Tag: Bollywood controversy

  • एआर रहमान के ‘सांप्रदायिक’ बयान पर भड़की कंगना रनौत, कहा- आप नफरत में इतने अंधे हो चुके हो…

    एआर रहमान के ‘सांप्रदायिक’ बयान पर भड़की कंगना रनौत, कहा- आप नफरत में इतने अंधे हो चुके हो…


    नई दिल्ली। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान हाल ही में चर्चा में आए क्योंकि उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में पिछले 8 साल से काम नहीं मिल रहा। उन्होंने इसका कारण सांप्रदायिक एंगल और बदलते पावर डायनेमिक्स बताया। इस बयान के बाद अब बॉलीवुड की विवादित अभिनेत्री कंगना रनौत ने एआर रहमान पर तीखा हमला बोला है।

    कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एआर रहमान का वही वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बॉलीवुड में काम न मिलने की बात कर रहे हैं। इस क्लिप के साथ कंगना ने लिखा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव का सामना करना पड़ता है, लेकिन फिर भी उन्होंने एआर रहमान से ज्यादा घृणास्पद और पूर्वाग्रही व्यक्ति नहीं देखा।

    कंगना ने यह भी दावा किया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए एआर रहमान को नरेशन के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और फिल्म को प्रोपगंडा बताया।

    कंगना ने आगे लिखा कि इमरजेंसी को आलोचकों ने मास्टरपीस बताया, विपक्षी नेताओं ने भी तारीफ की, लेकिन एआर रहमान अपनी नफरत में अंधे हो चुके हैं। कंगना ने कहा कि उन्हें एआर रहमान पर दुख होता है क्योंकि वे खुद को ‘नफरत के शिकार’ बताते हैं, लेकिन उनकी नफरत और पूर्वाग्रह किसी से कम नहीं।

    कंगना ने अपने पोस्ट में एक और बात भी लिखी कि कुछ बड़े डिजाइनर्स जिन्होंने पहले उनके साथ दोस्ती का दावा किया, बाद में उन्होंने कंगना से दूरी बना ली और कपड़े-आभूषण देने से मना कर दिया। कंगना ने बताया कि जब वे मसाबा गुप्ता की साड़ी पहनकर राम जन्मभूमि जा रही थीं, तब एक डिजाइनर ने उनकी स्टाइलिस्ट से कहा कि वह राम जन्मभूमि पर उस साड़ी के साथ नहीं जा सकतीं। कंगना ने कहा कि उस अपमान के बाद वे अपनी कार में बैठकर रोई थीं।कंगना ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा कि आज एआर रहमान मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं, लेकिन उनकी खुद की नफरत और पूर्वाग्रह का क्या?
  • फिल्म इंडस्ट्री में हलचल: अक्षय खन्ना को लेकर डायरेक्टर का बयान वायरल..

    फिल्म इंडस्ट्री में हलचल: अक्षय खन्ना को लेकर डायरेक्टर का बयान वायरल..


    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का दमदार और यादगार किरदार निभाया है जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिल रही है। हालांकि इसी बीच एक और खबर ने फैंस को चौंका दिया है। दृश्यम 3 से अक्षय खन्ना के बाहर होने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं साथ ही यह भी कहा जारहा है कि फिल्म के मेकर्स इस मामले में लीगल एक्शन पर विचार कर रहे हैं।इन्हीं विवादों के बीच अब अक्षय खन्ना से जुड़ा एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह इंटरव्यू फिल्म सेक्शन 375 के लेखक और डायरेक्टर मनीष गुप्ता का है जिसमें उन्होंने अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए थे।

    मनीष गुप्ता ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा था कि सेक्शन 375 केवल एक लिखित स्क्रिप्ट तक सीमित नहीं थी बल्कि फिल्म के कोर्टरूम ड्रामा से जुड़े कई अहम सीन उन्होंने खुद शूट किए थे। उनका आरोप था कि फिल्म के निर्माण के दौरान उन्हें उनके काम का पूरा श्रेय नहीं दिया गया। मनीष के मुताबिक प्रोड्यूसर और अक्षय खन्ना के दबाव के चलते उन्हें सिर्फ कहानी लेखक का क्रेडिट मिला जबकि निर्देशन में भी उनका बड़ा योगदान था।डायरेक्टर ने यह भी दावा किया था कि अक्षय खन्ना के व्यवहार की वजह से फिल्म के प्रोड्यूसर असहज स्थिति में थे। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में अक्षय खन्ना को जरूरत से ज्यादा सिर पर बैठा लिया गया है जबकि वह किसी बड़े सुपरस्टार की कैटेगरी में नहीं आते।

    इंटरव्यू में मनीष गुप्ता ने अक्षय खन्ना के स्वभाव को लेकर काफी कड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा था कि अपने पूरे करियर में उन्होंने जितने भी लोगों के साथ काम किया है उनमें अक्षय खन्ना सबसे ज्यादा मुश्किल व्यक्ति रहे हैं। उनके मुताबिक अक्षय बेहद जिद्दी सनकी और अपने ही नियमों पर चलने वाले इंसान हैं। सेट पर हर चीज उनके हिसाब से होनी चाहिए और वह किसी की सलाह या बात सुनने को तैयार नहीं रहते।मनीष ने आरोप लगाया कि अक्षय खन्ना का व्यवहार अक्सर अपमानजनक होता था और वह अपने आसपास काम करने वाले लोगों को नीचा दिखाते थे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एक अच्छा अभिनेता होना और एक अच्छा इंसान होना-ये दोनों अलग बातें हैं। उनके अनुसार अक्षय खन्ना एक बेहतरीन अभिनेता जरूर हैं लेकिन एक इंसान के तौर पर उनके साथ काम करना बेहद कठिन अनुभव रहा।

    डायरेक्टर ने यह भी कहा था कि इंडस्ट्री में कई लोग अक्षय खन्ना को लीड रोल देने से बचते हैं क्योंकि उन्हें उनके स्वभाव और काम करने के तरीके की जानकारी है। इसके बावजूद उन्होंने सेक्शन 375 में अक्षय को अहम भूमिका दी लेकिन बदले में उन्हें निराशा हाथ लगी।गौरतलब है कि यह इंटरव्यू करीब तीन महीने पुराना है जब धुरंधर रिलीज नहीं हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद यह वीडियो फिर से सामने आया है और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। फिलहाल अक्षय खन्ना की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • ऐपल का 2026 मेगा प्लान: 50वें जन्मदिन पर 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स, फोल्डेबल आईफोन से Apple Glasses तक रिपोर्ट

    ऐपल का 2026 मेगा प्लान: 50वें जन्मदिन पर 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स, फोल्डेबल आईफोन से Apple Glasses तक रिपोर्ट

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अभिनेत्री जया बच्चन के पपराजी को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन की टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए पपराजी से अपील की है कि वे उन जगहों पर कवरेज न करें, जहां उन्हें सम्मान नहीं दिया जाता।दरअसल, हाल ही में जया बच्चन ने वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के चर्चित शो वी द वुमन में पपराजी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि मीडिया से उनके संबंध अच्छे हैं, लेकिन पपराजी से नहीं। जया बच्चन ने पपराजी के व्यवहार और पहनावे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सिर्फ मोबाइल फोन होने का मतलब यह नहीं कि कोई भी किसी की तस्वीर खींच सकता है या मनचाहे कमेंट कर सकता है।जया बच्चन के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोगों ने उनके बयान को निजता से जोड़कर सही ठहराया, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे पपराजी का अपमान बताया। इसी बीच हिंदुस्तानी भाऊ ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

    एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पपराजी की वजह से ही कई कलाकार और सार्वजनिक हस्तियां चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पपराजी ही पहचान दिलाते हैं, तो फिर उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जाता है।हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा,उन्होंने कपड़ों पर कमेंट किया। अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन खुद सस्ती साड़ी पहनती हैं और दूसरों को गरीब बोलती हैं। ऐसे लोगों के पीछे क्यों जाते हो, जहां आपकी इज्जत नहीं होती।

    उन्होंने पपराजी से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि आत्मसम्मान सबसे जरूरी है और जहां सम्मान न मिले, वहां जाना ही नहीं चाहिए। भाऊ ने कहा कि पपराजी की मेहनत से ही कई सेलिब्रिटीज जनता के बीच बने रहते हैं।उन्होंने आगे कहा,आप लोगों की वजह से ही ये लोग दिखते हैं। अगर आप इन्हें दिखाना बंद कर दो, तो कोई इन्हें जानता भी नहीं। जहां इज्जत न मिले, वहां मत जाओ। आप लोग ही इन्हें बनाते हो।हिंदुस्तानी भाऊ ने यह भी कहा कि अगर पपराजी एकजुट होकर ऐसे लोगों को कवरेज देना बंद कर दें, तो उन्हें अपनी गलती का एहसास जरूर होगा। उन्होंने इसे सिर्फ पेशे का नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का सवाल बताया।

    दूसरी ओर, जया बच्चन के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि सेलिब्रिटीज को भी निजता का अधिकार है, जबकि कई लोगों का मानना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वालों को आलोचना और कैमरों का सामना करना पड़ता है।जया बच्चन ने शो में कहा था,पपराजी को लगता है कि मोबाइल कैमरा होने से वे किसी के घर में चूहे की तरह घुस सकते हैं। वे जैसे कपड़े पहनते हैं और जैसे कमेंट करते हैं, वह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं।इस पूरे विवाद के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि सेलिब्रिटीज और पपराजी के बीच रिश्तों की सीमाएं क्या होनी चाहिए और सम्मान दोनों पक्षों से कितना जरूरी है। फिलहाल, हिंदुस्तानी भाऊ का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस मुद्दे पर खुलकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।