Category: Entertainment

  • Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानें उनकी प्रतिक्रिया!

    Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानें उनकी प्रतिक्रिया!

    नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट करने के साथ-साथ उनका पहला लुक भी पोस्ट के जरिए रिलीज कर दिया है। जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। आपको बता दें कि, उनकी फिल्म का नाम Raaka रखा गया है। फिल्म कैसे नाम के सामने आने के बाद हर कोई फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता दिख रहा है वहीं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

    फिल्म Raaka का पोस्टर
    अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर निर्देशक एटली (Atlee) ने उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म का नाम और फर्स्ट लुक रिवील किया था। उन्होंने बताया था कि टीम ने इस फिल्म का नाम ‘राका’ रखा है। ‘राका’ के पोस्टर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसके साथ थी उनका पहला लुक भी धमाल मचा रहा है वह काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं ऐसा पहली बार होगा कि अल्लू अर्जुन को एक अलग अंदाज में दिखाई देंगे। पोस्ट देखने के बाद उनके पास उनकी बधाई करते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कई लोग फिल्म पर अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

    शाहरुख खान ने भी किया रिएक्ट
    शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘पोस्टर बहुत ही मजेदार और दिलचस्प है, बिल्कुल तुम्हारी तरह। मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि आप लोगों ने क्या तैयार किया है। अगर एटली के शब्दों में कहें तो ये मोस्टर मास माससस माससस!! होगा। ‘राका’ बहुत मजेदार फिल्म लग रही है, ढेर सारी शुभकामनाएं!’

    निर्देशक एटली ने फिल्म के बारे में कहा
    एटली (Atlee) ने इस प्रोजेक्ट को लेकर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि ‘राका’ का आइडिया उन्हें 18 साल पहले आया था और वह तब से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘राका सिर्फ एक फिल्म नहीं है… ये मेरा ही एक हिस्सा है जिसे मैं सालों से अपने साथ लिए घूम रहा हूं। 18 सालों तक, मैंने इस आइडिया को संभालकर रखा और उसे कभी भी धुंधला नहीं पड़ने दिया। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे तराशा, और हर मुश्किल में मेरे साथ रहा। और सच कहूं तो… यह तो बस शुरुआत है।’

    फिल्म की कास्ट रिलीज डेट
    रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म लगभग 800 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही है। इस फिल्म के जरिए पहली बार पर्दे पर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ नजर आएगी। वहीं रिलीज डेट की बात करें तो यह सट्टा 2027 में रिलीज हो सकती है।

  • इन एक्टर्स के नाम है अनोखा रिकॉर्ड, 1 साल में ही फिल्मों से कमाए 2000 करोड़, एक का नाम जान लगेगा झटका

    इन एक्टर्स के नाम है अनोखा रिकॉर्ड, 1 साल में ही फिल्मों से कमाए 2000 करोड़, एक का नाम जान लगेगा झटका


    नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस पर कमाई और रिकॉर्ड्स का बड़ा महत्व होता है। कई बड़े सितारे सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि कमाई के रिकॉर्ड बनाने में भी अपने नाम दर्ज कराते हैं। 2023 में कुछ ऐसे ही सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने एक साल में फिल्मों से 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर दर्शकों को हैरान कर दिया।

    1. शाहरुख खान: बॉक्स ऑफिस किंग

    इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं शाहरुख खान। साल 2023 में शाहरुख की तीन बड़ी फिल्में रिलीज़ हुईं – पठान, जवान और डंकी। तीनों फिल्में हिट रहीं और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2685 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

    पठान: 1055 करोड़
    जवान: 1160 करोड़
    डंकी: 455-470 करोड़

    शाहरुख की ये सफलता उनके फैन फॉलोइंग और शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों का असर हमेशा ही रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहा है।

    2. अक्षय खन्ना: 2 फिल्मों में 2100 करोड़

    दूसरे नंबर पर हैं अक्षय खन्ना, जिन्होंने साल 2023 में दो फिल्में रिलीज़ कीं।

    छावा: 809 करोड़
    दिसंबर: 1300 करोड़

    इन दोनों फिल्मों की मिलाकर अक्षय की वर्ल्डवाइड कमाई 2,109 करोड़ रुपये हुई। ये आंकड़ा दिखाता है कि अक्षय कुमार सिर्फ कॉमिक और एक्शन फिल्मों में ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार्स के मुकाम पर भी कायम हैं।

    3. आमिर खान और दंगल

    हालांकि आमिर खान की दंगल ने भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया, लेकिन इसका कलेक्शन दो साल में 2070 करोड़ रुपये था। पहले साल दंगल ने 716 करोड़ कमाए और बाद में बाकी की कमाई शामिल हुई।

    4. प्रभास और अल्लू अर्जुन की धमाकेदार कमाई

    अक्षय के करीब हैं प्रभास और अल्लू अर्जुन, जिन्होंने साउथ फिल्मों में बॉक्स ऑफिस धमाका किया।

    बाहुबली 2 (प्रभास): 1788.60 करोड़
    पुष्पा 2 (अल्लू अर्जुन): 1742.10 करोड़
    सिर्फ दो साल में इन फिल्मों ने दर्शकों और निवेशकों दोनों का मन जीत लिया।

    साल 2023 बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के लिए कमाई और रिकॉर्ड्स का साल साबित हुआ। शाहरुख खान ने 2685 करोड़ की कमाई के साथ सबसे आगे बढ़कर साबित किया कि वे बॉक्स ऑफिस किंग हैं। अक्षय खन्ना ने भी दो फिल्मों में 2100 करोड़ रुपये कमाकर दर्शकों को हैरान कर दिया। प्रभास और अल्लू अर्जुन ने साउथ फिल्मों के दम पर भी बड़े रिकॉर्ड बनाकर बॉक्स ऑफिस की ताकत दिखाई।

  • राका के गहरे अर्थ और अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग से तैयार हो रही एक वैश्विक सिनेमाई पहचान..

    राका के गहरे अर्थ और अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग से तैयार हो रही एक वैश्विक सिनेमाई पहचान..


    नई दिल्ली:  भारतीय फिल्म जगत के दो सबसे प्रभावशाली सितारों के बीच बढ़ते आपसी तालमेल ने मनोरंजन की दुनिया में एक नई हलचल पैदा कर दी है। बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेता ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार की आगामी फिल्म के प्रति अपना विशेष समर्थन और उत्साह व्यक्त किया है। राका शीर्षक से बन रही इस फिल्म को लेकर जिस तरह की चर्चाएं गर्म हैं, उसने प्रशंसकों के बीच बेसब्री को चरम पर पहुंचा दिया है। एक प्रतिष्ठित मंच पर की गई इस सराहना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में भारतीय सिनेमा की सीमाएं पूरी तरह समाप्त होने वाली हैं और कला का एक वैश्विक स्वरूप सामने आने वाला है।

    राका शब्द का अर्थ और इसके पीछे का रहस्य फिल्म की सबसे आकर्षक कड़ी माना जा रहा है। सामान्यतः इसे पूर्ण चंद्रमा की आभा से जोड़ा जाता है, लेकिन फिल्म की कहानी में इसके संकेत एक शक्तिशाली और रहस्यमयी नायक की ओर इशारा करते हैं। इस परियोजना का निर्देशन एक ऐसे फिल्मकार कर रहे हैं जिन्होंने हाल के वर्षों में अपनी अनूठी शैली और भव्य प्रस्तुति से बॉक्स ऑफिस के समीकरण बदल दिए हैं। फिल्म के बजट को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, वह इसे देश की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों की श्रेणी में खड़ा करती है। निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही तकनीक और विशाल स्तर पर तैयार किए गए सेट इस बात का प्रमाण हैं कि दर्शकों को पर्दे पर एक अभूतपूर्व अनुभव मिलने वाला है।

    इस फिल्म के प्रति बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार द्वारा दिखाया गया उत्साह न केवल उनके उदार व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि यह फिल्म उद्योग में बढ़ते भाईचारे का भी प्रतीक है। फिल्म जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि जब उत्तर और दक्षिण की प्रतिभाएं इस स्तर पर एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाती हैं, तो उसका सीधा लाभ फिल्म की पहुंच और उसकी सफलता को मिलता है। इस बड़े बजट की फिल्म की पटकथा को बहुत बारीकी से तैयार किया गया है, जिसमें उच्च स्तरीय एक्शन के साथ-साथ भावनाओं का भी गहरा पुट देखने को मिलेगा। फिल्म निर्माण में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है और विजुअल इफेक्ट्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    सिनेमा के दीवानों के लिए यह फिल्म किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होने वाली है। जिस तरह से प्रमुख कलाकारों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी सकारात्मक राय रखी है, उससे फिल्म की साख में भारी इजाफा हुआ है। बड़े निवेश और बेहतरीन निर्देशन के संगम से तैयार हो रही यह फिल्म निश्चित रूप से आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए मानक स्थापित करेगी। फिलहाल सभी की निगाहें इस फिल्म की पहली झलक और इसकी रिलीज की तारीख पर टिकी हैं, क्योंकि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।

    भारतीय सिनेमा के दो बड़े सितारों के बीच बढ़ते सहयोग और निर्देशक की भव्य बजट वाली फिल्म राका के अर्थ एवं उसकी तकनीकी विशेषताओं पर केंद्रित एक विशेष लेख।

  • हिट फिल्म धुरंधर 2 विवाद में क्यों फंसी जानिए गाने से जुड़ा पूरा मामला

    हिट फिल्म धुरंधर 2 विवाद में क्यों फंसी जानिए गाने से जुड़ा पूरा मामला


    नई दिल्ली । स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 इन दिनों जहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है वहीं अब यह फिल्म एक बड़े कानूनी विवाद में भी घिर गई है फिल्म की सफलता के बीच अचानक उठे इस विवाद ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है मामला फिल्म में इस्तेमाल किए गए एक पुराने सुपरहिट गाने को लेकर है जिस पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया गया है

    रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने निर्देशक आदित्य धर की कंपनी B62 स्टूडियोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है आरोप है कि फिल्म में हम प्यार करने वाले गाने का इस्तेमाल बिना आधिकारिक अनुमति के किया गया है जिससे कॉपीराइट कानून का उल्लंघन हुआ है

    दरअसल हम प्यार करने वाले गाना 1989 में आई फिल्म त्रिदेव का लोकप्रिय ट्रैक है जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी आनंद मिलिंद ने तैयार किया था और इसके बोल समीर अनजान ने लिखे थे इस गाने को अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी और यह अपने समय का बेहद लोकप्रिय गीत रहा है

    त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा है कि इस गाने के म्यूजिक और साउंड रिकॉर्डिंग से जुड़े सभी अधिकार उनके पास हैं और बिना अनुमति इसके इस्तेमाल से उनके अधिकारों का उल्लंघन हुआ है कंपनी ने अदालत से मांग की है कि फिल्म में इस गाने के उपयोग पर तुरंत रोक लगाई जाए साथ ही हर्जाने और अन्य कानूनी राहत भी मांगी गई है

    कंपनी ने यह भी चिंता जताई है कि फिल्म के थिएटर रिलीज ओटीटी स्ट्रीमिंग और प्रमोशनल कंटेंट के जरिए इस गाने का लगातार इस्तेमाल उनके अधिकारों को और नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए उन्होंने इस मामले को गंभीरता से उठाया है

    वहीं दूसरी ओर धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों में ही 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है जिससे यह साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है जो एक अंडरकवर एजेंट के रूप में पाकिस्तान में रहकर भारत के लिए काम करता है

    फिल्म में उनके अलावा अर्जुन रामपाल आर माधवन संजय दत्त राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं

    अब देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद फिल्म की सफलता पर कितना असर डालता है और अदालत इस मामले में क्या फैसला सुनाती है फिलहाल धुरंधर 2 की चमक के साथ यह विवाद भी सुर्खियों में बना हुआ है

  • पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की आवाज के पीछे छुपा है इस मलयालम डायरेक्टर का कमाल

    पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की आवाज के पीछे छुपा है इस मलयालम डायरेक्टर का कमाल


    नई दिल्ली । साउथ सिनेमा के आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन जब भी बड़े पर्दे पर नजर आते हैं तो उनका स्टाइल उनका स्वैग और उनके डायलॉग बोलने का अंदाज दर्शकों को दीवाना बना देता है लेकिन एक ऐसा सच भी है जिसे जानकर कई लोग चौंक जाते हैं दरअसल फिल्मों में सुनाई देने वाली उनकी आवाज उनकी खुद की नहीं होती बल्कि उसे डब किया जाता है हिंदी में जहां उनकी आवाज को श्रेयस तलपड़े देते हैं वहीं मलयालम में पिछले करीब 15 सालों से एक खास शख्स उनकी ऑफिशियल आवाज बने हुए हैं

    यह शख्स कोई आम डबिंग आर्टिस्ट नहीं बल्कि मलयालम सिनेमा के जाने माने निर्देशक जिस जॉय हैं जिस जॉय ने न सिर्फ कैमरे के पीछे शानदार फिल्में बनाई हैं बल्कि अपनी आवाज के जरिए अल्लू अर्जुन के किरदारों में जान डालने का काम भी किया है उनकी डबिंग इतनी सटीक और प्रभावशाली होती है कि दर्शकों को कभी यह एहसास ही नहीं होता कि यह आवाज किसी और की है

    इस अनोखी साझेदारी की शुरुआत लगभग 15 साल पहले हुई थी और तब से लेकर आज तक अल्लू अर्जुन की ज्यादातर बड़ी फिल्मों में जिस जॉय ही मलयालम वर्जन के लिए डबिंग करते आ रहे हैं समय के साथ यह तालमेल इतना मजबूत हो गया है कि अब मलयालम दर्शकों के लिए अल्लू अर्जुन की पहचान ही जिस जॉय की आवाज बन चुकी है

    दिलचस्प बात यह है कि जब कई दर्शक पहली बार अल्लू अर्जुन की असली आवाज सुनते हैं तो उन्हें थोड़ा अजीब महसूस होता है क्योंकि वे जिस जॉय की आवाज के इतने आदी हो चुके हैं कि वही उन्हें असली लगती है यही वजह है कि केरल में अल्लू अर्जुन को मल्लू अर्जुन के नाम से भी पुकारा जाता है और वहां उनकी लोकप्रियता बेहद खास है

    जिस जॉय का निर्देशन करियर भी उतना ही शानदार रहा है उन्होंने संडे हॉलिडे और विजय सुपरम और पौर्नामियुम जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है जो दर्शकों के बीच काफी पसंद की गईं उनकी फिल्मों में कहानी कहने का तरीका और इमोशनल टच खास माना जाता है और यही समझ उन्हें एक बेहतरीन डबिंग आर्टिस्ट भी बनाती है

    एक निर्देशक होने के नाते जिस जॉय को यह अच्छी तरह पता होता है कि किसी सीन में किस तरह की भावनाएं चाहिए और डायलॉग को किस अंदाज में पेश करना है यही कारण है कि उनकी डबिंग में वही ताकत और गहराई नजर आती है जो अल्लू अर्जुन की एक्टिंग में दिखती है

    यह भी सच है कि जिस जॉय ने कई अन्य कलाकारों के लिए भी डबिंग की है लेकिन अल्लू अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा सफल और चर्चित रही है यह साझेदारी सिर्फ आवाज देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह दो कलाकारों के बीच एक गहरे रचनात्मक तालमेल का उदाहरण है जिसने सिनेमा को और भी प्रभावशाली बना दिया है

  • अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्में, नंबर 1 मूवी ने सबको चौंकाय

    अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्में, नंबर 1 मूवी ने सबको चौंकाय


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। चाहे एक्शन हो या रोमांस, अक्षय की कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है। अब उनकी आने वाली फिल्म भूत बंगला के साथ उनकी पिछली हिट कॉमेडी फिल्मों की याद दिला रहे हैं, जिन्होंने वर्ल्डवाइड करोड़ों की कमाई की है।

    1. हाउसफुल 4: सबसे बड़ा कमाई वाला कॉमेडी प्रोजेक्ट

    अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 फिल्म ने वर्ल्डवाइड 296 करोड़ की कमाई कर सुपरहिट होने का रिकॉर्ड बनाया। फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा लीड रोल में थे। इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया था।

    2. हाउसफुल 3: फ्रेंचाइजी का धमाका

    हाउसफुल 3 भी हिट रही और इसने वर्ल्डवाइड 185.70 करोड़ की कमाई की। फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन थे।

    3. सिंह इज किंग: अक्षय-कटरीना की जोड़ी

    सुपरहिट सिंह इज किंग में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 123.96 करोड़ की कमाई की।

    4. हाउसफुल और हाउसफुल 2

    हाउसफुल (2010) ने वर्ल्डवाइड 119 करोड़ की कमाई की, जबकि हाउसफुल 2 ने 112 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इन फिल्मों में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, असिन, लारा दत्ता और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स थे।

    5. वेलकम: कॉमेडी और स्टारडम का मिश्रण

    अक्षय की वेलकम में कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर थे। फिल्म ने 119.50 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

    6. हे बेबी: रोमांटिक कॉमेडी का तड़का

    हे बेबी में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख और फरदीन खान लीड रोल में थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 83.90 करोड़ की कमाई की।

    7. भूल भुलैया और हेरा फेरी

    अक्षय की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया ने वर्ल्डवाइड 82.35 करोड़ कमाए। वहीं, फिर हेरा फेरी ने 69.13 करोड़ की कमाई की।

    8. मुझसे शादी करोगी: स्टारडम और कॉमेडी

    मुझसे शादी करोगी में अक्षय कुमार के साथ सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 55.97 करोड़ कमाए और दर्शकों को खूब हंसाया।

    अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्में हमेशा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। हाउसफुल 4 उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म है, जबकि भूल भुलैया और हेरा फेरी जैसी फिल्में भी दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी हैं। अब उनकी नई फिल्म भूत बंगला के साथ दर्शक फिर से हंसने और रोमांचित होने के लिए तैयार हैं।

  • Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ ‘Raaka’ का पोस्टर, नए अवतार में दिखे एक्टर

    Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ ‘Raaka’ का पोस्टर, नए अवतार में दिखे एक्टर


    नई दिल्ली।अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया। उनकी नई फिल्म का नाम Raaka घोषित किया गया और साथ ही फिल्म का पहला लुक पोस्टर भी जारी किया गया। इससे पहले इस फिल्म को ‘AA22xA6’ के नाम से जाना जा रहा था।

    फिल्म को मिला नया नाम और पोस्टर

    पोस्टर में अल्लू अर्जुन का अवतार बेहद चौंकाने वाला और अलग है। इस किरदार में उनके हाथ भेड़िए जैसी फर से ढके हुए हैं और बड़े नुकीले पंजे नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर तीखी, काजल वाली आंखें, आधे गंजे और रफ हेयरस्टाइल ने इस लुक को और भी रहस्यमयी बना दिया है।

    दीपिका पादुकोण का सोशल मीडिया अपडेट

    फिल्म का पोस्टर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। इससे साफ हो गया कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

    फिल्म का बजट 700-800 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है और इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। टीम जल्द ही मुंबई के स्टूडियो में नया शूटिंग शेड्यूल शुरू करेगी और प्रोडक्शन पूरे साल जारी रहने की उम्मीद है।

    आलू अर्जुन का करियर और नई फिल्म की उम्मीद

    अल्लू अर्जुन ने 2003 में फिल्म गंगोत्री से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जैसे आर्या, बनी, देशमुदुरु, सरैनोडु और अला वैकुंठपुरमुलु।

    पुष्पा: द राइज फिल्म में उनके किरदार और स्टाइल को दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म ने उन्हें पूरे भारत में सुपरस्टार बना दिया। अब उनकी नई फिल्म Raaka भी लोगों का ध्यान खींच रही है और उनके अनोखे अवतार ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

  • एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

    एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan


    नई दिल्ली। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) की मां Parveen Khan का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार थीं और आज बुधवार, 8 अप्रैल को ही उन्होंने आखिरी सांस ली। जरीन खान की टीम ने उनकी मां के निधन की खबर की पुष्टि की। जरीन खान की मां पिछले कुछ साल में कई बार गंभीर रूप में बीमार हुईं और अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। वहीं इस बार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा दिया और एक्ट्रेस को अकेला छोड़ गईं।

    टीम ने जारी किया ऐसा स्टेटमेंट
    इस खबर की पुष्टि तब हुई जब एक्ट्रेस की टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसके बारे में सबको जानकारी दी। जरीन खान के मैनेजर पीयूष जैन ने स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें कहा, ‘सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय श्रीमती परवीन खान, जरीन खान और सना खान की मां का 8 अप्रैल को निधन हो गया। वह शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार गईं।’ जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस और बॉलीवुड के गलियारों में मातम छा गया है।

    मुंबई के वर्सोवा में हो गया अंतिम संस्कार
    बता दें सुबह 10 बजे मुंबई के वर्सोवा में जरीन खान की मां का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक्ट्रेस जरीन कई बार सोशल मीडिया पर अपनी मां के बारे में बात करती नजर आईं। वह फैंस से उनके लिए दुआएं करने को कहती थीं और हाल बताती थीं। जरीन ने मां की देखभाल के लिए कई बार सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था।

    पहले ही छोड़ कर चले गए थे पिता
    जरीन खान ने एक एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्होंने और उनके परिवार ने काफी कुछ देखा हैं। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि, मां और छोटी बहन का ख्याल रखने के लिए उन्हें स्कूल के बाद सीधे नौकरी करनी पड़ी थी। एक्ट्रेस ने पिंकविला’ से बात करते हुए कहा था कि, वो एक शाम थी, जिसने हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। पापा हमें छोड़कर चले गए। हमारे पास कोई पैसे नहीं थे। एक रात हम सब परिवार के साथ थे, और अचानक मेरी मां फूट-फूट कर रोने लगीं। मैंने उन्हें शांत करने की कोशिश की और समझाया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं सब संभाल लूंगी।

  • मिस्टर इंडिया की मासूम टीना, हुजान खोदाईजी अब 43 साल की और दो बेटियों की मां।

    मिस्टर इंडिया की मासूम टीना, हुजान खोदाईजी अब 43 साल की और दो बेटियों की मां।

    नई दिल्ली। बॉलीवुड की कल्ट फिल्म मिस्टर इंडिया में 6 साल की मासूम बच्ची ने टीना का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। यह छोटी सी बच्ची हुजान खोदाईजी थीं, जिनकी भोली-भाली आँखें और मासूम चेहरे ने फिल्म में विशेष छाप छोड़ी। फिल्म 1987 में रिलीज़ हुई थी, और इसके 38 साल बाद अब हुजान का बदल चुका रूप फैंस के लिए चौंकाने वाला साबित हुआ। सोशल मीडिया पर उनकी हाल की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस को उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया।

    हुजान खोदाईजी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत इसी फिल्म से की थी और यह उनकी पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई। जब मिस्टर इंडिया की शूटिंग हुई, तब हुजान केवल 6 साल की थीं। बाल कलाकारों में आमतौर पर बड़े होने के बाद भी फिल्मी करियर बनाने की कोशिश होती है, लेकिन हुजान ने सिर्फ एक फिल्म के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब वह 43 साल की हैं और दो बेटियों की मां हैं।

    हुजान ने अभिनय की दुनिया से दूरी बनाए रखी और ग्लैमर और चकाचौंध से दूर एक सादे जीवन को अपनाया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की शूटिंग के बाद उन्हें लोगों का ध्यान आकर्षित करने से शर्मिंदगी होती थी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वह मद्रास चली गईं और अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जीने लगीं। इसके बाद उन्होंने कुछ विज्ञापन किए, लेकिन लाइमलाइट का ध्यान उन्हें कभी पसंद नहीं आया।

    आज के समय में हुजान खोदाईजी मार्केटिंग क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने एडवरटाइजिंग कंपनी में सफल करियर बनाया है और पेशेवर रूप से विज्ञापन एग्जीक्यूटिव के रूप में काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका प्रोफाइल प्राइवेट है, जिससे यह साफ होता है कि वह अपने निजी जीवन को प्राथमिकता देती हैं और फिल्मी दुनिया में वापसी की इच्छा नहीं रखतीं।

  • मानती वारंट पर रोक लगने के बाद अब उन्हें 13 अप्रैल को आयोग में पेश होने की जरूरत नहीं।

    मानती वारंट पर रोक लगने के बाद अब उन्हें 13 अप्रैल को आयोग में पेश होने की जरूरत नहीं।


    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पान मसाला विज्ञापन मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जयपुर जिला उपभोक्ता आयोग-II द्वारा उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद अब सलमान खान को 13 अप्रैल को उपभोक्ता आयोग के सामने पेश होने की जरूरत नहीं है। यह तारीख पहले अंतिम मौका के रूप में निर्धारित की गई थी, और अगर वह पेश नहीं होते तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता था।

    यह मामला योगेंद्र सिंह बडियाल द्वारा दायर शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने राजश्री पान मसाला और इसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान पर गुमराह करने वाले विज्ञापन चलाने का आरोप लगाया था। इन उत्पादों का प्रचार ‘केसर-युक्त इलायची’ और ‘केसर-युक्त पान मसाला’ के रूप में किया गया था। 6 जनवरी 2026 को उपभोक्ता आयोग ने इन विज्ञापनों पर अंतरिम रोक लगा दी थी, लेकिन 9 जनवरी को जयपुर, कोटा और अन्य शहरों में होर्डिंग्स लगे पाए जाने के कारण आयोग ने इसका उल्लंघन माना।

    कोर्ट ने इस मामले में कहा कि मशहूर हस्ती होने का अर्थ यह नहीं है कि कोई कानून से ऊपर हो। आयोग ने बार-बार पेश न होने को न्याय व्यवस्था के प्रति जनता के भरोसे को कमजोर करने वाला बताया। आयोग ने सलमान खान के खिलाफ पहले चार बार जमानती वारंट जारी किए, लेकिन उन्हें तामील नहीं कराया जा सका। हालिया सुनवाई में आयोग ने इस पर नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

    सलमान खान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर.पी. सिंह, जी.एस. बाफना, दिवेश शर्मा, वरुण सिंह और शिवांग्शु नवल ने अदालत में दलीलें पेश कीं। जस्टिस अनूप सिंघी की बेंच ने सुनवाई के बाद सलमान खान और अन्य याचिकाकर्ताओं के पक्ष में राहत देने का आदेश दिया। कोर्ट के इस आदेश से सलमान खान पर फिलहाल आयोग के समक्ष पेश होने का दबाव कम हुआ है।

    इस मामले में उपभोक्ता संरक्षण कानून और विज्ञापन नियमों की संवेदनशीलता उजागर हुई है। न्यायपालिका ने स्पष्ट किया कि ब्रांड एंबेसडर या कोई मशहूर हस्ती होने के बावजूद कानून से ऊपर नहीं है और नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इस फैसले से अदालत ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में कानूनी प्रक्रिया का पालन अनिवार्य रहेगा।