Tag: T20 World Cup 2026

  • T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

    T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार


    नई दिल्‍ली । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा बयान दे दिया जिससे विवाद खड़ा हो गया। भारत के खिलाफ मिली 61 रनों की हार पर सवाल पूछे जाने पर शादाब ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए उनका मजाक उड़ाया। शादाब ने कहा कि पुराने दिग्गज खिलाड़ियों की अपनी राय होती है, लेकिन वे वही नहीं कर पाए जो वर्तमान टीम ने किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराया है, इसलिए आलोचना सामान्य है। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ किया कि टीम के पूर्व खिलाड़ियों का अपमान या मजाक करना स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में ऐसे बयान देने से बचा जाए।

    शादाब खान के बयान पर PCB की फटकार

    टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के खिलाफ मिली जीत का जिक्र करते हुए शादाब खान ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों पर कटाक्ष किया। शादाब उस टीम का हिस्सा थे और यह आईसीसी इवेंट्स में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एकमात्र जीत थी। सूत्रों ने पीसीबी के हवाले से बताया कि बोर्ड ने शादाब के बयानों से नाराजगी जताई और उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी। यह विवाद पाकिस्तान की नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद सामने आया। पीसीबी ने टीम मैनेजर के जरिए शादाब को स्पष्ट संदेश दिया कि टीम के पूर्व महान खिलाड़ियों के लिए अपमानजनक या मजाकिया भाषा का प्रयोग न किया जाए।

    पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान रखने की दी हिदायत

    सूत्रों के अनुसार, नवीद चीमा ने शादाब खान को फोन करके समझाया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी हद पार कर दी थी। उन्हें बताया गया कि सभी पूर्व खिलाड़ी, जिनमें उनके ससुर सकलैन मुश्ताक भी शामिल हैं, इज्‍जतदार और महान खिलाड़ी हैं। शादाब को उनकी इज्‍जत का ध्यान रखना चाहिए और अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने अन्य खिलाड़ियों से भी कहा है कि वे अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें और प्रेस कांफ्रेंस या इंटरव्यू में अपनी हद पार न करें। बता दें कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में पहुंच चुका है, जहां टीम का सामना श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से होगा।

  • T20 World Cup: 0,0,0… अभिषेक शर्मा का टोटका नहीं आया काम! टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 'डक' का अनचाहा रिकॉर्ड बना

    T20 World Cup: 0,0,0… अभिषेक शर्मा का टोटका नहीं आया काम! टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 'डक' का अनचाहा रिकॉर्ड बना


    नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मैच खेलने के बाद भी अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला है. यूएसए के खिलाफ गोल्डन डक होने के बाद वह नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ और बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ वह पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हुए. लगातार 3 बार शून्य पर आउट हुए दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

    अभिषेक शर्मा जब नीदरलैंड के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले टीम के साथ राष्ट्रगान के लिए आए, तब उन्होंने अर्शदीप सिंह की जर्सी पहन रखी थी. सभी का ध्यान उस पर गया, फिर उन्होंने इस जर्सी को बदलकर मोहम्मद सिराज के नाम वाली जर्सी पहन ली. तब फैंस को लगा कि अभिषेक कहीं पिछले दोनों मैच में शून्य पर आउट होने के बाद तो ऐसा नहीं कर रहे हैं? हालांकि ये जर्सी बदलना भी काम नहीं आया. अभिषेक लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गए. नीदरलैंड के स्पिनर आर्यन दत्त ने उन्हें पहली ही ओवर में बोल्ड कर दिया. अभिषेक बड़ा शॉट मारना चाहते थे, लेकिन गेंद को जज नहीं कर पाए.

    अभिषेक के नाम दर्ज अनचाहा रिकॉर्ड

    दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वह अब आशीष नेहरा के साथ टॉप पर हैं. ओवरऑल लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान टॉप पर हैं, दोनों 5-5 बार डक पर आउट हुए हैं.

    हालांकि भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के चारों मैचों में जीतकर सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी है. उम्मीद है कि अभिषेक सुपर-8 के मैचों में अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आएंगे. भारत का अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को है. नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे पर बात करते हुए अभिषेक को एक सलाह दी. उन्होंने कहा कि अभिषेक को पहले एक रन लेने के बारे में सोचना चाहिए. उसके बाद वह बैटिंग अपने अंदाज में कर सकते हैं.

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला


    नई दिल्ली । आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के 35 मुकाबलों के बाद सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। पहले ही भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई कर लिया था, जबकि पाकिस्तान आखिरी टीम बनकर सुपर-8 में जगह बनाने में सफल रहा। अब ये आठों टीमें दो ग्रुप में बंटकर खिताबी जंग के अगले चरण में उतरेंगी, जहां हर मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करेगा।

    सुपर-8 का आगाज 21 फरवरी से होगा और लीग चरण के मैच 1 मार्च तक खेले जाएंगे। इसके बाद 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल और 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में 21 फरवरी को न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे टकराव होगा।

    टीम इंडिया की निगाहें 22 फरवरी को अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जब दोपहर 3 बजे श्रीलंका और इंग्लैंड की भिड़ंत कैंडी में होगी, जबकि शाम 7 बजे अहमदाबाद में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। यही मुकाबला टीम इंडिया के सुपर-8 अभियान की शुरुआत भी है।

    भारत का सुपर-8 शेड्यूल इस प्रकार है:

    22 फरवरी: साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)

    26 फरवरी: जिम्बाब्वे (चेन्नई)

    1 मार्च: वेस्टइंडीज (कोलकाता)

    तीनों मुकाबले अलग परिस्थितियों और विकेट पर खेले जाएंगे, जो टीम इंडिया की बल्लेबाजी की गहराई और गेंदबाजी की विविधता की असली परीक्षा लेंगे। सुपर-8 में छोटी सी चूक भी टीम के लिए महंगी साबित हो सकती है।

    सुपर-8 में जगह बनाने वाली सभी टीमें 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी स्वत: क्वालिफाई कर गई हैं। को-होस्ट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। इसके अलावा 9 मार्च तक आईसीसी टी20I रैंकिंग में शीर्ष तीन अतिरिक्त टीमों को भी 12 ऑटोमैटिक क्वालिफायर की सूची में शामिल किया जाएगा।

    अब सबकी नजरें 22 फरवरी पर टिकी हैं, जब भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में अपनी शुरुआत करेगा। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल की राह मजबूत करेगी और खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाएगी।

  • T20 WC से 5 टीमें हुईं बाहर, 5 पहुंची सुपर 8 में, जाने क्या है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के हाल?

    T20 WC से 5 टीमें हुईं बाहर, 5 पहुंची सुपर 8 में, जाने क्या है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के हाल?


    नई दिल्‍ली । भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पॉइंट्स टेबल हर दिन दिलचस्प होती जा रही है। टूर्नामेंट को शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं और कुल 30 मुकाबले अब तक खेले गए हैं। लीग फेज में कुल 40 मुकाबले खेले जाने हैं। अभी तक सिर्फ एक ही ग्रुप की स्थिति स्पष्ट हुई है कि उसमें से कौन सी टीमें एलिमिनेट हुई हैं और कौन सी दो टीमों ने सुपर 8 का टिकट कटाया है। कुलमिलाकर 20 में से 5 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं जबकि 5 टीमों को सुपर 8 का टिकट मिल गया है। 10 टीमों के बीच अब 3 पायदानों के लिए लड़ाई हो रही है जिनमें ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमें शामिल हैं।

    ग्रुप ए की बात करें तो इसमें से भारतीय टीम ने सुपर 8 का टिकट कटा लिया है जबकि नामीबिया की टीम 3 मैच हारने के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस ग्रुप में पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर यूएसए है जो 4 में से दो मैच जीत चुकी है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है जिसने 3 में से 2 मैच जीते हैं। नीदरलैंड ने 3 में से एक मैच जीता है जो चौथे स्थान पर है। सबसे आखिरी पायदान पर नामीबिया है।

    ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप की भी हालत ग्रुप ए जैसी ही है। एक टीम ने सुपर 8 में जगह बना ली है जबकि एक टीम इस ग्रुप से एलिमिनेट हो गई है। श्रीलंका ने 3 मैच जीतकर सुपर 8 में जगह पक्की की है जबकि ओमान की टीम तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है जो पांचवें पायदान पर है। दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है जिसने दोनों पहले मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया 3 में से एक मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर आयरलैंड है जिसने भी 3 में से एक मैच जीता है।

    ग्रुप सी की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस ग्रुप की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है जो क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर ग्रुप फेज को समाप्त करेंगी। पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड है जो 3 में से एक मैच जीती है इटली का भी यही हाल है और नेपाल ने तीनों मैच हारे हैं। स्कॉटलैंड इटली और ओमान की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

    ग्रुप डी की बात करें तो इस ग्रुप से सिर्फ साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है। बाकी चारों टीमें अभी टूर्नामेंट में जीवित हैं। हालांकि आज होने वाले मैच में न्यूजीलैंड ने कनाडा को हरा दिया तो फिर न्यूजीलैंड को भी सुपर 8 का टिकट मिल जाएगा। इस स्थिति में अफगानिस्तान यूएई और कनाडा की टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो जाएगी। अगर कनाडा ने उलटफेर किया तो पॉइंट्स टेबल और दिलचस्प हो जाएगी।

  • टी20 वर्ल्ड कप अंकतालिका: अफ्रीका की 'सुपर' एंट्री, ओमान वर्ल्ड कप से बाहर; आज महामुकाबले में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान!

    टी20 वर्ल्ड कप अंकतालिका: अफ्रीका की 'सुपर' एंट्री, ओमान वर्ल्ड कप से बाहर; आज महामुकाबले में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान!


    नई दिल्‍ली । भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुँच गया है। शनिवार, 14 फरवरी तक कुल 24 लीग मुकाबले पूरे हो चुके हैं और अब सुपर-8 की तस्वीर धुंधली से साफ होने लगी है। जहाँ एक तरफ दक्षिण अफ्रीका ने अपने ग्रुप में दबदबा बनाते हुए अगले दौर के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, वहीं ओमान की टीम टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।
    ग्रुप-ए: भारत और पाकिस्तान का दबदबाग्रुप-ए में शनिवार को कोई मैच नहीं था, लेकिन स्थिति दिलचस्प बनी हुई है। टीम इंडिया 4 अंकों और बेहतरीन +3.050 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर बनी हुई है। पाकिस्तान भी अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। आज होने वाला भारत बनाम पाकिस्तान” महामुकाबला न केवल ग्रुप की टॉप टीम तय करेगा, बल्कि सुपर-8 की राह को और आसान बना देगा। यूएसए और नीदरलैंड 2-2 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, जबकि नामीबिया अब तक खाता खोलने में नाकाम रही है।
    ग्रुप-बी: ओमान का सपना टूटाइस ग्रुप से बड़ी खबर यह है कि ओमान की टीम टूर्नामेंट से बाहर (Eliminate) हो गई है। लगातार तीन हार के बाद ओमान के लिए अब आगे कोई रास्ता नहीं बचा है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे 4-4 अंकों के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात यह है कि वह तीसरे स्थान पर है और उसे अभी ओमान जैसी कमजोर टीम से खेलना बाकी है, जिससे उनकी सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा हैं।ग्रुप-सी: इंग्लैंड की वापसी और वेस्टइंडीज का जलवामेजबान वेस्टइंडीज इस ग्रुप में अपने दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है।
    हालांकि, इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए टॉप-2 में जगह बना ली है। इंग्लैंड के 3 मैचों में 4 अंक हैं। स्कॉटलैंड और इटली 2-2 अंकों के साथ रेस में बने हुए हैं, जबकि नेपाल की टीम लगातार दो हार के बाद मुश्किल में नजर आ रही है।ग्रुप-डी: दक्षिण अफ्रीका की ‘हैट्रिक’ जीतग्रुप-डी में दक्षिण अफ्रीका ने जीत की हैट्रिक लगाकर 6 अंक हासिल कर लिए हैं और सुपर-8 की दहलीज पर खड़ी है। हालांकि, आधिकारिक ‘क्वालीफाइड’ टैग मिलना अभी बाकी है क्योंकि न्यूजीलैंड (4 अंक) और यूएई अभी भी गणितीय रूप से चुनौती पेश कर सकते हैं।
    अफगानिस्तान और कनाडा के लिए राहें लगभग बंद हो चुकी हैं क्योंकि वे अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुके हैं।पॉइंट्स टेबल एक नजर में (Top Teams)ग्रुपशीर्ष टीममैचजीतअंकनेट रन रेटग्रुप Aभारत224+3.050ग्रुप Bश्रीलंका224+3.125ग्रुप Cवेस्टइंडीज224+1.625ग्रुप Dदक्षिण अफ्रीका336+1.477शॉर्ट डिस्क्रिप्शन (Hindi):टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 के करीब पहुँच गई है, जबकि ओमान लगातार तीन हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। भारत और पाकिस्तान आज महामुकाबले में आमने-सामने होंगे।
  • टी20 वर्ल्ड कप: भारत का शानदार प्रदर्शन, लेकिन सैमसन और अभिषेक शर्मा की स्थिति ने बढ़ाई टीम मैनेजमेंट की चिंता

    टी20 वर्ल्ड कप: भारत का शानदार प्रदर्शन, लेकिन सैमसन और अभिषेक शर्मा की स्थिति ने बढ़ाई टीम मैनेजमेंट की चिंता


    नई दिल्ली।टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने यूएसए और नामीबिया के खिलाफ अपने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से होने वाले महा मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खेमे में चिंता की लकीर साफ दिख रही है। विशेषकर संजू सैमसन की फार्म और अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट बेचैन है।

    पहले मैच में भारत ने यूएसए को हराकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की। इसके बाद नामीबिया को मात दी, जिसमें टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों इकाइयों ने दमदार प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती रन बनाकर टीम को बढ़त दिलाई, ईशान किशन ने तूफानी अंदाज दिखाया और हार्दिक पांड्या ने विपक्षी गेंदबाजी पर दबदबा बनाया।

    दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने मजबूती दिखाई। हार्दिक पांड्या की जबरदस्त बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और भारत का आत्मविश्वास बढ़ाया। इन जीतों के बाद टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने रणनीतिक कदमों और मानसिक तैयारी में जुटी हुई है।

    हालांकि नामीबिया के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रन बनाए लेकिन पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि यह फार्म टीम के लिए चिंता का विषय है। गावस्कर के मुताबिक सैमसन का आउट होना जिस क्षेत्र में हुआ, वह पहले भी उनके विकेट का कारण रहा है, जो तकनीकी कमजोरी या मानसिक अस्थिरता का संकेत देता है।

    गावस्कर ने कहा कि अगर अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं होते, तो सैमसन को टीम में जगह मिलेगी और उनसे बड़ी उम्मीदें जुड़ी होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सैमसन ने अब न्यूजीलैंड के खिलाफ न बनाए गए रन बना लिए होंगे, लेकिन उनकी निरंतरता टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।

    टीम इंडिया का कुल प्रदर्शन फिलहाल शानदार रहा है। ईशान किशन की बल्लेबाजी और हार्दिक पांड्या की खेल भावना ने टीम को मजबूती दी है। इसके बावजूद, पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले में सैमसन की अस्थिरता और अभिषेक शर्मा की फिटनेस टीम की रणनीति और संतुलन के लिए निर्णायक साबित होंगे।

    15 फरवरी का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा माना जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता और विश्व स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। टीम इंडिया इस मैच में रणनीति और खिलाड़ियों के चयन को लेकर गंभीर निर्णय ले रही है।

    अनुभवी बल्लेबाजों की भरमार भारत को विकल्प देती है। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या सभी ने अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी है। लेकिन पाकिस्तान मुकाबले में मानसिक मजबूती, टीम चयन और सैमसन की निरंतरता तय करेगी कि टीम किस प्रकार से मैदान पर दिखती है।

    गावस्कर ने टीम इंडिया के लिए आशावादी रुख अपनाया है लेकिन साथ ही कहा कि बड़े मुकाबलों में भरोसेमंद प्रदर्शन आवश्यक है। संजू सैमसन की स्थिति और अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर नजर बनाए रखना टीम मैनेजमेंट के लिए प्राथमिक चुनौती बनी हुई है। टीम इंडिया चुनौतीपूर्ण मुकाबले के लिए तैयार है लेकिन अंतिम रूप से रणनीति और चयन ही भारत के सपनों को आगे ले जाने का फैसला करेंगे।

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026: अभिषेक शर्मा ने दी हेल्थ अपडेट, पाकिस्तान मुकाबले से पहले फैंस में उत्सुकता

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: अभिषेक शर्मा ने दी हेल्थ अपडेट, पाकिस्तान मुकाबले से पहले फैंस में उत्सुकता

    नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की सेहत ने फैंस और टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली पहुँचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पेट में इन्फेक्शन हुआ, जिसकी वजह से वह नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए। हालांकि वह टीम के साथ मौजूद थे और मैच की तैयारियों में हिस्सा लेते रहे।

    दिल्ली में हेड कोच गौतम गंभीर के घर आयोजित एक पार्टी में भी अभिषेक शामिल हुए थे, लेकिन वहां ही उन्हें महसूस हुआ कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 11 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिषेक ने टीम के साथ अभ्यास शुरू किया।

    हाल ही में अभिषेक शर्मा ने खुद फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी। एक वायरल वीडियो में अर्शदीप सिंह उनसे उनकी सेहत के बारे में पूछते हैं। इस पर अभिषेक ने कहा कि उनकी सेहत अब ठीक है, लेकिन उनका वजन थोड़ा कम हो गया है। अर्शदीप के सवाल आप पतले हो गए हो? पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, हाँ, सब ठीक है, लेकिन मेरा कुछ वजन घट गया।

    अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक खेल पाएंगे या नहीं। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। कप्तान सूर्या ने हाल ही में बयान दिया कि अभिषेक अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। टीम प्रबंधन और बीसीसीआई उनकी वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं।

    याद दिला दें कि अभिषेक शर्मा पहले ही यूएसए के खिलाफ मैच में बीमार थे और अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बावजूद दिल्ली में उन्हें अभ्यास करते हुए देखा गया, जो यह दर्शाता है कि वह वापसी के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

  • वरुण की रहस्यमयी गेंदबाजी, ईशान-हार्दिक का तूफान; विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

    वरुण की रहस्यमयी गेंदबाजी, ईशान-हार्दिक का तूफान; विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी जीत



    नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रचते हुए नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। ICC Men’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में मिली यह जीत टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत साबित हुई। इससे पहले 2012 में भारत ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 90 रनों से हराया था। मौजूदा चैम्पियन भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है।

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। शुरुआत में संजू सैमसन ने 8 गेंदों पर 22 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 24 गेंदों पर 61 रन (6 चौके, 5 छक्के) ठोक दिए। एक ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर उन्होंने मुकाबले का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। तिलक वर्मा (25) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन हार्दिक पंड्या ने जिम्मेदारी संभालते हुए 28 गेंदों पर 52 रन बनाए। शिवम दुबे (23) के साथ उनकी 81 रनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि आखिरी दो ओवरों में भारत ने 5 विकेट गंवाए और सिर्फ 10 रन जोड़े, फिर भी स्कोर 200 के पार पहुंच चुका था।

    210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत खराब रही। जान फ्राइलिंक 22 रन बनाकर आउट हुए। लॉरेन स्टीनकैंप (29) और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (13) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने अपनी रहस्यमयी गेंदबाजी से मैच की दिशा बदल दी। उन्होंने 2 ओवर में केवल 7 रन देकर 3 विकेट झटके। एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर उन्होंने विपक्ष की कमर तोड़ दी। अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को भी एक-एक सफलता मिली। पूरी नामीबियाई टीम 16.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। हार्दिक पंड्या को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

    इस मुकाबले में भारत ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए। जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई, जबकि मोहम्मद सिराज की जगह उन्हें शामिल किया गया। संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका मिला। टीम का संतुलन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मजबूत दिखाई दिया।

    गौरतलब है कि भारत और नामीबिया के बीच इससे पहले केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ICC Men’s T20 World Cup 2021 में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया था, जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। 2026 में भी भारतीय टीम ने उसी दबदबे को कायम रखते हुए खिताब बचाने की अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

  • वर्ल्ड कप सिर्फ खेलना नहीं, ट्रॉफी भी जीतना है"; रोहित शर्मा ने अपने इस बयान से कर दिया काफी कुछ साफ

    वर्ल्ड कप सिर्फ खेलना नहीं, ट्रॉफी भी जीतना है"; रोहित शर्मा ने अपने इस बयान से कर दिया काफी कुछ साफ


    नई दिल्ली । भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर अभी सभी का ध्यान है, तो वहीं साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है जिसको लेकर भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप और उसके बाद साल 2025 की शुरुआत में खेली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था, अब उनका सपना देश के लिए वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को जीतना है। रोहित जो अब बतौर प्लेयर खेल रहे हैं, उनके इंटरनेशनल क्रिकेट के 2 फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद से वनडे से भी संन्यास लेने की अटकलें लेकर लगातार देखने को मिलती रहती हैं, जिसमें अब हिटमैन रोहित ने दिए अपने एक बयान से सबकुछ साफ कर दिया है।

    मैं जरूर अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं

    रोहित शर्मा जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर हैं उन्होंने आईसीसी के इवेंट में वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सवाल पूछे जाने पर खुलकर अपनी बात रखी। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं जरूर अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं। यह मेरा हमेशा से सपना रहा है। मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं और उस समय ना ही टी20 वर्ल्ड कप होता था और ना ही आईपीएल। यह उस दौर में क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट था जो हर चार साल में होता था और हम सभी इसका बेसब्री से इंतजार भी करते थे। इसलिए उस एक ट्रॉफी की बहुत अहमियत थी और उसे जीतने की बेचैनी भी। ये बात सही है कि मुझे सच में वह ट्रॉफी चाहिए, इसलिए मैं अपनी तरफ से उसे जीतने की पूरी कोशिश करूंगा।