Tag: Shah Rukh Khan

  • शाहरुख-सलमान की पतंगबाजी ने बढ़ाया मकर संक्रांति का मज़ा, फिल्मों में झलकता उत्सव

    शाहरुख-सलमान की पतंगबाजी ने बढ़ाया मकर संक्रांति का मज़ा, फिल्मों में झलकता उत्सव

    नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों में भारतीय त्योहार कहानियों का अहम हिस्सा रहे हैं। हमारे त्योहारों, इसकी परंपरा पर फिल्मों में कई गाने भी सुनने को मिलते हैं। कई गाने तो बहुत हिट भी रहे हैं। होली, दिवाली, करवाचौथ के गीत बहुत बड़ी संख्या में हिंदी फिल्मों में रखे जाते हैं। कल मकर संक्रांति (14 जनवरी) का त्योहार है। मकर संक्रांति पर भी फिल्मी गीत, सीन्स कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखे हैं। जानिए, इस त्योहार की झलक किन-किन हिंदी फिल्मों में दिखी है।
    हम दिल दे चुके सनम
    सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम(1999)’ को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। इस फिल्म में मकर संक्रांति का त्योहार दिखाया गया था। साथ ही एक गाना ‘ढील दे दे रे भईया…’ सलमान खान पर फिल्माया गया था। वह फिल्म में पतंगबाजी करते हुए नजर आते हैं। यह गाना आज भी मकर संक्रांति पर खूब पसंद किया जाता है, पतंगबाजी करते हुए लोग इस गाने को गाते या सुनते हैं। सलमान खान की 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ में भी मकर संक्रांति की एक झलक मिलती है। एक सीन में उनका किरदार अपने गांव की गलियों में पतंगबाजी करता हुआ नजर आता है।
    काई पो चे
    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘काई पो चे’ साल 2013 में रिलीज हुई। इस फिल्म में भी ‘मांझा…’ नाम से एक गाना था, जिसमें सुशांत, राजकुमार राव और अमित साध दोस्तों के किरदार में नजर आते हैं। फिल्म में सभी मिलकर मकर संक्रांति का त्योहार मनाते हैं। यह गाना भी मकर संक्रांति के मौके पर लोग काफी पसंद करते हैं।
    रईस
    शाहरुख खान की फिल्मों में भारतीय त्योहारों पर कई गाने देखने को मिलते हैं। साल 2017 में उनकी फिल्म ‘रईस’ रिलीज हुई। इस फिल्म में ‘उड़ी उड़ी जाए…’ गाने में मकर संक्रांति का उल्लास, उमंग दिखा। पतंगबाजी भी झलक भी मिली। इस गाने में शाहरुख खान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी नजर आईं।

    पतंग द काइट
    साल 2011 में रिलीज हुई ‘पतंग द काइट’ फिल्म की कहानी तो मकर संक्रांति पर की जाने वाली पतंगबाजी के ईद-गिर्द बुनी गई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। इस फिल्म में मकर संक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी उत्सव के साथ एक परिवार के लोगों की जिंदगी, रिश्तों और सपनों को दिखाया गया है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में भी मकर संक्रांति का सीक्वेंस दिखाया गया था। रश्मि की तेज दौड़ और पतंगबाजी को साथ में जोड़कर यह सीन फिल्म में दिखाया जाता है।

    मकर संक्रांति के अलावा इन फिल्मों में दिखी लोहड़ी के त्योहार की धूम
    मकर संक्रांति से पहले देश भर में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। आज (13 जनवरी) ही यह त्योहार मनाया जाएगा। हिंदी फिल्मों में भी लोहड़ी के रंग नजर आए हैं। शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की ‘वीर जारा’, में लोहड़ी का त्योहार दिखाया गया। इस फिल्म में एक गाना ‘लो आ गई लोहड़ी…’ अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया। इसी तरह अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में ‘तू कमाल दी…’ गाना फिल्माया गया, इस गाने में लोहड़ी का उत्सव, उल्लास दिखाया गया। फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में भी लोहड़ी का त्योहार दिखाया गया था, जिसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नजर आए थे।
  • KKR विवाद के बाद BJP नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, बंगाली भाषा में आया मैसेज

    KKR विवाद के बाद BJP नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, बंगाली भाषा में आया मैसेज


    नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को 5 जनवरी 2026 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी का मैसेज बंगाली भाषा में उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया, और इसमें समाचार चैनल को भी उड़ाने की बात कही गई है। संगीत सोम ने तुरंत मेरठ पुलिस को इसकी जानकारी दी और व्हाट्सएप मैसेज तथा कॉल डिटेल की जानकारी भी दी। इस धमकी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    संगीत सोम जो बीजेपी के तेजतर्रार नेताओं में शुमार हैं हाल ही में आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर शाहरुख़ खान के खिलाफ बयानबाजी करने की वजह से चर्चा में थे। बीजेपी नेता ने शाहरुख़ खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करके देश के खिलाफ गद्दारी की है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी और बाद में KKR ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया था।

    शिकायत में क्या कहा गया

    संगीत सोम ने पुलिस को दिए गए अपनी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनके व्हाट्सएप पर एक बंगाली भाषा में धमकी भरा मैसेज आया। इस मैसेज में उन्हें और एक न्यूज चैनल को बम से उड़ाने की बात की गई। साथ ही फोन कॉल डिटेल भी पुलिस को भेजी गई ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।

    पुलिस का मानना है कि यह धमकी संभवतः संगीत सोम के हालिया बांग्लादेशी खिलाड़ी के खिलाफ बयान के बाद दी गई है। उन्होंने आईपीएल टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने पर शाहरुख़ खान को गद्दार करार दिया था। इसके बाद उनके समर्थकों में गुस्सा देखा जा रहा था और इसी बीच उन्हें धमकी मिल गई।

    क्या था KKR विवाद

    संगीत सोम ने आरोप लगाया था कि शाहरुख़ खान ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी आईपीएल टीम में शामिल करके भारतीय क्रिकेट का अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि देश में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और विरोध बढ़ा जिसके बाद KKR ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया था।

    इस बयानबाजी के बाद संगीत सोम के समर्थक और विरोधी दोनों ही सक्रिय हो गए थे। वहीं, इस विवाद के बाद उन्हें धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है।

    पुलिस जांच की शुरुआत

    मेरठ पुलिस ने संगीत सोम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह धमकी कैसे और क्यों दी गई इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

    संगीत सोम का बयान

    संगीत सोम ने इस धमकी के बाद किसी भी प्रकार की चिंता जाहिर नहीं की है। उनका कहना है कि इस तरह की धमकियों से उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और वे देश के हित में हमेशा अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास उन्हें डराने के बजाय और ज्यादा मजबूती से काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

    समर्थकों का गुस्सा
    संगीत सोम को मिली धमकी के बाद उनके समर्थकों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। वे इसे उनके खिलाफ साजिश के रूप में देख रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने इस घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    अभी तक पुलिस की प्रतिक्रिया
    मेरठ पुलिस से अभी तक किसी आधिकारिक बयान की जानकारी नहीं मिली है लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी की पहचान होने पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

  • बांग्लादेशी क्रिकेटर पर करोड़ों लुटाने पर हो रही शाहरुख खान की आलोचना… BJP नेता ने बताया गद्दार

    बांग्लादेशी क्रिकेटर पर करोड़ों लुटाने पर हो रही शाहरुख खान की आलोचना… BJP नेता ने बताया गद्दार


    नई दिल्ली।
    IPL 2026 में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज (Bangladesh fast Bowler) मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) खेलेंगे या नहीं, इस पर बीसीसीआई (BCCI) ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। मगर नीलामी में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) द्वारा 9.20 करोड़ में खरीदे जानें पर केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार बताया है। उनका कहना है कि शाहरुख खान के पास जो कुछ भी है, वह भारत ने दिया है, भारत के लोगों ने दिया है, लेकिन वे इस पैसे को कहां लगाते हैं? वे इसे ऐसे देश के खिलाड़ियों पर लगाते हैं जो भारत के खिलाफ काम कर रहा है।

    संगीत सोम ने कहा, “जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, महिलाओं और लड़कियों का रेप हो रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं, और वहां भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। इन सबके बावजूद, शाहरुख खान जैसे गद्दार, मैं उन्हें गद्दार कह रहा हूं क्योंकि उनके पास जो कुछ भी है, वह भारत ने दिया है, भारत के लोगों ने दिया है, लेकिन वे इस पैसे को कहां लगाते हैं? वे इसे ऐसे देश के खिलाड़ियों पर लगाते हैं जो भारत के खिलाफ काम कर रहा है। मैं शाहरुख खान जैसे लोगों को बताना चाहता हूं कि वे सफल नहीं होंगे। किसी भी कीमत पर, वे मुस्तफिजुर रहमान को यहां खेलने नहीं दे पाएंगे। रहमान एयरपोर्ट से बाहर कदम नहीं रख पाएगा।”


    BCCI को है सरकार के आदेश का इंतजार

    इस विवाद पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाई है। बीसीसीआई का कहना है कि वह सरकार के निर्देशों के बिना किसी भी खिलाड़ी पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए इनसाइड स्पोर्ट से कहा, “स्थिति संवेदनशील है। हम लगातार सरकार के संपर्क में हैं। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है जिससे बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बैन लगाया जाए। मुस्ताफिजुर आईपीएल खेलेंगे। बांग्लादेश कोई दुश्मन देश नहीं है।” बोर्ड वर्तमान में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ बांग्लादेशी खिलाड़ियों के वीजा संबंधी बातचीत भी कर रहा है।

    हालांकि, मुस्ताफिजुर की आईपीएल में पूरी उपलब्धता अभी भी कई कारकों पर निर्भर करेगी। अप्रैल में बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है और यदि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एनओसी (NOC) देने से इनकार कर दिया, तो वह कई मैचों से बाहर रह सकते हैं। वीजा को लेकर बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि, “मुस्ताफिजुर रहमान टी20 वर्ल्ड कप के लिए वीजा अप्लाई करेंगे, जिसे IPL के लिए बढ़ाया जाएगा। वीजा कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। बीसीबी की तरफ से भी एनओसी को लेकर कोई नकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं।” वर्तमान में बीसीसीआई पूरी तरह से भारत सरकार के अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है।

    भड़के मौलाना… बोले- मुस्लिम नाम आते ही शुरू हो जाता है विरोध

    आईपीएल (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders-KKR) की ओर से बांग्लादेशी क्रिकेटर (Bangladeshi cricketer.) को शामिल करने पर हंगामा मचा हुआ है। विरोध के बीच इमाम एसोसिएशन ने केकेआर के सह-मालिक बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Actor Shah Rukh Khan) का बचाव किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) ने कहा, ‘इस देश में बिना सोचे-समझे या संविधान को समझे किसी भी चीज का अंधाधुंध विरोध करना आदत बन गई है। जैसे ही कोई मुस्लिम नाम आता है, विरोध करना बहुत आसान हो जाता है। शाहरुख खान मुस्लिम हैं और उन्होंने जो बांग्लादेशी क्रिकेटर खरीदा वह भी मुस्लिम है, इसलिए विरोध तो होना ही लाजमी है क्योंकि यहां मुसलमानों के प्रति नफरत तुरंत सामने आ जाती है। लोगों का इससे क्या लेना-देना? अगर वे संविधान के खिलाफ कुछ करते हैं तो कानून निपटेगा ना? सरकार कार्रवाई करेगी। आप कौन होते हैं विरोध करने वाले और कहने वाले कि शाहरुख खान को यह नहीं करना चाहिए?’

    ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा, ‘देवकीनंदन ठाकुर और संगीत सोम को समझ जाना चाहिए कि भारतीय मुसलमान भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंतित हैं और उनकी सुरक्षा व हिफाजत के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं। ऐसी स्थिति में अगर शाहरुख खान वहां के किसी क्रिकेटर के साथ कोई समझौता करते हैं तो यह विश्वासघात का काम नहीं है। इसे किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता।’


    शाहरुख खान को किसने बताया गद्दार

    आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा का हवाला देते हुए शाहरुख खान की आलोचना की है। उन्होंने केकेआर से रहमान को टीम से हटाने और उसे दी गई 9.2 करोड़ रुपये की करार राशि का इस्तेमाल हिंसा से प्रभावित हिंदू परिवारों की मदद के लिए करने का आग्रह किया। वहीं, धर्मगुरु रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान की आलोचना करते हुए कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच IPL की उनकी टीम ने एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल किया है। आईपीएल 2026 के लिए केकेआर की ओर से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदे जाने के बारे में पूछने पर रामभद्राचार्य ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि उनका रवैया हमेशा से गद्दार जैसा रहा है।’

  • कौन है बॉलीवुड का सबसे पढ़ा-लिखा खान: सलमान, शाहरुख या आमिर?

    कौन है बॉलीवुड का सबसे पढ़ा-लिखा खान: सलमान, शाहरुख या आमिर?


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के तीन दिग्गज खानों-सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान-को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं कि इनमें से कौन सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा है। आइए जानते हैं उनके शैक्षणिक सफर के बारे में। सलमान खान का जन्म 1965 में हुआ। उन्होंने अपने शुरुआती साल ग्वालियर के द सिंधिया स्कूल में बिताए और बाद में मुंबई के सेंट स्टैनिस्लास हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी की। हालांकि सलमान ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की और 23 साल की उम्र में एक्टिंग करियर शुरू कर दिया। उनका पहला फिल्म प्रोजेक्ट 1988 की बीवी हो तो ऐसी में सपोर्टिंग रोल था और इसके बाद 1989 में सूरज बड़जात्या की मैंने प्यार किया में उन्होंने लीड रोल निभाया।

    शाहरुख खान की पढ़ाई थोड़ी अलग रही। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स की पढ़ाई की। हालांकि अपनी डिग्री उन्होंने साल 2016 में ही प्राप्त की क्योंकि वह खुद जाकर डिग्री लेना चाहते थे। शाहरुख ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT में इंजीनियरिंग करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम भी दिया और पास हुए, लेकिन उन्होंने IIT में दाखिला लेने के बजाय जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री शुरू की। हालांकि इस कोर्स को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया।

    आमिर खान ने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के प्रतिष्ठित नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में दाखिला लिया। यहाँ उन्होंने दो साल तक इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज और फाइनेंशियल अकाउंटिंग के लेक्चर अटेंड किए। इसके बाद उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया और फिल्म उद्योग में कदम रखा। आमिर ने नासिर हुसैन के तहत असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम शुरू किया और फिर बॉलीवुड में डेब्यू किया।

    इन तीनों खानों की पढ़ाई के आधार पर देखा जाए तो सलमान खान ने सबसे कम पढ़ाई की है, जबकि आमिर खान ने कॉलेज तक पढ़ाई पूरी की लेकिन उसे बीच में छोड़ दिया। शाहरुख खान पढ़ाई के मामले में सबसे आगे हैं, उन्होंने बैचलर की डिग्री पूरी की और आईआईटी की परीक्षा भी पास की। हालांकि उन्होंने मास्टर डिग्री पूरी नहीं की, फिर भी उनकी शिक्षा का स्तर अन्य दो खानों की तुलना में ज्यादा माना जाता है।इस प्रकार, शाहरुख खान को बॉलीवुड का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा खान कहा जा सकता है। वहीं सलमान और आमिर ने अपने करियर की सफलता के लिए पढ़ाई के रास्ते को जल्दी छोड़ दिया और फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया। यह साबित करता है कि पढ़ाई और करियर की राह हमेशा एक जैसी नहीं होती; कुछ लोग शिक्षा पूरी करके भी बॉलीवुड में चमकते हैं, तो कुछ अपने हुनर से सफलता हासिल करते हैं।

  • सलमान हैं बैड बॉय, शाहरुख जेंटलमैन-अरशद वारसी ने शेयर की दोनों स्टार्स की पर्सनैलिटी

    सलमान हैं बैड बॉय, शाहरुख जेंटलमैन-अरशद वारसी ने शेयर की दोनों स्टार्स की पर्सनैलिटी


    नई दिल्ली।बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान हमेशा से ही अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। दोनों की पर्सनैलिटी और एक्टिंग स्टाइल काफी अलग है लेकिन दोनों ही स्टार्स को लोग बेहद पसंद करते हैं। अब अभिनेता अरशद वारसी जिन्होंने दोनों स्टार्स के साथ काम किया है ने उनके व्यवहार और पर्सनैलिटी पर खुलकर अपनी राय साझा की है।

    हाल ही में लल्लनटॉप के साथ बातचीत में अरशद ने कहा कि शाहरुख खान एक जेंटलमैन हैं। उन्होंने बताया कि शाहरुख का थिएटर बैकग्राउंड उन्हें बेहद प्रोफेशनल और पॉजिटिव बनाता है। अरशद ने कहा शाहरुख अपना काम अच्छे से जानते हैं। उनके पास पुरानी स्कूल थिएटर की वाइब है और सारी लाइनें उनके दिमाग में रहती हैं। वह सबसे पोलाइट और गिविंग एक्टर हैं। मैंने कभी उन्हें ऊंची आवाज में नहीं देखा है। मुझे वह बहुत पसंद हैं। यहां तक कि सुहाना और आर्यन की परवरिश भी उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से की है। वह काफी अच्छे बच्चे हैं।अरशद ने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म किंग में शाहरुख के साथ काम करने का मौका तुरंत मान लिया क्योंकि वह उनके काम और प्रोफेशनलिज्म के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने शाहरुख की विनम्रता की भी तारीफ की और कहा कि बॉलीवुड के स्टार्स में शाहरुख हमेशा लास्ट हैं और इसके बाद कोई नहीं।

    वहीं सलमान खान के बारे में अरशद ने बताया कि वह एक अलग तरह के स्टार हैं। उन्होंने कहा सलमान बैड बॉय हैं। वह उन लोगों में से हैं जो दिखने में गुड लुकिंग वाले बैड बॉय होते हैं। शाहरुख जेंटलमैन हैं थोड़े सोफिस्टिकेटेड लेकिन दोनों में कुछ गलत नहीं है। सलमान की पर्सनैलिटी थोड़ी अलग है। आप उनका ऑरा पब्लिक में देख सकते हैं लेकिन पर्सनली घर में वह काफी अलग हैं। वह खूब जोक्स मारते हैं और काफी फनी हैं। उनका पूरा परिवार भी बहुत मजेदार है। सबका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है।अरशद ने अपने इंटरव्यू में यह भी साझा किया कि दोनों स्टार्स की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि दोनों की पर्सनैलिटी और अंदाज अलग है। शाहरुख की विनम्रता और प्रोफेशनलिज्म उन्हें एक आदर्श जेंटलमैन बनाता है जबकि सलमान की मजाकिया और फनी पर्सनैलिटी उन्हें लोगों के बीच बैड बॉय के रूप में पेश करती है।

    अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्में

    अरशद जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं जिसमें शाहरुख खान सुहाना खान दीपिका पादुकोण और जयदीप अहलावत भी हैं। यह फिल्म फिलहाल अंडर प्रोडक्शन है और 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा अरशद वारसी वेलकम टू द जंगल में भी दिखाई देंगे जिसमें अक्षय कुमार संजय दत्त परेश रावल और सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकार हैं। यह फिल्म भी अगले साल रिलीज होने वाली है।अरशद के इन बयानों से दोनों खान स्टार्स के फैंस में चर्चा छिड़ गई है। उनके अनुसार शाहरुख और सलमान दोनों ही अपने तरीके से बेहतरीन कलाकार हैं लेकिन पर्सनैलिटी और काम करने के अंदाज में दोनों पूरी तरह अलग हैं।
  • किरदार को सच्चा दिखाने के लिए शबाना आज़मी ने अपनाया अनोखा तरीका, जुगल हंसराज ने किया खुलासा

    किरदार को सच्चा दिखाने के लिए शबाना आज़मी ने अपनाया अनोखा तरीका, जुगल हंसराज ने किया खुलासा


    नई दिल्ली:बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत दिखाने के लिए खुद को पूरी तरह उसमें ढाल लिया। कई बार तो अभिनेता अपने निजी व्यवहार रिश्तों और भावनाओं तक को नियंत्रित कर लेते हैं ताकि फिल्म में दिखाई जाने वाली सच्चाई जरा भी कमजोर न पड़े। ऐसी ही मिसाल 42 साल पहले दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने फिल्ममासूम के दौरान पेश की थी जिसका खुलासा अब फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट रहे जुगल हंसराज ने किया है।

    साल 1983 में रिलीज हुईमासूम आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे संवेदनशील और भावनात्मक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में शबाना आज़मी और नसीरुद्दीन शाह ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी जबकि जुगल हंसराज ने उनके पति के नाजायज़ बेटे का किरदार निभाया था। यही रिश्ता कहानी की भावनात्मक धुरी भी था।हाल ही में जुगल हंसराज ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान शबाना आज़मी उनसे जानबूझकर दूरी बनाकर रखती थीं। उस वक्त जुगल महज 9 साल के थे और उन्हें यह बात समझ में नहीं आती थी कि शबाना जी उनसे बात क्यों नहीं करतीं जबकि सेट पर मौजूद अन्य बच्चों से वह बेहद प्यार और अपनापन दिखाती थीं।

    जुगल ने बताया कि फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और आराधना शबाना आज़मी की बेटियों के रोल में थीं। शबाना उनके साथ सेट पर खूब बातें करती थीं हंसती-मुस्कुराती थीं और मां जैसा स्नेह भी देती थीं। लेकिन जुगल के मामले में उनका व्यवहार बिल्कुल अलग था। वह उनसे औपचारिक दूरी बनाए रखती थीं और ज्यादा बातचीत से बचती थीं।जुगल के मुताबिक उस उम्र में उन्हें यह अजीब लगता था लेकिन समय के साथ उन्हें समझ आया कि यह सब शबाना आज़मी के अभिनय के प्रोसेस का हिस्सा था। दरअसल फिल्म में शबाना का किरदार जुगल के किरदार को सहजता से स्वीकार नहीं कर पाता। दोनों के बीच एक अनकहा तनाव अजनबीपन और असहजता होती है जिसे पर्दे पर दिखाना बेहद जरूरी था।

    शबाना आज़मी नहीं चाहती थीं कि असल जिंदगी में जुगल के साथ अपनापन बढ़े क्योंकि ऐसा होने से कैमरे के सामने वह भावनात्मक दूरी और असहजता स्वाभाविक रूप से नहीं आ पाती। यही वजह थी कि उन्होंने जानबूझकर एक बच्चे से भी भावनात्मक फासला बनाए रखा ताकि दर्शकों को कहानी असली लगे।जुगल हंसराज ने यह भी कहा कि आज पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें एहसास होता है कि शबाना आज़मी ने कितनी खूबसूरती और ईमानदारी से अपने किरदार के साथ न्याय किया। उस दौर में इस तरह की तैयारी और किरदार में डूब जाना बहुत कम देखने को मिलता था।गौरतलब है किमासूम का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और फिल्म में सईद जाफरी तनुजा और सुप्रिया पाठक जैसे दमदार कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिली थी और बाद में इसे तेलुगु और तुर्की भाषाओं में भी रीमेक किया गया।आज भीमासूम को भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है और शबाना आज़मी का यह समर्पण नए कलाकारों के लिए एक मिसाल माना जाता है।

  • पहला अवॉर्ड जीतकर भावुक हुए आर्यन खान, मां गौरी को किया डेडिकेट, शाहरुख से जुड़ा खास किस्सा सुनाया

    पहला अवॉर्ड जीतकर भावुक हुए आर्यन खान, मां गौरी को किया डेडिकेट, शाहरुख से जुड़ा खास किस्सा सुनाया

    नई दिल्ली ।मुंबई/शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित NDTV इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स समारोह कई यादगार पलों का गवाह बनालेकिन सबसे खास लम्हा तब आया जब सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उनके करियर का पहला बड़ा अवॉर्ड मिला। आर्यन को उनकी डेब्यू वेब सीरीज द बा**ड्स ऑफ बॉलीवुडी के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। यह पल न सिर्फ आर्यन के लिएबल्कि पूरे खान परिवार के लिए बेहद भावुक रहा।

    इस खास मौके पर आर्यन अपनी नानी सविता छिब्बर के साथ नजर आए। जब आर्यन स्टेज पर अपना भाषण दे रहे थेतब उनकी नानी की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते थे। सोशल मीडिया पर यह दृश्य तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक बेहद भावुक पारिवारिक पल बता रहे हैं।अवॉर्ड स्वीकार करते हुए आर्यन खान ने बेहद सादगी और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने सबसे पहले अपनी पूरी कास्ट और क्रू का धन्यवाद कियाजिन्होंने एक नए डायरेक्टर के विज़न पर भरोसा किया। इसके साथ ही उन्होंने नेटफ्लिक्स का भी आभार जतायाजिसने उन्हें अपनी कहानी कहने का मंच दिया।

    अपने भाषण में आर्यन ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि यह उनका पहला अवॉर्ड है और उन्हें उम्मीद है कि यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। उन्होंने कहामुझे ट्रॉफी बहुत पसंद हैंबिल्कुल अपने पापा की तरह। आर्यन का यह बयान सुनते ही ऑडियंस में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और तालियों की गूंज सुनाई दी।हालांकिआर्यन ने साफ कर दिया कि यह अवॉर्ड वह अपने पिता शाहरुख खान को नहींबल्कि अपनी मां गौरी खान को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा उन्हें जमीन से जुड़ा रहना सिखाती हैं। आर्यन ने हंसते हुए बताया कि गौरी खान उन्हें समय पर सोनेकिसी का मजाक न उड़ाने और गलत भाषा से दूर रहने की सलाह देती हैं।

    आर्यन ने आगे कहा कि शायद आज उन्हें यह सम्मान इन्हीं संस्कारों की वजह से मिला है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस अवॉर्ड ने उनकी मां को दुनिया की सबसे खुश महिला बना दिया है। यह सुनकर दर्शकों ने एक बार फिर जोरदार तालियों के साथ आर्यन का हौसला बढ़ाया।आर्यन खान का यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके शांत स्वभावविनम्रता और मां के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि आर्यन ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ शाहरुख खान के बेटे नहींबल्कि अपनी अलग पहचान बनाने की पूरी क्षमता रखते हैं।

    गौरतलब है कि आर्यन खान ने 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स की सैटायर कॉमेडी सीरीज द बा**ड्स ऑफ बॉलीवुड से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरीज में बॉलीवुड की अंदरूनी राजनीतिपावर स्ट्रगल और इंडस्ट्री में बाहरी कलाकारों की चुनौतियों को हल्के-फुल्के लेकिन तीखे अंदाज़ में दिखाया गया है।दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इस सीरीज ने IMDb की मोस्ट पॉपुलर इंडियन सीरीज 2025 का खिताब भी अपने नाम किया। पहले ही प्रोजेक्ट में मिली इस सफलता और अब अवॉर्ड ने यह साफ कर दिया है कि आर्यन खान बॉलीवुड में एक लंबी और मजबूत पारी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

  • 2026 में आने वाली इन फिल्मों का बजट आपको सदमा दे देगा: सबसे महंगी है इस छोटे एक्टर की फिल्म

    2026 में आने वाली इन फिल्मों का बजट आपको सदमा दे देगा: सबसे महंगी है इस छोटे एक्टर की फिल्म

    नई दिल्ली । 2026 हिंदी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक साल बनने जा रहा है। इस साल कई बड़े बजट की फिल्मों का इंतजार किया जा रहा है जिनका बजट जानकर दर्शकों की आँखें चौंक जाएंगी। कई मेकर्स इस साल फिल्मों पर मोटी रकम खर्च कर रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री में इन फिल्मों का क्लैश होने वाला है। शाहरुख खान रणबीर कपूर सनी देओल और सलमान खान जैसी बड़ी स्टारकास्ट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं 2026 में आने वाली कुछ बड़ी फिल्मों के बजट के बारे में जो आपका सिर चकरा देगी।

    बॉर्डर 2

    सनी देओल की फिल्म बॉर्डर का दूसरा पार्ट 2026 में रिलीज़ होने वाला है। फिल्म में वरुण धवन अहान पांडे और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म युद्ध पर आधारित है और इसकी कहानी बॉर्डर के पिछले हिस्से को आगे बढ़ाती है। फिल्म को 150 करोड़ के बजट में बनाया गया है और इसे 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अपनी लागत वसूलने में सफल रहेगी खासकर सनी देओल के प्रशंसकों के लिए।

    लव एंड वॉर

    विक्की कौशल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म लव एंड वॉर एक लव ट्रायंगल पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं और यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज़ होगी। फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इसे 200 करोड़ के बजट में तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म भंसाली के शानदार निर्देशन और स्टार कास्ट के साथ एक बड़ा हिट साबित हो सकती है।

    . किंग

    किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म किंग एक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी जिसमें शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इस फिल्म में रानी मुखर्जी दीपिका पादुकोण अरशद वारसी और बॉबी देओल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है और यह फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज़ हो सकती है। शाहरुख की फैन फॉलोइंग के कारण यह फिल्म भी धमाका करने के लिए तैयार है।

    रामायण

    2026 की सबसे महंगी फिल्म रामायण होने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म पौराणिक भारतीय कथा रामायण पर आधारित है और इसके दोनों भागों का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म न सिर्फ भारत बल्कि हॉलीवुड की फिल्मों से भी महंगी होगी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नई मिसाल कायम करने के लिए तैयार है।

    धुरंधर 2

    धुरंधर का पहला भाग इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 500 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। अब इसके दूसरे भाग का इंतजार किया जा रहा है जो 2026 में रिलीज़ होगा। फिल्म के दूसरे पार्ट का बजट 200 से 250 करोड़ रुपये तक हो सकता है। धुरंधर 2 भी पहली फिल्म की तरह दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है और यह फिल्म अपने भव्य बजट के साथ और भी बड़ा धमाका करने की उम्मीद करती है। 2026 में रिलीज़ होने वाली इन फिल्मों का बजट हिंदी सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड बना सकता है। रामायण और किंग जैसी फिल्में बड़े पैमाने पर बनाई जा रही हैं वहीं बॉर्डर 2 और धुरंधर 2 जैसी फिल्में भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए तैयार हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या असर पड़ेगा और क्या ये अपने बजट को वसूल करने में सफल होंगी या नहीं।