Tag: Entertainment News

  • टीवी की संस्कारी बहू से बिग बॉस स्टार तक: अंकिता लोखंडे का सफर, जिसने उन्हें घर-घर मशहूर बनाया

    टीवी की संस्कारी बहू से बिग बॉस स्टार तक: अंकिता लोखंडे का सफर, जिसने उन्हें घर-घर मशहूर बनाया


    नई दिल्ली।
    मुंबई/टीवी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत कर घर-घर में खास पहचान बनाई। इन्हीं में से एक नाम है अंकिता लोखंडे। अपनी सादगी दमदार अभिनय और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर अंकिता ने टीवी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 19 दिसंबर को अंकिता लोखंडे ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं उनके करियर के उस सफर पर जिसने उन्हें टीवी की बहू से लेकर बिग बॉस की चर्चित स्टार बना दिया।

    टीवी से मिली असली पहचान

    अंकिता लोखंडे ने साल 2009 में टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्होंने अर्चना नाम की संस्कारी बहू का किरदार निभाया जो जल्द ही हर घर की चहेती बन गई। इस सीरियल में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह जोड़ी टीवी की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में शामिल हो गई।पवित्र रिश्ता साल 2009 से 2014 तक चला और इस दौरान अंकिता लोखंडे टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। इस शो ने न सिर्फ उन्हें लोकप्रियता दिलाई बल्कि उन्हें एक मजबूत अभिनेत्री के रूप में भी स्थापित किया।

    फिल्मों में रखा कदम

    टीवी पर जबरदस्त सफलता के बाद अंकिता लोखंडे ने फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। भले ही इस फिल्म में उनका किरदार छोटा था लेकिन उनकी एक्टिंग को सराहा गया।इसके बाद अंकिता बागी 3 और स्वतंत्र वीर सावरकर जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों के जरिए उन्हें बॉलीवुड में पहचान तो मिली लेकिन वह सफलता हासिल नहीं कर सकीं जो उन्हें टीवी से मिली थी। इसके बावजूद अंकिता ने यह साबित किया कि वह अलग-अलग माध्यमों में खुद को आजमाने का साहस रखती हैं।

    बिग बॉस ने बदली इमेज

    अंकिता लोखंडे के करियर में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एंट्री ली। खास बात यह रही कि अंकिता इस शो में अकेली नहीं बल्कि अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आईं। शो के दौरान दोनों के रिश्ते उनकी नोकझोंक और इमोशनल मोमेंट्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं।बिग बॉस 17 के जरिए दर्शकों ने अंकिता को सिर्फ एक टीवी की संस्कारी बहू के रूप में नहीं बल्कि एक रियल इंसान के रूप में जाना। उनकी पर्सनल लाइफ सोच और भावनाओं से ऑडियंस जुड़ पाई। भले ही अंकिता और विक्की शो की ट्रॉफी नहीं जीत पाए लेकिन उन्होंने पूरे सीजन में जबरदस्त चर्चा बटोरी।

    एक नई पहचान

    टीवी सीरियल्स से स्टारडम फिल्मों में प्रयोग और फिर बिग बॉस के जरिए मिली नई छवि-अंकिता लोखंडे का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने हर प्लेटफॉर्म पर खुद को साबित करने की कोशिश की। आज अंकिता न सिर्फ एक सफल टीवी अभिनेत्री हैं बल्कि एक ऐसी शख्सियत भी हैं जिन्हें लोग उनके असली रूप में जानना पसंद करते हैं।41 साल की उम्र में भी अंकिता लोखंडे इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं। उनका यह सफर कई कलाकारों के लिए प्रेरणा है कि मेहनत धैर्य और आत्मविश्वास के साथ हर मंच पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

  • Year Ender 2025: इन सितारों ने रियलिटी शोज में मारी बाज़ी, बिग बॉस से OTT तक छाए ये विनर्स

    Year Ender 2025: इन सितारों ने रियलिटी शोज में मारी बाज़ी, बिग बॉस से OTT तक छाए ये विनर्स


    नई दिल्ली।साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और नए साल 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी Year Ender 2025 की चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस साल रियलिटी शोज का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिला। ड्रामा, इमोशन्स, स्ट्रैटेजी और टैलेंट से भरपूर इन शोज ने दर्शकों को सालभर बांधे रखा। हर साल की तरह इस बार भी कई पॉपुलर सितारों ने रियलिटी शोज के मंच पर अपनी मेहनत और दमदार परफॉर्मेंस से ट्रॉफी अपने नाम की। आइए जानते हैं साल 2025 के टॉप रियलिटी शोज और उनके विनर्स, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया।

    बिग बॉस 19: गौरव खन्ना बने विनर
    सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ। इस सीजन ने शुरुआत से ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टॉप 5 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक शामिल रहे। कड़ी टक्कर के बाद गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की। सीजन की शुरुआत से ही उन्हें सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। उनकी स्ट्रैटेजी, शांत स्वभाव और टास्क में निरंतरता ने उन्हें विजेता बनाया।

    राइज एंड फॉल: अर्जुन बिजलानी की जीत
    बिजनेस पर्सनैलिटी अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी शो राइज एंड फॉल भी साल 2025 का चर्चित शो रहा। यह शो एमएक्स प्लेयर और सोनी चैनल पर प्रसारित हुआ। टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने इस शो में शानदार प्रदर्शन करते हुए विनर का खिताब जीता। शो को खासतौर पर इसकी यूनिक कॉन्सेप्ट और माइंड गेम्स के लिए सराहा गया। टीवी के साथ-साथ ओटीटी दर्शकों ने भी इसे खूब पसंद किया।

    पति पत्नी और पंगा: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी अव्वल कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा इस साल कपल-बेस्ड रियलिटी शोज में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।यह शो 2 अगस्त 2025 से 16 नवंबर 2025 तक चला। शो में जोड़ियों के बीच समझ, भरोसे और तालमेल की परीक्षा ली गई।अंत में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने शानदार तालमेल दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। दर्शकों ने इस जोड़ी की ईमानदारी और मजबूत बॉन्ड को खूब सराहा। द ट्रेटर्स: उर्फी जावेद और निकिता लूथर की शानदार जीत अमेजन प्राइम वीडियो पर आए रियलिटी शो द ट्रेटर्स को करण जौहर ने होस्ट किया। यह शो अपने सस्पेंस और माइंड गेम्स के लिए काफी चर्चा में रहा।

    शो की विनर जोड़ी बनी उर्फी जावेद और निकिता लूथर। दोनों ने फिनाले में ट्रेटर पूरब झा को मात दी और 70 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की। उर्फी की स्ट्रैटेजी और निकिता की सूझबूझ ने इस जीत को यादगार बना दिया। Year Ender 2025: रियलिटी शोज का सुनहरा सालसाल 2025 में टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर रियलिटी शोज का दबदबा साफ नजर आया। बिग बॉस 19 से लेकर द ट्रेटर्स तक, हर शो ने दर्शकों को अलग-अलग अंदाज़ में एंटरटेन किया।अब देखना दिलचस्प होगा कि साल 2026 में कौन-से नए चेहरे और कौन-से पुराने सितारे रियलिटी शोज के मंच पर बाज़ी मारते हैं।

  • बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कपिल शर्मा की हंसी, ‘धुरंधर’ और ‘अखंडा 2’ के आगे रफ्तार हुई सुस्त

    बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कपिल शर्मा की हंसी, ‘धुरंधर’ और ‘अखंडा 2’ के आगे रफ्तार हुई सुस्त


    नई दिल्लीमुंबई कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्मकिस किसको प्यार करूं 2 को बॉक्स ऑफिस पर पहले सोमवार बड़ा झटका लगा है। ओपनिंग वीकेंड में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार अचानक थमती नजर आई। रणवीर सिंह की एक्शन फिल्मधुरंधर और साउथ सुपरस्टार बालकृष्ण कीअखंडा 2: तांडवम के दबदबे के बीच कपिल शर्मा की यह कॉमेडी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष कर रही है। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन महज 90 लाख रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा न सिर्फ उम्मीदों से कम रहाबल्कि 1 करोड़ रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी नीचे फिसल गया। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसारयह गिरावट ट्रेड एक्सपर्ट्स के लिए भी चौंकाने वाली मानी जा रही है।

    अगर चार दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने अब तक 8.1 करोड़ रुपये का भारत नेट कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को कमाई में उछाल आया और आंकड़ा 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रविवार को भी फिल्म ने 2.9 करोड़ रुपये का कारोबार कियाजिससे वीकेंड पर कुल कमाई 7.20 करोड़ रुपये रही। हालांकिसोमवार को आई तेज गिरावट ने फिल्म की आगे की राह को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।भारत ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 9.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा हैजबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 10.35 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है। बावजूद इसकेफिल्म का बजट और मार्केटिंग खर्च देखते हुए यह कमाई फिलहाल संतोषजनक नहीं मानी जा रही।

    कमाई के साथ-साथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को हिंदी ऑक्यूपेंसी औसतन 17.49 प्रतिशत रही। सुबह के शो में दर्शकों की संख्या बेहद कम रही और ऑक्यूपेंसी सिर्फ 6.42 प्रतिशत दर्ज की गई। दोपहर और शाम के शो में थोड़ी बढ़त जरूर देखने को मिलीजबकि रात के शो में यह आंकड़ा 28.36 प्रतिशत तक पहुंचा। हालांकियह सुधार फिल्म को मजबूत सहारा देने के लिए नाकाफी साबित हुआ। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म की कमजोर कमाई के पीछे सबसे बड़ी वजह बॉक्स ऑफिस पर चल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा है। रणवीर सिंह कीधुरंधर लगातार हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। वहीं,अखंडा 2: तांडवम साउथ सर्किट में शानदार पकड़ बनाए हुए है और हिंदी बेल्ट में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इन दोनों फिल्मों के बीच किस किसको प्यार करूं 2 दर्शकों की पहली पसंद नहीं बन पा रही।

    हालांकिधीमी रफ्तार के बावजूद यह फिल्म कपिल शर्मा के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब फिल्म के लिए असली चुनौती आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैक्योंकि जल्द ही हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और भी कड़ा हो सकता है।