भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो से आया मौसम का पूर्वानुमान



नई दिल्ली। 15 फरवरी को होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के भारत-भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो से आया मौसम का पूर्वानुमानपाकिस्तान मुकाबले से पहले मौसम ने क्रिकेट फैन्स और टीमों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का साया दिख रहा है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार खराब मौसम मैच के रोमांच को प्रभावित कर सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर सिस्टम) विकसित हो सकता है। इसका असर सीधे कोलंबो के मौसम पर पड़ने की संभावना है। अनुमान है कि मुकाबले वाले दिन लगभग 93 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मैच के दौरान टॉस में देरी, ओवरों की कटौती, खेल का रुक-रुक कर चलना, ऐसे हालात बन सकते हैं। हालांकि बीच-बीच में मौसम साफ होने और धूप निकलने की उम्मीद भी है, लेकिन लगातार बदलता मौसम दोनों टीमों की रणनीति पर असर डाल सकता है।

ग्रुप-ए की नंबर-1 कुर्सी पर दांव
इस मुकाबले में केवल जीत ही नहीं, बल्कि ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान भी दांव पर है। टीम इंडिया ने पिछले मैच में नामीबिया को 93 रनों से हराया था। उस मैच में ईशान किशन ने पावरप्ले में 61 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 86 रन का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर दिलाया। पाकिस्तान भी शानदार फॉर्म में है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में भारत से थोड़ी पीछे है। इस मुकाबले के नतीजे से ग्रुप-ए में नंबर-1 टीम तय होगी।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स तक सीमित रही है। दोनों टीमें आखिरी बार एशिया कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने आई थीं। उस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पांच विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया था।

अभिषेक शर्मा की फिटनेस में सुधार
युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हाल ही में पेट की परेशानी के कारण अभ्यास नहीं कर पा रहे थे, लेकिन उनकी फिटनेस में सुधार के संकेत मिले हैं। टीम प्रबंधन को भरोसा है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। फैंस की उत्सुकता इस समय दोहरी है – एक ओर अभिषेक की वापसी को लेकर उम्मीदें और दूसरी ओर आसमान पर निगाहें। अब देखना दिलचस्प होगा कि मौसम इस बड़े मुकाबले में बाधा बनेगा या दर्शकों को भारत-पाकिस्तान की जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।