Tag: skin care

  • फटी एड़ियों से परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं तुरंत राहत

    फटी एड़ियों से परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं तुरंत राहत


    नई दिल्ली। फटी हुई एड़ियां यानी क्रैक्ड हील्स एक आम समस्या है, जो ज्यादातर रूखी त्वचा, अनदेखी देखभाल, लंबे समय तक खड़े रहने या गलत फुटवियर पहनने के कारण होती है। शुरुआत में यह समस्या केवल रूखापन लगती है, लेकिन समय के साथ गहरी दरारें बनकर दर्द और खून निकलने जैसी स्थिति भी पैदा कर सकती हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार, इस समस्या का सबसे आसान और प्रभावी इलाज नियमित देखभाल और घरेलू नुस्खों में छिपा है। सबसे पहले पैरों को हल्के गुनगुने पानी में 10-15 मिनट तक भिगोना चाहिए, जिससे डेड स्किन नरम हो जाती है। इसके बाद हल्के हाथों से प्यूमिक स्टोन या स्क्रबर से मृत त्वचा हटाई जा सकती है।

    इसके बाद सबसे जरूरी कदम मॉइस्चराइजिंग होता है। पैरों को अच्छी तरह सुखाने के बाद गाढ़ी क्रीम, पेट्रोलियम जेली या नारियल तेल लगाना फायदेमंद माना जाता है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और दरारें धीरे-धीरे भरने लगती हैं।

    घरेलू उपायों में शहद, नारियल तेल और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्व भी काफी उपयोगी माने जाते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और मुलायम रखने में मदद करते हैं। वहीं नारियल तेल और घी त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और सूखापन कम करते हैं।

    एक और प्रभावी उपाय है शहद और नींबू का मिश्रण, जिसे फुट मास्क की तरह लगाया जा सकता है। यह डेड स्किन हटाने और त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। इसके अलावा रात में पैरों पर तेल या मॉइस्चराइजर लगाकर मोजे पहनना भी काफी असरदार तरीका माना जाता है, क्योंकि इससे नमी लॉक हो जाती है।

    विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि बहुत गर्म पानी से पैरों को धोने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा और ज्यादा ड्राई हो सकती है। साथ ही लंबे समय तक नंगे पैर चलना या सख्त सतह पर ज्यादा दबाव डालना भी फटी एड़ियों को बढ़ा सकता है।

    अगर घरेलू उपायों के बावजूद समस्या गंभीर बनी रहे या दरारों में दर्द और खून आने लगे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि यह कभी-कभी किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है।

    सही देखभाल, नियमित सफाई और मॉइस्चराइजिंग के साथ फटी एड़ियों की समस्या को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है और पैरों को फिर से मुलायम बनाया जा सकता है।

  • शहद के स्किन के लिए फायदे: सही तरीके से इस्तेमाल करने पर मिलता है नेचुरल ग्लो

    शहद के स्किन के लिए फायदे: सही तरीके से इस्तेमाल करने पर मिलता है नेचुरल ग्लो


    नई दिल्ली।  शहद को आयुर्वेद और घरेलू स्किन केयर में लंबे समय से एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय माना जाता है। यह न केवल त्वचा को नमी प्रदान करता है, बल्कि दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को साफ रखने में भी मदद करता है। हालांकि, इसका लाभ तभी मिलता है जब इसे सही तरीके और सही सामग्री के साथ इस्तेमाल किया जाए।

    शहद को चेहरे पर सीधे मास्क की तरह लगाना सबसे आसान तरीका माना जाता है। इसके लिए थोड़ा सा शहद लेकर पूरे चेहरे पर समान रूप से फैलाया जाता है और 5 से 10 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लिया जाता है। यह तरीका त्वचा को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट करने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

    इसके अलावा शहद को छाछ और अंडे की जर्दी के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मिश्रण को चेहरे पर लगभग 20 मिनट तक लगाकर धोने से त्वचा में निखार आने की संभावना रहती है। यह पैक त्वचा की गहराई से देखभाल करने में मदद करता है और डलनेस को कम कर सकता है।

    शहद को प्राकृतिक स्क्रब के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसके लिए दो चम्मच शहद में बादाम पाउडर मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज की जाती है। यह मिश्रण डेड स्किन हटाने में मदद करता है और त्वचा को साफ व चमकदार बनाता है। बादाम त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, जबकि शहद उसे मॉइस्चराइज करता है।

    मेकअप हटाने के लिए भी शहद का उपयोग किया जा सकता है। शहद और ऑलिव ऑयल को मिलाकर चेहरे पर लगाने से यह प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोने पर त्वचा साफ और मुलायम महसूस होती है।

    शहद के साथ नींबू का इस्तेमाल भी स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं, जबकि शहद त्वचा को नमी देता है। हालांकि, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए।

    इसके अलावा शहद को जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ मिलाकर ड्राई स्किन के लिए एक नेचुरल लोशन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा की रूखापन को कम करने में मदद करता है और स्किन को पोषण देता है।

    एक अन्य घरेलू उपाय में कद्दूकस किए हुए सेब में शहद मिलाकर फेस मास्क तैयार किया जाता है। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद धोने से त्वचा में ताजगी और निखार महसूस किया जा सकता है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, शहद त्वचा के लिए एक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प है, लेकिन हर स्किन टाइप अलग होता है। इसलिए किसी भी नए घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी होता है।

    सही तरीके से और नियमित उपयोग के साथ शहद त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ, मुलायम और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है।

  • कमजोर और सूखे नाखूनों की समस्या: जानिए कैसे वापस पा सकते हैं मजबूत और चमकदार नाखून

    कमजोर और सूखे नाखूनों की समस्या: जानिए कैसे वापस पा सकते हैं मजबूत और चमकदार नाखून


    नई दिल्ली। नाखून हमारी पर्सनैलिटी का एक अहम हिस्सा होते हैं। साफ, मजबूत और चमकदार नाखून जहां हाथों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, वहीं टूटते और सूखे नाखून अक्सर स्वास्थ्य से जुड़ी कमियों की ओर इशारा करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, नाखून मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं, और जब शरीर में पोषण या नमी की कमी होती है, तो ये कमजोर होने लगते हैं।
    डॉक्टरों का कहना है कि बार-बार साबुन, डिटर्जेंट और केमिकल के संपर्क में आने से नाखूनों की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है। इससे वे सूखे, भुरभुरे और जल्दी टूटने लगते हैं। इसके अलावा पानी की कमी भी नाखूनों की सेहत पर सीधा असर डालती है।
    नाखूनों को मजबूत बनाने के आसान उपाय
    विशेषज्ञों के अनुसार, नाखूनों की सही देखभाल से उनकी सेहत को दोबारा बेहतर किया जा सकता है। सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना। पर्याप्त पानी पीने से नाखूनों की बनावट बेहतर होती है और वे मजबूत बने रहते हैं। हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है। इससे नाखूनों के आसपास की त्वचा में नमी बनी रहती है और सूखापन कम होता है।
    रात के समय नाखूनों की देखभाल और भी ज्यादा असरदार मानी जाती है। सोने से पहले नारियल तेल, पेट्रोलियम जेली या मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाने से नाखूनों में नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे टूटने की समस्या कम होती है।
    विटामिन और तेलों का महत्व
    विशेषज्ञ विटामिन ई को नाखूनों के लिए बेहद फायदेमंद मानते हैं। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो नाखूनों को अंदर से मजबूत बनाता है। विटामिन ई ऑयल से हल्की मालिश करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नाखूनों को पर्याप्त पोषण मिलता है। जैतून का तेल भी नाखूनों की देखभाल में कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स नाखूनों की सूखी परत को मुलायम बनाते हैं और उनकी टूटने की संभावना को कम करते हैं।
    सही डाइट भी है जरूरी
    डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि अंदरूनी पोषण भी बेहद जरूरी है। प्रोटीन, बायोटिन, आयरन, जिंक और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व नाखूनों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हरी सब्जियां, अंडे, दालें, मेवे और फल नाखूनों की सेहत को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, जरूरत से ज्यादा नेल पॉलिश रिमूवर या नकली नाखूनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये नाखूनों को कमजोर कर सकते हैं।
  • महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, इन 5 फलों से पाएं नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन

    महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, इन 5 फलों से पाएं नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन


    नई दिल्ली । गर्मियों का मौसम जहां एक ओर ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर त्वचा के लिए कई समस्याएं भी खड़ी कर देता है। तेज धूप, पसीना और बढ़ता तापमान त्वचा की नमी को कम कर देते हैं, जिससे चेहरा बेजान और रूखा नजर आने लगता है। टैनिंग और डलनेस की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में लोग महंगे और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

    ऐसी स्थिति में सबसे सुरक्षित और असरदार उपाय है अपनी डाइट में प्राकृतिक फलों को शामिल करना। गर्मियों में मिलने वाले कुछ खास फल न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसका ग्लो भी बढ़ाते हैं।

    सबसे पहले बात करें नारियल पानी की, जिसे एक प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में बेहद मददगार है और त्वचा को मुलायम व चमकदार बनाता है। रोजाना नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है, जिसका सीधा असर चेहरे की चमक पर दिखाई देता है।

    इसके बाद तरबूज का नाम आता है, जो गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और साथ ही विटामिन C भी भरपूर होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ धूप से होने वाली टैनिंग को कम करने में मदद करता है। तरबूज का नियमित सेवन चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है।

    खीरा भी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। खीरा न केवल अंदर से हाइड्रेशन देता है, बल्कि चेहरे के रूखेपन को कम करके उसे मुलायम बनाता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।

    वहीं आम, जिसे फलों का राजा कहा जाता है, त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C त्वचा को पोषण देकर उसकी चमक बढ़ाते हैं। हालांकि इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए, ताकि शरीर पर इसका सकारात्मक प्रभाव बना रहे।

    अंत में संतरा, जो विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है और त्वचा को साफ व चमकदार बनाता है। संतरे का सेवन करने के साथ-साथ इसके छिलके का उपयोग फेसपैक के रूप में भी किया जा सकता है।

    इस प्रकार, यदि आप गर्मियों में भी अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो इन प्राकृतिक फलों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। यह न केवल किफायती और सुरक्षित हैं, बल्कि लंबे समय तक आपकी त्वचा को जवान और दमकता हुआ बनाए रखने में मदद करते हैं।

  • रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

    रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक


    नई दिल्ली ऑफिस के दौरान महिलाओं को अक्सर घर से बाहर जाना ही पड़ता है। ऐसे में सबसे पहले यह ख्याल आता है कि गर्मी की शुरुआत में ही वह अपनी स्क्रीन पर ध्यान कैसे देंगी।धूप, धूल और पॉल्यूशन की वजह का बुरा असर स्किन पर पड़ता है। यही वजह है कि आज के समय में कम उम्र में ही स्किन में डलनेस, ऑयल, एक्ने यहां तक कि एजिंग के साइन भी नजर आने लगते हैं। लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं है बस आपको इस ट्रिक को अपनाने की जरूरत है।

    इस प्रकार रखें स्क्रीन का ध्यान
    कई बार देखा जाता है कि हम अपनी स्कीम में निखार लाने के चक्कर में कई बार प्रोडक्ट भी बदलते रहते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए बार-बार अलग-अलग तरीके का प्रोडक्ट उसे करने से भी आपकी स्क्रीन डैमेज हो जाती है। क्योंकि कभी वह प्रोडक्ट आपको शूट करते हैं और कभी नहीं। इसलिए आपको घर पर ही कुछ खास पेस्ट और उबटन बनाकर स्क्रीन पर अप्लाई करना चाहिए।

    रूखी व बेजान स्किन
    जब आप ट्रैवल करते हैं तो इस दौरान एसी, हीट व पॉल्यूशन की वजह से स्किन रूखी व बेजान हो जाती है। इसलिए आपको घर आने के बाद बेसन हल्दी दही शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए और इसको हफ्ते में तीन-चार दिन अपने स्क्रीन पर और चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए फिर इसे धूल देना चाहिए ऐसा करने से आपकी स्किन में रूखापन चला जाएगा और त्वचा मुलायम रहेगी और निखार भी दिखेगा।

    स्किन प्रोटेक्शन
    अगर आप रोज ट्रैवल करती हैं तो स्किन प्रोटेक्शन के लिए सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह यूवी किरणें और पॉल्यूशन से स्किन को प्रोटेक्ट करने में मदद करता है। इसके साथ ही आप चाहें तो रोजाना रात में एक बार अपने चेहरे पर एलोवेरा पेस्ट जरूर लगाएं। इसे आप घर पर ही बना सकती हैं। एलोवेरा को एक बॉल में निकाल कर रोजाना अप्लाई करें इससे आपके चेहरे की रंगत हमेशा बनी रहेगी।

  • तेज धूप में स्किन जल रही है? बाहर निकलने से पहले अपनाएं ये 4 असरदार टिप्स

    तेज धूप में स्किन जल रही है? बाहर निकलने से पहले अपनाएं ये 4 असरदार टिप्स


    नई दिल्ली । जैसे ही मार्च का महीना आता है उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर दिखना शुरू हो जाता है। पारा बढ़ने के साथ ही तेज धूप उमस और पसीना लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। इस मौसम में सबसे अधिक प्रभावित हमारी त्वचा होती है। सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को टैन करती हैं सनबर्न और समय से पहले झुर्रियों का कारण भी बनती हैं।अगर आपको गर्मी में बाहर निकलना पड़ता है तो अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर आप त्वचा को तेज धूप से बचा सकते हैं।

    सनस्क्रीन धूप से सबसे मजबूत सुरक्षा
    धूप में निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले चेहरे गर्दन हाथ और पैरों पर SPF 30+ वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। याद रखें कि एक बार सनस्क्रीन लगाने से काम नहीं चलता। अगर आप लंबे समय तक बाहर हैं तो हर 3-4 घंटे में इसे दोबारा लगाना जरूरी है। सनस्क्रीन त्वचा को सीधे यूवी किरणों से बचाता है और टैनिंग को रोकता है।

    हाइड्रेशन अंदर से रखे त्वचा को नमी से भरपूर

    त्वचा की चमक सिर्फ क्रीम या लोशन पर निर्भर नहीं करती बल्कि शरीर के अंदर मौजूद नमी भी महत्वपूर्ण होती है। गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर का पानी बाहर निकल जाता है। इसे पूरा करने के लिए दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा तरबूज खरबूजा खीरा और संतरे जैसे पानी से भरपूर मौसमी फलों को आहार में शामिल करें। इससे त्वचा प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटेड और कोमल बनी रहती है।

    पहनावा और समय का ध्यान

    तेज धूप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सबसे अधिक हानिकारक होती है। इस दौरान अगर संभव हो तो घर के अंदर रहें। यदि बाहर निकलना जरूरी है तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। सूती कपड़े पसीने को सोखते हैं और त्वचा को सांस लेने में मदद करते हैं। साथ ही स्कार्फ चौड़े किनारे वाली टोपी धूप का चश्मा और छाता का उपयोग करना न भूलें।

    सनबर्न और टैनिंग के घरेलू उपाय

    अगर धूप के कारण त्वचा झुलस गई या टैनिंग हो गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें राहत देती हैं। प्रभावित हिस्से पर ठंडा एलोवेरा जेल लगाएं। इसके अलावा दही खीरे का रस या टमाटर का रस लगाने से भी टैनिंग कम होती है और त्वचा को ठंडक मिलती है। गर्मियों में त्वचा का ख्याल रखना न सिर्फ आपकी सुंदरता बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी जरूरी है। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप धूप के नुकसान से अपनी त्वचा को बचा सकते हैं और प्राकृतिक रूप से कोमल और चमकदार बनाए रख सकते हैं।

  • क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

    क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय


    नई दिल्ली। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी अलग होती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि, हम चेहरे साफ करने के लिए या फिर चेहरे पर ताजगी लाने के लिए कई सारे उपाय करते रहते हैं, जिनसे उनमें काफी निखार आ जाता है। चेहरे की चमक के अलावा हम अपने हाथ पैर में भी काफी कुछ करते हैं। ताकि उनमें बराबर चमक बनी रहे वह रखें ना रहे।लेकिन अक्सर शरीर का एक हिस्सा हमारी लापरवाही का शिकार हो जाता है-वो है हमारी गर्दन। अगर आपके भी गर्दन में काफी काले घेरे हैं आप उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तब इन ट्रिक्स को जरूर आजमाएं।

    गर्दन के काले निशान को इस प्रकार हटाए
    बेसन, हल्दी और दही का उबटन यह काफी पुराना नुस्खा है जो टैनिंग हटाने के लिए सबसे बेहतरीन है। बेसन गहराई से सफाई करता है, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को ब्लीच करता है और हल्दी एंटी-सेप्टिक का काम करती है। 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने पर रगड़कर धो लें।

    नींबू और शहद का मिश्रण
    नींबू को प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है और शहद त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में आधे नींबू का रस मिलाएं। इसे गर्दन पर 15 मिनट लगाकर रखें। यह नुस्खा त्वचा के रंग को हल्का करने में बहुत कारगर है।

    आलू का रस
    आलू के रस से भी आप गार्डन के काले निशान को जल्द से जल्द मिटा सकते हैं और अच्छा रिजल्ट का सकते हैं। आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है, जो काले घेरे और पिगमेंटेशन को खत्म करने में मदद करता है। एक कच्चा आलू घिसकर उसका रस निकाल लें। इसे रुई की मदद से गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

    एलोवेरा जेल और कॉफी
    एलोवेरा जेल भी किसी प्रकार के निशान साफ करने के लिए काफी कारगर साबित होते हैं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है, जबकि कॉफी एक बेहतरीन स्क्रब का काम करती है जो डेड स्किन को तुरंत हटा देती है। 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इससे गर्दन की 5 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें और फिर धो लें।

  • झुर्रियों से पहले संभल जाएं! हेल्दी और यंग स्किन के लिए रखें इन बातों का ध्यान

    झुर्रियों से पहले संभल जाएं! हेल्दी और यंग स्किन के लिए रखें इन बातों का ध्यान


    नई दिल्ली।आजकल 30 की उम्र पार करते ही चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि समय से पहले एजिंग की सबसे बड़ी वजह अनियमित जीवनशैली और स्किन केयर में लापरवाही है। प्रदूषण, धूप, तनाव और गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना सकता है। ऐसे में जरूरी है कि रोजमर्रा की दिनचर्या में कुछ बुनियादी बातों को शामिल किया जाए, ताकि त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और दमकती रहे।

    सुबह की शुरुआत सही सफाई से’
    त्वचा की देखभाल की पहली शर्त है नियमित और सही क्लीनिंग। सुबह उठकर कॉटन पैड या माइल्ड क्लींजर से चेहरे की सफाई करें, ताकि रातभर जमा ऑयल और गंदगी हट सके। बाहर से लौटने के बाद भी चेहरा जरूर धोएं। ध्यान रखें कि हार्श साबुन या बार-बार स्क्रब करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है। किसी भी स्क्रबर या फेसवॉश का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है। सफाई के बाद मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें। बढ़ती उम्र में त्वचा रूखी होने लगती है, जिससे रिंकल्स जल्दी उभरते हैं। ऐसे में हाइड्रेशन बेहद जरूरी है।

    सनस्क्रीन है सबसे बड़ा कवच
    धूप में मौजूद यूवी किरणें एजिंग की प्रक्रिया को तेज करती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते समय कम से कम SPF 50 वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। इसे हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाना भी उतना ही अहम है, खासकर अगर आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं। सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्कि हर मौसम में लगाना चाहिए।

    सस्ते प्रोडक्ट्स से बचें, एंटीऑक्सीडेंट को अपनाएं
    त्वचा पर सस्ते और अनजाने ब्रांड के उत्पाद इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स त्वचा को डैमेज कर सकते हैं। इसके बजाय एंटीऑक्सीडेंट युक्त प्रोडक्ट्स चुनें, जिनमें विटामिन C और विटामिन E जैसे तत्व हों। ये फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और त्वचा को लंबे समय तक युवा बनाए रखने में सहायक होते हैं।

    रात की देखभाल भी उतनी ही जरूरी
    सोने से पहले मेकअप हटाना अनिवार्य है। मेकअप के साथ सोने से पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे त्वचा बेजान दिखने लगती है। भले ही मेकअप न किया हो, फिर भी चेहरा धोकर ही सोएं।

    घरेलू नुस्खों की बात करें तो बेसन, हल्दी, दही, शहद और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा को पोषण देने में मददगार हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले त्वचा के प्रकार को ध्यान में रखना जरूरी है। नियमित देखभाल, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना-ये तीनों मिलकर त्वचा को उम्र के असर से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

  • Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

    Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान


    नई दिल्ली।  जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा की परेशानी भी बढ़ने लगती है। तेज धूप, पसीना और उमस मिलकर स्किन को बेजान, चिपचिपी और थकी हुई बना देते हैं। ऑयली स्किन और ज्यादा ऑयली हो जाती है, जबकि ड्राई स्किन रूखी और खिंची-खिंची महसूस होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में भी आपकी त्वचा दमकती और जवां दिखे, तो अब समय है अपना स्किनकेयर रूटीन बदलने का। सही देखभाल से न सिर्फ टैन और पिंपल्स से बचाव होगा, बल्कि नेचुरल ग्लो भी बरकरार रहेगा।

    क्लींजिंग है सबसे पहला और जरूरी कदम

    गर्मियों में चेहरे पर धूल, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल जल्दी जमा हो जाता है। इसलिए दिन में दो बार माइल्ड, पीएच-बैलेंस्ड और अल्कोहल-फ्री फेस वॉश से चेहरा साफ करें। ऑयली स्किन वालों के लिए जेल-बेस्ड क्लींजर बेहतर रहते हैं, जबकि ड्राई स्किन वालों को नॉन-फोमिंग क्लींजर चुनना चाहिए। इससे पोर्स साफ रहते हैं और मुंहासों का खतरा कम होता है।

    क्रीम नहीं, जेल और वॉटर-बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनें

    गर्मियों में भारी क्रीम त्वचा को और चिपचिपा बना सकती हैं। ऐसे में हल्के, जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। दिन में दो बार क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग (CTM रूटीन) फॉलो करने से स्किन फ्रेश और हेल्दी बनी रहती है।

    एंटीऑक्सिडेंट सीरम से बढ़ाएं नैचुरल ग्लो

    अपने समर रूटीन में एंटीऑक्सिडेंट सीरम जरूर शामिल करें। विटामिन C जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, कोलेजन को बढ़ावा देते हैं और स्किन को ब्राइट बनाते हैं। साथ ही डाइट में खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और ग्रीन टी शामिल करना भी फायदेमंद रहेगा।

    हाइड्रेशन है सबसे बड़ी कुंजी

    गर्मी में शरीर और त्वचा दोनों को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत हो तो हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। रात में सोने से पहले हाइड्रेटिंग फेस मास्क लगाने से स्किन को एक्स्ट्रा नमी मिलती है और सुबह चेहरा फ्रेश दिखता है।

    हफ्ते में दो बार करें एक्सफोलिएशन

    स्किन से डेड सेल्स हटाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार हल्के स्क्रब से एक्सफोलिएट करें। इससे पोर्स साफ रहते हैं और चेहरा साफ-सुथरा दिखता है। ध्यान रखें, ज्यादा स्क्रबिंग से स्किन को नुकसान भी हो सकता है।

    सनस्क्रीन कभी न भूलें

    गर्मियों में यूवी-ए और यूवी-बी किरणें स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। घर से बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। घर के अंदर रहते हुए भी सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद होता है, क्योंकि धूप की किरणें खिड़कियों से भी अंदर आ सकती हैं।

    हल्का मेकअप और सही टोनर का इस्तेमाल

    भारी मेकअप से बचें, क्योंकि यह पोर्स को बंद कर सकता है और पिंपल्स बढ़ा सकता है। एलोवेरा या खीरा-बेस्ड टोनर का उपयोग करें, जो त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है।

  • क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

    क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय


    नई दिल्ली। आज के समय में प्रदूषण, खराब खान-पान के कारण कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। कई बार हमारे स्क्रीन में भी इसका काफी ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। कई सारे केमिकल के कारण हमारे सुंदर प्राकृतिक वाले होंठ के रंग भी इसमें छीन जाते हैं। और वह धीरे-धीरे कालें पड़ने लगते हैं और फटने लगते हैं। अगर आप भी इससे काफी ज्यादा परेशान रहती हैं तब आप इस ट्रिक को जरूर अपनाएं।

    इस प्रकार मिलेगा फटे होंठ से छुटकारा
    अगर आप भी महंगे लिप बाम और पार्लर के ट्रीटमेंट से थक चुकी हैं, तो प्रकृति के पास आपकी इस समस्या का सबसे सटीक समाधान है। लेकिन घबराइए नहीं! आपके किचन में रखी कुछ चीजें किसी जादुई नुस्खे से कम नहीं हैं। तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं जो आप घर पर ही कर सकती हैं।

    इस प्रकार पाएं गुलाबी होंठ
    फटे होंठ को ठीक करने के लिए चुकंदर काफी कारगर साबित होता है तो चलिए इसका पेस्ट कैसे बनाना है और इसे कैसे लगाना है इन सब के बारे में आपको बताते हैं। सबसे पहले एक छोटे आकार के चुकंदर को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। अब एक सूती कपड़े या छलनी की मदद से उसका गहरा लाल रस निकाल लें।

    एलोवेरा भी मिलाएं
    एक साफ कांच की कटोरी में 2 चम्मच चुकंदर का रस लें और उसमें 1 चम्मच फ्रेश या मार्केट वाला एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे तब तक फेंटें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।अब इसमें नारियल तेल और एक विटामिन-E कैप्सूल को पंचर करके उसका ऑयल निकाल लें और मिक्सचर में डाल दें। यह आपके होंठों को अंदर से पोषण देगा।तैयार जेल को एक छोटी साफ डिब्बी या पुराने लिप बाम कंटेनर में भर लें। इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में स्टोर करना बेहतर होता है।

    इस प्रकार करें उपयोग

    जेल लगाने से पहले चीनी और शहद मिलाकर होंठों को 2 मिनट के लिए हल्के हाथों से स्क्रब करें ताकि डेड स्किन निकल जाए।रात को सोने से पहले इस होममेड जेल की एक पतली परत होंठों पर लगाएं। 1 मिनट के लिए इससे मसाज करके रात भर लगा रहने दें। और सुबह ठंडा पानी से धुलने आपको काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।