Category: Entertainment

  • Gaurav Khanna और Akanksha Chamola तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया- मेरा मकसद सिर्फ शो प्रमोशन था

    Gaurav Khanna और Akanksha Chamola तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया- मेरा मकसद सिर्फ शो प्रमोशन था


    नई दिल्ली।टीवी शो अनुपमा और रियलिटी शो Bigg Boss 19 के विनर गौरव खन्ना Gaurav Khanna इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला Akanksha Chamola के रिश्ते को लेकर हुई। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले आकांक्षा ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा- जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।

    यह पोस्ट फैंस के लिए चिंता का कारण बनी और कई लोगों ने समझा कि कपल के बीच दरार आ गई है और दोनों अलग हो रहे हैं।

    हालांकि अब आकांक्षा चमोला ने मीडिया से बातचीत में इस अफवाह को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हम शो को प्रमोट कर रहे थे, तो मेरा मोटिव वही था। मुझे कहीं ना कहीं लगा था कि कुछ लोग मेरी पोस्ट को गलत समझेंगे, लेकिन इतना ज्यादा गलत समझेंगे, यह मुझे नहीं पता था। बाद में हमने क्लियर भी कर दिया कि ये शो प्रमोशन के लिए था।

    इस बयान के साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच कोई तलाक या रिश्ते में दरार नहीं है। कपल अब भी एक साथ है और उनका प्यार फैंस के लिए कपल गोल्स का उदाहरण है।

    गौरतलब है कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी। इस वर्ष उनके रिश्ते को 10 साल पूरे हो गए हैं और टीवी टाउन के सबसे पावरफुल कपल्स में उन्हें गिना जाता है।फैंस अब राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि कपल ने अफवाहों का तुरंत खंडन किया और अपने रिश्ते की मजबूती दिखाई।

  • फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर नहीं थम रहा विवाद, भोपाल में फिर प्रदर्शन जारी

    फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर नहीं थम रहा विवाद, भोपाल में फिर प्रदर्शन जारी

    भोपाल। साेशल मीडिया प्लेटफार्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक दिन पहले हुए प्रदर्शन के बाद भोपाल में ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को एक बार फिर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

    एमपी नगर इलाके में हुए इस प्रदर्शन में फिल्म के टाइटल, संवाद, निर्देशन और कलाकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि वे किसी भी तरह की सफाई स्वीकार नहीं करेंगे और फिल्म को किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने देंगे।

    प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि फिल्मों को समाज का दर्पण कहा जाता है, लेकिन इस फिल्म के जरिए एक पूरे समाज को गलत और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना जिम्मेदारी के इस तरह का कंटेंट लॉन्च करना गंभीर चूक है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    सरकार पर भी निशाना

    पुष्पेंद्र मिश्रा ने सरकार और प्रशासन पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एफआईआर की मांग के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर “सोए हुए हैं”। यूजीसी नियमों और सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की नीतियां समाज को बांटने का काम कर रही हैं।

    मनोज बाजपेयी की तस्वीर को जूतों से रगड़ा

    प्रदर्शन के दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों के खिलाफ नारे लगाए गए। इसी बीच अभिनेता मनोज बाजपेयी की तस्वीर को जूतों से रगड़कर प्रतीकात्मक विरोध किया गया, जिससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

  • विक्रांत मैसी की अनोखी पेरेंटिंग: बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट पर नहीं लिखा कोई धर्म, बोले- 'यह मेरा अधिकार'

    विक्रांत मैसी की अनोखी पेरेंटिंग: बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट पर नहीं लिखा कोई धर्म, बोले- 'यह मेरा अधिकार'


    नई दिल्ली । फिल्म ’12वीं फेल’ के जरिए हर घर में अपनी पहचान बनाने वाले विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और पेरेंटिंग स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। विक्रांत और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर के घर पिछले साल 7 फरवरी 2024 को बेटे ‘वरदान’ का जन्म हुआ था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्रांत ने साझा किया कि उन्होंने अपने बेटे के कानूनी दस्तावेजों में धर्म की पहचान को अनिवार्य नहीं बनाया है।

    मल्टीकल्चरल परिवार और कड़वे अनुभव टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया कि वह एक ऐसे परिवार से आते हैं जहाँ विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों का संगम है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में धार्मिक तनाव और उसके नकारात्मक पहलुओं को बहुत करीब से देखा है। शायद यही वजह है कि वह अपने बेटे को बचपन से ही किसी खास धार्मिक लेबल में बांधना नहीं चाहते थे। विक्रांत ने स्पष्ट किया कि उनके इस फैसले का उद्देश्य अपने बेटे को उन तनावों से बचाना है जो अक्सर धर्म के नाम पर समाज में पैदा होते हैं।

    भारत सरकार के नियमों का हवाला विक्रांत ने अपने फैसले का बचाव करते हुए भारतीय कानून और सिस्टम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हमें यह विकल्प देती है कि हम आधिकारिक दस्तावेजों में धर्म का उल्लेख करना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने इसकी तुलना उस नियम से की जिसके तहत अब सिंगल महिलाओं को पासपोर्ट पर पति का नाम देना अनिवार्य नहीं है। विक्रांत के मुताबिक सरकार द्वारा दी गई इस आजादी का इस्तेमाल करना उनका अधिकार है और उन्होंने वही किया जो उन्हें अपने बच्चे के भविष्य के लिए सही लगा।

    बेटे को दी चुनने की आजादी एक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि वह चाहते हैं कि वरदान जब बड़ा हो जाए और दुनिया को समझने लगे तो वह खुद तय करे कि उसे किस विचारधारा या धर्म का पालन करना है। विक्रांत और शीतल की यह सोच आधुनिक भारत की एक नई तस्वीर पेश करती है जहाँ माता-पिता बच्चों पर अपनी पहचान थोपने के बजाय उन्हें स्वतंत्र व्यक्तित्व बनाने की ओर अग्रसर हैं। विक्रांत की इस सादगी और प्रगतिशील सोच की सराहना उनके चाहने वाले जमकर कर रहे हैं।

  • जापान में 'पुष्पा' का फायर: टॉप 10 में बनाई जगह, लेकिन नंबर 1 की बादशाहत अब भी बरकरार

    जापान में 'पुष्पा' का फायर: टॉप 10 में बनाई जगह, लेकिन नंबर 1 की बादशाहत अब भी बरकरार


    नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा की सीमाओं को लांघते हुए ‘आइकन स्टार’ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने जापान के बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दर्ज कराई है। 16 जनवरी को जापान में ‘पुष्पा कुनरिन’ शीर्षक के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती धीमी रफ्तार के बाद अब अपनी गति पकड़ ली है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का पहला भाग जापान के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुआ था, बावजूद इसके दूसरे पार्ट को जापानी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

    धूम 3 को पछाड़ा, अब ‘रोबोट’ पर नजर व्यापार विश्लेषक वेबसाइट सैक्निक के आंकड़ों के अनुसार, पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज के महज 14 दिनों में ₹6.06 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस कमाई के साथ ही इसने आमिर खान की फिल्म ‘धूम 3’ (₹6.03 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 की लिस्ट में 10वां स्थान हासिल किया है। अब पुष्पा 2 का अगला लक्ष्य रजनीकांत की फिल्म ‘एंथिरन’ (रोबोट) का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने वहां ₹6.33 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म को टोक्यो और ओसाका जैसे प्रमुख शहरों में बेहतरीन ‘वर्ड ऑफ माउथ’ का फायदा मिल रहा है।

    RRR का सिंहासन है सबसे ऊपर जापान में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता की बात करें तो ‘RRR’ अब भी निर्विवाद रूप से पहले नंबर पर बनी हुई है। एसएस राजामौली की इस मास्टरपीस ने जापान में ₹139.79 करोड़ (¥2.42 बिलियन) की ऐतिहासिक कमाई की थी, जो किसी भी अन्य भारतीय फिल्म के लिए एक सपना जैसा है। दूसरे नंबर पर सुपरस्टार रजनीकांत की ‘मुत्थु’ है, जिसने दो दशकों तक अपनी बादशाहत बनाए रखी थी।

    जापान की टॉप 5 भारतीय फिल्में (कलेक्शन के आधार पर): | रैंक | फिल्म | कमाई लगभग | | :— | :— | :— | | 1 | RRR | ₹139.79 करोड़ | | 2 | मुत्थु | ₹23.39 करोड़ | | 3 | बाहुबली 2 | ₹17.61 करोड़ | | 4 | 3 इडियट्स | ₹9.81 करोड़ | | 5 | इंग्लिश विंग्लिश | ₹9.24 करोड़ |

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने जापान जाकर इस फिल्म का जमकर प्रचार किया था, जिसका असर अब आंकड़ों में दिख रहा है। हालांकि ‘RRR’ तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘पुष्पा 2’ जापान में अपनी लंबी पारी खेल सकती है और जल्द ही 7वें या 8वें पायदान तक पहुंच सकती है।

  • धुरंधर 2 का 'जीरो बजट' कनेक्शन: क्या वाकई बिना खर्च के रिलीज हो रही है फिल्म? जानें मेकर्स की मास्टर स्ट्रैटेजी

    धुरंधर 2 का 'जीरो बजट' कनेक्शन: क्या वाकई बिना खर्च के रिलीज हो रही है फिल्म? जानें मेकर्स की मास्टर स्ट्रैटेजी


    नई दिल्ली । भारतीय सिनेमा के इतिहास में बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं जो अपनी रिलीज से पहले ही वित्तीय रूप से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएं। आदित्य धर की आगामी फिल्म ‘धुरंधर 2’ इसी श्रेणी में खड़ी नजर आ रही है। 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के बजट को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की बातें हो रही हैं-एक धड़ा इसे 250 करोड़ की फिल्म बता रहा है तो दूसरा इसे ‘शून्य बजट’ वाली फिल्म कह रहा है।

    क्यों कहा जा रहा है इसे 0 बजट की फिल्म? हकीकत यह है कि आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ की पूरी कहानी को एक साथ ही शूट किया था जिसकी कुल लंबाई लगभग 7 घंटे थी। फिल्म की शूटिंग पर करीब 225 से 280 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। चूँकि पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 1347 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके अपनी मूल लागत कई गुना वसूल ली है इसलिए दूसरे पार्ट के लिए प्रोडक्शन का कोई नया बड़ा खर्च नहीं बचा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि तकनीकी रूप से दूसरे पार्ट की निर्माण लागत पहले ही कवर हो चुकी है जिससे अब बिकने वाला हर टिकट सीधे मेकर्स के मुनाफे में जुड़ेगा।

    कमाई का गणित और रिस्क फ्री रिलीज फिल्म की वित्तीय मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से पहले ही इसके डिजिटल और म्यूजिक राइट्स की भारी बिक्री हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो हॉटस्टार ने ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स रिकॉर्ड 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं टी-सीरीज ने इसके म्यूजिक राइट्स के लिए 50-60 करोड़ रुपये चुकाए हैं। प्रमोशन और वीएफएक्स के कुछ नए खर्चों को जोड़ भी लिया जाए तो भी फिल्म अपनी लैंडिंग कॉस्ट से काफी ऊपर जा चुकी है। यही वजह है कि इसे अब एक ‘रिस्क फ्री’ प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

    बॉक्स ऑफिस क्लैश और फैंस का उत्साह 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने की संभावना है। हालांकि ‘धुरंधर 2’ के पास एक बड़ा फायदा यह है कि इसे अपनी लागत निकालने का कोई दबाव नहीं है। फिल्म के टीजर में हमजा की बैक स्टोरी और कुछ नए किरदारों जैसे यामी गौतम की झलक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। भले ही दर्शकों को एंड क्रेडिट्स के जरिए कहानी का थोड़ा अंदाजा हो लेकिन स्क्रीन पर इस विजुअल ट्रीट को देखने का क्रेज कम नहीं हुआ है।फिल्म व्यापार विश्लेषकों का कहना है कि आदित्य धर ने दो हिस्सों में फिल्म को रिलीज करने का जो फैसला लिया वह न केवल रचनात्मक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी बॉलीवुड के लिए एक नया उदाहरण पेश कर रहा है।

  • भ्रामक विज्ञापन मामले में सलमान खान को बड़ी राहत… इस आयोग ने गैर-जमानती वारंट पर लगाई रोक

    भ्रामक विज्ञापन मामले में सलमान खान को बड़ी राहत… इस आयोग ने गैर-जमानती वारंट पर लगाई रोक


    जयपुर।
    राजस्थान उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (Rajasthan Consumer Disputes Redressal Commission) ने अभिनेता सलमान खान (Actor Salman Khan.) को एक बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (Non-bailable warrant) पर रोक लगा दी है। यह मामला एक पान मसाला कंपनी के भ्रामक विज्ञापन (Misleading Advertisement) से जुड़ा है। राज्य आयोग ने सलमान खान और कंपनी की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। राजस्थान उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने शुक्रवार को एक पान मसाला कंपनी और सलमान खान की ओर से दायर पुनरीक्षण याचिकाओं पर सुनवाई की।


    क्या दलील?

    सलमान खान के वकील ने सुनवाई के दौरान राज्य आयोग को बताया कि जिला उपभोक्ता आयोग ने बिना समन जारी किए ही जमानती वारंट जारी किया था। अब गैर-जमानती वारंट जारी करने की प्रक्रिया में है। यही नहीं जमानती वारंट रद्द करने का अनुरोध की एक अर्जी भी जिला उपभोक्ता आयोग जयपुर-द्वितीय के समक्ष लंबित है।


    आयोग ने दी राहत

    इसे ध्यान में रखते हुए राज्य आयोग ने जमानती वारंट तामील होने तक गैर-जमानती वारंट जारी करने से रोक दिया। यही नहीं जिला आयोग को लंबित अर्जी पर जल्द से जल्द सुनवाई करने का भी निर्देश दिया। बता दें कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जयपुर-द्वितीय ने अभिनेता के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था और उन्हें छह फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया था।


    क्या है मामला?

    यह आदेश शिकायतकर्ता योगेंद्र सिंह द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया गया था। शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि आयोग की ओर से छह जनवरी को अंतरिम रोक के बावजूद एक पान मसाला कंपनी के विज्ञापन अब भी दिखाए जा रहे हैं। दलील दी गई कि यह तो आयोग के आदेश की अवमानना है।


    क्या आरोप?

    मूल शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पान मसाला कंपनी और उसके ब्रांड एंबेसडर अभिनेता सलमान खान भ्रामक विज्ञापन कर रहे हैं। इस शिकायत पर आयोग ने 6 जनवरी को उत्पाद के प्रचार और विज्ञापन पर अंतरिम रोक लगा दी थी। शिकायतकर्ता ने बाद में अवमानना याचिका दायर की। फिर दावा किया कि रोक के बावजूद 9 जनवरी को कोटा में नयापुरा स्टेडियम के पास उक्त विज्ञापन वाला एक साइन बोर्ड लगाया गया।

  • एआर रहमान को 'एंटी-नेशनल' बताने पर भड़के प्रकाश राज, कंगना की 'इमरजेंसी' को बताया प्रोपेगेंडा

    एआर रहमान को 'एंटी-नेशनल' बताने पर भड़के प्रकाश राज, कंगना की 'इमरजेंसी' को बताया प्रोपेगेंडा


    नई दिल्ली । भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार कंगना रनौत और प्रकाश राज एक बार फिर आमने-सामने हैं। विवाद की शुरुआत तब हुई जब दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म ‘छावा’ और इंडस्ट्री में मिल रहे काम को लेकर कुछ बेबाक टिप्पणियां की थीं। रहमान के इसी बयान पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने उन्हें ‘एंटी-नेशनल’ करार दिया था जिस पर अब प्रकाश राज ने बेहद तल्ख टिप्पणी की है।

    प्रकाश राज का कड़ा प्रहार प्रकाश राज ने एआर रहमान का बचाव करते हुए कहा कि रहमान जैसे कलाकार जिन्होंने ‘मां तुझे सलाम’ और ‘जय हो’ जैसे गीतों से देश का मान बढ़ाया और दो ऑस्कर जीते वह काम के लिए भीख नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने जो कहा वह सच है। कंगना पर निशाना साधते हुए प्रकाश राज ने कहा कि इस मुद्दे पर लोगों का भौंकना शुरू हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक महिला निर्देशक और अभिनेत्री महज इसलिए किसी को ‘एंटी-नेशनल’ कह रही हैं क्योंकि उस संगीतकार ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। प्रकाश राज यहीं नहीं रुके उन्होंने कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को एक प्रोपेगेंडा मूवी करार दिया।

    कंगना और रहमान के बीच क्या था विवाद? दरअसल एआर रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें उनके धर्म की वजह से इंडस्ट्री में भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है। इस पर कंगना ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकालते हुए लिखा था कि वह रहमान को अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी सुनाना चाहती थीं लेकिन रहमान उनसे मिले तक नहीं। कंगना ने आरोप लगाया कि रहमान ने उनकी फिल्म को ‘प्रोपेगेंडा’ कहकर ठुकरा दिया था। कंगना ने लिखा कि रहमान जी मैंने आपसे ज्यादा नफरत से भरा इंसान आज तक नहीं देखा।

    सियासी रंग लेता विवाद प्रकाश राज ने कंगना के दावों को खारिज करते हुए कहा कि रहमान का अपना एक कद है और किसी फिल्म का हिस्सा न बनने का मतलब यह नहीं है कि कोई देशद्रोही हो गया। प्रकाश राज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक तरफ कंगना के समर्थक उन्हें राष्ट्रवादी बता रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रकाश राज के समर्थक इसे अभिव्यक्ति की आजादी और कलाकार के सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल इस मुद्दे पर न तो एआर रहमान की कोई नई प्रतिक्रिया आई है और न ही कंगना ने प्रकाश राज के ‘भौंकने’ वाले बयान पर कोई जवाब दिया है।

  • 'धुरंधर' देख छलक उठा सुनील शेट्टी का दर्द: आदित्य धर की इस महाफिल्म के बंद होने का आज भी है मलाल

    'धुरंधर' देख छलक उठा सुनील शेट्टी का दर्द: आदित्य धर की इस महाफिल्म के बंद होने का आज भी है मलाल


    नई दिल्ली । इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का जबरदस्त डंका बज रहा है। फिल्म की अपार सफलता के बाद अब इसके दूसरे भाग ‘धुरंधर 2’ का टीजर भी रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के ‘अन्ना’ यानी सुनील शेट्टी ने आदित्य धर के साथ काम न कर पाने को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है। सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि वह आदित्य धर की उस फिल्म का अहम हिस्सा थे जिसका इंतजार पूरी दुनिया को था लेकिन अफसोस कि वह फिल्म कभी बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच पाई।

    हाथ से निकली ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि वह आदित्य धर की मेगा-बजट फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में काम करने वाले थे। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में थे। सुनील ने भारी मन से खुलासा किया कि बजट की सीमाओं और मार्केट बिहेवियर में आए बदलाव के कारण आदित्य धर को इस प्रोजेक्ट को बंद करने का कठिन फैसला लेना पड़ा। सुनील शेट्टी ने कहा कि ‘धुरंधर’ देखने के बाद मुझे महसूस हुआ कि आदित्य एक शानदार विजन वाले निर्देशक हैं और मुझे उनके साथ काम न कर पाने का अफसोस है।

    रणवीर सिंह को बताया सबसे बड़ा परफॉर्मर फिल्म ‘धुरंधर’ के कलाकारों की तारीफ करते हुए सुनील शेट्टी ने बेहद बेबाक राय रखी। जहाँ पूरी दुनिया अक्षय खन्ना के अभिनय की मुरीद है वहीं सुनील शेट्टी का मानना है कि रणवीर सिंह और आदित्य धर ने उनसे भी बेहतर काम किया है। उन्होंने तर्क दिया कि अक्षय खन्ना के किरदार को बैकग्राउंड म्यूजिक और शानदार प्रेजेंटेशन की वजह से काफी माइलेज मिला लेकिन रणवीर सिंह के पास ऐसा कोई सहारा नहीं था फिर भी वह पर्दे पर अपनी चमक छोड़ने में कामयाब रहे। सुनील के मुताबिक रणवीर एक जन्मजात परफॉर्मर हैं।

    आदित्य धर के विजन के कायल हुए ‘अन्ना’ फिल्म मेकिंग की बारीकियों पर चर्चा करते हुए सुनील ने कहा कि आदित्य धर ने दर्शकों की नब्ज को बखूबी पहचाना है। आज के दौर में जहाँ लोगों का अटेंशन स्पैन कम होता जा रहा है वहाँ आदित्य ने 3 घंटे 40 मिनट की लंबी फिल्म बनाने का जोखिम उठाया और सफल रहे। सुनील शेट्टी ने कहा कि आदित्य जानते थे कि कोरोना काल के बाद लोग लंबी वेब सीरीज देखने के आदी हो चुके हैं और इसी आदत को उन्होंने सिनेमाई अनुभव में तब्दील कर दिया। उनका यह आत्मविश्वास ही उन्हें एक महान निर्देशक बनाता है।

  • यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

    यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।


    नई दिल्ली । यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। पोस्ट में ऐसा लग रहा था कि उन्होंने जिया शंकर से सगाई कर ली है, लेकिन अब फैंस ने इसका सच सामने ला दिया है।

    दरअसल, गुरुवार को एल्विश यादव ने जिया शंकर के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं और जिया की उंगली में बड़ी हीरे की अंगूठी दिखाई दे रही है। एल्विश ने इसे रोमांटिक कैप्शन के साथ पोस्ट किया और जिया को टैग किया। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।

    हालांकि, Reddit और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फैंस ने स्पष्ट किया कि एल्विश और जिया की सगाई की यह अफवाह सही नहीं है। यह तस्वीर उनके नए रियलिटी शो “Engaged Season 2” के प्रमोशन का हिस्सा है, जिसे JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा। दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं और तस्वीर केवल शो के प्रचार के लिए ली गई थी।

    Engaged: Roka Ya Dhokha
    यह डेटिंग रियलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को विभिन्न रोमांचक और फ्लर्टी टास्क दिए जाते हैं, ताकि उनके रिश्तों की सच्चाई सामने आ सके। पहले सीजन को उर्फी जावेद और हर्ष गुजराल ने होस्ट किया था। अब दूसरा सीजन 14 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगा।

    एल्विश और जिया की मुलाकात:
    दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस OTT 2 के सेट पर हुई थी। एल्विश वाइल्डकार्ड के रूप में शो में शामिल हुए थे, जबकि जिया शुरुआत में मौजूद थीं। शो के दौरान उनके बीच हुई विवादास्पद टास्क की घटना भी काफी चर्चा में रही।

    सगाई की अफवाहों का अंत:
    हाल ही में जिया के अभिषेक मल्हान से सगाई की अफवाहें भी सामने आई थीं, लेकिन उन्होंने इसे खारिज किया था। एल्विश और जिया की वायरल पोस्ट केवल टीवी शो और पब्लिसिटी का हिस्सा है।
    इस समय एल्विश यादव लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में भी नजर आ रहे हैं, जिसे भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट कर रहे हैं। इस शो में कई जाने-माने कलाकार भी शामिल हैं।

  • गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब वह आधिकारिक तौर पर अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। लंबे समय तक परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता देने के बाद सुनीता ने एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ अपनी पहली हिंदी फिल्म साइन कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

    सूत्रों के अनुसार, 58 वर्षीय सुनीता इस अनटाइटल्ड फिल्म की करीब 20 दिनों तक शूटिंग करेंगी। हालांकि वह पहले भी टीवी शोज़, इवेंट्स और इंटरव्यू में दिखाई देती रही हैं, लेकिन यह प्रोजेक्ट उनके करियर की आधिकारिक बॉलीवुड शुरुआत माना जा रहा है। खास बात यह है कि सुनीता ने अब तक ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूरी बनाए रखी थी और कभी भी अपने पति की लोकप्रियता का सहारा लेकर फिल्मी करियर शुरू करने की कोशिश नहीं की।

    पिछले कुछ समय से सुनीता सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी से नई पहचान बना चुकी हैं। उनके पॉडकास्ट इंटरव्यू, सार्वजनिक कार्यक्रमों में बेबाक बयान और यूट्यूब चैनल ने उन्हें दर्शकों के बीच अलग पहचान दिलाई है। माना जा रहा है कि उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए एकता कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया।

    वहीं हाल ही में गोविंदा भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर फैली अफवाहों को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें एक साजिश बताया और कहा कि उनकी चुप्पी को गलत तरीके से लिया जा रहा था। अब सुनीता की फिल्मी पारी की शुरुआत के साथ यह स्टार कपल एक बार फिर सकारात्मक वजहों से खबरों में है।