Author: bharati

  • बाबर आजम से हुई नोंकझोक पर स्टीव स्मिथ ने तोड़ी चुप्पी, बताया सिंगल ना लेने का असली कारण

    बाबर आजम से हुई नोंकझोक पर स्टीव स्मिथ ने तोड़ी चुप्पी, बताया सिंगल ना लेने का असली कारण

    नई दिल्ली। स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच बिग बैश लीग के दौरान हुई नोंकझोक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में स्टीव स्मिथ बाबर आजम को एक रन लेने से इनकार करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में बाबर आजम की खराब फील्डिंग पर स्टीव स्मिथ निराश दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में जब बाबर आजम आउट हुए तो वह मैदान से बाहर जाते समय बाउंड्री रोप पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। यह सारी घटनाएं एक ही मैच की है, फैंस हैरान इसलिए भी हैं क्योंकि यह नोंकझोक बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच एक ही टीम में रहते हुए हुई। स्टीव स्मिथ ने इस मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच इस नोंकझोक की शुरुआत पहली पारी से ही हो गई थी। सिडनी थंडर की पारी के दौरान डेविड वॉर्नर के एक शॉट को रोकने के प्रयास में स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच गलतफहमी हुई और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। हालांकि रिप्ले में साफ दिखा कि बाबर आजम गेंद को पकड़ सकते थे, बाबर की खराब फील्डिंग देख स्टीव स्मिथ हैरान रह गए। वहीं कुछ देर बाद ऐसा ही एक शॉट और आया, जहां पर स्मिथ ने बाबर को नजरअंदाज करते हुए खुद गेंद को पकड़ा। हालांकि इस दौरान भी बाबर स्टीव स्मिथ के आगे आ गए थे।

    इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने सिडनी सिक्सर्स के लिए पारी का आगाज किया और अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि 11वें ओवर के दौरान स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम को एक आसान सिंगल लेने के लिए मना कर दिया। जिससे बाबर काफी नाराज नजर आए। स्टीव स्मिथ ने अब उस सिंगल को ना लेने का कारण बताया है।

    स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद कहा, “’हमने 10 ओवर के बाद बात की थी, और कप्तान और कोच ने कहा था कि तुरंत पावर-सर्ज ले लो। मैंने कहा नहीं, एक ओवर और खेलने दो। मैं छोटी बाउंड्री की तरफ खेलना चाहता हूं। मैं पहले ओवर को खराब नहीं करना चाहता। मैं उस ओवर में 30 रन बनाने की कोशिश करूंगा। मुझे लगता है कि हमने 32 रन बनाए, इसलिए यह एक अच्छा नतीजा था। मुझे नहीं पता कि बाबर मुझसे सिंगल न लेने के फैसले से खुश था या नहीं।”

    स्टीव स्मिथ का सिंगल ना लेने का फैसला टीम के हित में रहा, 12वें ओवर में स्मिथ ने पावर-सर्ज का इस्तेमाल किया और 32 रन बटौरे। यह बीबीएल के इतिहास का सबसे महंगा ओवर था। इस ओवर में भी स्मिथ दो रन लेने में आनाकानी कर रहे थे, मगर अंत में उन्होंने दो रन लिए। बता दें, बीबीएल में पावर-सर्ज का नियम है। इसके तहत 10 ओवर के बाद टीमें 2 ओवर के लिए पावरप्ले का इस्तेमाल कर सकती है, जिसमें 2 खिलाड़ी 30 गज के घेरे से बाहर रहेंगे। जैसा कि आमतौर पर टी20 में पहले 6 ओवर में होता है।

  • पाकिस्तान समर्थक सेना अधिकारी से मिले तारिक रहमान, भारत की सुरक्षा के लिए नुकसान

    पाकिस्तान समर्थक सेना अधिकारी से मिले तारिक रहमान, भारत की सुरक्षा के लिए नुकसान

    पाकिस्तान समर्थक सेना अधिकारी से मिले तारिक रहमान, भारत की सुरक्षा के लिए नुकसान
    ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अंतरिम अध्यक्ष तारिक रहमान ने पूर्व बांग्लादेश आर्मी अधिकारी और भारत-विरोधी ब्रिगेडियर जनरल अमन आजमी से मुलाकात की। अमन आजमी विवादास्पद जमात नेता गुलाम आजम के बेटे हैं, जिससे बीएनपी के चुनाव के बाद के लक्ष्यों पर सवाल उठ रहे हैं। बुधवार शाम ढाका में यह मुलाकात हुई। इससे बीएनपी के पाकिस्तान और उसकी जासूसी एजेंसी ISI के साथ भविष्य के संबंधों पर संदेह पैदा होता है। सूत्रों के अनुसार, ऐसे कदम भारत की सुरक्षा चिंताओं के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।

    तारिक रहमान ने हाल ही में अपनी नई छवि में भारत के प्रति स्वागत योग्य दिखाई है, जो यह संकेत देता है कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री चुना जाता है तो वे सामान्य साझेदारी स्थापित करने के लिए इच्छुक हैं। हालांकि, जानकार कहते हैं कि उनके पुराने आईएसआई और जमात-ए-इस्लामी से संबंध फिर से उभर सकते हैं। रहमान के भविष्य के कदमों पर नजर रखने की जरूरत है क्योंकि जमात किसी भविष्य की सरकार में शामिल होने के लिए उतावली दिख रही है।
    अमन आजमी के पिता कौन थे

    गुलाम आजम 1971 के मुक्ति युद्ध के दौरान बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी पार्टी के प्रमुख नेता थे। उन्होंने बांग्लादेश की स्वतंत्रता का सक्रिय रूप से विरोध किया और पाकिस्तानी सेना के साथ सहयोग किया। उन्होंने प्रो-पाकिस्तान पीस कमेटियों का गठन और नेतृत्व किया, जो रजाकारों, अल-बद्र और अल-शम्स जैसे क्रूर अर्धसैनिक समूहों के लिए भर्ती करते थे। ये समूह युद्ध अपराधों, नरसंहार और बुद्धिजीवियों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे।

    बाद में गुलाम आजम के खिलाफ बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत में मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए मुकदमा चलाया गया और दोषी ठहराया गया। आजम को 90 साल की सजा सुनाई गई, लेकिन 2013 में 91 साल की उम्र के कारण उन्हें मृत्युदंड से छूट दी गई। 2014 में उनकी मृत्यु हो गई। अमन आजमी शेख हसीना के शासन के अंतिम चरण में गुमनाम रहे, लेकिन उनके हटाए जाने के तुरंत बाद वे फिर से सक्रिय हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2024 से उन्होंने कई सीनियर आर्मी अधिकारियों के खिलाफ अपहरण और हत्याओं में शामिल होने के आरोप लगाने में अहम भूमिका निभाई।
    ………..
    सऊदी अरब ने अमेरिकी ऐक्शन का किया स्वागत, मुस्लिम ब्रदरहुड की शाखाएं आतंकवादी संगठन घोषित
    रियाद । सऊदी अरब ने अमेरिका के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें मुस्लिम ब्रदरहुड की मिस्र, जॉर्डन और लेबनान की शाखाओं को आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि यह कदम उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को मजबूत करता है तथा क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और अरब देशों की समृद्धि को बढ़ावा देता है।

    अमेरिकी ट्रेजरी और स्टेट डिपार्टमेंट ने 13 जनवरी 2026 को यह घोषणा की थी। अमेरिका ने मिस्र और जॉर्डन की मुस्लिम ब्रदरहुड शाखाओं को ‘स्पेशली डेजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट’ और लेबनान की शाखा (अल-जमाआ अल-इस्लामिया) को ‘फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन’ घोषित किया। अमेरिका का आरोप है कि ये शाखाएं हमास को समर्थन देती हैं, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं, हथियार बनाती हैं (जैसे रॉकेट और ड्रोन), लड़ाकों की भर्ती करती हैं और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालती हैं। यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नवंबर 2025 में जारी कार्यकारी आदेश पर आधारित है, जिसके तहत मुस्लिम ब्रदरहुड की कुछ शाखाओं को निशाना बनाया गया।

    सऊदी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा- सऊदी अरब का विदेश मंत्रालय अमेरिका द्वारा मिस्र, जॉर्डन और लेबनान में मुस्लिम ब्रदरहुड की शाखाओं को आतंकवादी समूह घोषित करने का स्वागत करता है। मंत्रालय ने जोर दिया कि सऊदी अरब उग्रवाद और आतंकवाद की सभी रूपों की निंदा करता है तथा अरब देशों, क्षेत्र और विश्व की सुरक्षा, स्थिरता एवं समृद्धि के लिए हर संभव सहयोग का समर्थन करता है।

    यह कदम मध्य पूर्व में मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रति विभाजित रुख को दर्शाता है। मिस्र ने 2013 से, सऊदी अरब, यूएई और बहरीन ने इसे आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है, जबकि कतर और तुर्की जैसे देशों में इसका प्रभाव अधिक है। मिस्र ने भी इस अमेरिकी फैसले का स्वागत किया और इसे उग्र विचारधारा पर मजबूत प्रहार बताया। मुस्लिम ब्रदरहुड की मिस्र शाखा ने इस फैसले को खारिज किया और कहा कि यह बिना किसी ठोस सबूत के लिया गया है।

  • द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: प्रभास की फिल्म की रफ्तार थमी, 5 करोड़ से भी कम की कमाई

    द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8: प्रभास की फिल्म की रफ्तार थमी, 5 करोड़ से भी कम की कमाई

    नई दिल्ली। प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब से बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। मराठी निर्देशक मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक ओपनिंग ली, लेकिन इसके बाद दर्शकों की दिलचस्पी में लगातार कमी देखी गई। रिलीज के आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

    आठवें दिन सबसे कम कमाई

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, द राजा साब ने रिलीज के आठवें दिन महज 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम एकदिनी कमाई है। आठ दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 133.75 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। करीब 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह आंकड़े मेकर्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते नजर आ रहे हैं।

    संकट में फिल्म, चिरंजीवी की फिल्म से टक्कर

    फिल्म को इस वक्त साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की एक्शन-कॉमेडी मना शंकर वरा प्रसाद गरु (MSVPG) से कड़ी टक्कर मिल रही है। संक्रांति से पहले 12 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कई थिएटर्स में अतिरिक्त शो तक लगाने पड़े, जिससे द राजा साब की स्क्रीन और शो दोनों पर असर पड़ा है।

    स्टारकास्ट और मेकर्स को थी बड़ी उम्मीद

    द राजा साब को टीजी विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज से पहले फिल्म के क्लाइमेक्स और कॉमेडी-हॉरर एंगल को लेकर काफी चर्चा थी।

    क्लाइमेक्स को लेकर प्रभास का दावा

    फिल्म के रिलीज से पहले प्रभास ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि उन्हें फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद पसंद आया था। उन्होंने कहा, “जब मैंने क्लाइमेक्स सुना, तो मैं मारुति गरु की राइटिंग का फैन हो गया। मुझे लगा कि उन्होंने इसे पेन से लिखा है या मशीन गन से। हॉरर-कॉमेडी में ऐसा क्लाइमेक्स पहले नहीं देखा गया।” प्रभास को उम्मीद थी कि संक्रांति पर रिलीज होने वाली सभी फिल्मों के साथ द राजा साब भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

    आगे क्या संभल पाएगी फिल्म?

    अब सवाल यही है कि क्या आने वाले दिनों में वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ के सहारे द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर पाएगी या फिर यह गिरावट और गहरी होगी। फिलहाल आंकड़े फिल्म के लिए चिंता बढ़ाने वाले जरूर हैं।

  • IND vs BAN U19 World Cup 2026: आज भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, जानिए मैच का समय और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

    IND vs BAN U19 World Cup 2026: आज भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, जानिए मैच का समय और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल



    नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का 7वां मैच है, जो शनिवार, 17 जनवरी को जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 6 विकेट से हराकर शानदार आगाज किया था और अब उसकी नजरें लगातार दूसरी जीत पर टिकी होंगी। दूसरी ओर, बांग्लादेश U19 टीम भारत के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।
    इस मैच में खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें रहेंगी, जो पिछले मुकाबले में प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे, विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू, ऑलराउंडर हेनिल पटेल और तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन भी टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस साढ़े 12 बजे होगा। फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, वहीं जियोहॉटस्टार ऐप पर इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। ऐसे में युवा सितारों से सजी दोनों टीमों के बीच एक कड़ा और रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिल सकता है।
  • आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, पढ़े शनिवार का राशिफल

    आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, पढ़े शनिवार का राशिफल

    मेष राशि :- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य
    उत्तम रहेगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। सफलता मिलेगी। शुभांक-5-7-9



    वृष राशि :- विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-1-3-5


    मिथुन राशि :- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। धीरे-धीरे लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा उचित समय का इन्तजार करें। शुभांक-3-5-6

    कर्क राशि :- आय के अच्छे योग बनेंगे। संतान की उन्नति के योग हैं। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। कार्य सफल होंगे। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

    सिंह राशि :- व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। सही समय का इंतजार करें। शुभांक-2-4-6

    कन्या राशि :- मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। जीवन साथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। शुभांक-1-3-5

    तुला राशि :- लाभ में आशातीत वृद्घि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। विशिष्ट जनों से मेल-मुलाकात होगी। शुभांक-4-6-8

    वृश्चिक राशि :- जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभ समाचारों मिलेगें। शुभांक-3-5-6

    धनु राशि :- प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आत्मचिन्तन करें। शुभांक-4-6-8

    मकर राशि :- कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। होश में रहकर कार्य करें। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। समय पर देनदार भी पैसे लौटाने में आनाकानी करेंगे। मनोरथ सिद्घि का योग है। शुभांक-4-6-8

    कुंभ राशि :- राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। शुभांक-2-4-5

    मीन राशि :- व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। अभी सिर्फ आश्वासनों से संतोष करना बड़ेगा। शुभांक-1-3-5
  • केंद्रीय मंत्री गडकरी आज करेंगे 4,400 करोड़ रूपये की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास

    केंद्रीय मंत्री गडकरी आज करेंगे 4,400 करोड़ रूपये की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास

    भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 17 जनवरी का दिन मध्यप्रदेश के लिए सौगात भरा होगा। इस दिन केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विदिशा जिले में आयोजित कार्यक्रम में 4,400 करोड़ रूपये से अधिक लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियाजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 181 किलोमीटर लम्बी ये परियोजनाएँ मध्य भारत एवं बुंदेलखंड क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करेंगी और प्रदेश के सड़क एवं परिवहन अवसंरचना विकास की दिशा में एक ओर ऐतिहासिक अध्याय जुड़ेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को मिल रही ये परियोजनाएं क्षेत्रीय विकास, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार, आवागमन की सुगमता और आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेंगी। साथ ही सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और कुशल, प्रशिक्षित चालकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। ये केंद्र सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार विकसित करने तथा युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    बेहतर कनेक्टिविटी, कम यात्रा समय और सुरक्षित सड़कें

    इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से भोपाल–विदिशा–सागर–राहतगढ़–ब्यावरा सहित प्रमुख औद्योगिक, कृषि एवं पर्यटन मार्गों पर यातायात सुगम होगा। चार-लेन चौड़ीकरण से जहां यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, वहीं ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और सड़क सुरक्षा में वृद्धि सुनिश्चित होगी। कई खंडों पर ब्लैक स्पॉट सुधार, अंडरपास तथा ज्यामितीय सुधार किए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं के जोखिम में कमी आएगी।

    ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर: सड़क सुरक्षा की मजबूत नींव

    MoRTH की पहल के तहत विदिशा और सागर जिलों में प्रस्तावित 3 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से युक्त होंगे। IDTR एवं RDTC अवधारणा पर विकसित ये केंद्र सुरक्षित, अनुशासित और जिम्मेदार ड्राइविंग को प्रोत्साहित करेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इन तीनों सेंटर का शिलान्यास भी किया जायेगा।

    लोकार्पित होने वाली परियोजनाएँ

    1. रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र, अब्दुल्लागंज-इटारसी खंड0020

    4-लेन चौड़ीकरण लंबाई 12 किमी

    लागत ₹418 करोड़

    यह परियोजना ओबेदुल्लागंज-इटारसी-बैतूल कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो बैतूल के माध्यम से नागपुर तक बेहतर सड़क संपर्क प्रदान करती है। पहले यह खंड दो-लेन का होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक प्रमुख बॉटलनेक बना हुआ था, जिससे भारी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। चार-लेन चौड़ीकरण के बाद यातायात प्रवाह सुचारू होगा, जिससे लगभग 15–30 मिनट तक का यात्रा समय बचेगा तथा ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी आएगी। परियोजना के अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए एनिमल अंडरपास एवं साउंड-प्रूफ कॉरिडोर का निर्माण किया गया है, जिससे टाइगर सहित अन्य वन्यजीवों को सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होगी और मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आएगी।

    2 देहगांव–बम्होरी मार्ग का निर्माण कार्य

    लंबाई: 27 किमी

    लागतः ₹60 करोड़

    CRIF के अंतर्गत देहगांव से बम्होरी तक 27 किमी लंबाई में सड़क निर्माण किया गया है। यह मार्ग रायसेन जिले को बाटेरा–सिलवानी–सागर मार्ग के माध्यम से सागर से जोड़ता है। परियोजना से किसानों को कृषि उत्पादों के सुरक्षित, तेज़ और सुगम परिवहन की सुविधा मिलेगी तथा मंडियों और बाजारों तक पहुंच आसान होगी। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्रीय सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

    शिलान्यास होने वाली परियोजनाएँ

    1. भोपाल-विदिशा खंड का 4-लेन चौड़ीकरण

    लंबाई 42 किमी

    लागत ₹1,041 करोड़

    यह परियोजना भोपाल-कानपुर कॉरिडोर का एक प्रमुख हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मौजूदा मार्ग को हाई-कैपेसिटी नेशनल हाईवे मानकों के अनुरूप विकसित करना है। परियोजना से अंतर-जिला एवं अंतर-राज्यीय यातायात अधिक सुगम होगा तथा लंबी दूरी और माल ढुलाई ट्रैफिक की आवाजाही सुरक्षित एवं तेज़ बनेगी। इस मार्ग से रायसेन जिले में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

    2. विदिशा-ग्यारसपुर खंड का 4-लेन चौड़ीकरण

    लंबाई 29 किमी

    लागत ₹543 करोड़

    इस परियोजना से विदिशा और आसपास के क्षेत्रों के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। चौड़ीकरण और ज्यामितीय सुधारों से सड़क सुरक्षा एवं ड्राइविंग आराम में वृद्धि होगी। परियोजना से सांची जैसे ऐतिहासिक स्थलों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी तथा विदिशा जिले के उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं एवं अन्य कृषि उत्पादों के परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

    3. ग्यारसपुर-राहतगढ़ खंड का 4-लेन चौड़ीकरण

    लंबाई 36 किमी

    लागत ₹903 करोड़

    यह खंड क्षेत्रीय एवं लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। परियोजना से यात्रा समय में कमी, सड़क सुरक्षा में सुधार और माल ढुलाई को गति मिलेगी। व्यापार, लॉजिस्टिक गतिविधियों और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने से क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।

    4 राहतगढ़-बेरखेड़ी खंड का 4-लेन चौड़ीकरण

    लंबाई: 10 किमी

    लागतः ₹731 करोड़

    यह परियोजना राष्ट्रीय एवं अंतर-राज्यीय यातायात के लिए सड़क क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। चौड़ीकरण से यातायात सुचारू होगा और दुर्घटनाओं के जोखिम में कमी आएगी। इसके माध्यम से व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

    5. सागर वेस्टर्न बायपास (ग्रीनफील्ड) का 4-लेन निर्माण

    लंबाई 20.2 किमी

    लागत ₹688 करोड़

    यह परियोजना NH-146 को सीधे NH-44 से जोड़ने के उद्देश्य से प्रस्तावित है, जिससे सागर शहर के भीतर से गुजरने वाले ट्रैफिक को बाहर डायवर्ट किया जा सकेगा। बायपास के निर्माण से यात्रा समय में लगभग 70% तक की कमी आएगी और लॉजिस्टिक दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा। शहरी ट्रैफिक जाम में कमी, ईंधन बचत और परिवहन लागत में कमी के साथ यह परियोजना क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

    6. भोपाल–ब्यावरा खंड पर 05 अंडरपास (LVUP/VUP)

    लंबाई 5 किमी

    लागत ₹122 करोड़

    यह परियोजना ब्लैकस्पॉट सुधार के तहत विकसित की जा रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अंडरपास निर्माण से हाईवे एवं स्थानीय मार्गों के बीच सुरक्षित और बाधारहित यातायात सुनिश्चित होगा। परियोजना से ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा व्यापार, कृषि और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

  • 9 मैचों में 5 शतक, 781 रन… पडिक्कल से भी आगे निकला ये धुरंधर, 25 साल के अमन मोखाड़े ने उड़ाया गर्दा

    9 मैचों में 5 शतक, 781 रन… पडिक्कल से भी आगे निकला ये धुरंधर, 25 साल के अमन मोखाड़े ने उड़ाया गर्दा


    नई दिल्ली । जब कोई बल्लेबाज शानदार फॉर्म में होता है, तो उसे रोक पाना किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों भारतीय घरेलू क्रिकेट में देखने को मिल रहा है, जहां एक 25 साल का युवा बल्लेबाज गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़ा है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अमन मोखाड़े हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपने बल्ले से रनों की झड़ी लगा दी है। अमन मोखाड़े ने इस टूर्नामेंट में अब तक 9 मैच खेले हैं और इनमें 5 शानदार शतक जड़ चुके हैं। इन 9 पारियों में उनके बल्ले से कुल 781 रन निकले हैं, जिससे वह इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
    उन्होंने कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम इस टूर्नामेंट में 721 रन दर्ज हैं। अमन की इस विस्फोटक बल्लेबाजी का ही नतीजा है कि विदर्भ की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है और अब खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। दाएं हाथ के इस ओपनर ने टूर्नामेंट की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की थी। पहले ही मैच में उन्होंने 110 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि दूसरे मुकाबले में 82 रन बनाए। इसके बाद तो मानो शतकों की बारिश ही हो गई। हर मैच में अमन का आत्मविश्वास और तकनीक देखने लायक रही, जिसने चयनकर्ताओं और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का ध्यान खींचा है।

    शानदार फॉर्म के चलते अमन मोखाड़े ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 16 पारियों में कर दिखाया, जिससे उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और अभिनव मुकुंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1000 रन तक पहुंचने में 17 पारियां खेली थीं। इतना ही नहीं, अमन ने इस मामले में साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज ग्रीम पोलॉक की बराबरी भी कर ली है, जिन्होंने भी 16 पारियों में 1000 लिस्ट-ए रन पूरे किए थे।

    अमन मोखाड़े का बल्ला सिर्फ विजय हजारे ट्रॉफी में ही नहीं, बल्कि पूरे घरेलू सीजन में आग उगलता नजर आया है। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 7 पारियों में 577 रन बनाए थे, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके नाम 206 रन दर्ज हैं। अब विजय हजारे ट्रॉफी में 781 रन बनाकर उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह लंबे रेस के घोड़े हैं। क्रिकेट फैंस के लिए अमन मोखाड़े भले ही नया नाम हों, लेकिन उनकी कहानी बेहद दिलचस्प है। 16 जनवरी 2001 को जन्मे अमन ने ज्वाला सिंह से कोचिंग ली है, जिन्होंने भारतीय टीम के युवा स्टार यशस्वी जायसवाल को भी तैयार किया है। अमन एक आक्रामक ओपनर होने के साथ-साथ लेग ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं। अब 18 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल खेला जाना है और सभी की नजरें एक बार फिर इस रन मशीन पर टिकी होंगी।

  • सुनील ग्रोवर का देसी अंदाज वायरल: चूल्हे पर रोटियां बनाते हुए दिखे कॉमेडियन, फैंस बोले ‘प्रो ब्रो’!

    सुनील ग्रोवर का देसी अंदाज वायरल: चूल्हे पर रोटियां बनाते हुए दिखे कॉमेडियन, फैंस बोले ‘प्रो ब्रो’!


    नई दिल्ली।  कॉमेडी के सुपरस्टार सुनील ग्रोवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी मंचीय या स्क्रीन परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि अपने सादगी भरे देसी अंदाज की वजह से। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जमीन पर बैठकर चूल्हे पर रोटियां बनाते नजर आए।

    वीडियो में सुनील किसी कॉमिक किरदार में नहीं हैं और न ही किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा लगते हैं। हाथ में बेलन, सामने आटा और चूल्हे पर गोल-गोल रोटियां बनाते उनका यह देसी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

    वीडियो के बैकग्राउंड में गाना ‘रांझया वे’ बज रहा है, जो इस सीन को और भी खास बनाता है।

    फैंस और सेलेब्रिटीज की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं
    सुनील के इस वीडियो पर फैंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्रिटीज भी रिएक्ट कर रहे हैं। मशहूर शेफ रणवीर बरार ने कमेंट किया, “प्रो ब्रो,” जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने भी मजेदार कमेंट्स की बौछार कर वीडियो को और अधिक लोकप्रिय बना दिया। कुछ कमेंट्स में लिखा गया:

    “ऐसा क्या है जो आप नहीं कर सकते?”

    “इतनी गोल रोटी तो हमसे आज तक नहीं बनी।”

    “गुत्थी ऑन ड्यूटी।”

    “बीवी के नाराज होने के बाद रोटी बनाता बेबस इंसान।”

    इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि सुनील ग्रोवर का देसी अंदाज लोगों का दिल जीत गया।

    काम और हाल की उपलब्धियां
    वर्क फ्रंट पर, सुनील इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री से दर्शकों को हंसा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शो के एक एपिसोड में आमिर खान की जबरदस्त नकल की थी, जिसे देखकर खुद आमिर खान भी प्रभावित हुए और उन्होंने सुनील के साथ एक प्रमोशनल वीडियो भी बनाया।

    कुल मिलाकर, सुनील ग्रोवर साबित कर रहे हैं कि वे सिर्फ मंच पर ही नहीं, बल्कि साधारण पलों में भी लोगों का मनोरंजन करने और दिल जीतने में माहिर हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस ऐसे और देसी अंदाज वाले वीडियो देखने के लिए उत्साहित हैं

  • BMC में बुरी तरह हारी सपा, तो अबू आजमी बोले- आम आदमी के लिए चुनाव, जीतना मुश्किल हो गया है

    BMC में बुरी तरह हारी सपा, तो अबू आजमी बोले- आम आदमी के लिए चुनाव, जीतना मुश्किल हो गया है


    नई दिल्ली । पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से एक नया विवाद खड़ा हो गया है. तिवारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाने में अहम भूमिका निभाई. तिवारी का कहना है कि यह फैसला सीधे तौर पर नहीं लिया गया थाबल्कि चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर पर प्रभाव डालकर इसे लागू किया गया. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड BCCI ने जब पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित की थीतब रोहित शर्मा के स्थान पर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया था.
    इस निर्णय ने क्रिकेट जगत में कई सवाल खड़े कर दिए थे क्योंकि रोहित वनडे क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म में थे और 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी कर रहे थे.मनोज तिवारी ने भारत के लिए 12 ओडीआई मैचों में 287 और 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 15 रन बनाए थे. तिवारी ने स्पोर्ट्स टुडे से कहा’अजीत आगरकर मजबूत व्यक्तित्व हैं और खुद निर्णय लेने में सक्षम हैं. लेकिन इतना बड़ा फैसला अकेले नहीं लिया जा सकता. पर्दे के पीछे कई चीजें होती हैं. इसमें कोच की इनपुट जरूर रही होगी.
    रोहित का उत्साह कम हो चुका: मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी को इस बात पर संदेह है कि रोहित शर्मा को हटाने का फैसला पूर्णत: सेलेक्शन पैनल का था. तिवारी का कहना है कि गौतम गंभीर का दृष्टिकोण इसमें शामिल रहा होगा. तिवारी ने यह भी कबूल किया कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनकी ODI प्रारूप में रुचि कम हो गई है. उन्होंने कहा कि रोहित पहले की तरह एनिमेटेड नजर नहीं आते और मैदान पर उनका उत्साह कम दिखता है.मनोज तिवारी ने कहा’मैंने रोहित के साथ खेला है. उनको हटाया जाना काफी असम्मानजनक लगा. इतने बड़े खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था.’ तिवारी ने रोहित शर्मा के नेतृत्व और प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि रोहित एक मंझे कप्तान हैं और उन्हें हटाने का कोई क्रिकेटिंग लॉजिक नहीं था.
    मनोज तिवारी ने कहा कि रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान दो ICC ट्रॉफी जीती हैं. 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में भी भारत जीत सकता था. तिवारी का मानना है कि रोहित की क्षमता पर संदेह करना गलत था और उनका 2027 तक खेलना बिल्कुल संभव है. तिवारी ने यह भी कहा कि यदि कप्तानी की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ी को देनी ही थीतो प्रोसेस को धीरे-धीरे और सम्मानजनक तरीके से लागू किया जा सकता था.मनोज तिवारी के इन आरोपों पर अब तक बीसीसीआईअजीत आगरकर या गौतम गंभीर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकितिवारी का बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है. क्रिकेट प्रशंसक इस फैसले को लेकर दो धड़ों में बंटे दिखाई दे रहे हैं.