Tag: Bollywood

  • Ek Din Teaser: जुनैद खान के साथ रोमांस करती दिखीं साई पल्लवी, बॉलीवुड डेब्यू से मचाया धमाल

    Ek Din Teaser: जुनैद खान के साथ रोमांस करती दिखीं साई पल्लवी, बॉलीवुड डेब्यू से मचाया धमाल


    नई दिल्ली । बॉलीवुड में एक नई और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार है। आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ फिल्म एक दिनमें नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। टीजर में जुनैद और साई पल्लवी की मासूमियत भरी केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है।फिल्म एक दिनको आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका टीजर आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। टीजर की शुरुआत बेहद सादगी और भावनात्मक अंदाज में होती है जहां जुनैद और साई पल्लवी आईने में एक-दूसरे को देखते नजर आते हैं। इसी दौरान जुनैद कहते हैं “तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है मीरा। तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं ये नहीं पता।” यह डायलॉग सीधे दिल को छू जाता है।

    इसके जवाब में साई पल्लवी कहती हैं “फिल्मों में कितना जादू होता है न कितना मैजिकल है। मगर असल जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता।” इस पर जुनैद का जवाब आता है “कभी-कभी होता है जादू।” इन संवादों के साथ दोनों के बीच पनपता रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आता है। टीजर में दिख रही यह प्रेम कहानी थाई फिल्म वन डेका हिंदी रीमेक बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है जिन्होंने इसे एक सॉफ्ट इमोशनल और रियल लव स्टोरी के रूप में पेश करने की कोशिश की है। टीजर से साफ है कि फिल्म में ज्यादा ड्रामा नहीं बल्कि भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दिखाया जाएगा।

    इस फिल्म के जरिए साई पल्लवी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। साउथ सिनेमा में अपनी सादगी दमदार अभिनय और नेचुरल एक्सप्रेशंस के लिए पहचानी जाने वाली साई पल्लवी टीजर में भी उसी अंदाज में नजर आईं। उनके संवाद बोलने के लहजे में साउथ की हल्की झलक जरूर महसूस होती है, लेकिन यही उनकी खूबसूरती और अलग पहचान बनती दिख रही है। नेटिजन्स की बात करें तो टीजर को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है। फैंस जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी को फ्रेश और रिफ्रेशिंग बता रहे हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब दर्शकों को इस “जादुई” प्रेम कहानी का बेसब्री से इंतजार है।

  • Sunny Deol ने Karwar Naval Base पर भारतीय नौसेना का किया सम्मान, शेयर की सेल्फी

    Sunny Deol ने Karwar Naval Base पर भारतीय नौसेना का किया सम्मान, शेयर की सेल्फी


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 के प्रमोशन में पूरी तरह व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने और उनकी टीम गोवा के कारवार नौसैनिक अड्डे का दौरा किया। इस मौके पर टीम ने भारतीय नौसेना के जवानों का सम्मान किया और INS विक्रांत के पास आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम के दौरान सनी देओल ने नौसेना के अधिकारियों के साथ सेल्फी शेयर की, जिसमें वे हरे रंग की कमीज़, गहरे हरे पैंट और काली पगड़ी में नजर आए। फोटो के बैकग्राउंड में समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए सनी देओल ने लिखा, हिंदुस्तान मेरी जान… मेरी आन… मेरी शान… हिंदुस्तान। गर्व, सम्मान और वीरता।बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सिक्वल है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

    फिल्म की रिलीज़ डेट भी फिक्स हो चुकी है। बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। प्रमोशन के दौरान सनी देओल की यह नौसैनिक यात्रा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस को फिल्म के लिए उत्साहित कर रही है।सनी देओल का यह कदम न केवल फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है, बल्कि भारतीय नौसेना और जवानों के प्रति उनके सम्मान और गर्व को भी दर्शाता है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएँ दी हैं, जहां कई लोग सनी के जोश और देशभक्ति के भाव की तारीफ कर रहे हैं।

  • उज्जैन महाकाल की शरण में शिल्पा और शमिता शेट्टी: शयन आरती में हुईं शामिल, कहा- बाबा का बुलावा आया और हम दौड़े आए

    उज्जैन महाकाल की शरण में शिल्पा और शमिता शेट्टी: शयन आरती में हुईं शामिल, कहा- बाबा का बुलावा आया और हम दौड़े आए


    उज्जैन । फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियां शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने हाल ही में उज्जैन में स्थित भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में दर्शन किए। दोनों बहनें महाकाल की दिव्य शयन आरती में शिरकत करने के लिए मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल से आशीर्वाद प्राप्त किया।

    आरती के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उनके लिए यह अवसर बहुत खास था। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है जैसे बाबा ने हमें खुद बुलाया है, इसलिए हम सब कुछ छोड़कर दौड़े चले आए। यहाँ की ऊर्जा और शांति अद्भुत है। आज पहली बार शाम की आरती में शामिल होकर मुझे अपार शांति और संतोष मिला है।

    मंदिर प्रबंध समिति ने अभिनेत्रियों का स्वागत किया

    शिल्पा शेट्टी ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मंदिर प्रबंधन का धन्यवाद किया और कहा कि वह जल्द ही फिर से यहां आना चाहेंगी। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक ने दोनों बहनों का स्वागत किया और उनका सत्कार भी किया।

  • अक्षय कुमार की भूत बांग्ला 15 मई 2026 को होगी रिलीजप्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद वापसी

    अक्षय कुमार की भूत बांग्ला 15 मई 2026 को होगी रिलीजप्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद वापसी


    नई दिल्ली । अक्षय कुमार की आगामी फिल्मभूत बंगला की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट 15 मई 2026 तय की गई है। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दीजिसमें उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा“बंगले से एक खबर आई है! 15 मई 2026 को खुलेगा दरवाजासिनेमाघरों में मिलते हैं।” यह फिल्म दर्शकों के बीच पहले ही काफी चर्चा में आ चुकी है और इसकी रिलीज को लेकर फैंस का उत्साह काफी बढ़ चुका है।

    फिल्म की स्टारकास्ट

    भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा कई अन्य दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में तब्बूपरेश रावलराजपाल यादवजिशु सेनगुप्ताअसरानी और वामिका गब्बी जैसे स्टार्स प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग राजस्थानजयपुर और हैदराबाद में भी की गई हैजो फिल्म की स्पेशल फील को और बढ़ाएंगे।

    प्रियदर्शन के निर्देशन में

    प्रियदर्शनजो कि अक्षय कुमार के साथ पहलेहेरा फेरी औरहंगामा जैसी शानदार कॉमेडी फिल्में बना चुके हैंइस बार हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण लेकर आ रहे हैं।भूत बंगला उनके लिए एक अहम फिल्म साबित हो सकती हैक्योंकि यह जोड़ी एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म का निर्माण शोभा कपूरएकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउसकेप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स के द्वारा किया जा रहा हैजबकि फारा शेख और वेदांत बाली इस फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    क्या उम्मीदें हैं फिल्म से

    इस फिल्म से दर्शकों को कुछ अलग और मजेदार देखने को मिल सकता हैक्योंकि प्रियदर्शन की फिल्में हमेशा कुछ नया और दिलचस्प लेकर आती हैं। अक्षय कुमार की टाइमिंगतब्बू का अभिनय और बाकी कलाकारों का कॉमेडी टच इस फिल्म को एक बड़ा हिट बना सकते हैं। वहींहॉरर एलिमेंट भी फिल्म को आकर्षक बना सकता है। अबयह देखना होगा कि 15 मई 2026 को सिनेमाघरों मेंभूत बंगला कितना धमाल मचाती है और प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी दर्शकों को कितना हंसा और डराती है!

  • इरफान खान की 59वीं जयंती पर बेटे बाबिल का इमोशनल ट्रिब्‍यूट बचपन की यादों के साथ पापा को किया याद

    इरफान खान की 59वीं जयंती पर बेटे बाबिल का इमोशनल ट्रिब्‍यूट बचपन की यादों के साथ पापा को किया याद


    नई दिल्ली ।आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान की 59वीं जयंती है। इस खास मौके पर उनके बेटे बाबिल खान ने पिता के साथ अपनी बचपन की यादों को साझा करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बाबिल ने अपने पिता के साथ अपनी दो प्यारी तस्वीरें साझा की जो दर्शाती हैं कि इरफान के साथ उनका बचपन कितना खास और नज़दीकी था। इन तस्वीरों के साथ बाबिल ने जो कैप्शन लिखा वह दिल को छूने वाला था जिसमें उन्होंने अपने पापा के साथ बिताए गए सरल और प्यारे पलों का जिक्र किया।

    बाबिल ने पहली फोटो में अपनी और इरफान की एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने पिता के ऊपर पैर फैलाए एक बिस्तर पर लेटे हुए हैं। इस तस्वीर में इरफान खान आराम से लेटे हुए हैं और बाबिल उनके ऊपर बेफिक्री से सो रहे हैं। इस दृश्य में साधारण तकिए और कुछ घरेलू सामानों के साथ एक सुकूनभरी घरेलू माहौल का अहसास होता है। दूसरी तस्वीर में बाबिल और इरफान खान दोनों आमने-सामने खड़े हुए हैं जिसमें पित-पुत्र के रिश्ते की नजदीकी और समझ दिखाई देती है।

    बाबिल ने कैप्शन में लिखा आपकी तस्वीरें मेरी तस्वीरें। मैं उन पर कूदने और उनकी पीठ पर सो जाने से पहले ‘सोफा मोड एक्टिवेटेड’ कहता था । यह कैप्शन उनकी और उनके पिता की मस्ती और सजीव यादों को खूबसूरती से बयां करता है। बाबिल का यह भावुक पोस्ट दर्शाता है कि कैसे वह अपने पिता के साथ बिताए गए समय को हमेशा अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानते हैं।

    इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कहा था जब वह महज 53 वर्ष के थे और गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इरफान खान का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान था। उन्होंने अपनी फिल्मी यात्रा की शुरुआत 1998 में फिल्म सलाम बॉम्बे से की थी और उसके बाद उन्होंने कई यादगार और बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उनकी अभिनय शैली और मजबूत काया आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। चाहे वह हासिल पान सिंह तोमर लाइफ ऑफ पाई दी लंचबॉक्स जैसी फिल्में हों इरफान ने हर रोल में खुद को साबित किया।

    इरफान खान का जीवन और करियर एक प्रेरणा है और उनके योगदान को फिल्म इंडस्ट्री कभी नहीं भूल पाएगी। बाबिल के इस पोस्ट के जरिए उनके पिता के साथ उनके रिश्ते की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली। बाबिल आज भले ही खुद फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गए हों लेकिन उनके लिए इरफान खान हमेशा एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
    इरफान खान की जयंती पर बाबिल का यह इमोशनल ट्रिब्‍यूट उन यादों को ताज़ा करता है जो हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगी।

  • मलाइका अरोड़ा का खुलासा: तलाक पर कोई पछतावा नहीं, प्यार और शादी में अब भी भरोसा

    मलाइका अरोड़ा का खुलासा: तलाक पर कोई पछतावा नहीं, प्यार और शादी में अब भी भरोसा

    नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने निजी जीवन और तलाक को लेकर खुलकर बातचीत की। साल 1997 में अरबाज खान से शादी करने वाली मलाइका ने 20 साल बाद तलाक लिया। तलाक के बाद उन्हें सोशल मीडिया और अपने करीबी लोगों से काफी आलोचना झेलनी पड़ी।एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि पब्लिक और अपनों के विरोध के बावजूद उन्होंने अपने फैसलों पर अडिग रहते हुए तलाक लिया और अब उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है।
    मलाइका ने कहा कि उस समय उन्हें नहीं पता था कि आगे क्या होगा, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में खुश रहने को प्राथमिकता दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे शादी के कॉन्सेप्ट में विश्वास करती हैं, लेकिन यह उनके लिए हमेशा अनिवार्य नहीं था। तलाक के बाद उन्होंने कई रिश्तों में समय बिताया, लेकिन अब भी उन्हें प्यार और रिश्तों में खुशी पाना पसंद है। मलाइका ने कहा कि वे प्यार पाने और बांटने में यकीन रखती हैं और अगर सही समय पर प्यार उनके दरवाजे पर आएगा तो वे उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

    यह इंटरव्यू मलाइका की सशक्त और आत्मनिर्भर छवि को दर्शाता है, जहां उन्होंने अपने फैसलों के प्रति ईमानदारी और अपनी खुशी को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। उनके शब्दों से यह भी जाहिर होता है कि तलाक ने उन्हें कमजोर नहीं किया, बल्कि उन्होंने प्यार और जीवन के प्रति अपनी सोच को और मजबूत किया है।

  • ईशान खट्टर के लिए 2025 रहा बेहद खासनए साल को लेकर जताई खुशी

    ईशान खट्टर के लिए 2025 रहा बेहद खासनए साल को लेकर जताई खुशी


    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर के लिए साल 2025 बहुत ही खास साबित हुआ। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर साल के अहम पलों को शेयर करते हुए खुद को खुशनसीब महसूस किया और अपने फैंस का धन्यवाद भी अदा किया। ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने 2025 को अपने लिए खास बताया और इसे यादगार बताया। ईशान खट्टर ने अपने पोस्ट में लिखायह साल बहुत खास रहा है। साल 2026 में कदम रखते हुए मुझे नई ऊर्जा और शांति महसूस हो रही है। नए साल के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।

    करियर की दृष्टि से 2025 ईशान के लिए शानदार रहा। अभिनेता ने इस साल कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम कियाजिनमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में खुद को साबित किया और दर्शकों का दिल जीता। इस साल की शुरुआत मेंईशान ने नेटफ्लिक्स की सीरीज द रॉयल्स में काम किया। इस सीरीज को प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने निर्देशित कियाऔर इसमें ईशान के साथ भूमि पेडनेकरजीनत अमानसाक्षी तंवरनोरा फतेहीविहान सामतडिनो मोरिया और मिलिंद सोमन जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए।

    इसके अलावाईशान का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट नीरज घेवान की फिल्म होमबाउंड था। यह फिल्म बशारत पीर के न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित लेख पर आधारित हैऔर इसमें ईशान के साथ जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म होमबाउंड का विश्व प्रीमियर मई 2025 में कान फिल्म फेस्टिवल के ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ सेक्शन में हुआ। वहां फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को नौ मिनट तक खड़े होकर तालियां मिलींजो किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस फिल्म ने दिसंबर 2025 में ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में भी अपनी जगह बनाई। साल 2025 के लिए ईशान खट्टर ने अपनी सफलता और उपलब्धियों पर खुशी जाहिर की और आने वाले साल 2026 के लिए नई उम्मीदों और उत्साह के साथ कदम रखा।

  • दीपू चंद्र दास की बांग्लादेश में जलाए जाने की घटना पर जाह्नवी कपूर का गुस्सा बोलीं यही पाखंड हमें तबाह कर देगा

    दीपू चंद्र दास की बांग्लादेश में जलाए जाने की घटना पर जाह्नवी कपूर का गुस्सा बोलीं यही पाखंड हमें तबाह कर देगा


    नई दिल्ली। हाल ही में बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास को जिंदा जला दिया गया था। इस बर्बरता ने हर किसी को हिला दिया। अब जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेश लिंचिंग पर रिएक्शन दिया है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर बांग्लादेश में हुई दर्दनाक घटनाक पर गुस्सा जाहिर किया है। इस घटना ने एक्ट्रेस को अंदर तक हिला दिया है। उन्होंने सवाल उठाया है।

    बांग्लादेश लिंचिंग पर बोलीं जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा बांग्लादेश में जो हो रहा है वह बर्बर है। यह नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है। अगर आपको इस अमानवीय पब्लिक लिंचिंग के बारे में नहीं पता तो इसके बारे में पढ़ें वीडियो देखें सवाल पूछें। और अगर इन सबके बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता तो यही पाखंड हमें तबाह कर देगा। हम दुनिया के दूसरे कोने में होने वाली चीजों पर रोते रहेंगे जबकि हमारे अपने भाई-बहनों को जिंदा जला दिया जाएगा।

    जाह्नवी कपूर ने आगे कहा किसी भी और हर तरह के उग्रवाद को हमारी इंसानियत भूलने से पहले ही सामने लाना और उसकी निंदा करना जरूरी है। हम प्यादे हैं जो मानते हैं कि हम एक अनदेखी लाइन के दोनों तरफ रहते हैं। इसे पहचानें और खुद को ज्ञान से लैस करें ताकि आप उन मासूम जिंदगियों के लिए आवाज उठा सकें जो इस सांप्रदायिक क्रॉस फायर में लगातार खत्म हो रही हैं और आतंकित हो रही हैं।

    जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म
    बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म होमबाउंड को लेकर चर्चा में हैं जो ऑस्कर 2026 में जाने के लिए सिलेक्ट हुई है। आखिरी बार एक्ट्रेस को वरुण धवन के साथ फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया था। वह राम चरण के साथ पेड्डी मूवी में नजर आएंगी।

  • धुरंधर के एक सीन में सौम्या टंडन ने सच में अक्षय खन्ना को मारा थप्पड़ बताया दर्द में डूबे एहसास

    धुरंधर के एक सीन में सौम्या टंडन ने सच में अक्षय खन्ना को मारा थप्पड़ बताया दर्द में डूबे एहसास


    नई दिल्ली । आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और फिल्म की शानदार स्टार कास्ट और दिलचस्प कहानी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन एक्टर्स में एक नाम है सौम्या टंडन का जिन्होंने फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी का रोल निभाया है। अब सौम्या ने एक दिलचस्प खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म के एक खास सीन में अक्षय खन्ना को सच में थप्पड़ मारा था जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

    सौम्या ने फिल्म से जुड़ी कुछ बिहाइंड-दी-सीन तस्वीरें शेयर करते हुए बताया “यह फिल्म में मेरा एंट्री सीन था और इस सीन को दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है वह मुझे अभिभूत कर रहा है। इस सीन में कई इमोशन्स थे। मुझे अपने पति पर गुस्सा था क्योंकि उसी की वजह से हमारे बेटे की मौत हुई। सीन में मुझे बेबस मां और गहरे दर्द को दर्शाना था। और हां मैंने अक्षय को सच में थप्पड़ मारा। आदित्य धर चाहते थे कि सीन असली लगे और मेरा क्लोजअप इमोशन से भरपूर हो।” सौम्या ने यह भी बताया कि इस सीन में उनका रोना एक ही टेक में शूट किया गया था।

    यह सीन फिल्म के सबसे इमोशनल पलों में से एक था जिसमें सौम्या ने अपने बेटे की मौत के बाद प्रार्थना करते हुए गहरे दर्द को महसूस किया। उन्होंने कहा कि इस सीन ने उन्हें कई दिनों तक मानसिक रूप से प्रभावित किया और उनका दर्द लंबे समय तक उनके साथ रहा।सौम्या टंडन के इस शानदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सराहा जा रहा है और यह सीन भी फिल्म के यादगार लम्हों में शामिल हो गया है।

    धुरंधर की कहानी एक जासूस की है जो नाम और पहचान बदलकर पाकिस्तान में सालों तक रहकर अपनी अलग पहचान बनाता है। फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है लेकिन अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में भी प्रवेश कर सकती है।सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस के अलावा फिल्म के सीन और इमोशन्स को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

  • उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मों से दूरी पर की बात कहा समय आ गया है कि वापस सेट पर लौटूं

    उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मों से दूरी पर की बात कहा समय आ गया है कि वापस सेट पर लौटूं


    नई दिल्ली । उर्मिला मातोंडकर जो बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में शुमार हैं काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। उनकी फिल्मों से दूर रहने की वजह से कई लोग यह सोचने लगे थे कि क्या उर्मिला ने बॉलीवुड को अलविदा ले लिया है। अब इन अफवाहों पर उर्मिला ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और बताया कि वह अब सिल्वर स्क्रीन पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं।

    उर्मिला ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा “जब बात मेरे काम की आती है तो मैं हमेशा से ही सेलेक्टिव रही हूं। मैं किसी को इल्जाम नहीं लगा सकती जब लोग सोचते हैं कि मैं फिल्में या कुछ नहीं कर रही। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। फिलहाल मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि मैं वापस सिल्वर स्क्रीन पर आकर काम शुरू करूं।”
    उर्मिला ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं।

    यह एक नया कदम होगा उनके लिए और वह खासतौर पर इस प्लेटफॉर्म पर ऐसे रोल करना चाहती हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किए। उर्मिला ने कहा “ओटीटी पर बहुत कुछ चल रहा है और मैं ऐसे रोल करना चाहती हूं जो मेरे करियर के दौरान पहले कभी नहीं किए।उर्मिला के करियर की बात करें तो वह 1991 में फिल्म नमसिम्हा से बतौर लीड एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बाद कई हिट फिल्मों का हिस्सा बनीं। रंगीला जुदाई सत्या कौन भूत और पिंजर जैसी फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने सराहा था।

    हालांकि वह पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर थीं लेकिन उन्होंने 2022 में टीवी शो डीआईडी सुपर मॉम्स में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह 2018 में फिल्म ब्लैकमेल के गाने बेवफा ब्यूटी में नजर आईं थीं।
    उनकी आखिरी फिल्म बतौर लीड एक्ट्रेस ईएमआई थी जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब उर्मिला के फैंस उनके ओटीटी डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वह नया अनुभव हासिल करने के लिए तैयार हैं। उर्मिला की वापसी निश्चित रूप से बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई हलचल मचाएगी।