Tag: Natural Skin Care

  • महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट छोड़िए ऐलोवेरा अपनाइए चेहरे पर आएगा प्राकृतिक निखार और त्वचा रहेगी लंबे समय तक स्वस्थ

    महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट छोड़िए ऐलोवेरा अपनाइए चेहरे पर आएगा प्राकृतिक निखार और त्वचा रहेगी लंबे समय तक स्वस्थ


    नई दिल्ली। ऐलोवेरा को प्राकृतिक स्किन केयर का सबसे प्रभावी पौधा माना जाता है। सदियों से आयुर्वेद में इसका उपयोग त्वचा और बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। इसके अंदर मौजूद विटामिन ए विटामिन सी विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व त्वचा को पोषण देने में सहायक माने जाते हैं। यही कारण है कि आज भी कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की बजाय ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। यदि इसे सही तरीके और नियमित रूप से लगाया जाए तो त्वचा को प्राकृतिक निखार मिलने के साथ उसकी नमी भी लंबे समय तक बनी रह सकती है।

    ऐलोवेरा का सबसे बड़ा गुण यह माना जाता है कि यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करने में मदद करता है। जिन लोगों की त्वचा रूखी रहती है उनके लिए यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम कर सकता है। वहीं तैलीय त्वचा वाले लोग भी इसका उपयोग कर सकते हैं क्योंकि यह त्वचा पर भारीपन महसूस नहीं होने देता। नियमित उपयोग से चेहरा ताजा और मुलायम दिखाई दे सकता है।

    गर्मियों के मौसम में धूप के कारण त्वचा पर जलन और टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे समय में ऐलोवेरा जेल लगाने से ठंडक का एहसास मिलता है और त्वचा को आराम मिल सकता है। इसके अलावा मुंहासों से परेशान लोग भी ऐलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि इसमें पाए जाने वाले कुछ प्राकृतिक गुण त्वचा को शांत रखने में सहायक माने जाते हैं। हालांकि यदि किसी को गंभीर त्वचा रोग या लगातार मुंहासों की समस्या हो तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना अधिक उचित रहता है।

    चेहरे पर ऐलोवेरा लगाने से पहले त्वचा को अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए। इसके बाद ताजा ऐलोवेरा जेल या विश्वसनीय उत्पाद का जेल हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर कुछ समय तक छोड़ दें। बाद में सामान्य पानी से चेहरा धो सकते हैं। कुछ लोग इसमें गुलाब जल या शहद मिलाकर भी फेस पैक तैयार करते हैं जिससे त्वचा को अतिरिक्त नमी और ताजगी मिल सकती है। यदि पहली बार ऐलोवेरा का उपयोग कर रहे हैं तो पहले त्वचा के एक छोटे हिस्से पर परीक्षण करना बेहतर माना जाता है ताकि किसी प्रकार की एलर्जी होने पर तुरंत पता चल सके।

    स्वस्थ और चमकदार त्वचा केवल बाहरी देखभाल से नहीं मिलती बल्कि संतुलित भोजन पर्याप्त पानी नियमित नींद और तनाव मुक्त जीवनशैली भी उतनी ही जरूरी होती है। ऐलोवेरा इन अच्छी आदतों के साथ त्वचा की देखभाल का एक उपयोगी हिस्सा बन सकता है। यदि इसे नियमित दिनचर्या में शामिल किया जाए और त्वचा की जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जाए तो चेहरे की प्राकृतिक चमक को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

    ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है इसलिए किसी भी घरेलू उपाय का असर सभी पर समान नहीं होता। यदि ऐलोवेरा लगाने के बाद जलन खुजली या लालिमा महसूस हो तो इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। सही देखभाल और संतुलित जीवनशैली के साथ ऐलोवेरा आपकी स्किन केयर रूटीन का एक प्रभावी और प्राकृतिक हिस्सा बन सकता है।

  • साफ़ और चमकदार त्वचा के लिए रोज़ाना करें सब्जा सीड्स का सेवन

    साफ़ और चमकदार त्वचा के लिए रोज़ाना करें सब्जा सीड्स का सेवन


    नई दिल्ली। सब्जा सीड्स आजकल नेचुरल स्किनकेयर का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ये छोटे काले बीज सिर्फ शरीर को ठंडक ही नहीं देते, बल्कि त्वचा की कई समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से स्किन अंदर से हेल्दी और चमकदार बन सकती है।

    त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद हैं सब्जा सीड्स?
    सब्जा सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व त्वचा को पोषण देने के साथ सेल रिपेयर में मदद करते हैं।

    मुंहासों और पिंपल्स में राहत
    सब्जा सीड्स में मौजूद डिटॉक्सिफाइंग गुण शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे बार-बार होने वाले पिंपल्स और ब्रेकआउट्स की समस्या कम हो सकती है। इनके एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा की लालिमा और सूजन भी घटाते हैं।

    स्किन को रखते हैं हाइड्रेट
    पानी में भिगोने पर सब्जा सीड्स जेल जैसी परत बना लेते हैं, जो शरीर में नमी बनाए रखने में मदद करती है। बेहतर हाइड्रेशन का असर त्वचा पर भी दिखता है और स्किन मुलायम व फ्रेश नजर आती है।

    बढ़ाते हैं नैचुरल ग्ल
    इन बीजों में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इससे त्वचा की डलनेस कम होती है और स्किन ज्यादा ब्राइट व स्मूद दिखाई देती है।

    एंटी-एजिंग में मददगार
    सब्जा सीड्स में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या कम हो सकती है।

    सूजन और जलन में राहत
    इनकी ठंडी तासीर त्वचा की जलन, रैशेज और सनबर्न जैसी समस्याओं में राहत पहुंचा सकती है। यह स्किन को शांत और रिलैक्स महसूस कराने में सहायक माने जाते हैं।

    कैसे करें सेवन?
    रातभर पानी में भिगोकर सुबह सेवन करें
    नींबू पानी, दूध या स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं
    फालूदा, शरबत और दही में भी उपयोग किया जाता है

    ध्यान रखने वाली बातें
    सीमित मात्रा में ही सेवन करें
    किसी एलर्जी या गंभीर बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें
    छोटे बच्चों को देने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श करें
  • त्वचा पर आएगा हीरे जैसा नेचुरल निखार, अपनाएं ये ट्रिक

    त्वचा पर आएगा हीरे जैसा नेचुरल निखार, अपनाएं ये ट्रिक


    नई दिल्ली|  आज के समय में ऐसे कई बड़े और महंगे प्रोडक्ट हैं जिनका उपयोग हम अपने चेहरे और त्वचा को चमकाने के लिए करते हैं। लेकिन कई बार पैसे ना होने की वजह से हम इन प्रोडक्ट को नहीं खरीदते हैं। लेकिन आप परेशान होने की बात नहीं है अगर आप अपनी त्वचा को और ज्यादा चमकना चाहती हैं तब आपके लिए एक छोटा सा नींबू ही काफी कारगर साबित हो सकता है बस इससे जुड़ा आपको यह उपाय और यह ट्रिक अपनाना चाहिए।

    नींबू के छिलके का कमाल
    हम। अक्सर नींबू के रस का इस्तेमाल स्वाद के लिए करते हैं, लेकिन हम अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है नींबू का छिलका ही आपके चेहरे और स्किन को काफी हद तक चमक सकता है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, नींबू के छिलके आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

    नींबू के छिलके के फायदे 

    प्राकृतिक ब्लीच
    ये त्वचा पर मौजूद काले धब्बे और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करते हैं।

    निखार
    ये त्वचा में रक्त संचार को बढ़ाते हैं, जिससे चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आती है।

    रूखी हुई त्वचा हटाना
    छिलकों का पाउडर रूखी त्वचा (डेड स्किन) हटाने के लिए एक बेहतरीन एक्सफ़ोलिएटर का काम करता है।

    इस प्रकार करें इस्तेमाल
    आप नींबू के छिलके के पाउडर से एक फ़ेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए, नींबू के छिलकों को धूप में सुखा लें और उन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब, इस पाउडर का 1 चम्मच, 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएँ, 15 मिनट तक लगा रहने दें, और फिर ठंडे पानी से धो लें।

    नींबू के छिलकों से करें मसाज

    एक अच्छा नींबू लेने उसको काटकर उसके अंदरूनी हिस्से पर थोड़ी सी चीनी या शहद छिड़कें।हल्के हाथों से इसे अपने चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें। इससे आपकी त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद मिलेगी और त्वचा मुलायम महसूस होगी। इस प्रकार आप नींबू नींबू के छिलके से अपनी त्वचा का भरपूर ध्यान रख सकती हैं और उसे चमका सकती हैं।

  • चेहरा खिला-खिला दिखेगा, बस इन स्किन केयर टिप्स को अपनी रूटीन में शामिल करें

    चेहरा खिला-खिला दिखेगा, बस इन स्किन केयर टिप्स को अपनी रूटीन में शामिल करें


    नई दिल्ली।अगर आप भी बेदाग और चमत्कार चेहरा पाने की सोच रही है तो अब यह बिल्कुल आसान हो गया है क्योंकि अब आप अपने चेहरे पर आसानी से गला घर पर ही पा सकती हैं। इसके लिए आपको ना ज्यादा खर्च करने की जरूरत है और ना ज्यादा टाइम पार्लर में बिताने की। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही ट्रिक के बारे में बताते हैं।

    हाइड्रेशन है सबसे महत्वपूर्ण
    गर्मियों का महीना शुरू ही हो गया है ऐसे में अपने आप को हाइड्रेट रखने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।त्वचा की सेहत के लिए हाइड्रेशन अत्यंत आवश्यक है। प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है। पानी की कमी से त्वचा सूखी और बेजान हो जाती है।

    संतुलित आहार से भी फायदा
    कई बार हमारी स्कीम बाहर के ज्यादा खान-पान के कारण भी काफी बिगड़ने लगती है जिसे हमें सुधारना चाहिए।त्वचा की देखभाल में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हरी सब्जियां, ताजे फल, नट्स और स्वस्थ वसा से भरपूर आहार त्वचा को अंदर से पोषण देता है। विटामिन सी और ई से भरपूर भोजन कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है।

    व्यायाम से बढ़ेगा रक्त संचार
    एक्टिव रहने से त्वचा की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। योग, दौड़ना, नृत्य या जिम में व्यायाम करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे त्वचा में चमक आती है।

    स्किन केयर रूटीन का पालन करें
    सही स्किन केयर रूटीन का पालन करना आवश्यक है। दिन में दो बार चेहरे को साफ करने से गंदगी और अतिरिक्त तेल दूर होता है। कई बार लोग हाथ पैर धो लेते हैं लेकिन चेहरा साफ करने के लिए सही टाइम का इंतजार करते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आपको तनाव से बचना चाहिए आप जितना तनाव में रहेंगे आपके चेहरे और स्क्रीन पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

  • झुर्रियों से पहले संभल जाएं! हेल्दी और यंग स्किन के लिए रखें इन बातों का ध्यान

    झुर्रियों से पहले संभल जाएं! हेल्दी और यंग स्किन के लिए रखें इन बातों का ध्यान


    नई दिल्ली।आजकल 30 की उम्र पार करते ही चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि समय से पहले एजिंग की सबसे बड़ी वजह अनियमित जीवनशैली और स्किन केयर में लापरवाही है। प्रदूषण, धूप, तनाव और गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना सकता है। ऐसे में जरूरी है कि रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बुनियादी बातों को शामिल किया जाए, ताकि त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और दमकती रहे।

    सुबह की शुरुआत सही सफाई से’
    त्वचा की देखभाल की पहली शर्त है नियमित और सही क्लीनिंग। सुबह उठकर कॉटन पैड या माइल्ड क्लींजर से चेहरे की सफाई करें, ताकि रातभर जमा ऑयल और गंदगी हट सके। बाहर से लौटने के बाद भी चेहरा जरूर धोएं। ध्यान रखें कि हार्श साबुन या बार-बार स्क्रब करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है। किसी भी स्क्रबर या फेसवॉश का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है। सफाई के बाद मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें। बढ़ती उम्र में त्वचा रूखी होने लगती है, जिससे रिंकल्स जल्दी उभरते हैं। ऐसे में हाइड्रेशन बेहद जरूरी है।

    सनस्क्रीन है सबसे बड़ा कवच
    धूप में मौजूद यूवी किरणें एजिंग की प्रक्रिया को तेज करती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते समय कम से कम SPF 50 वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। इसे हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाना भी उतना ही अहम है, खासकर अगर आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं। सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्कि हर मौसम में लगाना चाहिए।

    सस्ते प्रोडक्ट्स से बचें, एंटीऑक्सीडेंट को अपनाएं
    त्वचा पर सस्ते और अनजाने ब्रांड के उत्पाद इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स त्वचा को डैमेज कर सकते हैं। इसके बजाय एंटीऑक्सीडेंट युक्त प्रोडक्ट्स चुनें, जिनमें विटामिन C और विटामिन E जैसे तत्व हों। ये फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और त्वचा को लंबे समय तक युवा बनाए रखने में सहायक होते हैं।

    रात की देखभाल भी उतनी ही जरूरी
    सोने से पहले मेकअप हटाना अनिवार्य है। मेकअप के साथ सोने से पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे त्वचा बेजान दिखने लगती है। भले ही मेकअप न किया हो, फिर भी चेहरा धोकर ही सोएं।

    घरेलू नुस्खों की बात करें तो बेसन, हल्दी, दही, शहद और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा को पोषण देने में मददगार हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले त्वचा के प्रकार को ध्यान में रखना जरूरी है। नियमित देखभाल, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना-ये तीनों मिलकर त्वचा को उम्र के असर से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

  • बेजान त्वचा में लौटेगा नेचुरल पिंक ग्लो, जानिए ड्रैगन फ्रूट लगाने के असरदार तरीके

    बेजान त्वचा में लौटेगा नेचुरल पिंक ग्लो, जानिए ड्रैगन फ्रूट लगाने के असरदार तरीके


    नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। चेहरा बेजान, रूखा और थका हुआ नजर आने लगता है। ऐसे में अगर आप केमिकल-फ्री और नेचुरल स्किन केयर चाहती हैं, तो ड्रैगन फ्रूट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।ड्रैगन फ्रूट, जिसे पिताया भी कहा जाता है, विटामिन-सी एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। ये तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं डलनेस कम करते हैं और चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो लाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि आजकल स्किन केयर रूटीन में ड्रैगन फ्रूट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

    स्किन को नमी देने के लिए ड्रैगन फ्रूट जेल
    ड्रैगन फ्रूट का गूदा निकालकर मिक्सी में पीस लें, जिससे जेल जैसी कंसिस्टेंसी बन जाए। इस जेल को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें। यह उपाय त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, रूखेपन को कम करता है और स्किन को सॉफ्ट व स्मूद बनाता है।

    एजिंग के असर कम करने वाला फेस मास्क
    एक टेबलस्पून ड्रैगन फ्रूट पल्प में एक टीस्पून दही मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं, जबकि दही का लैक्टिक एसिड त्वचा को टाइट और फ्रेश बनाता है। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

    पिंपल्स और एक्ने के लिए नेचुरल उपाय
    अगर आपको एक्ने या पिंपल्स की समस्या है, तो ड्रैगन फ्रूट का पेस्ट सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण सूजन कम करते हैं और बैक्टीरिया से राहत दिलाते हैं। इसे रात में स्पॉट ट्रीटमेंट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    सनबर्न और टैन हटाने में असरदार
    धूप से जली त्वचा के लिए ड्रैगन फ्रूट और खीरे का रस बेहतरीन उपाय है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देता है, जलन कम करता है और विटामिन-सी की मदद से स्किन रिपेयरिंग को तेज करता है।

    नेचुरल ब्राइटनिंग फेस पैक
    एक टेबलस्पून ड्रैगन फ्रूट पल्प में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे 10–12 मिनट तक चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से धो लें। यह डार्क स्पॉट्स, टैनिंग और पिगमेंटेशन को हल्का कर त्वचा को ब्राइट बनाता है।

    ड्रैगन फ्रूट और शहद से ग्लो पैक
    ड्रैगन फ्रूट के गूदे में एक टीस्पून शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। यह पैक त्वचा को गहराई से पोषण देता है और नेचुरल शाइन लाता है। शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं।ड्रैगन फ्रूट स्किन के लिए एक नेचुरल ब्यूटी बूस्टर की तरह काम करता है। इसके घरेलू नुस्खे न सिर्फ चेहरे की चमक बढ़ाते हैं, बल्कि एक्ने, पिगमेंटेशन और एजिंग जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं। अगर आप केमिकल-फ्री स्किन केयर अपनाना चाहती हैं, तो इन आसान उपायों को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें।