Category: Sports

  • T20 World Cup 2026 ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे मैच BCB का बड़ा बयान

    T20 World Cup 2026 ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे मैच BCB का बड़ा बयान


    नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन को लेकर भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCB के बीच जो तनाव बना हुआ था वह अब लगभग समाप्त होता हुआ नजर आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें उसने भारत में होने वाले अपने मैच किसी अन्य देश में कराने का अनुरोध किया था। ICC के इस सख्त रुख के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि बांग्लादेश की टीम को भारत में ही अपने सभी निर्धारित मुकाबले खेलने होंगे।

    ICC का सख्त रुख

    ICC ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर बांग्लादेश टीम भारत आने से इनकार करती है तो उसे टूर्नामेंट के अंक गंवाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को यह आश्वासन भी दिया कि बांग्लादेश टीम को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी और टूर्नामेंट के दौरान उसकी सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इसके बाद BCB ने आधिकारिक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने ICC की ओर से प्राप्त लिखित जवाब का उल्लेख किया। BCB ने बताया कि ICC ने बांग्लादेश की सुरक्षा संबंधित सभी चिंताओं का समाधान किया है और टीम को भारत में खेलने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त किया है।

    BCB का बयान

    BCB ने अपने बयान में कहा हमें ICC की ओर से लिखित जवाब प्राप्त हुआ है जिसमें हमारे सभी सुरक्षा संबंधी मुद्दों का समाधान किया गया है। ICC ने आश्वस्त किया है कि बांग्लादेश टीम को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और हम बिना किसी परेशानी के भारत में अपने मुकाबले खेल सकेंगे। इसके साथ ही BCB ने यह भी बताया कि ICC ने टूर्नामेंट से जुड़े किसी भी सुझाव या इनपुट को गंभीरता से लेने का वादा किया है और इस पर काम करने को तैयार है। हालांकि ICC की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    भारत में खेले जाएंगे अहम मुकाबले

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश टीम को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में तीन अहम मुकाबले खेलने हैं। बांग्लादेश का पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा इसके बाद 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले होंगे। इसके अलावा बांग्लादेश को 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ भी मुकाबला खेलना है। इस टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश के लिए कई महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे और यह टीम की प्रगति के लिए एक अहम अवसर साबित हो सकता है।

    आखिरकार स्थिति स्पष्ट

    ICC के फैसले और सुरक्षा के पुख्ता आश्वासन के बाद अब यह लगभग साफ हो चुका है कि बांग्लादेश टीम 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलेगी। ICC का यह रुख टूर्नामेंट की तैयारियों को और मजबूती प्रदान करता है साथ ही यह संदेश भी देता है कि भारत में होने वाले इस मेगा इवेंट में सभी टीमों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

  • विराट कोहली ने एयरपोर्ट पर फ्लॉन्ट किया अनुष्का का नाम, फैंस बोले- ‘कितनी लकी है अनुष्का शर्मा’

    विराट कोहली ने एयरपोर्ट पर फ्लॉन्ट किया अनुष्का का नाम, फैंस बोले- ‘कितनी लकी है अनुष्का शर्मा’


    मुंबई। बुधवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली अपने स्टाइलिश अंदाज़ के लिए कैमरों में कैद हो गए। इस दौरान उनकी खासियत थी उनका ब्लैक कार्डिगन, जिस पर दिल के निशान के अंदर लाल रंग में ‘A’ लिखा हुआ था। फैंस ने तुरंत इसे उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए प्यार का प्रतीक मान लिया।

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा से फैंस के लिए ‘कपल गोल्स’ का प्रतीक रहे हैं।

    शादी के बाद यह जोड़ी सार्वजनिक तौर पर अपने प्यार का इज़हार करने से कभी पीछे नहीं रहती। दो बच्चों के माता-पिता बनने के बाद भी दोनों अक्सर साथ में समय बिताते और हर मौके पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते दिखते हैं।

    विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले मुंबई में थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने कैमरों के लिए प्यारी सी स्माइल दी और अपने आउटफिट से सभी का ध्यान खींचा।

    ब्लैक कार्डिगन, मैचिंग टी-शर्ट और जींस में विराट का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट्स में लिखा, “उनके कार्डिगन पर ‘A’ – अनुष्का के लिए प्यार,” तो किसी ने कहा, “इतना प्यार… आप सच में किंग हैं।”

    विराट और अनुष्का ने हाल ही में नया साल दोस्तों और परिवार के साथ भारत में मनाया। खबरें थीं कि जश्न में उनके बच्चे वामिका और अकाय भी शामिल थे, लेकिन कपल ने हमेशा की तरह उन्हें मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखा।

    विराट कोहली का यह छोटा सा स्टाइल स्टेटमेंट एक बार फिर साबित करता है कि वह सिर्फ क्रिकेट के ही नहीं, बल्कि प्यार के मामले में भी फैंस के दिलों के ‘किंग’ हैं।

  • टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका ने लिया बड़ा फैसला, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच को अपने साथ जोड़ा

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका ने लिया बड़ा फैसला, भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच को अपने साथ जोड़ा

    नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। श्रीलंका की टीम अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबले घर पर ही खेलेगी, जिसमें उसे ग्रुप-बी में जगह मिली है। श्रीलंका की टीम को अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेलेगी। श्रीलंका क्रिकेट ने अभी टूर्नामेंट के लिए अपनी प्रोविजनल स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें वह टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले अपने फाइनल 15 सदस्यों की घोषणा कर देंगे। वहीं इसी बीच श्रीलंका क्रिकेट ने कोचिंग सेटअप को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विक्रम राठौड़ को शामिल किया है।

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए विक्रम राठौड़ को बनाया बल्लेबाजी कोच
    श्रीलंका क्रिकेट ने विक्रम राठौड़ को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने का फैसला लिया है। विक्रम राठौड़ अभी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के कोचिंग सेटअप का हिस्सा हैं जिसमें वह असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। वहीं वह फिलहाल सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के कोचिंग सेटअप का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले साल 2024 में जब भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था तो उस समय विक्रम राठौड़ टीम इंडिया के कोचिंग सेटअप का हिस्सा थे जिसमें वह बैटिंग कोच की जिम्मेदारी को निभा रहे थे।

    लसिथ मलिंगा को भी कोचिंग सेटअप का बनाया है हिस्सा
    टी20 वर्ल्ड कप की अहमियत को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट ने विक्रम राठौड़ को बैटिंग कोच बनाने से पहले अपने पूर्व खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को भी कोचिंग सेटअप में शामिल करने का फैसला लिया था। मलिंगा को श्रीलंका ने क्रिकेट ने आगामी मेगा इवेंट में तेज गेंदबाजी सलाहाकार की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें उन्होंने मलिंगा को 40 दिनों तक के लिए इस जिम्मेदारी को सौंपा है। बता दें कि श्रीलंका टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी अभी पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज सनथ जयसूर्या संभाल रहे हैं, जिसमें इन मलिंगा और राठौड़ के जुड़ने से कोचिंग सेटअप पहले से काफी अधिक मजबूत हो जाएगा।
  • ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की भारत से बाहर मैच कराने की मांग, वर्ल्ड कप मैच होंगे तय स्थल पर..

    ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की भारत से बाहर मैच कराने की मांग, वर्ल्ड कप मैच होंगे तय स्थल पर..


    नई दिल्ली ।  टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCBकी भारत से बाहर मैच कराने की मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICCने खारिज कर दिया है। ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को अपने सभी निर्धारित लीग मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे। यदि टीम ने मैच खेलने से इनकार कियातो उसे टूर्नामेंट के अंक गंवाने पड़ सकते हैं।यह विवाद IPL 2025 के बाद की घटनाओं से जुड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। इसके बाद BCB ने सुरक्षा का हवाला देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत के बाहर कराने की मांग की थी। BCB ने ICC को पत्र लिखकर अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध कियालेकिन ICC ने इसे स्वीकार नहीं किया। बोर्ड का कहना है कि भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए सभी सुरक्षा मानक पूरी तरह लागू हैं और किसी एक टीम के लिए नियमों में बदलाव टूर्नामेंट की विश्वसनीयता को प्रभावित करेगा।

    ICC का सख्त रुख

    मुंबई में ICC अध्यक्ष जय शाह की मौजूदगी में BCCI और ICC अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसके बाद BCB से भी बातचीत की गई। बैठक के बाद ICC ने स्पष्ट किया कि तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। ICC ने यह भी कहा कि यदि कोई टीम निर्धारित मैच नहीं खेलती हैतो उसे वॉकओवर या अंक कटौती जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।BCB ने बयान जारी कर कहा कि वह ICC के साथ मिलकर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है और उनकी प्राथमिकता खिलाड़ियों की सुरक्षा है। ICC ने दोहराया कि वह बांग्लादेश की “पूर्ण और निर्बाध भागीदारी” सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का शेड्यूल

    टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम के तीन लीग मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज9 फरवरी को इटलीऔर 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होंगे। अंतिम ग्रुप मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा।गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अपने मैच श्रीलंका में कराने की अनुमति हासिल कर ली है। भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से राजनीतिक तनाव के कारण दोनों टीमें एक-दूसरे के देश में क्रिकेट नहीं खेलतीं। ICC ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान का मामला अलग श्रेणी में आता है और बांग्लादेश की स्थिति उससे भिन्न है।विशेषज्ञ मानते हैं कि ICC का यह फैसला टी-20 वर्ल्ड कप की निष्पक्षता और नियमों की मजबूती को बनाए रखने की दिशा में अहम कदम है। बांग्लादेश को सुरक्षा की चुनौतियों के बावजूद भारत में ही खेलना होगाजिससे टूर्नामेंट के संचालन में कोई व्यवधान नहीं आएगा।

  • ICC ने बांग्लादेश की भारत से बाहर मैच की मांग ठुकराई, T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल यथावत

    ICC ने बांग्लादेश की भारत से बाहर मैच की मांग ठुकराई, T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल यथावत




    नई दिल्ली।
    आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की भारत से बाहर मैच कराने की मांग को खारिज कर दिया है। पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर उठे इस विवाद में आईसीसी ने साफ कहा कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस खतरा नहीं है। इस कारण टूर्नामेंट के शेड्यूल या वेन्यू में किसी भी तरह का बदलाव फिलहाल जरूरी नहीं है।

    6 जनवरी को आईसीसी और बीसीबी के अधिकारियों के बीच ऑनलाइन बैठक हुई।

    आईसीसी ने बैठक में स्पष्ट किया कि उसके पास कोई ऐसा सुरक्षा आकलन नहीं है जिससे साबित हो कि भारत में खेलने के दौरान बांग्लादेशी टीम को कोई खास खतरा है। वहीं बीसीबी ने पहले 4 जनवरी को आपात बैठक कर आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजा था, जिसमें खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और अन्य सदस्यों की सुरक्षा को देखते हुए भारत से बाहर मैच कराने की मांग की गई थी। हालांकि आईसीसी ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया।
    माना जा रहा है कि आईसीसी की औपचारिक प्रतिक्रिया 10 जनवरी तक सामने आएगी।

    मौजूदा शेड्यूल के अनुसार बांग्लादेश को ग्रुप सी में कोलकाता में अपने तीन मैच खेलने हैं। 7 फरवरी को बांग्लादेश वेस्टइंडीज से, 9 फरवरी को इटली से, 14 फरवरी को इंग्लैंड से और 17 फरवरी को नेपाल से भिड़ेगा।

    विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब BCCI ने IPL फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। मुस्ताफिजुर को IPL नीलामी में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इस फैसले के विरोध में BCB ने बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर रोक भी लगा दी थी।

    वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि मुस्ताफिजुर अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे।

    आईसीसी का रुख साफ है कि सुरक्षा की दृष्टि से भारत में बांग्लादेश के मैचों के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ICC के नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट का शेड्यूल तय है और किसी भी टीम के अनुरोध पर बदलाव तभी किया जा सकता है जब सुरक्षा की स्थिति गंभीर खतरे का संकेत दे। फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।

    इस पूरे विवाद ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में होने वाले मैचों की सुरक्षा और नियोजन को लेकर वैश्विक क्रिकेट जगत में ध्यान खींचा है। BCB और ICC के बीच बातचीत जारी है, लेकिन ICC ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत में मैचों को शिफ्ट करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

  • T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान… मिचेल सैंटनर होंगे कप्तान

    T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान… मिचेल सैंटनर होंगे कप्तान


    नई दिल्ली।
    T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान (New Zealand team Announced.) हो गया है। भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) होंगे, जो लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में कीवी टीम की कमान संभालेंगे। पेस ऑपशन्स टीम में आपको ज्यादा नजर आएंगे। इससे पहले वे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान थे। न्यूजीलैड की टीम में आपको तेज गेंदबाजी के विकल्प बहुत सारे नजर आएंगे। यहां तक कि रिजर्व में एक खिलाड़ी को रखा गया है और हैरानी की बात ये है कि वो भी पेसर है।

    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी के 2025 में शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला है और उन्हें ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में चुना गया है। दुनिया के दूसरे नंबर के T20I गेंदबाज जैकब डफी ने पिछले कैलेंडर ईयर में सभी फॉर्मेट में 81 इंटरनेशनल विकेट लिए। वे न्यूजीलैंड के लिए एक सला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ा था। मिचेल सैंटनर एक खिलाड़ी के तौर पर अपने नौवें सीनियर ICC ग्लोबल इवेंट में खेलने वाले हैं, जो कि कप्तान भी हैं।

    मिचेल सैंटनर के साथ स्पिनर की जिम्मेदारी ईश सोढ़ी को मिली है, जबकि ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र टीम में स्पिन की डेप्थ लेकर आते हैं। जैकब डफी पेस डिपार्टमेंट में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और एडम मिल्ने के साथ शामिल हैं। इसके अलावा पेस बॉलिंग ऑलराउंडर जिमी नीशम भी टीम का हिस्सा हैं। काइल जैमीसन को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। टिम साइफर्ट टीम के विकेटकीपर होंगे।

    मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम साइफर्ट और ईश सोढ़ी। ट्रैवलिंग रिजर्व: काइल जैमीसन

    न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप डी में शामिल है, जिसमें उसके साथ अफगानिस्तान, कनाडा, साउथ अफ्रीका और यूएई की टीम शामिल है। 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड को अपना लीग फेज का पहला मैच खेलना है। चेन्नई की परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल होती हैं, जहां अफगानिस्तान की टीम कीवी टीम पर हावी हो सकती है।

  • बांग्लादेश की मैच रिशेड्यूलिंग पर BCCI लगाएगा ब्रेक? भारत सरकार का रोल कितना अहम, 5 पॉइंट्स में समझिए

    बांग्लादेश की मैच रिशेड्यूलिंग पर BCCI लगाएगा ब्रेक? भारत सरकार का रोल कितना अहम, 5 पॉइंट्स में समझिए

    नई दिल्ली। मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सिर्फ एक खिलाड़ी या एक टीम तक सीमित नहीं रहा है. यह मामला धीरे-धीरे इंटरनेशनल क्रिकेट और भारत-बांग्लादेश रिश्तों से जुड़ा बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ शब्दों में कहा है कि वह भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करता और इसलिए उसने ICC से मांग की है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराए जाएं. इस मांग के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या BCCI इस रिशेड्यूलिंग को रोक सकता है और भारत सरकार की इसमें क्या भूमिका होगी.

    ICC की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंस

    अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ICC चेयरमैन जय शाह ने शेड्यूल पर दोबारा विचार करने के संकेत दिए हैं, लेकिन जब तक ICC की तरफ से लिखित या आधिकारिक फैसला सामने नहीं आता, तब तक यह साफ नहीं है कि बांग्लादेश की मांग मानी जाएगी या नहीं. अगले कुछ दिनों में ICC, BCCI और BCB के बीच बैठक हो सकती है, जिसके बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

    BCCI के अधिकार कितने मजबूत हैं?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है. ऐसे में भारत में होने वाले मैचों की ग्राउंड लेवल की जिम्मेदारी BCCI के पास है. स्टेडियम, सिक्योरिटी, टिकटिंग, होटल और ट्रैवल जैसे सारे इंतजाम BCCI देख रही है. अगर ऐन मौके पर मैच दूसरी जगह शिफ्ट होते हैं तो इससे लॉजिस्टिक्स और रेवेन्यू दोनों पर असर पड़ेगा. ऐसे में BCCI के पास यह कहने का पूरा अधिकार है कि अब शेड्यूल बदलना आसान नहीं है.

    भारत सरकार की एंट्री क्यों अहम है

    यह मामला अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा. बांग्लादेश सरकार पहले ही IPL 2026 के टेलीकास्ट पर रोक लगाने जैसा सख्त कदम उठा चुकी है. ऐसे में वर्ल्ड कप मैचों की रिशेड्यूलिंग का फैसला दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों को भी प्रभावित कर सकता है. BCCI किसी भी बड़े फैसले से पहले भारत सरकार से सलाह ले सकती है. हाल ही में पूर्व बांग्लादेशी पीएम खालिदा जिया का निधन हो गया था. उसके बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर उनके अंतिम संस्कार पर बांग्लादेश पहुंचे थे. उस दौरान दोनों ही तरफ से एक पॉजिटिव मैसेज गया था. इसलिए विदेश नीति और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार का रुख बेहद अहम होगा.

    ICC बांग्लादेश पर एक्शन ले सकता है?

    क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं, जब किसी टीम ने सुरक्षा कारणों से मैच खेलने से इनकार किया और उसे नुकसान उठाना पड़ा. 1996 और 2003 वर्ल्ड कप में ऐसा हो चुका है, जहां मैच न खेलने वाली टीमों को अंक गंवाने पड़े थे. यहां तक कि 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. ऐसे में अगर बांग्लादेश मैच खेलने से इनकार करता है तो ICC कार्रवाई कर सकता है, हालांकि भारत-पाकिस्तान मैचों के उदाहरण के चलते फैसला आसान नहीं होगा.

    बाकी टीमों की परेशानी भी बनेगी मुद्दा

    अगर बांग्लादेश के मैच भारत से हटाकर श्रीलंका किए जाते हैं तो उसके ग्रुप की बाकी टीमों को भी दिक्कत होगी. उन्हें भारत और श्रीलंका के बीच बार-बार सफर करना पड़ेगा, जो टाइट शेड्यूल में मुश्किल है। ऐसे में दूसरी टीमें भी आपत्ति जता सकती हैं.

    कुल मिलाकर, बांग्लादेश की मांग को मानना ICC के लिए आसान फैसला नहीं है. इसमें BCCI, भारत सरकार, दूसरी टीमें और करोड़ों फैंस सभी के हित जुड़े हुए हैं.

  • चुनाव आयोग की कार्रवाई: मोहम्मद शमी को नोटिस, जल्द होगी सुनवाई

    चुनाव आयोग की कार्रवाई: मोहम्मद शमी को नोटिस, जल्द होगी सुनवाई

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को समन भेजा है. आयोग ने मोहम्मद शमी और उनके भाई को SIR से जुड़ी कुछ दिक्कतों के सिलसिले में सुनवाई के लिए बुलाया है. वहीं आयोग ने एक्टर से सांसद बने दीपक अधिकारी (देव) और उनके परिवार के सदस्यों को भी नोटिस भेजकर बुलाया है.
    रिपोर्ट के अनुसार शमी को सोमवार को दक्षिण कोलकाता के जादवपुर में कार्तजू नगर स्कूल से नोटिस जारी किया गया. उन्हें असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है. हालांकि नोटिस में बताए गए समय के अनुसार शमी तय सुनवाई में शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि वह फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं.
    कोलकाता के निवासी हैं शमी
    जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शमी कोलकाता नगर निगम (KMC) वार्ड नंबर 93 में वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड हैं. यह राशबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. हालांकि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ था, लेकिन वह कई सालों से कोलकाता के स्थायी निवासी हैं. चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शमी और उनके भाई के एन्यूमरेशन फॉर्म में कुछ दिक्कत आई है, इसी वजह से उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया है. शमी की सुनवाई 9 से 11 जनवरी के बीच होनी है.
    TMC ने आयोग पर लगाए आरोप
    द हिंदू के अनुसार TMC सांसद दीपक अधिकारी (देव) के परिवार के तीन सदस्यों को भी सुनवाई के नोटिस मिले हैं. वह पश्चिम बंगाल के घाटाल से तीन बार के सांसद हैं. वही उनका जन्मस्थान भी है. हालांकि दीपक अधिकारी की सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं है. इधर टीएमसी ने मोहम्मद शमी और देव को नोटिस देकर बुलाए जाने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. टीएमसी ने बिना तैयारी के SIR लागू कराने का आरोप लगाया है. TMC के प्रवक्ता ने द हिंदू से कहा कि यह SIR लागू करने की तैयारी की कमी और बिल्कुल गलत प्रक्रिया का एक और उदाहरण है. SIR प्रक्रिया को जल्दबाजी में लागू करने से चुनाव आयोग ने एक निष्पक्ष संस्था होने की अपनी विश्वसनीयता खो दी है.

  • वायरल एडिटेड तस्वीरों पर भड़की वर्ल्ड कप हीरो प्रतीका रावल, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    वायरल एडिटेड तस्वीरों पर भड़की वर्ल्ड कप हीरो प्रतीका रावल, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    नई दिल्ली।  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप 2025 की स्टार खिलाड़ी प्रतिका रावल एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि सोशल मीडिया से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है. शानदार प्रदर्शन के बाद मिली लोकप्रियता के साथ उन्हें ट्रोलिंग और डिजिटल छेड़छाड़ का भी सामना करना पड़ रहा है.

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई एडिटेड तस्वीरें

    वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रतिका की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी, लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी एडिटेड और मॉडिफाइड तस्वीरें वायरल होने लगीं. कई तस्वीरों को बिना अनुमति बदला गया, जिससे प्रतिका काफी नाराज नजर आईं. उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी.

    प्रतिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साफ शब्दों में लिखा, “हे @grok, मैं अपनी किसी भी तस्वीर को एडिट या मॉडिफाई करने की इजाजत नहीं देतीं, चाहे वे पहले पोस्ट की गई हों या आगे मैं जो भी तस्वीरें शेयर करूं. अगर कोई थर्ड पार्टी उनकी तस्वीरों में किसी तरह का बदलाव करने की मांग करे, तो उसे तुरंत मना किया जाए.” उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया.

    वर्ल्ड कप की हीरो बनीं प्रतिका रावल

    महिला वर्ल्ड कप 2025 में प्रतिका रावल का प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने सात मैचों में 308 रन बनाए और भारत की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. पूरे टूर्नामेंट में वह चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं. अगर टूर्नामेंट के दौरान उन्हें चोट न लगी होती, तो उनका आंकड़ा और भी बेहतर हो सकता था. भारत की खिताबी जीत में उनकी भूमिका बेहद अहम रही.

    दिल्ली सरकार और DDCA ने किया सम्मानित

    मैदान के बाहर विवादों के बीच प्रतिका को बड़ी सम्मानजनक खबर भी मिली. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वर्ल्ड कप जीत में योगदान के लिए प्रतिका रावल को 1.5 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की. इसके अलावा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने भी 50 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने का ऐलान किया.

    रविवार को प्रतिका को दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया. इस मौके पर उनके पिता प्रदीप रावल, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिका दिल्ली की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं और उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है.

    प्रतिका की प्रेरणादायक यात्रा

    प्रतिका ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली से की थी और उम्रदराज व सीनियर घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया. बाद में वह रेलवेज टीम से जुड़ीं. आज वह न सिर्फ एक सफल क्रिकेटर हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल भी बन चुकी हैं.

  • एशेज : जो रूट ने 41वां टेस्ट शतक जड़ रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की

    एशेज : जो रूट ने 41वां टेस्ट शतक जड़ रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की


    सिडनी।
    इंग्लैंड (England) के स्टार बल्लेबाज जो रूट (Star batsman Joe Root) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सिडनी में जारी 5वें और आखिरी टेस्ट मैच में शतक जड़ दिग्गजों की बराबरी कर ली है। यह उनका इस सीरीज का दूसरा और करियर का 41वां टेस्ट शतक (41st Test century) है। जो रूट इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में एक एशेज सीरीज में एक से ज्यादा शतक जड़ने वाले चौथे इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की रेस में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। रूट अब इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके आगे अब सिर्फ जैक कैलिस और ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर रह गए हैं।

    जो रूट ने अपना 41वां टेस्ट शतक 146 गेंदों में पूरा किया। वह उस समय बल्लेबाजी करने आए थे जब इंग्लैंड 51 पर 2 विकेट खो चुका था। उन्होंने उप-कप्तान हैरी ब्रूक के साथ 169 रनों की साझेदारी भी की। रूट अपनी पारी में अभी तक 11 चौके लगा चुके हैं।

    जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सचिन तेंदुलकर और जैक कैलिस के बाद संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पोंटिंग और रूट के अब बराबर 41-41 शतक हैं। रूट की नजरें अब जैक कैलिस और फिर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने पर होगी।

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक
    51 – सचिन तेंदुलकर
    45 – जैक्स कैलिस
    41 – रिकी पोंटिंग
    41 – जो रूट
    38 – कुमार संगकारा

    1994/95 के बाद से घर के बाद एशेज सीरीज में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले जो रूट चौथे इंग्लैंड के बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा माइकल वॉन, एलिस्टर कुक और जोनाथन ट्रॉट कर चुके हैं।


    1994/95 के बाद से इंग्लैंड के लिए अवे एशेज सीरीज में एक से ज्यादा शतक

    3 – माइकल वॉन 2002/03 में
    3 – एलिस्टर कुक 2010/11 में
    2 – जोनाथन ट्रॉट 2010/11 में
    2 – जो रूट 2025/26 में

    2021 के बाद जो रूट ने ऐसी लय पकड़ी है कि उनका कोई सानी नहीं रहा है। वह 2021 से टेस्ट क्रिकेट में कुल 24 शतक ठोक चुके हैं, वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद खिलाड़ियों के 10-10 शतक ही हैं।


    2021 से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

    24 – जो रूट
    10 – स्टीवन स्मिथ
    10 – केन विलियमसन
    10 – हैरी ब्रूक
    10 – शुभमन गिल

    बात मुकाबले की करें तो, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले दिन खराब मौसम की वजह से 45 ओवर का ही खेल हो पाया। दूसरे दिन इंग्लैंड खबर लिखे जाने तक 5 विकेट के नुकसान पर 286 रन बोर्ड पर लगा चुका है।