Author: bharati

  • मैच के बाद बिगड़ी यशस्वी जायसवाल की तबीयत, तेज पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती..

    मैच के बाद बिगड़ी यशस्वी जायसवाल की तबीयत, तेज पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती..

    नई दिल्ली/भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। टीम इंडिया के उभरते सितारे और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबले के तुरंत बाद की है, जब जायसवाल मैदान पर अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद अचानक तेज पेट दर्द से जूझने लगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे में खेले गए मुंबई बनाम राजस्थान के अहम मुकाबले के दौरान ही यशस्वी जायसवाल को पेट में ऐंठन की शिकायत महसूस होने लगी थी। हालांकि, टीम के लिए उनकी अहमियत को देखते हुए उन्होंने दर्द के बावजूद मैदान नहीं छोड़ा और मैच में हिस्सा लिया। मुकाबला समाप्त होने के कुछ घंटों बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत पिंपरी-चिंचवड़ स्थित आदित्य बिड़ला अस्पताल ले जाया गया।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि यशस्वी जायसवाल एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित हैं। यह पेट से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें तेज दर्द, ऐंठन और कमजोरी जैसी शिकायतें होती हैं। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उनका अल्ट्रासाउंड USGऔर सीटी स्कैन कराया। इसके साथ ही उन्हें ड्रिप के जरिए जरूरी दवाइयां दी गईं और पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई।राहत की बात यह है कि फिलहाल जायसवाल की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मेडिकल टीम का कहना है कि यदि उनकी तबीयत में सुधार जारी रहा, तो कुछ ही दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि, पूरी तरह फिट होने के लिए उन्हें पर्याप्त आराम की जरूरत होगी।

    बीमारी के बावजूद जायसवाल का मैदान पर उतरना उनके जज्बे और प्रोफेशनलिज्म को दर्शाता है। राजस्थान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 गेंदों में 15 रन बनाए। यह मैच मुंबई की टीम ने तीन विकेट से अपने नाम किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे की नाबाद 72 रनों की शानदार पारी और सरफराज खान की 22 गेंदों में 73 रनों की तूफानी बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई। हालांकि, इस जीत के बावजूद मुंबई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।यशस्वी जायसवाल की सेहत को लेकर फिलहाल BCCI की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ अब बोर्ड के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। हालिया फॉर्म की बात करें तो जायसवाल शानदार लय में चल रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने तीन मैचों में 145 रन बनाए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था।

    अच्छी खबर यह है कि फिलहाल भारतीय टीम का कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय दौरा तुरंत नहीं है। यशस्वी जायसवाल इस समय T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिससे उन्हें पूरी तरह रिकवर होने का समय मिल सकता है। भारतीय टीम नए साल की शुरुआत 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि तब तक जायसवाल पूरी तरह फिट होकर एक बार फिर मैदान पर वापसी करेंगे और अपने बल्ले से फैंस को खुश करेंगे।

  • रंजीत ने अक्षय खन्ना के Fa9la डांस पर दिखाया अपना अंदाज  बोले- "लड़कियां मुझे नचाती रहती हैं

    रंजीत ने अक्षय खन्ना के Fa9la डांस पर दिखाया अपना अंदाज बोले- "लड़कियां मुझे नचाती रहती हैं


    नई दिल्ली ।बॉलीवुड के मशहूर विलेन एक्टर रंजीत ने हाल ही में अक्षय खन्ना के Fa9la डांस स्टेप को अपनाया और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यह डांस अक्षय खन्ना के फिल्म धुरंधर के एंट्री सॉन्ग से वायरल हो गया है और अब इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए रंजीत ने अपने डांस वीडियो को शेयर किया। रंजीत ने यह वीडियो अपनी पोती दीया के जन्मदिन पर शूट किया जहां दीया ने उन्हें इस डांस को करने के लिए उत्साहित किया।

    रंजीत के इस वीडियो में वह Fa9la गाने पर अपने खास अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रंजीत ने लिखा “लड़कियां तो मुझे नचाती ही रहती हैं। अब देखो मेरी 6 साल की पोती दीया ने क्रेजी बनाकर अपने जन्मदिन पर डांस कराया और मुझे पसंद आया। आप लोग भी बच्चों के साथ ऐसा ही करो- फिट रहोगे।”

    रंजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स ने रंजीत के लुक और डांस की सराहना की और उन्हें असली स्टार बताया। कुछ यूजर्स ने तो मजाक में यह भी कहा कि रंजीत अपने दौर के ‘फिल्मी रहमान डकैत’ थे और अब उनके डांस स्टेप्स भी उतने ही पॉपुलर हो रहे हैं। रंजीत का यह वीडियो साबित करता है कि उम्र केवल एक संख्या है और खुद को एंटरटेन करने का तरीका कभी पुराना नहीं होता। इस वीडियो से एक बार फिर यह भी दिखा कि रंजीत अब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा हैं।

  • Border 2 Teaser Out: आसमान, समंदर और सरहद पर गूंजा देशभक्ति का शोर, सनी देओल की दहाड़ ने बढ़ाया जोश

    Border 2 Teaser Out: आसमान, समंदर और सरहद पर गूंजा देशभक्ति का शोर, सनी देओल की दहाड़ ने बढ़ाया जोश



    नई दिल्ली
    / मुंबई  देशभक्ति सिनेमा के इतिहास में खास जगह बनाने वाली फिल्म बॉर्डर का सीक्वल अब दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे इंतजार और चर्चाओं के बाद आखिरकार बॉर्डर 2 का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। 29 साल बाद लौट रही इस आइकॉनिक फिल्म की पहली झलक में ही साफ हो गया है कि मेकर्स इस बार कहानी, स्केल और भावनाओ-तीनों स्तरों पर कुछ बड़ा लेकर आए हैं।

    मंगलवार दोपहर 1:30 बजे टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल एक्स  पूर्व ट्विटर हैंडल पर 2 मिनट 4 सेकेंड का यह दमदार टीजर शेयर किया। टीजर की शुरुआत सनी देओल की बुलंद और जोशीली आवाज से होती है, जो देखते ही देखते रगों में देशभक्ति का ज्वार भर देती है। उनका अंदाज, उनकी दहाड़ और आंखों में दिखता जज्बा यह साफ कर देता है कि एक बार फिर वह दुश्मन देश पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।टीजर से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि बॉर्डर 2 की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है। यह वही युद्ध है, जिसने इतिहास की धारा मोड़ दी थी और भारतीय सेना की वीरता को पूरी दुनिया के सामने स्थापित किया था।

    चार सितारे, एक मिशन

    बॉर्डर 2 को इस बार एक मल्टी-स्टारर ट्रीट के रूप में पेश किया गया है। टीजर में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की जोरदार एंट्री देखने को मिलती है। चारों कलाकार भारतीय सेना के अलग-अलग अंगों का प्रतिनिधित्व करते नजर आते है.कोई थलसेना की वर्दी में दुश्मन से लोहा लेता दिखता है, कोई आसमान में वायुसेना के पायलट के रूप में कहर बरपाता है,तो कोई समंदर में नौसेना की ताकत बनकर दुश्मन की नींव हिला देता है।

    टीजर का एक दमदार डायलॉ

    आसमान से समंदर तक और मैदान-ए-जंग तक, हर मोर्चे पर एक-एक फौजी खड़ा मिलेगा फिल्म के पैमाने और सोच को बखूबी बयान करता है।

    महिला किरदार भी दमदार

    जहां एक ओर युद्ध और देशभक्ति का जोश दिखाया गया है, वहीं दूसरी ओर फिल्म के महिला किरदारों को भी मजबूत तरीके से पेश किया गया है। मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह टीजर में भावनात्मक गहराई जोड़ती नजर आती हैं। उनका रोल सिर्फ सपोर्टिंग नहीं, बल्कि कहानी की आत्मा को मजबूती देने वाला प्रतीत होता है।

    भव्यता, इमोशन और देशप्रेम

    टीजर में युद्ध के सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी बेहद प्रभावशाली है। हर फ्रेम में देशप्रेम, बलिदान और बहादुरी की झलक दिखाई देती है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बॉर्डर 2 का टीजर उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता है और फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा देता है।

    कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?

    टीजर रिलीज के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म सिनेमाघरों में कब आएगी। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म सनी देओल के लिए भी खास है, क्योंकि हाल ही में आई उनकी फिल्म जाट की सफलता के बाद यह उनकी अगली बड़ी रिलीज होगी।

  • 71 साल की उम्र में रेखा का डांस वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर आईं सराहनाएं 17 की हीरोइन को भी टक्कर दे रही हैं

    71 साल की उम्र में रेखा का डांस वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर आईं सराहनाएं 17 की हीरोइन को भी टक्कर दे रही हैं


    नई दिल्ली । बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए भी पहचानी जाती हैं। 71 साल की उम्र में भी वह अपनी सेहत और खूबसूरती पर पूरी तरह से ध्यान देती हैं। अब उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मुग़ल-ए-आज़म के गाने “मोहे पनघट पे” पर डांस करती दिख रही हैं। इस गाने में पहले मधुबाला ने अपनी खूबसूरती और अदाओं से दर्शकों का दिल जीता था और रेखा ने उसी अंदाज में अपना जलवा बिखेर दिया।

    वीडियो में रेखा के चेहरे के भाव लचक और अनोखी अदाएं साफ नजर आ रही हैं जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को देखकर रेखा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “71 की उम्र में 17 साल की हीरोइन को टक्कर दे रही हैं ” जबकि दूसरे यूजर ने कहा “रेखा जी आज की हीरोइनों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।” कुछ और यूजर्स ने तो यह भी कहा कि रेखा की खूबसूरती के आगे सभी फीकी पड़ जाती हैं और उन्हें ‘लिजेंड’ करार दिया।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो रेखा को आखिरी बार 2014 में सुपर नानी फिल्म में देखा गया था जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई लेकिन रेखा के अभिनय को सराहा गया। इसके अलावा रेखा को कई टीवी शोज और इवेंट्स में भी देखा गया है जहाँ वह अपनी अनोखी मौजूदगी से लोगों का दिल जीत लेती हैं।
    रेखा का यह नया डांस वीडियो उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक शानदार ट्रिब्युट है जो यह साबित करता है कि उम्र केवल एक संख्या है और असली खूबसूरती और टैलेंट कभी नहीं घटते।

  • धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट  यमला पगला दीवाना की होगी दोबारा रिलीज़  1 जनवरी 2026 को थिएटर में

    धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट यमला पगला दीवाना की होगी दोबारा रिलीज़ 1 जनवरी 2026 को थिएटर में


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना को 1 जनवरी 2026 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई है। यह फिल्म 2011 में आई थी और उस समय दर्शकों के बीच एक हिट साबित हुई थी। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर थी जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया था।

    धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2023 को हुआ था जिसके बाद से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा पहुँचा था। इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार ने श्रद्धांजलि देने के लिए कई प्रेयर मीट आयोजित की हैं और अब बॉलीवुड ने भी उन्हें सम्मान देने का निर्णय लिया है। फिल्म की री-रिलीज़ उनके योगदान को याद करने और उनकी कला को सलाम करने के रूप में की जा रही है।

    पारिवारिक और मनोरंजन की श्रेणी में इस फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने यह कदम उठाया है। हालांकि पहले फिल्म की री-रिलीज़ डेट 19 दिसंबर 2025 तय की गई थी लेकिन हाल ही में इसे स्थगित कर 1 जनवरी 2026 कर दिया गया। यह निर्णय धर्मेंद्र की याद में एक उपयुक्त समय पर फिल्म को फिर से दर्शकों तक पहुंचाने के लिए लिया गया है।

    फिल्म यमला पगला दीवाना को समीर कौशिक ने डायरेक्ट किया था और यह एक शानदार कॉमेडी-ड्रामा थी जो आज भी टीवी और ओटीटी प्लेटफार्म पर बेहद लोकप्रिय है। इसके अलावा धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। धर्मेंद्र की कड़ी मेहनत और उनके अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड में एक विशिष्ट स्थान दिलाया है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

  • Post Office की गारंटीड स्कीम: ₹10 लाख निवेश पर मिलेगा ₹4.49 लाख ब्याज, जानें NSC का पूरा गणित

    Post Office की गारंटीड स्कीम: ₹10 लाख निवेश पर मिलेगा ₹4.49 लाख ब्याज, जानें NSC का पूरा गणित


    नई दिल्ली
    ।अगर आप ऐसा निवेश विकल्प ढूंढ रहे हैं जिसमें जोखिम बिल्कुल न हो, सरकार की पूरी गारंटी मिले और फिक्स रिटर्न भी सुनिश्चित हो, तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट NSC स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह स्कीम खासतौर पर उन निवेशकों के लिए बनाई गई है जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर सुरक्षित भविष्य की योजना बनाना चाहते हैं।इस स्कीम में यदि कोई निवेशक एकमुश्त ₹10,00,000 जमा करता है, तो 5 साल की मैच्योरिटी पर उसे करीब ₹4,49,034 का ब्याज मिलता है। यानी कुल रकम लगभग ₹14.49 लाख हो जाती है।

    क्या है नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट NSC?

    नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट भारत सरकार द्वारा समर्थित एक फिक्स्ड इनकम सेविंग स्कीम है, जिसे पोस्ट ऑफिस के जरिए चलाया जाता है। इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित होता है क्योंकि यह सरकारी योजना है। इस स्कीम में बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता और निवेशक को तय समय के बाद तय रिटर्न मिलता है। NSC की लॉक-इन अवधि 5 साल होती है। इसमें कम से कम ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है। यानी आप अपनी जरूरत और क्षमता के अनुसार जितनी भी रकम चाहें, निवेश कर सकते हैं।

    ब्याज दर और रिटर्न का पूरा कैलकुलेशन

    फिलहाल पोस्ट ऑफिस की NSC स्कीम पर 7.7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। यह ब्याज चक्रवृद्धि Compounding आधार पर मिलता है, लेकिन इसका भुगतान मैच्योरिटी पर किया जाता है।यदि कोई निवेशक:निवेश राशि: ₹10,00,000,अवधि: 5 साल, ब्याज दर: 7.7% प्रति वर्ष  तो 5 साल बाद:  कुल ब्याज: ₹4,49,034 लगभगl, कुल मैच्योरिटी अमाउंट: ₹14,49,034 यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो बच्चों की पढ़ाई, शादी, रिटायरमेंट या किसी बड़े फाइनेंशियल लक्ष्य के लिए सुरक्षित फंड बनाना चाहते हैं।

    टैक्स बेनिफिट का बड़ा फायदा

    NSC स्कीम का एक बड़ा आकर्षण इसका टैक्स लाभ है।NSC में किया गया निवेश इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक टैक्स फ्री होता है।हर साल मिलने वाला ब्याज भी दोबारा निवेश माना जाता है, जिससे टैक्स सेविंग बढ़ जाती है।हालांकि, मैच्योरिटी पर मिलने वाला अंतिम ब्याज टैक्सेबल होता है।

    कौन खोल सकता है NSC अकाउंट? 

    पोस्ट ऑफिस के नियमों के अनुसार: केवल भारत का निवासी नागरिक NSC में निवेश कर सकता है
    NRI, HUF, ट्रस्ट और कंपनियां इसके लिए पात्र नहीं हैं अकाउंट के प्रकार: सिंगल अकाउंट: वयस्क अपने नाम से या नाबालिग की ओर से जॉइंट अकाउंट: दो या तीन वयस्क मिलकर जॉइंट A – सभी खाताधारकों को राशि  जॉइंट B – किसी एक खाताधारक को  नाबालिग के लिए: अभिभावक खाता खोल सकता है 10 वर्ष या उससे अधिक उम्र का बच्चा अपने नाम से खाता खोल सकता है मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के लिए गार्जियन खाता खोल सकता है

    क्यों चुनें NSC स्कीम?

    100% सुरक्षित निवेश भारत सरकार की गारंटी  तय और स्थिर रिटर्न टैक्स बचत का फायदा
    बी अवधि की फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए आदर्श

  • फर्जी डोनेशन पर आयकर विभाग का कड़ा एक्शन  रिफंड पर लगेगी सख्त जांच और जुर्माना

    फर्जी डोनेशन पर आयकर विभाग का कड़ा एक्शन रिफंड पर लगेगी सख्त जांच और जुर्माना


    नई दिल्ली । आयकर विभाग ने फर्जी डोनेशन के जरिए टैक्स रिफंड लेने वाले करदाताओं पर शिकंजा कसने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में कई करदाताओं ने अपने आयकर रिटर्न में राजनीतिक दलों या चैरिटेबल संस्थाओं को किए गए कथित दानों का झूठा दावा किया था। इन दावों के माध्यम से उन्होंने टैक्स रिफंड की मांग की थी लेकिन अब विभाग ने इन दावों की सख्त जांच शुरू कर दी है।

    आयकर विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि संदिग्ध दावों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और अगर कोई फर्जी डोनेशन के माध्यम से टैक्स रिफंड लेने की कोशिश करेगा तो न केवल उसका रिफंड रोका जाएगा बल्कि उस पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

    फर्जी दस्तावेज और एजेंट्स का नेटवर्क

    आयकर अधिकारियों ने अपनी जांच में पाया है कि कुछ करदाता फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से टैक्स रिफंड हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। इन करदाताओं ने किसी चैरिटेबल ट्रस्ट या राजनीतिक दल को सीधे दान नहीं किया बल्कि बिचौलियों या एजेंट्स के माध्यम से फर्जी रसीदें तैयार करवाईं। इन दस्तावेजों में नकली चैरिटेबल ट्रस्ट की रसीदें अनरिकॉग्नाइज्ड राजनीतिक दलों के नाम पर चंदे की रसीदें और अन्य ऐसे ही झूठे रिकॉर्ड शामिल थे जिनका कोई वास्तविक आधार नहीं था।

    रिफंड में देरी का एक बड़ा कारण

    आयकर विभाग ने यह भी बताया कि रिफंड में देरी का एक कारण यह भी है कि अब सभी दावों की गहन जांच की जा रही है। विशेष रूप से उन मामलों पर ध्यान दिया जा रहा है जहां टैक्स छूट और रिफंड का दावा असामान्य रूप से अधिक है। विभाग का कहना है कि अब रिटर्न फाइल करने के बाद किया गया हर दावा बारीकी से खंगाला जाएगा। इससे न केवल सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि विभाग को यह भी सुनिश्चित करने का मौका मिलेगा कि कोई भी करदाता फर्जी तरीके से रिफंड प्राप्त न कर सके।

    सख्त चेतावनी और अपील

    आयकर विभाग ने सभी ईमानदार करदाताओं से अपील की है कि वे केवल वास्तविक और वैध डोनेशन पर ही टैक्स छूट का दावा करें। इसके अलावा किसी भी बिचौलिए या एजेंट के झांसे में न आएं। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि रिटर्न फाइल करने से पहले सभी दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।

    इस कदम से यह स्पष्ट हो जाता है कि आयकर विभाग अब फर्जी तरीके से टैक्स रिफंड लेने वालों के खिलाफ एक कठोर नीति अपनाने जा रहा है। फर्जी डोनेशन के जरिए टैक्स रिफंड लेने का प्रयास करने वालों के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि अब उन्हें न केवल अपने रिफंड की उम्मीद छोड़नी पड़ेगी बल्कि कानूनी कार्रवाई और जुर्माना का सामना भी करना पड़ सकता है।

    आयकर विभाग की यह कार्रवाई टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश है। इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में ऐसे फर्जी दावों में कमी आएगी और लोग टैक्स रिफंड के लिए वास्तविक और वैध दावों को ही प्राथमिकता देंगे।

  • क्रिसमस पार्टी में बिन मेकअप भी चमकता चेहरा! अपनाएं ये 5 आसान स्किनकेयर टिप्स

    क्रिसमस पार्टी में बिन मेकअप भी चमकता चेहरा! अपनाएं ये 5 आसान स्किनकेयर टिप्स


    नई दिल्ली
    /क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही ऑफिस पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि वह सबसे अलग और आत्मविश्वास से भरा नजर आए। अच्छी ड्रेस और मेकअप के साथ अगर स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो, तो पर्सनैलिटी अपने आप निखर जाती है। लेकिन बढ़ती उम्र, प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल के कारण स्किन की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में पार्टी से पहले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर होने के बजाय, सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना जरूरी है।

    -रोजाना फेस क्लीनिंग

    चेहरे की सफाई से ही सही स्किनकेयर की शुरुआत होती है। बाहर से आने पर चेहरे पर धूल-मिट्टी और पसीना जम जाता है, जिससे पोर्स बंद हो सकते हैं। दिन में कम से कम दो बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करने से स्किन फ्रेश रहती है और पिंपल्स की समस्या भी कम होती है।

    -सीरम से नमी और चमक


    फेस सीरम स्किन के लिए किसी बूस्टर की तरह काम करता है। यह फाइन लाइन्स को कम करने के साथ-साथ त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है। रोजाना सुबह और रात को फेस वॉश के बाद सीरम लगाने से स्किन ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखती है।

    -सनस्क्रीन को न करें नजरअंदाज


    धूप में निकलने से त्वचा टैनिंग और पिगमेंटेशन का शिकार हो सकती है। इसलिए चाहे सर्दी हो या गर्मी, घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है।

    -हल्दी-बेसन का देसी फेस पैक


    नेचुरल निखार के लिए हफ्ते में दो बार हल्दी और बेसन का फेस पैक लगाना फायदेमंद होता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन हटाकर नेचुरल ग्लो लाता है। इसे गुलाब जल या दूध के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    नाइट क्रीम से पाएं ओवरनाइट ग्लो

    रात में सोते समय त्वचा खुद को रिपेयर करती है। इसलिए नाइट क्रीम लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है और सुबह चेहरा ज्यादा फ्रेश नजर आता है। रोजाना सोने से पहले नाइट क्रीम लगाना अच्छी स्किनकेयर आदत मानी जाती है।इन आसान लेकिन असरदार टिप्स को अभी से अपनाकर आप ऑफिस क्रिसमस पार्टी में बिना ज्यादा मेकअप के भी नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

  • क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दमकेगा चेहरा, अपनाएं ये 5 आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स

    क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दमकेगा चेहरा, अपनाएं ये 5 आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स


    नई दिल्ली । क्रिसमस का त्योहार आते ही ऑफिस पार्टियों और गेट-टुगेदर का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस मौके पर हर कोई चाहता है कि वह सबसे अलग फ्रेश और कॉन्फिडेंट नजर आए। खूबसूरत ड्रेस और हल्का-फुल्का मेकअप जरूर आपकी पर्सनैलिटी को निखारता है लेकिन अगर स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो तो लुक अपने आप खास बन जाता है। कई बार लोग पार्टी से ठीक पहले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट पर भरोसा करने लगते हैं लेकिन इसका असर हमेशा वैसा नहीं होता जैसा उम्मीद की जाती है।

    असल में स्किन की चमक धीरे-धीरे कम होने के पीछे बढ़ती उम्र प्रदूषण तनाव और गलत लाइफस्टाइल बड़ी वजह होते हैं। ऐसे में अगर समय रहते सही स्किन केयर रूटीन अपनाया जाए तो बिना मेकअप भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाया जा सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसी आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स जिन्हें अपनाकर आप ऑफिस क्रिसमस पार्टी में सबका ध्यान खींच सकती हैं।

    रोजाना फेस क्लीनिंग है सबसे जरूरी

    स्किन केयर की शुरुआत हमेशा चेहरे की सही सफाई से होती है। दिनभर बाहर रहने के कारण चेहरे पर धूल मिट्टी पसीना और प्रदूषण की परत जम जाती है जिससे पोर्स बंद हो सकते हैं और पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए दिन में कम से कम दो बार सुबह और रात माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करना जरूरी है। इससे स्किन न सिर्फ साफ रहती है बल्कि फ्रेश और हेल्दी भी नजर आती है।

    सीरम से मिलेगी नमी और चमक

    फेस सीरम स्किन के लिए किसी बूस्टर से कम नहीं होता। यह त्वचा की गहराई तक जाकर नमी पहुंचाता है और फाइन लाइन्स व डलनेस को कम करने में मदद करता है। फेस वॉश के बाद कुछ बूंदें सीरम की लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह और रात दोनों समय सीरम लगाने से स्किन ज्यादा सॉफ्ट स्मूद और ग्लोइंग दिखाई देती है।

    सनस्क्रीन को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    अक्सर लोग सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना छोड़ देते हैं जबकि यह सालभर जरूरी होती है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें स्किन को टैनिंग पिगमेंटेशन और समय से पहले झुर्रियों का शिकार बना सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह आपकी स्किन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उसका नेचुरल ग्लो भी बरकरार रखती है।

    हल्दी-बेसन का देसी फेस पैक अपनाएं

    नेचुरल निखार के लिए घरेलू नुस्खे आज भी सबसे असरदार माने जाते हैं। हफ्ते में दो बार हल्दी और बेसन का फेस पैक लगाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है और डेड स्किन निकल जाती है। इसमें गुलाब जल या दूध मिलाकर लगाने से स्किन को अतिरिक्त पोषण मिलता है और चेहरा तुरंत फ्रेश दिखने लगता है।

     नाइट क्रीम से पाएं ओवरनाइट ग्लो.

    रात के समय हमारी स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में सोने से पहले नाइट क्रीम लगाना बेहद फायदेमंद होता है। नाइट क्रीम स्किन को पोषण देती है ड्रायनेस दूर करती है और सुबह उठने पर चेहरा ज्यादा मुलायम और चमकदार नजर आता है। इसे रोजाना की आदत बनाना आपकी स्किन के लिए बेहद लाभकारी है। अगर आप इन 5 आसान लेकिन असरदार स्किन केयर टिप्स को अभी से अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लें तो ऑफिस क्रिसमस पार्टी में बिना ज्यादा मेकअप के भी नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।

  • सिडनी शूटआउट के बाद इजरायलियों के लिए 'अर्जेंट एडवाइजरी'  सुरक्षा को लेकर जारी हुए नए निर्देश

    सिडनी शूटआउट के बाद इजरायलियों के लिए 'अर्जेंट एडवाइजरी' सुरक्षा को लेकर जारी हुए नए निर्देश


    नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हनुका उत्सव के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने इजरायल सरकार को गंभीर सुरक्षा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। इस घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने अपने नागरिकों को विदेश यात्रा करते समय खास सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं।

    इन दिशानिर्देशों में मुख्य रूप से सामूहिक आयोजनों से बचने की सलाह दी गई है विशेषकर उन स्थानों पर जहां सुरक्षा व्यवस्था ठीक से लागू नहीं हो पाती। इसके अलावा यहूदी और इजरायली स्थलों के आसपास सतर्कता बढ़ाने का आह्वान किया गया है और यात्रियों को संदिग्ध व्यक्तियों या वस्तुओं की जानकारी तुरंत स्थानीय सुरक्षा बलों को देने की सलाह दी गई है।

    इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने यहूदी-विरोधी भावना को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए और इसके परिणामस्वरूप यहूदियों पर हमले हुए। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि तुष्टीकरण की बजाय कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

    सिडनी में हुई इस गोलीबारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने बंदूक कानूनों को सख्त करने की योजना बनाई है। राष्ट्रीय बंदूक समझौते पर फिर से चर्चा की जाएगी और नए कानून पारित करने के लिए एनएसडब्ल्यू संसद को जल्द बुलाया जा सकता है। प्रमुख सुधारों में बंदूकों की अधिकतम संख्या को सीमित करना कानूनी बंदूकों के प्रकारों पर प्रतिबंध लगाना और बंदूक लाइसेंस के लिए ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता अनिवार्य करना शामिल है। यह घटनाक्रम न केवल इजरायल और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुरक्षा संबंधों को प्रभावित कर रहा है बल्कि इसने दुनिया भर में आतंकवादी हमलों और बंदूक नियंत्रण पर नए सिरे से बहस शुरू कर दी है।