Category: Sports

  • दुआओं के भरोसे हरमनप्रीत कौर की MI, WPL 2026 में अब भी जिंदा है प्लेऑफ की उम्मीद

    दुआओं के भरोसे हरमनप्रीत कौर की MI, WPL 2026 में अब भी जिंदा है प्लेऑफ की उम्मीद


    नई दिल्ली । डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का WPL 2026 का सफर उम्मीद और निराशा के बीच झूलता नजर आ रहा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली MI को इस सीजन 8 मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में WPL 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ मिली हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं, लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस अभी पूरी तरह से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।

    लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल चुकी मुंबई इंडियंस के खाते में फिलहाल 6 अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। हालांकि अब MI के हाथ में कुछ भी नहीं बचा है। उनका प्लेऑफ में पहुंचना पूरी तरह से दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले आखिरी लीग मुकाबले के नतीजे पर निर्भर करता है। यही वजह है कि आज मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और फैंस, दोनों की निगाहें DC vs UPW मैच पर टिकी रहेंगी।

    मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 8 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं जबकि 5 मुकाबलों में उन्हें हार झेलनी पड़ी। लगातार हार के चलते टीम का आत्मविश्वास जरूर डगमगाया है, लेकिन गणित अभी भी उनके पक्ष में है। MI के खिलाड़ी यही दुआ करेंगे कि लीग के आखिरी मैच में यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स को मात देने में कामयाब रहे।

    असल में पूरा समीकरण पॉइंट्स टेबल और नेट रन रेट पर टिका हुआ है। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों के खाते में 6-6 अंक हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स 4 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। अगर यूपी वॉरियर्स आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है, तो दिल्ली, मुंबई और यूपी तीनों टीमों के 6-6 अंक हो जाएंगे।

    ऐसी स्थिति में नेट रन रेट निर्णायक साबित होगा और यहीं मुंबई इंडियंस को सबसे बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। MI का नेट रन रेट +0.059 है, जो दिल्ली कैपिटल्स 0.164 और यूपी वॉरियर्स 1.146 से काफी बेहतर है। इस आधार पर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ का टिकट हासिल कर सकती है। यानी MI की उम्मीदें अब अपने प्रदर्शन से ज्यादा किस्मत और दुआओं पर टिकी हुई हैं।

    वहीं WPL 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 6 मैच जीतकर सीधे फाइनल में पहुंच चुकी है। इसके अलावा गुजरात जाएंट्स ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और वह एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि एलिमिनेटर में गुजरात का सामना किस टीम से होगा और क्या मुंबई इंडियंस आखिरी मौके का फायदा उठाकर प्लेऑफ में जगह बना पाएगी।

  • Senior Women Kabaddi Nationals: रेलवे और हरियाणा की जीत, सेमीफाइनल लाइन-अप तय

    Senior Women Kabaddi Nationals: रेलवे और हरियाणा की जीत, सेमीफाइनल लाइन-अप तय

    नई दिल्ली। गत चैंपियन भारतीय रेलवे ने क्वार्टरफाइनल-1 में अपने अनुभव और गहराई का शानदार नमूना पेश किया। रेलवे ने महाराष्ट्र को 58-23 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा। रेलवे की ओर से साक्षी ने 10 पॉइंट्स के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि पूजा ने 9 पॉइंट्स जोड़कर टीम की बढ़त को मजबूत किया। डिफेंस में सोनाली शिंगटे और मंदिरा संपत कोमकर ने अहम टैकल पॉइंट्स लेकर महाराष्ट्र को पूरे मैच में दबाव में रखा।

    हरियाणा का तूफानी खेल, मध्य प्रदेश को रौंदा

    दूसरे क्वार्टरफाइनल में हरियाणा ने टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में से एक दिखाया। हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 63-16 से हराकर एकतरफा मुकाबला खेला।
    राज रानी ने 17 पॉइंट्स के साथ मैच पर पूरी तरह कब्जा जमाया। उनके अलावा रुचि (11 पॉइंट्स) और निकिता (10 पॉइंट्स) ने भी शानदार सहयोग दिया। हरियाणा की आक्रामक रेडिंग और मजबूत डिफेंस ने विपक्ष को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

    रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु की जीत

    क्वार्टरफाइनल का सबसे करीबी और रोमांचक मुकाबला तमिलनाडु और चंडीगढ़ के बीच देखने को मिला। तमिलनाडु ने कांटे की टक्कर में चंडीगढ़ को 39-37 से हराया।
    तमिलनाडु की कार्थिका आर ने 15 पॉइंट्स के साथ एक बार फिर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सूजी एम ने 9 पॉइंट्स जोड़कर उनका अच्छा साथ दिया। चंडीगढ़ की ओर से अंजलि (10 पॉइंट्स) और मोनिका रानी (7 पॉइंट्स) ने संघर्ष जारी रखा, लेकिन निर्णायक पलों में तमिलनाडु की सूझबूझ भारी पड़ी।

    हिमाचल प्रदेश ने दिखाई मजबूती, पंजाब बाहर

    चौथे क्वार्टरफाइनल में हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल लाइन-अप पूरा किया। हिमाचल की पुष्पा ने 16 पॉइंट्स के साथ शानदार खेल दिखाया, जबकि ज्योति ने 12 पॉइंट्स जोड़कर टीम को लगातार बढ़त दिलाई। पंजाब की ओर से सिमरन कंबोज ने 17 पॉइंट्स के साथ संघर्ष किया, लेकिन टीम जीत से दूर रही।

    सेमीफाइनल से पहले बढ़ा रोमांच

    चार मजबूत टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही टूर्नामेंट अपने निर्णायक मोड़ पर आ गया है। रेलवे, हरियाणा, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम खिताब की दौड़ में अंतिम बाज़ी मारती है।

  • पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

    पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक


    नई दिल्ली।  भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। इस खबर से खेल और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

    कैसे हुआ निधन?
    पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वी श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    पीटी उषा के जीवन में उनका योगदान
    वी श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी थे और पी टी उषा के जीवन में उनका अहम योगदान रहा। वे उषा के खेल करियर से लेकर राजनीतिक सफर तक हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे। उन्हें उषा का मजबूत संबल माना जाता था।

    पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोकपीएम मोदी ने जताया दुख
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके पीटी उषा के परिवार को शोक संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी दी श्रद्धांजलि
    केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा:पी.टी. उषा और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस मुश्किल समय में ईश्वर से हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।


    उड़नपरी के लिए यह बड़ी क्षति
    पीटी उषा, जिन्हें ‘उड़नपरी’ के नाम से जाना जाता है, भारतीय खेल इतिहास की सबसे प्रेरणादायक हस्तियों में से एक हैं।
    उनके निजी जीवन में यह क्षति न केवल उनके लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी बेहद दुखद है।सोशल मीडिया पर खिलाड़ी, कोच, प्रशंसक और आम लोग लगातार उन्हें हिम्मत और संबल देने के संदेश भेज रहे हैं।
  • WPL 2026: RCB ने फाइनल में किया कब्जा, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर लीग स्टेज में 6वीं जीत

    WPL 2026: RCB ने फाइनल में किया कब्जा, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर लीग स्टेज में 6वीं जीत


    बेंगलुरु। 2026 स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर WPL 2026 के लीग स्टेज में अपना 6वां मैच जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

    मैच का सार (RCB vs UP Warriors)
    यूपी वॉरियर्स की पारी
    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स 143/8 पर ही सिमट गई।

    दीप्ति शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा (55 रन)

    मेग लैनिंग ने 41 रन बनाकर संघर्ष किया

    बाकी बल्लेबाजों ने कोई बड़ी साझेदारी नहीं की

    RCB की तरफ से नादिन डी क्लर्क ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके और यूपी की पारी को दबाव में रखा।

    RCB का लक्ष्य आसान
    144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की ओपनिंग जोड़ी ने ही मैच का परिणाम तय कर दिया।

    ग्रेस हैरिस: 37 गेंदों पर 75 रन

    स्मृति मंधाना: 27 गेंदों पर 54 रन*

    दोनों ने 108 रन की धमाकेदार साझेदारी की और RCB ने 9.1 ओवर में जीत दर्ज की।

    WPL 2026 प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक
    RCB के फाइनल में पहुंचने के बाद बाकी 2 प्लेऑफ सीटों के लिए 4 टीमों की जंग जारी है।

    टीम अंक स्थिति
    गुजरात जाएंट्स 8 2nd पायदान
    मुंबई इंडियंस 6 3rd पायदान
    दिल्ली कैपिटल्स 6 4th पायदान
    यूपी वॉरियर्स 4 5th
    अभी तक कोई टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है, लेकिन प्लेऑफ की तस्वीर अगले 2 मैचों में साफ हो जाएगी।

    अगले 2 मुकाबले होंगे निर्णायक
    यह 2 मैच प्लेऑफ की आख़िरी तस्वीर तय करेंगे:

    गुजरात जाएंट्स vs मुंबई इंडियंस

    दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स

    इन दोनों मैचों के नतीजे ही तय करेंगे कि कौन-सी दो टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी।

    अब फाइनल में RCB का नाम पक्का, बाकी का फैसला अगले मैचों में
    RCB ने WPL 2026 में अपनी ताकत दिखा दी है, अब देखना यह है कि कौनसी टीमें उनके साथ प्लेऑफ में पहुंचती हैं।

  • अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से तय होगी सेमीफाइनल की तस्वीर

    अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से तय होगी सेमीफाइनल की तस्वीर


    नई दिल्ली। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और ग्रुप-2 में भारत व पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला पूरे टूर्नामेंट की दिशा तय कर सकता है। इस ग्रुप में सेमीफाइनल की दौड़ फिलहाल तीन टीमोंभारत, इंग्लैंड और पाकिस्तानके बीच सिमटी हुई है।

    भारत बनाम पाकिस्तान: करो या मरो की जंग
    भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें रविवार, 1 फरवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत एशिया कप 2025 के फाइनल में हुई थी, जहां पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में भारतीय टीम के पास बदला लेने का मौका होगा, जबकि पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है।
    ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चारों मुकाबले जीत लिए हैं और 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
    वेस्टइंडीज: 4 अंक (कमजोर नेट रन रेट)
    अफगानिस्तान: 4 अंक, नेट रन रेट +1.020
    श्रीलंका: 4 अंक, नेट रन रेट -0.181

    अगर अफगानिस्तान अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को हरा देता है, तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।ग्रुप-2 में न्यूज़ीलैंड, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।

    भारत: 3 मैच, 3 जीत – 6 अंक (NRR +3.337)
    इंग्लैंड: 3 मैच, 3 जीत – 6 अंक (NRR +1.989)
    पाकिस्तान: 3 मैच, 2 जीत – 4 अंक (NRR +1.484)
    नेट रन रेट के मामले में भारत इस ग्रुप में सबसे मजबूत स्थिति में है।

    सेमीफाइनल के संभावित परिदृश्य
    अगर भारत पाकिस्तान को हरा देता है
    पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर
    भारत सीधे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का परिणाम अप्रासंगिक

    अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा देता है
    इंग्लैंड 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल मेंपाकिस्तान को भारत के खिलाफ बड़ी जीत चाहिएभारत का बेहतर नेट रन रेट पाकिस्तान की राह बेहद मुश्किल बना देगा अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड को हरा देता है
    भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तानतीनों के 6-6 अंक हो सकते हैंऐसे में नेट रन रेट निर्णायक भूमिका निभाएगा

    नजरें टिकीं महामुकाबले पर
    भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर साफ कर देगा। एशिया की इस पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता में रोमांच अपने चरम पर होगा और हर गेंद सेमीफाइनल की कहानी लिखेगी।क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होगा।

  • न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ T20I में नंबर-1 बनने के करीब, वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा

    न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ T20I में नंबर-1 बनने के करीब, वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा

    नई दिल्ली। विशाखापत्तनम में चौथे टी20 में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप से पहले कुछ प्रयोग करते हुए पांच स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ खेला, जिससे बैटिंग कमजोर पड़ गई और भारत 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 165 पर ही ढेर हो गया।

    न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ भारत के खिलाफ सीरीज में अपना खाता खोला और भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I मैच जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। कीवी टीम ने इस दौरान वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ अब तक 29 मैचों में 11 जीत और 15 हार दर्ज हैं।

    इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ सबसे आगे है, जिसके नाम 35 मैचों में 13 जीत हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने 12-12 जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड को केवल 3 और जीत चाहिए ताकि वह इस सूची में टॉप पर पहुंच जाए।

    भारत के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें:
    साउथ अफ्रीका: 13
    इंग्लैंड: 12
    ऑस्ट्रेलिया: 12
    न्यूजीलैंड: 11
    वेस्टइंडीज: 10
    श्रीलंका: 9
    पाकिस्तान: 3
    जिम्बाब्वे: 3

    पाकिस्तान की भारत के खिलाफ पहली T20I जीत 2012 में आई थी। इसके बाद 2021 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया और तीसरी जीत 2022 एशिया कप में मिली।

  • IND vs NZ 4th T20I: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण, इन खिलाड़ियों का रहा कमजोर प्रदर्शन

    IND vs NZ 4th T20I: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण, इन खिलाड़ियों का रहा कमजोर प्रदर्शन

    नई दिल्ली। विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 में टीम इंडिया को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की सीरीज में यह न्यूजीलैंड की पहली जीत रही, जबकि भारत पहले ही बढ़त बनाए हुए था। इस हार के पीछे केवल एक कारण नहीं था, बल्कि कई खिलाड़ियों के कमजोर प्रदर्शन ने टीम को प्रभावित किया।

    1. संजू सैमसन का निराशाजनक प्रदर्शन
    टी20 सीरीज में बड़ी पारी की उम्मीदें संजू सैमसन से थीं, लेकिन चौथे मैच में उन्होंने 15 गेंदों में केवल 24 रन बनाए। रनचेज के दबाव में जल्दी आउट होने से टीम का संतुलन बिगड़ा और हार का रास्ता आसान हो गया।

    2. कप्तान सूर्यकुमार यादव का कमजोर प्रदर्शन
    ओपनर अभिषेक शर्मा जल्दी आउट होने के बाद टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से पारी संभालने की उम्मीद की, लेकिन उन्होंने 8 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया।

    3. हार्दिक पंड्या का फ्लॉप स्पेल
    अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी केवल 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जल्दी आउट होने से रन बनाने के संतुलन पर असर पड़ा और टीम के लिए मैच जीतना मुश्किल हो गया।

    4. हर्षित राणा का निराशाजनक खेल
    ऑलराउंडर हर्षित राणा का प्रदर्शन टीम के लिए लाभकारी साबित नहीं हुआ। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं लिया। बल्लेबाजी में भी 13 गेंदों में केवल 9 रन बनाए।

    5. रवि बिश्नोई की स्पिन फ्लॉप
    लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी बीच के ओवरों में प्रभावी नहीं रह पाए। उन्होंने 49 रन दिए और केवल 1 विकेट लिया। उनकी गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही, जिससे विरोधी टीम आसानी से रन बना सकी।

    इस मुकाबले में भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों का कमजोर प्रदर्शन और रन बनाने में संतुलन की कमी टीम की हार का प्रमुख कारण बनी।

  • अब घरेलू क्रिकेट का ग्लैमर बढ़ेगा: BCCI ने लाइव मैचों की संख्या बढ़ाने का ऐलान

    अब घरेलू क्रिकेट का ग्लैमर बढ़ेगा: BCCI ने लाइव मैचों की संख्या बढ़ाने का ऐलान

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के घरेलू टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय स्टार्स की भागीदारी बढ़ने के साथ ही दर्शकों की मांग भी बढ़ी है। हालिया विजय हजारे ट्रॉफी में जब टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा खेल रहे थे, तब भी उनके मैचों का लाइव प्रसारण नहीं हुआ, जिससे फैंस में निराशा और नाराजगी देखने को मिली।

    अब BCCI ने इस मुद्दे पर साफ संकेत दे दिए हैं कि वह घरेलू क्रिकेट की ब्रॉडकास्ट नीति में बदलाव करने जा रहा है। बोर्ड के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले घरेलू मैचों के लाइव प्रसारण को लेकर कोई सवाल नहीं उठता था, लेकिन अब दर्शक और मीडिया दोनों ही यह मांग कर रहे हैं कि इंटरनेशनल खिलाड़ियों के मैच लाइव दिखाए जाएं।

    BCCI के पास फिलहाल 100 घरेलू मैचों का टेलीकास्ट कॉन्ट्रैक्ट है, जिसे अगले सीजन से बढ़ाने की योजना है। सैकिया ने स्पष्ट किया कि जब घरेलू क्रिकेट में शीर्ष खिलाड़ी नियमित रूप से खेल रहे हैं, तो दर्शक भी इन मैचों को लाइव देखना चाहते हैं। इसलिए बोर्ड 100 मैचों की सीमा बढ़ाकर अधिक मैचों का टेलीकास्ट कराएगा और इसके लिए ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है।

    देवजीत सैकिया ने घरेलू क्रिकेट में इंटरनेशनल खिलाड़ियों की भागीदारी के फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। ड्रेसिंग रूम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ रहकर युवा खिलाड़ी खेल को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और सीखते हैं।

    हालांकि यह बदलाव कब लागू होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा BCCI अगले सीजन की शुरुआत से पहले कर सकता है। लेकिन यह साफ है कि BCCI घरेलू क्रिकेट को और अधिक प्रोफेशनल और दर्शक-केंद्रित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की वजह से घरेलू क्रिकेट में दर्शकों की रुचि बढ़ी है, और BCCI भी घरेलू मैचों के लाइव प्रसारण की संख्या बढ़ाकर इस मांग को पूरा करने की तैयारी कर रहा है।

  • ICC रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा: अभिषेक शर्मा इतिहास रचने के करीब, 'सूर्या' की टॉप-10 में धमाकेदार वापसी

    ICC रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा: अभिषेक शर्मा इतिहास रचने के करीब, 'सूर्या' की टॉप-10 में धमाकेदार वापसी


    नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC की ताजा टी20 रैंकिंग जारी होते ही भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए दोहरी खुशी की खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के प्रचंड फॉर्म का असर अब वर्ल्ड रैंकिंग पर साफ दिखाई दे रहा है। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न केवल नंबर-1 की कुर्सी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है, बल्कि रेटिंग पॉइंट्स में इतनी बड़ी छलांग लगाई है कि वे अब एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने की दहलीज पर खड़े हैं। दूसरी ओर, भारतीय टी20 टीम के कप्तान और ‘मिस्टर 360’ सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी खोई हुई लय हासिल करते हुए टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में जोरदार वापसी की है।

    अभिषेक शर्मा: रिकॉर्ड्स की नई परिभाषा भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 जंग के बीच आईसीसी ने जो आंकड़े पेश किए हैं, उनमें अभिषेक शर्मा का कद सबसे ऊंचा नजर आ रहा है। अभिषेक लगातार दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं। पिछली रैंकिंग में उनके पास 903 रेटिंग पॉइंट्स थे, जो अब बढ़कर 929 तक पहुंच गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि साल 2025 में उन्होंने 931 रेटिंग पॉइंट्स का अपना सर्वश्रेष्ठ स्तर छुआ था। अब वे अपने ही उस रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्र दो अंक पीछे हैं। यदि सीरीज के आगामी दो मैचों में अभिषेक का बल्ला इसी तरह गरजता रहा, तो वे टी20 क्रिकेट के इतिहास में रेटिंग पॉइंट्स का एक ऐसा नया शिखर स्थापित करेंगे, जिसे छूना भविष्य के बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। फिलहाल दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड के फिल साल्ट (849 पॉइंट्स) और अभिषेक के बीच का अंतर बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

    सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का जलवा अभिषेक के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव की फॉर्म ने भी विरोधियों की नींद उड़ा दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दो मैचों में नाबाद अर्धशतक जड़ने वाले सूर्या ने रैंकिंग में पांच पायदानों की लंबी छलांग लगाई है। वे अब 717 रेटिंग पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्या की इस वापसी ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श जैसे दिग्गजों को नीचे खिसकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, टीम इंडिया के एक और युवा सितारे तिलक वर्मा भी मैदान से बाहर होने के बावजूद अपनी कंसिस्टेंसी के दम पर तीसरे स्थान 781 पॉइंट्स पर मजबूती से जमे हुए हैं।

    टॉप-10 में भारतीय तिकड़ी ताजा रैंकिंग के बाद अब टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिहाज से भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी इकाई का प्रमाण है। तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की यह तिकड़ी वैश्विक स्तर पर भारतीय क्रिकेट के प्रभुत्व को दर्शा रही है। शीर्ष 6 स्थानों पर कोई बड़ा बदलाव न होना यह बताता है कि जॉस बटलर और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी अपनी स्थिति बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि भारतीय खिलाड़ी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।