Category: Entertainment

  • यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर आलोचना, महिला आयोग ने उठाया सवाल, CBFC के पास मामला

    यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर आलोचना, महिला आयोग ने उठाया सवाल, CBFC के पास मामला

    नई दिल्ली। यश की आने वाली फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown Ups का टीज़र हाल ही में विवादों में फंस गया है। इस टीज़र में यश को एक महिला के साथ कार में रोमांटिक दृश्य में और फिर कई लोगों को गोली मारते हुए दिखाया गया है, जिसने ऑनलाइन खूब चर्चा और आलोचना बटोरी। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला इकाई ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग (KSWC) के सामने शिकायत दर्ज करवाई।

    कर्नाटक महिला आयोग ने CBFC को लिखा पत्र

    AAP ने आयोग से अनुरोध किया कि टीज़र में दिखाई गई ‘अश्लील और स्पष्ट सामग्री’ महिलाओं और बच्चों की सामाजिक भलाई के लिए हानिकारक है। AAP राज्य सचिव उषा मोहन ने पत्र में कहा कि यह कंटेंट बिना किसी उम्र-संबंधी चेतावनी के सार्वजनिक किया गया है, जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और कन्नड़ संस्कृति का अपमान करता है। शिकायत में यह भी कहा गया कि इस सामग्री का समाज, विशेषकर नाबालिगों, पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    कर्नाटक महिला आयोग ने इस पत्र के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को लिखा कि वे उचित कार्रवाई करें। आयोग के सचिव ने पत्र में कहा कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद नियमों के अनुसार आगे कार्रवाई की जाए और उसका रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए।

    AAP ने मांगी सोशल मीडिया से टीज़र हटाने की मांग

    AAP की महिला इकाई ने राज्य सरकार से भी अनुरोध किया है कि टीज़र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए। पार्टी ने जोर देकर कहा कि राज्य के सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और तत्काल कार्रवाई की जाए।

    Toxic फिल्म और टीज़र की जानकारी

    फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown Ups के मेकर्स ने यह टीज़र 8 जनवरी को यश के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया था। यह एक एक्शन-पैक्ड टीज़र है, जिसमें यश कार में महिला के साथ रोमांटिक सीन और कई लोगों पर गोली चलाते हुए दिखे।

    फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है और यश ने खुद इस फिल्म के स्क्रीनप्ले और कहानी में योगदान दिया है। फिल्म में रुक्मिणी वासनथ, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, ह्यूमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और यह रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित धुरंधर 2 के साथ टकराएगी।

    Toxic का विवाद न केवल फिल्म की रिलीज़ से पहले सुर्खियों में ला चुका है बल्कि समाज और मीडिया के नजरिए से भी चर्चा का केंद्र बन गया है। कर्नाटक महिला आयोग और AAP की शिकायत से अब CBFC पर दबाव बढ़ गया है कि वह फिल्म की सामग्री पर उचित कार्रवाई करे और सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करे।

  • बॉक्स ऑफिस दिन 4: गिरावट के बावजूद ‘द राजा साब’ का ‘धुरंधर’ पर भारी पड़ना

    बॉक्स ऑफिस दिन 4: गिरावट के बावजूद ‘द राजा साब’ का ‘धुरंधर’ पर भारी पड़ना

    नई दिल्ली। प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही जबरदस्त शुरुआत की थी। पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये की कमाई ने साफ संकेत दे दिए थे कि यह फिल्म बड़े रिकॉर्ड बना सकती है। प्रभास की फैन फॉलोइंग और फिल्म का हॉरर-कॉमेडी जॉनर दर्शकों को आकर्षित करता दिखा। हालांकि, शुरुआती जोश ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रह सका। दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद दूसरे दिन से ही कमाई में गिरावट शुरू हो गई।
    पहले सोमवार को आई भारी गिरावट
    फिल्म का चौथा दिन यानी पहला सोमवार ‘द राजा साब’ के लिए सबसे कमजोर साबित हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को महज 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की। यह गिरावट साफ तौर पर दर्शाती है कि वीकेंड के बाद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 113.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
    दिन-वार कलेक्शन पर एक नजर
    फिल्म की कमाई के आंकड़े इसके उतार-चढ़ाव की कहानी खुद बयां करते हैं।

    दिन 0 (गुरुवार): 9.15 करोड़ रुपये

    दिन 1 (शुक्रवार): 53.75 करोड़ रुपये

    दिन 2 (शनिवार): 26 करोड़ रुपये

    दिन 3 (रविवार): 19.1 करोड़ रुपये

    दिन 4 (सोमवार): 5.4 करोड़ रुपये

    इन आंकड़ों से साफ है कि ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है।

    ऑक्यूपेंसी भी रही औसत
    मारुति के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी को सोमवार, 12 जनवरी 2026 को तेलुगु भाषी क्षेत्रों में कुल 24.64 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली। यह आंकड़ा किसी बड़े स्टार वाली फिल्म के लिहाज से औसत माना जा रहा है। कम ऑक्यूपेंसी भी फिल्म की कमजोर पकड़ की ओर इशारा करती है।
    ‘धुरंधर’ से फिर भी बेहतर
    हालांकि ‘द राजा साब’ की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है। रिलीज के 39वें दिन ‘धुरंधर’ ने जहां 2.25 करोड़ रुपये कमाए, वहीं ‘द राजा साब’ ने अपने चौथे दिन इससे दोगुनी से ज्यादा कमाई कर ली। यह तुलना बताती है कि गिरावट के बावजूद फिल्म पूरी तरह रेस से बाहर नहीं हुई है।
    फिल्म और सीक्वल की तैयारी
    ‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। संजय दत्त, बोमन ईरानी, जरीना वहाब, योगी बाबू और ब्रह्मानंदम जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘द राजा साब 2: सर्कस 1935’ का एलान भी कर दिया है, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
  • Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाएंगी रानी मुखर्जी, 'अम्मा' से होगी भिडंत, खतरनाक है 'मर्दानी 3' का ट्रेलर

    Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाएंगी रानी मुखर्जी, 'अम्मा' से होगी भिडंत, खतरनाक है 'मर्दानी 3' का ट्रेलर

    नई दिल्ली।मर्दानी 3 का ट्रेलर देखकर आपके भी मुंह से शायद यही लफ्ज निकलेगा. बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मच-अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 3 मिनट 16 सेकेंड का ये ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है. एक्ट्रेस एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं.
    मर्दानी 3 का ट्रेलर रिलीज
    फिल्म भले ही सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड बताई जाती है, लेकिन ट्रेलर में कहानी का कहने का अंदाज बेहद डरावना है. मर्दानी 3 आपको अंदर तक उस जुर्म का एहसास कराती है.
    ट्रेलर शुरू होता है, एक खेलती हुई बच्ची के किडनैप होने से. इसके बाद बताया जाता है कि शहर में लगातार छोटी-छोटी बच्चियों का अपहरण हो रहा है. इस केस को सॉल्व करने के लिए शिवानी शिवाजी रॉय को बुलाया जाता है. जब केस की पड़ताल की जाती है तो पता चलता है कि पिछले तीन महीनों में 93 बच्चियों को किडनैप किया जा चुका है. और इन सब अपराध के पीछे ‘अम्मा’ का हाथ है.

    अम्मा किसी डरावने सपने से भी ज्यादा डरावनी है. वो बच्चियों का अपहरण करके उनके साथ क्या करती है क्या नहीं ये ट्रेलर में करीने से छुपाया गया है. लेकिन जितनी कहानी भी ये झलक कहती है वो आपके दिल को जोर से धड़काने के लिए काफी है.
    ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, तगड़े डायलॉग्स और मजबूत बैकग्राउंड स्कोर देखने को मिलता है. रानी का रफ-टफ पुलिस अवतार फैंस को फिर से ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ की याद दिला देता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार शिवानी शिवाजी रॉय की लड़ाई सिर्फ अपराधियों से नहीं, बल्कि एक खतरनाक सिस्टम से भी है.

    ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ शुरू कर दी है. कमेंट सेक्शन में ‘रानी इज बैक’ की भरमार है. कोई उनके एक्शन अवतार को सलाम कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि ‘मर्दानी 3’ अब तक की सबसे पावरफुल फिल्म साबित हो सकती है.

    मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त

    ‘मर्दानी’ साल 2014 में रिलीज हुई थी, जबकि ‘मर्दानी 2’ 2019 में आई थी. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब ‘मर्दानी 3’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म पूरी तरह से फीमेल सेंट्रीक होने वाली है. इसमें जानकी बोड़ीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम रोल में हैं. मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज होगी

  • अर्पिता खान का खुला बयान: माही-नदीम के समर्थन में, सवाल उठाया दुनिया के हालात पर

    अर्पिता खान का खुला बयान: माही-नदीम के समर्थन में, सवाल उठाया दुनिया के हालात पर

    नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल में नदीम कुरैशी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में माही ने नदीम को जन्मदिन की बधाई देने के साथ उन्हें अपना सबसे खास दोस्त बताया था। माही की बेटी ने नदीम को अब्बा कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर तारा के इंस्टाग्राम पर माही और नदीम के रिश्ते को लेकर यूजर्स ने कमेंट किए थे। बाद में माही ने खुद को जज किए जाने और अपने खास रिश्ते पर सवाल उठाए जाने पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी थी। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी माही का सपोर्ट किया और अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी माही- नदीम के समर्थन में सामने आई हैं।

    अर्पिता ने नदीम को टारगेट करने वालों के लिए लिखा पोस्ट
    अर्पिता खान ने एक पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए उसके कैप्शन में रिश्ते को जज करने वाले लोगों की सोच पर सवाल उठाए हैं। नदीम कुरैशी को टैग करते हुए अर्पिता ने लिखा, अगर जैसे इंसान को भी टारगेट किया जा सकता जा सकता है तो मैं नहीं जानती कि हम किस तरह की दुनिया में रह रहे हैं’।
    अंकिता लोखंडे ने भी दिया साथ
    इसके अलावा अंकिता लोखंडे ने भी अपने पोस्ट में बताया था कि वो माही, जय और नदीम को करीब से जानती हैं। नदीम ना सिर्फ माही के मुश्किल वक्त में खड़े रहे बल्कि उन्होंने उनका भी साथ दिया था। ऐसे में उनके रिश्ते को जज नहीं किया जाना चाहिए।

    माही का खास रिश्ता

    बता दें, माही ने नदीम को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वो नदीम को केक खिलाती हुई देखी जा रही हैं।अ एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने इस रिश्ते को चुना है। नदीम ने उनका मुश्किल वक्त में साथ दिया, उनके लिए खड़े रहे। इसलिए वो उनके लिए घर-परिवार का हिस्सा हैं। वो उन्हें प्यार करती हैं। इसके अलावा माही की बेटी ने नदीम को अब्बा कहते हुए पोस्ट शेयर किया था।

  • Happy Birthday Adhyayan Suman: फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी ने दिलाई सुर्खियां, डिप्रेशन से जंग लड़कर बनाई अलग पहचान

    Happy Birthday Adhyayan Suman: फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी ने दिलाई सुर्खियां, डिप्रेशन से जंग लड़कर बनाई अलग पहचान


    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अध्ययन सुमन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिग्गज अभिनेता और टीवी शो होस्ट शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनका करियर जितना फिल्मों के कारण चर्चा में रहा, उससे कहीं ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ और विवादों ने सुर्खियां बटोरीं।

    अध्ययन सुमन ने साल 2008 में फिल्म हाल-ए-दिल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान कंगना रनौत के साथ आई फिल्म राज द मिस्ट्री कंटिन्यूज से मिली। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और अध्ययन की एक्टिंग को भी सराहा गया। इसी दौरान उनकी फिल्म जश्न भी रिलीज हुई, जिसमें उनके अभिनय को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

    इसके बाद अध्ययन देहरादून डायरी, हिम्मतवाला, हार्टलेस, लखनवी इश्क और इश्क क्लिक जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं।

    धीरे-धीरे उनका फिल्मी करियर कमजोर पड़ता गया, जबकि उनकी निजी जिंदगी लगातार चर्चा का विषय बनी रही।

    अध्ययन सुमन की पर्सनल लाइफ ने उनके प्रोफेशनल करियर पर भी गहरा असर डाला। खासतौर पर कंगना रनौत के साथ उनके रिश्ते को लेकर काफी विवाद हुआ। अध्ययन ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वह कंगना के साथ रिलेशनशिप में थे और इस रिश्ते के दौरान उन्होंने मानसिक रूप से काफी मुश्किल समय देखा। उन्होंने कंगना पर गंभीर आरोप भी लगाए, जिसके बाद यह मामला लंबे समय तक मीडिया में छाया रहा।

    एक समय ऐसा भी आया जब अध्ययन डिप्रेशन से गुजरने लगे। उनके पिता शेखर सुमन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि अध्ययन इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें सुसाइड तक के ख्याल आने लगे थे।

    इंडस्ट्री में उनके खिलाफ बने माहौल और लगातार मिलती नाकामयाबी ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। हालांकि, इस मुश्किल दौर के बावजूद अध्ययन ने हार नहीं मानी और खुद को संभालने की कोशिश की।

    कंगना के बाद अध्ययन का नाम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा के साथ भी जुड़ा। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मायरा ने कहा था कि अध्ययन बदल गए थे, जबकि अध्ययन का कहना था कि जिंदगी में बदलाव आते रहते हैं और वह किसी को भी खुद को कमजोर महसूस नहीं करने देंगे।

    आज अध्ययन सुमन सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सिंगर के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। भले ही उनका करियर उतना ऊंचा न पहुंच पाया हो, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्षों और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात करके कई लोगों को हिम्मत जरूर दी है। जन्मदिन के मौके पर फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि आने वाला वक्त उनके लिए नई उम्मीदें और बेहतर मौके लेकर आए।
  • बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने गुपचुप रचाई शादी? दुल्हन का चेहरा छिपा, फैंस बोले – शूट का हिस्सा

    बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने गुपचुप रचाई शादी? दुल्हन का चेहरा छिपा, फैंस बोले – शूट का हिस्सा


    नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनर-अप शिव ठाकरे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट है, जिसने फैंस और सेलेब्सदोनों को चौंका दिया है। सोमवार, 12 जनवरी 2026 की सुबह शिव ने मंडप से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक युवती भी दिख रही है, लेकिन उसका चेहरा जानबूझकर कैमरे से दूर रखा गया है। तस्वीर के साथ शिव ने सिर्फ एक शब्द लिखा Finally, और बस यहीं से चर्चाओं का तूफान शुरू हो गया।

    तस्वीर में बैकग्राउंड सजा हुआ वेन्यू, रिश्तेदारों की मौजूदगी और मराठी रीति-रिवाजों जैसी झलक दिखाई दे रही है।

    पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है कि शिव ने सच में शादी कर ली है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। कॉमेडियन भारती सिंह ने कमेंट किया, ये कब हुआ भाई? बधाई! वहीं अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन, आकांक्षा पुरी, ऐश्वर्या शर्मा और जेमी लिवर समेत कई टीवी सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    हालांकि, फैंस का एक बड़ा वर्ग इस शादी को लेकर संशय में है। कई यूजर्स का कहना है कि यह किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट या शूट का हिस्सा हो सकता है। किसी ने पूछा, ये असली है या शूटिंग? तो किसी ने लिखा, अप्रैल आने में अभी टाइम है, कहीं बेवकूफ तो नहीं बना रहे? वहीं कुछ फैंस ने साफ तौर पर कहा कि यह किसी वेब शो, म्यूजिक वीडियो या ऐड शूट का सीन लग रहा है।

    अब तक शिव ठाकरे की ओर से इस तस्वीर को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, न ही उन्होंने यह साफ किया है कि यह वाकई उनकी शादी है या किसी प्रोजेक्ट की झलक। इसी चुप्पी ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है।

    अगर शिव ठाकरे के करियर पर नजर डालें, तो उनका सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। 1989 में अमरावती, महाराष्ट्र में जन्मे शिव का पूरा नाम शिव मनोहरराव उत्तमराव झिंगुजी गणूजी ठाकरे है।

    उनके पिता पान की दुकान पर काम करते थे और परिवार की मदद के लिए शिव ने भी कभी दूध के पैकेट और अखबार बेचे। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

    शिव ने 2017 में MTV Roadies Rising से पहचान बनानी शुरू की, जहां वह सेमीफाइनल तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस मराठी सीजन 2’ जीतकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। हिंदी दर्शकों के बीच उन्हें खास पहचान ‘बिग बॉस 16’ से मिली, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहे। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में भी नजर आ चुके हैं।

    टीवी के अलावा शिव बिजनेस में भी हाथ आजमा चुके हैं।

    उन्होंने मुंबई में चाय-स्नैक्स का रेस्टोरेंट खोला है और ‘Be Real’ नाम से अपना डियोडोरेंट ब्रांड भी लॉन्च किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही हैक्या शिव ठाकरे ने सच में गुपचुप शादी कर ली है या यह सिर्फ किसी आने वाले प्रोजेक्ट की झलक है? जब तक शिव खुद इस राज से पर्दा नहीं उठाते, तब तक फैंस को इसी तरह कयास लगाने होंगे

  • मैं तुम लोगों पर थूकती हूं तलाक के बाद ट्रोल्स पर फूटा माही विज का गुस्सा नदीम कुरैशी को लेकर बोलीं खरी-खरी

    मैं तुम लोगों पर थूकती हूं तलाक के बाद ट्रोल्स पर फूटा माही विज का गुस्सा नदीम कुरैशी को लेकर बोलीं खरी-खरी


    नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री माही विज एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को दिया गया उनका तीखा और भावुक जवाब है। हाल ही में माही विज और जय भानुशाली ने अपनी 14 साल पुरानी शादी खत्म करने का ऐलान किया था। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं लेकिन बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान जरूर किया लेकिन दोनों के सम्मानजनक फैसले की सराहना भी हुई।

    हालांकि तलाक के बाद माही विज की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया। माही ने अपने खास दोस्त नदीम कुरैशी के जन्मदिन पर उनके साथ कई तस्वीरें साझा कीं और उन्हें अपना प्यार बताया। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्होंने नदीम को दिल से चुना है। बस इसी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सवालों और आरोपों की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने माही और नदीम के रिश्ते को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।इन सब बातों से आहत माही विज ने चुप रहने के बजाय खुलकर जवाब देना चुना। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाती नजर आईं। वीडियो में माही ने कहा कि सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने और जय ने इज्जत से तलाक लिया है लोग उसे पचा नहीं पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को कंट्रोवर्सी और गंदगी चाहिए।

    माही ने साफ कहा कि नदीम कुरैशी उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह पिछले छह साल से नदीम के लिए पोस्ट डालती आ रही हैं और उनकी बेटी तारा भी उन्हें छह साल से अब्बा कहती है। यह फैसला माही और जय दोनों का था। माही ने गुस्से में कहा आपने अब्बा शब्द को इतना गंदा बना दिया है। आप लोगों को कर्मा का डर नहीं है।वीडियो में माही विज का गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा मैं तुम लोगों पर थूकती हूं जो मेरे और नदीम के बारे में ऐसी बकवास लिख रहे हो। वह सिर्फ मेरी जिंदगी में ही नहीं बल्कि कई लोगों के लिए गॉडफादर हैं। माही ने यह भी सवाल किया कि क्या लोग अपने दोस्तों भाई-बहनों से आई लव यू नहीं कहते।

    माही ने आगे कहा कि जो भी गंदगी फैलाई जा रही है उसका कर्म सामने जरूर आएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नदीम जय के भी बेहद करीबी दोस्त हैं और पूरे ग्रुप का हिस्सा हैं। वीडियो के आखिर में माही ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अगर लोगों को दोस्ती और रिश्तों की समझ नहीं है तो वे भाड़ में जाएं।माही विज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस उनके साहस और बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग अब भी आलोचना करने से पीछे नहीं हट रहे। लेकिन माही ने साफ कर दिया है कि वह अपनी जिंदगी और रिश्तों को लेकर किसी की गंदी सोच बर्दाश्त नहीं करेंगी।

  • धुरंधर में डोंगा के खतरनाक एक्शन सीन्स बॉडी डबल ने किए, नवीन कौशिक ने किया बड़ा खुलासा

    धुरंधर में डोंगा के खतरनाक एक्शन सीन्स बॉडी डबल ने किए, नवीन कौशिक ने किया बड़ा खुलासा


    नई दिल्ली। साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाए बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना गए। इन्हीं किरदारों में से एक था डोंगा जिसे एक्टर नवीन कौशिक ने निभाया था। फिल्म के क्लाइमैक्स तक डोंगा का किरदार इतना प्रभावशाली हो चुका था कि वह दर्शकों के दिमाग पर गहरी छाप छोड़ गया। अब इस किरदार को लेकर नवीन कौशिक ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

    नवीन कौशिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने ही जैसे दिखने वाले एक शख्स के साथ नजर आ रहे हैं वही गेटअप वही लुक और वही अंदाज़। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि शेख बुरहानुद्दीन नसीरुद्दीन हैं जिन्होंने फिल्म धुरंधर में डोंगा के बॉडी डबल के तौर पर काम किया था।नवीन कौशिक ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म के कुछ बेहद खतरनाक एक्शन सीन्स उनके बॉडी डबल ने किए थे। उन्होंने लिखा कि ये वही सीक्वेंस है जो डोंगा को असल में डोंगा बनाता है। उस सीन में सारा गुस्सा और आक्रोश एक ही पल में स्क्रीन पर नजर आता है। खास बात यह थी कि उस सीन में सिर में गोली नहीं लगती बल्कि हमजा शीशे में देखकर गोली चलाता है। इस पर नवीन ने मजाकिया अंदाज में लिखा बहुत कमीना आदमी है हमजा।

    नवीन कौशिक ने आगे बताया कि कुछ स्टंट्स इतने जोखिम भरे थे कि वहां उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता था कि काम पूरी तरह सुरक्षित तरीके से हो पाए। ऐसे में शेख बुरहानुद्दीन नसीरुद्दीन ने बॉडी डबल के रूप में जिम्मेदारी संभाली और इन एक्शन सीन्स को परफेक्ट बनाया। फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जिन्हें देखकर दर्शक दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं और इन सीन्स के पीछे शेख की मेहनत छुपी हुई है।अपने पोस्ट में नवीन कौशिक ने शेख बुरहानुद्दीन के लिए दिल से धन्यवाद भी लिखा। उन्होंने कहा कि शेख भाई ने उनके साथ मिलकर डोंगा के एक्शन सीक्वेंस को सुपरहिट बना दिया। नवीन ने माना कि बिना उनके सहयोग के डोंगा का किरदार शायद इतना दमदार नहीं बन पाता।

    गौरतलब है कि धुरंधर फिल्म ने रिलीज के बाद एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म में रणवीर सिंह हमजा के किरदार में नजर आए थे और उनकी परफॉर्मेंस को भी जमकर सराहा गया। लेकिन डोंगा जैसे सहायक किरदारों ने फिल्म को अलग स्तर पर पहुंचा दिया।नवीन कौशिक का यह खुलासा एक बार फिर साबित करता है कि पर्दे पर दिखने वाले हर शानदार सीन के पीछे कई अनसुने हीरो होते हैं जिनकी मेहनत दर्शकों तक सीधे नहीं पहुंच पाती लेकिन फिल्म की सफलता में उनका योगदान बेहद अहम होता है।

  • इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


    नई दिल्ली। इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने की खबर से न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि उनके प्रशंसकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली स्थित उनके आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी उन्हें इलाज के लिए माता चानन देवी अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रशांत तमांग को स्ट्रोक आने की आशंका जताई जा रही है।दिल्ली पुलिस के मुताबिक अस्पताल से उन्हें मेडिकल लीगल केस एमएलसी की सूचना मिली थी। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिमन्यु पोसवाल ने बताया कि रात करीब 3:10 बजे माता चानन देवी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि रघु नगर निवासी प्रशांत तमांग को मृत घोषित किया गया है। इसके बाद एक जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचा और एमएलसी प्राप्त की गई।

    पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशांत तमांग के घर पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी एफएसएल की टीम को भेजा। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध स्थिति की पुष्टि नहीं की जा सकती। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।प्रशांत तमांग का शव पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय डीडीयू अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनकी पत्नी और अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आती तब तक किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

    प्रशांत तमांग के निधन की खबर सबसे पहले उनके करीबी मित्र राजेश घाटानी ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि यह खबर उनके लिए बेहद दुखद है और उन्होंने प्रशांत तमांग को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई।उनके निधन पर कई दिग्गज हस्तियों ने शोक जताया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रशांत तमांग के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि प्रशांत तमांग न सिर्फ एक बेहतरीन गायक थे बल्कि बंगाल के लोगों के लिए बेहद खास कलाकार भी थे।

    प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को दार्जिलिंग के एक गोरखा परिवार में हुआ था। उनके पिता पश्चिम बंगाल पुलिस में कार्यरत थे और सेवा के दौरान उनका निधन हो गया था। परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रशांत ने स्कूल छोड़ दिया था। दोस्तों के प्रोत्साहन पर उन्होंने 2007 में इंडियन आइडल में हिस्सा लिया और अपनी गायकी से देशभर के दिल जीत लिए।गायन के साथ-साथ उन्होंने अभिनय में भी अपनी पहचान बनाई। हाल ही में वह वेब सीरीज पाताल लोक 2 में नजर आए थे और आने वाले समय में वह सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में दिखाई देने वाले थे जो 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। उनके अचानक निधन ने उनके अधूरे सपनों को वहीं थाम दिया।

  • The Raja Saab BO Day 3: घटती कमाई के बावजूद 'द राजा साब' ने संडे को जड़ा शतक, 'धुरंधर' का तोड़ा ये रिकॉर्ड, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन

    The Raja Saab BO Day 3: घटती कमाई के बावजूद 'द राजा साब' ने संडे को जड़ा शतक, 'धुरंधर' का तोड़ा ये रिकॉर्ड, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन



    नई दिल्ली|
    प्रभास स्टारर फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने 9 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. ​​फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में 100.60 करोड़ रुपये कमा लिये. इसी के साथ प्रभास अकेले ऐसे भारतीय अभिनेता बन गए हैं जिनकी छह फिल्मों ने पहले दिन ही सेंचरी लगाई है. इससे पहले उनकी जिन फिल्मों ने यह उपलब्धि हासिल की है उनमें ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’, ‘साहो’, ‘आदिपुरुष’, ‘सलार पार्ट 1: सीजफायर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ शामिल हैं. हालांकि दूसरे दिन ‘द राजा साब’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. चलिए यहां जानते हैं प्रभास की इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?
    ‘द राजा साब’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई? धमाकेदार शुरुआत के बावजूद, मारुति द्वारा निर्देशित ‘द राजा साहब’ को दर्शकों और आलोचकों दोनों से कड़ी आलोचना मिली है. कई लोगों ने फिल्म की बेतरतीब स्क्रीनप्ले, इललॉजिकल नेरेटिव, घटिया डायलॉग्स और कमजोर निर्देशन की निंदा की है. कुछ का कहना है कि ‘द राजा साहब’ ह्यूमर और हॉरर के एलिमेंट को इम्प्रेसिव तरीके से दिखाने में असफल रही है और प्रभास की इस फिल्म को “सिनेमा जगत की सबसे बड़ी निराशाओं में से एक” बताया है. इन सबके बीच ये फिल्म ओपनिंग डे के बाद से गिरावट दर्ज कर रही बावजूद इसके इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में शतक जड़ दिया है.

    फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘द राजा साब’ ने प्रीव्यू शो से 9.15 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने 53.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दन इस फिल्म ने 51.63 फीसदी की गिरावट के बाद 26 करोड़ कमाए थे.
    वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द राजा साब’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 20 करोड़ का कलेक्शन किया है.
    इसी के साथ प्रभास स्टारर इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 108.90 करोड़ रुपये हो गई है.

    ‘द राजा साब’ ने ‘धुरंधर’ को दी मात’द राजा साब’ की कमाई में बेशक गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ इसने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन 103 करोड़ को मात दे दी है. हालांकि फिल्म को मिल रहे निगेटिव रिव्यू के बाद अब देखना होगा कि ये फिल्म वीकडेज में कैसा परफॉर्म कर पाती है.

    ‘द राजा साब’ स्टार कास्टप्रभास के अलावा, इस हॉरर कॉमेडी में संजय दत्त, बोमन ईरानी, ​​निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और ज़रीना वहाब भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘द राजा साहब’ का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद, कृति प्रसाद और ईशान सक्सेना ने अपने बैनर पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट के तहत किया है. पहले इसे पिछले साल 10 अप्रैल और 5 दिसंबर को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स के काम में कई बार देरी होने के कारण इसे पोस्टपोन्ड कर दिया गया है.