Tag: Bollywood

  • मां बनने के 3 महीने बाद ग्लो के साथ लौटीं कैटरीना कैफ, चेहरे पर निखार देख फैंस रह गए दंग!

    मां बनने के 3 महीने बाद ग्लो के साथ लौटीं कैटरीना कैफ, चेहरे पर निखार देख फैंस रह गए दंग!


    नई दिल्ली। बॉलीवुड की चमकती हुई अभिनेत्री कैटरीना कैफ मां बनने के तीन महीने बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं और उनकी एक झलक ने फैंस का दिल जीत लिया। बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद कैटरीना ने अपनी पर्सनल लाइफ में सादगी अपनाई और लाइमलाइट से दूरी बनाई थी। हाल ही में उन्हें मुंबई में कार के अंदर बैठे देखा गया, जहां उनका ग्लो, चेहरे की ताजगी और शांत अंदाज सभी का ध्यान खींच रहे थे। ब्लैक आउटफिट में कैटरीना ने पोनीटेल किया हुआ था और मास्क पहने हुए थीं, लेकिन उनकी आंखों की चमक और कैमरा की ओर प्यारा वेव देखते ही बन रहा था। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और पहली नजर में उन्हें पहचान पाना थोड़े मुश्किल था, लेकिन फैंस ने इस वीडियो को खूब पसंद किया।

    कैटरीना और उनके पति विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था। उन्होंने बेटे का नाम विहान कौशल रखा, जो कि विक्की की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के मेजर विहान सिंह शेरगिल से जुड़ा है। इस नाम का ऐलान उन्होंने फैंस के साथ इमोशनल अंदाज में साझा किया और लिखा, “हमारी जिंदगी की रोशनी, विहान कौशल। हमारी दुआएं कबूल हो गईं। जिंदगी अब और भी खूबसूरत लग रही है। एक पल में हमारी पूरी दुनिया बदल गई है। हम शब्दों में अपनी खुशी और शुक्रिया बयां नहीं कर सकते।” इस खास कनेक्शन और इमोशनल मैसेज ने फैंस को बेहद प्रभावित किया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    डिलीवरी के तीन महीने बाद कैटरीना का ग्लो और चेहरे का निखार सभी को आकर्षित कर रहा है। मां बनने के बाद भी उनका आत्मविश्वास, शांत और खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस दौरान कैटरीना ने अपने समय का बड़ा हिस्सा परिवार और बच्चे पर केंद्रित रखा, लेकिन धीरे-धीरे फैंस के साथ जुड़ने के लिए छोटे-छोटे पब्लिक अपीयरेंस और व्लॉग्स भी शेयर कर रही हैं। उनका यह ग्लो और चेहरे की ताजगी दर्शाती है कि मां बनने के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस, स्ट्रेंथ और चमक को बनाए रखा है।

    विक्की कौशल ने भी पिता बनने का अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह सिर्फ एक चीयरलीडर बनने की कोशिश कर रहे हैं और बच्चे के बड़े होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे और अधिक योगदान कर सकें। उन्होंने कैटरीना की तारीफ करते हुए कहा, “अभी इस समय मां ही असली सुपरहीरो है। उसने पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत हिम्मत दिखाई और अब मां बनकर भी हर चीज़ पूरी ताकत से संभाल रही है। मुझे उस पर बहुत गर्व है और मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।” यह बयान इस कपल की मजबूत बॉन्डिंग और पारिवारिक प्यार की झलक देता है।

    कैटरीना का यह पहला पब्लिक अपीयरेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी मां बनने के बाद की खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज पर तारीफों की बरसात कर रहे हैं। मां बनने के बाद भी उनकी सादगी, ग्लो और आत्मविश्वास ने साबित कर दिया कि कैटरीना कैफ केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि असली जिंदगी में भी एक सुपरस्टार हैं। उनके फैंस बेसब्री से उनके अगले अपडेट, व्लॉग्स और बेटे विहान के साथ उनकी जिंदगी की झलक का इंतजार कर रहे हैं।

  • रीढ़ की तकलीफ के बावजूद नहीं रुकते शाहरुख,गोविंद नामदेव ने खोला किंग खान की मेहनत का राज

    रीढ़ की तकलीफ के बावजूद नहीं रुकते शाहरुख,गोविंद नामदेव ने खोला किंग खान की मेहनत का राज


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेतागोविंद नामदेव ने हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान भी किया और प्रेरित भी। गोविंद नामदेव के मुताबिक शाहरुख खान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, खासतौर पर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका काम करने का जज्बा जरा भी कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में अगर कोई शख्स 24 घंटे काम करने की क्षमता रखता है, तो वह शाहरुख खान हैं।

    गोविंद नामदेव ने द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में शाहरुख के प्रोफेशनल एटिट्यूड की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है। सोना भी 3-4 घंटे, उसी में दंड-बैठक भी है, उद्घाटन भी करना है, डायलॉग भी याद करना है, कहीं परफॉर्म करने भी जाना है। मैं हैरान हो गया कि ये कैसा आदमी है। उनके अनुसार, शाहरुख की दिनचर्या बेहद व्यस्त होती है, लेकिन वह कभी थकान या दर्द का बहाना नहीं बनाते।

    दोनों कलाकारों ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में साथ काम किया था, जिसका निर्देशनअज़ीज़ मिर्ज़ाने किया था। इस फिल्म में गोविंद नामदेव ने मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी। उसी दौरान उन्होंने शाहरुख के काम करने के तरीके को करीब से देखा। गोविंद के मुताबिक, शाहरुख की ऊर्जा, समय की पाबंदी और काम के प्रति समर्पण उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।

    गोविंद नामदेव ने आगे बताया कि शाहरुख को रीढ़ की हड्डी की समस्या है और उन्हें शारीरिक रूप से काफी तकलीफ रहती है। उन्होंने कहा, फिजिकली बहुत ज्यादा प्रॉब्लम है, रीढ़ की हड्डी की दिक्कत है, लेकिन फिर भी वह रुकते नहीं हैं। गोविंद का कहना है कि शाहरुख कभी अपनी तकलीफों को जाहिर नहीं करते और उन्हें देखकर दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है कि मुश्किल हालात में भी कैसे काम के प्रति समर्पित रहा जाए।

    शाहरुख खान खुद भी पहले कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह लंबे समय तक घर पर खाली नहीं बैठ सकते। उनका मानना है कि ज्यादा ब्रेक लेने से उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित होती है, इसलिए वह खुद को लगातार काम में व्यस्त रखते हैं। यही कारण है कि चाहे शूटिंग हो, प्रमोशन हो या कोई स्टेज परफॉर्मेंस शाहरुख हर जगह पूरी तैयारी और ऊर्जा के साथ नजर आते हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म King को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। उनका लुक पहले ही सामने आ चुका है और फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज इस साल दिसंबर में प्रस्तावित है।

    स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद शाहरुख का यह समर्पण दर्शाता है कि सुपरस्टार बनने के पीछे सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और जुनून भी उतना ही जरूरी है। गोविंद नामदेव की बातों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शाहरुख खान सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक मिसाल हैं।

  • फिल्में जिनमें सितारों ने फीस नहीं ली और बनीं यादगार हिट

    फिल्में जिनमें सितारों ने फीस नहीं ली और बनीं यादगार हिट


    नई दिल्ली । बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई बल्कि अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से भी यादगार साबित हुईं। कम लोग जानते हैं कि इन फिल्मों के लीड एक्टर्स ने अपनी फीस तक नहीं ली और सिर्फ प्यार और जुनून के लिए काम किया। साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म मंटो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने किरदार में ऐसा दम दिखाया कि हर दर्शक उनकी अदाकारी का मुरीद हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवाजुद्दीन ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली थी? उन्होंने सिर्फ अपने किरदार में पूरी तरह डूबकर काम किया। इससे पहले भी नवाजुद्दीन ने हरामखोर जैसी फिल्मों में बिना फीस काम किया था जो उनके पेशेवर समर्पण की मिसाल है।

    वहीं फिल्म भाग मिल्खा भाग में सोनम कपूर ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंडस्ट्री की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार सोनम ने इस फिल्म के लिए भी फीस नहीं ली सिर्फ नाम के लिए 11 रुपये स्वीकार किए। फिल्म में उनके काम को क्रिटिक्स और दर्शकों ने दोनों ने सराहा। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने भी लीड रोल निभाया और उन्होंने भी बिना किसी फीस के काम किया। फरहान की मेहनत और फिल्म की तकनीकी दक्षता ने इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाना सुनिश्चित किया।

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बात करें तो संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में उनके अभिनय को हर किसी ने सराहा। यह फिल्म आज भी आइकॉनिक मानी जाती है और कम लोग जानते हैं कि अमिताभ ने इसके लिए एक भी रुपया फीस नहीं लिया था। उनके समर्पण और किरदार के प्रति ईमानदारी ने फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाई। सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने बहुत सराहा लेकिन दीपिका ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली। उनकी मेहनत और स्क्रीन पर दमदार उपस्थिति ने फिल्म को और भी यादगार बना दिया।

    इसी तरह फिल्म ट्रैप्ड में राजकुमार राव ने एक लड़के का किरदार निभाया जो ऊंची और वीरान इमारत में फंस जाता है। राजकुमार ने इस चुनौतीपूर्ण रोल के लिए कोई भुगतान नहीं लिया। उनकी ईमानदार अदाकारी ने फिल्म के थ्रिल और सस्पेंस को और मजबूती दी। इन कहानियों से यह साबित होता है कि कभी-कभी सितारों का जुनून समर्पण और किरदार के प्रति ईमानदारी पैसे से भी बड़ी होती है। इन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई और यह साबित किया कि अच्छी कहानी बेहतरीन परफॉर्मेंस और एक्टर्स का समर्पण ही असली सफलता की कुंजी है।

  • ऋचा चड्ढा ने फ्रांस के राष्ट्रपति से मिलने पर ट्रोल;रने वालों को करारा जवाब दिया बोलीं प्लीज कुछ बेहतर करें

    ऋचा चड्ढा ने फ्रांस के राष्ट्रपति से मिलने पर ट्रोल;रने वालों को करारा जवाब दिया बोलीं प्लीज कुछ बेहतर करें


    नई दिल्ली । बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस Richa Chadha ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है जिन्होंने हाल ही में इमैनुएल मैक्रों से उनकी मुलाकात पर नकारात्मक टिप्पणियाँ की थीं। ऋचा हमेशा ही अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखने के लिए जानी जाती हैं और इस बार भी उन्होंने बिना नाम लिए ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुना दी।

    ऋचा चड्ढा हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में फ्रांस के राष्ट्रपति से मिलीं जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद थे। मैक्रों ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कलाकारों को लेजेंड ऑफ इंडियन सिनेमा के रूप में संबोधित किया। ऋचा ने भी ये तस्वीरें अपने प्लेटफॉर्म पर साझा की थीं जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी मौजूदगी और राय पर सवाल उठाए।

    ट्रोल्स की प्रतिक्रियाओं के बीच ऋचा ने इंस्टाग्राम पर स्पष्ट संदेश साझा किया और कहा अगर किसी को किसी और से मिलने का निमंत्रण मिलने पर जलन से लूज मोशन होने लगता है तो याद रखें कि ईर्ष्या ठहराव की पहली निशानी है। बेहतर करें। अपनी ग्रोथ विकास पर ध्यान दें और आप देखेंगे कि बाकी लोग मायने नहीं रखते। इस जवाब में उन्होंने ट्रोलर्स को यह संदेश दिया कि दूसरों की उपलब्धियों से परेशान होने के बजाय खुद को बेहतर बनाने पर फोकस करें।

    ऋचा ने अपने सोशल पोस्ट में श्रीमैक्रों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी जताई थी। उन्होंने लिखा था कि मिस्टर प्रेजिडेंट के साथ मुलाकात करना अच्छा अनुभव रहा और इंडिपेंडेंट सिनेमा के भविष्य की दिशा में राष्ट्रपति के इंटरेस्ट को सराहा था।  ऋचा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि यह मुलाकात फ्रांस और भारत के बीच सिनेमा और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से थी। उनके अनुसार दोनों देशों के सिनेमा के बीच तालमेल से इंडिपेंडेंट फिल्म निर्माण और वैश्विक पहुंच को बढ़ावा मिल सकता है।

    कुछ ट्रोलर्स ने ऋचा की आलोचना उनके राजनीतिक विचारों और मुखर प्रवृत्ति के कारण भी की थी लेकिन एक्ट्रेस ने हर तरह की आलोचना का सामना अलग अंदाज में किया और साफ संदेश दिया कि नकारात्मकता और जलन दूसरों की सफलता को नहीं बदल सकती।  ऋचा चड्ढा की प्रोफेशनल लाइफ भी काफी सक्रिय रही है। वह आखिरी बार फिल्म Girls Will Be Girls में नजर आईं और उन्होंने हीरामंडी: द डायमंड बाजार जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। अब वह आगामी फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है में भी दिखाई देंगी।

  • किंग में खलनायक बनेंगे अभिषेक बच्चन? वायरल रफ लुक ने बढ़ाई फिल्म को लेकर हलचल

    किंग में खलनायक बनेंगे अभिषेक बच्चन? वायरल रफ लुक ने बढ़ाई फिल्म को लेकर हलचल


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म को लेकर है तो वह है सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग । लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह सिर्फ किंग खान नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन का वायरल हुआ खतरनाक लुक है। हाल ही में अभिषेक को एक बेहद रफ और इंटेंस अंदाज में स्पॉट किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर कयासों का दौर तेज हो गया। माना जा रहा है कि यह लुक किंग में उनके विलेन किरदार का हिस्सा है और इसी ने फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं पर लगभग मुहर लगा दी है।

    लंबे समय से खबरें थीं कि अभिषेक इस एक्शन थ्रिलर में नेगेटिव भूमिका निभाने वाले हैं। अब उनका बदला हुआ अंदाज बढ़ी हुई दाढ़ी सख्त चेहरे के भाव और एग्रेसिव बॉडी लैंग्वेज इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वह पर्दे पर एक दमदार विरोधी के रूप में नजर आ सकते हैं। अभिषेक पहले भी ग्रे और निगेटिव शेड्स में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। युवा और रावण में उनके अभिनय को सराहा गया था वहीं वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडोज़ में उन्होंने अपने किरदार की जटिलता से दर्शकों को चौंका दिया था। ऐसे में किंग में उनका संभावित खलनायक अवतार और भी ज्यादा रोमांच पैदा कर रहा है।

    फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। पहली बार पिता-पुत्री की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी जो अपने आप में बड़ा आकर्षण है। हालांकि दर्शकों की उत्सुकता इस बात को लेकर भी है कि शाहरुख और अभिषेक जो पहले हैप्पी न्यू ईयर में साथ नजर आए थे इस बार दोस्त नहीं बल्कि आमने-सामने होंगे। हीरो और विलेन की यह भिड़ंत फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट मानी जा रही है।

    किंग का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर सुजॉय घोष कर रहे हैं जबकि इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद जो पठान और फाइटर जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड की दुनिया और सत्ता की जंग के इर्द-गिर्द घूमेगी जिसमें अभिषेक का किरदार सबसे बड़ा सरप्राइज फैक्टर होगा। मेकर्स को भरोसा है कि उनका इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस कहानी में नई धार जोड़ेगा।

    सोशल मीडिया पर अभिषेक के इस नए लुक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि यह रोल फिल्म में अलग ही स्वैग और खौफ का माहौल बनाएगा। कुछ का मानना है कि यह किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या किंग बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी और क्या अभिषेक बच्चन का यह खतरनाक अवतार लंबे समय तक याद रखा जाएगा। फिलहाल तो उनका वायरल लुक ही फिल्म के लिए जबरदस्त बज बना चुका है।

  • राजपाल यादव को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपए डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के बाद मिली राहत

    राजपाल यादव को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपए डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के बाद मिली राहत


    नई दिल्ली । हाईकोर्ट में सोमवार को अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जमानत राशि के भुगतान के तरीके को लेकर महत्वपूर्ण बहस हुई। उनके वकील ने अदालत को बताया कि वे 1.5 करोड़ रुपए की राशि एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) के जरिए जमा करने को तैयार हैं, लेकिन जस्टिस शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि यह राशि केवल डिमांड ड्राफ्ट डीडी के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।

    अदालत ने रिकॉर्ड पर लिया कि पहले ही 25 लाख रुपए का एक डीडी जमा हो चुका है और 75 लाख रुपए का दूसरा डीडी भी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय ने निर्देश दिया कि शेष 1.5 करोड़ रुपए की राशि भी निर्धारित समय, यानी दोपहर 3 बजे तक डीडी के रूप में जमा कराई जाए। जस्टिस शर्मा ने दोहराया कि न्यायालय के आदेशों का पालन तय प्रारूप में ही किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

    निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष राशि जमा होने के बाद अदालत ने राजपाल यादव को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इस तरह अदालत की सख्ती के बावजूद शर्तों का पालन करने पर उन्हें राहत मिल गई। मामले में आगे की सुनवाई नियत तिथि पर होगी, लेकिन फिलहाल भुगतान की शर्त पूरी होने से अभिनेता जमानत पर बाहर आ गए हैं।

  • नोरा फतेही का डबल वर्ल्ड कप धमाका, FIFA से T20 तक बनीं ग्लोबल स्टेज की शान

    नोरा फतेही का डबल वर्ल्ड कप धमाका, FIFA से T20 तक बनीं ग्लोबल स्टेज की शान


    नई दिल्ली ।बॉलीवुड की ग्लैमरस और दमदार परफॉर्मर नोरा फतेही ने एक ऐसा इतिहास रच दिया है जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशिष्ट पहचान दिला दी है। नोरा अब उन चुनिंदा कलाकारों में शुमार हो गई हैं जिन्होंने फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ FIFA World Cup 2022 और क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ICC Men s T20 World Cup 2026 दोनों के मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी है। खास बात यह है कि वह ऐसा करने वाली बॉलीवुड की अकेली आर्टिस्ट बताई जा रही हैं।

    FIFA वर्ल्ड कप 2022 के क्लोजिंग सेरेमनी में नोरा की मौजूदगी सिर्फ एक परफॉर्मर तक सीमित नहीं रही। उन्होंने आधिकारिक एंथम Light The Sky में अपनी आवाज भी दी और लाइव मंच पर डांस के साथ गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्पोर्टिंग इवेंट्स में से एक के मंच पर हिंदी में गाना गाकर उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और वैश्विक दर्शकों के सामने भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। उनकी स्टेज प्रेजेंस कॉन्फिडेंस और एनर्जी ने यह साबित कर दिया कि वह इंटरनेशनल लेवल की परफॉर्मर हैं जो किसी भी मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ सकती हैं।

    नोरा का यह ग्लोबल सफर यहीं नहीं थमा। अपने होम ग्राउंड मुंबई में आयोजित ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भी उन्होंने जबरदस्त प्रस्तुति दी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खचाखच भरे स्टेडियम में उन्होंने ऐसा जोश भरा कि दर्शक झूम उठे। उनकी एनर्जी डांस मूव्स और आत्मविश्वास ने पूरे माहौल को रोमांच से भर दिया। यह परफॉर्मेंस इस बात का सबूत थी कि नोरा सिर्फ इंटरनेशनल मंच पर ही नहीं बल्कि भारतीय दर्शकों के बीच भी उतनी ही लोकप्रिय और प्रभावशाली हैं।

    इस खास मौके की खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। इंस्टाग्राम पर इवेंट के वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा T20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी और मेरा बर्थडे सेलिब्रेशन मैं लकी महसूस कर रही हूं! जय हिंद! उनके इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और उन्हें बधाइयों से भर दिया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए और उनकी उपलब्धि चर्चा का विषय बन गई।

    इस भव्य आयोजन में नोरा के साथ मशहूर रैपर बादशाह ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा जबकि युवा सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ने अपनी मधुर धुनों से कार्यक्रम को खास बना दिया। सभी कलाकारों की प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए लेकिन नोरा की परफॉर्मेंस खास आकर्षण का केंद्र रही।

    नोरा फतेही की यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि भारतीय मनोरंजन जगत के लिए भी गर्व का क्षण है। FIFA और क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे दो वैश्विक आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन कर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि भारतीय कलाकार अब विश्व मंच पर पूरी मजबूती से अपनी पहचान दर्ज करा रहे हैं।

  • प्राण Birth Anniversary: पान की दुकान पर चमकी थी इस एक्टर की किस्मत, दिलचस्प है बॉलीवुड के खलनायक की कहानी

    प्राण Birth Anniversary: पान की दुकान पर चमकी थी इस एक्टर की किस्मत, दिलचस्प है बॉलीवुड के खलनायक की कहानी


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में खुद से अपनी पहचान बनाई है. ये सितारे हर किसी के दीवाने हैं. वहीं 90s के होने के बाद भी ये सितारे आज ऑडियंस के फेवरेट हैं. इन सितारों को बॉलीवुड में आने के लिए बड़े-बड़े पापड़ बेलने पड़ते हैं. आज हम एक ऐसे सितारे की बात करने जा रहे हैं जिसे पहली फिल्म बेहद सरप्राइज तरीके से ऑफर हुई थी. इसके बाद ये सितारा बॉलीवुड का जाना-माना खलनायक बनकर उभरा. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम किस स्टार की बात कर रहे हैं, तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ये सितारा कौन है?

    कैसे मिला रोल?
    बॉलीवुड में जाने-माने इस विलेन का नाम प्राण है. भले ही ये सितारा आज हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी आइकॉनिक फिल्मों ऑडियंस के दिलों में आज भी जिंदा है. प्राण को अपनी पहली फिल्म बेहद सरप्राइज तरीके से मिली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राण अक्सर साल 1940 में लाहौर में एक पान की दुकान पर पान खाने जाते थे. वहीं उसी दुकान पर मशहूर फिल्म राइटर वली मोहम्मद भी अक्सर जाया करते थे.

    पहली फिल्म
    वली मोहम्मद जब ‘यमला जट’ फिल्म बना रहे थे तो वो एक नए विलेन की तलाश में थे. इसी बीच उनकी नजर प्राण पर पड़ी और इसके बाद वली मोहम्मद ने प्राण को मिलने के लिए स्टूडियो बुलाया. लेकिन प्राण ने उस दौरान वली मोहम्मद की बात को सीरियस नहीं लिया और उन्हें इग्नोर कर दिया. इसके बाद एक बार फिर दोनों की मुलाकात हुई और वली मोहम्मद ने इस दौरान प्राण को फिल्म करने के लिए मना लिया.

    भारत सरकार से मिला अवॉर्ड
    प्राण ने इस बार वली मोहम्मद की बात मान ली और इस तरीके से उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘यमला जट’ में रोल मिला. वहीं अपनी पूरी जिंदगी प्राण ने वली मोहम्मद को हमेशा अपना गुरु माना. बता दें प्राण बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे और उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए भारत सरकार से पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. प्राण का निधन 12 जुलाई साल 2013 में हो गया था.
  • ब्रेकअप के बाद शमिता शेट्टी को हुआ प्यार? बिजनेसमैन संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सिंगल

    ब्रेकअप के बाद शमिता शेट्टी को हुआ प्यार? बिजनेसमैन संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सिंगल


    नई दिल्ली । 2 फरवरी को शमिता शेट्टी ने धूमधाम से अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. शमिता ने बर्थडे का जश्न बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा के साथ मनाया. खास मौके पर उनके साथ टेक्नो आर्टिस्ट दीपेश शर्मा भी नजर आए. दीपेश और शमिता को साथ देखकर इनकी डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गईं. लेकिन क्या सच में शमिता और दीपेश रिश्ते में हैं? एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट में डेटिंग रूमर्स का सच बताया है.

    रिलेशनशिप में शमिता?

    बॉलीवुड डीवा शमिता शेट्टी अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर हमेशा से ही चर्चा में आ जाती हैं. बर्थडे के बाद से उनका नाम दीपेश शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. इससे पहले बात बहुत आगे बढ़ती एक्ट्रेस ने खुद ही सारी चीजें क्लियर कर दीं हैं. डेटिंग रूमर्स का सच बताते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- सिंगल और शांत. सच्ची दोस्ती को गलत तरीके से समझने वाले रूढ़िवादी बनना बंद करो. ये सब सच में बकवास है.

    कैसे शुरू हुई डेटिंग रूमर्स?

    दीपेश ने इंस्टाग्राम पर शमिता के जन्मदिन की कुछ फोटोज शेयर की थींजिसमें वो एक्ट्रेस के बेहद करीब नजर आए. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे मेरी हमेशा की हंसी का राजजिसे मेरी सारी कहानियां पता हैं और फिर भी साथ है. लव यूमाई शम्स्टर. बस इसके बाद से ही उनका नाम शमिता के साथ जोड़ा जाने लगा.

    दीपेश शर्मा की बात करेंतो वो मुंबई बेस्ड टेक्नो आर्टिस्ट/डीजे हैं. वो टुमॉरोलैंड जैसे बड़े फेस्टिवल्स में परफॉर्म करते हैं. दीपेश का गोवा के क्रॉनिकल बीच पर एक क्लब भी है. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 192K फॉलोअर्स हैं. दीपेश कई बॉलीवुड सेलेब्स संग अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं.

    शमिता शेट्टी वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कभी छिपकर किसी से प्यार नहीं किया. बिग बॉस ओटीटी में उनका रिश्ता राकेश बापट संग बना थालेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. शमिता और राकेश भले ही साथ नहीं हैंलेकिन उनके बीच आज भी अच्छा बॉन्ड है.

  • मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई ढीली, चौथे दिन गिरा कलेक्शन

    मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई ढीली, चौथे दिन गिरा कलेक्शन


    नई दिल्ली । रानी मुखर्जी ने मर्दानी फ्रेंचाइज़ के जरिए एक मजबूत ब्रांड तैयार किया था। पहली और दूसरी फिल्म को जहां दर्शकों और समीक्षकों से जमकर सराहना मिली, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी। लेकिन तीसरी किस्त मर्दानी 3 वह असर नहीं छोड़ पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। रिलीज़ के साथ ही फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और अब इसका सीधा असर कमाई पर साफ नजर आने लगा है।

    Day 4 पर सिर्फ 2.15 करोड़, कमाई सिंगल डिजिट में सिमटी

    देश में बालिका तस्करी जैसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे को उठाने वाली मर्दानी 3 ने शुरुआती चार दिनों में कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं बनाया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को महज 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 19.65 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 29.3 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

    वीकेंड पर दिखी उम्मीद, लेकिन सोमवार को टूटा दम

    फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को कमाई बढ़कर 6.25 करोड़ रुपये और रविवार को 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिससे लगा कि फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि, सोमवार आते ही फिल्म की कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई और यह साफ हो गया कि फिल्म को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का सहारा नहीं मिल पा रहा है।

    दिनवार कमाई भारत में

    पहला दिन शुक्रवार 4.00 करोड़

    दूसरा दिन शनिवार 6.25 करोड़

    तीसरा दिन रविवार 7.25 करोड़

    चौथा दिन सोमवार 2.15 करोड़

    कुल: 19.65 करोड़ रुपये

    ऑक्यूपेंसी भी रही निराशाजनक

    सोमवार, 2 फरवरी 2026 को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी महज 11.27 प्रतिशत रही। कम दर्शक संख्या यह संकेत देती है कि फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है।

    60 करोड़ के बजट पर भारी पड़ रही कम कमाई

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्दानी 3 का अनुमानित बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि रानी मुखर्जी ने एसीपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये फीस ली है, जबकि फिल्म में मुख्य विलेन अम्मा का रोल निभाने वाली मल्लिका प्रसाद को करीब 50 लाख रुपये मिले।

    स्टारकास्ट और रिलीज़

    अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जानकी बोदिवाला और मिखाइल यावलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। मर्दानी 3 को 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। अब आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई किस दिशा में जाती है, इस पर ट्रेड और दर्शकों की निगाहें टिकी हुई हैं।