Tag: Virat Kohli

  • IPL जीत के बाद आध्यात्मिक सफर पर विराट कोहली, पहुंचे वृंदावन आश्रम

    IPL जीत के बाद आध्यात्मिक सफर पर विराट कोहली, पहुंचे वृंदावन आश्रम


    मथुरा । आईपीएल 2026 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद Virat Kohli एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर नजर आए। मंगलवार सुबह वे अपनी पत्नी Anushka Sharma के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने केली कुंज आश्रम में संत Premanand Maharaj के दर्शन किए।

    दोनों सुबह करीब 7 बजे आश्रम पहुंचे और मास्क पहनकर कार से उतरने के बाद नंगे पैर आश्रम परिसर में प्रवेश किया। संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उनका स्वागत किया। विराट और अनुष्का लगभग दो घंटे तक आश्रम में रुके और संत से मुलाकात की। बाहर निकलने पर विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा हुआ था, जबकि उनके हाथ में एक धार्मिक पुस्तक भी दिखाई दी।

    आश्रम दर्शन के बाद दोनों ने लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम का भी दौरा किया। खास बात यह रही कि इस दौरान भी वे नंगे पैर पैदल ही चलते नजर आए। इस यात्रा के दौरान उनकी सादगी और आध्यात्मिक जुड़ाव की झलक देखने को मिली।

    इससे पहले भी विराट और अनुष्का कई बार वृंदावन आ चुके हैं। इसी साल 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भी दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे और सत्संग में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि पिछले तीन वर्षों में यह उनकी सातवीं मुलाकात है, जिसमें इस वर्ष की यह तीसरी यात्रा शामिल है।

    गौरतलब है कि हाल ही में Royal Challengers Bengaluru ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे।

    आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली का यह आध्यात्मिक दौरा एक बार फिर चर्चा में है, जहां क्रिकेट की सफलता के बाद उन्होंने धार्मिक और आध्यात्मिक संतुलन को प्राथमिकता दी।

  • IPL 2026 के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज कौन? टॉप-5 लिस्ट चौंकाएगी

    IPL 2026 के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज कौन? टॉप-5 लिस्ट चौंकाएगी


    नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन समाप्त हो चुका है और एक बार फिर Royal Challengers Bengaluru ने खिताब अपने नाम कर लिया। सीजन खत्म होने के बाद बल्लेबाजों के प्रदर्शन को लेकर कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। बल्लेबाजी औसत के मामले में सबसे बड़ा सरप्राइज यह रहा कि Virat Kohli टॉप-5 में पांचवें स्थान पर रहे, जबकि सूची में शीर्ष स्थान पर Ravindra Jadeja का कब्जा रहा।

    IPL 2026 में सर्वाधिक बल्लेबाजी औसत वाले टॉप-5 बल्लेबाज

    1. Ravindra Jadeja (राजस्थान रॉयल्स
    मैच: 14
    पारियां: 11
    रन: 266
    औसत: 66.50
    जडेजा ने सीमित अवसरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सर्वश्रेष्ठ औसत दर्ज किया।

    2. Quinton de Kock (मुंबई इंडियंस)
    मैच: 3
    रन: 132
    औसत: 66.00
    डिकॉक ने केवल तीन मैच खेले, लेकिन प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रहे।

    3. Rinku Singh (कोलकाता नाइट राइडर्स)
    मैच: 14
    पारियां: 11
    रन: 295
    औसत: 59.00
    रिंकू सिंह ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए लगातार उपयोगी पारियां खेलीं।

    4. Anshul Kamboj (चेन्नई सुपर किंग्स)
    मैच: 14
    पारियां: 4
    रन: 58
    औसत: 58.00
    मुख्य रूप से गेंदबाजी ऑलराउंडर होने के बावजूद अंशुल कंबोज ने बल्लेबाजी में भी प्रभाव छोड़ा।

    5. Virat Kohli (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
    मैच: 16
    पारियां: 16
    रन: 675
    औसत: 56.25
    कोहली इस सूची में पांचवें स्थान पर रहे, लेकिन रन बनाने के मामले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल रहे।

    दिलचस्प बात यह है कि औसत के आधार पर कोहली पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन उन्होंने टॉप-5 में शामिल अधिकांश खिलाड़ियों की तुलना में कहीं अधिक रन बनाए। इससे साफ है कि पूरे सीजन में निरंतरता के मामले में उनका प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा।

  • जीत के बाद जश्न का नजारा, विराट कोहली समेत टीम ने मनाया उत्सव

    जीत के बाद जश्न का नजारा, विराट कोहली समेत टीम ने मनाया उत्सव


    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ड्रेसिंग रूम में जश्न का ऐसा माहौल देखने को मिला, जिसे खिलाड़ी लंबे समय तक याद रखेंगे। गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद पूरी टीम उत्साह और खुशी में झूम उठी।

    मैच खत्म होते ही ड्रेसिंग रूम में ढोल-नगाड़ों की गूंज शुरू हो गई और खिलाड़ियों ने जीत का जश्न खुले दिल से मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ढोल की थाप पर जमकर डांस करते नजर आए। क्रुणाल पांड्या के हाथ में आईपीएल ट्रॉफी थी और वह टीम के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न साझा कर रहे थे।

    टीम के कप्तान रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, रसिक सलाम समेत अन्य खिलाड़ी भी इस जश्न में शामिल हुए और एक-दूसरे के साथ खुशी साझा की। हर खिलाड़ी का चेहरा उत्साह से भरा हुआ था और पूरा ड्रेसिंग रूम एक बड़े सेलिब्रेशन हॉल में बदल गया था।

    इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं। वह भी टीम के जश्न का हिस्सा बनीं और विराट कोहली के साथ डांस करती नजर आईं। कोहली कभी कप्तान रजत पाटीदार के साथ तो कभी दिनेश कार्तिक के साथ भी डांस करते दिखे। यह पल खिलाड़ियों और उनके परिवारों के लिए बेहद भावनात्मक और यादगार बन गया।

    फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को 155 रन पर रोक दिया था। गुजरात की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की अहम पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें रसिक सलाम ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत की नींव मजबूत की।

    156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने संयमित शुरुआत की। विराट कोहली ने एक बार फिर बड़े मैच में अपनी क्लास दिखाई और 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कोहली की इस शानदार बल्लेबाजी ने आरसीबी को 18 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दिला दी।

    कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए तेज 62 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। इस जीत के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया और एक बार फिर अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया।

    ड्रेसिंग रूम में यह जश्न सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, संघर्ष और टीमवर्क का उत्सव था, जिसमें हर खिलाड़ी ने अपनी खुशी खुलकर जाहिर की।

  • ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी का जलवा: अब सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों से मुकाबला, विराट कोहली काफी पीछे

    ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी का जलवा: अब सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों से मुकाबला, विराट कोहली काफी पीछे


    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ऐसा गरजा है कि बड़े-बड़े दिग्गज भी पीछे छूट गए हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने ऑरेंज कैप की रेस को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि ऑरेंज कैप की दौड़ में भी खुद को सबसे आगे पहुंचा दिया।

    वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 15 मैचों में 45.33 की शानदार औसत और 242.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से 55 चौके और 65 गगनचुंबी छक्के निकले हैं। यही नहीं वह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज भी बन गए हैं जिन्होंने एक सीजन में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 600 रन का आंकड़ा पार किया है।

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी 97 रनों की पारी ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। इस पारी में उन्होंने सिर्फ चौकों से नहीं बल्कि लंबे-लंबे छक्कों से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाकर दिखा दिया कि वह सिर्फ भविष्य के स्टार नहीं बल्कि मौजूदा समय के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं।

    हालांकि ऑरेंज कैप की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। वैभव सूर्यवंशी को सबसे बड़ा खतरा गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन से है। सुदर्शन इस समय 652 रनों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं और दोनों बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 28 रनों का अंतर है। खास बात यह है कि अब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में इस मैच में तय हो सकता है कि ऑरेंज कैप आखिर किस खिलाड़ी के सिर सजने वाली है।

    साई सुदर्शन के अलावा गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी इस रेस में बने हुए हैं। गिल के नाम इस सीजन 618 रन हैं और अगर वह क्वालीफायर-2 में बड़ी पारी खेलते हैं तो ऑरेंज कैप की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। अगर गुजरात फाइनल में पहुंचती है तो गिल और सुदर्शन दोनों को एक अतिरिक्त मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत हो जाएगी।

    दूसरी तरफ विराट कोहली अब इस रेस में काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज ने इस सीजन 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं और वह ऑरेंज कैप की सूची में छठे स्थान पर हैं। आरसीबी पहले ही क्वालीफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है, ऐसे में विराट के पास अपने रन बढ़ाने का सिर्फ एक ही मौका बचा है।

    यही वजह है कि अब ऑरेंज कैप की असली जंग वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच सिमटती नजर आ रही है। मगर जिस फॉर्म में वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखकर यही लग रहा है कि ऑरेंज कैप उनसे छीनना अब किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

  • मैदान पर टकराव के बाद भी तनाव कायम, विराट कोहली ने नहीं किया हैंडशेक

    मैदान पर टकराव के बाद भी तनाव कायम, विराट कोहली ने नहीं किया हैंडशेक

    नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के SRH बनाम RCB मुकाबले में मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। मैच खत्म होने के बाद कोहली ने हेड से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले के बाद एक नया विवाद सामने आया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए इस मैच में भले ही एसआरएच ने 55 रनों से जीत दर्ज की हो, लेकिन चर्चा अब मैदान के बाहर हुए व्यवहार को लेकर हो रही है।

    मैच के दौरान आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एसआरएच के ट्रेविस हेड के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली थी। हेड के आउट होने के बाद कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जिसे लेकर दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद आरसीबी की पारी के दौरान भी दोनों खिलाड़ियों के बीच इशारों-इशारों में तंज और जवाबी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

    हालात इतने बिगड़ गए कि मैच खत्म होने के बाद भी इसका असर साफ नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं, तब विराट कोहली ने ट्रेविस हेड की ओर देखा तक नहीं और सीधे आगे बढ़ गए। जबकि हेड ने हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन कोहली ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

    कोहली ने इस दौरान एसआरएच के अन्य खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन हेड से दूरी बनाए रखी। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर क्रिकेट फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    मैच की बात करें तो एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार पारियां खेलीं। जवाब में आरसीबी 200 रन तक ही पहुंच सकी, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर ने अच्छी पारियां खेलीं।

    हालांकि मैदान पर शानदार क्रिकेट के बावजूद यह मैच अब खिलाड़ियों के बीच तनाव और विवाद को लेकर ज्यादा चर्चा में है।

  • विराट कोहली ने रचा इतिहास, T20 में 50+ साझेदारियों के मामले में बने विश्व नंबर-1, बाबर आजम और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, T20 में 50+ साझेदारियों के मामले में बने विश्व नंबर-1, बाबर आजम और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

    नई दिल्ली ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए, इसके बावजूद वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। एसआरएच ने पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 256 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए विराट कोहली महज 15 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि जाते-जाते वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है मेंस टी20 सबसे ज्यादा 50 प्लस पार्टनरशिप में शामिल होने वाले बल्लेबाज का।
    256 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने महज 3.4 ओवर में ही 50 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 4.3 ओवर में 60 रनों की साझेदारी हुई।

    मेंस टी20 क्रिकेट में यह 211वां मौका है जब विराट कोहली किसी 50 प्लस पार्टनरशिप का हिस्सा रहे हो। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के बल्लेबाज ऐलेक्स हेल्स के नाम था, वह 210 बार फिफ्टी प्लस पार्टनरशिप में इनवोल्व रहे थे। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर, बाबर आजम और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

    T20 में सबसे ज्यादा 50 प्लस पार्टनरशिप का हिस्सा रहने वाले बल्लेबाज-
    211 – विराट कोहली*
    210 – एलेक्स हेल्स
    200 – डेविड वॉर्नर
    196 – बाबर आजम
    191 – क्रिस गेल
    कौन जीता कल का SRH vs RCB मैच?
    सनराइजर्स हैदराबाद ने शुकवार को आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में 55 रन से जीत हासिल की लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने से नहीं रोक सकी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अभिषेक शर्मा (56 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी, ईशान किशन (79 रन) के बेखौफ अंदाज और हेनरिक क्लासेन (51 रन) की ताकतवर हिटिंग की बदौलत चार विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
    आरसीबी को शीर्ष दो में रहने के लिए 166 रन का स्कोर बनाना था और 178 रन से ज्यादा रन का स्कोर बनाने से उसका शीर्ष स्थान तय था। कप्तान रजत पाटीदार (56 रन) और कृणाल पंड्या (नाबाद 41) के बीच चौथे विकेट के लिए 58 गेंद में 84 रन की भागीदारी से आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन बनाकर हारने के बावजूद पहला स्थान सुनिश्चित किया।
    आरसीबी (प्लस 0.783), गुजरात टाइटन्स (प्लस 0.695) और सनराइजर्स हैदराबाद (प्लस 0.524) के 18-18 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट से क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।अब पहले क्वालीफायर में आरसीबी का सामना 26 मई को धर्मशाला में गुजरात टाइटन्स से होगा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 27 मई को एलिमिनेटर में खेलेगी।

  • मैच के बाद भी तनाव कायम, विराट कोहली और ट्रेविस हेड ने नहीं किया हैंडशेक

    मैच के बाद भी तनाव कायम, विराट कोहली और ट्रेविस हेड ने नहीं किया हैंडशेक


    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 का एक हाईवोल्टेज मुकाबला उस समय सुर्खियों में आ गया, जब सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में रन और रिकॉर्ड से ज्यादा चर्चा मैदान पर हुई दो दिग्गज खिलाड़ियों की तीखी नोकझोंक की होने लगी। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चौके-छक्कों की बरसात के बीच माहौल तब गर्म हो गया जब Virat Kohli और Travis Head आमने-सामने आ गए।

    मैच के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बनी जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के बीच विराट कोहली नॉन-स्ट्राइकर एंड से लगातार ट्रेविस हेड की तरफ इशारे करते नजर आए। बताया गया कि कोहली मजाकिया लेकिन चुनौतीपूर्ण अंदाज में हेड को गेंदबाजी के लिए बुला रहे थे और ‘आओ, थोड़ा ऑफ स्पिन डालो’ जैसे इशारे कर रहे थे। इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने तेजी से रन बटोरे और एक ओवर में ही 23 रन ठोक दिए, जिससे मैदान पर दबाव और बढ़ गया।

    इसी बीच कैमरों ने कोहली और हेड के बीच चल रही बातचीत को पकड़ लिया, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की लेकिन तीखी जुबानी जंग साफ नजर आई। कोहली की आक्रामक बॉडी लैंग्वेज और हेड की प्रतिक्रिया ने इस पल को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया।

    मैच के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया जब दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से परहेज किया। आमतौर पर मैच के बाद खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाकर खेल भावना का परिचय देते हैं, लेकिन इस मुकाबले में ऐसा नहीं हुआ, जिससे फैंस के बीच ‘कोल्ड वॉर’ की चर्चा तेज हो गई।

    मैच के परिणाम की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने तेजतर्रार पारियां खेलीं, जिससे आरसीबी के गेंदबाजों पर भारी दबाव बना।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी और 55 रनों से मैच हार गई। विराट कोहली इस मैच में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए और अपनी टीम को बड़ी पारी नहीं दे सके।

    दूसरी ओर ट्रेविस हेड ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का अहम विकेट हासिल किया, जिससे मैच का रोमांच और बढ़ गया। हालांकि उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा उनकी और कोहली की भिड़ंत की रही।

    सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस इसे मैच का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट मोमेंट बता रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल मैच का दबाव और प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन जिस तरह यह घटना कैमरे में कैद हुई, उसने इसे एक बड़ा चर्चा का विषय बना दिया है।

    कुल मिलाकर यह मुकाबला सिर्फ रन और रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि दो स्टार खिलाड़ियों के बीच हुई नोकझोंक और उसके बाद बने माहौल के लिए भी लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

  • ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर संभव, विराट कोहली बन सकते हैं नंबर-1 या फिर साई सुदर्शन बरकरार

    ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर संभव, विराट कोहली बन सकते हैं नंबर-1 या फिर साई सुदर्शन बरकरार

    नई दिल्ली । आज आईपीएल 2026 में दो मैच खेले जाने हैं। पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। इस दौरान विराट कोहली, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी ऑरेंज कैप की रेस में आगे की तरफ बढ़ते हुए दिखाई देंगे। आईए एक नजर आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की लिस्ट पर डालते हैं-
    IPL 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट
    गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 554 रनों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं जीटी के कप्तान शुभमन गिल 552 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। हेनरिक क्लासेन इस सीजन 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं, उनके नाम 508 रन है।
    ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली के नाम इस सीजन 484 रन दर्ज है। आज उनकी नजरें ऑरेंज कैप के साथ अपनी टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलाने पर भी होगी। विराट कोहली को अगर ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो कम से कम 71 रन बनाने होंगे, तभी वह साई सुदर्शन को लिस्ट में पछाड़ पाएंगे। लिस्ट में पांचवें पायदान पर अभिषेक शर्मा 481 रनों के साथ मौजूद हैं।
    ऑरेंज कैप की रेस में आज एक्शन में दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल, राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली जैसे खिलाड़ी भी होंगे जो फिलहाल टॉप-5 से बाहर हैं।
    केएल राहुल के नाम इस सीजन अभी तक 477 रन दर्ज है, वह टॉप-5 से ज्यादा दूर नहीं है। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं, उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को 3 और मैच खेलने हैं।
    पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह 439 और कूपर कोनोली 436 रनों के साथ इस रेस में बने हुए हैं।
    इन सभी चारों बल्लेबाजों की नजरें आज टॉप-5 में अपनी जगह बनाने पर होगी। देखने वाली बात यह है कि इनमें से कौन कामयाब होता है और किसको इंतजार करना पड़ेगा।
  • PBKS vs MI के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कोई बड़ा बदलाव नहीं, क्लासेन टॉप पर कायम; संजू सैमसन पर रहेंगी निगाहें

    PBKS vs MI के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कोई बड़ा बदलाव नहीं, क्लासेन टॉप पर कायम; संजू सैमसन पर रहेंगी निगाहें


    नई दिल्ली। IPL 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में ज्यादा बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल हेनरिक क्लासेन, साई सुदर्शन, विराट कोहली, अभिषेक शर्मा और केएल राहुल अपनी जगह बनाए हुए हैं।

    सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन इस समय सबसे आगे चल रहे हैं और उनके नाम 508 रन दर्ज हैं। उनके बाद गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रनों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। विराट कोहली ने हाल ही में शतक लगाकर अपनी स्थिति मजबूत की है और 484 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे नंबर पर अभिषेक शर्मा 481 रनों के साथ मौजूद हैं, जबकि केएल राहुल 477 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

    टॉप-5 के बल्लेबाजों के बीच रनों का अंतर बहुत कम है, जिससे हर मैच के बाद ऑरेंज कैप की स्थिति बदल सकती है। इस सीजन अब तक यह देखा गया है कि किसी भी खिलाड़ी के पास यह कैप लंबे समय तक नहीं टिक पाई है।

    टॉप-10 में भी हलचल
    टॉप-10 में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह 439 रनों के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कूपर कोनोली 436 रनों के साथ 9वें स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस के रायन रिकल्टन 430 रनों के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

    आज संजू सैमसन पर रहेंगी नजरें
    आज का आईपीएल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा, जिसमें सभी की नजरें संजू सैमसन पर रहेंगी। सैमसन इस समय 430 रनों के साथ ऑरेंज कैप रेस में 10वें स्थान पर हैं। अगर वह आज बड़ा स्कोर करते हैं तो टॉप-5 में एंट्री कर सकते हैं।

    विशेषज्ञों के अनुसार, अगर संजू सैमसन बड़ी पारी खेलते हैं तो वह इस सीजन की ऑरेंज कैप रेस को और भी रोमांचक बना सकते हैं और शीर्ष स्थान के लिए क्लासेन को चुनौती दे सकते हैं।

    इसके अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स के मिचेल मार्श पर भी नजर रहेगी, जो इस सीजन अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

    कुल मिलाकर, IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर मैच के साथ रैंकिंग बदलने की पूरी संभावना बनी हुई है।

  • 2027 वर्ल्ड कप में ओपनिंग को लेकर चर्चा तेज, संजू सैमसन को लेकर बढ़ी अटकलें; भारत की रणनीति पर सबकी नजर

    2027 वर्ल्ड कप में ओपनिंग को लेकर चर्चा तेज, संजू सैमसन को लेकर बढ़ी अटकलें; भारत की रणनीति पर सबकी नजर



    नई दिल्ली। भारत के 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अभी से चर्चाएं और संभावित प्लेइंग इलेवन पर बहस तेज हो गई है। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा, जहां तेज और उछाल भरी पिचें टीमों की असली परीक्षा लेंगी।

    हालांकि अभी तक टीम इंडिया की फाइनल स्क्वॉड या ओपनिंग जोड़ी तय नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा प्रदर्शन और खिलाड़ियों की भूमिका के आधार पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि भारत की ओपनिंग जिम्मेदारी कौन संभालेगा और क्या किसी नए कॉम्बिनेशन को आजमाया जा सकता है।

    संजू सैमसन को लेकर अक्सर यह चर्चा होती है कि वह आक्रामक बल्लेबाजी के कारण टॉप ऑर्डर में एक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन अब तक भारतीय टीम में उनकी भूमिका मुख्य रूप से मिडिल ऑर्डर या विकेटकीपर बैट्समैन के रूप में रही है। वहीं मौजूदा समय में शुभमन गिल और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर के रूप में स्थापित हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

    विशेषज्ञों का मानना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम प्रबंधन आमतौर पर स्थिर और अनुभवी ओपनिंग जोड़ी को प्राथमिकता देता है, ताकि दबाव की स्थिति में शुरुआत मजबूत हो सके। ऐसे में किसी भी नए ओपनिंग प्रयोग का फैसला पूरी तरह फॉर्म, फिटनेस और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

    मिडिल ऑर्डर की बात करें तो विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और अन्य बल्लेबाज टीम की रीढ़ माने जाते हैं, जबकि हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा जैसे ऑलराउंडर संतुलन प्रदान करते हैं। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

    साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की पिचों पर तेज गेंदबाजों और तकनीकी बल्लेबाजों की बड़ी परीक्षा होगी। ऐसे में टीम का चयन केवल संभावित ओपनिंग जोड़ी पर नहीं, बल्कि पूरे संतुलन और परिस्थितियों के अनुसार प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

    कुल मिलाकर, 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत के पास कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं, लेकिन अंतिम फैसला खिलाड़ियों के प्रदर्शन, निरंतरता और रणनीति के आधार पर ही लिया जाएगा।