Tag: Team India

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला


    नई दिल्ली । आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के 35 मुकाबलों के बाद सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। पहले ही भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई कर लिया था, जबकि पाकिस्तान आखिरी टीम बनकर सुपर-8 में जगह बनाने में सफल रहा। अब ये आठों टीमें दो ग्रुप में बंटकर खिताबी जंग के अगले चरण में उतरेंगी, जहां हर मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करेगा।

    सुपर-8 का आगाज 21 फरवरी से होगा और लीग चरण के मैच 1 मार्च तक खेले जाएंगे। इसके बाद 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल और 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में 21 फरवरी को न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे टकराव होगा।

    टीम इंडिया की निगाहें 22 फरवरी को अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जब दोपहर 3 बजे श्रीलंका और इंग्लैंड की भिड़ंत कैंडी में होगी, जबकि शाम 7 बजे अहमदाबाद में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। यही मुकाबला टीम इंडिया के सुपर-8 अभियान की शुरुआत भी है।

    भारत का सुपर-8 शेड्यूल इस प्रकार है:

    22 फरवरी: साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)

    26 फरवरी: जिम्बाब्वे (चेन्नई)

    1 मार्च: वेस्टइंडीज (कोलकाता)

    तीनों मुकाबले अलग परिस्थितियों और विकेट पर खेले जाएंगे, जो टीम इंडिया की बल्लेबाजी की गहराई और गेंदबाजी की विविधता की असली परीक्षा लेंगे। सुपर-8 में छोटी सी चूक भी टीम के लिए महंगी साबित हो सकती है।

    सुपर-8 में जगह बनाने वाली सभी टीमें 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी स्वत: क्वालिफाई कर गई हैं। को-होस्ट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। इसके अलावा 9 मार्च तक आईसीसी टी20I रैंकिंग में शीर्ष तीन अतिरिक्त टीमों को भी 12 ऑटोमैटिक क्वालिफायर की सूची में शामिल किया जाएगा।

    अब सबकी नजरें 22 फरवरी पर टिकी हैं, जब भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में अपनी शुरुआत करेगा। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल की राह मजबूत करेगी और खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाएगी।

  • उज्जैन महाकाल मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष रुद्राभिषेक

    उज्जैन महाकाल मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष रुद्राभिषेक


    उज्जैन । T20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले से पहले आज भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह चरम पर है। इसी बीच उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में पुजारियों ने गर्भगृह में विशेष रूप से भगवान महाकाल का पूजन और रुद्राभिषेक किया।

    पूजा के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की फोटो बाबा महाकाल के चरणों में रखी गई, और उनके लिए विशेष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विजय की कामना की गई। पुजारियों ने मंत्रों और आराधना के माध्यम से यह प्रार्थना की कि भारतीय टीम इस महत्त्वपूर्ण मुकाबले में सफलता अर्जित करे और पाकिस्तान पर करारी जीत हासिल हो।

    मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पूजा में भाग लिया और इस अवसर को देशभक्ति और खेल प्रेम का अनूठा संगम बताया। रुद्राभिषेक के दौरान गर्भगृह में चल रही मंत्रोच्चार की गूंज ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। पुजारियों ने कहा कि इस प्रकार की पूजा से खिलाड़ियों के मनोबल और देशवासियों के उत्साह में वृद्धि होती है।

    भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होता है, और T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजन में इसका रोमांच और भी बढ़ जाता है। इसी रोमांच को देखते हुए देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चन की जा रही है। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भी इस श्रृंखला में शामिल हुआ और भारतीय टीम की विजय के लिए विशेष रूप से भगवान महाकाल की उपासना की गई।

    मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया था, ताकि पूजा-संस्कार और खेल प्रेम का यह संगम सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। कई श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने अपने विश्वास और आस्था के साथ टीम इंडिया के लिए विजय की प्रार्थना की।

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह आयोजन उत्साह और आस्था का प्रतीक बन गया है। उज्जैन महाकाल मंदिर की पावन गलियों में मंत्रों की ध्वनि और भारतीय टीम की जीत के लिए किये जा रहे विशेष रुद्राभिषेक ने माहौल को गरिमा और उमंग से भर दिया।

    इस प्रकार महाकालेश्वर मंदिर ने न केवल धार्मिक महत्व को जीवित रखा, बल्कि खेल और देशभक्ति के प्रति श्रद्धा को भी उजागर किया। आज का दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया है, और उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इंडिया के लिए यह पूजा शुभ और फलदायी सिद्ध होगी।

  • IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले अंजुम चोपड़ा का बड़ा बयान, टीम इंडिया को दी अहम सलाह

    IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले अंजुम चोपड़ा का बड़ा बयान, टीम इंडिया को दी अहम सलाह



    नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि हाई-वोल्टेज टक्कर होने जा रहा है. दोनों टीमें इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन मैच से पहले परिस्थितियों को लेकर एक बड़ा फर्क साफ नजर आ रहा है. पाकिस्तान की टीम पिछले दो हफ्तों से श्रीलंका में रहकर मैच खेल रही है, जबकि भारतीय टीम अब तक अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलती आई है. ऐसे में श्रीलंकाई पिच और मौसम से तालमेल बिठाने के मामले में पाकिस्तान को थोड़ी बढ़त मिल सकती है.

    इसी मुद्दे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और मौजूदा कॉमेंटेटर अंजुम चोपड़ा ने टीम इंडिया को खास सलाह दी है. उनका मानना है कि भारतीय टीम मजबूत जरूर है, लेकिन इस फॉर्मेट में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है.

    अंजुम चोपड़ा ने दी अहम सलाह

    एक बातचीत के दौरान अंजुम चोपड़ा ने कहा कि भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन वो ओवरकॉन्फिडेंस से बचना चाहेंगी. उनका मानना है की टी20 एक ऐसा फॉर्मेट में जहां कभी भी गेम बदल सकता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान पहले से ही कोलंबो में खेल रहा है और वहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है. भारतीय टीम के पास मैच से पहले सीमित समय है, इसलिए इन 48 घंटों का सही इस्तेमाल बेहद अहम होगा. उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पिच की प्रकृति और मौसम के हिसाब से अपनी रणनीति तैयार करनी होगी, ताकि मैच के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

    अभिषेक नहीं तो संजू तैयार विकल्प

    ओपनिंग संयोजन को लेकर भी चर्चा तेज है. अगर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हो पाते हैं, तो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. हाल ही में नामीबिया के खिलाफ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए 8 गेंदों पर 22 रन बनाए थे.ट

    अंजुम चोपड़ा का साफ कहना है कि संजू को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं होनी चाहिए. उनके मुताबिक, संजू एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं.

  • IPL 2026 में रवींद्र जडेजा नहीं होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, इस 24 साल के भारतीय को सौंपी जिम्मेदारी

    IPL 2026 में रवींद्र जडेजा नहीं होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, इस 24 साल के भारतीय को सौंपी जिम्मेदारी


    नई दिल्ली ।जस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए शुक्रवार को अपने कप्तान का एलान किया. संजू सैमसन पिछले कई सीजनों से टीम की कमान संभाले हुए थे जो आईपीएल 19वें सीजन से पहले ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. टीम ने सीएसके से राजस्थान में आए अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को कमान नहीं सौंपी है रियान पराग को कप्तान नियुक्त किया गया है.

    रियान पराग ने आईपीएल के पिछले संस्करण के 3 मैचों में कप्तानी की थी क्योंकि संजू सैमसन फिट नहीं थे. पराग ने 23 मार्च 2026 को पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में कप्तानी की तो वह इस टीम के लिए कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने.

    राजस्थान रॉयल्स के 7वें कप्तान बने पराग

    आईपीएल 2026 से पहले रियान पराग को फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया गया है वह इस टीम के लिए कप्तानी करने वाले 7वें खिलाड़ी हैं. शेन वार्न राहुल द्रविड़ स्टीव स्मिथ अजिंक्य रहाणे संजू सैमसन इस टीम के कप्तान रहे हैं.

    रियान पराग आईपीएल रिकॉर्ड
    पराग ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किए गए थे तब से वह इसी टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में खेले 84 मैचों में 1566 रन बनाए हैं और 7 विकेट लिए हैं. आईपीएल में वह 7 अर्धशतक लगा चुके हैं उनका सर्वाधिक स्कोर 95 का है. 2024 उनके लिए आईपीएल का सबसे सफल सीजन कहा जा सकता है जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 573 रन बनाए थे.

    राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड

    शुभम दुबे वैभव सूर्यवंशी डोनोवन फेरीरा लुआन-ड्रे प्रीटोरियस रवि सिंह अमन रओ पेराला शिमरोन हेटमायर यशस्वी जायसवाल ध्रुव जुरेल रियान पराग युद्धवीर सिंह चरक रवींद्र जडेजा सैम करन जोफ्रा आर्चर तुषार देशपांडे क्वेना मफाका रवि बिश्नोई सुशांत मिश्रा यश राज पुंजा विग्नेश पुथुर बृजेश शर्मा एडम मिल्ने कुलदीप सेन संदीप शर्मा नांद्रे बर्गर.

  • टी20 वर्ल्ड कप: भारत का शानदार प्रदर्शन, लेकिन सैमसन और अभिषेक शर्मा की स्थिति ने बढ़ाई टीम मैनेजमेंट की चिंता

    टी20 वर्ल्ड कप: भारत का शानदार प्रदर्शन, लेकिन सैमसन और अभिषेक शर्मा की स्थिति ने बढ़ाई टीम मैनेजमेंट की चिंता


    नई दिल्ली।टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने यूएसए और नामीबिया के खिलाफ अपने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से होने वाले महा मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खेमे में चिंता की लकीर साफ दिख रही है। विशेषकर संजू सैमसन की फार्म और अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट बेचैन है।

    पहले मैच में भारत ने यूएसए को हराकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की। इसके बाद नामीबिया को मात दी, जिसमें टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों इकाइयों ने दमदार प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती रन बनाकर टीम को बढ़त दिलाई, ईशान किशन ने तूफानी अंदाज दिखाया और हार्दिक पांड्या ने विपक्षी गेंदबाजी पर दबदबा बनाया।

    दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने मजबूती दिखाई। हार्दिक पांड्या की जबरदस्त बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और भारत का आत्मविश्वास बढ़ाया। इन जीतों के बाद टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने रणनीतिक कदमों और मानसिक तैयारी में जुटी हुई है।

    हालांकि नामीबिया के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रन बनाए लेकिन पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि यह फार्म टीम के लिए चिंता का विषय है। गावस्कर के मुताबिक सैमसन का आउट होना जिस क्षेत्र में हुआ, वह पहले भी उनके विकेट का कारण रहा है, जो तकनीकी कमजोरी या मानसिक अस्थिरता का संकेत देता है।

    गावस्कर ने कहा कि अगर अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं होते, तो सैमसन को टीम में जगह मिलेगी और उनसे बड़ी उम्मीदें जुड़ी होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सैमसन ने अब न्यूजीलैंड के खिलाफ न बनाए गए रन बना लिए होंगे, लेकिन उनकी निरंतरता टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।

    टीम इंडिया का कुल प्रदर्शन फिलहाल शानदार रहा है। ईशान किशन की बल्लेबाजी और हार्दिक पांड्या की खेल भावना ने टीम को मजबूती दी है। इसके बावजूद, पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले में सैमसन की अस्थिरता और अभिषेक शर्मा की फिटनेस टीम की रणनीति और संतुलन के लिए निर्णायक साबित होंगे।

    15 फरवरी का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा माना जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता और विश्व स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। टीम इंडिया इस मैच में रणनीति और खिलाड़ियों के चयन को लेकर गंभीर निर्णय ले रही है।

    अनुभवी बल्लेबाजों की भरमार भारत को विकल्प देती है। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या सभी ने अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी है। लेकिन पाकिस्तान मुकाबले में मानसिक मजबूती, टीम चयन और सैमसन की निरंतरता तय करेगी कि टीम किस प्रकार से मैदान पर दिखती है।

    गावस्कर ने टीम इंडिया के लिए आशावादी रुख अपनाया है लेकिन साथ ही कहा कि बड़े मुकाबलों में भरोसेमंद प्रदर्शन आवश्यक है। संजू सैमसन की स्थिति और अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर नजर बनाए रखना टीम मैनेजमेंट के लिए प्राथमिक चुनौती बनी हुई है। टीम इंडिया चुनौतीपूर्ण मुकाबले के लिए तैयार है लेकिन अंतिम रूप से रणनीति और चयन ही भारत के सपनों को आगे ले जाने का फैसला करेंगे।

  • वर्ल्ड कप सिर्फ खेलना नहीं, ट्रॉफी भी जीतना है"; रोहित शर्मा ने अपने इस बयान से कर दिया काफी कुछ साफ

    वर्ल्ड कप सिर्फ खेलना नहीं, ट्रॉफी भी जीतना है"; रोहित शर्मा ने अपने इस बयान से कर दिया काफी कुछ साफ


    नई दिल्ली । भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर अभी सभी का ध्यान है, तो वहीं साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है जिसको लेकर भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप और उसके बाद साल 2025 की शुरुआत में खेली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था, अब उनका सपना देश के लिए वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को जीतना है। रोहित जो अब बतौर प्लेयर खेल रहे हैं, उनके इंटरनेशनल क्रिकेट के 2 फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद से वनडे से भी संन्यास लेने की अटकलें लेकर लगातार देखने को मिलती रहती हैं, जिसमें अब हिटमैन रोहित ने दिए अपने एक बयान से सबकुछ साफ कर दिया है।

    मैं जरूर अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं

    रोहित शर्मा जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर हैं उन्होंने आईसीसी के इवेंट में वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सवाल पूछे जाने पर खुलकर अपनी बात रखी। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं जरूर अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं। यह मेरा हमेशा से सपना रहा है। मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं और उस समय ना ही टी20 वर्ल्ड कप होता था और ना ही आईपीएल। यह उस दौर में क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट था जो हर चार साल में होता था और हम सभी इसका बेसब्री से इंतजार भी करते थे। इसलिए उस एक ट्रॉफी की बहुत अहमियत थी और उसे जीतने की बेचैनी भी। ये बात सही है कि मुझे सच में वह ट्रॉफी चाहिए, इसलिए मैं अपनी तरफ से उसे जीतने की पूरी कोशिश करूंगा।
  • BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: क्या स्टार खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी? अक्षर और राहुल के ग्रेड पर उठे सवाल

    BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: क्या स्टार खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी? अक्षर और राहुल के ग्रेड पर उठे सवाल


    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है लेकिन इस बार की लिस्ट ने क्रिकेट पंडितों और प्रशंसकों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। टी20 वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच आई इस घोषणा में सबसे चौंकाने वाला फैसला A+ कैटेगरी को पूरी तरह हटाना रहा। बीसीसीआई के इस नए वर्गीकरण को लेकर अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या प्रदर्शन और अनुभव के बावजूद कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ‘नाइंसाफी’ हुई है?

    इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में सबसे बड़ा उलटफेर सीनियर खिलाड़ियों के साथ देखने को मिला। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज जो अब केवल चुनिंदा फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं उन्हें ‘ग्रेड-बी’ में डिमोट कर दिया गया है। वहीं बीसीसीआई ने भविष्य की ओर देखते हुए शुभमन गिल जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ‘ग्रेड-ए’ में जगह दी है। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब तुलना हार्दिक पांड्या केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों से की गई।

    क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि अगर दो फॉर्मेट खेलने वाले रवींद्र जडेजा ‘ग्रेड-ए’ के हकदार हैं तो केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को ‘ग्रेड-बी’ में क्यों रखा गया है? केएल राहुल लगातार टेस्ट और वनडे टीम का अहम स्तंभ रहे हैं वहीं कुलदीप यादव की फिरकी का जादू तीनों फॉर्मेट में चलता है। बावजूद इसके इन मैच-विनर खिलाड़ियों को शीर्ष कैटेगरी से बाहर रखना समझ से परे नजर आता है।

    सबसे ज्यादा हैरानी अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह के ग्रेड को लेकर हो रही है। अक्षर पटेल आज की तारीख में भारतीय टीम के लिए ‘थ्री-फॉर्मेट प्लेयर’ हैं और टी20 में टीम के उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं फिर भी उन्हें ‘ग्रेड-सी’ में रखा गया है। यही स्थिति अर्शदीप सिंह की है जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे और अब वनडे में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि आखिर अक्षर पटेल को अपना हक पाने के लिए और क्या करना होगा?

    वहीं यशस्वी जयसवाल मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत जैसे नाम ‘ग्रेड-बी’ में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। ‘ग्रेड-सी’ की लंबी सूची में संजू सैमसन रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे युवाओं को शामिल कर बीसीसीआई ने अपनी मंशा साफ की है कि वे नए टैलेंट को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। लेकिन सीनियर और ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ियों के ग्रेड में जो असंतुलन दिख रहा है उसने बीसीसीआई की चयन प्रक्रिया पर बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं।

  • भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी टीम इंडिया

    भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी टीम इंडिया


    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया अब आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और WTC फाइनल को मिलाकर भारत ने कुल 123 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया के 122 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ भारतीय टीम ने न सिर्फ अपनी निरंतरता साबित की है, बल्कि यह भी दिखाया है कि लंबे समय से वह आईसीसी टूर्नामेंट्स में कितनी मजबूत और खतरनाक टीम रही है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की। भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया और कई रिकॉर्ड्स बनाए। इस जीत के साथ भारत ICC वर्ल्ड कप में 100 जीत हासिल करने वाला दूसरा देश बन गया। वहीं ओवरऑल आईसीसी टूर्नामेंट्स की बात करें तो टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    ऑस्ट्रेलिया के नाम क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक 10 ICC ट्रॉफी जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। कंगारू टीम ने 6 वनडे वर्ल्ड कप, 1 टी20 वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी और 1 WTC का खिताब जीता है। इन 10 ट्रॉफियों के लिए उन्होंने कुल 122 मैच जीते थे। हालांकि ट्रॉफियों की संख्या में ऑस्ट्रेलिया अभी भी आगे है, लेकिन मैच जीतने के आंकड़ों में भारत अब शीर्ष पर है।

    टीम इंडिया के नाम फिलहाल 7 ICC ट्रॉफी हैं, जिसमें 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी20 वर्ल्ड कप और 3 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। भारत के बाद इस सूची में न्यूजीलैंड 101 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 95, साउथ अफ्रीका 92 और पाकिस्तान 91 जीत के साथ आगे हैं। श्रीलंका 87, वेस्टइंडीज 82, बांग्लादेश 30, जिम्बाब्वे 19 और अफगानिस्तान 18 जीत के साथ सूची में शामिल हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ है। इसके बाद 15 फरवरी को टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। लेकिन इस मुकाबले पर फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। हालांकि अभी तक उन्होंने ICC को आधिकारिक तौर पर कोई पत्र नहीं भेजा है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान इस फैसले पर पुनर्विचार करेगा और मैच तय समय पर होगा।

  • ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का पहला मुकाबला अमेरिका से कल, देखें पूरा शेड्यूल

    ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का पहला मुकाबला अमेरिका से कल, देखें पूरा शेड्यूल

    नई दिल्ली । भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। टीम इंडिया अपनी डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखती है।

    भारत का पहला मैच
    टीम इंडिया का पहला मुकाबला 7 फरवरी 2026 को अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब जीता था।

    ग्रुप और शेड्यूल
    भारत को ग्रुप A में रखा गया है। ग्रुप A की टीमें हैं:
    भारत
    पाकिस्तान
    अमेरिका
    नामीबिया
    नीदरलैंड

    टीम इंडिया के मुकाबलों का पूरा शेड्यूल:
    7 फरवरी: भारत vs अमेरिका – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
    12 फरवरी: भारत vs नामीबिया – अरुण जेटली स्टेडियम
    15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान – कोलंबो
    18 फरवरी: भारत vs नीदरलैंड – नरेंद्र मोदी स्टेडियम
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 4 ग्रुप होंगे। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी।

    भारतीय टीम के खिलाड़ी
    सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
    अक्षर पटेल (उपकप्तान)
    अभिषेक शर्मा
    तिलक वर्मा
    संजू सैमसन
    शिवम दुबे
    ईशान किशन
    हार्दिक पंड्या
    अर्शदीप सिंह
    जसप्रीत बुमराह
    हर्षित राणा
    वरुण चक्रवर्ती
    कुलदीप यादव
    वॉशिंगटन सुंदर
    रिंकू सिंह

    टीम में 8 खिलाड़ी 2024 के विजेता टीम का हिस्सा थे, जबकि 7 नए खिलाड़ी इस बार अहम भूमिका निभा सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत के लिए अपनी विजेता परंपरा को जारी रखने और नई चुनौतियों का सामना करने का मौका है।

  • पाकिस्तान का 'बॉयकॉट' ड्रामा: मैदान पर न आने की जिद, फिर भी 15 फरवरी को कोलंबो में टॉस के लिए उतरेगी टीम इंडिया; जानें ICC का नियम

    पाकिस्तान का 'बॉयकॉट' ड्रामा: मैदान पर न आने की जिद, फिर भी 15 फरवरी को कोलंबो में टॉस के लिए उतरेगी टीम इंडिया; जानें ICC का नियम


    नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को अचानक यह ऐलान कर सबको चौंका दिया कि उनकी टीम टी20 विश्व कप 2026 में तो हिस्सा लेगी लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का ‘बॉयकॉट’ करेगी। पाकिस्तान के इस अड़ियल रुख के बावजूद भारतीय टीम अपने शेड्यूल के अनुसार कोलंबो रवाना होगी। इसके पीछे की वजह कोई समझौता नहीं बल्कि आईसीसी  के कड़े नियम और प्रोटोकॉल हैं।

    मैदान पर क्यों जाना होगा टीम इंडिया को? आईसीसी के नियमों के मुताबिक यदि कोई एक टीम मैच खेलने से मना कर देती है तो दूसरी टीम को वाकओवरके जरिए पूरे 2 अंक हासिल करने के लिए निर्धारित समय पर मैदान पर मौजूद रहना अनिवार्य है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम सभी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। टीम इंडिया कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुँचेगी अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी और आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। मैच के दिन कप्तान रोहित शर्मा टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और यदि पाकिस्तान की टीम वहां नहीं पहुँचती है तो मैच रेफरी आधिकारिक तौर पर भारत को विजेता घोषित कर अंक प्रदान करेंगे।

    पाकिस्तान पर मंडरा रहा है कड़ा प्रतिबंध पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ न खेलने का कोई ठोस कारण नहीं बताया है जबकि वे श्रीलंका में अन्य टीमों के खिलाफ खेलने को तैयार हैं। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था जिसे आईसीसी और अन्य सदस्य देश पचा नहीं पा रहे हैं। इस ‘मनमानी’ के लिए आईसीसी पाकिस्तान पर 5 बड़े प्रतिबंध लगा सकती है:

    भारी जुर्मानापीसीबी पर करोड़ों का वित्तीय दंड। पॉइंट्स की कटौतीवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में अंकों का नुकसान। रैंकिंग पर असरआईसीसी रैंकिंग से टीम को हटाना या अंक कम करना।  पर संकटपाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर पाबंदी। द्विपक्षीय सीरीज का बहिष्कारअन्य देशों द्वारा पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने से इनकार।

    आईसीसी की चेतावनी आईसीसी ने आधिकारिक बयान जारी कर पीसीबी को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की चेतावनी दी है। सूत्रों का कहना है कि अगर पाकिस्तान अपने स्टैंड पर कायम रहता है तो उसे वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच से हाथ धोना पड़ सकता है। फिलहाल भारतीय टीम का रुख साफ है वे खेल के नियमों का पालन करेंगे और 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।