Category: Sports

  • हार्दिक पांड्या के लिए 'लेडी लक' बनीं महीका शर्मा: दिल्ली में गुलाबों के साथ दिया सरप्राइज, 'मैन ऑफ द मैच' को खास अंदाज में किया विश!

    हार्दिक पांड्या के लिए 'लेडी लक' बनीं महीका शर्मा: दिल्ली में गुलाबों के साथ दिया सरप्राइज, 'मैन ऑफ द मैच' को खास अंदाज में किया विश!


    नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे का खुमार इन दिनों पूरी दुनिया पर छाया हुआ है और भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इससे अछूते नहीं हैं। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले हार्दिक को अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा से एक बेहद खूबसूरत और बड़ा सरप्राइज मिला है। महीका न केवल हार्दिक से मिलने दिल्ली पहुंचीं, बल्कि उन्होंने अपने प्यार का इजहार एक विशाल गुलाब के गुलदस्ते के साथ किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

    महीका शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें वह हार्दिक को फूलों का बड़ा बुके भेंट करती नजर आ रही हैं। इस खास पल को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं सही समय पर दिल्ली पहुंच गई हूं। मेरी लाइफ के ‘मैन ऑफ द मैच’ के साथ भारत की जीत का जश्न मना रही हूं। हार्दिक ने भी इस प्यार को उतनी ही गर्मजोशी से स्वीकार किया और महीका की पोस्ट को अपनी स्टोरी पर रिशेयर करते हुए लिखा, वैलेंटाइन और मेरे बेबी का बर्थडे वीक शुरू हो गया है। इस पोस्ट से साफ है कि यह जोड़ा न केवल वैलेंटाइन डे बल्कि जल्द ही आने वाला महीका का जन्मदिन भी साथ में सेलिब्रेट करने वाला है।

    गौरतलब है कि हार्दिक और महीका अब अपने रिश्ते को लेकर काफी मुखर हो गए हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते रहते हैं और छुट्टियों से लेकर हर छोटे-बड़े त्यौहार को साथ मनाते देखे जाते हैं। कुछ समय पहले हार्दिक ने अपनी शानदार फॉर्म और मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय भी महीका को दिया था। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनके जीवन में महीका के आने के बाद से सब कुछ सकारात्मक हो रहा है और वह उनके लिए ‘बेस्ट पार्टनर’ साबित हुई हैं।

    हार्दिक की निजी जिंदगी पिछले कुछ वर्षों में काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। नताशा स्टेनकोविक के साथ चार साल की शादी और एक भव्य पारंपरिक विवाह समारोह के बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। तलाक के समय दोनों ने एक भावुक नोट साझा करते हुए कहा था कि एक परिवार के रूप में बढ़ने के बावजूद अलग होना उनके लिए एक कठिन लेकिन जरूरी फैसला था।

    रिश्तों के इस नए अध्याय में सबसे सुखद बात यह है कि महीका शर्मा न केवल हार्दिक के करीब हैं, बल्कि वह उनके बेटे अगस्त्य के साथ भी काफी अच्छा तालमेल रखती हैं। कई मौकों पर महीका को अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है, जो यह दर्शाता है कि हार्दिक अपनी नई जिंदगी और पिता की जिम्मेदारियों के बीच एक बेहतरीन संतुलन बना रहे हैं। फिलहाल, दिल्ली की गलियों में इस जोड़ी का वैलेंटाइन सेलिब्रेशन टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

  • रश्मिका-विजय की शादी पर नेटफ्लिक्स का 60 करोड़ का दांव: ठुकराया मेगा ऑफर, प्राइवेसी के लिए कपल ने लिया बड़ा फैसला!

    रश्मिका-विजय की शादी पर नेटफ्लिक्स का 60 करोड़ का दांव: ठुकराया मेगा ऑफर, प्राइवेसी के लिए कपल ने लिया बड़ा फैसला!


    नई दिल्ली/हैदराबाद दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते कपल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस जोड़े को लेकर ताजा अपडेट यह है कि ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने उनकी शादी की एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग के लिए 60 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑफर दिया था। लेकिन, फैंस को बड़ा झटका देते हुए खबर आ रही है कि रश्मिका और विजय ने इस लुभावने ऑफर को ठुकरा दिया है।

    तेलुगु मीडिया पोर्टल्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स चाहता था कि इस लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग के हर पल को कैमरे में कैद कर उसे अपने प्लेटफॉर्म पर एक स्पेशल फिल्म के रूप में दिखाया जाए। इससे पहले अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपनी शादी के राइट्स नेटफ्लिक्स को लगभग 25 करोड़ रुपये में बेचे थे, लेकिन रश्मिका और विजय को दिया गया यह ऑफर उससे दोगुने से भी ज्यादा था। रिपोर्टों की मानें तो यह जोड़ा अपनी शादी को बेहद निजी रखना चाहता है और अतीत के कुछ विवादों को देखते हुए वे किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते।

    शादी की तारीख को लेकर चर्चा है कि दोनों 26 फरवरी को सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में जब रश्मिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो पैपराजी ने उनसे शादी के न्योते को लेकर सवाल किया। इस पर ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका सिर्फ मुस्कुराती और शर्माती नजर आईं। जब उनसे सीधे तौर पर पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में बात को टालते हुए कहा, “अभी तो फिल्म रिलीज… कुछ करना पड़ेगा।”

    रश्मिका और विजय के रिश्तों की शुरुआत साल 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट से हुई थी। तब से लेकर आज तक दोनों कई बार साथ में वेकेशन मनाते देखे गए हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

    प्रोफेशनल फ्रंट पर बिजी है यह जोड़ी
    शादी की खबरों के बीच दोनों कलाकार अपने काम में भी काफी व्यस्त हैं। रश्मिका जल्द ही शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह शाहिद के साथ एक और अनाम बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। वहीं, विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म ‘राणाबली’ की तैयारी में जुटे हैं, जो इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही उनकी पैन-इंडिया फिल्म ‘राउडी जनार्दन’ को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है। अब देखना यह है कि क्या 26 फरवरी को यह जोड़ी वाकई अपने रिश्ते को नया नाम देती है या फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

  • पिच धीमी, इरादे खतरनाक: जिम्बाब्वे की जीत ने खोला रास्ता, भारत और पाकिस्तान के 'स्पिन हथियार' तैयार!

    पिच धीमी, इरादे खतरनाक: जिम्बाब्वे की जीत ने खोला रास्ता, भारत और पाकिस्तान के 'स्पिन हथियार' तैयार!


    नई दिल्ली। /कोलंबो क्रिकेट की दुनिया में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है। लेकिन इस बार रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाली भिड़ंत केवल बल्लेबाजों के पावर-प्ले या तेज गेंदबाजों की रफ्तार तक सीमित नहीं रहेगी। टी20 विश्व कप 2026 के हालिया मैचों, विशेषकर जिम्बाब्वे द्वारा ऑस्ट्रेलिया को दी गई करारी शिकस्त ने यह साफ कर दिया है कि यहाँ की पिच अब स्पिनरों के लिए स्वर्ग बन चुकी है। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने जिस तरह धीमी गेंदों का जाल बुनकर कंगारू बल्लेबाजों को 23 रन से मात दी, उसने भारतीय और पाकिस्तानी खेमे के स्पिनरों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है।

    इस महामुकाबले में सबकी नजरें भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर टिकी होंगी। पिछले आईपीएल सीजन के दौरान चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। उनकी साइडस्पिन अब ओवरस्पिन में तब्दील हो चुकी है, जिससे उन्हें हवा में और पिच पर अतिरिक्त उछाल मिलता है। पूर्व दिग्गज स्पिनर सुनील जोशी का मानना है कि वरुण की सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार और लेंथ का मिश्रण है। औसतन 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले वरुण को इस धीमी पिच पर अपनी गति थोड़ी कम करनी पड़ सकती है, लेकिन उनकी लेंथ इतनी सटीक है कि बल्लेबाज न तो पीछे हटकर पुल मार सकता है और न ही आगे बढ़कर बड़े शॉट खेल सकता है। विशेष रूप से बाबर आजम, जो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वरुण के खिलाफ पहले भी असहज दिखे हैं, उनके लिए यह चुनौती और भी कठिन होने वाली है।

    दूसरी ओर, पाकिस्तान के पास भी वरुण चक्रवर्ती का एक तोड़ उस्मान तारिक के रूप में मौजूद है। तारिक का अनोखा पॉज एंड स्लिंग एक्शन क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के जीएम नबील हाशमी के अनुसार, तारिक का एक्शन गेंद को बल्लेबाज की आई लाइन यानी आंखों के स्तर से नीचे रखने में मदद करता है, जिससे उन्हें हिट करना नामुमकिन जैसा हो जाता है। उनके खिलाफ खेलना किसी यॉर्कर को खेलने जैसा कठिन है। तारिक एक परिपक्व गेंदबाज हैं जो बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ने में माहिर हैं और उनका मिस्ट्री एक्शन भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने का दमखम रखता है।

    पाकिस्तान के पास केवल तारिक ही नहीं, बल्कि अबरार अहमद जैसा घातक लेग-स्पिनर भी है। अबरार को भले ही थोड़ा कमतर आंका जाता हो, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके 49 विकेटों का आंकड़ा उनकी काबिलियत बयां करता है। इनमें से 34 विकेट उन्होंने अपनी जादुई गुगली और कैरम बॉल के दम पर झटके हैं। श्रीलंका के पूर्व स्पिनर उपुल चंदना का कहना है कि प्रेमदासा का ट्रैक स्पिनरों को भरपूर मदद देता है। यहाँ बस सही जगह पर गेंद को पिच करने की जरूरत है, बाकी का काम पिच की नमी और टर्न खुद-ब-खुद कर देती है।

    कुल मिलाकर, रविवार का मैच केवल दो देशों की जंग नहीं, बल्कि मिस्ट्री स्पिन बनाम तकनीकी बल्लेबाजी का मुकाबला होगा। कोलंबो की इस पिच पर जो भी टीम स्पिन के इस शतरंज को बेहतर तरीके से खेलेगी, जीत का सेहरा उसी के सिर बंधेगा

  • IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले अंजुम चोपड़ा का बड़ा बयान, टीम इंडिया को दी अहम सलाह

    IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले अंजुम चोपड़ा का बड़ा बयान, टीम इंडिया को दी अहम सलाह



    नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि हाई-वोल्टेज टक्कर होने जा रहा है. दोनों टीमें इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन मैच से पहले परिस्थितियों को लेकर एक बड़ा फर्क साफ नजर आ रहा है. पाकिस्तान की टीम पिछले दो हफ्तों से श्रीलंका में रहकर मैच खेल रही है, जबकि भारतीय टीम अब तक अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलती आई है. ऐसे में श्रीलंकाई पिच और मौसम से तालमेल बिठाने के मामले में पाकिस्तान को थोड़ी बढ़त मिल सकती है.

    इसी मुद्दे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और मौजूदा कॉमेंटेटर अंजुम चोपड़ा ने टीम इंडिया को खास सलाह दी है. उनका मानना है कि भारतीय टीम मजबूत जरूर है, लेकिन इस फॉर्मेट में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है.

    अंजुम चोपड़ा ने दी अहम सलाह

    एक बातचीत के दौरान अंजुम चोपड़ा ने कहा कि भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन वो ओवरकॉन्फिडेंस से बचना चाहेंगी. उनका मानना है की टी20 एक ऐसा फॉर्मेट में जहां कभी भी गेम बदल सकता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान पहले से ही कोलंबो में खेल रहा है और वहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है. भारतीय टीम के पास मैच से पहले सीमित समय है, इसलिए इन 48 घंटों का सही इस्तेमाल बेहद अहम होगा. उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पिच की प्रकृति और मौसम के हिसाब से अपनी रणनीति तैयार करनी होगी, ताकि मैच के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

    अभिषेक नहीं तो संजू तैयार विकल्प

    ओपनिंग संयोजन को लेकर भी चर्चा तेज है. अगर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हो पाते हैं, तो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. हाल ही में नामीबिया के खिलाफ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए 8 गेंदों पर 22 रन बनाए थे.ट

    अंजुम चोपड़ा का साफ कहना है कि संजू को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं होनी चाहिए. उनके मुताबिक, संजू एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं.

  • Ind vs Pak से महामुकाबले से पहले आज कोलंबो में आज रात होगी अभिषेक शर्मा की ‘फिटनेस की अग्निपरीक्षा

    Ind vs Pak से महामुकाबले से पहले आज कोलंबो में आज रात होगी अभिषेक शर्मा की ‘फिटनेस की अग्निपरीक्षा


    नई दिल्ली।
    भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Indian Opener Abhishek Sharma) शुक्रवार की रात को कोलंबो पहुंच गए, जहां 15 फरवरी की शाम को टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket team) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाना है। हालांकि इस हाई-वोल्टेज मैच में उनकी उपलब्धता पेट के संक्रमण से पूरी तरह उबरने पर निर्भर करेगी।


    पाकिस्तान के खिलाफ

    सकारात्मक संकेत यह है कि विस्फोटक ओपनर टीम के साथ कोलंबो पहुंच चुके हैं, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले उनकी अंतिम फिटनेस जांच आज यानी शनिवार को की जाएगी।


    ट्रेनिंग से तय होगी तस्वीर

    नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद अभिषेक गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे। वे ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, लेकिन उनकी जगह संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी।

    भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारतीय टीम शनिवार शाम 6 बजे से कोलंबो में अभ्यास सत्र करेगी। इसी ट्रेनिंग के दौरान साफ होगा कि अभिषेक पूरी तरह फिट हैं या नहीं। अंतिम फैसला लेने से पहले टीम मैनेजमेंट उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखेगा। ट्रेनिंग से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी, जहां इस मुद्दे पर सवाल उठना तय है। अगर वहां तस्वीर स्पष्ट नहीं होती, तो सबकी निगाहें नेट्स पर होंगी—क्या अभिषेक बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं और कितनी देर तक अभ्यास करते हैं।

    इस बीच उनके माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच चुके हैं। वे एशिया कप के दौरान दुबई में भी टीम का समर्थन करते नजर आए थे।


    विकल्पों पर भी मंथन

    यदि अभिषेक अंतिम समय तक उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम प्रबंधन संजू सैमसन के साथ जाने पर विचार कर सकता है। एक अन्य विकल्प यह है कि फिट हो चुके वॉशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ शीर्ष क्रम में उतारा जाए। हालांकि बड़े मुकाबले में टीम एक विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज को प्राथमिकता देना चाहेगी। वॉशिंगटन को उतारने से ऑफ स्पिन का अतिरिक्त विकल्प जरूर मिलेगा, लेकिन यह प्रयोग जोखिम भरा हो सकता है।

    दिल्ली में अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने ओपनिंग करते हुए 8 गेंदों में 22 रन बनाए थे, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था। पाकिस्तान के खिलाफ भी तेज शुरुआत के लिए सैमसन एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं। जरूरत पड़ने पर वॉशिंगटन सुंदर को रिंकू सिंह की जगह भी मौका दिया जा सकता है, जो फिलहाल लय में नजर नहीं आ रहे।

  • भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो से आया मौसम का पूर्वानुमान

    भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो से आया मौसम का पूर्वानुमान



    नई दिल्ली। 15 फरवरी को होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के भारत-भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो से आया मौसम का पूर्वानुमानपाकिस्तान मुकाबले से पहले मौसम ने क्रिकेट फैन्स और टीमों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का साया दिख रहा है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार खराब मौसम मैच के रोमांच को प्रभावित कर सकता है।
    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर सिस्टम) विकसित हो सकता है। इसका असर सीधे कोलंबो के मौसम पर पड़ने की संभावना है। अनुमान है कि मुकाबले वाले दिन लगभग 93 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मैच के दौरान टॉस में देरी, ओवरों की कटौती, खेल का रुक-रुक कर चलना, ऐसे हालात बन सकते हैं। हालांकि बीच-बीच में मौसम साफ होने और धूप निकलने की उम्मीद भी है, लेकिन लगातार बदलता मौसम दोनों टीमों की रणनीति पर असर डाल सकता है।

    ग्रुप-ए की नंबर-1 कुर्सी पर दांव
    इस मुकाबले में केवल जीत ही नहीं, बल्कि ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान भी दांव पर है। टीम इंडिया ने पिछले मैच में नामीबिया को 93 रनों से हराया था। उस मैच में ईशान किशन ने पावरप्ले में 61 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 86 रन का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर दिलाया। पाकिस्तान भी शानदार फॉर्म में है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में भारत से थोड़ी पीछे है। इस मुकाबले के नतीजे से ग्रुप-ए में नंबर-1 टीम तय होगी।

    गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स तक सीमित रही है। दोनों टीमें आखिरी बार एशिया कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने आई थीं। उस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पांच विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया था।

    अभिषेक शर्मा की फिटनेस में सुधार
    युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हाल ही में पेट की परेशानी के कारण अभ्यास नहीं कर पा रहे थे, लेकिन उनकी फिटनेस में सुधार के संकेत मिले हैं। टीम प्रबंधन को भरोसा है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। फैंस की उत्सुकता इस समय दोहरी है – एक ओर अभिषेक की वापसी को लेकर उम्मीदें और दूसरी ओर आसमान पर निगाहें। अब देखना दिलचस्प होगा कि मौसम इस बड़े मुकाबले में बाधा बनेगा या दर्शकों को भारत-पाकिस्तान की जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।

  • IPL 2026 में रवींद्र जडेजा नहीं होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, इस 24 साल के भारतीय को सौंपी जिम्मेदारी

    IPL 2026 में रवींद्र जडेजा नहीं होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, इस 24 साल के भारतीय को सौंपी जिम्मेदारी


    नई दिल्ली ।जस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए शुक्रवार को अपने कप्तान का एलान किया. संजू सैमसन पिछले कई सीजनों से टीम की कमान संभाले हुए थे जो आईपीएल 19वें सीजन से पहले ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. टीम ने सीएसके से राजस्थान में आए अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को कमान नहीं सौंपी है रियान पराग को कप्तान नियुक्त किया गया है.

    रियान पराग ने आईपीएल के पिछले संस्करण के 3 मैचों में कप्तानी की थी क्योंकि संजू सैमसन फिट नहीं थे. पराग ने 23 मार्च 2026 को पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में कप्तानी की तो वह इस टीम के लिए कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने.

    राजस्थान रॉयल्स के 7वें कप्तान बने पराग

    आईपीएल 2026 से पहले रियान पराग को फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया गया है वह इस टीम के लिए कप्तानी करने वाले 7वें खिलाड़ी हैं. शेन वार्न राहुल द्रविड़ स्टीव स्मिथ अजिंक्य रहाणे संजू सैमसन इस टीम के कप्तान रहे हैं.

    रियान पराग आईपीएल रिकॉर्ड
    पराग ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किए गए थे तब से वह इसी टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में खेले 84 मैचों में 1566 रन बनाए हैं और 7 विकेट लिए हैं. आईपीएल में वह 7 अर्धशतक लगा चुके हैं उनका सर्वाधिक स्कोर 95 का है. 2024 उनके लिए आईपीएल का सबसे सफल सीजन कहा जा सकता है जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 573 रन बनाए थे.

    राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड

    शुभम दुबे वैभव सूर्यवंशी डोनोवन फेरीरा लुआन-ड्रे प्रीटोरियस रवि सिंह अमन रओ पेराला शिमरोन हेटमायर यशस्वी जायसवाल ध्रुव जुरेल रियान पराग युद्धवीर सिंह चरक रवींद्र जडेजा सैम करन जोफ्रा आर्चर तुषार देशपांडे क्वेना मफाका रवि बिश्नोई सुशांत मिश्रा यश राज पुंजा विग्नेश पुथुर बृजेश शर्मा एडम मिल्ने कुलदीप सेन संदीप शर्मा नांद्रे बर्गर.

  • टी20 वर्ल्ड कप: भारत का शानदार प्रदर्शन, लेकिन सैमसन और अभिषेक शर्मा की स्थिति ने बढ़ाई टीम मैनेजमेंट की चिंता

    टी20 वर्ल्ड कप: भारत का शानदार प्रदर्शन, लेकिन सैमसन और अभिषेक शर्मा की स्थिति ने बढ़ाई टीम मैनेजमेंट की चिंता


    नई दिल्ली।टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने यूएसए और नामीबिया के खिलाफ अपने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से होने वाले महा मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खेमे में चिंता की लकीर साफ दिख रही है। विशेषकर संजू सैमसन की फार्म और अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर टीम मैनेजमेंट बेचैन है।

    पहले मैच में भारत ने यूएसए को हराकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की। इसके बाद नामीबिया को मात दी, जिसमें टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों इकाइयों ने दमदार प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती रन बनाकर टीम को बढ़त दिलाई, ईशान किशन ने तूफानी अंदाज दिखाया और हार्दिक पांड्या ने विपक्षी गेंदबाजी पर दबदबा बनाया।

    दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने मजबूती दिखाई। हार्दिक पांड्या की जबरदस्त बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और भारत का आत्मविश्वास बढ़ाया। इन जीतों के बाद टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने रणनीतिक कदमों और मानसिक तैयारी में जुटी हुई है।

    हालांकि नामीबिया के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रन बनाए लेकिन पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि यह फार्म टीम के लिए चिंता का विषय है। गावस्कर के मुताबिक सैमसन का आउट होना जिस क्षेत्र में हुआ, वह पहले भी उनके विकेट का कारण रहा है, जो तकनीकी कमजोरी या मानसिक अस्थिरता का संकेत देता है।

    गावस्कर ने कहा कि अगर अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं होते, तो सैमसन को टीम में जगह मिलेगी और उनसे बड़ी उम्मीदें जुड़ी होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सैमसन ने अब न्यूजीलैंड के खिलाफ न बनाए गए रन बना लिए होंगे, लेकिन उनकी निरंतरता टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।

    टीम इंडिया का कुल प्रदर्शन फिलहाल शानदार रहा है। ईशान किशन की बल्लेबाजी और हार्दिक पांड्या की खेल भावना ने टीम को मजबूती दी है। इसके बावजूद, पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले में सैमसन की अस्थिरता और अभिषेक शर्मा की फिटनेस टीम की रणनीति और संतुलन के लिए निर्णायक साबित होंगे।

    15 फरवरी का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा माना जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता और विश्व स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। टीम इंडिया इस मैच में रणनीति और खिलाड़ियों के चयन को लेकर गंभीर निर्णय ले रही है।

    अनुभवी बल्लेबाजों की भरमार भारत को विकल्प देती है। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या सभी ने अपने प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी है। लेकिन पाकिस्तान मुकाबले में मानसिक मजबूती, टीम चयन और सैमसन की निरंतरता तय करेगी कि टीम किस प्रकार से मैदान पर दिखती है।

    गावस्कर ने टीम इंडिया के लिए आशावादी रुख अपनाया है लेकिन साथ ही कहा कि बड़े मुकाबलों में भरोसेमंद प्रदर्शन आवश्यक है। संजू सैमसन की स्थिति और अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर नजर बनाए रखना टीम मैनेजमेंट के लिए प्राथमिक चुनौती बनी हुई है। टीम इंडिया चुनौतीपूर्ण मुकाबले के लिए तैयार है लेकिन अंतिम रूप से रणनीति और चयन ही भारत के सपनों को आगे ले जाने का फैसला करेंगे।

  • अरुण जेटली स्टेडियम के बाद दिल्ली को मिलेगा दूसरा इंटरनेशनल वेन्यू; डीडीसीए DDCA का बड़ा खुलासा, रोहन जेटली ने दिखाई हरी झंडी

    अरुण जेटली स्टेडियम के बाद दिल्ली को मिलेगा दूसरा इंटरनेशनल वेन्यू; डीडीसीए DDCA का बड़ा खुलासा, रोहन जेटली ने दिखाई हरी झंडी

    नई दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। राजधानी के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम के अलावा अब दिल्ली को एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मिलने जा रहा है। डीडीसीए DDCA के चेयरमैन रोहन जेटली ने इस महत्वाकांक्षी योजना का खुलासा करते हुए बताया कि राजधानी में एक नया और अत्याधुनिक स्टेडियम तैयार किया जाएगा। इस नए स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत इसकी दर्शक क्षमता होगी, जो लगभग 70 हजार दर्शकों को एक साथ मैच देखने का मौका देगी। इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली में बढ़ती क्रिकेट की मांग को पूरा करना और खेल के बुनियादी ढांचे को वैश्विक स्तर पर पहुँचाना है।

    क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रबंधन, डिमांड, दर्शकों

    वर्तमान में देश की राजधानी में केवल अरुण जेटली स्टेडियम ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का प्रमुख स्थल है, जिसकी क्षमता लगभग 41 हजार दर्शकों की है। सालभर यहाँ IPL, इंटरनेशनल मैच, वूमेंस प्रीमियर लीग WPL और महत्वपूर्ण घरेलू मैचों का आयोजन होता रहता है। इस अत्यधिक दबाव के कारण मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काफी बोझ पड़ता है। ऐसे में डीडीसीए ने दूसरे बड़े स्टेडियम के निर्माण का निर्णय लिया है ताकि क्राउड मैनेजमेंट और मैचों के वितरण में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके और प्रशंसकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिले।

    रोहन, जेटली, विजन, भविष्य, जरूरत

    रोहन जेटली ने मीडिया से बात करते हुए इस विजन को साझा किया कि यह नया स्टेडियम न सिर्फ आज की तत्काल जरूरत को पूरा करेगा, बल्कि अगले दो दशकों में बढ़ने वाली क्रिकेट की लोकप्रियता को भी ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में दोनों स्टेडियम एक साथ काम करेंगे, जिससे राजधानी में एक हेल्दी क्रिकेट इकोसिस्टम तैयार होगा। इससे न केवल अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी में आसानी होगी, बल्कि दिल्ली के उभरते खिलाड़ियों को भी अधिक अभ्यास और खेल के अवसर मिल सकेंगे।

    सुविधाएं, पहुंच, मेट्रो, कम्यूट, विकास

    स्टेडियम के स्थान चयन और निर्माण में डीडीसीए इस बात का विशेष ध्यान रखेगा कि यह दर्शकों के लिए सुगम और आसानी से पहुंच योग्य हो। योजना के अनुसार, नए स्टेडियम के पास मेट्रो कनेक्टिविटी और अन्य परिवहन सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि कम्यूट करने में प्रशंसकों को कोई असुविधा न हो। ठीक उसी तरह जैसे अरुण जेटली स्टेडियम शहर के केंद्र में स्थित है, नया वेन्यू भी आधुनिक कनेक्टिविटी से लैस होगा। इस प्रकार, दिल्ली जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए एक ऐसा मंच बनेगा जो अपनी विशाल क्षमता और सुविधाओं के मामले में दुनिया के बेहतरीन मैदानों को टक्कर देगा।

  • दिल्ली में टीम इंडिया का ऐतिहासिक 'धमाका': नामीबिया को 93 रनों से रौंदकर भारत ने टी-20 विश्व कप में रचा नया कीर्तिमान

    दिल्ली में टीम इंडिया का ऐतिहासिक 'धमाका': नामीबिया को 93 रनों से रौंदकर भारत ने टी-20 विश्व कप में रचा नया कीर्तिमान


    नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में नामीबिया को 93 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। रनों के लिहाज से यह भारत की टी-20 विश्व कप के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए विश्व मंच पर अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया और क्रिकेट जगत को अपनी आक्रामकता का संदेश दिया।

    ईशान, हार्दिक, पारी, रन, आक्रमण

    मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहद आक्रामक अंदाज अपनाया। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 61 रन की विस्फोटक पारी खेलकर पारी की नींव मजबूत की, जबकि हार्दिक पांड्या ने 52 रन बनाकर स्कोर को जबरदस्त रफ्तार प्रदान की। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी क्रीज पर आते ही हाथ खोले और तेजी से रन जोड़े, जिसके परिणामस्वरूप टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन का एक अभेद्य और मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य इतना बड़ा था कि नामीबिया की टीम पहली ही गेंद से मानसिक दबाव में नजर आई।

    कोलंबो, इंग्लैंड, रिकॉर्ड, 2012, इतिहास

    इस ऐतिहासिक जीत ने वर्ष 2012 में बने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है जब ICC Men’s T20 World Cup के दौरान कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 90 रन के भारी अंतर से हराया था। वह जीत पिछले कई सालों तक भारत की सबसे बड़ी जीत बनी रही, लेकिन अब दिल्ली के मैदान पर मिली इस 93 रनों की प्रचंड जीत ने उस पुराने कीर्तिमान को प्रतिस्थापित कर दिया है और अब यह जीत इतिहास के पन्नों में शीर्ष पर दर्ज हो गई है।

    मीरपुर, ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, जिम्बाब्वे, अभियान

    भारत की इस निरंतरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत वर्ष 2014 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन से आई थी। इसके बाद 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराकर अपना परचम लहराया था। वहीं, पिछले 2024 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली 68 रन की जीत भारत की पांचवीं सबसे बड़ी जीत के रूप में याद की जाती है। इन सभी मुकाबलों ने अलग-अलग दौर में भारतीय क्रिकेट की वैश्विक ताकत और जीत के प्रति अटूट विश्वास को स्थापित किया है।

    गेंदबाजी, दबाव, विकेट, समापन, जीत

    जब बात लक्ष्य के बचाव की आई, तो 209 रन के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते रहे। नामीबिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में मात्र 116 रन पर ही सिमट गई। इस तरह भारत ने न केवल मैच जीता, बल्कि रनों के अंतर से अपनी सबसे बड़ी 93 रनों की ऐतिहासिक और रिकॉर्डतोड़ जीत पर मुहर लगा दी।

    टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत:

    भारत बनाम नामीबिया: 93 रन विश्व कप 2026, दिल्ली

    भारत बनाम इंग्लैंड: 90 रन विश्व कप 2012, कोलंबो

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 73 रन विश्व कप 2014, मीरपुर

    भारत बनाम जिम्बाब्वे: 71 रन विश्व कप 2022, मेलबर्न

    भारत बनाम इंग्लैंड: 68 रन विश्व कप 2024, प्रोविडेंस