Author: bharati

  • डेटा चोरी होने का डर… चीन से मिले गिफ्ट और सभी सामान नष्ट कर डस्टबिन में फेंक गए ट्रंप

    डेटा चोरी होने का डर… चीन से मिले गिफ्ट और सभी सामान नष्ट कर डस्टबिन में फेंक गए ट्रंप


    बीजिंग।
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की तीन दिवसीय चीन यात्रा (China Trip) भले ही खत्म हो गई है, लेकिन उनकी वापसी से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जासूसी और डेटा चोरी के डर से ट्रंप के डेलिगेशन ने ‘एयर फोर्स वन’ विमान में सवार होने से पहले, चीनी अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी गिफ्ट्स और सामानों को नष्ट कर दिया या फिर वहीं छोड़ दिया।


    डस्टबिन में फेंके गए फोन और गिफ्ट्स

    ऑन-द-ग्राउंड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी डेलिगेशन ने वापसी से पहले उन सभी चीजों को इकट्ठा किया जो उन्हें उनके चीनी मेजबानों ने दी थीं। इनमें वाइट हाउस के कर्मचारियों को जारी किए गए बर्नर फोन, डेलिगेशन पिन, क्रेडेंशियल्स (पहचान पत्र) और अन्य चीजें शामिल थीं। एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले इन सभी चीजों को वहीं डस्टबिन में फेंक दिया गया या नष्ट कर दिया गया।


    ‘विमान में चीन का कुछ भी अलाउड नहीं’

    अमेरिकी प्रेस पूल के साथ यात्रा कर रहीं ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की संवाददाता एमिली गुडिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “विमान में चीन से जुड़ा कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं है। हम जल्द ही अमेरिका के लिए उड़ान भर रहे हैं।” वाशिंगटन लौट रहे ट्रंप प्रशासन या खुद वाइट हाउस की तरफ से सामानों को नष्ट किए जाने की इन रिपोर्ट्स पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


    सुरक्षा और जासूसी रोकने का है कड़ा प्रोटोकॉल

    माना जा रहा है कि यह कदम अमेरिका की ‘हाई-लेवल काउंटर-इंटेलिजेंस’ और सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, जब भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल किसी विरोधी देश का दौरा करते हैं, तो संभावित जासूसी या डेटा चोरी के खतरे से बचने के लिए अधिकारी मानक प्रोटोकॉल के तहत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और संवेदनशील सामग्रियों को नष्ट कर देते हैं।


    9 साल बाद चीन पहुंचे थे ट्रंप, जिनपिंग से हुई मुलाकात

    यह करीब 9 साल में डोनाल्ड ट्रंप का पहला चीन दौरा था। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से सातवीं बार आमने-सामने मुलाकात की। यह सख्त सुरक्षा कदम ‘झोंगनानहाई लीडरशिप कंपाउंड’ में ट्रंप और जिनपिंग की आखिरी दौर की बैठकों के बाद उठाया गया। बता दें कि दोनों नेताओं ने अपनी बातचीत के बाद इस ऐतिहासिक परिसर में एक छोटी सी सैर भी की थी, जो अपने सदियों पुराने पेड़ों, चीनी गुलाबों और पारंपरिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है।


    किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा?

    भले ही सार्वजनिक रूप से यह दौरा काफी सौहार्दपूर्ण दिखा हो, लेकिन अमेरिका और चीन के बीच अब भी कई बड़े मुद्दों पर गहरी असहमति और तनाव बरकरार है। ट्रंप के इस दौरे पर मुख्य रूप से इन 4 अहम मुद्दों पर चर्चा हुई:
    – व्यापार असंतुलन
    – तकनीकी प्रतिस्पर्धा
    – ताइवान का मुद्दा
    – ईरान में चल रहा युद्ध

    इस दौरे की कूटनीतिक भव्यता के बावजूद, वापसी के समय अपनाए गए इस सख्त सिक्योरिटी प्रोटोकॉल से साफ जाहिर होता है कि अमेरिका और चीन के रिश्तों में अभी भी अविश्वास और गहरे स्तर की सावधानी कायम है।

  • Akshay Kumar की भारी फीस ने चौंकाया, अजय देवगन से ज्यादा मिलने की खबर

    Akshay Kumar की भारी फीस ने चौंकाया, अजय देवगन से ज्यादा मिलने की खबर


    नई दिल्ली। कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर गोलमाल फ्रेंचाइजी अब अपने पांचवें पार्ट के साथ लौट रही है। इस बार फिल्म में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि अजय देवगन और पुरानी स्टारकास्ट के साथ अब अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन अब सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार की फीस को लेकर हो रही है।

    अक्षय कुमार को मिली इतनी फीस
    रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार ने गोलमाल 5 के लिए लगभग 18 से 22 दिनों की शूटिंग की है। इसके बदले उन्हें करीब 35 से 40 करोड़ रुपये फीस दी गई है। कहा जा रहा है कि यह रकम फिल्म के लीड स्टार Ajay Devgn की फीस से भी ज्यादा है। हालांकि खबरों के मुताबिक अजय देवगन फिल्म से प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर जुड़े हुए हैं, इसलिए उनकी कमाई बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी।

     फिल्म में दिखेगा अक्षय का नया अवतार
    Akshay Kumar इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग लुक में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह गंजे अवतार में नजर आएंगे और उनका किरदार काफी दमदार और सीरियस होगा। इससे पहले फिल्म हाउसफुल 4 में भी उनका गंजा लुक देखने को मिला था, लेकिन वह कॉमिक अंदाज में था।

     20 साल पुरानी है गोलमाल फ्रेंचाइजी
    गोलमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। निर्देशक Rohit Shetty ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह फ्रेंचाइजी उनके करियर का सबसे अहम हिस्सा रही है।

    अक्षय बोले- अजय ही फिल्म के असली हीरो
    अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि फिल्म के मुख्य हीरो अजय देवगन ही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह की असुरक्षा नहीं है और उनके लिए कहानी ज्यादा मायने रखती है।

    अक्षय की आने वाली बड़ी फिल्में
    गोलमाल 5 के अलावा अक्षय कुमार जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें:
    Welcome to the Jungle
    Hera Pheri 3
    Haiwaan
    जैसी फिल्में शामिल हैं।

  • चुनावी हार के बाद ममता का बड़ा संदेश, बोलीं- जिसे जाना है जाए, TMC को फिर से खड़ा करेंगे

    चुनावी हार के बाद ममता का बड़ा संदेश, बोलीं- जिसे जाना है जाए, TMC को फिर से खड़ा करेंगे



    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी अब पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने में जुट गई हैं। चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर पार्टी उम्मीदवारों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे।

    पार्टी में बढ़ती अंदरूनी हलचल और नेताओं के पाला बदलने की अटकलों के बीच ममता बनर्जी ने साफ संदेश दिया कि जो नेता पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।

    ‘जिसे जाना है जाए, मैं नहीं रोकूंगी’
    बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने दो टूक कहा कि वे किसी को भी जबरदस्ती पार्टी में बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग दूसरी पार्टियों में जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। मैं पार्टी को फिर से खड़ा करूंगी।”

    उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन पार्टी कार्यालयों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें दोबारा तैयार किया जाए। ममता ने कहा कि दफ्तरों की मरम्मत कर उन्हें फिर से सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने यहां तक कहा कि जरूरत पड़ी तो वह खुद भी पार्टी कार्यालयों को पेंट करेंगी। ममता ने भरोसा जताया कि तृणमूल कांग्रेस मुश्किल हालात के बावजूद झुकेगी नहीं और एक बार फिर मजबूती से वापसी करेगी।

    सोशल मीडिया पर दिखी एकजुटता
    बैठक के बाद टीएमसी के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट से नेताओं की तस्वीरें साझा की गईं। पोस्ट में कहा गया कि पार्टी के उम्मीदवारों ने दबाव और धमकियों के बावजूद साहस के साथ चुनाव लड़ा। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि तृणमूल कांग्रेस एक परिवार की तरह एकजुट है और जनता के जनादेश की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

    चुनाव में TMC को बड़ा झटका
    हालिया विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। 294 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई। टीएमसी ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 211 उम्मीदवार हार गए। हारने वालों में कई बड़े नेता और मंत्री भी शामिल रहे। सबसे बड़ा झटका खुद ममता बनर्जी को लगा, जो अपने गढ़ माने जाने वाले भवानीपुर सीट से चुनाव हार गईं।

    ‘जनादेश लूटा गया’
    चुनावी हार की समीक्षा के दौरान ममता बनर्जी ने नतीजों पर सवाल भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के जनादेश को “लूटा” और “चुराया” गया है। टीएमसी नेतृत्व का कहना है कि पार्टी इस हार के बाद संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने की दिशा में काम करेगी।

  • Post Office Investment: सुरक्षित निवेश से पाएं फिक्स और मजबूत रिटर्न

    Post Office Investment: सुरक्षित निवेश से पाएं फिक्स और मजबूत रिटर्न

    नई दिल्ली । आज के समय में जहां शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और आर्थिक अनिश्चितता बनी रहती है, वहीं पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और स्थिर रिटर्न वाला विकल्प मानी जाती हैं। सरकार की गारंटी के कारण इन योजनाओं पर बाजार के उतार-चढ़ाव, मंदी या वैश्विक संकट का सीधा असर नहीं पड़ता।
    सुरक्षित और गारंटीड रिटर्
    पोस्ट ऑफिस की योजनाओं की सबसे बड़ी खासियत है पूरी सुरक्षा और तय रिटर्न।
    यह स्कीम खासकर उन लोगों के लिए बेहतर है जो जोखिम नहीं लेना चाहते।
    इसमें निवेश पर सरकार की गारंटी होती है
    तय अवधि पर निश्चित ब्याज मिलता है
    बच्चों की पढ़ाई से लेकर रिटायरमेंट प्लान तक उपयोगी

     पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलता है ब्याज
    पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) में अवधि के अनुसार ब्याज मिलता है:

    1 साल की FD: लगभग 6.9% सालाना
    2 साल की FD: लगभग 7% सालाना
    3 साल की FD: लगभग 7.1% सालाना
    5 साल की FD: लगभग 7.5% सालाना

    कितनी राशि से शुरू कर सकते हैं निवेश?
    न्यूनतम निवेश: ₹1000 से शुरू
    अधिकतम निवेश: कोई ऊपरी सीमा नहीं (स्कीम के अनुसार)
    जॉइंट अकाउंट की सुविधा भी उपलब्ध (3 लोगों तक)

    कौन खोल सकता है खाता?
    कोई भी भारतीय नागरिक
    10 साल से ऊपर के बच्चे भी खाता खोल सकते हैं (अभिभावक के साथ)
    जॉइंट अकाउंट की सुविधा उपलब्ध

     क्यों खास है पोस्ट ऑफिस स्कीम?
    100% सरकारी सुरक्षा
    बाजार के उतार-चढ़ाव से कोई असर नहीं
    मंदी या युद्ध जैसी स्थिति में भी सुरक्षित निवेश
    स्थिर और भरोसेमंद रिटर्न
    यही वजह है कि इसे “लो-रिस्क इन्वेस्टमेंट” का सबसे मजबूत विकल्प माना जाता है।

    अगर आप ऐसे निवेश की तलाश में हैं जहां जोखिम कम और भरोसा ज्यादा हो, तो पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह उन लोगों के लिए खास है जो धीरे-धीरे लेकिन सुरक्षित तरीके से अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं।

  • एमपी में गर्मी ने किया हाल बेहाल, भोपाल में पिघला सड़क का डामर, 12 शहरों का पारा 43 डिग्री के पार

    एमपी में गर्मी ने किया हाल बेहाल, भोपाल में पिघला सड़क का डामर, 12 शहरों का पारा 43 डिग्री के पार



    भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी भोपाल में तेज गर्मी के चलते सड़क का डामर तक पिघल गया।

    मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं इंदौर, उज्जैन और मंडला में वॉर्म नाइट की स्थिति रहेगी, यानी रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। IMD के मुताबिक इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में तीव्र लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, छतरपुर, सागर, दमोह और मंडला समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिवनी, बालाघाट और बैतूल जैसे जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी, लेकिन वहां फिलहाल लू का अलर्ट नहीं है।

     सागर, दमोह, जबलपुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, रायसेन और पन्ना समेत कई जिलों में भी मौसम बदला रहा।

    तापमान की बात करें तो शाजापुर में 44.6 डिग्री, खरगोन में 44.2 डिग्री और रतलाम-नौगांव में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल का तापमान 42.8 डिग्री, इंदौर और जबलपुर में 41.8 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और ग्वालियर में 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

    मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में ज्यादा देर तक नहीं रहने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

  • हिमाचल की छुपी हुई जन्नत: जहां से दिखेगा कैलाश पर्वत का शानदार दृश्य

    हिमाचल की छुपी हुई जन्नत: जहां से दिखेगा कैलाश पर्वत का शानदार दृश्य


    नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश अपनी बर्फीली चोटियों और शांत वादियों के लिए मशहूर है, लेकिन किन्नौर जिले का कल्पा गांव एक ऐसी जगह है जहां प्रकृति, शांति और आध्यात्मिकता एक साथ मिलते हैं। सबसे खास बात यहां से साफ मौसम में किन्नर कैलाश पर्वत का अद्भुत और बेहद करीब जैसा दृश्य दिखाई देता है।

     कल्पा क्यों है खास
    कल्पा सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि एक अनुभव है।
    यह जगह अपने लिए जानी जाती है-
    बर्फ से ढकी हिमालयी चोटियों के शानदार नज़ारे
    देवदार और सेब के घने बागान
    शांत और कम भीड़-भाड़ वाला वातावरण
    सूर्योदय और सूर्यास्त का सुनहरा दृश्य

    सुबह की पहली किरण जब किन्नर कैलाश की चोटियों पर पड़ती है, तो पूरा पर्वत सुनहरे और गुलाबी रंग में चमक उठता है यह नजारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

     यहां से दिखता है किन्नर कैलाश का सबसे सुंदर दृश्
    कल्पा गांव को किन्नर कैलाश देखने के सबसे अच्छे पॉइंट्स में गिना जाता है।
    इसके अलावा आप यहां से देख सकते हैं:
    पूरी किन्नौर घाटी
    बर्फीली हिमालयी श्रृंखलाएं
    देवदार के जंगलों का फैला हुआ दृश्य
     फोटोग्राफर्स के लिए यह जगह किसी “नेचुरल स्टूडियो” से कम नहीं है।

     कल्पा कैसे पहुंचे?
    सड़क मार्ग (सबसे आसान तरीका)
    दिल्ली से बस: कश्मीरी गेट से रिकांग पिओ के लिए HRTC बस
    रिकांग पिओ से टैक्सी/लोकल बस द्वारा कल्पा
    कुल दूरी: लगभग 580–600 km
    समय: 14–16 घंटे

     ट्रेन से
    नजदीकी रेलवे स्टेशन: शिमला
    वहां से सड़क मार्ग से आगे यात्रा करनी होती है
     हवाई मार्ग
    नजदीकी एयरपोर्ट: शिमला एयरपोर्ट
    वहां से टैक्सी द्वारा कल्पा
    रुकने और खाने की सुविधा
    कल्पा में बजट से लेकर आरामदायक ठहरने की सुविधा आसानी से मिल जाती है:
    होमस्टे, होटल और गेस्ट हाउस उपलब्ध
    किराया लगभग ₹800 से शुरू

    खाने में आप ट्राई कर सकते हैं:
    किन्नौरी राजमा
    सिद्दू
    मोमो और थुकपा
    देसी घी वाली रोटियां
    ताजा सेब और एप्पल जूस

    अगर आप भीड़ से दूर, शांति और प्रकृति के बीच कुछ दिन बिताना चाहते हैं, तो हिमाचल का कल्पा गांव आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां का किन्नर कैलाश दर्शन न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी कराता है।
  • शनि गोचर से बड़ा बदलाव: इन राशियों पर बरसेगी कृपा, बन सकता है धन लाभ

    शनि गोचर से बड़ा बदलाव: इन राशियों पर बरसेगी कृपा, बन सकता है धन लाभ


    नई दिल्ली । वैदिक ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्म का ग्रह माना जाता है, जो धीरे-धीरे लेकिन गहरा प्रभाव डालता है। 16 मई 2026 को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो बुध ग्रह का नक्षत्र माना जाता है और धन, बुद्धि तथा समृद्धि से जुड़ा हुआ है।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह गोचर आईटी, बैंकिंग, मैनेजमेंट और तकनीकी क्षेत्रों में नई संभावनाएं पैदा कर सकता है। साथ ही रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

    वृषभ राशि (Taurus): आर्थिक मजबूती और करियर ग्रोथ
    वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर स्थिरता और आर्थिक सुधार के संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और नई साझेदारियों से लाभ हो सकता है।

    मिथुन राशि (Gemini): नए अवसरों का द्वार खुलेगा
    मिथुन राशि के लिए यह समय करियर में बदलाव और नई नौकरी के अवसर लेकर आ सकता है। मीडिया, टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं।

    सिंह राशि (Leo): प्रतिष्ठा और सफलता में वृद्धि
    सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में मजबूती लेकर आ सकता है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ और निवेश से अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

    तुला राशि (Libra): संतुलन और आर्थिक सुधार
    तुला राशि के लोगों के लिए यह समय स्थिरता और संतुलन का संकेत दे रहा है। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में नई डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मानसिक तनाव में कमी आने के योग हैं।

    मकर राशि (Capricorn): करियर में बड़ी उपलब्धियां
    मकर राशि के लिए यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नौकरी में सम्मान, रुका हुआ धन वापस मिलने और व्यापार में विस्तार के संकेत हैं। आईटी और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है।

    शनि का यह नक्षत्र गोचर कई राशियों के लिए करियर, धन और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। हालांकि ज्योतिषीय प्रभाव व्यक्ति की कुंडली और कर्मों पर भी निर्भर करते हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लेना ही बेहतर माना जाता है।

  • शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार व्रत में इन नियमों का पालन जरूरी

    शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार व्रत में इन नियमों का पालन जरूरी


    नई दिल्ली । शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना जाता है। शनि देव को कर्मफलदाता कहा जाता है, जो व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनिवार व्रत का उद्देश्य जीवन में शांति, स्थिरता और समृद्धि प्राप्त करना होता है। ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती का प्रभाव होता है, उनके लिए यह व्रत विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।

    शनिवार व्रत की विधि और नियम

    शनिवार व्रत की शुरुआत सूर्योदय से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करने से करनी चाहिए। इस दिन काले या नीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। पूजा में शनिदेव को काले तिल, काली उड़द दाल, सरसों का तेल और काले वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। इसके साथ “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है। कुछ भक्त पीपल वृक्ष की पूजा भी करते हैं, जिसमें दीपक जलाकर धागा बांधने की परंपरा है। व्रत के दौरान कई लोग दिनभर उपवास रखते हैं और सूर्यास्त के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।

    शनिवार व्रत के प्रमुख लाभ
    शनिवार व्रत के कई आध्यात्मिक और व्यावहारिक लाभ बताए गए हैं। यह व्रत शनि के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है। इस व्रत से व्यक्ति में अनुशासन, संयम और आत्म-नियंत्रण बढ़ता है। मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में स्थिरता आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार और कार्यों में सफलता मिलने की भी मान्यता है।

    दान और सेवा का विशेष महत्व
    शनिवार के दिन दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन काले तिल, उड़द दाल, तेल, लोहे की वस्तुएं और काले कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा जरूरतमंदों की सेवा और गरीबों को भोजन कराना भी शनिदेव को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ उपाय माना गया है।

    हनुमान जी और पीपल पूजा का महत्व
    मान्यता है कि शनिदेव की कृपा पाने के लिए हनुमान जी की पूजा भी अत्यंत लाभकारी होती है। इसके साथ ही पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना और उसकी परिक्रमा करना शनि दोष को शांत करने में सहायक माना जाता है।

    शनिवार व्रत का आध्यात्मिक महत्व
    शनिवार व्रत केवल धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने का माध्यम माना जाता है। यह व्रत व्यक्ति को आत्मिक शुद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। नियमपूर्वक व्रत और पूजा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

  • मेष राशि का आज का दिन (16 मई 2026): मिले-जुले परिणाम, धैर्य से बनेंगे काम

    मेष राशि का आज का दिन (16 मई 2026): मिले-जुले परिणाम, धैर्य से बनेंगे काम


    नई दिल्ली । आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आपको आज हर काम में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि धैर्य से किए गए काम अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

    करियर और नौकरी
    कार्यस्थल पर आज कुछ बाधाएं आ सकती हैं। किसी सहकर्मी के साथ मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में स्थितियां थोड़ी बेहतर होती नजर आएंगी और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं।

    आर्थिक स्थिति
    आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। किसी भी बड़े निवेश या लेन-देन से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत अभी धीमे रह सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

     पारिवारिक और प्रेम जीवन
    परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन बातचीत से समस्या का समाधान संभव है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में भी आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए किसी भी बात को बढ़ाने से बचें।

    स्वास्थ्य
    सेहत के मामले में आज थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। थकान, सिरदर्द या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। काम के बीच में आराम जरूर करें और पर्याप्त पानी पिएं। बाहर के खाने से परहेज करना बेहतर रहेगा।

     उपाय
    आज हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जप करें। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

    कुल मिलाकर, मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन धैर्य, संयम और सही निर्णय आपको सफलता की ओर ले जाएंगे।

  • Sun Tan Removal Tips: घर पर बनाएं ये फेस पेस्ट और पाएं ग्लोइंग स्किन

    Sun Tan Removal Tips: घर पर बनाएं ये फेस पेस्ट और पाएं ग्लोइंग स्किन


    नई दिल्ली । गर्मियों में सूरज की UV किरणें (Ultraviolet Rays) त्वचा की ऊपरी परत को प्रभावित करती हैं, जिससे स्किन डार्क और डल दिखने लगती है। जो हिस्से खुले रहते हैं जैसे चेहरा, हाथ और गर्दन वह ज्यादा टैन होते हैं। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर बने नुस्खे इस समस्या में काफी असरदार माने जाते हैं।

    बेसन और दही का टैन रिमूवल पेस्ट
    कैसे बनाएं:
    2 चम्मच बेसन
    2 चम्मच दही
    1 चुटकी हल्दी
    इन्हें मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।

    कैसे लगाएं:
    चेहरे और टैन वाली जगह पर लगाएं
    15–20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें

    फायदे:
    डेड स्किन हटाता है
    स्किन को प्राकृतिक रूप से ब्राइट बनाता है
    टैनिंग धीरे-धीरे कम करता है
     नींबू और शहद का नेचुरल पेस्ट
    कैसे बनाएं:
    1 चम्मच शहद
    1 चम्मच नींबू का रस
    दोनों को अच्छे से मिलाएं।

    कैसे लगाएं:
    टैन वाली जगह पर हल्के हाथ से लगाएं
    10–15 मिनट बाद धो लें

    फायदे:
    नींबू स्किन को हल्का करता है
    शहद स्किन को मॉइश्चर देता है
    स्किन टोन को समान बनाने में मदद करता है
    कितने दिनों में असर दिखेगा?
    अगर इन दोनों पेस्ट को नियमित रूप से 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जाए, तो:
    टैनिंग में कमी दिखाई देने लगती है
    स्किन पहले से ज्यादा साफ और फ्रेश लगती है
    जरूरी सावधानियां
    नींबू लगाने के बाद धूप में तुरंत न जाएं
    पहले पैच टेस्ट जरूर करें
    बहुत ज्यादा रगड़ने से बचें

    सन टैन एक आम समस्या है, लेकिन सही घरेलू उपाय अपनाकर इसे आसानी से कम किया जा सकता है। बेसन-दही और शहद-नींबू जैसे नेचुरल पेस्ट त्वचा को बिना साइड इफेक्ट के निखारने में मदद करते हैं।