Author: bharati

  • U19 एशिया कप 2025: फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर के आसार, सेमीफाइनल जीत तय करेगी हाई-वोल्टेज मुकाबला

    U19 एशिया कप 2025: फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर के आसार, सेमीफाइनल जीत तय करेगी हाई-वोल्टेज मुकाबला

    U19 Asia Cup 2025
    नई दिल्ली
    /अंडर-19 एशिया कप 2025 अब अपने सबसे रोमांचक चरण में पहुंच गया है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या एक बार फिर भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन को देखें तो यह संभावना काफी मजबूत नजर आ रही है। भारतीय अंडर-19 टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है और ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आई है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी-दोनों ही विभागों में टीम ने विरोधियों पर दबदबा बनाया है। खास बात यह है कि सीनियर टीम ने इसी साल UAE में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था और अब 81 दिन बाद जूनियर टीम के पास भी वही इतिहास दोहराने का मौका है।

    सेमीफाइनल की पूरी तस्वीर

    U19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम तय हो चुका है। 19 दिसंबर को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। अगर सेमीफाइनल में भारत श्रीलंका को हराने में सफल रहता है और पाकिस्तान बांग्लादेश को मात देता है, तो 21 दिसंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच पुरानी क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता का एक और रोमांचक अध्याय होगा।

    ग्रुप स्टेज में भारत का दमदार प्रदर्शन
    ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टीमें पहले ही आमने-सामने आ चुकी हैं। 14 दिसंबर को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रन से करारी शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 46.1 ओवर में 240 रन बनाए। एरन जॉर्ज ने शानदार 85 रन की पारी खेली, जबकि कनिष्क चौहान ने 46 रन का अहम योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 150 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने 3-3 विकेट चटकाए। किशन सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि युवा गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी अहम सफलता दिलाई।

    फाइनल में क्या दांव पर होगा?

    अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते हैं, तो फाइनल मुकाबला एशिया कप ट्रॉफी के साथ-साथ प्रतिष्ठा की लड़ाई भी बन जाएगा। भारत जहां अपने दबदबे को कायम रखना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान ग्रुप स्टेज की हार का बदला लेने उतरेगा।क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला किसी त्योहार से कम नहीं होगा। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फाइनल में कांटे की टक्कर तय मानी जा रही है। अब सबकी निगाहें 19 दिसंबर के सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि 21 दिसंबर को दुबई में क्रिकेट का सबसे बड़ा जूनियर मुकाबला देखने को मिलेगा या नहीं।

  • क्या आप भी रख पाते हैं अपनी स्किन का अच्छे से ध्यान अपनाएं ये 5 ब्यूटी टिप्सत्वचा पर आएगा निखार

    क्या आप भी रख पाते हैं अपनी स्किन का अच्छे से ध्यान अपनाएं ये 5 ब्यूटी टिप्सत्वचा पर आएगा निखार


    नई दिल्ली । आजकल हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा सुंदरग्लोइंग और हेल्दी हो। लेकिन बढ़ते प्रदूषणतनाव और गलत दिनचर्या के कारण त्वचा पर प्रभाव पड़ने लगता है। इसलिएसही स्किनकेयर रूटीन अपनाना जरूरी है। बाजार में कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैंलेकिन घरेलू और प्राकृतिक उपायों से भी अपनी त्वचा को निखारा जा सकता है।अगर आप भी अपनी त्वचा को सही तरीके से ध्यान नहीं दे पा रहे हैंतो इन 5 आसान स्किन केयर टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं।

    क्लींसिंग

    क्लींजर का इस्तेमाल करने से त्वचा की गंदगी और प्रदूषण से मुक्त होती है। यह पिंपल्स और डलनेस जैसी समस्याओं से बचाता है। लेकिनकुछ लोग अपनी त्वचा को अच्छे से क्लींस नहीं करते। डबल क्लीनिंग से आपकी त्वचा के अंदर से गंदगी और तेल निकल जाता हैजिससे आपकी स्किन साफ और ताजगी से भरी रहती है।

    कैसे करें

    अच्छे क्लींजर का उपयोग करें। हल्के हाथों से चेहरे को अच्छे से साफ करें।गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। टोनिंग क्लींजर के बाद त्वचा को टोन करना जरूरी है। टोनर आपकी त्वचा के पोर्स को सिकोड़ता है और त्वचा को फ्रेश बनाता है। टोनर त्वचा में नमी बनाए रखता है और त्वचा को साफ करता है।

    टोनर

    अच्छे क्वालिटी के टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे सूखने दें ताकि यह पूरी तरह से त्वचा में समा जाए। सिरम का उपयोग स्किन केयर रूटीन में एक अहम कदम है। यह त्वचा के अंदर तक जाकर उसे रिपेयर करता है। सिरम में एंटी-एजिंग और हाइड्रेटिंग गुण होते हैंजो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। टोनिंग के बाद सिरम का उपयोग करें। सिरम को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और मसाज करें। ध्यान रखें कि सिरम आपकी त्वचा के प्रकार के हिसाब से हो।

    मॉइस्चराइजर

    मॉइस्चराइजर हर स्किनकेयर रूटीन का एक अनिवार्य हिस्सा है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। चेहरे पर सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से त्वचा की नमी बनी रहती हैजिससे वह डिहाइड्रेटेड नहीं होती। अपनी त्वचा की जरूरत के हिसाब से एक अच्छा मॉइस्चराइजर चुनें। मॉइस्चराइजर को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।

    सनस्क्रीन

    सनस्क्रीन का इस्तेमाल स्किनकेयर रूटीन का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण कदम है। यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता हैजो त्वचा की उम्र बढ़ाने के साथ-साथ जलन और दाग धब्बों का कारण बन सकते हैं। स्किनकेयर रूटीन के आखिरी स्टेप के रूप में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। रोज़ाना सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिएचाहे आप बाहर जाएं या न जाएं।

    इन 5 स्किनकेयर टिप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। इन टिप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और ध्यान रखें कि आपकी त्वचा को समय पर और सही तरीके से देखभाल मिले। प्राकृतिक और साधारण तरीके से स्किन की देखभाल करने से न सिर्फ आपकी त्वचा हेल्दी रहेगीबल्कि वह ज्यादा चमकदार भी दिखेगी।

  • रिटायरमेंट से पहले ‘छक्के’ मारने की प्रवृत्ति चिंताजनक: CJI सूर्यकांत की न्यायपालिका को सख्त चेतावनी

    रिटायरमेंट से पहले ‘छक्के’ मारने की प्रवृत्ति चिंताजनक: CJI सूर्यकांत की न्यायपालिका को सख्त चेतावनी


    नई दिल्ली
    ।न्यायपालिका की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख दिखाया है। बुधवार, 17 दिसंबर 2025, को एक अहम सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश CJI सूर्यकांत ने रिटायरमेंट से ठीक पहले कुछ न्यायिक अधिकारियों द्वारा पारित किए जा रहे विवादित आदेशों को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने इस प्रवृत्ति की तुलना क्रिकेट के आखिरी ओवर में लगाए जाने वाले छक्कों से करते हुए इसे न्याय व्यवस्था के लिए खतरनाक करार दिया।

    यह एक चिंताजनक प्रवृत्ति है – CJ
    I
    सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के एक जिला जज की याचिका पर सुनवाई के दौरान आई, जिन्हें रिटायरमेंट से महज 10 दिन पहले दो विवादित आदेश पारित करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ कर रही थी।

    CJI ने टिप्पणी करते हुए कहा

    कुछ न्यायिक अधिकारी सेवानिवृत्ति से पहले ऐसे आदेश पारित करने लगते हैं मानो वे क्रिकेट मैच के आखिरी ओवर में छक्के मार रहे हों। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है।

    गलत आदेश बनाम बेईमानी – फर्क जरूरी

    हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि हर गलत न्यायिक आदेश कदाचार नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में किसी जज को केवल इसलिए निलंबित नहीं किया जा सकता क्योंकि उसका आदेश गलत पाया गया हो, क्योंकि ऐसे आदेशों को अपील या उच्च अदालत के जरिए सुधारा जा सकता है।

    लेकिन CJI ने एक अहम सवाल उठाया-

    अगर कोई आदेश स्पष्ट रूप से बेईमानी, पक्षपात या बाहरी हितों से प्रेरित हो, तो क्या उसे सिर्फ एक  गलती माना जा सकता है? यही सवाल इस पूरे मामले का केंद्र रहा।

    जज का पक्ष: बेदाग रिकॉर्ड का दावा

    मध्य प्रदेश के संबंधित जिला जज 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन 19 नवंबर को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। बाद में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के चलते राज्य में जजों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई, जिससे उनका कार्यकाल एक साल और बढ़ गया। जज की ओर से सीनियर एडवोकेट विपिन सांघी ने दलील दी कि उनका पूरा सेवा रिकॉर्ड बेदाग रहा है और उन्हें हमेशा सकारात्मक वार्षिक मूल्यांकन मिले हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ न्यायिक आदेशों के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करना न्यायिक स्वतंत्रता के खिलाफ है।

    सुप्रीम कोर्ट का संतुलित रुख

    सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील से आंशिक सहमति जताई कि न्यायिक त्रुटि और कदाचार के बीच स्पष्ट अंतर होना चाहिए। हालांकि, कोर्ट ने सीधे तौर पर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और जज को पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी।अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि निलंबन से जुड़ी जानकारियां RTI के जरिए मांगना उचित तरीका नहीं है, खासकर जब मामला वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी से जुड़ा हो। ऐसे मामलों में संस्थागत प्रक्रियाओं और अभ्यावेदन का सहारा लिया जाना चाहिए।

    न्यायपालिका की साख पर बड़ा संदेश

    CJI सूर्यकांत की यह टिप्पणी केवल एक मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे न्यायिक तंत्र के लिए एक स्पष्ट संदेश है। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि न्यायिक स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन उसके साथ ईमानदारी और जवाबदेही भी उतनी ही अहम है।यह फैसला और टिप्पणी न्यायपालिका के भीतर आत्ममंथन की जरूरत को रेखांकित करती है। रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके न्यायिक अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपने पद की गरिमा और निष्पक्षता को आखिरी दिन तक बनाए रखें, क्योंकि न्यायपालिका की साख किसी एक आदेश से भी प्रभावित हो सकती है।

  • एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ हैदराबाद में घटी बदतमीजी, भीड़ ने की धक्का-मुक्की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ हैदराबाद में घटी बदतमीजी, भीड़ ने की धक्का-मुक्की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


    नई दिल्ली । बॉलीवुड और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ एक डरावनी घटना घटीजब वो हैदराबाद में अपनी फिल्म द राजा साब के सॉन्ग सहना सहना के लॉन्च इवेंट के बाद बाहर जा रही थीं। इवेंट के दौरान सब कुछ ठीक रहालेकिन जैसे ही इवेंट खत्म हुआ और निधि गाड़ी की ओर बढ़ींएक भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निधि अपनी गाड़ी में बैठने की कोशिश कर रही हैंतभी अचानक लोगों की भीड़ उन्हें घेर लेती है। यह भीड़ निधि की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें खींचने के लिए उतावली हो जाती है। लोगों की धक्का-मुक्की और खींचतान से निधि असहज हो जाती हैं। उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी परेशान और घबराई हुई हैं।सुरक्षा गार्ड्स किसी तरह भीड़ से निधि को बचाते हैं और उन्हें गाड़ी में सुरक्षित बैठाते हैं। गाड़ी में बैठने के बादनिधि स्पष्ट रूप से शॉक्ड और परेशान दिखाई देती हैं।
    उन्होंने सबसे पहले राहत की सांस लीफिर गुस्से में आकर भीड़ पर चिल्लाते हुए अपनी असहमति व्यक्त की। घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने इस घटना की कड़ी निंदा की। एक यूजर ने लिखायह घटना बहुत डिस्टर्बिंग है जबकि दूसरे ने इवेंट के मैनेजमेंट को लापरवाह बताते हुए कहाक्या इस तरह के इवेंट्स की योजना बनानी चाहिए घटिया मैनेजमेंट। कुछ यूजर्स ने फैंस के व्यवहार पर भी सवाल उठाएऔर कहा कि फैंस को अपनी लिमिट में रहना चाहिए। वहीं कुछ ने इसे एक मीडिया और भीड़ की लापरवाही बताया और कहा कि ये लोग फैंस की आड़ में गिद्ध की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
    इस हादसे पर फिलहाल निधि अग्रवाल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैलेकिन सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई सेलेब्स और फैंस आ गए हैं। फिल्म द राजा साब की बात करें तोयह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसमें निधि अग्रवाल के साथ अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त और मालविका मोहनन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। निधि अग्रवाल इससे पहले मुन्ना माइकलईस्मार्ट शंकरऔर ईश्वरन जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बना चुकी हैं।

  • वैभव लक्ष्मी व्रत: समृद्धि और सुख-शांति का पावन उपाय, जानें सही विधि और जरूरी नियम

    वैभव लक्ष्मी व्रत: समृद्धि और सुख-शांति का पावन उपाय, जानें सही विधि और जरूरी नियम


    नई दिल्ली
    ।हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। वैभव लक्ष्मी व्रत माता लक्ष्मी के उसी स्वरूप की उपासना का विशेष माध्यम है, जो जीवन में आर्थिक स्थिरता, मानसिक शांति और पारिवारिक खुशहाली प्रदान करता है। यह व्रत मुख्य रूप से शुक्रवार के दिन रखा जाता है और इसे विशेष रूप से व्यापार, नौकरी, पारिवारिक कलह और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत की शुरुआत किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार से की जा सकती है। व्रत करने वाले व्यक्ति को शुरुआत में 11 या 21 शुक्रवारों तक व्रत रखने का संकल्प लेना चाहिए। हालांकि, मलमास या खरमास में इस व्रत की शुरुआत या उद्यापन नहीं करना चाहिए।

    वैभव लक्ष्मी व्रत की सही पूजा विधि

    व्रत के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ, साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें। पूजा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए।लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और उस पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। साथ ही श्रीयंत्र, कलश और चांदी का सिक्का रखें। माता लक्ष्मी को सिंदूर, रोली, मौली, लाल फूल, फल और खीर का भोग अर्पित करें। इसके बाद विधिपूर्वक वैभव लक्ष्मी व्रत कथा का पाठ करें। कथा के बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है।पूजा के अंत में माता लक्ष्मी की आरती करें और परिवार के सभी सदस्यों की सुख-समृद्धि की कामना करें।

    व्रत के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

    वैभव लक्ष्मी व्रत के दिन सात्विकता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तामसिक भोजन से पूरी तरह परहेज़ करें। प्याज, लहसुन, मांसाहार और खट्टी चीज़ों का सेवन न करें। फल, दूध, मखाने और हल्का सात्विक भोजन ग्रहण करना शुभ माना जाता है।पूजा के दौरान मन, वचन और कर्म की शुद्धता आवश्यक है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए श्रद्धा बनाए रखें। व्रत के दिन जरूरतमंदों को दान देना और सेवा करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है, जिससे व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है।

    वैभव लक्ष्मी व्रत के लाभ

    वैभव लक्ष्मी व्रत को श्रद्धा और नियमों के साथ करने से व्यक्ति को आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मानसिक तनाव कम होता है और आत्मिक शुद्धता प्राप्त होती है।इसके साथ ही व्यवसाय और नौकरी में उन्नति के नए अवसर बनते हैं। पारिवारिक कलह दूर होती है और पितरों की कृपा भी प्राप्त होती है। कुल मिलाकर, वैभव लक्ष्मी व्रत जीवन में समृद्धि, खुशहाली और स्थिरता लाने वाला एक अत्यंत प्रभावशाली धार्मिक अनुष्ठान है।

  • THE 50: सलमान खान ला रहे हैं बिग बॉस से भी ज्यादा खतरनाक रियलिटी शो, नियम होंगे बिल्कुल अलग

    THE 50: सलमान खान ला रहे हैं बिग बॉस से भी ज्यादा खतरनाक रियलिटी शो, नियम होंगे बिल्कुल अलग

     मुंबई। बिग बॉसके ग्रैंड फिनाले के बाद अब टीवी दर्शकों के लिए एक और बड़ा सरप्राइज तैयार है। सलमान खान एक नए और अनोखे रियलिटी शो THE 50के साथ वापसी करने जा रहे हैं, जो जल्द ही जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम और टेलीकास्ट किया जाएगा। नाम भले ही बिग बॉस जैसा लगे, लेकिन इसका गेमप्ले, नियम और रणनीति पूरी तरह अलग और कहीं ज्यादा तेज होने वाली है।
    एक नहीं, पूरे 50 कंटेस्टेंट्स की एंट्री
    जहां बिग बॉस में आमतौर पर 12 से 18 कंटेस्टेंट्स होते हैं, वहीं THE 50में एक साथ 50 प्रतियोगी एक विशाल और भव्य महल में कदम रखेंगे। इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगियों की मौजूदगी इस शो को भारत के सबसे बड़े रियलिटी शोज़ में शामिल कर सकती है।

    एलिमिनेशन का बदला हुआ नियम

    THE 50की सबसे खास बात है इसका तेज एलिमिनेशन सिस्टम। बिग बॉस में जहां नॉमिनेशन के बाद दर्शक वोटिंग से फैसला करते हैं, वहीं इस शो में कंटेस्टेंट्स खुद एक-दूसरे की किस्मत तय करेंगे।जो खिलाड़ी टास्क हारेंगे, उन्हें सीधे एलिमिनेशन जोन में भेज दिया जाएगा, जबकि जीतने वाले खिलाड़ी यह तय करेंगे कि कौन बाहर जाएगा। कई बार एक ही एपिसोड में 10 से 12 कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो सकते हैं।

    बिग बॉस से कहीं ज्यादा तेज गेम
    THE 50का गेमप्ले बिग बॉस की तुलना में काफी फास्ट और अप्रेडिक्टेबल होगा। यहां हफ्तों तक चलने वाले ड्रामे की जगह तुरंत फैसले, स्ट्रैटेजी और माइंड गेम देखने को मिलेगा। यही वजह है कि इसे बिग बॉस काहाई-स्पीड वर्जन भी कहा जा रहा है।

    दर्शकों को भी मिलेगा कैश जीतने का मौका

    इस शो में सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए भी बड़ा ट्विस्ट रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक THE 50में ऑडियंस को सीधे कैश जीतने का मौका मिलेगा। यह फीचर इसे बाकी रियलिटी शोज़ से बिल्कुल अलग बनाता है।

    इंटरनेशनल फॉर्मेट से प्रेरित

    THE 50का कॉन्सेप्ट फ्रांस और अमेरिका में पहले से मौजूद इसी नाम के रियलिटी शोज़ से प्रेरित है। हालांकि भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें कई नए ट्विस्ट, इमोशन और ड्रामा जोड़े गए हैं।

    कौन-कौन बन सकता है शो का हिस्सा?

    शो के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, टीवी सेलेब्रिटीज और बिग बॉस के कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया गया है। सोशल मीडिया पर जिन नामों की चर्चा जोरों पर है, उनमें शामिल हैं:
    बसीर अली, अविनाश मिश्रा, ईशा मालवीय,रोहन मेहरा,शिव ठाकरे हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है।

    सलमान खान की मौजूदगी बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

    सलमान खान का नाम ही किसी भी रियलिटी शो को सुपरहिट बनाने के लिए काफी है। उनकी होस्टिंग स्टाइल, कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत और गेम में दखल THE 50को और भी दिलचस्प बनाएगा।

    रियलिटी टीवी में आएगा नया तूफान


    THE 50भारतीय रियलिटी टीवी में एक नई शुरुआत माना जा रहा है। तेज रफ्तार गेम, बड़े पैमाने पर एलिमिनेशन और दर्शकों की सीधी भागीदारी इसे बिग बॉस से बिल्कुल अलग अनुभव बनाने वाली है।

  • नाथन लियोन ने तोड़ा ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में अब तक चटकाए हैं 564 विकेट

    नाथन लियोन ने तोड़ा ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में अब तक चटकाए हैं 564 विकेट


    नई दिल्ली ।ऑस्ट्रेलिया के महान ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में 564 विकेट चटकाकर ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सफलता के साथ लियोन अब ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे आगे केवल शेन वॉर्न हैं जिनके नाम 708 विकेट हैं।

    नाथन लियोन का ऐतिहासिक मील का पत्थर

    नाथन लियोन ने एडिलेड टेस्ट मैच में बेन डकेट को क्लीन बोल्ड करते हुए अपना 564वां विकेट लिया। इससे पहले ग्लेन मैक्ग्रा के पास यह रिकॉर्ड था जिन्होंने 563 विकेट हासिल किए थे। लियोन ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में पहले ओली पोप को आउट किया और फिर डकेट को बोल्ड करके इतिहास रच दिया। यह महत्वपूर्ण पल उस समय और भी खास हो गया जब ग्लेन मैक्ग्रा खुद स्टेडियम में मौजूद थे और कमेंट्री कर रहे थे। उनके रिऐक्शन ने दर्शकों को भी खुश कर दिया।

    ग्लेन मैक्ग्रा का मजाकिया रिऐक्शन

    जब नाथन लियोन ने रिकॉर्ड तोड़ा तो ग्लेन मैक्ग्रा ने मजाकिया अंदाज में अपनी कुर्सी उठाकर अपने साथी कमेंटेटर के पास मारने की कोशिश की। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इस मजाकिया पल का आनंद लिया। मैक्ग्रा का यह रिऐक्शन दर्शाता है कि उनके बीच कितना सम्मान और दोस्ती है।

    नाथन लियोन का सफर और आगे का रास्ता

    नाथन लियोन अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे आगे मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट शेन वॉर्न 708 विकेट जेम्स एंडरसन 704 विकेट अनिल कुंबले 619 विकेट और स्टुअर्ट ब्रॉड 604 विकेट हैं। हालांकि लियोन को इन महान गेंदबाजों के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अब भी काफी विकेट और कुछ सालों तक खेलना पड़ेगा। लेकिन यदि वह फिट रहते हैं और आने वाली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह कुंबले और ब्रॉड के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ सकते हैं।

    नाथन लियोन का यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है। उन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नई उपलब्धि हासिल की है और अब वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपनी जगह मजबूत कर रहे हैं। अगर उनका प्रदर्शन इस तरह जारी रहता है तो लियोन भविष्य में और बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

  • टीवी की संस्कारी बहू से बिग बॉस स्टार तक: अंकिता लोखंडे का सफर, जिसने उन्हें घर-घर मशहूर बनाया

    टीवी की संस्कारी बहू से बिग बॉस स्टार तक: अंकिता लोखंडे का सफर, जिसने उन्हें घर-घर मशहूर बनाया


    नई दिल्ली।
    मुंबई/टीवी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत कर घर-घर में खास पहचान बनाई। इन्हीं में से एक नाम है अंकिता लोखंडे। अपनी सादगी दमदार अभिनय और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर अंकिता ने टीवी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 19 दिसंबर को अंकिता लोखंडे ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं उनके करियर के उस सफर पर जिसने उन्हें टीवी की बहू से लेकर बिग बॉस की चर्चित स्टार बना दिया।

    टीवी से मिली असली पहचान

    अंकिता लोखंडे ने साल 2009 में टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्होंने अर्चना नाम की संस्कारी बहू का किरदार निभाया जो जल्द ही हर घर की चहेती बन गई। इस सीरियल में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह जोड़ी टीवी की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में शामिल हो गई।पवित्र रिश्ता साल 2009 से 2014 तक चला और इस दौरान अंकिता लोखंडे टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। इस शो ने न सिर्फ उन्हें लोकप्रियता दिलाई बल्कि उन्हें एक मजबूत अभिनेत्री के रूप में भी स्थापित किया।

    फिल्मों में रखा कदम

    टीवी पर जबरदस्त सफलता के बाद अंकिता लोखंडे ने फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। भले ही इस फिल्म में उनका किरदार छोटा था लेकिन उनकी एक्टिंग को सराहा गया।इसके बाद अंकिता बागी 3 और स्वतंत्र वीर सावरकर जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों के जरिए उन्हें बॉलीवुड में पहचान तो मिली लेकिन वह सफलता हासिल नहीं कर सकीं जो उन्हें टीवी से मिली थी। इसके बावजूद अंकिता ने यह साबित किया कि वह अलग-अलग माध्यमों में खुद को आजमाने का साहस रखती हैं।

    बिग बॉस ने बदली इमेज

    अंकिता लोखंडे के करियर में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एंट्री ली। खास बात यह रही कि अंकिता इस शो में अकेली नहीं बल्कि अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आईं। शो के दौरान दोनों के रिश्ते उनकी नोकझोंक और इमोशनल मोमेंट्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं।बिग बॉस 17 के जरिए दर्शकों ने अंकिता को सिर्फ एक टीवी की संस्कारी बहू के रूप में नहीं बल्कि एक रियल इंसान के रूप में जाना। उनकी पर्सनल लाइफ सोच और भावनाओं से ऑडियंस जुड़ पाई। भले ही अंकिता और विक्की शो की ट्रॉफी नहीं जीत पाए लेकिन उन्होंने पूरे सीजन में जबरदस्त चर्चा बटोरी।

    एक नई पहचान

    टीवी सीरियल्स से स्टारडम फिल्मों में प्रयोग और फिर बिग बॉस के जरिए मिली नई छवि-अंकिता लोखंडे का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने हर प्लेटफॉर्म पर खुद को साबित करने की कोशिश की। आज अंकिता न सिर्फ एक सफल टीवी अभिनेत्री हैं बल्कि एक ऐसी शख्सियत भी हैं जिन्हें लोग उनके असली रूप में जानना पसंद करते हैं।41 साल की उम्र में भी अंकिता लोखंडे इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं। उनका यह सफर कई कलाकारों के लिए प्रेरणा है कि मेहनत धैर्य और आत्मविश्वास के साथ हर मंच पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

  • फिल्मों में हीरो हीरोइन के इंटीमेट और किस सीन कैसे शूट होते हैं जानें फिल्म इंडस्ट्री के ये राज़

    फिल्मों में हीरो हीरोइन के इंटीमेट और किस सीन कैसे शूट होते हैं जानें फिल्म इंडस्ट्री के ये राज़

    नई दिल्ली । फिल्मों में कई बार इंटीमेट या किसिंग सीन देखे जाते हैं जिन्हें शूट करना एक चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील प्रक्रिया होती है। ऐसे सीन को फिल्माने में कई विशेष तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है ताकि एक्टर्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शकों के लिए वह दृश्य यथासंभव सजीव और प्रभावी बने।

     मिरर का इस्तेमाल

    जब एक्टर या एक्ट्रेस किसी इंटीमेट सीन जैसे किसिंग सीन को लेकर कम्फर्टेबल नहीं होते हैं तो एक शीशा मिरर का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों एक्टर्स के बीच शीशा रखा जाता है और वे मिरर को किस करते हैं। इसके बाद एडिटिंग में उस शीशे को हटा दिया जाता है और दर्शकों को ऐसा लगता है कि दोनों रियल में एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। यह एक लोकप्रिय और सुरक्षित तरीका है जिससे दोनों एक्टर्स के बीच कोई असुविधा नहीं होती।

     सिलिकॉन पैड का उपयोग

    अगर एक्ट्रेस को किसी सीन में टॉपलेस होने की जरूरत होती है तो सिलिकॉन पैड का इस्तेमाल किया जाता है। ये पैड्स एक्ट्रेस के शरीर को ढकने के लिए होते हैं ताकि वे आरामदायक महसूस करें और फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से पेशेवर तरीके से की जा सके। यह एक प्रकार का शारीरिक सुरक्षा उपाय होता है।

    क्रोमा शॉट्स का इस्तेमाल

    क्रोमा शॉट्स का भी अक्सर इस्तेमाल किया जाता है खासकर बोल्ड सीन के लिए। इस तकनीक में शूटिंग के दौरान एक्टर और एक्ट्रेस को ब्लू या ग्रीन स्क्रीन के सामने रखा जाता है। बाद में एडिटिंग के दौरान इन रंगों को हटा दिया जाता है और वास्तविक सीन को फिल्म में दिखाया जाता है। इससे कलाकारों को अतिरिक्त आराम मिलता है और सीन को रियलिस्टिक तरीके से शूट किया जा सकता है।

    इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर की भूमिका

    आजकल फिल्मों में इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है। ये प्रोफेशनल्स सेट पर एक्टर्स के साथ काम करते हैं ताकि वे इंटीमेट सीन को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से शूट कर सकें। इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर एक्टर्स को यह समझाते हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं ताकि हर कोई सुरक्षित महसूस करे और शूटिंग का माहौल पॉजिटिव रहे। ये कोऑर्डिनेटर्स डायरेक्टर और कैमरापर्सन के साथ मिलकर सीन को शूट करने के दौरान पूरी प्रक्रिया का ध्यान रखते हैं।

    बॉडी डबल का उपयोग

    कभी-कभी इंटीमेट सीन के दौरान बॉडी डबल का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहले एक्टर का क्लोज़-अप शॉट लिया जाता है और फिर उनका साइड या बैक सीन एक बॉडी डबल से शूट किया जाता है। यह एक सुरक्षा उपाय है खासकर उन सीन के लिए जहां पूरी नग्नता या कठिन इंटीमेटिटी की आवश्यकता होती है। इंटीमेट सीन को शूट करने के पीछे काफी मेहनत और सोच-समझ होती है। फिल्म इंडस्ट्री में अब ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि एक्टर्स के लिए ऐसा माहौल हो जिसमें वे अपनी सीमाओं के भीतर रहकर सहजता से सीन कर सकें। मिरर का उपयोग सिलिकॉन पैड क्रोमा शॉट्स इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर की मौजूदगी और बॉडी डबल का इस्तेमाल जैसे उपायों से फिल्म इंडस्ट्री इस प्रक्रिया को सुरक्षित और प्रोफेशनल बना रही है।

  • धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज डेट पोस्टपोन अब जनवरी में होगी रिलीज

    धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज डेट पोस्टपोन अब जनवरी में होगी रिलीज


    नई दिल्ली । धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ अब 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जबकि पहले इसे 25 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जाना था। मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करने की जानकारी दी।

    रिलीज पोस्टपोन करने का कारण

    इस बदलाव का मुख्य कारण यह है कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त की है और इसके चलते सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। मेकर्स नहीं चाहते थे कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के साथ क्लैश हो जिससे दोनों फिल्मों को नुकसान हो सकता था। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया और फिल्म की रिलीज डेट को जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया।

    मेकर्स का पोस्ट और ट्रिब्यूट

    मेकर्स ने एक विशेष पोस्ट में धर्मेंद्र के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा “आज भी जी करता है पिंड अपने नू जानवा। धरम जी मिट्टी के सच्चे बेटे थे और उनके शब्दों में उस मिट्टी का सार है। उनकी यह कविता एक तड़प है; एक लेजेंड से दूसरे लेजेंड को एक ट्रिब्यूट। हमें यह टाइमलेस वर्स गिफ्ट करने के लिए धन्यवाद। यह पोस्ट न केवल धर्मेंद्र के योगदान को सम्मानित करता है बल्कि दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील भी करता है।

    अब कब होगी फिल्म रिलीज

    ‘इक्कीस’ अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होने के नाते फैंस के लिए खास महत्व रखती है और अब वे इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का पोस्टपोन होना दर्शकों के लिए एक दिलचस्प अपडेट है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से बचने के लिए यह फैसला लिया गया लेकिन अब दर्शक जनवरी में इस फिल्म का इंतजार और अधिक उत्साह के साथ करेंगे।