अवतार फायर एंड ऐश’ ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
Category: Entertainment
-

बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'अवतार 3' का जलवा, कमाए इतने करोड़ रुपये..
नई दिल्ली/जेम्स कैमरून इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने रिलीज होते ही दुनियाभर के साथ-साथ इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद अब फिल्म की कमाई को लेकर नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने पहले दोनों दिनों की तरह तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने तीसरे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।फिल्म अवतार फायर एंड ऐश एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की वजह से चर्चा में आ गई है।फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद अब कमाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है।Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 66.25 करोड़ रुपये हो गई हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म अवतार फायर एंड ऐश की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। अवतार फायर एंड ऐश ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी गदर काट रखा है।फिल्म अवतार फायर एंड ऐश ने दुनियाभर में 300M डॉलर से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।फिल्म पहले दोनों पार्ट्स ने मचाया था धमालजेम्स कैमरून ने फिल्म अवतार फायर एंड ऐश से पहले रिलीज हुए दोनों पार्ट्स से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जेम्स कैमरून की दोनों फिल्में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में टॉप पर है। फिल्म अवतार फायर एंड ऐश को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं। -

श्रीनिवासन की सिनेमाई दुनिया: मलयालम सिनेमा की 6 अविस्मरणीय फिल्में
नई दिल्ली । मलयालम सिनेमा के प्रमुख अभिनेता लेखक और निर्देशक स्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में निधन हो गया। 40 वर्षों से अधिक समय तक केरल की संस्कृति और सिनेमा को आकार देने वाले स्रीनिवासन ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और कई महत्वपूर्ण फिल्मों की पटकथा लिखी। उनके किरदार और संवाद आज भी मलयाली समाज और सिनेमा प्रेमियों की यादों में बसे हुए हैं। ‘नाडोडिकट्टु’ ‘संदेशम’ ‘वडक्कुनोक्की यंत्रम’ और ‘उदयाननु तरम’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज की hypocrisies और व्यंग्य को बेहद प्रभावशाली ढंग से पेश किया। उनके काम ने 1980 से 2010 तक केरल की मध्यम वर्गीय जीवनशैली और राजनीतिक-सामाजिक परिवेश को गहराई से छुआ।6 क्लासिक फिल्में और उनका प्रभाव
संदेशम 1991 में स्रीनिवासन ने केरल की राजनीति पर व्यंग्यपूर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जो आज भी प्रासंगिक है। नाडोडिकट्टु 1987 में बेरोजगारी और खाड़ी देशों में प्रवास की समस्या को हास्यपूर्ण अंदाज में दिखाया गया। वडक्कुनोक्की यंत्रम 1989 में उन्होंने थलाथिल दिनेशन का किरदार निभाकर आम आदमी की जटिलताओं और असुरक्षाओं को पर्दे पर उतारा। वरवेल्पु 1989 में खाड़ी से लौटे व्यवसायियों की कठिनाइयों और सामाजिक दबावों को दिखाया। चिंथाविष्टयाया श्यामला 1998 में मध्यवर्गीय महिला की चुनौतियों और पति की बेरोजगारी पर प्रकाश डाला। वहीं पोंमोट्टा इडुन्ना थारवु 1988 में मानवीय संबंधों और लालच की जटिलताओं को बेहद सजीव ढंग से पेश किया गया।
स्रीनिवासन ने न केवल अभिनय किया बल्कि मलयालम समाज की मानसिकता राजनीतिक और आर्थिक जटिलताओं को पर्दे पर उतारकर लोगों को सोचने पर मजबूर किया। उनके संवाद और किरदार आज भी सामाजिक और सांस्कृतिक विमर्श का हिस्सा हैं। उनकी फिल्में जैसे ‘संदेशम’ ‘नाडोडिकट्टु’ और ‘वडक्कुनोक्की यंत्रम’ पीढ़ियों तक याद रखी जाएंगी और उन्हें मलयालम सिनेमा के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में हमेशा याद किया जाएगा।
-

अक्षय कुमार की भांजी सिमर ने करण जौहर के तारीफ पर किया मस्ती भरा जवाब कहा – 'धर्मा में क्यों नहीं लिया
नई दिल्ली । अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिमर फिल्म इक्कीस से डेब्यू कर रही हैं जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय अपनी भांजी के डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वह सोशल मीडिया पर सिमर का सपोर्ट कर रहे हैं।हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने सिमर को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा सॉलिड! तुम्हें सपोर्ट कर रहा हूं एगी फिल्मों में आपका स्वागत है सिमर भाटिया आप बहुत खूबसूरत हैं। करण जौहर की तारीफ पर सिमर ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। सिमर ने करण के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा थैंक्यू सर फिर मुझे धर्मा का पिक्चर क्यों नहीं दिया?
सिमर के इस मजेदार जवाब से सोशल मीडिया पर फैंस ने उनका अक्षय कुमार से तुलना करना शुरू कर दिया क्योंकि अक्षय भी अक्सर अपनी मस्ती भरी और फनी प्रतिक्रियाओं के लिए जाने जाते हैं। सिमर का यह जवाब इस बात को दर्शाता है कि वह भी अपने मामा अक्षय कुमार की तरह हल्के-फुल्के अंदाज में बात करती हैं।
सिमर और अक्षय का रिश्ता
सिमर भाटिया अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया की बेटी हैं। वह लंबे समय से फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हो रही थीं और अब उनका सपना आखिरकार पूरा होने वाला है। इक्कीस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है हालांकि पहले इसे दिसंबर 2025 में रिलीज करने का प्लान था जिसे बाद में पोस्टपोन कर दिया गया। इस फिल्म में सिमर और अगस्त्य के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे।अक्षय का सिमर के लिए इमोशनल पोस्ट
अक्षय कुमार ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर सिमर के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था जब तुम छोटी थीं तो तुम्हें गोद में उठाता था और अब तुम फिल्मों की दुनिया में कदम रखने वाली हो। सिमर मैंने तुम्हें एक शर्मीली लड़की के रूप में देखा था जो अपनी मम्मी के पीछे छिपती थी और अब तुम इतनी कॉन्फिडेंट बन चुकी हो कि कैमरे को ऐसे देखती हो जैसे तुम इसके लिए ही बनी हो। सफर मुश्किल है लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि तुम चमकोगी।, सिमर का बॉलीवुड में डेब्यू और उनके मामा अक्षय कुमार के समर्थन ने परिवार और फैंस के बीच इस नए सफर को और भी खास बना दिया है। -

‘धुरंधर’ की सुनामी से बदली रिलीज रणनीति, श्रीराम राघवन की ‘इक्कीस’ अब नए साल पर देगी दस्तक
नई दिल्ली:हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस की चाल कभी-कभी पूरी रिलीज कैलेंडर को बदल देती है। इन दिनों रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस रफ्तार से कमाई कर रही है उसका असर अब दूसरी फिल्मों की रणनीति पर भी साफ नजर आने लगा है। इसी के चलते निर्देशक श्रीराम राघवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म इक्कीस की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पहले इक्कीस को 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाना था लेकिन अब मेकर्स ने इसे 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में लाने का ऐलान किया है। यह फैसला पूरी तरह बॉक्स ऑफिस समीकरणों और मौजूदा फिल्मों के दबदबे को देखते हुए लिया गया है।धुरंधर बनी सबसे बड़ी वजह
फिल्म के निर्माता दिनेश विजान मैडॉक फिल्म्स ने रिलीज टलने की वजह पर खुलकर बात की। उनके मुताबिक धुरंधर इस वक्त सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के बीच इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने न सिर्फ शानदार ओपनिंग ली बल्कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बेहतरीन सेकेंड वीकेंड कलेक्शन दर्ज किया है।दिनेश विजान ने कहा कि ऐसे माहौल में इक्कीस को रिलीज करना फिल्म के लिए जोखिम भरा हो सकता था। बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत और चलती हुई फिल्म के सामने नई रिलीज को दर्शकों का पूरा ध्यान मिल पाना मुश्किल हो जाता है।क्रिसमस वीक में होता तगड़ा क्लैश
सिर्फ धुरंधर ही नहीं बल्कि क्रिसमस वीक में पहले से ही कई बड़ी फिल्मों की मौजूदगी ने भी मेकर्स को सोचने पर मजबूर किया। इस दौरान कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी भी रिलीज होने वाली थी। इसके अलावा जेम्स कैमरून की हॉलीवुड बिग बजट फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश भी उसी समय सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है।इतनी बड़ी और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच इक्कीस जैसी संवेदनशील और गंभीर विषय वाली फिल्म को दर्शकों का पूरा स्पेस मिल पाना आसान नहीं होता। यही वजह है कि मेकर्स ने टकराव से बचने का फैसला किया।
दिनेश विजान बोले-फिल्म को चाहिए सही माहौलनई रिलीज डेट पर बात करते हुए दिनेश विजान ने कहा नए साल में दर्शक अच्छी और अर्थपूर्ण फिल्में देखने के लिए ज्यादा तैयार रहते हैं। जब किसी फिल्म को सांस लेने की जगह मिलती है तो उसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिखता है। यह जरूरी नहीं कि हर बार सोलो रिलीज मिले लेकिन जब परिस्थितियां अनुकूल हों तो उस मौके को अपनाना चाहिए।उनका मानना है कि इक्कीस जैसी फिल्म को दर्शकों का पूरा ध्यान और भावनात्मक जुड़ाव मिलना बेहद जरूरी है जो नए साल के मौके पर ज्यादा बेहतर तरीके से संभव हो पाएगा।
इक्कीस की कहानी और स्टारकास्टइक्कीस भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बासंतार की लड़ाई में अद्भुत वीरता दिखाई और मात्र 21 साल की उम्र में शहीद हो गए।फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी अहम किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इसे धर्मेंद्र का आखिरी फिल्मी प्रदर्शन बताया जा रहा है। फिल्म में जयदीप अहलावत भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।अब उम्मीदें नए साल से
मेकर्स को भरोसा है कि 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने से इक्कीस को न सिर्फ बेहतर ओपनिंग मिलेगी बल्कि इसकी कहानी और भावनात्मक गहराई को दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचने का पूरा मौका मिलेगा। बॉक्स ऑफिस और कंटेंट—दोनों के लिहाज से यह फैसला फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। -

पहला अवॉर्ड जीतकर भावुक हुए आर्यन खान, मां गौरी को किया डेडिकेट, शाहरुख से जुड़ा खास किस्सा सुनाया
नई दिल्ली ।मुंबई/शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित NDTV इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स समारोह कई यादगार पलों का गवाह बनालेकिन सबसे खास लम्हा तब आया जब सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उनके करियर का पहला बड़ा अवॉर्ड मिला। आर्यन को उनकी डेब्यू वेब सीरीज द बा**ड्स ऑफ बॉलीवुडी के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। यह पल न सिर्फ आर्यन के लिएबल्कि पूरे खान परिवार के लिए बेहद भावुक रहा।इस खास मौके पर आर्यन अपनी नानी सविता छिब्बर के साथ नजर आए। जब आर्यन स्टेज पर अपना भाषण दे रहे थेतब उनकी नानी की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते थे। सोशल मीडिया पर यह दृश्य तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक बेहद भावुक पारिवारिक पल बता रहे हैं।अवॉर्ड स्वीकार करते हुए आर्यन खान ने बेहद सादगी और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने सबसे पहले अपनी पूरी कास्ट और क्रू का धन्यवाद कियाजिन्होंने एक नए डायरेक्टर के विज़न पर भरोसा किया। इसके साथ ही उन्होंने नेटफ्लिक्स का भी आभार जतायाजिसने उन्हें अपनी कहानी कहने का मंच दिया।
अपने भाषण में आर्यन ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि यह उनका पहला अवॉर्ड है और उन्हें उम्मीद है कि यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। उन्होंने कहामुझे ट्रॉफी बहुत पसंद हैंबिल्कुल अपने पापा की तरह। आर्यन का यह बयान सुनते ही ऑडियंस में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और तालियों की गूंज सुनाई दी।हालांकिआर्यन ने साफ कर दिया कि यह अवॉर्ड वह अपने पिता शाहरुख खान को नहींबल्कि अपनी मां गौरी खान को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा उन्हें जमीन से जुड़ा रहना सिखाती हैं। आर्यन ने हंसते हुए बताया कि गौरी खान उन्हें समय पर सोनेकिसी का मजाक न उड़ाने और गलत भाषा से दूर रहने की सलाह देती हैं।
आर्यन ने आगे कहा कि शायद आज उन्हें यह सम्मान इन्हीं संस्कारों की वजह से मिला है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस अवॉर्ड ने उनकी मां को दुनिया की सबसे खुश महिला बना दिया है। यह सुनकर दर्शकों ने एक बार फिर जोरदार तालियों के साथ आर्यन का हौसला बढ़ाया।आर्यन खान का यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके शांत स्वभावविनम्रता और मां के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि आर्यन ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ शाहरुख खान के बेटे नहींबल्कि अपनी अलग पहचान बनाने की पूरी क्षमता रखते हैं।
गौरतलब है कि आर्यन खान ने 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स की सैटायर कॉमेडी सीरीज द बा**ड्स ऑफ बॉलीवुड से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरीज में बॉलीवुड की अंदरूनी राजनीतिपावर स्ट्रगल और इंडस्ट्री में बाहरी कलाकारों की चुनौतियों को हल्के-फुल्के लेकिन तीखे अंदाज़ में दिखाया गया है।दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इस सीरीज ने IMDb की मोस्ट पॉपुलर इंडियन सीरीज 2025 का खिताब भी अपने नाम किया। पहले ही प्रोजेक्ट में मिली इस सफलता और अब अवॉर्ड ने यह साफ कर दिया है कि आर्यन खान बॉलीवुड में एक लंबी और मजबूत पारी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
-

धुरंधर’ की आंधी में फीकी पड़ी ‘अवतार 3’, भारत में ओपनिंग डे पर नहीं टूट पाया पिछली फिल्म का रिकॉर्ड
नई दिल्ली:हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की बहुचर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश आखिरकार 19 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। साल 2025 की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल इस मूवी से ट्रेड और फैंस को जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद थीलेकिन रिलीज के पहले ही दिन इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने सबको थोड़ा चौंका दिया।दुनियाभर में अवतार फ्रेंचाइजी की मजबूत फैन फॉलोइंग रही है। 2009 में आई पहली अवतार ने जहां सिनेमाई तकनीक की परिभाषा बदल दी थीवहीं 2022 में रिलीज हुई अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने भी बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की थी। ऐसे में अवतार 3 से उम्मीदें और भी ज्यादा थीं। हालांकिभारत में इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रही।ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसारअवतार:फायर एंड ऐश ने भारत में पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा अर्ली एस्टीमेट है और आधिकारिक आंकड़े आने के बाद इसमें मामूली बदलाव संभव है।हालांकि20 करोड़ की ओपनिंग किसी भी हॉलीवुड फिल्मके लिए बुरी नहीं मानी जातीलेकिन जब तुलना फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों से की जाती हैतो यहआंकड़ा कमजोर नजर आता है।दरअसलसाल 2022 में रिलीज हुई अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने भारत में पहले ही दिन 8.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। उस लिहाज से देखें तो फायर एंड ऐश अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूरउसके आसपास भी नहीं पहुंच पाई है।
फिल्म की कमजोर ओपनिंग की एक बड़ी वजह क्रिटिक्स से मिले निगेटिव रिव्यूज माने जा रहे हैं। कई समीक्षकों का कहना है कि फिल्म के विजुअल्स तो शानदार हैंलेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले में वह ताजगी नहीं दिखतीजिसकी उम्मीद दर्शक कर रहे थे। हालांकिफैंस का एक वर्ग अब भी मानता है कि अवतार 3 को उसके शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के लिए बड़े पर्दे पर जरूर देखा जाना चाहिए।इसके अलावाबॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने भी अवतार 3 की राह मुश्किल कर दी है। धुरंधर पहले से ही सिनेमाघरों में अच्छी पकड़ बनाए हुए है और दर्शकों की बड़ी संख्या को अपनी ओर खींच रही है। यही वजह है कि अवतार: फायर एंड ऐश को भारत में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
फिल्म की बात करें तो जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस मूवी में सैम वर्थिंगटन एक बार फिर जेक सुली और जो साल्डाना नेयतिरी के किरदार में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 2009 की अवतार और 2022 की द वे ऑफ वॉटर के बाद कहानी को आगे बढ़ाती है। अवतार 3 का वर्ल्ड प्रीमियर 1 दिसंबर को अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ था।अब सभी की निगाहें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। अगर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आता हैतो अवतार: फायर एंड ऐश नुकसान की भरपाई कर सकती है। वरना भारत में इसका सफर उम्मीद से छोटा भी साबित हो सकता है।
-

दिल्ली की इन 5 जगहों पर क्रिसमस बनेगा और भी खास बच्चों से लेकर बड़े तक हो जाएंगे खुश
नई दिल्ली । दिसंबर का महीना आते ही दिल्ली का माहौल पूरी तरह से बदल जाता है। ठंडी हवाओं के साथ शहर क्रिसमस और न्यू ईयर के रंग में रंग जाता है। जगमगाती सड़कों सजे-धजे बाजारों और फेस्टिव म्यूजिक के बीच घूमने का अपना ही अलग मजा होता है। यदि आप इस बार क्रिसमस को खास बनाना चाहते हैं तो दिल्ली की इन पांच जगहों पर जरूर जाएं:दिल्ली हाट
क्रिसमस के दौरान दिल्ली हाट पूरी तरह से फेस्टिव रंग में नजर आता है। यहां आपको देश के अलग-अलग हिस्सों की हैंडमेड सजावट यूनिक गिफ्ट आइटम्स और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड एक ही जगह पर मिल जाएंगे। रंग-बिरंगे स्टॉल्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस जगह को फैमिली आउटिंग के लिए खास बना देते हैं। यहां के बुक लवर्स और क्राफ्ट आइटम्स के शौकिनों को भी काफी मजा आता है। बच्चों के लिए यहां स्टोरीटेलिंग सेशन और क्रिएटिव एक्टिविटीज भी आयोजित की जाती हैं।जर्मन क्रिसमस मार्केट
अगर आप क्रिसमस के मौके पर यूरोप जैसा अनुभव लेना चाहते हैं तो जर्मन क्रिसमस मार्केट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां आपको जर्मन खाने-पीने की चीजें खूबसूरत लाइटिंग और आर्टिसनल प्रोडक्ट्स मिलेंगे। फैमिली के साथ कैरोल्स सुनना सीजनल डिशेज ट्राय करना और खास गिफ्ट्स खरीदना यहां का मुख्य आकर्षण है। यह अनुभव यूरोपीय क्रिसमस की याद दिलाता है और एक बेहतरीन आउटिंग बन सकता है।इको-फ्रेंडली क्रिसमस मार्केट
यदि आप इको-फ्रेंडली क्रिसमस सेलिब्रेशन चाहते हैं तो यह मेला आपके लिए परफेक्ट है। यहां ऑर्गेनिक फूड पर्यावरण-अनुकूल प्रोडक्ट्स और ग्रीन गिफ्ट्स मिलते हैं। इस बाजार में न सिर्फ आपको ईको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स मिलेंगे बल्कि लाइव म्यूजिक और इंटरएक्टिव सेशंस के जरिए फेस्टिव माहौल को और भी खास बनाया जाता है। यह उन लोगों के लिए आदर्श जगह है जो इस क्रिसमस पर्यावरण का ख्याल रखते हुए फेस्टिविटी का आनंद लेना चाहते हैं।साकेत मॉल
साकेत का यह मॉल बच्चों और युवाओं दोनों के लिए खास बन जाता है। यहां लाइव परफॉर्मेंस पॉप-अप स्टॉल्स और फेस्टिव एक्टिविटीज का माहौल रहता है। बच्चों को सांता से मिलने का मौका मिलता है जो क्रिसमस का सबसे प्यारा पल होता है। इसके अलावा कपल्स और दोस्त यहां शानदार फोटोज क्लिक कर सकते हैं जो सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट होंगे। यहां का माहौल पूरी तरह से क्रिसमस की खुशी और मस्ती से भरपूर होता है।कनॉट प्लेस
दिल्ली के सबसे व्यस्त और ऐतिहासिक इलाकों में से एक कनॉट प्लेस इस वक्त क्रिसमस के जश्न में रंगा हुआ है। यहां की सजावट और लाइफ-स्टाइल स्टोर्स क्रिसमस के विशेष दिन के लिए पूरी तरह से तैयार होते हैं। आप यहां शॉपिंग कर सकते हैं फूड स्टॉल्स पर स्वादिष्ट खाना खा सकते हैं और शानदार लाइटिंग के बीच समय बिता सकते हैं। यह जगह एक आदर्श स्थल है जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस के मजे ले सकते हैं।


