे। सुबह का मैच स्थानीय समयानुसार 9 बजे शुरू होगा, जो भारतीय समयानुसार 5:30 बजे होगा. वहीं, दोपहर के मैच जापान में 2 बजे यानी भारतीय समयानुसार 10:30 बजे शुरू होंगे. सभी मैच आयाची प्रान्त के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे.

    भारत की तैयारी और पिछला रिकॉर्ड

    2023 एशियन गेम्स में भारत की ओर से पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें शामिल होंगी. पुरुष टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया और कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाली थी. टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल और बांग्लादेश को हराया और फाइनल बारिश के कारण रद्द होने पर रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मेडल हासिल किया. इस बार भी भारत की टीम से इसी तरह का प्रदर्शन देखने को मिलने की उम्मीद है.

    2023 एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम

    पुरुष टीम- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आकाश दीप.

    महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट-कीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, पूजा वस्त्रकार, टाइटस साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेट-कीपर), अनुषा बरेड्डी.