Author: bharati

  • दुबई के क्राउन प्रिंस ने कैप्टन स्मित मच्छार से की मुलाकात, उनके साहस को किया सलाम

    दुबई के क्राउन प्रिंस ने कैप्टन स्मित मच्छार से की मुलाकात, उनके साहस को किया सलाम


    दुबई।
    फ्लाईदुबई की फ्लाइट (Flydubai flight) को हाईजैक (Hijack) से बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार (Indian pilot Smit Machhar) से शनिवार को यूएई (UAE) के क्राउन प्रिंस (Crown Prince) ने मुलाकात की है। सऊदी अरब से आबूधाबी शिफ्ट किए गए मच्छार से मुलाकात करते हुए दुबई के क्राउन प्रिंस और डिप्टी पीएम शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद (Sheikh Hamdan bin Mohammed bin Rashid) ने उनके साहस को सलाम किया। शेख ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया साइट पर भी पोस्ट की।

    यूएई के क्राउन प्रिंस ने स्मित मच्छार की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि स्मित ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति अपनी चिंता की सर्वोच्च मिसाल को पेश किया है। उन्होंने जोर देकर की यूएई के नेतृत्व की तरफ से स्मित मच्छार को पूरा सम्मान और तारीफ दी जाती है।

    क्राउन प्रिंस ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि कैप्टन स्मित मच्छार की कहानी उनके देश की कहानी और यूएई के मूल्यों का हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने यूएई को शांति, करुणा और जीवन की रक्षा करने वाला देश करार दिया। इस पोस्ट के साथ में क्राउन प्रिंस ने स्मित के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इसमें वह मच्छार को गले लगाते हुए और उनके सिर को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

    बता दें, दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को ओमानी को पायलट द्वारा हाईजैक करने की कोशिश हुई थी। उस पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार के ऊपर हमला किया। इसके बाद प्लेन को हाईजैक करने की कोशिश की। लेकिन मच्छार ने सबसे पहले उसे रोकने की कोशिश की। ग्राउंड कंट्रोल को हाईजैक कोड भेजे और घायल होने के बाद भी कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इससे बाकी यात्रियों को अंदर आने और हाईजैक करने वाले पायलट को कंट्रोल करने में मदद मिली।

    इसके बाद आतंकी को पायलट को सीट से बांध दिया गया। यहां से स्थिति बदल गई। प्लेन को सऊदी अरब ले जाया गया। यहां से सभी यात्रियों को थोड़े इंतजार के बाद उनके गंतव्य तक भेजा गया। कैप्टन अमित मच्छार गंभीर रूप से घायल थे। ऐसे में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। बाद में मेडीकल इजाजत मिलने के बाद उन्हें आबूधाबी के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी से भी बात की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे घटना के दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा को याद किया था।

  • बॉर्डर 2 से दूरी और हानिया आमिर संग फिल्म पर विवाद, दिलजीत दोसांझ को लेकर मीका सिंह ने कह दी बड़ी बात

    बॉर्डर 2 से दूरी और हानिया आमिर संग फिल्म पर विवाद, दिलजीत दोसांझ को लेकर मीका सिंह ने कह दी बड़ी बात


    नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई गाना या कॉन्सर्ट नहीं बल्कि मशहूर गायक मीका सिंह का बयान है। मीका ने दिलजीत के फिल्म प्रमोशन के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने के बावजूद वह उन्हें खुलकर प्रमोट नहीं करते। खास तौर पर मीका ने फिल्म बॉर्डर 2 का जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि दिलजीत पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ अपनी फिल्म सरदारजी 3 को प्रमोट करते नजर आए लेकिन दूसरी फिल्मों के लिए वैसा उत्साह क्यों नहीं दिखाया। उनके इस बयान के बाद दोनों गायकों को लेकर मनोरंजन जगत में नई बहस शुरू हो गई है।

    टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता और उपलब्धियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वह दिलजीत से बिल्कुल नहीं जलते। मीका के मुताबिक उनके भाई दलेर मेहंदी के बाद दिलजीत ने पगड़ी पहनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और उन्हें इस बात पर गर्व है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्मों के प्रचार को लेकर उनकी राय अलग है। मीका का मानना है कि जब कोई कलाकार किसी बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा बनता है तो उसे फिल्म के प्रचार में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

    बॉर्डर 2 को लेकर मीका ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार फिल्म रिलीज होने के दौरान दिलजीत ने इसे पर्याप्त रूप से प्रमोट नहीं किया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि दिलजीत ने अभिनेता सनी देओल के साथ काम करने और इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर सार्वजनिक तौर पर ज्यादा बात क्यों नहीं की। मीका के मुताबिक बॉर्डर 2 देश से जुड़ी भावनाओं को सामने रखने वाली महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है और इसके प्रचार में कलाकारों की भागीदारी भी अहम होती है। उन्होंने कहा कि वह ये बातें किसी विवाद को बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि एक भाई की तरह अपनी राय रखते हुए कह रहे हैं।

    हालांकि इस मामले में एक अहम तथ्य यह भी है कि दिलजीत दोसांझ ने बॉर्डर 2 से जुड़ा प्रमोशनल कंटेंट साझा किया था। उन्होंने दिसंबर 2025 में फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था और फिल्म के ट्रेलर तथा अन्य प्रचार सामग्री से जुड़ी पोस्ट भी सामने आई थीं। ऐसे में मीका के बयान और उपलब्ध प्रमोशनल गतिविधियों के बीच अंतर नजर आता है। रिपोर्ट के मुताबिक दिलजीत की प्रचार गतिविधियां मुख्य रूप से ऑनलाइन सामग्री तक सीमित रहीं और वह फिल्म के कुछ ऑन-ग्राउंड प्रचार कार्यक्रमों से दूर रहे। इसलिए यह कहना कि उन्होंने फिल्म का बिल्कुल भी प्रचार नहीं किया तथ्यों की पूरी तस्वीर पेश नहीं करता।

    मीका सिंह ने दिलजीत की फिल्म सरदारजी 3 का भी जिक्र किया जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर नजर आई थीं। इस फिल्म को लेकर भारत में पहले भी विवाद हुआ था। मीका का कहना था कि दिलजीत ने इस फिल्म को लेकर पोस्ट साझा किए लेकिन बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म के लिए वैसा प्रचार नहीं दिखा। उन्होंने यह भी कहा कि दिलजीत को अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने में अधिक सक्रिय होना चाहिए।

    इस बातचीत में मीका ने दिलजीत के साथ अपने पुराने संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि जब दिलजीत को करियर की शुरुआत में मदद की जरूरत थी तब उन्होंने उनका साथ दिया था। मीका के मुताबिक विवादों के समय भी वह दिलजीत के साथ खड़े रहे। इस तरह उनके बयान में आलोचना के साथ पुराने रिश्तों और सहयोग का जिक्र भी शामिल रहा। अब इस पूरे मामले में दिलजीत की प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी और देखना होगा कि फिल्म प्रमोशन को लेकर उठे इन सवालों पर आगे क्या चर्चा होती है।

  • US: वीजा नीति में बड़ा बदलाव…. 50 देशों के लोगों को देना होगा वीजा बॉन्ड, भारतीयों को छूट

    US: वीजा नीति में बड़ा बदलाव…. 50 देशों के लोगों को देना होगा वीजा बॉन्ड, भारतीयों को छूट


    वाशिंगटन।
    संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन (Donald Trump Administration) ने वीजा नीति (Visa Policy) में बढ़ा बदलाव किया है। अब पर्यटक और कारोबारी वीजा लेने के लिए 50 देशों को नागरिकों को वीजा बॉन्ड (Visa Bond) देना होगा। नए नियमों के तहत इन 50 देशों के लोगों को अब अमेरिकी वीजा लेने के लिए करीब 10 से 20 हजार डॉलर का बॉन्ड लेना पड़ सकता है। इस लिस्ट से भारत को बाहर रखा गया है। इसका मतलब है कि भारतीय नागरिकों (Indian citizens) के ऊपर इन निर्देशों का कोई असर नहीं होगा। हालांकि, भारत के पड़ोसी बांग्लादेश, भूटान और नेपाल सहित कई अन्य देश के नागरिक इस लिस्ट में हैं।

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से उन देशों की लिस्ट जारी की गई, जिनके नागरिकों को अब वीजा बॉन्ड देना होगा। एक नागरिक अमेरिकी वीजा के लिए कितने हजार डॉलर का बॉन्ड देगा यह उसके वीजा इंटरव्यू के आधार पर तय होगा। इसमें मुख्य रूप से तीन क्रम रखे गए हैं। काउंसलर अधिकारी आवेदकों के इंटरव्यू के आधार पर उन्हें 10, 15 या 20 हजार के वीजा बॉन्ड की लिस्ट में बांट सकता है।

    बता दें, भारत के पड़ोसी नेपाल और बांग्लादेश के लोगों के ऊपर यह नियम 21 जनवरी से लागू है, जबकि हाल ही में भूटान को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में अफ्रीका, कैरेबियाई क्षेत्र, पश्चिम एशिया समेत अन्य क्षेत्रों के देश भी शामिल हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक उनके इन नए नियमों का लक्ष्य अमेरिका में आने वाले विदेशी नागरिकों के जरूरत से ज्यादा रुकने पर रोक लगाना है।


    बॉन्ड जमा करने पर भी वीजा की गारंटी नहीं

    अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि ऐसा नहीं है कि अगर आपका वीजा बॉन्ड जमा किया जाता है। उसके बाद आपका वीजा पक्का हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांसुलर अधिकारियों को वीजा जारी करने से पहले बॉन्ड जमा करवाने का अधिकार है। हालांकि, इसके बाद भी वीजा देना है या नहीं यह अमेरिकी विदेश विभाग के ऊपर निर्भर करेगा।

    बता दें, अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन शुरुआत से ही दूसरे देशों से आने वाले प्रवासियों के लिए सख्त नियम अपना रहा है। पिछले दो सालों से ट्रंप सरकार ने अप्रवासियों को लेकर काफी कड़े नियम अपनाए हैं। कभी दूसरे देशों से आने वाले प्रवासियों की दम पर बसा अमेरिका, ट्रंप सरकार में गैर कानूनी तरीके से अमेरिका में आ रहे लोगों को हवाईजहाज में भरकर उनके देश भेजने के लिए भी जाना जाता है। अपने कार्यकाल की शुरुआत में ट्रंप ऐसा कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की जन्म आधारित नागरिकता संबंधी नियम को भी बदलने की कोशिश की है।

    वर्तमान नियमों के मुताबिक अमेरिका में आने वाले लोगों को अब सख्त नियमों का पालन करना होगा। उन्हें कमर्शियल प्लेन सर्विस और अमेरिकी सीमा शुल्क और प्री क्लीयरेंस सर्विस का उपयोग करना होगा। इसके अलावा वह सामान्य चार्टर विमानन, चार्टर विमानों, समुद्री बंदरगाहों का उपयोग नहीं कर सकते।

  • Russia: साइबेरिया की लैब में प्लैग से महिला रिसर्चर की मौत से मचा हड़कंप, 200 लोगों को किया आइसोलेट

    Russia: साइबेरिया की लैब में प्लैग से महिला रिसर्चर की मौत से मचा हड़कंप, 200 लोगों को किया आइसोलेट


    मॉस्को।
    रूस (Russia) के साइबेरिया (Siberia) स्थित इरकुत्स्क क्षेत्र (Irkutsk region) में लैब (Lab) में काम करने वाली एक महिला शोधकर्ता (Female Researcher) की प्लेग से मौत हो गई है। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लगभग 200 लोगों को मेडिकल निगरानी और आइसोलेशन में रखा है। ‘द मॉस्को टाइम्स’ और रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुरियाटिया गणराज्य के प्रमुख एलेक्सी त्सिदेनोव ने महिला की मौत का कारण प्लेग होने की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टों में आशंका जताई जा रही है कि महिला न्यूमोनिक प्लेग से पीड़ित थी, जो प्लेग का सबसे घातक रूप माना जाता है।


    कौन थी मरने वाली महिला

    मृतक महिला की पहचान डारिया(27साल) के रूप में हुई है। वह इरकुत्स्क एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट में कार्यरत थी। 29 सितंबर को उसे गंभीर निमोनिया के लक्षणों के साथ इरकुत्स्क के पास शेलेखोव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। एक अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने मेडिकल स्टाफ को बताया था कि सैंपल इकट्ठा करते समय गलती से उससे जिंदा बैक्टीरिया वाली एक टेस्ट ट्यूब टूट गई थी। यह जानकारी टेलीग्राम चैनल पर दी गई है, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।


    इमरजेंसी बैठक बुलाई गई

    एक अन्य दावे के मुताबिक यह भी दावा किया जा रहा है कि महिला बुरियाटिया के आधिकारिक दौरे से लौटी थी। यहां मंगोलिया सीमा के पास प्लेग का प्रकोप रिपोर्ट किया गया था। इरकुत्स्क के प्रांतीय अधिकारियों ने शुरुआत में इसे केवल अत्यंत खतरनाक संक्रमण करार दिया था। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए महिला के संपर्क में आए डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य लोगों सहित करीब 200 लोगों को एहतियातन निगरानी में रखा गया है। आपात बैठक के बाद इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर इगोर लोबजेव ने कहा कि संपर्क में आए लोगों में फिलहाल बीमारी के लक्षण नहीं हैं और उनकी शुरुआती लैब रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल सभी लोगों को निगरानी में रखा गया है।

    रेन टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि महिला के संपर्क में आए लोगों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया और 12 लोगों को निगरानी के लिए एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट भेजा गया। इनमें से कुछ लोगों में बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन अभी तक संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्लेग ‘येर्सिनिया पेस्टिस नामक जीवाणु से होता है, जो आमतौर पर छोटे स्तनधारियों और उनके पिस्सुओं में पाया जाता है।’येर्सिनिया पेस्टिस’ से संक्रमित लोगों में अक्सर एक से सात दिनों के बाद लक्षण दिखाई देते हैं।

  • संसद की दो समितियों का पुनर्गठन…. TMC को बड़ा झटका, गंवा दिए चेयरमैन के पद

    संसद की दो समितियों का पुनर्गठन…. TMC को बड़ा झटका, गंवा दिए चेयरमैन के पद


    नई दिल्ली।
    संसद (Parliament) की विभाग संबंधी स्थायी समितियों का पुनर्गठन (Standing Committees Reconstitution) किया गया है. इसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) को दो अहम समितियों की चेयरपर्सनशिप गंवानी पड़ी है. दरअसल, राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने शनिवार को समितियों का पुनर्गठन किया।

    कॉमर्स से जुड़ी संसदीय समिति के नए चेयरपर्सन बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी बनाए गए हैं. उन्होंने TMC की डोला सेन की जगह ली है. वहीं, केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स समिति की चेयरपर्सन काकोली घोष दस्तीदार बनी हैं. उन्होंने अपनी पूर्व पार्टी सहयोगी कीर्ति आजाद की जगह ली है।


    TMC में टूट के बाद बदली तस्वीर

    दरअसल, संसदीय समितियों में यह बदलाव TMC में हुई टूट के बाद हुआ है. TMC के 20 बागी लोकसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है. इन सांसदों का नेतृत्व काकोली घोष दस्तीदार कर रही हैं. इन सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी का दामन थामा है. साथ ही NDA को समर्थन देने की बात कही है।

    TMC ने राज्यसभा के तहत आने वाली आठ समितियों में से किसी की भी चेयरपर्सनशिप नहीं मिलने पर आपत्ति जताई है. पार्टी के राज्यसभा नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने इसे लेकर राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखा है.

    डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि राज्यसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. इसके बाद कांग्रेस और TMC का स्थान है. उन्होंने कहा कि TMC को 2024-25 और 2025-26 में समितियों की चेयरपर्सनशिप मिली थी. अब ये जिम्मेदारियां उससे ले ली गई हैं।

    ओ’ब्रायन ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. उन्होंने 2019 का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भी TMC को चेयरपर्सनशिप से वंचित किया गया था. बाद में इसमें सुधार हुआ था. अब फिर वही स्थिति बन गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद को एक गहरा और अंधेरा कक्ष बनाया जा रहा है. यह सभी बातें उन्होंने अपने लेटर में लिखी हैं]

    पुनर्गठन के दौरान कई समितियों के चेयरपर्सन को बरकरार रखा गया है. DMK के तिरुचि शिवा को फिर से उद्योग समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है. कनिमोझी को खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण समिति की जिम्मेदारी मिली है।

    कांग्रेस के शशि थरूर विदेश मामलों की समिति के चेयरपर्सन बने रहेंगे. कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी भी कृषि समिति के चेयरपर्सन पद पर बने रहेंगे. कांग्रेस के मुकुल वासनिक को शिक्षा, महिला, बाल और युवा मामलों की समिति की जिम्मेदारी फिर मिली है. समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव पहले की ही तरह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालेगें।


    BJP समेत सहयोगी दलों के नेताओं को भी जिम्मेदारी

    बीजेपी के राधा मोहन सिंह रक्षा समिति की कमान संभालेंगे. अनुराग ठाकुर को कोयला, खान और इस्पात समिति का चेयरपर्सन फिर बनाया गया है. बीजेपी के भरतृहरि महताब वित्त समिति के प्रमुख बने रहेंगे. राधा मोहन दास अग्रवाल गृह मामलों की समिति के चेयरपर्सन बने रहेंगे. निशिकांत दुबे को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति की जिम्मेदारी फिर मिली है।

    JD(U) के संजय कुमार झा को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति का चेयरपर्सन फिर बनाया गया है. शिवसेना के श्रीरंग बारणे ऊर्जा समिति के प्रमुख बने रहेंगे. NCP के सुनील तटकरे को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है।

    दरअसल, संसद में विभाग संबंधी कुल 24 स्थायी समितियां हैं. इनमें आठ समितियां राज्यसभा के सभापति के तहत काम करती हैं. बाकी 16 समितियां लोकसभा अध्यक्ष के निर्देशन और नियंत्रण में रहती हैं।

    इन समितियों का कार्यकाल एक साल का होता है. इसके बाद इनका दोबारा गठन किया जाता है. इस बार हुए पुनर्गठन में कई नए चेयरपर्सन बनाए गए हैं, जबकि कई पुराने चेयरपर्सन को फिर जिम्मेदारी दी गई है।

  • सेशन कोर्ट के सुझाव देने के तरीके पर भड़का SC…., मांगा स्पष्टीकरण

    सेशन कोर्ट के सुझाव देने के तरीके पर भड़का SC…., मांगा स्पष्टीकरण


    नई दिल्ली।
    देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) के द्वारा राज्यों के हाईकोर्ट (High Court) और जिला अदालतों (District courts) को आदेश, सलाह या सुझाव देने की बात तो आपने अक्सर सुनी होगी। हालांकि, आज हम जो बताने जा रहे हैं वह थोड़ा अटपटा लग सकता है। सेशन कोर्ट के एक जज ने सुप्रीम कोर्ट को यह सुझाव दे दिया है आपराधिक मामले में आरोपी को कब जमानत देनी चाहिए और कब नहीं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उस जज से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल के एक अतिरिक्त सत्र जज के सुझाव वाली पत्र लिखने के तरीके से काफी परेशान है।

    दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बतौर अतिरिक्त सत्र जज ने एक आपराधिक मामले में ट्रायल पूरा करने के लिए और समय देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को यह सुझाव देने का प्रयास किया कि आपराधिक मामले में आरोपी को कब जमानत दी जानी चाहिए और कब नहीं। इसको लेकर जस्टिस जेबी पारदीवाला और के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि ऐसा करना ट्रायल जज का काम नहीं है। पत्र के आखिरी दो पैराग्राफ हमें पसंद नहीं आए।


    ट्रायल पूरा करने के लिए मांगा था समय

    सत्र अदालत ने जज ने गत 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर ट्रायल पूरा करने के लिए और समय देने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने याद दिलाया कि गत 11 मई के एक आदेश से उसने सत्र अदालत को निर्देश दिया था कि तीन माह में मामले का ट्रायल पूरा किया जाए।


    लालू समेत नौ पर आरोप तय करने का फैसला टला

    एक अन्य मामले में राउज एवेन्यू अदालत ने शनिवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय करने के फैसले को 30 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया। विशेष न्यायाधीश प्रशांत कुमार की अदालत में सभी आरोपी पेश हुए। अदालत ने औपचारिक रूप से आरोप तय करने के निर्णय को अगली सुनवाई तक स्थगित कर दिया।

  • बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले हिंदू मंदिर में तैयार की जा रही 7 मूर्तियों से तोड़फोड़

    बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले हिंदू मंदिर में तैयार की जा रही 7 मूर्तियों से तोड़फोड़


    ढाका।
    बांग्लादेश (Bangladesh) के टंगाइल जिले (Tangail district) में दुर्गा पूजा (Durga Puja) से पहले हिंदू मंदिर (Hindu temple) में तैयार की जा रही 7 प्रतिमाओं में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। यह घटना बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच मिर्जापुर उपजिला के जमुरकी पश्चिमपाड़ा स्थित मंदिर में हुई। स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर में करीब 85 साल से जमुरकी आर्य समिति की देखरेख में दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    रिपोर्ट के अनुसार, जिन 7 प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया, उनमें मुख्य दुर्गा प्रतिमा भी शामिल थी। सभी प्रतिमाएं लगभग पूरी हो चुकी थीं और उनमें सिर्फ रंग भरने का काम बाकी था। जमुरकी आर्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश बाकली ने बताया कि गुरुवार को जब वह अन्य समुदाय के लोगों के साथ मंदिर पहुंचे तो प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त हालत में पाया। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि तोड़फोड़ किसने की। मामले की औपचारिक शिकायत पुलिस से की गई है। अब उनकी मांग है कि पुलिस जिम्मेदार लोगों की पहचान करे और उन्हें कानून के तहत सजा दिलाए।


    पुलिस मामले की जांच कर रही

    घटना की सूचना मिलने के बाद टंगाइल के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शमसुल आलम सरकार और सीनियर पुलिस अधिकारी मंदिर पहुंचे। अधिकारियों ने हिंदू समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अदनान मुस्तफिज ने बताया कि कुछ प्रतिमाओं को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इलाके में जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।


    सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना

    बांग्लादेश में हिंदू सबसे बड़ा धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय है और देश की आबादी में उनकी हिस्सेदारी करीब 7.95 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह समुदाय लंबे समय से सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करता रहा है। राजनीतिक और सामाजिक तनाव के अलग-अलग दौर में हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं। स्थानीय मंदिरों और प्रतिमाओं में तोड़फोड़ की घटनाएं भी इसी तरह की चुनौतियों का हिस्सा रही हैं। टंगाइल की ताजा घटना ऐसे समय हुई है जब दुर्गा पूजा की तैयारियां चल रही हैं और मंदिर में प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा था।

  • IND vs WI सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बने शुभमन गिल, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर

    IND vs WI सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बने शुभमन गिल, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर


    नई दिल्ली।
    शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम इंडिया (Team India) ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की, क्योंकि भारत सीरीज के पहले दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका था। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए आखिरी वनडे में ना तो कप्तान शुभमन गिल कमाल दिखा सकते और ना ही विराट कोहली (Virat Kohli), दोनों ही खिलाड़ी काफी सस्ते में पवेलियन लौटे।

    हालांकि गिल IND vs WI वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिर भी पहले पायदान पर रहे, मगर किंग कोहली टॉप-5 से बाहर हो गए। जी हां, कोहली का टॉप-5 से बहार होना हैरान कर देने वाला है। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में विराट ने 139 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शुभमन गिल के अलावा एक और भारतीय है, जबकि लिस्ट में तीन बल्लेबाज वेस्टइंडीज के हैं।


    शुभमन गिल ने बनाए IND vs WI सीरीज में सबसे ज्यादा रन

    भारतीय कप्तान शुभमन गिल 334 रनों के साथ भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गिल के अलावा कोई भी बल्लेबाज 300 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। उन्होंने इस सीरीज में एक शतक और एक दोहरा शतक लगाया। गिल ने 3 मैचों में 167 की हैरतअंगेज औसत के साथ यह रन बनाए। हालांकि तीसरे वनडे में उनके हाथ निराशा लगी क्योंकि वह मात्र 1 रन बनाकर ही आउट हो गए थे।

    रोहित शर्मा लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। पहले वनडे में हिटमैन को अच्छी शुरुआत मिली थी, मगर वह उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए थे। वह 32 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि उन्होंने यह गलती गुवाहटी में खेले गए दूसरे वनडे में नहीं की थी। रोहित ने दूसरे वनडे में शतक जड़ा था और भारत को 406 रनों का विशाल टारगेट चेज कराने में अपना अहम योगदान दिया था। इसके बाद तीसरे वनडे में उनके बल्ले से 92 रनों की पारी निकली, वह 8 रनों से सीरीज का दूसरा शतक पूरा करने से चूक गए। रोहित शर्मा ने इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में 75 की औसत के साथ 225 रन बनाए और वह लिस्ट में चौथे पायदान पर रहें।

    सीरीज के पहले मैच में शतक जड़ने वाले विराट कोहली के बल्ले से इस सीरीज में 168 रन ही निकले और वह टॉप-5 से बाहर 6ठे पायदान पर रहे। कोहली दूसरे और तीसरे वनडे में ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए।

    IND vs WI वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
    प्लेयर – रन

    शुभमन गिल – 334
    शे होप – 278
    अमीर जंगू – 239
    रोहित शर्मा – 225
    जोन कैम्पबेल – 173


    शे होप समेत 3 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी लिस्ट में

    वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप समेत 3 खिलाड़ी IND vs WI वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में रहे। होप ने सीरीज में दो शतक जड़े, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए आखिरी मुकाबले में उन्होंने 162 रनों की नाबाद पारी खेल भारत के खिलाफ 352 रनों का विशाल टारगेट चेज करने में अहम रोल अदा किया। उनके बल्ले से सीरीज में कुल 278 रन निकले, वह शुभमन गिल के बाद सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे पायदान पर रहे। वहीं अमीर जंगू 239 रनों के साथ तीसरे तो जोन कैम्पबेल 173 रनों के साथ लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर रहे।

  • जब अपनी ही छवि से परेशान हो गए थे सलमान खान, पिता सलीम खान की एक सलाह ने बदल दिया करियर का रुख

    जब अपनी ही छवि से परेशान हो गए थे सलमान खान, पिता सलीम खान की एक सलाह ने बदल दिया करियर का रुख


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों और दमदार अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था जब मीडिया में उनके बारे में लगातार नकारात्मक खबरें प्रकाशित हो रही थीं। निजी रिश्तों से लेकर कोर्ट केस और फिल्मों तक को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। अब बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अपने जीवन के उस मुश्किल दौर को याद किया और बताया कि किस तरह टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शो 10 का दम ने उनकी छवि बदलने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए यह भी बताया कि शुरुआत में वह इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं थे।

    सलमान खान ने फिल्म मैंने प्यार किया से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। हालांकि सफलता के साथ उनकी निजी जिंदगी भी लगातार चर्चा का विषय बनने लगी। अभिनेता के मुताबिक उस समय अखबारों और टेलीविजन पर उनके बारे में ज्यादातर नकारात्मक खबरें दिखाई देती थीं। उनके रिश्तों और कानूनी मामलों को लेकर लगातार चर्चाएं होती थीं। इस माहौल का असर उनकी सार्वजनिक छवि पर भी पड़ रहा था। सलमान ने बताया कि जब भी वह अखबार खोलते या टेलीविजन देखते तो उन्हें अपने बारे में नकारात्मक खबरें ही नजर आती थीं। ऐसे समय में उनके लिए यह तय करना आसान नहीं था कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए।

    इसी दौर में सलमान खान को साल 2008 में टेलीविजन शो 10 का दम होस्ट करने का प्रस्ताव मिला। शुरुआत में वह इस ऑफर को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं थे। उन्हें लग रहा था कि जब पहले से ही उनके खिलाफ इतना नकारात्मक माहौल बना हुआ है तो ऐसे में टेलीविजन पर आना कितना सही होगा। उन्हें आशंका थी कि लोग उनके बारे में पहले से बनी धारणा के कारण शो को भी उसी नजर से देखेंगे। हालांकि इस मुश्किल समय में उन्होंने अपने पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान से सलाह ली।

    सलमान ने बताया कि उनके पिता ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपनी परवरिश पर भरोसा है। जब अभिनेता ने हां में जवाब दिया तो सलीम खान ने उन्हें सलाह दी कि यदि उन्हें अपनी परवरिश और खुद पर विश्वास है तो उन्हें 10 का दम जरूर करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शो में उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति की तरह व्यवहार करने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें वैसे ही रहना चाहिए जैसे वह वास्तविक जीवन में हैं। पिता की इस सलाह ने सलमान को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए प्रेरित किया और आखिरकार उन्होंने शो की मेजबानी स्वीकार कर ली।

    सलमान खान के अनुसार 10 का दम का केवल एक एपिसोड करने के बाद ही लोगों को उनका एक अलग पक्ष देखने का मौका मिला। दर्शक उन्हें सिर्फ फिल्मों में निभाए गए किरदारों के आधार पर नहीं बल्कि उनके वास्तविक व्यक्तित्व और सहज अंदाज के जरिए भी जानने लगे। अभिनेता ने इस बदलाव की तुलना अमिताभ बच्चन के टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति से जुड़ी लोकप्रियता से भी की। उनके मुताबिक टेलीविजन ने कलाकारों को दर्शकों के करीब आने और अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर दिया।

    हालांकि सलमान ने यह भी माना कि उनकी जिंदगी में इसके बाद भी कई उतार-चढ़ाव आए। इसके बावजूद 10 का दम उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। बिग बॉस में अपने अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि मुश्किल परिस्थितियों में खुद पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। कई बार लोगों की धारणा बदलने के लिए अपनी बातों से ज्यादा अपने व्यवहार और व्यक्तित्व को सामने आने का अवसर देना पड़ता है। सलमान की यह कहानी उनके प्रशंसकों के लिए उनके करियर के एक अनदेखे पहलू को सामने लाती है।

  • Vastu Tips For Home, घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के आसान उपाय, जानें किस दिशा में क्या रखना माना जाता है शुभ

    Vastu Tips For Home, घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के आसान उपाय, जानें किस दिशा में क्या रखना माना जाता है शुभ


    नई दिल्ली। घर केवल ईंट और दीवारों से बनी जगह नहीं होता बल्कि यह परिवार के सुख शांति और सकारात्मक माहौल से जुड़ा स्थान माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घर की दिशा कमरे की व्यवस्था और वस्तुओं को रखने के स्थान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार घर में चीजों को सही दिशा और व्यवस्थित तरीके से रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहतर हो सकता है। यही वजह है कि लोग नया घर बनाते समय या पुराने घर में बदलाव करते समय वास्तु से जुड़े नियमों का ध्यान रखते हैं।

    घर के मुख्य द्वार को वास्तु में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता के अनुसार मुख्य प्रवेश द्वार साफ सुथरा और रोशनी वाला होना चाहिए। दरवाजे के आसपास बेकार सामान या कूड़ा जमा नहीं करना चाहिए। प्रवेश द्वार पर पर्याप्त प्रकाश रखने और नियमित सफाई करने से घर का वातावरण भी बेहतर बना रहता है। घर के दरवाजे की आवाज यदि बहुत अधिक आती है तो उसकी मरम्मत कराना भी उचित माना जाता है क्योंकि वास्तु में इसे सकारात्मक वातावरण के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

    वास्तु के अनुसार घर का उत्तर और पूर्व दिशा विशेष महत्व रखती है। इन दिशाओं में पर्याप्त रोशनी और खुली जगह रखना शुभ माना जाता है। घर में खिड़कियां और प्राकृतिक रोशनी आने की व्यवस्था होने से वातावरण हवादार और आरामदायक रहता है। भारी सामान रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा को अपेक्षाकृत उपयुक्त माना जाता है। हालांकि घर की बनावट और उपलब्ध जगह के अनुसार फर्नीचर की व्यवस्था अलग हो सकती है।

    रसोई को लेकर भी वास्तु में कई मान्यताएं हैं। सामान्य तौर पर दक्षिण पूर्व दिशा को अग्नि तत्व से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस दिशा को रसोई के लिए उपयुक्त माना जाता है। रसोई में गैस चूल्हा और पानी के स्थान को व्यवस्थित रखने की सलाह दी जाती है। सिंक और चूल्हे के बीच पर्याप्त दूरी रखना व्यावहारिक रूप से भी सुविधाजनक हो सकता है। रसोई को साफ रखना घर के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए सबसे जरूरी है।

    शयनकक्ष में भी अनावश्यक सामान जमा करने से बचना चाहिए। बिस्तर के नीचे कबाड़ या लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाली वस्तुएं रखने के बजाय जगह को खाली रखना बेहतर होता है। कमरे में हल्की और आरामदायक रोशनी तथा पर्याप्त हवा आने की व्यवस्था नींद और आराम के लिए उपयोगी हो सकती है। दर्पण को बिस्तर के ठीक सामने लगाने से बचने की सलाह कई वास्तु परंपराओं में दी जाती है।

    घर के पूजा स्थल को साफ और शांत स्थान पर रखना चाहिए। पूजा के स्थान पर नियमित सफाई करें और वहां अनावश्यक सामान जमा न होने दें। पौधे लगाने की बात करें तो घर में हरियाली वातावरण को सुंदर और ताजा बनाने में मदद करती है। सूखे और मुरझाए पौधों को घर में लंबे समय तक रखना उचित नहीं माना जाता क्योंकि इससे घर की सुंदरता भी प्रभावित होती है।
    घर के पूजा स्थल को साफ और शांत स्थान पर रखना चाहिए। पूजा के स्थान पर नियमित सफाई करें और वहां अनावश्यक सामान जमा न होने दें। पौधे लगाने की बात करें तो घर में हरियाली वातावरण को सुंदर और ताजा बनाने में मदद करती है। सूखे और मुरझाए पौधों को घर में लंबे समय तक रखना उचित नहीं माना जाता क्योंकि इससे घर की सुंदरता भी प्रभावित होती है।

    सबसे जरूरी बात यह है कि वास्तु से जुड़े उपायों को आस्था और परंपरा के रूप में देखा जाना चाहिए। घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए साफ सफाई पर्याप्त रोशनी अच्छा वेंटिलेशन और व्यवस्थित जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। बिना सोचे समझे किसी बड़े निर्माण परिवर्तन या तोड़फोड़ के बजाय विशेषज्ञ की सलाह और घर की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखना बेहतर है। सकारात्मक माहौल के लिए घर को साफ व्यवस्थित और शांत रखना सबसे आसान और उपयोगी उपायों में से एक है।