Blog

  • WPL 2026 Points Table: आरसीबी की धमाकेदार एंट्री सीधे फाइनल में, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस बाहर

    WPL 2026 Points Table: आरसीबी की धमाकेदार एंट्री सीधे फाइनल में, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस बाहर

    नई दिल्ली । वुमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026 का लीग चरण रोमांच उलटफेर और हैरान करने वाले नतीजों के साथ समाप्त हो चुका है। आठ-आठ मुकाबले खेलने के बाद अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है जहां सिर्फ तीन टीमें खिताब की रेस में बची हैं जबकि दो टीमों का सफर यहीं खत्म हो गया। इस सीजन की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर यह रही कि मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया।

    लीग स्टेज में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। टीम ने 8 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार टेबल टॉपर टीम को सीधे फाइनल में खेलने का मौका मिलता है और इसी का फायदा आरसीबी को मिला। पूरे सीजन में टीम का संतुलन बल्लेबाजी की गहराई और गेंदबाजों का अनुशासित प्रदर्शन उसे बाकी टीमों से अलग बनाता नजर आया।

    दूसरे स्थान पर गुजरात जायंट्स की टीम रही जिसने 8 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक जुटाए। गुजरात का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा लेकिन टॉप पोजिशन से चूकने के कारण अब उसे फाइनल में पहुंचने के लिए एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा। वहीं तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम रही जिसने संघर्षपूर्ण सफर के बाद 4 जीत और 8 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई। दिल्ली की टीम भले ही उतनी लय में न दिखी हो लेकिन अहम मौकों पर जीत दर्ज कर उसने खुद को दौड़ में बनाए रखा।

    अब टूर्नामेंट का सबसे अहम करो या मरो मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। एलिमिनेटर मैच 3 फरवरी को वडोदरा में आयोजित होगा। खास बात यह है कि लीग स्टेज में गुजरात ने दिल्ली को दोनों मुकाबलों में हराया था जिससे गुजरात का मनोबल ऊंचा रहेगा जबकि दिल्ली बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

    इस सीजन की सबसे बड़ी निराशा मुंबई इंडियंस का बाहर होना रही। डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद मुंबई सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई और 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम भी 2 जीत और 4 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर रही और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

    अब सभी की नजरें एलिमिनेटर मुकाबले पर टिकी हैं क्योंकि उसकी विजेता टीम को 5 फरवरी को वडोदरा में होने वाले फाइनल में आरसीबी से भिड़ना होगा। सवाल यही है कि क्या आरसीबी इस बार अपने शानदार लीग प्रदर्शन को खिताब में बदल पाएगी या फिर एलिमिनेटर से निकलने वाली टीम फाइनल में उलटफेर करेगी।

  • पाकिस्तान का 'बॉयकॉट' ड्रामा: मैदान पर न आने की जिद, फिर भी 15 फरवरी को कोलंबो में टॉस के लिए उतरेगी टीम इंडिया; जानें ICC का नियम

    पाकिस्तान का 'बॉयकॉट' ड्रामा: मैदान पर न आने की जिद, फिर भी 15 फरवरी को कोलंबो में टॉस के लिए उतरेगी टीम इंडिया; जानें ICC का नियम


    नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को अचानक यह ऐलान कर सबको चौंका दिया कि उनकी टीम टी20 विश्व कप 2026 में तो हिस्सा लेगी लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का ‘बॉयकॉट’ करेगी। पाकिस्तान के इस अड़ियल रुख के बावजूद भारतीय टीम अपने शेड्यूल के अनुसार कोलंबो रवाना होगी। इसके पीछे की वजह कोई समझौता नहीं बल्कि आईसीसी  के कड़े नियम और प्रोटोकॉल हैं।

    मैदान पर क्यों जाना होगा टीम इंडिया को? आईसीसी के नियमों के मुताबिक यदि कोई एक टीम मैच खेलने से मना कर देती है तो दूसरी टीम को वाकओवरके जरिए पूरे 2 अंक हासिल करने के लिए निर्धारित समय पर मैदान पर मौजूद रहना अनिवार्य है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम सभी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। टीम इंडिया कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुँचेगी अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी और आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। मैच के दिन कप्तान रोहित शर्मा टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और यदि पाकिस्तान की टीम वहां नहीं पहुँचती है तो मैच रेफरी आधिकारिक तौर पर भारत को विजेता घोषित कर अंक प्रदान करेंगे।

    पाकिस्तान पर मंडरा रहा है कड़ा प्रतिबंध पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ न खेलने का कोई ठोस कारण नहीं बताया है जबकि वे श्रीलंका में अन्य टीमों के खिलाफ खेलने को तैयार हैं। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था जिसे आईसीसी और अन्य सदस्य देश पचा नहीं पा रहे हैं। इस ‘मनमानी’ के लिए आईसीसी पाकिस्तान पर 5 बड़े प्रतिबंध लगा सकती है:

    भारी जुर्मानापीसीबी पर करोड़ों का वित्तीय दंड। पॉइंट्स की कटौतीवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में अंकों का नुकसान। रैंकिंग पर असरआईसीसी रैंकिंग से टीम को हटाना या अंक कम करना।  पर संकटपाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर पाबंदी। द्विपक्षीय सीरीज का बहिष्कारअन्य देशों द्वारा पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने से इनकार।

    आईसीसी की चेतावनी आईसीसी ने आधिकारिक बयान जारी कर पीसीबी को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की चेतावनी दी है। सूत्रों का कहना है कि अगर पाकिस्तान अपने स्टैंड पर कायम रहता है तो उसे वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच से हाथ धोना पड़ सकता है। फिलहाल भारतीय टीम का रुख साफ है वे खेल के नियमों का पालन करेंगे और 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

  • श्रीलंका की टीम को झटका, इंग्लैंड ने सीरीज में किया दबदबा कायम..

    श्रीलंका की टीम को झटका, इंग्लैंड ने सीरीज में किया दबदबा कायम..


    नई दिल्ली: T20 World Cup 2026 से पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज में दबदबा कायम कर दिया है इंग्लैंड ने पहले दोनों मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड ने श्रीलंका को 2-1 से मात दी थी

    टी20 सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड के नाम रहा जबकि दूसरा मैच बारिश से बाधित हुआ लेकिन इंग्लैंड ने संशोधित लक्ष्य छह विकेट से हासिल कर लिया श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाए टॉप चार बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी ओस और बारिश ने मैच की रणनीति पर असर डाला

    इंग्लैंड ने 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की खेल के 17 ओवर में उन्हें 168 रन का संशोधित लक्ष्य मिला इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 16.4 ओवर में चार विकेट खोकर पूरा किया और मैच तथा सीरीज अपने नाम कर लीइंग्लैंड के गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में दो विकेट लिए और 42 रन खर्च किए वहीं विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली बल्लेबाजी में टॉम बैंटन ने 33 गेंदों में 54 रन बनाए जोस बटलर ने 29 गेंदों में 39 रन किए कप्तान हैरी ब्रूक ने 12 गेंदों में 36 रन बनाए उनका स्ट्राइक रेट तीन सौ रहा जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे सैम करन ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए

    श्रीलंका की ओर से पवन रथनायके टॉप स्कोरर रहे जिन्होंने 22 गेंदों में 40 रन बनाए कामिल मिशारा ने 36 रन, पथुम निसंका 34 रन और कुसल मेंडिस 32 रन ही जोड़ पाए इस हार के साथ श्रीलंका की टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को बड़ा झटका लगा इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में दबदबा कायम कर अपनी ताकत दिखाईश्रीलंका के खिलाड़ी अब घर लौटकर अपनी रणनीति और प्रदर्शन सुधारने पर ध्यान देंगे वहीं इंग्लैंड की टीम आत्मविश्वास के साथ आगामी टूर्नामेंट्स की तैयारी में जुट जाएगी इस सीरीज के परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया कि इंग्लैंड किसी भी हालात में दबदबा बनाए रखने में सक्षम है और श्रीलंका को अपनी कमजोरियों पर तुरंत काम करने की आवश्यकता है

  • मंथन: जब 5 लाख किसानों ने 2-2 रुपये जोड़कर बनाई देश की पहली 'क्राउड फंडेड' फ़िल्म, कान्स तक गूंजी थी सफलता

    मंथन: जब 5 लाख किसानों ने 2-2 रुपये जोड़कर बनाई देश की पहली 'क्राउड फंडेड' फ़िल्म, कान्स तक गूंजी थी सफलता


    मुंबई। अक्सर फ़िल्मों के बजट करोड़ों में होते हैं और उनके पीछे बड़े कॉर्पोरेट घरानों का हाथ होता है, लेकिन 1976 में एक ऐसी फ़िल्म आई जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘मंथन’ भारतीय सिनेमा की वह क्रांतिकारी फ़िल्म है, जिसे किसी फ़ाइनेंसर ने नहीं बल्कि गुजरात के 5 लाख किसानों ने अपने दो-दो रुपये के चंदे से बनाया था। करीब 10 लाख रुपये के बजट में तैयार हुई यह फ़िल्म भारत की पहली ‘क्राउड फंडेड’ फ़िल्म कहलाई, जिसकी शुरुआत में गर्व से लिखा गया गुजरात के 5 लाख किसान इस फ़िल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं।

    श्वेत क्रांति की वह अनकही दास्तान फ़िल्म की कहानी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन और डॉ. वर्गीज कुरियन के ‘श्वेत क्रांति’ के संघर्ष पर आधारित थी। विजय तेंदुलकर और श्याम बेनेगल द्वारा लिखित यह कहानी एक ऐसे समाज को दिखाती है जहाँ गरीब किसान डेयरी मालिकों के शोषण और जाति प्रथा की बेड़ियों में जकड़े हुए थे। फ़िल्म में गिरीश कर्नाड ने डॉ. राव डॉ. कुरियन से प्रेरित का किरदार निभाया, जो गाँव में सहकारिता का अलख जगाने पहुँचते हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने ‘बिंदु’ नामक एक आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी ग्रामीण महिला का किरदार निभाकर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।

    कलाकारों का दिग्गज जमावड़ा और नेशनल अवॉर्ड का सफर ‘मंथन’ केवल अपनी फंडिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी जबरदस्त स्टारकास्ट के लिए भी जानी जाती है। नसीरुद्दीन शाह, कुलभूषण खरबंदा और अमरीश पुरी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने इस फ़िल्म को जीवंत बना दिया। इस फ़िल्म की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस साल इसने दो नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए बेस्ट फीचर फ़िल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले। प्रीति सागर के गाने मेरो गाम काठा पारे ने न केवल फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड जीता, बल्कि यह आज भी अमूल के विज्ञापनों की पहचान बना हुआ है।

    48 साल बाद भी कायम है चमक मई 2024 में इस फ़िल्म ने तब एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं, जब इसकी रिलीज के 48 साल पूरे होने पर इसे प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया। यह इस बात का प्रमाण है कि किसानों के छोटे से सहयोग से शुरू हुई यह यात्रा आज भी वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक है। ‘मंथन’ आज भी हमें याद दिलाती है कि यदि नीयत साफ़ हो और उद्देश्य नेक, तो जनता का छोटा-सा चंदा भी इतिहास रचने की ताकत रखता है।

  • रोहित शेट्टी ने दोस्तों से घर न आने की अपील की, सुरक्षा कड़ी..

    रोहित शेट्टी ने दोस्तों से घर न आने की अपील की, सुरक्षा कड़ी..


    नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की घटना ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है आज सुबह रोहित शेट्टी के घर के बाहर बाइक सवार हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की जिससे इलाके में दहशत फैल गई घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू कर दी

    इस मामले में मुंबई पुलिस ने पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनकी उम्र अठारह से सत्ताईस साल के बीच बताई जा रही है पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस हमले के पीछे की साजिश और नेटवर्क का खुलासा किया जा सकेरोहित शेट्टी इस पूरे मामले में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया है और जांच से जुड़े हर सवाल का जवाब दे रहे हैं फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है

    इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि रोहित शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री के सभी करीबी दोस्तों और जान पहचान वालों से फिलहाल घर न आने की अपील की है उन्होंने कहा कि सुरक्षा और जांच को ध्यान में रखते हुए फिलहाल कोई भी घर पर मिलने न आएं हालांकि रोहित अपने चिंतित दोस्तों से फोन कॉल के जरिए लगातार संपर्क में बने हुए हैंइस घटना के बाद रोहित शेट्टी ने अपने आने वाले कुछ प्लान भी कैंसिल कर दिए हैं फिलहाल उनका पूरा ध्यान परिवार की सुरक्षा और पुलिस जांच पर है अभी तक रोहित शेट्टी या उनके परिवार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है

    बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है सोशल मीडिया के जरिए एक धमकी भरा मैसेज सामने आया है जिसमें अगली बार और भी गंभीर अंजाम की बात कही गई है इस धमकी के बाद पुलिस और ज्यादा सतर्क हो गई है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही हैमुंबई पुलिस ने घटना स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है और इलाके में अतिरिक्त पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है रोहित शेट्टी के घर के आसपास कैमरे और सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके पुलिस इस मामले में लगातार अपडेट साझा कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की पूरी कोशिश कर रही है

  • बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट अमाल मलिक ने शेयर किया अपने संघर्ष का अनसुना सच

    बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट अमाल मलिक ने शेयर किया अपने संघर्ष का अनसुना सच

    नई दिल्ली :म्यूजिक कंपोजर और बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट अमाल मलिक आज भले ही इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गए हों लेकिन उनके सफर की शुरुआत आसान नहीं थी बिग बॉस 19 में नजर आने के बाद अमाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए हाल ही में एक इंटरव्यू में अमाल ने बताया कि उनके सरनेम ने उन्हें इंडस्ट्री में संघर्ष के लिए मजबूर किया

    अमाल का जन्म एक मशहूर म्यूजिकल परिवार में हुआ लेकिन शुरुआती सालों में इंडस्ट्री ने उन्हें खुले दिल से स्वीकार नहीं किया उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें केवल उनके सरनेम की वजह से काम से निकाल दिया गया लोग यह सोचते थे कि वह अपने परिवार के नाम का फायदा उठा सकते हैं या म्यूजिक बेच सकते हैं इस गलतफहमी की वजह से कई बार उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी और यह अनुभव उनके भाई अरमान मलिक के साथ भी साझा रहा

    अमाल ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि पंद्रह से पच्चीस साल की उम्र के बीच उन्होंने करीब दस साल तक लगातार मेहनत की इस दौर को आम लोग अक्सर अलग नजरिए से देखते हैं लेकिन उनके लिए यह समय सीखने और खुद को मजबूत बनाने वाला था शुरुआती चुनौतियों ने उन्हें मानसिक रूप से तैयार कियाउन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कभी भी काम थाली में परोस कर नहीं मिला एक टीनएजर के तौर पर उन्होंने इंडस्ट्री में बने रहने के लिए असिस्टेंट के तौर पर काम किया पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े काम किए और कई बार हार्ड डिस्क ले जाने जैसी रनर की जिम्मेदारियां निभाईं इन जमीनी अनुभवों ने उन्हें अनुशासन सिखाया और काम के प्रति ईमानदार बनाया

    अमाल मलिक की यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो मानते हैं कि बड़े नाम या मशहूर परिवार से आने वालों को सब कुछ आसानी से मिल जाता है अमाल का संघर्ष यह साबित करता है कि इंडस्ट्री में पहचान आखिरकार मेहनत और लगन से ही बनती है उनकी कहानी यह संदेश देती है कि सरनेम चाहे जितना भी बड़ा हो असली संघर्ष और सीख तो मेहनत में ही मिलती हैअमाल ने यह भी कहा कि शुरुआती कठिनाइयों ने उन्हें हर परिस्थिति में खुद पर भरोसा रखना सिखाया और आज उनकी मेहनत और समर्पण ही उन्हें बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान दिला रहा है उनके अनुभव नए कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं

  • फराह खान का नया शो द 50 टीवी हिट या विवादों का नया अड्डा? बिग बॉस से टकराव और हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ शुरू

    फराह खान का नया शो द 50 टीवी हिट या विवादों का नया अड्डा? बिग बॉस से टकराव और हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ शुरू


    नई दिल्ली :फराह खान का नया रियलिटी शो द 50 टीवी आते ही सुर्खियों में छा गया है शो की खासियत इसका अनोखा फॉर्मेट और करीब पचास चर्चित चेहरों का एक साथ होना है इस शो में बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स यूट्यूब स्टार्स और टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार नजर आ रहे हैं यही वजह है कि दर्शक इसे बिग बॉस से कंपेयर कर रहे हैं

    शो की शुरुआत से ही घर के अंदर तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है टास्क के दौरान बहस और नोकझोंक आम बात बन गई है हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो में करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला दोनों एक टास्क के दौरान आमने सामने आए और बहस इतनी बढ़ गई कि माहौल पूरी तरह गर्म हो गयासिद्धार्थ के बीच में बोलने पर करण पटेल अपना आपा खो बैठे उनका गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने नेशनल टीवी पर धमकी तक दे डाली यह देख घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए करण का आक्रामक रवैया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है फैंस इस प्रोमो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं

    करण और सिद्धार्थ की बहस के अलावा शो में सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली टास्क के दौरान सपना ने अदनान को कड़े शब्दों में जवाब दिया जिसके बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई यह साफ नजर आया कि शो में हर कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा हैइन लगातार झगड़ों और टकरावों ने यह साफ कर दिया है कि द 50 में आगे और भी जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा शुरुआती एपिसोड्स में ही गुस्से भावनाओं और टकराव की झलक देखने को मिली है जिससे दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है फराह खान का यह शो आने वाले दिनों में और भी बड़े विवादों और हाई वोल्टेज ड्रामे से भरपूर होने वाला है

    दर्शक और फैंस इस शो के अगले एपिसोड्स में और किस तरह के टकराव और ड्रामा देखने को मिलेगा इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं शो का अनोखा फॉर्मेट और पचास सितारों की मौजूदगी इसे बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाती है यही वजह है कि द 50 टीवी को आने वाले दिनों में काफी चर्चा मिलने वाली है

  • बलूच विद्रोहियों के हमलों से हिला पाकिस्तान, अमेरिका और चीन के लिए क्यों है यह बड़ा संकेत

    बलूच विद्रोहियों के हमलों से हिला पाकिस्तान, अमेरिका और चीन के लिए क्यों है यह बड़ा संकेत

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शनिवार को एक साथ कई इलाकों में बड़े पैमाने पर हिंसक हमले किए। ‘हेरोफ-2’ नाम दिए गए इस अभियान के तहत क्वेटा, ग्वादर, मस्तुंग, नोशकी, कलात, खारान और पंजगुर जैसे जिलों में आत्मघाती हमले, गोलीबारी और बम धमा
    के किए गए। इन हमलों में पुलिस थाने, जेल, सरकारी इमारतें, सुरक्षा ठिकाने और आम नागरिक क्षेत्र निशाने पर रहे।
    मस्तुंग में जेल पर हुए हमले के बाद करीब 30 कैदियों के फरार होने की खबर है। वहीं ग्वादर में प्रवासी मजदूरों के कैंप पर किए गए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। बीएलए ने दावा किया है कि इस अभियान में उसके लड़ाकों ने 84 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को मार गिराया और 18 को जिंदा पकड़ लिया, जबकि संगठन के सात लड़ाके मारे गए।

    पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में कुल मिलाकर करीब 200 लोगों की जान गई, जिनमें 31 नागरिक और 17 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। सेना ने जवाबी कार्रवाई का हवाला देते हुए दावा किया है कि 145 बीएलए लड़ाकों को ढेर कर दिया गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्टी ने बीबीसी से बातचीत में स्वीकार किया कि मृतकों में आम नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं।

    पाकिस्तानी सेना ने इन हमलों के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है, हालांकि भारत ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। यह ताजा हिंसा बलूचिस्तान में दशकों से चल रहे अलगाववादी संघर्ष की गंभीरता को उजागर करती है।

    बलूचिस्तान पाकिस्तान के लिए क्यों है अहम
    बलूचिस्तान क्षेत्रफल के लिहाज से पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ईरान और अफगानिस्तान से सटा हुआ है और अरब सागर तक सीधी पहुंच देता है। यहां प्राकृतिक गैस, कोयला, तांबा, सोना और अन्य दुर्लभ खनिजों के बड़े भंडार मौजूद हैं। सुई गैस फील्ड जैसे संसाधन पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों की रीढ़ माने जाते हैं।

    इसके अलावा ग्वादर बंदरगाह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का केंद्र है, जो चीन की बेल्ट एंड रोड पहल का अहम हिस्सा है। यह परियोजना चीन को मलक्का जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम करने और ऊर्जा आपूर्ति का वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराती है।

    अमेरिका और चीन के लिए क्यों है यह चेतावनी
    बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा अमेरिका और चीन दोनों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। अमेरिका ने हाल ही में रेको डिक खदान में अहम खनिजों के लिए 1.25 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है, साथ ही दुर्लभ पृथ्वी तत्वों को लेकर 500 मिलियन डॉलर का समझौता भी किया गया है। दूसरी ओर चीन के लिए सीपीईसी और ग्वादर पोर्ट उसकी क्षेत्रीय रणनीति का आधार हैं।

    बीएलए लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि बाहरी शक्तियां बलूचिस्तान के संसाधनों का दोहन कर रही हैं, जबकि स्थानीय आबादी को इसका कोई ठोस लाभ नहीं मिल रहा। हालिया हमले न सिर्फ पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं, बल्कि विदेशी निवेशकों के लिए भी यह साफ संदेश देते हैं कि इस क्षेत्र में स्थिरता अभी दूर है।

  • बलूचिस्तान में हिंसा की आग, एक ही दिन में हालात बेकाबू, पाकिस्तानी सेना को झोंकनी पड़ी पूरी ताकत

    बलूचिस्तान में हिंसा की आग, एक ही दिन में हालात बेकाबू, पाकिस्तानी सेना को झोंकनी पड़ी पूरी ताकत

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत इस वक्त अभूतपूर्व हिंसा की चपेट में है। बीते कई वर्षों में पहली बार यहां इतनी व्यापक और खूनखराबे वाली घटनाएं सामने आई हैं। विद्रोहियों के ताबड़तोड़ हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए। इसके जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया, जिसमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के 145 लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है। यह अभियान रविवार से शुरू हुआ और अब भी जारी है। हालात को काबू में रखने के लिए पूरे प्रांत में सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं, इंटरनेट और कई जरूरी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

    40 घंटों में 17 सुरक्षाकर्मियों की मौत

    बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को बताया कि पिछले करीब 40 घंटों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 145 विद्रोही और 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। क्वेटा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मारे गए सभी विद्रोहियों के शव सुरक्षा एजेंसियों के कब्जे में हैं और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। बुगती ने इसे हाल के वर्षों में सबसे बड़ा अभियान बताया।

    जेल, सरकारी दफ्तर और सैन्य ठिकाने बने निशाना

    बीएलए के लड़ाकों ने अलग-अलग इलाकों में जेलों, सैन्य ठिकानों और सरकारी कार्यालयों पर हमले किए। हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब एक डिप्टी डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर के अपहरण की खबर सामने आई। सुरक्षा कारणों से बलूचिस्तान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं, रेल यातायात रोका गया और कई इलाकों में सड़क मार्ग भी बंद कर दिए गए। रविवार को अधिकांश बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

    घर से निकलना भी बना जोखिम

    बलूचिस्तान में हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। क्वेटा के दुकानदार हमदुल्लाह ने बताया कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी बाहर निकलते समय डर लगता है कि लौटकर घर पहुंचेंगे या नहीं। वहीं सेना का कहना है कि वह पूरे इलाके में व्यापक सफाई अभियान चला रही है और आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जारी है।

    कई जिलों में एक साथ हमले

    सेना के अनुसार आतंकियों ने क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, दलबंदीन, खरान, पंजगुर, तुम्प, ग्वादर और पसनी के आसपास हिंसक गतिविधियों के जरिए हालात बिगाड़ने की कोशिश की। बयान में कहा गया कि सतर्क सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन प्रयासों को नाकाम किया।

    सेना का दावा है कि लंबे और भीषण अभियानों के दौरान तीन आत्मघाती हमलावरों समेत 92 आतंकवादियों को मार गिराया गया।

    आम नागरिक भी बने निशाना

    सेना ने बताया कि हमलों में आम नागरिकों को भी निशाना बनाया गया, जिसमें महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों सहित 18 लोगों की मौत हुई। वहीं अलग-अलग मुठभेड़ों में 15 सैनिकों ने भी जान गंवाई। मुख्यमंत्री बुगती ने कहा कि पसनी और क्वेटा में आतंकियों ने दो महिला आत्मघाती हमलावरों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह भी बताया कि खुफिया एजेंसियों ने पहले ही क्वेटा में बड़े हमले की चेतावनी दी थी और शनिवार रात 12 अलग-अलग स्थानों पर हमले किए गए।

    भारत पर आरोप, नई दिल्ली का सख्त जवाब

    बलूचिस्तान में बढ़ती अशांति के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर आरोप लगाए हैं। हालांकि भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं और नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के बयान देता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान को बलूचिस्तान के लोगों की जायज मांगों पर ध्यान देना चाहिए और वहां हो रहे अत्याचारों को रोकना चाहिए, न कि बाहरी देशों को दोषी ठहराना चाहिए।

  • तुर्किए ने तोड़ा पाकिस्तान का इस्लामिक नाटो सपना, द्विपक्षीय सहयोग तक सीमित रह गया रक्षा समझौता

    तुर्किए ने तोड़ा पाकिस्तान का इस्लामिक नाटो सपना, द्विपक्षीय सहयोग तक सीमित रह गया रक्षा समझौता

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के करीबी साथी तुर्किए ने इस्लामाबाद की महत्वाकांक्षा,मध्य-पूर्व में इस्लामिक नाटो बनाने की योजना, को झटका दे दिया है। अंकारा ने स्पष्ट किया है कि वह सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ किसी बहुपक्षीय रक्षा गठबंधन में शामिल नहीं होगा। पाकिस्तान ने हाल ही में सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता किया था, और उस समय यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इसमें जल्द ही तुर्किए और अजरबैजान जैसे देश भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन तुर्किए ने साफ कर दिया कि फिलहाल सभी चर्चाएँ केवल रणनीतिक और द्विपक्षीय सहयोग तक ही सीमित हैं।

    एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्किए के रक्षा अधिकारी स्पष्ट हैं कि राष्ट्रपति एर्दोगान की सरकार न तो बहुपक्षीय समझौते में शामिल है और न ही इस पर विचार कर रही है। उनका कहना है कि वर्तमान में पाकिस्तान और सऊदी अरब के साथ संबंध केवल रणनीतिक उद्देश्यों तक ही सीमित हैं। सऊदी अरब भी किसी बहुपक्षीय रक्षा ढांचे के पक्ष में नहीं है और केवल द्विपक्षीय समझौतों को ही प्राथमिकता देती है।

    पाकिस्तानी सेना की चुनौतियां
    तुर्किए के सुरक्षा सूत्रों ने पाकिस्तान की सेना की सीमित संसाधन क्षमता पर चिंता व्यक्त की है।

    पाकिस्तान पहले से ही तीन सीमाओं, भारत, अफगानिस्तान और ईरान—पर सक्रिय है और आंतरिक स्तर पर भी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। तुर्किए के अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में सऊदी अरब के साथ समझौता पाकिस्तानी सेना को और भी अधिक बंटवारा कर रहा है, जिससे बहुपक्षीय रक्षा जिम्मेदारियों को निभाना कठिन हो जाएगा।

    तकनीकी निर्भरता और आर्थिक सीमाएं
    पाकिस्तान की अधिकांश सैन्य तकनीक चीन पर निर्भर है, विशेष रूप से एयर डिफेंस और एयरफोर्स क्षेत्र में। तुर्किए के अनुसार, पाकिस्तान की एकमात्र प्रमुख रणनीतिक ताकत उसकी परमाणु क्षमता है। इसके अलावा आर्थिक दबाव और सीमित वित्तीय संसाधन भी बहुपक्षीय गठबंधन की संभावना को चुनौती देते हैं।

    तुर्किए ने जोर दिया कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत है। अंकारा पहले से ही पाकिस्तान को सैन्य उपकरण, ड्रोन तकनीक और वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध करा रहा है। दोनों देश साझा रणनीतिक उद्देश्यों के लिए प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास और क्षमता निर्माण पर काम कर रहे हैं, लेकिन कोई बहुपक्षीय समझौता नहीं हुआ।

    इस्लामिक नाटो का सपना अधर में
    पाकिस्तान के पीएम और सेना प्रमुख मुनीर ने मध्य-पूर्व में इस्लामिक नाटो बनाने का प्रयास किया था, जिसमें सऊदी अरब के साथ हालिया रक्षा समझौते ने संभावनाओं को बढ़ाया। 30 जनवरी को तुर्किए के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ सेल्चुक बायरक्तारओग्लू की पाकिस्तान यात्रा के दौरान यह प्रचार हुआ कि जल्द ही बहुपक्षीय समझौते की घोषणा होगी। लेकिन यात्रा के बाद केवल द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग पर सहमति बनी, कोई बहुपक्षीय रक्षा गठबंधन नहीं बनाया गया।