सनस्क्रीन धूप से सबसे मजबूत सुरक्षा
हाइड्रेशन अंदर से रखे त्वचा को नमी से भरपूर
पहनावा और समय का ध्यान
सनबर्न और टैनिंग के घरेलू उपाय

हाइड्रेशन अंदर से रखे त्वचा को नमी से भरपूर
पहनावा और समय का ध्यान
सनबर्न और टैनिंग के घरेलू उपाय

गर्दन के काले निशान को इस प्रकार हटाए
बेसन, हल्दी और दही का उबटन यह काफी पुराना नुस्खा है जो टैनिंग हटाने के लिए सबसे बेहतरीन है। बेसन गहराई से सफाई करता है, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को ब्लीच करता है और हल्दी एंटी-सेप्टिक का काम करती है। 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने पर रगड़कर धो लें।
नींबू और शहद का मिश्रण
नींबू को प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है और शहद त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में आधे नींबू का रस मिलाएं। इसे गर्दन पर 15 मिनट लगाकर रखें। यह नुस्खा त्वचा के रंग को हल्का करने में बहुत कारगर है।
आलू का रस
आलू के रस से भी आप गार्डन के काले निशान को जल्द से जल्द मिटा सकते हैं और अच्छा रिजल्ट का सकते हैं। आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है, जो काले घेरे और पिगमेंटेशन को खत्म करने में मदद करता है। एक कच्चा आलू घिसकर उसका रस निकाल लें। इसे रुई की मदद से गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल और कॉफी
एलोवेरा जेल भी किसी प्रकार के निशान साफ करने के लिए काफी कारगर साबित होते हैं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है, जबकि कॉफी एक बेहतरीन स्क्रब का काम करती है जो डेड स्किन को तुरंत हटा देती है। 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। इससे गर्दन की 5 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें और फिर धो लें।

सुबह की शुरुआत सही सफाई से’
त्वचा की देखभाल की पहली शर्त है नियमित और सही क्लीनिंग। सुबह उठकर कॉटन पैड या माइल्ड क्लींजर से चेहरे की सफाई करें, ताकि रातभर जमा ऑयल और गंदगी हट सके। बाहर से लौटने के बाद भी चेहरा जरूर धोएं। ध्यान रखें कि हार्श साबुन या बार-बार स्क्रब करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है। किसी भी स्क्रबर या फेसवॉश का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है। सफाई के बाद मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें। बढ़ती उम्र में त्वचा रूखी होने लगती है, जिससे रिंकल्स जल्दी उभरते हैं। ऐसे में हाइड्रेशन बेहद जरूरी है।
सनस्क्रीन है सबसे बड़ा कवच
धूप में मौजूद यूवी किरणें एजिंग की प्रक्रिया को तेज करती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते समय कम से कम SPF 50 वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। इसे हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाना भी उतना ही अहम है, खासकर अगर आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं। सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्कि हर मौसम में लगाना चाहिए।
सस्ते प्रोडक्ट्स से बचें, एंटीऑक्सीडेंट को अपनाएं
त्वचा पर सस्ते और अनजाने ब्रांड के उत्पाद इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स त्वचा को डैमेज कर सकते हैं। इसके बजाय एंटीऑक्सीडेंट युक्त प्रोडक्ट्स चुनें, जिनमें विटामिन C और विटामिन E जैसे तत्व हों। ये फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और त्वचा को लंबे समय तक युवा बनाए रखने में सहायक होते हैं।
रात की देखभाल भी उतनी ही जरूरी
सोने से पहले मेकअप हटाना अनिवार्य है। मेकअप के साथ सोने से पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे त्वचा बेजान दिखने लगती है। भले ही मेकअप न किया हो, फिर भी चेहरा धोकर ही सोएं।
घरेलू नुस्खों की बात करें तो बेसन, हल्दी, दही, शहद और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा को पोषण देने में मददगार हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले त्वचा के प्रकार को ध्यान में रखना जरूरी है। नियमित देखभाल, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना-ये तीनों मिलकर त्वचा को उम्र के असर से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

क्लींजिंग है सबसे पहला और जरूरी कदम
गर्मियों में चेहरे पर धूल, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल जल्दी जमा हो जाता है। इसलिए दिन में दो बार माइल्ड, पीएच-बैलेंस्ड और अल्कोहल-फ्री फेस वॉश से चेहरा साफ करें। ऑयली स्किन वालों के लिए जेल-बेस्ड क्लींजर बेहतर रहते हैं, जबकि ड्राई स्किन वालों को नॉन-फोमिंग क्लींजर चुनना चाहिए। इससे पोर्स साफ रहते हैं और मुंहासों का खतरा कम होता है।
क्रीम नहीं, जेल और वॉटर-बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनें
गर्मियों में भारी क्रीम त्वचा को और चिपचिपा बना सकती हैं। ऐसे में हल्के, जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। दिन में दो बार क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग (CTM रूटीन) फॉलो करने से स्किन फ्रेश और हेल्दी बनी रहती है।
एंटीऑक्सिडेंट सीरम से बढ़ाएं नैचुरल ग्लो
अपने समर रूटीन में एंटीऑक्सिडेंट सीरम जरूर शामिल करें। विटामिन C जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, कोलेजन को बढ़ावा देते हैं और स्किन को ब्राइट बनाते हैं। साथ ही डाइट में खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और ग्रीन टी शामिल करना भी फायदेमंद रहेगा।
हाइड्रेशन है सबसे बड़ी कुंजी
गर्मी में शरीर और त्वचा दोनों को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत हो तो हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। रात में सोने से पहले हाइड्रेटिंग फेस मास्क लगाने से स्किन को एक्स्ट्रा नमी मिलती है और सुबह चेहरा फ्रेश दिखता है।
हफ्ते में दो बार करें एक्सफोलिएशन
स्किन से डेड सेल्स हटाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार हल्के स्क्रब से एक्सफोलिएट करें। इससे पोर्स साफ रहते हैं और चेहरा साफ-सुथरा दिखता है। ध्यान रखें, ज्यादा स्क्रबिंग से स्किन को नुकसान भी हो सकता है।
सनस्क्रीन कभी न भूलें
गर्मियों में यूवी-ए और यूवी-बी किरणें स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। घर से बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। घर के अंदर रहते हुए भी सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद होता है, क्योंकि धूप की किरणें खिड़कियों से भी अंदर आ सकती हैं।
हल्का मेकअप और सही टोनर का इस्तेमाल
भारी मेकअप से बचें, क्योंकि यह पोर्स को बंद कर सकता है और पिंपल्स बढ़ा सकता है। एलोवेरा या खीरा-बेस्ड टोनर का उपयोग करें, जो त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है।

इस प्रकार मिलेगा फटे होंठ से छुटकारा
अगर आप भी महंगे लिप बाम और पार्लर के ट्रीटमेंट से थक चुकी हैं, तो प्रकृति के पास आपकी इस समस्या का सबसे सटीक समाधान है। लेकिन घबराइए नहीं! आपके किचन में रखी कुछ चीजें किसी जादुई नुस्खे से कम नहीं हैं। तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं जो आप घर पर ही कर सकती हैं।
इस प्रकार पाएं गुलाबी होंठ
फटे होंठ को ठीक करने के लिए चुकंदर काफी कारगर साबित होता है तो चलिए इसका पेस्ट कैसे बनाना है और इसे कैसे लगाना है इन सब के बारे में आपको बताते हैं। सबसे पहले एक छोटे आकार के चुकंदर को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। अब एक सूती कपड़े या छलनी की मदद से उसका गहरा लाल रस निकाल लें।
एलोवेरा भी मिलाएं
एक साफ कांच की कटोरी में 2 चम्मच चुकंदर का रस लें और उसमें 1 चम्मच फ्रेश या मार्केट वाला एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे तब तक फेंटें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।अब इसमें नारियल तेल और एक विटामिन-E कैप्सूल को पंचर करके उसका ऑयल निकाल लें और मिक्सचर में डाल दें। यह आपके होंठों को अंदर से पोषण देगा।तैयार जेल को एक छोटी साफ डिब्बी या पुराने लिप बाम कंटेनर में भर लें। इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में स्टोर करना बेहतर होता है।
इस प्रकार करें उपयोग
जेल लगाने से पहले चीनी और शहद मिलाकर होंठों को 2 मिनट के लिए हल्के हाथों से स्क्रब करें ताकि डेड स्किन निकल जाए।रात को सोने से पहले इस होममेड जेल की एक पतली परत होंठों पर लगाएं। 1 मिनट के लिए इससे मसाज करके रात भर लगा रहने दें। और सुबह ठंडा पानी से धुलने आपको काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

होली खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय, मॉइस्चराइजर की मोटी परत लगाएं
नारियल तेल और हल्दी का इस्तेमाल
होली खेलने के बाद रखें इन बातों का ध्यान जोर से स्क्रबिंग न करें
पहले सादे पानी से धोएं
एलोवेरा जेल लगाएं
आंखों और बालों की सुरक्षा भी जरूरी
हर्बल गुलाल है सुरक्षित विकल्प

सुबह उठकर करें स्किन क्लीनिंग
सुबह उठते ही कॉटन पैड की मदद से चेहरे को साफ करें। इसके साथ ही बाहर से आने के बाद भी स्किन को क्लीन करना जरूरी है। यह धूल, पॉल्यूशन और अन्य मैल को दूर करता है। चेहरे को साफ करने के बाद हमेशा मॉइस्चराइज़र लगाएं, ताकि त्वचा नमी बनी रहे और ड्रायनेस से बचा जा सके।
स्क्रबर और फेशवॉश का चयन
सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल
बाहर जाने से पहले एसपीएफ 50 वाले सनस्क्रीन का उपयोग अनिवार्य करें। सूरज की यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं और एजिंग को तेज करती हैं।
प्रोडक्ट्स में क्वालिटी और एंटीऑक्सीडेंट
सस्ते और चिप स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। हमेशा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर प्रोडक्ट्स का चयन करें। विटामिन C और E त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं और झुर्रियों को कम करने में प्रभावी हैं।
रात को मेकअप हटाना और घरेलू नुस्खे
सोने से पहले हमेशा मेकअप हटा दें। अगर मेकअप नहीं किया है, तब भी चेहरे को पानी से धोकर ही सोएं। त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बेसन, हल्दी, दही, शहद और एलोवेरा त्वचा को पोषण देते हैं और उसे नरम व दमकदार बनाते हैं।

क्यों आती हैं उंगलियों पर झुर्रियां
कब यह चिंता का विषय है
विटामिन B12 की कमी: शरीर में विटामिन B12 की कमी नसों के कामकाज को प्रभावित करती है। इसकी कमी से उंगलियों में बेवजह सिकुड़न हाथों-पैरों में झुनझुनी, थकान और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शाकाहारी लोग इसकी पूर्ति के लिए दूध दही और पनीर का सेवन बढ़ा सकते हैं। डिहाइड्रेशन और थायराइड शरीर में पानी की भारी कमी होने पर त्वचा अपनी लोच खो देती है, जिससे वह झुर्रीदार दिखने लगती है। वहीं थायराइड विकार भी त्वचा के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर उसे ड्राई और सिकुड़ा हुआ बना सकते हैं।
सावधानी कब बरतें

सबसे पहले चेहरे को साफ करें
सुबह उठने के बाद सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ करें। पानी बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही Hydrating face wash यूज करें। इसके बाद चेहरे पर गुलाबजल का स्प्रे करें। गुलाबजल चेहरे पर लगाने से नेचुरल ग्लो आता है।
Vitamin C Serum लगाएं
स्किन को ब्राइट और टाइट बनाने के लिए आप सुबह चेहरा धोने के बाद Vitamin C Serum लगा सकते हैं। इससे दाग-धब्ददबे कम होते हैं। इसके बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं। नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप एलोवेरा जेल लगा सकते है। यह स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है। इसके उपयोग से स्किन सॉफ्ट भी बनी रहती है।
Sunscreen लगाना सबसे जरूरी
सर्दी के मौसम में अगर आप घर पर हैं तो ये न सोचें कि सनस्क्रीन लगाने की क्या जरूरत है। अपनी स्किन को लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए आपको रोजाना इसे लगाना है। SPF 30–50 वाली सनस्क्रीन का चुनाव करें।

एलोवेरा जेल से दाग-धब्बों और मुंहासों से राहत
क्या रखें सावधानी?
खूबसूरत और दमकती त्वचा के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं, बल्कि सही नाइट स्किन केयर रूटीन सबसे अहम है। नारियल तेल, एलोवेरा जेल और गुलाब जल जैसे प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप बिना साइड इफेक्ट अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। नियमित देखभाल से कुछ ही दिनों में चेहरे पर निखार साफ नजर आने लगेगा।