Tag: Hindi Cinema

  • विरासत में मिला क्रिकेट छोड़ क्यों बॉलीवुड में आए अंगद बेदी, इन फिल्मों के लिए होती है चर्चा

    विरासत में मिला क्रिकेट छोड़ क्यों बॉलीवुड में आए अंगद बेदी, इन फिल्मों के लिए होती है चर्चा


    नई दिल्ली । अभिनेता अंगद बेदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड में उनकी शुरुआत से लेकर अब तक के सफर के बारे में।भारतीय क्रिकेट कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी का आज यानी 6 फरवरी को जन्मदिन है। अंगद बेदी को उनकी फिल्मों से फैंस पहचानते हैं। विरासत में मिला क्रिकेट छोड़ अंगद ने बॉलीवुड में अपना सिक्का आजमाने की कोशिश की है। आइए उनके जन्मदिन के खास दिन पर आपको बताते हैं उनकी निजी जिंदगी से लेकर बॉलीवुड तक के सफर के बारे में।
    खुद कही थी ये बात

    अंगद बेदी ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि मुझे लगता है कि काम ही सबसे ज्यादा जरूरी है। हर इंसान की एक ऐसी पर्सनालिटी बननी चाहिए कि लोग आपके काम से कनेक्ट कर सकें। मैं लाइफ में बेचारा बनकर नहीं रहना चाहता। अंगद ने बताया कि 17 साल की उम्र में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अभिनेता बनना है इसके बाद उन्होंने चचेरे भाी की डिफेंस कॉलोनी में एक दुकान में जाकर अमिताभ बच्चन की फिल्में देखना शुरू किया। इन्हीं फिल्मों को देखकर एक्टिंग के प्रति अंगद का रुझान और बढ़ गया।

    पिता हो गए थे नाराज

    एक इंटरव्यू के दौरान अंगद बेदी ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में काम करने के लिए 18 साल की उम्र में बाल कटवा लिए थे इस बात से उनके पिता इतने नाराज हो गए थे कि 20 साल तक उनसे बात ही नहीं की थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उन दोनों की सुलह करवाई थी।

    ऐसे हुई नेहा से मुलाकात

    अंगद बेदी ने साल 2018 में नेहा धूपिया से शादी कर ली थी। दोनों की शादी दिल्ली में हुई। खबरों की मानें तो अंगद से शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट हो गईं थीं। नेहा और अंगद ने अपने माता-पिता को शादी के बारे में बताने के बाद 72 घंटों में शादी कर ली थी। कपल के एक बेटा और एक बेटी है। अंगद से शादी के पांच महीने बाद ही नेहा धूपिया ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं साल 2021 में उन्होंने अपने बेटे गुरिक सिंह धूपिया बेदी का स्वागत किया। इन फिल्मों में नजर आए अंगद बेदीअंगद बेदी को उनकी फिल्म डियर जिंदगीटाइगर जिंदा हैघूमरगुंजन सक्सेनासूरमा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अंगद बेदी ने बहुत सी फिल्मों में काम किया हालांकि वे अभी तक किसी फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में काम नहीं कर पाए हैं।

  • 34 साल की मेहनत के बाद रवि किशन को मिली पहचान, बोले- ‘मैं खत्म हो गया था’

    34 साल की मेहनत के बाद रवि किशन को मिली पहचान, बोले- ‘मैं खत्म हो गया था’


    नई दिल्ली । रवि किशन की जिंदगी की कहानी एक लंबी जर्नी हैजिसमें संघर्षनिराशा और फिर सफलता का उजाला शामिल है। 34 साल तक धैर्य से इंतजार करने के बाद उन्हें आखिरकार वह मुकाम मिलाजिसकी हर कलाकार को चाह होती है। लापता लेडीज़ और वेब सीरीज मामला लीगल है में उनके बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया। इस समय वे फिल्म भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन में भी नजर आ रहे हैंजिसे बिनैफर और संजय कोहली ने प्रोड्यूस किया है।

    रवि किशन ने इस फिल्म के बारे में कहा कि वे हमेशा से इस शो के फैन रहे हैं। कहानीडायरेक्टर और उनके किरदार तीनों ही कारण थे जिनकी वजह से उन्होंने यह प्रोजेक्ट चुना। उनका किरदार एकतरफा प्यार में डूबा हुआ हैजिसे बिना ज्यादा एक्सप्रेशन के भी लोगों को हंसाना पड़ता है। रवि ने बताया कि बिहार और यूपी में उन्हें ऐसे लोगों से रोज मिलना होता हैइसलिए यह रोल उन्हें बेहद पसंद आया।

    हालांकि रवि किशन दशकों से फिल्मों में काम कर रहे हैंलेकिन उन्हें बड़ी पहचान हाल ही में मिली। उन्होंने कहा कि उन्होंने 34 साल तक धैर्य से इंतजार किया और एक समय ऐसा भी आया जब लोगों को लगता था कि वे सिर्फ भोजपुरी फिल्मों तक सीमित रह गए हैंराजनीति में चले गए हैंउम्र बढ़ गई है और अब धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। लेकिन भगवान की कृपा सेजब सब कुछ खत्म होता दिखातभी किरण राव जैसी निर्देशक लापता लेडीज़ जैसी स्क्रिप्ट लेकर आईं और उसके बाद मामला लीगल है जैसी वेब सीरीज ने उन्हें नई पहचान दी।

    रवि ने कहा कि पिछले साल ने साबित कर दिया कि जब फिल्ममेकर उन पर भरोसा करते हैं और अच्छा कंटेंट देते हैंतो वे क्या कर सकते हैं। उनकी जर्नी संघर्ष कर रहे कलाकारों के लिए एक मिसाल है।

    उन्होंने तेरे नाम के बाद अपने करियर के उस दौर को याद किया जब काम के मौके बहुत कम मिल रहे थे। सलमान खान के साथ तेरे नाम के बाद उन्हें लगा कि यहां बहुत भीड़ हैवह इस रेस का हिस्सा नहीं बन पाएंगे और लोग उनका रिस्पॉन्स नहीं देंगे। गुस्सा और निराशा जरूर थीलेकिन उन्होंने उसी गुस्से को भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में लगाया। रवि ने साफ कहा कि उन्होंने कभी बॉलीवुड को दोष नहीं दियाक्योंकि हिंदी सिनेमा ने उन्हें पहचान दी और वही सब सिखायाजिसे बाद में भोजपुरी फिल्मों ने अपनाया।

    अब जब उन्हें प्यार और पहचान मिल रही हैतो वे बेहद आभारी हैं। रवि किशन का कहना है कि यह उगते सूरज का खेल है और यह बात हर पेशे में सच है। उन्होंने कहा कि अब जो प्यार मिल रहा हैउसके लिए वह दिल से धन्यवाद करते हैं।

  • अमिताभ बच्चन की शादी पर पापाराजी का बैन: क्यों नहीं ली जाती थी फोटो?

    अमिताभ बच्चन की शादी पर पापाराजी का बैन: क्यों नहीं ली जाती थी फोटो?


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की शख्सियत और रुतबा ऐसा है कि आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए मीडिया और फैंस बेताब रहते हैं। दशकों से इंडस्ट्री पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन हमेशा मीडिया के साथ सम्मानजनक रिश्तों के लिए जाने जाते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब पूरे बच्चन परिवार को पापाराजी ने बायकॉट कर दिया था। हालात इतने बिगड़ गए थे कि अमिताभ बच्चन सामने आते ही फोटोग्राफर अपने कैमरों का रुख आसमान की ओर कर लेते थे।

    यह पूरा मामला अभिषेक बच्चन की शादी से जुड़ा हुआ है। जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी उस दौरान मीडिया कवरेज को लेकर काफी तनाव देखने को मिला। पापाराजी कई दिनों तक बच्चन परिवार के घर के बाहर खड़े रहे थे ताकि शादी की एक झलक मिल सके लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। एक सीनियर फोटोग्राफर ने एक इंटरव्यू में इस घटना को याद करते हुए बताया कि बारात के वक्त बसों को इस तरह खड़ा कर दिया गया था कि किसी भी कैमरे को विजुअल न मिल सके।

    फोटोग्राफर के मुताबिक हालात यहीं नहीं रुके। उन्होंने दावा किया कि सिक्योरिटी के साथ धक्का मुक्की हुई और कुछ फोटोग्राफरों के साथ मारपीट तक की गई। एक फोटोग्राफर के साथ हुई घटना ने हालात और बिगाड़ दिए जब कथित तौर पर अमर सिंह की सिक्योरिटी ने उसके साथ बदसलूकी की। इस घटना के बाद मीडिया में गुस्सा फैल गया और सभी पापाराजी ने मिलकर बच्चन परिवार को कवर न करने का फैसला किया।

    इसके बाद जब भी कोई अवॉर्ड फंक्शन या सार्वजनिक कार्यक्रम होता और बच्चन परिवार वहां मौजूद रहता तो फोटोग्राफर जानबूझकर कैमरे ऊपर की तरफ कर लेते थे। यह एक तरह का साइलेंट प्रोटेस्ट था जिससे इंडस्ट्री में काफी चर्चा हुई। उस दौर में यह साफ नजर आने लगा था कि मीडिया और बच्चन परिवार के रिश्ते बेहद खराब हो चुके हैं।

    हालांकि यह बायकॉट ज्यादा समय तक नहीं चला। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चन परिवार ने बाद में पापाराजी को शादी के बाद एक मुलाकात के लिए बुलाया और पूरे मामले पर बातचीत की। इस दौरान यह माना गया कि सिक्योरिटी के स्तर पर गलती हुई थी और फोटोग्राफरों के साथ जो हुआ वह सही नहीं था। इसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच रिश्ते सुधरे और पापाराजी ने दोबारा बच्चन परिवार की तस्वीरें लेना शुरू किया।

    यह पहली बार नहीं था जब किसी बड़े स्टार और मीडिया के बीच ऐसा टकराव देखने को मिला हो। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के दौरान भी मीडिया कवरेज को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त शाहरुख खान ने नाराज होकर मीडिया से दूरी बना ली थी और पापाराजी को पूरी तरह बैन कर दिया था। बाद में जब मीडिया ने माफी मांगी तब जाकर शाहरुख खान ने फिर से कैमरों के सामने आना शुरू किया। इन घटनाओं से साफ होता है कि सितारों और मीडिया के रिश्ते सम्मान और समझ पर टिके होते हैं। जब यह संतुलन बिगड़ता है तो विवाद पैदा हो जाते हैं लेकिन बातचीत और स्वीकार्यता से हालात फिर सामान्य भी हो सकते हैं।

  • February Movie Releases 2026: फरवरी में बॉलीवुड का धमाका, ये फिल्में करेंगी बॉक्स ऑफिस पर तहलका

    February Movie Releases 2026: फरवरी में बॉलीवुड का धमाका, ये फिल्में करेंगी बॉक्स ऑफिस पर तहलका

    नई दिल्ली। फरवरी 2026 बॉलीवुड दर्शकों के लिए धमाकेदार साबित होने वाला है। जनवरी में रिलीज हुई ‘इक्कीस’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी थी, और अब फरवरी में भी रोमांस, थ्रिलर और एक्शन की डोज फैंस के लिए तैयार है। इस महीने कई बड़ी फिल्में एक ही हफ्ते में रिलीज होने वाली हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा।

    6 फरवरी – थ्रिलर और कॉमेडी का धमाल

    फरवरी के पहले हफ्ते में ही तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सबसे पहले है ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’, जिसमें आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव नजर आएंगे। इसके साथ ही रिलीज होगी ‘वध 2’, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की थ्रिलर फिल्म जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में। इसके पहले पार्ट को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसी दिन रिलीज हो रही ‘पारो पिनाकी की कहानी’ में इशिता सिंह और संजय बिश्नोई मुख्य भूमिका में हैं, और यह रोमांस से भरपूर फिल्म है।

    13 फरवरी – बॉक्स ऑफिस क्लैश

    13 फरवरी को बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है ‘ओ रोमियो’, जिसमें शाहिद कपूर एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और तृप्ति डिमरी भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसका क्लैश ‘तू या मैं’ से होगा, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों का ट्रेलर पहले ही हाइप बना चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार शाहिद कपूर की फिल्म का कलेक्शन थोड़ा बेहतर रह सकता है।

    20 फरवरी – कोर्टरूम ड्रामा और रोमांस

    20 फरवरी को तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ रिलीज होगी। इसका क्लैश रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ से होगा। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। दर्शकों को फरवरी में रोमांस और कोर्टरूम ड्रामा का जबरदस्त अनुभव मिलने वाला है।

    27 फरवरी – ‘द केरल स्टोरी 2’

    फरवरी के अंत में फिल्म प्रेमियों को मिल रही है ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’। पहली फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल दर्शकों के बीच पहले ही चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुआ टीजर पॉजिटिव रिएक्शन हासिल कर चुका है।

    फरवरी 2026 का बॉक्स ऑफिस मेला:

    रोमांस, थ्रिलर और एक्शन की भरपूर डोज।

    कई फिल्मों का एक साथ क्लैश।

    दर्शकों के लिए महीनेभर मनोरंजन की गारंटी।

  • Content Is King: बिना गानों के भी सुपरहिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में, कहानी ने लूटी वाहवाही

    Content Is King: बिना गानों के भी सुपरहिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में, कहानी ने लूटी वाहवाही


    नई दिल्ली । हिंदी गाने फिल्मों की जान होते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें गाने नहीं हैं। साथ ही हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।
    बिना गाने वाली टॉप फिल्में
    हिंदी फिल्मों के गाने उनकी जान होते हैं। बॉलीवुड में आपको लगभग हर फिल्म में गाने सुनने को मिलते हैं। कुछ लोगों को फिल्मों के बीच गाने पसंद होते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि फिल्मों में गाने कहानी में ब्रेक लगाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें आपको गाने नहीं मिलेंगे। साथ ही, हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।
    जाने भी दो यारों
    8.3 आईएमडीबी रेटिंग वाली जाने भी दो यारों लिस्ट में पहले नंबर पर है। ये फिल्म डार्क कॉमेडी सटायर है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सतीश शाह, सतीश कौशिक और नीना गुप्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
    अ वेडनेसडे
    8.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म अ वेडनेसडे भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म एक क्राइम, ड्रामा फिल्म है। फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    कानून
    7.9 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म कानून भी इस लिस्ट का हिस्सा है। फिल्म साल 1960 में आई थी। फिल्म को बीआर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस क्राइम ड्रामा फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    द लंचबॉक्स
    7.8 रेटिंग वाली फिल्म द लंचबॉक्स भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    कौन
    7.8 रेटिंग वाली साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म कौन भी लिस्ट में शामिल है।उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी की ये फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी।
    अब तक छप्पन
    7.8 रेटिंग वाली अब तक छप्पन भी लिस्ट में शामिल है। फिल्म में नाना पाटेकर, रेवथी और यशपाल शर्मा नजर आए थे। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो और सोनी लिव पर देख सकते हैं।
    दीवारें
    लिस्ट में 7.8 रेटिंग वाली फिल्म 3 दीवारें भी है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और जूही चावला नजर आई थीं। फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    इत्तेफाक
    लिस्ट में 7.4 रेटिंग वाली फिल्म इत्तेफाक है। फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजेश खन्ना नजर आए थे। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    अरविंद देसाई की अजीब दास्तां
    लिस्ट में 7.2 रेटिंग वाली फिल्म अरविंद देसाई की अजीब दास्तां भी शामिल है। फिल्म में दिलीप धवन, ओम पुरी और सतीश शाह जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

  • गनमास्टर जी9’ से जेनेलिया देशमुख की नई पारी, एक्शन और जासूसी में दिखेगा नया अवतार

    गनमास्टर जी9’ से जेनेलिया देशमुख की नई पारी, एक्शन और जासूसी में दिखेगा नया अवतार


    नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अपनी मासूम मुस्कान और चुलबुले अभिनय से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख एक बार फिर दर्शकों के सामने नए अवतार में लौटने जा रही हैं। चुनिंदा फिल्मों के बाद जेनेलिया अब अपने करियर की एक नई शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इसे अपने लिए एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।जेनेलिया ने इस नई शुरुआत की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उनका साइड प्रोफाइल नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे-नई शुरुआत। इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी और थोड़ी ही देर में यह साफ हो गया कि जेनेलिया किस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुकी हैं।

    जिस फिल्म से जेनेलिया देशमुख यह नई पारी शुरू कर रही हैं उसका नाम है नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अपनी मासूम मुस्कान और चुलबुले अभिनय से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख एक बार फिर दर्शकों के सामने नए अवतार में लौटने जा रही हैं। चुनिंदा फिल्मों के बाद जेनेलिया अब अपने करियर की एक नई शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इसे अपने लिए एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।जेनेलिया ने इस नई शुरुआत की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उनका साइड प्रोफाइल नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे-नई शुरुआत। इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी और थोड़ी ही देर में यह साफ हो गया कि जेनेलिया किस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुकी हैं।

    जिस फिल्म से जेनेलिया देशमुख यह नई पारी शुरू कर रही हैं उसका नाम है गनमास्टर जी9। यह फिल्म एक्शन और जासूसी की दुनिया पर आधारित है। खास बात यह है कि इस फिल्म में जेनेलिया के साथ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों कलाकार पहली बार इस तरह की जॉनर फिल्म में साथ दिखाई देंगे जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं जो इससे पहले भी थ्रिल और एक्शन से जुड़ी कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका निभा रहे हैं जिससे कहानी को एक अलग रंग मिलने की उम्मीद है।

    गनमास्टर जी9 को साल 1979 में बनी सुपरहिट जासूसी फिल्म सुरक्षा से प्रेरित बताया जा रहा है। उस दौर में गनमास्टर जी9 का किरदार मिथुन चक्रवर्ती ने निभाया था और यह किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। अब इसी जासूस की कहानी को नए जमाने की सोच तकनीक और स्टाइल के साथ फिर से पेश किया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में पुराने दौर का रोमांच भी होगा और आधुनिक सिनेमा की तेज रफ्तार भी।

    फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हिमेश रेशमिया संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस कहानी में संगीत भी अहम भूमिका निभाएगा और दर्शकों को यादगार गाने मिल सकते हैं।गनमास्टर जी9 के अलावा जेनेलिया एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। वह जल्द ही राम गोपाल वर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म पुलिस स्टेशन में भूत में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह पहली बार होगा जब जेनेलिया और मनोज बाजपेयी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में डर और हास्य का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

    कुल मिलाकर गनमास्टर जी9 जेनेलिया देशमुख के करियर में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है जहां वह एक्शन और जासूसी की दुनिया में अपनी नई पहचान बनाती नजर आएंगी।गनमास्टर जी9। यह फिल्म एक्शन और जासूसी की दुनिया पर आधारित है। खास बात यह है कि इस फिल्म में जेनेलिया के साथ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दोनों कलाकार पहली बार इस तरह की जॉनर फिल्म में साथ दिखाई देंगे जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं जो इससे पहले भी थ्रिल और एक्शन से जुड़ी कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका निभा रहे हैं जिससे कहानी को एक अलग रंग मिलने की उम्मीद है।

    गनमास्टर जी9 को साल 1979 में बनी सुपरहिट जासूसी फिल्म सुरक्षा से प्रेरित बताया जा रहा है। उस दौर में गनमास्टर जी9 का किरदार मिथुन चक्रवर्ती ने निभाया था और यह किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। अब इसी जासूस की कहानी को नए जमाने की सोच तकनीक और स्टाइल के साथ फिर से पेश किया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में पुराने दौर का रोमांच भी होगा और आधुनिक सिनेमा की तेज रफ्तार भी।फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हिमेश रेशमिया संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि एक्शन और सस्पेंस से भरपूर इस कहानी में संगीत भी अहम भूमिका निभाएगा और दर्शकों को यादगार गाने मिल सकते हैं।

    गनमास्टर जी9 के अलावा जेनेलिया एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। वह जल्द ही राम गोपाल वर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म पुलिस स्टेशन में भूत में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह पहली बार होगा जब जेनेलिया और मनोज बाजपेयी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में डर और हास्य का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।कुल मिलाकर गनमास्टर जी9 जेनेलिया देशमुख के करियर में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है जहां वह एक्शन और जासूसी की दुनिया में अपनी नई पहचान बनाती नजर आएंगी।

  • Ek Din Teaser: जुनैद खान के साथ रोमांस करती दिखीं साई पल्लवी, बॉलीवुड डेब्यू से मचाया धमाल

    Ek Din Teaser: जुनैद खान के साथ रोमांस करती दिखीं साई पल्लवी, बॉलीवुड डेब्यू से मचाया धमाल


    नई दिल्ली । बॉलीवुड में एक नई और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी दस्तक देने को तैयार है। आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ फिल्म एक दिनमें नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। टीजर में जुनैद और साई पल्लवी की मासूमियत भरी केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है।फिल्म एक दिनको आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका टीजर आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। टीजर की शुरुआत बेहद सादगी और भावनात्मक अंदाज में होती है जहां जुनैद और साई पल्लवी आईने में एक-दूसरे को देखते नजर आते हैं। इसी दौरान जुनैद कहते हैं “तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है मीरा। तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं ये नहीं पता।” यह डायलॉग सीधे दिल को छू जाता है।

    इसके जवाब में साई पल्लवी कहती हैं “फिल्मों में कितना जादू होता है न कितना मैजिकल है। मगर असल जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता।” इस पर जुनैद का जवाब आता है “कभी-कभी होता है जादू।” इन संवादों के साथ दोनों के बीच पनपता रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आता है। टीजर में दिख रही यह प्रेम कहानी थाई फिल्म वन डेका हिंदी रीमेक बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है जिन्होंने इसे एक सॉफ्ट इमोशनल और रियल लव स्टोरी के रूप में पेश करने की कोशिश की है। टीजर से साफ है कि फिल्म में ज्यादा ड्रामा नहीं बल्कि भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दिखाया जाएगा।

    इस फिल्म के जरिए साई पल्लवी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। साउथ सिनेमा में अपनी सादगी दमदार अभिनय और नेचुरल एक्सप्रेशंस के लिए पहचानी जाने वाली साई पल्लवी टीजर में भी उसी अंदाज में नजर आईं। उनके संवाद बोलने के लहजे में साउथ की हल्की झलक जरूर महसूस होती है, लेकिन यही उनकी खूबसूरती और अलग पहचान बनती दिख रही है। नेटिजन्स की बात करें तो टीजर को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है। फैंस जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी को फ्रेश और रिफ्रेशिंग बता रहे हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब दर्शकों को इस “जादुई” प्रेम कहानी का बेसब्री से इंतजार है।

  • बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती ‘धुरंधर’: अक्षय खन्ना की एंट्री ने बदली फिल्म की किस्मत, कास्टिंग की पूरी कहानी आई सामने

    बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती ‘धुरंधर’: अक्षय खन्ना की एंट्री ने बदली फिल्म की किस्मत, कास्टिंग की पूरी कहानी आई सामने


    नई दिल्ली।आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो चुका है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और दर्शकों की पसंद बनी हुई है। जहां एक ओर फिल्म की कहानी और निर्देशन की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है अभिनेता अक्षय खन्ना की, जिनका किरदार रहमान डकैत सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    फैंस न सिर्फ अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं बल्कि कई लोग इसे उनके करियर के बेहतरीन रोल्स में से एक बता रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस रोल ने अक्षय को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया, उसके लिए शुरुआत में उन्हें कास्ट करने का कोई प्लान ही नहीं था।फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस पूरी कहानी से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि धुरंधर की कास्टिंग आसान नहीं थी और इस फिल्म के लिए उन्हें असाधारण मेहनत करनी पड़ी। मुकेश के मुताबिक फिल्म में दिखाई देने वाला हर एक किरदार बहुत सोच-समझकर चुना गया है, ताकि कहानी में सच्चाई और गहराई बनी रहे।

    मुकेश छाबरा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी, तो उन्हें अहसास हुआ कि यह प्रोजेक्ट साधारण नहीं है। आमतौर पर वह किसी फिल्म की कास्टिंग तीन महीने में पूरी कर लेते हैं, लेकिन धुरंधर उनके लिए एक लंबा और चुनौतीपूर्ण सफर साबित हुई। पहले से ही फिल्म में रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार की कास्टिंग हो चुकी थी, ऐसे में बाकी किरदारों के लिए सही कलाकार ढूंढना और भी मुश्किल हो गया।कास्टिंग डायरेक्टर के अनुसार, चाहे वह छोटा रोल हो या बड़ा, हर कलाकार को भाषा, लुक और किरदार की सच्चाई को ध्यान में रखकर चुना गया। अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अन्य कलाकारों की कास्टिंग इसी सोच का नतीजा है।

    अक्षय खन्ना को लेकर मुकेश छाबरा ने बताया कि उन्हें शुरू से लगता था कि रहमान डकैत के रोल के लिए अक्षय बिल्कुल परफेक्ट हैं। हालांकि जब उन्होंने यह आइडिया निर्देशक आदित्य धर के सामने रखा, तो वह हैरान रह गए। आदित्य को यकीन नहीं हो रहा था और उन्होंने मजाक में कहा कि मुकेश शायद पागल हो गए हैं। लेकिन मुकेश अपने फैसले पर अड़े रहे।इसके बाद उन्होंने खुद अक्षय खन्ना से संपर्क किया। शुरुआत में अक्षय ने भी हैरानी जताई, लेकिन मुकेश ने उन्हें पूरी स्क्रिप्ट सुनने के लिए राजी कर लिया। अक्षय बिना किसी टीम के आदित्य धर के ऑफिस पहुंचे और करीब चार घंटे तक पूरी स्क्रिप्ट ध्यान से सुनी। स्क्रिप्ट खत्म होने के बाद अक्षय का रिएक्शन बेहद पॉजिटिव था और उन्होंने फिल्म को लेकर उत्साह दिखाया।

    हालांकि अंतिम फैसला लेने में अक्षय ने थोड़ा वक्त लिया, लेकिन एक बार स्क्रिप्ट को दोबारा पढ़ने के बाद उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दी। मुकेश छाबरा के मुताबिक, इसके बाद चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ीं।आज नतीजा सबके सामने है। धुरंधर में अक्षय खन्ना का किरदार दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बन गए हैं। सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं की चर्चा है। अब जब फिल्म जबरदस्त सफलता हासिल कर चुकी है, तो दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

  • आउटसाइडर से सुपरस्टार: ऋचा चड्ढा की वो कहानी, जो हर सपने देखने वाले के लिए मिसाल है।

    आउटसाइडर से सुपरस्टार: ऋचा चड्ढा की वो कहानी, जो हर सपने देखने वाले के लिए मिसाल है।


    नई दिल्ली /बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाना आसान नहीं होता खासकर तब जब कोई फिल्मी बैकग्राउंड या गॉडफादर न हो। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की जो आज 18 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अमृतसर पंजाब में जन्मीं ऋचा ने मेहनत टैलेंट और बेबाक अंदाज के दम पर इंडस्ट्री में खुद को साबित किया।कभी मैगजीन में इंटर्न के तौर पर काम करने वाली ऋचा आज बॉलीवुड की बिंदास और बेखौफ हीरोइन के रूप में जानी जाती हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास और साफगोई भी उन्हें खास बनाता है। यही वजह है कि उनके लुक्स और पर्सनैलिटी परमिर्जापुर फेम अभिनेता अली फजल भी दिल हार बैठे।

    मैगजीन की डेस्क से मायानगरी तक
    बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले ऋचा चड्ढा ने मेंस फैशन मैगजीन में इंटर्नशिप की। मीडिया और फैशन इंडस्ट्री का अनुभव लेने के बाद उन्होंने अभिनय की ओर कदम बढ़ाया। साल 2008 में आई फिल्मओए लकी! लकी ओए! से ऋचा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल छोटा था और उन्हें तुरंत बड़ी पहचान नहीं मिली लेकिन यह उनके संघर्ष की मजबूत नींव बना।

    गैंग्स ऑफ वासेपुर से बदली किस्मत

    ऋचा के करियर में बड़ा मोड़ 2012 में आया जब उन्होंने अनुराग कश्यप की कल्ट फिल्मगैंग्स ऑफ वासेपुर में नगमा का किरदार निभाया। उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा और उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बादमसान औरगोलियों की रासलीला-रामलीला जैसी फिल्मों में ऋचा ने अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया।

    भोली पंजाबन बनी पहचान

    साल 2013 में आई फिल्मफुकरे ने ऋचा की इमेज पूरी तरह बदल दी। फिल्म में उनकाभोली पंजाबन वाला किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि वही नाम उनकी पहचान बन गया। इसके बादफुकरे रिटर्न्स में भी उनका किरदार हिट रहा और ऋचा बॉलीवुड की सबसे बेबाक अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं।

    अली फजल संग प्यार और परिवार

    ऋचा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही।फुकरे के सेट पर उनकी मुलाकात अली फजल से हुई जो दोस्ती से प्यार में बदल गई। 2019 में अली ने मालदीव में ऋचा को प्रपोज किया। 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंधे और 2024 में बेटी जुनैरा इदा फजल का स्वागत किया।

  • Kis Kisko Pyaar Karoon 2 X Review दर्शकों ने कहा 'फुल ऑन कपिल शर्मा शो'फिल्म को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स

    Kis Kisko Pyaar Karoon 2 X Review दर्शकों ने कहा 'फुल ऑन कपिल शर्मा शो'फिल्म को मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स



    नई दिल्ली ।
    कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का प्रीमियर लंबे समय से चर्चा में थाऔर अब जब यह सिनेमाघरों में पहुंची हैदर्शकों ने अपनी राय साझा करनी शुरू कर दी है। कपिल शर्मा के साथ इस फिल्म में हीरा वरीनात्रिधा चौधरीपारुल गुलाटीआयशा खानऔर मनजोत सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर से कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर हैजो दर्शकों को एक हल्के-फुल्के मनोरंजन का वादा करता है।

    फिल्म की कहानी

    किस किसको प्यार करूं 2 2015 में आई कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं का सीक्वल हैहालांकि दोनों फिल्मों के बीच कोई खास लिंक नहीं है। फिल्म की कहानी मोहन कपिल शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती हैजो एक हिंदू लड़का है और अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड सानिया हीरा वरीना से शादी करता है। लेकिन कहानी में कई ट्विस्ट्स आते हैंजिसके कारण मोहन को तीन और शादियां करनी पड़ती हैंऔर वो भी अलग-अलग धर्म की लड़कियों से। इस तरह फिल्म में ड्रामारोमांस और कॉमेडी का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है।

    सकारात्मक रिव्यू
    एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार देते हुए लिखा KKPK2 शुरू से अंत तक पूरी तरह से कपिल शर्मा का शो है। कपिल शर्मा ने अपनी खास कॉमेडी शैली और एक्टिंग से फिल्म को अपने कंधों पर संभाला है। मनजोत सिंह ने भी कुछ शानदार संवाद बोले हैं जो फिल्म के मनोरंजन को और बढ़ाते हैं। दूसरे यूजर ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए कहा”यह फिल्म 2 घंटे 22 मिनट की पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है। इसमें कॉमेडी और मस्ती से भरी हुई है। पूरी कास्ट लाजवाब है और निर्देशन भी शानदार है।”

    नकारात्मक रिव्यू

    हालांकिकुछ दर्शकों ने इसे बोरिंग बताया। एक यूजर ने टिप्पणी की”फिल्म में कोई नई बात नहीं है। पुराने स्टीरियोटाइप और बेहतरीन कॉमेडी की कमी महसूस हुई। फिल्म को ज्यादा रोमांचक बनाने के बजाय इसे अधिक ड्रामा में घसीट लिया गया।

    फिल्म का अंदाज

    कुछ दर्शकों ने इसे कपिल शर्मा के शो जैसा अनुभव बतायाजिसमें हर संवाद और हर सीन में उनकी कॉमेडी स्टाइल देखने को मिलती है। कपिल के फैंस के लिए यह फिल्म एक अच्छे कॉमेडी अनुभव की तरह हो सकती हैलेकिन कुछ दर्शकों के लिए यह फिल्म सिर्फ सामान्य मनोरंजन से ज्यादा कुछ नहीं है।

    किस किसको प्यार करूं 2 को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर आप कपिल शर्मा के फैन हैं और उनकी कॉमेडी स्टाइल को पसंद करते हैंतो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी। लेकिन यदि आप कुछ नया और गहरा देखना चाहते हैंतो शायद यह फिल्म आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगी। हालांकियह एक हल्की-फुल्की मनोरंजन फिल्म हैजो कुछ दर्शकों को मनोरंजन का अच्छा अनुभव दे सकती है।