Tag: CricketNews

  • T20 World Cup 2026 ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे मैच BCB का बड़ा बयान

    T20 World Cup 2026 ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे मैच BCB का बड़ा बयान


    नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन को लेकर भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCB के बीच जो तनाव बना हुआ था वह अब लगभग समाप्त होता हुआ नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें उसने भारत में होने वाले अपने मैच किसी अन्य देश में कराने का अनुरोध किया था। ICC के इस सख्त रुख के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि बांग्लादेश की टीम को भारत में ही अपने सभी निर्धारित मुकाबले खेलने होंगे।

    ICC का सख्त रुख

    ICC ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर बांग्लादेश टीम भारत आने से इनकार करती है तो उसे टूर्नामेंट के अंक गंवाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को यह आश्वासन भी दिया कि बांग्लादेश टीम को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी और टूर्नामेंट के दौरान उसकी सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसके बाद BCB ने आधिकारिक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने ICC की ओर से प्राप्त लिखित जवाब का उल्लेख किया। BCB ने बताया कि ICC ने बांग्लादेश की सुरक्षा संबंधित सभी चिंताओं का समाधान किया है और टीम को भारत में खेलने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त किया है।

    BCB का बयान

    BCB ने अपने बयान में कहा हमें ICC की ओर से लिखित जवाब प्राप्त हुआ है जिसमें हमारे सभी सुरक्षा संबंधी मुद्दों का समाधान किया गया है। ICC ने आश्वस्त किया है कि बांग्लादेश टीम को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और हम बिना किसी परेशानी के भारत में अपने मुकाबले खेल सकेंगे। इसके साथ ही BCB ने यह भी बताया कि ICC ने टूर्नामेंट से जुड़े किसी भी सुझाव या इनपुट को गंभीरता से लेने का वादा किया है और इस पर काम करने को तैयार है। हालांकि ICC की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    भारत में खेले जाएंगे अहम मुकाबले

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश टीम को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में तीन अहम मुकाबले खेलने हैं। बांग्लादेश का पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा इसके बाद 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले होंगे। इसके अलावा बांग्लादेश को 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ भी मुकाबला खेलना है। इस टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश के लिए कई महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे और यह टीम की प्रगति के लिए एक अहम अवसर साबित हो सकता है।

    आखिरकार स्थिति स्पष्ट

    ICC के फैसले और सुरक्षा के पुख्ता आश्वासन के बाद अब यह लगभग साफ हो चुका है कि बांग्लादेश टीम 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलेगी। ICC का यह रुख टूर्नामेंट की तैयारियों को और मजबूती प्रदान करता है साथ ही यह संदेश भी देता है कि भारत में होने वाले इस मेगा इवेंट में सभी टीमों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

  • श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी की तैयारी, नेट में दिखाए जोरदार शॉट्स; मेडिकल टीम की निगरानी में फिटनेस पर काम

    श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी की तैयारी, नेट में दिखाए जोरदार शॉट्स; मेडिकल टीम की निगरानी में फिटनेस पर काम

    नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर अब टीम में वापसी की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में स्प्लीन (प्लीहा) में चोट लगने के बाद लंबे समय तक बाहर रहने वाले अय्यर ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पूरी तरह तैयार और उत्साही नजर आ रहे हैं।

    अय्यर फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में अभ्यास कर रहे हैं और चोट लगी जगह पर सुरक्षात्मक गियर पहनकर हल्का अभ्यास कर रहे हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने घर के पास अल्ट्रासाउंड स्कैन करवाया था, जिसे खेल चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ परदीवाला ने देखा। जांच में सुधार के संकेत मिले हैं और उन्हें बेसिक आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज के साथ डेली रूटीन शुरू करने की अनुमति दी गई है।

    हालांकि, उनकी रिकवरी की गति को देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में अय्यर के खेलने की संभावना कम है। बीसीसीआई की सह-कार्य समिति की अनुमति के बाद ही उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की मंजूरी दी जाएगी।

    अय्यर फिलहाल सिर्फ वनडे टीम के हिस्सा हैं और टेस्ट तथा टी-20 टीम में शामिल नहीं हैं। चोट के दौरान उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में मौका मिला था।

    नेट में अभ्यास के दौरान अय्यर ने हल्के-फुल्के शॉट्स खेलते हुए अपनी तैयारियों का इशारा दिया और फिटनेस पर काम जारी रखा। फैंस और विशेषज्ञों की नजरें अब उनकी पूरी तरह से ठीक होने और टीम में वापसी पर टिकी हैं।

  • विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा हादसा रोहित शर्मा का साथी खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती; जानें क्या हुआ

    विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा हादसा रोहित शर्मा का साथी खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती; जानें क्या हुआ


    नई दिल्ली । मुंबई के प्लेयर अंगक्रिश रघुवंशी विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में बुरी तरह चोटिल हो गए. वह अपनी गर्दन भी नहीं मोड़ पा रहे थे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्दी ही स्ट्रेचर मैदान पर पहुंचा और उन्हें उसपे बाहर ले जाया गया. अंगक्रिश को जयपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है.
    कैच लेते हुए चोटिल हुए अंगक्रिश रघुवंशी
    मुंबई बनाम उत्तराखंड मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसका लाइव प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक कैच के प्रयास में अंगक्रिश रघुवंशी ने डाइव लगाई इस दौरान उनकी गर्दन में चोट लगी. वह गर्दन नहीं मोड़ पा रहे थे फिर उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाया गया. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं.
    अंगक्रिश रघुवंशी मुंबई टीम में शामिल हैं उत्तराखंड के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला. ओपन करते हुए उन्होंने 20 गेंदों में 11 रन बनाए थे. रोहित शर्मा भी इसी टीम में शामिल हैं वह आज खाता भी नहीं खोल पाए और अपनी पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद मुशीर खान 55 और सरफराज खान 55ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को संभाला. अंत में हार्दिक तोमर ने 93 और शम्स मुलानी ने 48 रन की पारी खेलकर टीम को 300 के पार पहुंचाया.

    उत्तराखंड के लिए ओपनर बल्लेबाज युवराज चौधरी ने 96 रनों की अच्छी पारी खेली जगदीशा सुचित ने अर्धशतक 51लगाया लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं रहा. अंगक्रिश रघुवंशी की चोट साधारण नहीं लग रही है संभव है कि उन्हें कई समय के लिए क्रिकेट से दूर रहना होगा. हालांकि आधिकारिक अपडेट के बाद ही उनकी चोट के बारे में स्थिति साफ होगी.

  • BCCI ने बढ़ाई क्रिकेटरों की सैलरी घरेलू महिला खिलाड़ी और मैच अधिकारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

    BCCI ने बढ़ाई क्रिकेटरों की सैलरी घरेलू महिला खिलाड़ी और मैच अधिकारियों को मिलेगा बड़ा फायदा


    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने घरेलू महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों के लिए वेतन में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वनडे विश्व कप 2025 की जीत के बाद किया गया है। इस फैसले से महिला क्रिकेटरों के लिए बेहतर वित्तीय सुरक्षा और सम्मान का रास्ता खुलेगा साथ ही मैच अधिकारियों को भी इससे बड़ा लाभ मिलेगा। BCCI ने घरेलू महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन संरचना को सुधारने और समान वेतन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब घरेलू महिला क्रिकेटरों को पहले की तुलना में दोगुना या उससे अधिक मैच फीस मिलेगा जो कि पहले 20000 रुपये रिजर्व खिलाड़ियों के लिए 10000 रुपये प्रति मैच दिन था।

    महिला क्रिकेटरों की बढ़ी हुई सैलरी

    संशोधित वेतन संरचना के तहत सीनियर महिला क्रिकेटरों को घरेलू टूर्नामेंटों में एक मैच दिन के लिए 50000 रुपये से 60000 रुपये तक मिलेगा। रिजर्व खिलाड़ियों को 25000 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। इस प्रकार यह वेतन वृद्धि एक बड़ी राहत और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंटों में एकादश में खेलने वाली खिलाड़ियों को प्रति मैच 25000 रुपये मिलेंगे जबकि रिजर्व खिलाड़ियों के लिए यह राशि 12500 रुपये होगी।बीसीसीआई के अधिकारियों का कहना है कि अगर एक महिला क्रिकेटर पूरे सत्र के दौरान सभी प्रारूपों में खेलती है तो उसे 12 लाख से 14 लाख रुपये तक मिल सकते हैं जो पहले के मुकाबले काफी अधिक है।

    जूनियर महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन वृद्धि

    BCCI ने जूनियर महिला क्रिकेटरों के वेतन में भी वृद्धि की है। अब अंडर-23 और अंडर-19 श्रेणियों के खिलाड़ियों को प्रतिदिन 25000 रुपये का भुगतान किया जाएगा जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 12500 रुपये मिलेंगे। यह कदम जूनियर स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर वित्तीय अवसर देने और उनके खेल को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

    मैच अधिकारियों के लिए वेतन वृद्धि

    बीसीसीआई ने अंपायर और मैच रेफरी सहित मैच अधिकारियों के वेतन में भी इजाफा किया है। घरेलू टूर्नामेंटों के लीग मैचों के लिए अंपायरों और मैच रेफरी के लिए प्रस्तावित आय प्रतिदिन 40000 रुपये होगी। यह वेतन वृद्धि मैच अधिकारियों के लिए एक बड़ा फायदा साबित होगी और उनके योगदान को बेहतर तरीके से मान्यता दी जाएगी।

    BCCI के कदम की सराहना

    इस फैसले के बाद बीसीसीआई की प्रशंसा की जा रही है क्योंकि इसने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और उनके वेतन में सुधार करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। महिला क्रिकेटरों को समान वेतन और बेहतरवित्तीय अवसर देने से न केवल उनके प्रदर्शन में सुधार होगा बल्कि आने वाले समय में और अधिकप्रतिभाओं को आकर्षित भी करेगा। BCCI के इस कदम से यह साफ होता है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड महिला क्रिकेट को लेकर गंभीर है और वे इसे वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख खेल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

    बीसीसीआई का यह कदम महिला क्रिकेट और खेल अधिकारियों के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है। इस बढ़ी हुई वेतन संरचना से महिला क्रिकेटरों को बेहतर जीवन स्तर मिलेगा साथ ही वे अपनी क्रिकेट करियर को और अधिक गंभीरता से आगे बढ़ा सकेंगी। यह कदम न केवल भारतीय महिला क्रिकेट को मजबूत करेगा बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान बनाएगा।

  • एशेज सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम ने की आलोचना बोले मेरे हाथ में कुछ नहीं

    एशेज सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम ने की आलोचना बोले मेरे हाथ में कुछ नहीं


    नई दिल्ली । एडिलेड ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड की टीम को एक और एशेज सीरीज हार का सामना करना पड़ा है। महज 11 दिनों में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया और पहले दो टेस्ट तो सिर्फ 6 दिन में ही समाप्त हो गए थे। हालांकि तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने थोड़ी सी लड़ाई जरूर दिखाई लेकिन सीरीज का निर्णय एडिलेड में ही हो गया। इस हार के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम की आलोचना हो रही है।

    तीसरे टेस्ट मैच के बाद जब मैकुलम से पूछा गया कि क्या वह इंग्लैंड के हेड कोच पद से इस्तीफा देंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि यह फैसला उनके हाथ में नहीं है। मैकुलम ने कहा “मुझे नहीं पता। असल में यह फैसला मेरे हाथ में नहीं है है ना, मैं सिर्फ अपनी तरफ से काम करता रहूंगा जो भी मैंने सीखा है उसे लागू करने की कोशिश करूंगा और टीम के साथ सामंजस्य बैठाऊंगा।

    मैकुलम ने कहा कि इस काम में मजा आता है और यह एक बेहतरीन अनुभव है।आप दुनिया भर में टीम के साथ यात्रा करते हैं और रोमांचक क्रिकेट खेलते हैं। हम कुछ विशेष हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा। इंग्लैंड का खेल इस बार काफी अलग था। उनकी टीम बैजबॉल की पारंपरिक शैली से हटकर खेल रही थी जिसमें स्कोरिंग रेट पर कम ध्यान दिया गया। मैकुलम ने इस बारे में कहा “हमने कभी नहीं कहा कि हमें 5.5-6 ओवर की रफ्तार से रन बनाने होंगे। हमारा उद्देश्य खेल की स्थिति को समझना और रिस्क को पहचानना था।

    मैकुलम ने यह भी कहा कि उनका फोकस हमेशा टीम के खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकालने पर रहा है। उन्होंने कहा “मेरे लिए यह खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की कोशिश करना है। बाकी के फैसले तो दूसरों पर निर्भर करते हैं। जब मैंने काम शुरू किया था तब से लेकर अब तक टीम में बहुत तरक्की हुई है।इंग्लैंड का बैजबॉल तरीका जो पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा है उसे लेकर मैकुलम ने कहा “यह तरीका किसी खास स्कोरिंग रेट के बारे में नहीं था। हमने जो रणनीति बनाई वह खिलाड़ियों के कौशल और टैलेंट पर आधारित थी। जब तक मैं इस काम में हूं यह तरीका नहीं बदलेगा।”

    कुल मिलाकर इंग्लैंड की टीम के लिए यह एशेज सीरीज एक और निराशाजनक अनुभव रही है। हालांकि मैकुलम का कहना है कि यह एक प्रक्रिया है और टीम को सुधार की दिशा में काम करना जारी रखना होगा।
    इस हार के बावजूद मैकुलम और इंग्लैंड की टीम आगे की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ महीनों में इंग्लैंड किस दिशा में आगे बढ़ता है और क्या वे अपनी रणनीतियों में बदलाव करते हैं या नहीं।

  • U-19 एशिया कप में IND vs PAK महामुकाबला: 9 ओवर में भारत 73/1, वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट

    U-19 एशिया कप में IND vs PAK महामुकाबला: 9 ओवर में भारत 73/1, वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट


    नई दिल्ली /अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप 2025 में आज क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल रहा है। दुबई में खेले जा रहे इस ग्रुप-ए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया हालांकि टीम इंडिया को चौथे ओवर में पहला झटका भी लग गया।

    भारत की तेज शुरुआत लेकिन पहला विकेट गिरा
    भारत ने मैच की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ की। ओपनिंग जोड़ी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत का पहला विकेट गिर गया। युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी जो पिछले मैच में ऐतिहासिक पारी खेल चुके थे इस बार बड़ी पारी नहीं खेल सके। मोहम्मद सैय्याम की गेंद पर वैभव ने हल्का शॉट खेला और गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपक लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। उनके आउट होते ही भारतीय डगआउट में थोड़ी निराशा दिखी क्योंकि उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद थी।

    9 ओवर के बाद भारत 73/1
    पहला विकेट गिरने के बावजूद भारत ने रन गति धीमी नहीं होने दी। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73 रन पर 1 विकेट रहा। क्रीज पर कप्तान आयुष म्हात्रे और आरोन जॉर्ज मजबूती से टिके हुए हैं और दोनों ने संयम के साथ पाकिस्तान की गेंदबाजी का सामना किया। आयुष म्हात्रे जहां पारी को संभालने की भूमिका निभा रहे हैं वहीं आरोन जॉर्ज बीच-बीच में आकर्षक शॉट्स लगाकर स्कोरबोर्ड को गति दे रहे हैं।

    पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना था कि दुबई की पिच पर शुरुआती मदद गेंदबाजों को मिल सकती है और बाद में ओस बल्लेबाजी को आसान बना सकती है। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत में लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की और वैभव का विकेट निकालकर अपनी रणनीति को सही साबित किया।

    जूनियर लेवल पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी
    अगर पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो जूनियर क्रिकेट में हाल के वर्षों में पाकिस्तान का पलड़ा भारत पर भारी रहा है। अंडर-19 स्तर पर खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा एमर्जिंग एशिया कप में अंडर-23 टीमों के बीच खेला गया पिछला मुकाबला भी पाकिस्तान के नाम रहा था।हालांकि भारतीय टीम के पास इस मैच में इन आंकड़ों को पीछे छोड़ने और दुबई में इतिहास बदलने का सुनहरा मौका है।


    भारत अंडर-19:

    आयुष म्हात्रे कप्तान वैभव सूर्यवंशी आरोन जॉर्ज विहान मल्होत्रा वेदांत त्रिवेदी अभिज्ञान कुंडु विकेटकीपर कनिष्क चौहान खिलन पटेल दीपेश देवेंद्रन किशन सिंह हेनिल पटेल

    पाकिस्तान अंडर-19:
    उस्मान खान समीर मिन्हास अली हसन बलोच अहमद हुसैन फरहान यूसुफ कप्तान हमजा जहूर विकेटकीपर हुजैफा अहसान निकाब शफीक अब्दुल सुभान मोहम्मद सैय्याम अली रजा

    पहले मैच में भारत की शानदार जीत

    भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में की थी। UAE के खिलाफ अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 433 रन बनाए। इस मुकाबले में सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों में 171 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 14 छक्के लगाए और यूथ वनडे में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।भारत ने उस मैच में UAE को 199 रन पर समेटकर 234 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।

    टेबल टॉपर बनने की जंग
    भारत और पाकिस्तान दोनों के इस समय ग्रुप-ए में 2-2 अंक हैं। बेहतर रन रेट के चलते पाकिस्तान फिलहाल टॉप पर है। आज का मुकाबला जीतने वाली टीम ग्रुप की नंबर-1 टीम बन जाएगी और सेमीफाइनल में मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 19 दिसंबर को और फाइनल 21 दिसंबर को दुबई में खेला जाएगा।

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर कोई संकट नहीं, ICC और Jio Star ने अफवाहों को किया खारिज

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर कोई संकट नहीं, ICC और Jio Star ने अफवाहों को किया खारिज


    नई दिल्‍ली । क्रिकेट जगत में हाल ही में फैल रही अफवाहों पर आईसीसी और जियो स्टार ने अब पूरी तरह विराम लगा दिया है। कुछ दिनों पहले यह दावा किया जा रहा था कि जियो स्टार ने अपने वित्तीय घाटे के कारण आईसीसी के साथ ब्रॉडकास्टिंग डील तोड़ दी है, जिससे भारतीय फैंस को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और अन्य आगामी ICC इवेंट्स देखने में परेशानी हो सकती है।

    हालांकि, आईसीसी और जियो स्टार ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए इन अफवाहों को पूरी तरह से नकारा किया। दोनों ने पुष्टि की कि उनकी ब्रॉडकास्टिंग डील पूरी तरह से बरकरार है और जियो स्टार अगले आईसीसी इवेंट्स, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी शामिल है, का प्रसारण बिना किसी रुकावट के करेगा। जियो स्टार ने यह भी बताया कि वह भारत में अपने कॉन्ट्रैक्ट में निर्धारित सभी दायित्वों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इसके अलावा, दोनों संगठनों ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें यह कहा गया था कि जियो स्टार को भारी घाटा हुआ है और आईसीसी ने नए मीडिया पार्टनर के लिए 2.4 बिलियन डॉलर की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़ी कंपनियों जैसे सोनी स्पोर्ट्स, नेटफ्लिक्स, और अमेज़न प्राइम वीडियो ने प्रसारण अधिकारों के लिए ज्यादा पैसे की वजह से मना कर दिया था।

    आईसीसी और जियो स्टार के इस स्पष्ट बयान के बाद, भारतीय क्रिकेट फैंस को अब किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वे 2026 टी20 वर्ल्ड कप और अन्य आगामी ICC इवेंट्स का प्रसारण बिना किसी समस्या के देख सकेंगे।

  • धर्मशाला में आज पहुंचेगी भारत-दक्षिण अफ्रीका टीमें: तीसरे T20 से पहले कल अलग-अलग स्लॉट में प्रैक्टिस, ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू

    धर्मशाला में आज पहुंचेगी भारत-दक्षिण अफ्रीका टीमें: तीसरे T20 से पहले कल अलग-अलग स्लॉट में प्रैक्टिस, ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू

    नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए आज धर्मशाला पहुंचने वाली हैं। चंडीगढ़ से खिलाड़ी चार्टर प्लेन के जरिए गगल एयरपोर्ट आएंगे जहां से दोनों टीमें सीधे होटल में चेक-इन करेंगी और आराम करेंगी। बीसीसीआई ने मुकाबले से एक दिन पहले होने वाले अभ्यास सत्रों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 13 दिसंबर को शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक नेट्स पर अभ्यास करेगी जबकि टीम इंडिया का सेशन रात 7:30 बजे से 10 बजे तक रहेगा।

    इधर धर्मशाला स्टेडियम में आज से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। टिकट 1500 रुपए में उपलब्ध हैं और प्रत्येक आधार कार्ड पर अधिकतम दो टिकट जारी किए जाएंगे ताकि ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जा सके। इससे पहले ऑनलाइन सबसे सस्ती टिकट 1750 रुपए की थी। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और चंडीगढ़ में भारत की 51 रन से हार के बाद यह तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए बढ़त तय करने का अहम मौका है। HPCA ने भी मैच के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और हिमालय की गोद में बसे विश्व के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में से एक धर्मशाला फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है।

  • यशस्वी जायसवाल का बड़ा खुलासा: कोहली नहीं, शुभमन गिल को बताया टीम का सबसे मेहनती खिलाड़ी

    यशस्वी जायसवाल का बड़ा खुलासा: कोहली नहीं, शुभमन गिल को बताया टीम का सबसे मेहनती खिलाड़ी


    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली की तारीफ के बावजूद टीम का सबसे मेहनती खिलाड़ी कोई और बताया। यशस्वी ने इंटरव्यू में कहा कि शुभमन गिल अपनी फिटनेस, डाइट और स्किल्स पर लगातार मेहनत करते हैं और उनकी कंसिस्टेंसी और अनुशासन कमाल का है।

    जायसवाल ने लिया गिल का नाम

    यशस्वी ने बताया, “शुभमन गिल को मैंने बहुत करीब से देखा है। हर ट्रेनिंग सेशन और मैच में वे पूरी मेहनत लगाते हैं। उनका अनुशासन और टीम के लिए समर्पण प्रेरणादायक है। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन शानदार और जिम्मेदाराना था। हमें पूरा भरोसा था कि वे हर परिस्थिति में रन बनाएंगे।”

    टी20 से बाहर, लेकिन वनडे में चमके यशस्वी

    हालांकि यशस्वी फिलहाल टी20 टीम से बाहर हैं, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक वनडे में नाबाद 116 रन बनाकर भारत को 9 विकेट की आसान जीत दिलाई। पहले दो मैचों में उनके 18 और 22 रन के स्कोर के बाद यह शतक उनके लिए बड़ा आत्मविश्वास साबित हुआ।

    गिल की मेहनत, टीम के लिए प्रेरणा

    विराट कोहली की मेहनत भारतीय क्रिकेट के लिए बेंचमार्क रही है, लेकिन यशस्वी के अनुसार मौजूदा समय में शुभमन गिल की तैयारी और समर्पण उन्हें टीम का सबसे हार्डवर्किंग खिलाड़ी बनाता है।

    टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों में मेहनत और अनुशासन की नई मिसाल कायम करते हुए गिल और जायसवाल ने अपने प्रदर्शन से दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है।

  • एडिलेड ओवल: तीसरे टेस्ट से पहले पैट कमिंस होंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान, मैच 17 दिसंबर से

    एडिलेड ओवल: तीसरे टेस्ट से पहले पैट कमिंस होंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान, मैच 17 दिसंबर से


    नई दिल्‍ली । एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में 17 दिसंबर से खेला जाना है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान की वापसी टीम में हो गई है। पैट कमिंस अब तीसरे मैच के लिए टीम में शामिल कर लिए गए हैं। ऐसे में स्टीव स्मिथ की जगह अब रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस एशेज सीरीज के बाकी बचे मैचों में कप्तानी करते नजर आएंगे। पैट कमिंस के रूप में एकमात्र बदलाव ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुआ है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मुकाबले के लिए कर दी है।

    पैट कमिंस पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी की वजह से एशेज के पहले दो टेस्ट नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा नहीं खली, क्योंकि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने दोनों टेस्ट मैचों में हराया। पैट कमिंस ने इस साल जुलाई में सबीना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद से कोई कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है। करीब 5 महीने के बाद वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया अभी एशेज में 2-0 से आगे है, तीन टेस्ट खेले जाने बाकी हैं और वे अगले हफ्ते एडिलेड ओवल में एशेज ट्रॉफी को अपने पास रखने की कोशिश करेंगे।

    तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
    पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर

    ऑस्ट्रेलिया ने बाकी बचे तीन मैचों में से एक भी मुकाबला जीत लिया तो फिर एशेज ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया की हो जाएगी, जबकि इंग्लैंड को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे तीनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। अगर एक भी मैच ड्रॉ रहता है तो फिर कम से कम इंग्लैंड की टीम ये ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ट्रॉफी हारेगी नहीं। ऐसे में यहां से इस सीरीज का हर एक मैच दिलचस्प होगा। इंग्लैंड की निगाहें सबसे पहले तो सीरीज में जीवित रहने की होंगी। अगर वे एडिलेड में हार गए तो फिर उनके लिए ये सीरीज समाप्त हो जाएगी।