Category: Sports

  • BCCI Central Contract में बड़ा उलटफेर! क्या खत्म हो जाएगा 7 करोड़ वाला ग्रेड, विराट-रोहित की सैलरी में होगी भारी कटौती?

    BCCI Central Contract में बड़ा उलटफेर! क्या खत्म हो जाएगा 7 करोड़ वाला ग्रेड, विराट-रोहित की सैलरी में होगी भारी कटौती?




    नई दिल्ली।
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे ए प्लस ग्रेड हटने और 7 करोड़ रुपये सालाना वाली सैलरी खत्म होने की संभावना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड अब सिर्फ A, B और C ग्रेड ही रखने पर विचार कर रहा है, जिससे टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा की सैलरी में भारी कटौती होने की आशंका है।

    7 करोड़ वाला ग्रेड हो सकता है खत्म
    फिलहाल BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में चार कैटेगरी हैंए प्लस, A, B और C।
    ए प्लस ग्रेड में खिलाड़ी को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं।
    A ग्रेड में 5 करोड़, B ग्रेड में 3 करोड़ और C ग्रेड में कम रिटेनर मिलता है।

    अब BCCI ए प्लस ग्रेड को पूरी तरह समाप्त करने की योजना पर काम कर रहा है। अगर यह बदलाव लागू हुआ, तो 7 करोड़ रुपये वाली सैलरी इतिहास बन सकती है।

    विराट-रोहित को बड़ा झटका?
    रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली और रोहित शर्मा को B ग्रेड में शिफ्ट किया जा सकता है।
    अगर ऐसा हुआ, तो उनका सालाना रिटेनर 7 करोड़ से घटकर 3 करोड़ रह जाएगा, यानी दोनों की सैलरी में करीब 4 करोड़ रुपये की कटौती होगी।

    बुमराह और जडेजा का क्या?
    जसप्रीत बुमराह को A ग्रेड में रखा जा सकता है, जहां सैलरी 5 करोड़ है

    इससे उन्हें 2 करोड़ रुपये कम मिलने का खतरा है।रवींद्र जडेजा को भी B ग्रेड में लाया जाने की संभावना है।
    यह साफ नहीं है कि BCCI A ग्रेड की रकम में भी कोई बदलाव करेगा या नहीं, लेकिन अगर ऐसा हुआ, तो सभी ग्रेडों में रिटेनर को नई नीति के अनुरूप फिर से तय किया जा सकता है।

    सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 34 खिलाड़ी
    वर्तमान में BCCI ने कुल 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया हुआ है, जिनमें से A Plus ग्रेड: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा। A ग्रेड: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, B ग्रेड: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, C ग्रेड: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन आदि युवा खिलाड़ी।

    क्यों हो रहा बदलाव?
    बीसीसीआई के इस कदम के पीछे परफॉर्मेंस-बेस्ड सिस्टम, फिटनेस, युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और वर्कलोड मैनेजमेंट जैसे कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वास्तव में 7 करोड़ वाले ए प्लस ग्रेड को हटाया जाता है या यह सिर्फ चर्चा तक सीमित रहता हैलेकिन इस कदम से भारतीय क्रिकेट की नीति में बड़ा बदलाव आ सकता है।

  • हाय-हाय से गूँजा स्टेडियम! गौतम गंभीर पर फैंस का गुस्सा, विराट कोहली ने भी दिया जवाब-वायरल वीडियो बना विवाद

    हाय-हाय से गूँजा स्टेडियम! गौतम गंभीर पर फैंस का गुस्सा, विराट कोहली ने भी दिया जवाब-वायरल वीडियो बना विवाद


    नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज ने खेल के साथ-साथ फैंस की नाराजगी का भी नया चेहरा दिखाया। न्यूजीलैंड ने 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया। इस हार के बाद फैंस का गुस्सा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर निकला, और इसी का असर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखा।

    वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

    https://twitter.com/mukesh4official/status/2013497593154650568

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मैदान पर मौजूद गौतम गंभीर को देखकर स्टैंड्स में बैठे दर्शकों ने ‘हाय-हाय’ के नारे लगाए।
    वीडियो में यह भी दिखता है कि विराट कोहली इस नारेबाजी के दौरान क्राउड की ओर कुछ बोलते हुए नजर आते हैं, जिससे यह क्लिप और भी चर्चा में आ गई।

    कोहली ने क्या कहाअपशब्द बोले?
    वायरल वीडियो में कोहली को क्राउड की तरफ मुंह करके कुछ बोलते हुए देखा जा सकता है, और देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने कुछ अपशब्द कहे हों।
    लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कोहली ने वास्तव में क्या कहा, इसलिए इसे पुष्टि के साथ नहीं बताया जा सकता।

    न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज
    यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के लिए निराशाजनक रही। सीरीज का पहला मैच भारत ने 4 विकेट से जीता, लेकिन बाद के दोनों मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम की।
    पिछले साल कीवियों ने भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से व्हाइटवॉश किया था, और इस बार भी भारतीय टीम का प्रदर्शन फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।

    कोहली का बल्ला चला, लेकिन टीम हारी
    इस सीरीज में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 मैचों में 3 पारियों में 240 रन बनाए, औसत 80 के साथ। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला।
    कोहली सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन टीम को हार से बचा नहीं पाए।

  • WPL 2026 पॉइंट्स टेबल: आरसीबी ने किया एकछत्र राज, 5 में 5 जीत के साथ पहले स्थान पर

    WPL 2026 पॉइंट्स टेबल: आरसीबी ने किया एकछत्र राज, 5 में 5 जीत के साथ पहले स्थान पर


    नई दिल्ली। WPL 2026 के चौथे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB का एकछत्र राज देखने को मिल रहा है। 5 मैचों में लगातार जीत दर्ज कर RCB ने 10 अंक जुटा लिए हैं और पहले ही प्लेऑफ्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस वक्त आरसीबी के पीछे कोई टीम उसकी चुनौती देने की स्थिति में नहीं है।19 जनवरी सोमवार को RCB ने अपना पांचवां मैच जीतकर बाकी सभी टीमों से एक कदम आगे निकलने का संकेत दे दिया। इसके साथ ही लीग फेज में आरसीबी के पास अभी 3 और मैच बाकी हैं, जो उन्हें और मजबूत नेट रन रेट और अंक दिलाने में मदद करेंगे।

    पॉइंट्स टेबल की स्थिति

    तालिका में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, लेकिन 5 मैचों के बाद उनके खाते में सिर्फ 4 अंक हैं। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के भी 4-4 अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट में मुंबई इंडियंस इन दोनों टीमों से बेहतर स्थिति में हैं। यूपी वॉरियर्स का नेट रन रेट -0.483 और गुजरात जायंट्स का -0.864 है, जो प्लेऑफ की दौड़ में उनकी परेशानी बन सकता है।

    दिल्ली कैपिटल्स का सफर अब तक संघर्षपूर्ण रहा है। 4 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ दिल्ली के खाते में केवल 2 अंक हैं और नेट रन रेट भी माइनस में है। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की टीम के लिए यह आवश्यक होगा कि बचे हुए मैचों में प्रदर्शन सुधार कर वे प्लेऑफ की रेस में बने रहें।टीमों के बीच अभी कम से कम 3-3 मैच बाकी हैं, इसलिए तालिका में बड़े बदलाव की संभावना बनी हुई है। हर टीम की कोशिश होगी कि वह हर मैच में जीत दर्ज करे, क्योंकि हार किसी टीम के प्लेऑफ की उम्मीदों को मुश्किल बना सकती है।

    आरसीबी की ताकत
    आरसीबी ने इस सीजन में न केवल लगातार जीत हासिल की है बल्कि नेट रन रेट +1.882 के साथ तालिका में सबसे ऊपर है। उनके शानदार प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि प्लेऑफ्स में RCB को टक्कर देना किसी के लिए आसान नहीं होगा।बाकी चार टीमें अपनी स्थिति सुधारने और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आखिरी तीन मैचों में हर संभव प्रयास करेंगी। इस सीजन की रोमांचक भिड़ंत दर्शकों के लिए बहुत उत्साहजनक साबित होने वाली है।

    WPL 2026 पॉइंट्स टेबल वर्तमान स्थिति:

    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 5 0 0 10 +1.882
    मुंबई इंडियंस 5 2 3 0 4 +0.151
    यूपी वॉरियर्स 5 2 3 0 4 -0.483
    गुजरात जायंट्स 5 2 3 0 4 -0.864
    दिल्ली कैपिटल्स 4 1 3 0 2 -0.856

  • ICC का बांग्लादेश को अल्टीमेटम, भारत में वर्ल्ड कप खेलो या टूर्नामेंट से रहो बाहर; 21 जनवरी आखिरी तारीख

    ICC का बांग्लादेश को अल्टीमेटम, भारत में वर्ल्ड कप खेलो या टूर्नामेंट से रहो बाहर; 21 जनवरी आखिरी तारीख

    नई दिल्ली । आगामी टी20 विश्व कप 2026 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCB के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ICC ने बांग्लादेश को साफ शब्दों में अल्टीमेटम दे दिया है कि उसे भारत में अपने निर्धारित मैच खेलने को लेकर 21 जनवरी तक अंतिम फैसला करना होगा। तय समयसीमा तक सहमति न देने की स्थिति में बांग्लादेश की विश्व कप भागीदारी पर खतरा मंडरा सकता है।

    भारत में खेलने से BCB का इनकार
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को ICC का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा, जहां BCB अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। इस बैठक में बांग्लादेश बोर्ड ने टी20 विश्व कप खेलने की इच्छा तो जताई, लेकिन भारत में मैच खेलने पर सहमति नहीं दी। BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच किसी अन्य देश में कराने की मांग रखी और वैकल्पिक स्थल के तौर पर श्रीलंका का नाम सुझाया।हालांकि ICC ने स्पष्ट कर दिया कि ग्रुप C में शामिल बांग्लादेश को तय कार्यक्रम के अनुसार मुंबई और कोलकाता में ही अपने मुकाबले खेलने होंगे।

    तीन हफ्तों से चल रहा है विवाद
    यह विवाद पिछले करीब तीन हफ्तों से चल रहा है। मामला तब गरमाया जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान को स्क्वॉड से हटाने को कहा। इसके बाद BCB ने ICC को पत्र लिखकर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और चेतावनी दी कि उनकी मांगें न मानी गईं तो वे टूर्नामेंट से हट सकते हैं। यह मुद्दा पहली बार 4 जनवरी को सामने आया था।

    ग्रुप बदलने की मांग भी खारिज
    ICC ने बांग्लादेश की ग्रुप बदलने की मांग को भी सिरे से खारिज कर दिया है। BCB चाहता था कि उसकी ग्रुपिंग आयरलैंड के साथ बदली जाए, क्योंकि आयरलैंड के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं। ICC ने साफ किया कि टूर्नामेंट शेड्यूल में किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है और भारत में बांग्लादेश टीम की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।ICC अब 21 जनवरी तक BCB के अंतिम फैसले का इंतजार करेगा। अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटता है, तो ICC मौजूदा रैंकिंग के आधार पर किसी दूसरी टीम को मौका देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी स्थिति में स्कॉटलैंड को विश्व कप में जगह मिल सकती है।

    पाकिस्तान का बांग्लादेश को समर्थन
    इस बीच एक और अहम मोड़ तब आया, जब खबरें सामने आईं कि अगर बांग्लादेश का विवाद नहीं सुलझता है तो पाकिस्तान भी अपनी भागीदारी पर पुनर्विचार कर सकता है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा मुद्दे को लेकर पाकिस्तान से संपर्क किया था, जिस पर पाकिस्तान ने समर्थन का भरोसा दिया।इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डPCB ने ICC को औपचारिक रूप से यह भी बताया है कि यदि श्रीलंका उपलब्ध नहीं होता, तो वह बांग्लादेश के विश्व कप मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है।अब सबकी नजरें 21 जनवरी पर टिकी हैं जब यह तय होगा कि बांग्लादेश भारत में खेलेगा या टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएगा।

  • भारत ने बांग्लादेश को हराकर बनाई U19 वर्ल्ड कप में जगह, पाकिस्तान का संघर्ष जारी

    भारत ने बांग्लादेश को हराकर बनाई U19 वर्ल्ड कप में जगह, पाकिस्तान का संघर्ष जारी

    नई दिल्ली।  U19 World Cup Updated Points Table- आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने शनिवार, 17 जनवरी को बांग्लादेश पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड यानी सुपर-6 के लिए क्वालीफाई किया। टीम इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं 16 टीमों में से सुपर-6 का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी है। भारत ने बांग्लादेश से पहले यूएसए को धूल चटाई थी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 72 और अभिज्ञान कुंदू की 80 रनों की पारी के दम पर 238 रन बोर्ड पर लगाए थे। बारिश से बाधित इस मुकाबले में बांग्लादेश को 165 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला था, मगर विहान मल्होत्रा की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने जीत दर्ज की।

    विहान मल्होत्रा ने मात्र 4 ओवर में ही मैच को पलट दिया। उन्होंने मात्र 14 रन खर्च कर बांग्लादेश के 4 विकेट हासिल कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को श्रीलंका ने जापान पर 203 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया।

    ग्रुप-ए में भारत, ग्रुप-बी में इंग्लैंड, ग्रुप-सी में श्रीलंका और ग्रुप-डी में वेस्टइंडीज टॉप पर है।

    ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    भारत 2 2 0 0 4 +2.025
    न्यूजीलैंड 0 0 0 0 0 0
    बांग्लादेश 1 0 1 0 0 -0.621
    यूएसए 1 0 1 0 0 -3.144
    ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल
    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    इंग्लैंड 1 1 0 0 2 +0.740
    जिम्बाब्वे 1 0 0 1 1 0
    स्कॉटलैंड 1 0 0 1 1 0
    पाकिस्तान 0 0 0 0 0 -0.740
    ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल
    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    श्रीलंका 1 1 0 0 2 +4.060
    ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 0 2 +1.275
    आयरलैंड 1 0 1 0 0 -1.275
    जापान 1 0 1 0 0 -4.060
    ICC U19 वर्ल्ड कप ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल
    टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    वेस्टइंडीज 1 1 0 0 2 +3.465
    अफगानिस्तान 1 1 0 0 2 +0.560
    साउथ अफ्रीका 1 0 1 0 0 -0.560
    तंजानिया 1 0 1 0 0 -3.465

    आज यानी रविवार, 18 जनवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में तीन मुकाबले खेले जाने हैं। वेस्टइंडीज की टीम अफगानिस्तान से तो इंग्लैंड जिम्बाब्वे से और न्यूजीलैंड की टीम यूएसए से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के पास सुपर-6 के लिए क्वालीफाई करने का मौका होगा।

  • Australia Tour: वनडे और टी20 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, दो नए चेहरे शामिल

    Australia Tour: वनडे और टी20 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, दो नए चेहरे शामिल


    नई दिल्ली।
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in India -BCCI) ने शनिवार को भारत (India) के ऑस्ट्रेलिया दौरे (Australia tour) के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली टीम इंडिया अगले महीने यानी फरवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां उन्हें तीन मैच की टी20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। लिमिटेड ओवर सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा।

    बीसीसीआई ने व्हाइट बॉल सीरीज के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 टीम में श्रेयंका पाटिल की तो वनडे में शेफाली वर्मा की वापसी हुई है, वहीं जी कमलिनी और बायें हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है।

    पूरी तरह से फिट श्रेयंका पाटिल ने फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए T20I टीम में वापसी की है। 2024 T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए आखिरी बार खेलने के बाद, श्रेयंका 2025 के ज्यादातर समय चोटों की वजह से टीम से बाहर थीं। पिछला WPL मिस करने के बाद, उन्होंने RCB के लिए मौजूदा सीजन में जबरदस्त वापसी की।

    भारत ने मिडिल-ऑर्डर बैटर भारती फुलमाली को भी टीम में वापस बुलाया है, जिन्होंने मार्च 2019 में अपने सिर्फ दो T20I मैच खेले थे। फुलमाली का पिछले साल WPL में शानदार सीजन रहा था। वनडे टीम में शामिल हरलीन देयोल 16 सदस्यीय टी20 टीम में नहीं हैं।

    शानदार प्रदर्शन करने वाली जी कमलिनी ने वनडे टीम में जगह बनाई है, जो विकेट-कीपर की भूमिका भी निभा सकती हैं। राधा यादव और अरुंधति रेड्डी, जो भारत की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की एकमात्र सदस्य थीं जिन्होंने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला था, उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि काश्वी गौतम को टीम में शामिल किया गया है।

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। BCCI बाद में एक ही टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान करेगा। दौरे का व्हाइट-बॉल लेग 15 फरवरी को SCG में पहले T20I से शुरू होगा, अगले दो मैच 19 और 21 फरवरी को क्रमशः मनुका ओवल और एडिलेड ओवल में होंगे। कुछ दिनों के ब्रेक के बाद, एक्शन ब्रिस्बेन में शिफ्ट हो जाएगा, जहां 24 फरवरी को एलन बॉर्डर फील्ड में पहला ODI खेला जाएगा। अगले दो ODI 27 फरवरी और 1 मार्च को होने हैं – दोनों होबार्ट के बेलेरिव ओवल में होंगे।

    भारत की T20I टीम: हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), जी कमलिनी (WK), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल

    भारत की ODI टीम: हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (WK), जी कमलिनी (WK), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल

  • क्रिकेट अपडेट: भारत–न्यूजीलैंड तीसरा वनडे, जानें मैच के प्रमुख और रोचक आंकड़े

    क्रिकेट अपडेट: भारत–न्यूजीलैंड तीसरा वनडे, जानें मैच के प्रमुख और रोचक आंकड़े

    नई दिल्ली।  भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को होल्कर स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मुकाबला जीता है, और इस मैच से ही सीरीज की ट्रॉफी का मालिक तय होगा।

    कीवी टीम के लिए इतिहास बदलने का मौका

    इतिहास बताता है कि भारत की सरजमीं न्यूजीलैंड के लिए हमेशा कठिन रही है। भारत में अब तक खेली गई सात द्विपक्षीय वनडे सीरीज में कीवी टीम ने एक भी जीत नहीं दर्ज की। कुल मिलाकर भारत में खेले गए 41 वनडे मुकाबलों में से न्यूजीलैंड सिर्फ नौ में सफल रहा है। ऐसे में यह मुकाबला मेहमान टीम के लिए इतिहास बदलने का दुर्लभ अवसर होगा।

    बल्लेबाज़ी और ओवर की रणनीति पर नजर

    हालिया आंकड़े बताते हैं कि न्यूजीलैंड का बल्लेबाज़ी प्रदर्शन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार रहा है। बीच के ओवरों में रन दर उच्च और डॉट बॉल प्रतिशत न्यूनतम रहने से भारतीय स्पिन आक्रमण को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

    वहीं भारत के लिए अंतिम ओवर चिंता का विषय है। पिछले विश्व कप से लेकर अब तक अंतिम दस ओवरों में टीम की रन गति अपेक्षा के अनुसार नहीं रही है। हालांकि, टॉप ऑर्डर की आक्रामक शुरुआत और बीच के ओवरों में मजबूत प्रदर्शन टीम को संतुलन देता रहा है।

    व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर सभी की नजर

    विराट कोहली ने हाल की सीरीज में अपनी बल्लेबाजी की रणनीति बदलते हुए शुरुआत से रन गति तेज की है। शुभमन गिल सिर्फ 70 रन दूर हैं अपने वनडे करियर में 3000 रन पूरे करने से। यदि वह अगले छह मैचों में यह आंकड़ा पूरा कर लेते हैं, तो दुनिया के सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरा स्थान हासिल करेंगे।

    न्यूज़ीलैंड के डैरिल मिचेल भी तेजी से रिकॉर्ड की दौड़ में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अब तक 53 पारियों में 2553 रन बनाए हैं और शुभमन गिल तथा हाशिम अमला के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं।

    रविंद्र जडेजा घरेलू मैदान पर बड़ी पारी की तलाश में हैं। उन्होंने भारत में वनडे में अब तक सिर्फ दो बार 50+ रन बनाए हैं, और आखिरी बार ऐसा दस साल से भी पहले हुआ था।

    तीसरा वनडे न केवल टीम के लिए बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिहाज से भी रोमांचक होने वाला है। फैंस को विराट, गिल और जडेजा से बड़ी पारियों की उम्मीद है।

  • Ind vs NZ: तीसरा ODI आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

    Ind vs NZ: तीसरा ODI आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज


    इंदौरः
    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) तीन मैच की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी रविवार, 18 जनवरी को खेला जाना है। India vs New Zealand तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium, Indore) में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच 4 विकेट से जीतकर भारत ने जोरदार आगाज किया था, मगर दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने जोरदार वापसी की। डेरिल मिशेल के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में रोमांच का तड़का लगाया था। आज का मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी। तो आईए ऐसे में एक नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट (Pitch Report) पर डालते हैं-

    होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की समान उछाल वाली पिच और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को खूब रास आती है। ऐसे में आज फैंस एक हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें, यह वही मैदान है जिस पर वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। आज के मुकाबले में भी दोनों टीमों की ओर से कई शतक दिख सकते हैं। आखिरी बार टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था, जहां शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतक जड़े थे और भारत ने 399 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम इंडिया यह मैच 99 रन से जीती थी। आज भी टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले बैटिंग करने पर होगी।

    इंदौर होलकर स्टेडियम ODI आंकड़े
    मैच- 7

    – होम टीम द्वारा जीते गए मैच- 7 (100.00%)
    – टूरिंग टीम द्वारा जीते गए मैच 0 (0.00%)
    – पहले बैटिंग करके जीते गए मैच- 5 (71.43%)
    – टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 2 (28.57%)
    – टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (57.14%)
    – टॉस हारकर जीते गए मैच- 3 (42.86%)
    – हाईएस्ट स्कोर- 418/5
    – लोएस्ट स्कोर- 217
    – हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 294/5
    – प्रति विकेट औसत रन- 37.34
    – प्रति ओवर औसत रन- 6.31
    – पहले बैटिंग करने का औसत स्कोर- 332


    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड स्क्वॉड

    भारत टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल(c), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल(w), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल

    न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे(w), माइकल ब्रेसवेल(c), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स, निक केली, आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, माइकल रे

  • T20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारतीय मूल ICC अधिकारी को वीजा न देकर विवाद खड़ा किया

    T20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारतीय मूल ICC अधिकारी को वीजा न देकर विवाद खड़ा किया


    नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की तरफ से उठाए जा रहे कदम लगातार विवादों का कारण बन रहे हैं। ताजा विवाद तब सामने आया जब बांग्लादेश ने भारतीय मूल के एक वरिष्ठ ICC अधिकारी को वीजा देने से इनकार कर दिया। यह कदम क्रिकेट जगत में बेहद असहज और शर्मनाक माना जा रहा है और ICC तथा बांग्लादेश के बीच तनाव और बढ़ गया है।

    बांग्लादेश की ओर से यह मांग की जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके भारत में होने वाले चार ग्रुप मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए।

    भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट के सह-मेजबान हैं, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में समय कम होने के कारण शेड्यूल में बदलाव करना मुश्किल माना जा रहा है।

    ICC ने इस मसले को सुलझाने के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को बांग्लादेश भेजा था। इनमें से एक भारतीय मूल का अधिकारी भी था। लेकिन बांग्लादेश सरकार ने उसे वीजा देने में देरी की और अंततः वीजा नहीं दिया। नतीजतन ICC का प्रतिनिधिमंडल अधूरा रह गया और केवल एंटी करप्शन यूनिट एवं सिक्योरिटी प्रमुख एंड्रयू एफग्रेव ही ढाका पहुंच सके।

    ICC अधिकारियों का यह दौरा मुख्य रूप से सुरक्षा चिंताओं को दूर करने और BCB को आश्वस्त करने के लिए था कि भारत में बांग्लादेशी टीम को किसी भी तरह का खतरा नहीं है। ICC का मानना है कि भारत में सभी टीमों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरे में ICC अधिकारी BCB के साथ-साथ बांग्लादेश के युवा और खेल मंत्रालय के पदाधिकारियों से भी चर्चा कर रहे थे।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के चार मैच भारत में तय हैं

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीन और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक। हाल में बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या के विरोध में भारत में विरोध-प्रदर्शन और कुछ विवादित घटनाओं के बाद BCB ने भारत में मैचों को कराने पर असमर्थता जताई और शिफ्ट करने की मांग उठाई।

    अब ICC के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह टूर्नामेंट की निष्पक्षता, सुरक्षा और शेड्यूल को बनाए रखते हुए इस विवाद को कैसे सुलझाता है। अगर यह विवाद समय रहते नहीं सुलझा तो T20 वर्ल्ड कप 2026 की छवि और आयोजन व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

  • वडोदरा की चूक, अब नया मौका: कोहली के निशाने पर सहवाग और पोंटिंग का रिकॉर्ड

    वडोदरा की चूक, अब नया मौका: कोहली के निशाने पर सहवाग और पोंटिंग का रिकॉर्ड


    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीतकर 1-1 की बराबरी पर हैं और रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने वाला तीसरा वनडे सीरीज का फैसला करेगा। इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, जिनसे एक बड़ी और यादगार पारी की उम्मीद की जा रही है।

    होल्कर स्टेडियम में विराट का साधारण रिकॉर्ड

    हालांकि इंदौर का यह मैदान विराट कोहली के लिए अब तक ज्यादा अनुकूल नहीं रहा है। कोहली ने होल्कर स्टेडियम में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने महज 99 रन बनाए हैं। उनका औसत 33 का रहा है और इस मैदान पर उनका सर्वाधिक स्कोर सिर्फ 36 रन है। ऐसे में रविवार को विराट के पास इस रिकॉर्ड को बेहतर करने और आलोचकों को जवाब देने का सुनहरा मौका होगा। इंदौर के दर्शक भी चाहते हैं कि विराट इस मैदान पर एक ऐसी पारी खेलें, जिसे वे लंबे समय तक याद रख सकें, क्योंकि यह तय नहीं है कि भविष्य में वे यहां बतौर खिलाड़ी कब दोबारा खेलते नजर आएंगे।

    शानदार फॉर्म में हैं कोहली

    रिकॉर्ड भले ही इंदौर में विराट के पक्ष में न हों, लेकिन मौजूदा फॉर्म भारतीय टीम के लिए राहत की खबर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी 93 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि दूसरे वनडे में वे सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनकी लय और आत्मविश्वास बरकरार है।

    सहवाग-पोंटिंग को पीछे छोड़ने का मौका

    तीसरे वनडे में विराट कोहली के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का अवसर होगा। विराट, वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग—तीनों ने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 6-6 शतक लगाए हैं। अगर विराट रविवार को शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वे कीवी टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। पहले वनडे में यह मौका उनसे चूक गया था, लेकिन निर्णायक मुकाबले में वे इसे भुनाना चाहेंगे।

    रोहित शर्मा से भी बड़ी पारी की उम्मीद

    विराट के साथ-साथ रोहित शर्मा पर भी सबकी नजरें होंगी। रोहित ने पिछले दोनों मैचों में अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। निर्णायक मुकाबले में कप्तान से एक विस्फोटक और मैच जिताऊ पारी की उम्मीद की जा रही है, जिससे भारत सीरीज अपने नाम कर सके।