Tag: T20 World Cup 2026

  • टी20 वर्ल्ड कप जीत पर धोनी का खास मैसेज, गौतम गंभीर और टीम इंडिया को दी बधाई, पोस्ट हुई वायरल

    टी20 वर्ल्ड कप जीत पर धोनी का खास मैसेज, गौतम गंभीर और टीम इंडिया को दी बधाई, पोस्ट हुई वायरल


    नई दिल्ली। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शानदार जीत के बाद मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक खास पल चर्चा में आ गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। जीत के तुरंत बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर टीम को बधाई दी, जो तेजी से वायरल हो गई।

    फाइनल मैच के दौरान धोनी वीवीआईपी बॉक्स में मौजूद थे। उनके साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी नजर आए। मैच खत्म होने के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम की उपलब्धि की सराहना करते हुए खास तौर पर मुख्य कोच गौतम गंभीर की तारीफ की।

    धोनी का संदेश बना चर्चा का विषय

    धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है।” इसके साथ ही उन्होंने टीम के शानदार प्रदर्शन और पिछले कुछ समय में हुए बदलावों की भी सराहना की। उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास रचा गया है और यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है। धोनी ने टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनियाभर में मौजूद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को खेलते देखना बेहद खुशी की बात रही। धोनी का “कोच साहब” वाला संबोधन सीधे गौतम गंभीर के लिए था। गंभीर अपनी सख्त और गंभीर छवि के लिए जाने जाते हैं, इसलिए जीत के बाद उनकी मुस्कान को लेकर धोनी की टिप्पणी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही।



    बुमराह की भी जमकर तारीफ

    धोनी ने अपनी पोस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “बुमराह के बारे में अगर कुछ न लिखूं तो ही बेहतर है… चैंपियन गेंदबाज।” दरअसल फाइनल मुकाबले में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लिए और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया।

    भारत ने 96 रन से जीता फाइनल

    फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने 96 रन की बड़ी जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

  • उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान भोलेनाथ से मांगी टीम इंडिया की टी20 विश्व कप 2026 फाइनल जीत की विशेष कृपा

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान भोलेनाथ से मांगी टीम इंडिया की टी20 विश्व कप 2026 फाइनल जीत की विशेष कृपा


    उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को शाम 7 बजे से खेला जाना है। इस अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा आयोजित की गई और भारतीय टीम की खिताबी जीत का आशीर्वाद मांगा गया।

    विशेष पूजा में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ जल और दूध से भगवान का अभिषेक किया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी अक्षय पुजारी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि रंगपंचमी के इस पावन अवसर पर भगवान महाकाल की विशेष पूजा की गई और टीम इंडिया की फाइनल जीत की प्रार्थना की गई। भक्तों ने हृदय से यह प्रार्थना की कि टीम इंडिया इतिहास रचते हुए टी20 विश्व कप का खिताब जीत सके।

    महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने बताया कि उन्होंने बाबा महाकाल के चरणों में निवेदन किया है कि वह भारतीय टीम को न्यूजीलैंड को हराकर विश्व चैंपियन बनने का आशीर्वाद दें। भक्तों में इस अवसर पर उत्साह और श्रद्धा का मिश्रण साफ देखा गया। भरुच से आए जयेश ने भी भगवान महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि टीम इंडिया को जीत मिले और वह अपने देश को गर्वित करे।

    उज्जैन ही नहीं, राजस्थान के चुरु में भी क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने की दुआ की। युवाओं ने कहा कि फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें दबाव में होंगी, लेकिन भारतीय टीम को जीत हासिल कर इतिहास बदलना है। टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक भारतीय टीम ने कभी फाइनल में जीत नहीं दर्ज की है और यही चुनौती इसे और रोमांचक बनाती है।

    क्रिकेट फैंस ने अपनी उम्मीद जताई कि अगर भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 के आसपास स्कोर बना ले और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन और टिम साइफर्ट के विकेट शुरुआती ओवरों में निकल जाएं, तो टीम की जीत की संभावना और बढ़ जाएगी। उनके अनुसार टीम इंडिया का संतुलित प्रदर्शन और गेंदबाजी विभाग की तेज़ी टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

    टीम इंडिया लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के करीब है। अगर भारतीय टीम खिताब जीतने में सफल होती है, तो यह लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही कुल तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। इस अवसर पर पूरी भारतवर्ष में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है और महाकाल मंदिर में आयोजित पूजा ने इसे और भी खास बना दिया है।

    भगवान महाकाल के आशीर्वाद के साथ अब भारतीय टीम मैदान में उतरने के लिए तैयार है। फैंस की उम्मीद है कि यह प्रार्थना और भक्ति भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी और भारत एक बार फिर टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम करेगा।

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला, ICC अध्यक्ष जय शाह ने दी शुभकामनाएं

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला, ICC अध्यक्ष जय शाह ने दी शुभकामनाएं

    नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल अब बस कुछ घंटे दूर है। यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आईसीसी के अध्यक्ष Jay Shah ने इस मौके पर दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह टूर्नामेंट रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहा है और इसमें एसोसिएट देशों के शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिले हैं। अब समय है भारत और न्यूजीलैंड को फाइनल के लिए गुड लक कहने का जो भारी दर्शक संख्या के सामने खेला जाएगा और जिसे करोड़ों लोग देखेंगे।

    टी20 विश्व कप 2026 ने क्रिकेट के इतिहास में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अकेले भारत में दर्शकों की संख्या 500 मिलियन को पार कर गई है, जो किसी भी टी20 विश्व कप में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। आईसीसी की स्ट्रीमिंग सर्विस ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। भारत और वेस्टइंडीज के सुपर 8 मैच के दौरान स्ट्रीमिंग की उच्चतम संख्या 2024 के फाइनल रिकॉर्ड को पार कर गई।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ICC ने अपने वीडियो व्यूज में नया मील का पत्थर पार किया। ICC ने कुल 10 बिलियन वीडियो व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है और 2024 में हासिल किए गए 16 बिलियन व्यूज को पार करने की राह पर है। इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे सेमीफाइनल ने JioHotstar पर 65.2 मिलियन दर्शकों की पीक डिजिटल कंसंट्रेशन दर्ज की, जो दुनिया में किसी भी लाइव इवेंट के लिए सबसे अधिक है।

    2026 के टी20 विश्व कप में मुकाबले काफी रोमांचक और उलटफेर से भरे रहे। ग्रुप स्टेज में 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया और हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर 8 में पहुंचीं। शुरुआत में ही बड़ी टीमों का परीक्षण हुआ जबकि जिम्बाब्वे, नेपाल और इटली जैसी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गए और पाकिस्तान को सुपर-8 में जगह नहीं मिली।

    सुपर-8 स्टेज ने मुकाबले और कड़े कर दिए। आठ क्वालिफाई करने वाली टीमों भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को दो ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से केवल शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को परास्त कर फाइनल की टिकट पक्की की।

    ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबलों से भरे इस टूर्नामेंट में फाइनल का इंतजार करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा उत्सव साबित होने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला न सिर्फ टीमों की तकनीक और रणनीति की परीक्षा है बल्कि दर्शकों के लिए भी रोमांचक और यादगार पल लेकर आएगा। जय शाह ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मुकाबला क्रिकेट इतिहास में यादगार रहेगा।

  • टी20 विश्व कप 2026: हार्दिक पांड्या का जेन मोड और बेथेल का रन-आउट..

    टी20 विश्व कप 2026: हार्दिक पांड्या का जेन मोड और बेथेल का रन-आउट..


    अहमदाबाद। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 रन से जीत दर्ज की। मैच के निर्णायक पलों में युवा इंग्लिश बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शतक बनाया और अपनी टीम के लिए रन चेज को आसान बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन आखिरी ओवर में भारत के हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर संजू सैमसन की सूझबूझ ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

    मैच के 20वें ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी। बेथेल ने पहली गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की दिशा में शॉट मारा, जो पांड्या के पास स्कूप होकर आया। पांड्या ने गेंद स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया। बेथेल दूसरी रन के लिए दौड़े, लेकिन क्रीज तक नहीं पहुँच पाए और रन-आउट हो गए। इस विकेट के साथ ही इंग्लैंड की जीत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।

    बीसीसीआई टीवी के एक वीडियो में हार्दिक पांड्या ने उस पल को याद किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें दो रास्ते नजर आ रहे थे। उनका दिल तेजी से धड़क रहा था, लेकिन उन्होंने खुद को ‘जेन मोड’ में रखा। पांड्या ने बताया, “बेथेल ऐसे बल्लेबाज थे जिन्हें मुझे आउट करना था। मुझे पता था कि अगर मैं शांत रहकर सही दिशा में थ्रो करूंगा तो काम पूरा होगा।”

    उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने थोड़ा और स्टंप के करीब फेंकने का इरादा रखा था, लेकिन टीम की योजना सफल रही और विकेट हासिल हो गया। इस रन-आउट के बाद टीम ने जोरदार जश्न मनाया। पांड्या ने मजाक में बताया कि उनके उत्साह का एक कारण यह भी था कि उनका बेटा और बेटी माहिका भी वहां मौजूद थे और उन्होंने चाहा कि उनका परिवार इस पल का आनंद उठाए।

    हार्दिक पांड्या ने उस मैच में 19वां ओवर भी फेंका, जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 रन दिए और टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके शांत और निर्णायक अंदाज ने भारत को फाइनल में पहुँचने में मदद की और इंग्लैंड की जीत की राह को रोक दिया।

    इससे यह साफ हो गया कि हार्दिक पांड्या न सिर्फ एक आक्रामक खिलाड़ी हैं बल्कि तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी शांत रहकर टीम के लिए निर्णायक योगदान दे सकते हैं। उनकी यह रणनीति और जेन मोड में रहने की क्षमता ही भारतीय टीम को फाइनल की राह पर ले गई।

  • T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सेलिब्रिटी जलवा राहा कपूर की क्यूट हरकतों ने जीता दिल वरुण धवन और अनिल कपूर भी दिखे स्टेडियम में

    T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सेलिब्रिटी जलवा राहा कपूर की क्यूट हरकतों ने जीता दिल वरुण धवन और अनिल कपूर भी दिखे स्टेडियम में


    नई दिल्ली । आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई वोल्टेज मैच में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर था और स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों के बीच बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी इस मुकाबले का लुत्फ उठाती नजर आईं। भारत की जीत के साथ ही स्टेडियम में मौजूद फैंस और सेलेब्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

    हालांकि इस पूरे मुकाबले के दौरान अगर किसी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा तो वह थीं अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में नन्हीं राहा अपने माता पिता के साथ स्टैंड्स में बैठकर टीम इंडिया को चीयर करती दिखाई दीं। कभी वह खुशी से ताली बजाती नजर आईं तो कभी मैच के रोमांचक पलों पर मुस्कुराती हुई दिखाई दीं। एक पल ऐसा भी आया जब स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक तालियों की लय में टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे थे और राहा भी उसी अंदाज में तालियां बजाने लगीं। उनकी यह मासूम हरकत वहां मौजूद लोगों के साथ साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीतती नजर आई।

    राहा की इन प्यारी हरकतों को देखकर उनकी मां आलिया भट्ट भी मुस्कुराती नजर आईं और परिवार के साथ मैच का आनंद लेती रहीं। रणबीर कपूर भी कई मौकों पर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए। स्टेडियम में मौजूद कैमरों ने कई बार इस स्टार परिवार को कैद किया और इसके वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

    इस अहम सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में कई और बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे थे। अभिनेता वरुण धवन और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर को भी स्टैंड्स में बैठकर टीम इंडिया को चीयर करते देखा गया। दोनों सितारे मैच के रोमांचक पलों के दौरान तालियां बजाते और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

    वहीं क्रिकेट जगत की भी कई बड़ी हस्तियां इस मुकाबले का हिस्सा बनीं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ स्टेडियम में मौजूद थे और मैच का आनंद लेते दिखाई दिए। इसके अलावा उद्योगपति परिवार से नीता अंबानी और आकाश अंबानी भी इस हाई प्रोफाइल मुकाबले को देखने पहुंचे थे। भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल भी स्टेडियम में मौजूद रहे और उन्होंने भी इस रोमांचक मैच का लुत्फ उठाया।

    अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में काफी मजबूत माना जा रहा था। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी शानदार संघर्ष किया और मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा लेकिन आखिरकार वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया।

    इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा जहां दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए आमने सामने होंगी। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप का खिताब अपने नाम कर सकती है।

  • न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

    न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स


    नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को बुरी तरह हरा दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे कीवी टीम ने मात्र 12.5 ओवर में 9 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस मैच में फिन एलन ने 33 गेंदों पर तूफानी शतक जड़कर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया और वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    सबसे तेज शतक और नॉकआउट की धाक
    फिन एलन ने 33 गेंदों में शतक बनाकर टी20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज सेंचुरी का नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले क्रिस गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था। इसके अलावा फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान का 2009 सेमीफाइनल में 96 रनों का रिकॉर्ड था।

    फुल मेंबर टीम के खिलाफ शतक और बाउंड्री का जलवा
    फिन एलन टी20 क्रिकेट में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर बांग्लादेश और रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया था। इस पारी में फिन एलन ने 18 बाउंड्री (10 चौके और 8 छक्के) मारी, जो टी20 वर्ल्ड कप की किसी पारी में सबसे ज्यादा हैं। उनके आठ छक्के न्यूजीलैंड के लिए किसी पारी में सबसे ज्यादा हैं और यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में किसी खिलाड़ी के लिए भी सर्वाधिक हैं।

    बाउंड्री रन का रिकॉर्ड
    फिन एलन ने 88 रन बाउंड्री से बनाकर टी20 वर्ल्ड कप की किसी पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री रन का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले क्रिस गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 88 रन बाउंड्री से बनाए थे।

  • रोहित शर्मा की भविष्यवाणी सच हुई: संजू सैमसन का धमाका, सेमीफाइनल का टिकट बन गया सुनिश्चित

    रोहित शर्मा की भविष्यवाणी सच हुई: संजू सैमसन का धमाका, सेमीफाइनल का टिकट बन गया सुनिश्चित


    नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने एक यादगार पल देखा, जब संजू सैमसन ने अपनी शानदार पारी से टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। इस मौके से पहले ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सैमसन को प्रेरित किया था, कहा, “दुखी मत हो, यह टूर्नामेंट लंबा है, मौका कभी भी आ सकता है।”

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच हुई थी। उस दिन रोहित शर्मा, जो टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर थे, मैदान पर मौजूद थे।टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच हुई थी। उस दिन रोहित शर्मा, जो टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर थे, मैदान पर मौजूद थे। उन्हें पता था कि संजू सैमसन अभी प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने सैमसन से कहा कि मौके के लिए तैयार रहो।

    संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विनिंग टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन उस टूर्नामेंट में उनका खेल नहीं हुआ था। 2026 के लिए टीम में शामिल होने के बावजूद, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा। इसके चलते ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को मिली और सैमसन बाहर बैठ गए।

    7 फरवरी को ICC ने रोहित और सैमसन का वीडियो शेयर किया, जिसमें रोहित कहते हैं, “दुखी मत हो भाई, यह लंबा टूर्नामेंट है और मौका कभी भी आ सकता है।” संजू सैमसन का जवाब था, “मैं ठीक हूं।” यह बातचीत उनकी वापसी और प्रदर्शन का संकेत बन गई।

    सुपर 8 में संजू सैमसन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पहले मैच में उन्होंने 8 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन दूसरे मैच में 15 गेंदों में 24 रन बनाए। 1 मार्च को उन्होंने धमाकेदार 97 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। इस पारी ने न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि फैंस और क्रिकेट विश्लेषकों को भी रोमांचित कर दिया।

    रोहित शर्मा की भविष्यवाणी सच साबित हुई। संजू सैमसन ने सही समय पर सही मौके का फायदा उठाकर सबका दिल जीत लिया और साबित कर दिया कि क्रिकेट में धैर्य, तैयारी और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं।

  • Sanju Samson का इमोशनल जश्न चर्चा में, हेलमेट फेंकने पर ICC की कार्रवाई पर फैन्स की नजर

    Sanju Samson का इमोशनल जश्न चर्चा में, हेलमेट फेंकने पर ICC की कार्रवाई पर फैन्स की नजर


    नई दिल्ली । आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को 196 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे संजू सैमसन की धमाकेदार पारी की बदौलत 4 गेंद पहले हासिल कर लिया गया।

    संजू ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के लगाकर नाबाद 97 रन बनाए। मैच जीतते ही संजू भावनाओं में बह गए। उन्होंने अपना हेलमेट हवा में उछाला और दोनों हाथ उठाकर ईश्वर का धन्यवाद किया। यह पल उनके संघर्ष और दबाव को दर्शाता है लेकिन यही जश्न अब उनके लिए संभावित मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

    ICC पर संभावित कार्रवाई

    आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट खिलाड़ियों के व्यवहार पर सख्ती से नजर रखता है। नियमों के अनुसार मैदान पर हेलमेट या बल्ला फेंकना अनुचित आचरण माना जा सकता है। ऐसे मामलों में खिलाड़ी पर मैच फीस का जुर्माना डिमेरिट प्वाइंट्स या निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है। इसका उद्देश्य केवल अनुशासन बनाए रखना नहीं बल्कि खिलाड़ियों अंपायरों और मैदान पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

    संजू सैमसन का यह जश्न IPL 2023 के उस वाकये की याद दिलाता है जब आवेश खान ने लखनऊ सुपर जायंट्स की 1 विकेट से जीत के बाद हेलमेट जमीन पर फेंक दिया था और उन्हें आचार संहिता का उल्लंघन करने पर फटकार मिली थी।

    फिलहाल संजू की शानदार पारी और भारत की सेमीफाइनल एंट्री चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फैन्स उनकी भावनाओं और समर्पण की सराहना कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ICC इस इमोशनल जश्न को सामान्य माना जाएगा या नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

  • जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, लेकिन भारत में फंसी टीम; दुबई हवाई अड्डे की बंदी बनी रुकावट

    जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, लेकिन भारत में फंसी टीम; दुबई हवाई अड्डे की बंदी बनी रुकावट


    नई दिल्ली । T20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे का सफर सुपर 8 चरण में ही समाप्त हो गया। रविवार 1 मार्च को नई दिल्ली में खेले गए आखिरी सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो गया। हालांकि इस हार के बाद भी टीम स्वदेश वापसी की राह में कई बाधाओं का सामना कर रही है।

    मुख्य वजह है पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुबई हवाई अड्डे के बंद होने का मामला। जिम्बाब्वे की टीम को दुबई से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी लेकिन हवाई अड्डे की बंदी के चलते उनकी यात्रा योजना अनिश्चित हो गई। मुख्य कोच जस्टिन सैम्पसन ने कहा कि रविवार को मैच के दौरान टीम को कोई नई जानकारी नहीं दी गई थी और खिलाड़ियों का पूरा ध्यान खेल पर ही था। उन्होंने बताया जब हमने मैच शुरू किया था तब कोई अपडेट नहीं था। उसके बाद पूरा ध्यान खेल पर रहा। तब से मुझे कोई सूचना नहीं मिली है।

    जिम्बाब्वे टीम के हरफनमौला खिलाड़ी क्रेग एर्विन भी दुबई में फंसे हैं और अब उनके लिए अदीस अबाबा स्थित इथियोपियन एयरलाइंस के जरिए स्वदेश लौटना एक संभावित विकल्प बन सकता है। ICC ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह भारत और श्रीलंका में आयोजित टी20 विश्व कप से लौट रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों का इंतजाम कर रही है। यह कदम अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हालिया हमलों के कारण उत्पन्न हवाई व्यवधान को देखते हुए उठाया गया है।

    मुख्य कोच सिकंदर रजा की अगुआई वाली टीम सोमवार सुबह तीन अलग-अलग चरणों में दिल्ली से रवाना होने वाली थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद यह योजना स्थगित कर दी गई। सैमन्स ने कहा कि इस स्थिति के बावजूद टीम का ध्यान मैदान पर ही रहा।

    दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अभी भी टूर्नामेंट में है और उनका सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की स्थिति खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय रही है लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि टीम का पूरा ध्यान खेल पर बना रहेगा।

    इस बीच जिम्बाब्वे टीम और आईसीसी दोनों की कोशिशें जारी हैं ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके। फिलहाल टीम की वापसी का मार्ग और समय पूरी तरह से हवाई मार्ग की स्थिति पर निर्भर है।

  • सेमीफाइनल की राह मुश्किल लेकिन नामुमकिन नहीं, ऐसे पहुंच सकता है पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम चार में

    सेमीफाइनल की राह मुश्किल लेकिन नामुमकिन नहीं, ऐसे पहुंच सकता है पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अंतिम चार में


    नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और ग्रुप-2 में समीकरण हर मैच के साथ बदल रहे हैं। न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 61 रनों से हराकर न सिर्फ उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया बल्कि सेमीफाइनल की अपनी दावेदारी भी मजबूत कर ली। इस जीत के साथ कीवी टीम 3 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अब भी दौड़ में है लेकिन उसकी किस्मत अब पूरी तरह दूसरों के नतीजों पर निर्भर हो चुकी है।

    न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला सुपर-8 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इसके बाद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर खुद को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया। अब पाकिस्तान के सामने साफ समीकरण है उसे अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना ही होगा और वह भी बड़े अंतर से।

    पाकिस्तान का अगला मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका से है। सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए इस मैच में जीत अनिवार्य है। लेकिन उससे पहले 27 फरवरी को न्यूजीलैंड का सामना पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होगा। अगर न्यूजीलैंड यह मुकाबला जीत जाती है तो पाकिस्तान बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान की पहली उम्मीद इंग्लैंड की जीत पर टिकी है।

    मान लीजिए इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा देता है तब भी पाकिस्तान का काम आसान नहीं होगा। उस स्थिति में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों के 3-3 अंक हो सकते हैं और फैसला नेट रन रेट से होगा। फिलहाल न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 है जबकि पाकिस्तान का -0.461। यह बड़ा अंतर है जिसे पाटने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

    समीकरणों के अनुसार अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को 15 रन से हराता है तो पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 55 रन से जीत हासिल करनी होगी। वहीं अगर इंग्लैंड सिर्फ 1 रन से जीतता है तो पाकिस्तान को 69 रन से जीत दर्ज करनी पड़ेगी। यानी इंग्लैंड की जीत जितनी छोटी होगी पाकिस्तान पर उतना ही ज्यादा दबाव बढ़ेगा।

    सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के लिए यह चुनौती कठिन जरूर है लेकिन असंभव नहीं। टीम को न सिर्फ शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी होगी बल्कि मैच की रणनीति भी नेट रन रेट को ध्यान में रखकर बनानी होगी। अब नजरें इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले पर टिकी हैं