Category: Lifestyle

  • गले की खराश और दर्द को कहें अलविदा! सर्दियों में अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

    गले की खराश और दर्द को कहें अलविदा! सर्दियों में अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय


    नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा, प्रदूषण और कमजोर इम्युनिटी की वजह से गले में दर्द, खराश, खांसी और जुकाम की समस्या आम हो जाती है। कई बार सही समय पर ध्यान न देने से यह परेशानी बढ़कर इंफेक्शन का रूप भी ले सकती है। ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

    लहसुन से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
    लहसुन में मौजूद एलिसिन तत्व में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गले में सूजन और संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। रोज़ 1–2 कली लहसुन का सेवन सर्दी-जुकाम और गले की खराश से बचाव करता है।

    अदरक, काली मिर्च और तुलसी वाली चाय
    अगर गले में दर्द या बैठापन महसूस हो रहा है तो अदरक, काली मिर्च और तुलसी डालकर बनाई गई गर्म चाय बेहद फायदेमंद होती है।
    अदरक सूजन कम करता है
    काली मिर्च बलगम निकालने में मदद करती है
    तुलसी इम्युनिटी को मजबूत बनाती है
    यह चाय शरीर को गर्म रखती है और गले को राहत देती है।

    मुलेठी: आयुर्वेदिक रामबाण
    आयुर्वेद में मुलेठी को गले की बीमारियों के लिए कारगर माना गया है। मुलेठी का छोटा टुकड़ा धीरे-धीरे चूसने से इसका रस गले की खराश को शांत करता है और खांसी में आराम देता है।

    शहद से मिले प्राकृतिक आराम
    शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

    यह गले की जलन को कम करता है और खांसी को शांत करता है। गुनगुने पानी या हर्बल चाय में शहद मिलाकर पीना बेहद लाभकारी होता है।

    ओटमील और पोषक आहार का सेवन
    ओटमील में जिंक, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्युन सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसमें केला, शहद, दालचीनी और थोड़ा अदरक मिलाकर खाने से गले को आराम मिलता है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है।
    कब जाएं डॉक्टर के पास?
    अगर गले का दर्द 3–4 दिन से ज्यादा बना रहे, बुखार हो, निगलने में परेशानी हो या आवाज लगातार बैठी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

  • शंख भस्म: हड्डियों और पेट की सेहत के लिए आयुर्वेद का चमत्कारी खजाना

    शंख भस्म: हड्डियों और पेट की सेहत के लिए आयुर्वेद का चमत्कारी खजाना


    नई दिल्ली। आयुर्वेद सदियों से जड़ी-बूटियों और भस्मों के माध्यम से स्वास्थ्य को सुधारने का अनमोल ज्ञान देता आया है। इस कड़ी में शंख भस्म एक ऐसा खजाना है जिसे आयुर्वेद में चमत्कारी भस्म के रूप में जाना जाता है। इसे मुख्यतः पेट और हड्डियों की बीमारियों में लाभकारी माना गया है।शंख भस्म मुख्य रूप से कैल्शियम कार्बोनेट से बनती है। इसका उपयोग एसिड रिफ्लक्स, पेट की जलन और पाचन से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ बताते हैं कि शंख भस्म पेट की पाचन अग्नि को रीसेट करती है, जिससे भोजन बेहतर ढंग से पचता है और गैस, पेट दर्द, उल्टी जैसी परेशानियों में राहत मिलती है।

    हड्डियों और जोड़ों के लिए वरदान:
    शंख भस्म कैल्शियम से भरपूर होने के कारण हड्डियों को मजबूत बनाने ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने और दांतों की मजबूती बनाए रखने में सहायक होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर भी शंख भस्म लाभकारी है। खास बात यह है कि यह वात और कफ दोषों को संतुलित करने में भी मदद करती है, जिससे शरीर में असंतुलन की वजह से होने वाली बीमारियों को रोका जा सकता है।

    त्वचा और सौंदर्य में भी उपयोगी:
    शंख भस्म का लेपन या सेवन चेहरे पर मुहांसों, दाग-धब्बों और त्वचा की समस्याओं में भी लाभकारी माना गया है। आयुर्वेद में इसे न केवल आंतरिक स्वास्थ्य बल्कि बाहरी सुंदरता और त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

    सुरक्षित उपयोग:
    ध्यान रखें कि शंख भस्म को सीधा नहीं खाना चाहिए। इसे किसी आयुर्वेदिक मिश्रण या चिकित्सा के अनुसार लिया जाता है। सेवन की मात्रा और तरीका रोग और शरीर की स्थिति के अनुसार अलग-अलग होता है। गर्भवती महिलाएं और बच्चों के लिए चिकित्सक की सलाह आवश्यक है। संक्षेप में शंख भस्म आयुर्वेद का एक ऐसा खनिज है, जो पाचन, हड्डियों, जोड़ों और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। इसके नियमित और सही उपयोग से शरीर में ऊर्जा, संतुलन और मजबूती आती है।

  • नहाते समय कान में चला गया पानी? घरेलू उपायों से मिल सकती है राहत, लापरवाही बढ़ा सकती है संक्रमण का खतरा

    नहाते समय कान में चला गया पानी? घरेलू उपायों से मिल सकती है राहत, लापरवाही बढ़ा सकती है संक्रमण का खतरा

    नई दिल्ली । नहाते समय या बाल धोते वक्त कान में पानी चला जाना एक आम समस्या हैजिसे अधिकतर लोग हल्के में ले लेते हैं। हालांकि डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह छोटी-सी परेशानी समय पर ध्यान न देने पर गंभीर रूप ले सकती है। कान में फंसा पानी न सिर्फ असहजता पैदा करता हैबल्कि संक्रमणदर्द और सुनने की क्षमता पर असर जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि सही और सुरक्षित तरीकों से ही इस समस्या से राहत पाई जाए। विशेषज्ञों के अनुसारजब नहाते समय तेज दबाव के साथ पानी कान में प्रवेश करता हैतो वह ईयर कैनाल में फंस सकता है। कान की बनावट और अंदर मौजूद ईयर वैक्स कान का मैल कई बार पानी को बाहर निकलने से रोक देता है।
    इससे कान भारी लगने लगता हैआवाजें साफ सुनाई नहीं देतीं और एक अजीब-सी झनझनाहट महसूस होती है। लंबे समय तक नमी बनी रहने से कान के अंदर गर्म और नम वातावरण बन जाता हैजो बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल होता है। यही कारण है कि लापरवाही करने पर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि सबसे आसान और सुरक्षित घरेलू उपाय गुरुत्वाकर्षण (ग्रैविटी) का इस्तेमाल करना है। जिस कान में पानी गया होउस तरफ सिर झुकाकर कुछ मिनट तक लेटना कई बार पानी को बाहर निकालने के लिए पर्याप्त होता है। इसी दौरान कान की लोब को हल्के से नीचे और बाहर की ओर खींचने से ईयर कैनाल सीधी होती है और फंसा हुआ पानी बाहर निकल सकता है।

    कुछ मामलों में हेयर ड्रायर का उपयोग भी मददगार हो सकता है। ड्रायर को कम गर्मी या ठंडी हवा के मोड पर रखकर कान से सुरक्षित दूरी पर इस्तेमाल किया जाए तो अंदर की नमी सूख सकती है। हालांकि विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि ड्रायर को बहुत पास लाना या ज्यादा देर तक गर्म हवा देना नुकसानदेह हो सकता है। डॉक्टर साफ तौर पर बताते हैं कि कान में कॉटन बडपिनमाचिस की तीली या किसी भी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे कान की अंदरूनी त्वचा को चोट लग सकती है और ईयर ड्रम के फटने का भी खतरा रहता है। इसी तरह जबरदस्ती फूंक मारना या किसी तरल पदार्थ को कान में डालना स्थिति को और बिगाड़ सकता है।

    यदि 24 घंटे से अधिक समय तक कान में पानी भरा हुआ महसूस होदर्दखुजली या जलन शुरू हो जाएया कान से पीले रंग का स्राव निकलने लगेतो तुरंत ईएनटी विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। जिन लोगों का पहले कान का ऑपरेशन हो चुका हो या जिनके कान के पर्दे में छेद की समस्या रही होउन्हें घरेलू उपाय करने से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों की सलाह है कि नहाते समय या तैराकी के दौरान ईयर प्लग का इस्तेमाल किया जाए। जरूरत पड़ने पर कॉटन पर हल्की वैसलीन लगाकर कान में रखा जा सकता हैताकि पानी अंदर न जाए। साथ ही बार-बार कान साफ करने की आदत से भी बचना चाहिएक्योंकि इससे ईयर वैक्स का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है।

  • सर्दियों में देसी घी: रूखी त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर, पोषण और एंटी-एजिंग का असरदार उपाय

    सर्दियों में देसी घी: रूखी त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर, पोषण और एंटी-एजिंग का असरदार उपाय


    नई दिल्ली।  सर्दियों का मौसम आते ही रूखी, खिंची और बेजान त्वचा एक आम समस्या बन जाती है। ठंडी हवा, हीटर का इस्तेमाल और गरम पानी से नहाने की आदत त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में जहां बाजार के कई मॉइस्चराइजर केवल ऊपरी परत को मुलायम बनाते हैं, वहीं शुद्ध देसी घी त्वचा को गहराई से पोषण देने का एक प्राकृतिक और प्रभावी विकल्प बनकर सामने आया है।

    2025 की रिपोर्ट Necole Bitchie और Healthline के अनुसार, देसी घी में मौजूद विटामिन A, D, E और K के साथ-साथ प्राकृतिक फैटी एसिड त्वचा की नमी को लॉक करने, सूजन कम करने और फाइन लाइन्स को रोकने में मदद करते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद में घी को न सिर्फ खाने बल्कि त्वचा पर लगाने के लिए भी लाभकारी माना गया है।विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दियों में त्वचा की बैरियर लेयर कमजोर हो जाती है, जिससे Transepidermal Water Loss TEWL बढ़ता है। घी इस बैरियर को मजबूत करता है और त्वचा को अंदर से रिपेयर करने में मदद करता है। आयुर्वेदिक परंपरा में इस्तेमाल होने वाला शतधौत घृत 100 बार धुला घी विशेष रूप से स्किन हाइड्रेशन बढ़ाने, जलन कम करने और एक्जिमा व सोरायसिस जैसी समस्याओं में राहत देने के लिए जाना जाता है।

    टॉपिकल इस्तेमाल की बात करें तो घी सूखी, फटी और संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित माना गया है। सर्दियों में फटे होंठ, रूखे हाथ, ड्राई पैच और फटी एड़ियों पर घी लगाने से त्वचा जल्दी मुलायम होती है। यही नहीं, बच्चों की मालिश और बीमारी के बाद स्किन रिकवरी में भी देसी घी का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है।हालांकि विशेषज्ञ यह भी चेतावनी देते हैं कि घी का टेक्सचर काफी रिच और ऑयली होता है। ऐसे में एक्ने-प्रोन या बहुत तैलीय त्वचा पर इसका ज्यादा इस्तेमाल पोर्स ब्लॉक कर सकता है, जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए ऐसी त्वचा वाले लोगों को घी को सीधे पूरे चेहरे पर लगाने के बजाय पहले पैच टेस्ट करना चाहिए या सिर्फ बहुत सूखे हिस्सों पर सीमित मात्रा में उपयोग करना चाहिए।

    त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों दाग-धब्बों और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा ज्यादा स्वस्थ और जवां दिखती है। रात में सोने से पहले हल्के हाथों से घी लगाने से त्वचा को गहरी नमी और पोषण मिलता है।इस रूप में देसी घी सर्दियों में केवल एक पारंपरिक घरेलू नुस्खा नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से समर्थित स्किन केयर विकल्प भी है। सही मात्रा और सही त्वचा प्रकार के अनुसार इसका इस्तेमाल करने से यह सर्दियों में त्वचा की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि त्वचा बहुत संवेदनशील हो, तो विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

  • मौन व्रत: मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए वरदान..

    मौन व्रत: मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए वरदान..


    नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और शोर-शराबे से भरी दुनिया में शांति एक दुर्लभ लेकिन बेहद जरूरी चीज बन गई है। लगातार अशांति और शोर-शराबा न केवल शरीर को बीमारियों की ओर ले जाता हैबल्कि तनावचिड़चिड़ापन और मानसिक थकान भी बढ़ाता है। ऐसे में मौन का अभ्यास सेल्फ-अवेयरनेसमानसिक स्पष्टता और आंतरिक शांति का बेहतरीन साधन बन जाता है।

    सनातन धर्म में मौन व्रत को सर्वोत्तम तप माना गया है। हर साल मौनी अमावस्या को यह व्रत रखा जाता है। यह न केवल धार्मिक महत्व रखता हैबल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। मौन का अभ्यास केवल बाहर की शांति नहीं हैबल्कि यह एक सक्रिय प्रक्रिया हैजो हमें आंतरिक दुनिया की ओर ले जाती है और मन को शांत करती है।

    आयुर्वेद के अनुसारअधिक बोलना वात दोष को बढ़ाता हैजिससे मन अशांत होता हैनींद प्रभावित होती है और ऊर्जा का क्षय होता है। मौन रहने से मन शांत रहता हैसत्व गुण बढ़ते हैंऊर्जा बचती है और एकाग्रताध्यान और मानसिक क्षमता मजबूत होती है। यह तनावक्रोध और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।भगवद्गीता में मौन को गुह्य ज्ञान कहा गया है। इसमें मौन व्रत को मानसिक तप का रूप माना गया हैजो शरीर और मन के संतुलन के लिए फायदेमंद है। मौन व्रत से वाणी और संयम के जरिए ओजस की रक्षा होती है और सेहत मजबूत बनती है।

    कई रिसर्च में यह सिद्ध हुआ है कि शोर प्रदूषण मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता हैजबकि मौन का दिमाग पर हीलिंग प्रभाव पड़ता है। अध्ययन बताते हैं कि रोजाना दो घंटे का मौन ब्रेन सेल्स के विकास को बढ़ाता हैजिससे याददाश्तभावनाएं और सीखने की क्षमता सुधरती है। मौन तनाव हार्मोन कोर्टिसोल को कम करता हैब्लड प्रेशर और हृदय गति को नियंत्रित करता हैनींद सुधारता है और एकाग्रताक्रिएटिविटी और भावनात्मक संतुलन बढ़ाता है।संक्षेप मेंमौन व्रत केवल आध्यात्मिक साधना नहीं हैबल्कि यह शारीरिकमानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का वरदान भी है। जीवन में शांति और संतुलन बनाए रखने के लिए मौन व्रत को अपनी दिनचर्या में अपनाना एक अत्यंत उपयोगी साधन हो सकता है।

  • नई ट्रेंडिंग स्टाइल: क्यों लोग बदल रहे हैं बालों का रंग और क्या है इसका असर?

    नई ट्रेंडिंग स्टाइल: क्यों लोग बदल रहे हैं बालों का रंग और क्या है इसका असर?

    नई दिल्ली।  आजकल बालों का रंग बदलना सिर्फ फैशन नहीं रहा, बल्कि यह खुद को व्यक्त करने और स्टाइल स्टेटमेंट बनाने का तरीका बन गया है। सलून और हेयर स्टाइलिस्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ सालों में बाल रंगने की मांग में 40-50% बढ़ोतरी देखी गई है। खासकर युवाओं और सोशल मीडिया प्रभावित पीढ़ी में ब्राउन, ब्लॉन्ड, पेस्टल और हाईलाइटेड बालों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

    बालों का रंग बदलने के पीछे सिर्फ स्टाइल का फैक्टर नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि लोग अपने स्वयं के व्यक्तित्व और मूड को दर्शाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। उदाहरण के लिए, गहरे रंग के बाल अधिक पारंपरिक और गंभीर, जबकि हल्के और पेस्टल टोन के बाल क्रिएटिव और फ्री स्पिरिटेड व्यक्तित्व को दिखाते हैं।

    बालों के रंग में नया तकनीकी इनोवेशन

    आजकल हेयर कलर में कई नए और सुरक्षित फॉर्मूले उपलब्ध हैं। प्राकृतिक हर्बल और ऑर्गेनिक हेयर डाई बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। ये न केवल बालों को सुरक्षित रखती हैं, बल्कि लंबे समय तक रंग को बनाए रखने में भी मदद करती हैं। कुछ ब्रांड्स में फेड-फ्री और UV प्रोटेक्टेड कलर भी उपलब्ध है, जिससे बाल चमकदार और स्वस्थ रहते हैं।

    सैलून प्रोफेशनल्स बताते हैं कि ग्रैजुएट, ऑफिस-गोइंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवाओं के बीच कलर ट्रेंड्स को काफी प्रभावित कर रहे हैं। अब लोग सिर्फ पार्टी या इवेंट्स के लिए नहीं, बल्कि डेली लुक के लिए भी रंग बदलते हैं।

    बाल रंगते समय ध्यान रखने वाली बातें

    हेयर एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि बालों को कलर करने से पहले हमेशा सैलून प्रोफेशनल से सलाह लें। घर पर खुद से डाई लगाने से बालों में डैमेज और ब्रेकेज हो सकता है। इसके अलावा, बालों को रंगने के बाद मास्क, कंडीशनर और सन्सक्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी है ताकि रंग लंबे समय तक बना रहे और बाल स्वस्थ रहें।

    बालों का रंग बदलने से व्यक्तित्व में भी नया आत्मविश्वास आता है। कई लोग कहते हैं कि नया हेयर कलर उन्हें सक्रिय और ऊर्जा से भरा महसूस कराता है। इस वजह से बालों का रंग केवल फैशन नहीं, बल्कि एक प्रकार की मानसिक और सामाजिक अभिव्यक्ति बन गया है।

    सोशल मीडिया और सेलिब्रिटी का असर

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारे भी इस ट्रेंड को बढ़ावा दे रहे हैं। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर बालों के नए रंगों के वीडियो और टिप्स वायरल होते रहते हैं। युवा अपने हेयर कलर के लिए फोटोशूट और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी प्रेरित हो रहे हैं।

  • सेब पर छिड़क लें बस एक चुटकी सेंधा नमक, स्वाद के साथ सेहत के फायदे हो जाएंगे दोगुने, जानिए दादी-नानी का आजमाया नुस्खा

    सेब पर छिड़क लें बस एक चुटकी सेंधा नमक, स्वाद के साथ सेहत के फायदे हो जाएंगे दोगुने, जानिए दादी-नानी का आजमाया नुस्खा


    नई दिल्ली । एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ यह कहावत लगभग हर किसी ने सुनी है। सेब को सेहत का खजाना माना जाता है, लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर सेब को सही तरीके से खाया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा एक सरल घरेलू नुस्खा आज फिर चर्चा में है सेब के स्लाइस पर एक चुटकी सेंधा नमक छिड़क कर खाना। यह न केवल स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि शरीर पर इसके पोषक तत्वों का असर भी दोगुना कर देता है। न्यूट्रिशन विशेषज्ञों के अनुसार, सेब और सेंधा नमक का संयोजन शरीर के लिए पावरहाउस से कम नहीं है। सेब में मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। जब इसे नमक के साथ खाया जाता है, तो शरीर इसे तेजी से अवशोषित करता है। यही वजह है कि यह नुस्खा दोपहर की थकान, कमजोरी या वर्कआउट से पहले इंस्टेंट एनर्जी देने में बेहद कारगर माना जाता है।

    सेंधा नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट में सोडियम के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य ट्रेस मिनरल्स भी होते हैं। ये तत्व शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में, अधिक पसीना आने या भारी शारीरिक मेहनत के दौरान यह मिश्रण मांसपेशियों में ऐंठन और डिहाइड्रेशन से बचाव करता है पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी यह नुस्खा बेहद लाभकारी है। सेब फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। वहीं सेंधा नमक पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है। दोनों मिलकर पेट फूलने, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं और गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

    एसिडिटी से परेशान लोगों के लिए भी सेब और सेंधा नमक का यह संयोजन फायदेमंद माना जाता है। सेंधा नमक की क्षारीय प्रकृति सेब के कुछ एसिडिक तत्वों को संतुलित कर देती है, जिससे पेट में जलन और खट्टी डकार जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि नमक लगाने से सेब और भी मीठा लगने लगता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। नमक जीभ पर मौजूद कड़वाहट महसूस करने वाले रिसेप्टर्स को दबा देता है, जिससे सेब की प्राकृतिक मिठास और अधिक उभर कर सामने आती है।

    सेवन के सही तरीके की बात करें, तो हमेशा साधारण रिफाइंड नमक की जगह सेंधा नमक या गुलाबी नमक का ही उपयोग करें। नमक की मात्रा सिर्फ एक चुटकी तक सीमित रखें, क्योंकि अधिक नमक से ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सेब को अच्छी तरह धोकर ताजे स्लाइस में काटें और तुरंत सेवन करें। यह आसान घरेलू नुस्खा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है। खासतौर पर जिम जाने वालों और खिलाड़ियों के लिए यह एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट स्नैक साबित हो सकता है। हालांकि, किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या में इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

  • Skin Care Mistakes: महंगे प्रोडक्ट्स के बाद भी नहीं मिल रहा ग्लो? आपकी 7 गलतियां हो सकती हैं वजह

    Skin Care Mistakes: महंगे प्रोडक्ट्स के बाद भी नहीं मिल रहा ग्लो? आपकी 7 गलतियां हो सकती हैं वजह

    नई दिल्ली।  हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन लंबे समय तक जवां और हेल्दी बनी रहे, लेकिन व्यस्त दिलचर्या, बढ़ती जिम्मेदारियां और सेल्फ-केयर की कमी के कारण अक्सर महिलाएं अनजाने में कुछ ऐसी स्किनकेयर मिस्टेक्स कर बैठती हैं, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर देती हैं। इन गलतियों की वजह से स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन जल्दी नजर आने लगता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में, जो ज्यादातर महिलाएं करती हैं और जिनसे बचकर स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।

    सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना
    अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि सनस्क्रीन सिर्फ धूप में बाहर जाने पर लगाना जरूरी है। जबकि हकीकत यह है कि सूर्य की हानिकारक यूवी किरणें घर या ऑफिस के अंदर भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सनस्क्रीन न लगाने से समय से पहले झुर्रियां और पिगमेंटेशन बढ़ने लगता है।

    स्किन की जरूरत के हिसाब से प्रॉडक्ट न चुनना
    बहुत सी महिलाएं बिना अपनी स्किन टाइप को समझे ही प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेती हैं। गलत प्रॉडक्ट्स स्किन को ड्राई, ऑयली या एक्ने-प्रोन बना सकते हैं। समय के साथ ये स्किन बैरियर को कमजोर कर देते हैं, जिससे उम्र के निशान जल्दी दिखने लगते हैं।

    चेहरे को ज्यादा रगड़ना या हार्श क्लेंजर यूज करना
    चेहरे की सफाई जरूरी है, लेकिन इसे ज्यादा रगड़ना या कठोर क्लींजर का इस्तेमाल स्किन की नेचुरल नमी छीन लेता है। ड्राई और डैमेज्ड स्किन पर फाइन लाइन्स जल्दी नजर आती हैं और एजिंग के साइन बढ़ जाते हैं।

    हाइड्रेशन की अनदेखी करना
    पर्याप्त पानी न पीना और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करना स्किन को डल और बेजान बना देता है। डिहाइड्रेशन से स्किन पर झुर्रियां जल्दी उभर आती हैं। स्किन को अंदर और बाहर दोनों तरह से हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।

    स्लीप रूटीन नजरअंदाज करना
    कम नींद लेना या अनियमित नींद की आदत स्किन की हेल्थ को प्रभावित करती है। नींद के दौरान स्किन रिपेयर होती है। नींद की कमी से डार्क सर्कल्स, पफी आईज और समय से पहले एजिंग की समस्या हो जाती है।

    स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट
    जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और जंक फूड, मीठे व तैलीय खाने का सेवन स्किन को नुकसान पहुंचाता है। ये आदतें कोलेजन प्रॉडक्शन को कम करती हैं और स्किन की इलास्टिसिटी घटा देती हैं, जिससे उम्र के निशान जल्दी दिखते हैं।

    नाइट केयर स्किप करना
    दिनभर की थकान के बाद बिना चेहरा साफ किए सो जाना या नाइट क्रीम/सीरम का इस्तेमाल न करना स्किन के लिए हानिकारक है। रात का समय स्किन रिपेयर का होता है, इसे इग्नोर करना एजिंग प्रॉसेज को बढ़ाता है।

  • भारत की 7 सबसे खूबसूरत अल्पाइन झीलें: स्वर्ग जैसी प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव

    भारत की 7 सबसे खूबसूरत अल्पाइन झीलें: स्वर्ग जैसी प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव

    नई दिल्ली।  भारत का हिमालय न केवल अपनी ऊँचाई और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां की अल्पाइन झीलें भी देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता का वास्तविक अनुभव लेना चाहते हैं, तो ये सात झीलें आपके लिए स्वर्ग जैसी छटा पेश करती हैं। इनमें केदारताल, समिति, गदसर, सत्सर, घेपन, चंद्रताल और मार्सर झीलें शामिल हैं, जो ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इन झीलों तक पहुंचना कभी आसान नहीं होता, लेकिन हर कदम पर खुलती खूबसूरत वादियां और पर्वतीय नजारे थकान को भी भूल जाने पर मजबूर कर देते हैं।

    केदारताल झील: चुनौतीपूर्ण ट्रेक और बर्फीली चोटियां

    केदारताल झील 15,485 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और इसे भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग जगहों में से एक माना जाता है। यह झील माउंट थलय सागर, माउंट गंगोत्री, माउंट जोगिन, माउंट भृगुपंथ और मंडी पर्वत की विशाल चोटियों से घिरी हुई है। ट्रेक के दौरान आपको बर्फ से ढके रास्तों और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ता है। केदारताल ट्रेक का खर्च प्रति व्यक्ति लगभग ₹12,000 से ₹25,000 तक आता है। यहाँ का दृश्य और शांति, कठिनाइयों को पूरी तरह भुला देती है।

    समिति झील: गौमुख ट्रेक का अंत और प्राकृतिक सुंदरता

    समिति झील 13,779 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और यह गौमुख ट्रेक के आखिरी दिन ही दिखाई देती है। झील के आस-पास का वातावरण पूरी तरह से प्राकृतिक और साफ-सुथरा है। यहां की ठंडी हवा, बर्फ और पहाड़ियों का दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। समिति झील तक पहुँचने में मेहनत जरूर लगती है, लेकिन इसकी सुंदरता हर थकान को दूर कर देती है।

    गदसर झील: कश्मीर ग्रेट लेक्स का रत्न

    गदसर झील कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक का हिस्सा है और इसे अक्सर भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेक्स में गिना जाता है। ट्रेक के चौथे दिन झील दिखाई देती है और इसकी शांत जलधारा, मनमोहक रंग और स्थानीय कहानियां इसे विशेष बनाती हैं। झील में प्रवेश मुफ्त है, लेकिन नाव की सवारी का खर्च होता है। 2-सीटर पैडल बोट ₹100-₹200, 4-सीटर ₹200-₹400, और 6-सीटर रोइंग बोट ₹300-₹900 में उपलब्ध है।

    सत्सर झील: जंगल में एकांत और स्वर्ग जैसा अनुभव

    सत्सर झील पूरी तरह से एकांत में स्थित है और सड़क मार्ग से दिखाई नहीं देती। यहां पहुंचने के लिए जंगल से होते हुए लगभग एक घंटे की हाइक करनी पड़ती है। यह झील ऑफ-द-बीटन-पाथ डेस्टिनेशन है और ट्रेकर्स को शांति, रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत मिश्रण देती है। सत्सर झील का ट्रेक और भ्रमण प्रति व्यक्ति ₹18,000 से ₹40,000+ तक हो सकता है, जो गाइड, अवधि और सुविधाओं पर निर्भर करता है।

    घेपन झील: लाहौल का छिपा खजाना

    घेपन झील (घेपन घाट) लाहौल में स्थित है और लगभग इस लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई थी। ट्रेक लीडर रवि और आयुषी ने हाल ही में अपने एक्सप्लोरेटरी ट्रेक पर इसे खोजा। झील के शांत और आकर्षक दृश्य इसे ट्रेकर्स के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। यहाँ का खर्च ट्रेक पैकेज पर निर्भर करता है और प्रति व्यक्ति लगभग ₹10,000 से ₹20,000+ हो सकता है।

    चंद्रताल झील: सड़क और ट्रेक दोनों विकल्प

    चंद्रताल झील हिमाचल प्रदेश में स्थित है और इसे सड़क मार्ग से भी पहुँचा जा सकता है। हालांकि हम्प्टा पास के चुनौतीपूर्ण चार दिन के ट्रेक के बाद इसे अल्पाइन झील ट्रेक की सूची में शामिल किया गया है। यहां ट्रांसपोर्ट और रहने का खर्च अलग-अलग होता है। मनाली/काज़ा से टैक्सी का किराया ₹4,000-₹20,000+ हो सकता है। झील का नीला पानी और आसपास का बर्फीला परिदृश्य इसे यादगार बनाता है।

    मार्सर झील: दुर्गमता में छुपा आकर्षण

    मार्सर झील आसानी से नहीं पहुँचाई जा सकती, लेकिन इसकी दुर्गमता और लोककथाओं की वजह से यह ट्रेकर्स के लिए आकर्षण का केंद्र है। आसपास के रहस्य, शांत वातावरण और बर्फ से ढकी चोटियां इसे किसी भी साहसी यात्री के लिए स्वर्ग जैसा अनुभव देती हैं।

  • सर्दियों में कैसे बढ़ाएं आईब्रो की ग्रोथ? आजमा लें ये 5 देसी नुस्खे, पतली Eyebrows हो जाएंगी मोटी और घनी

    सर्दियों में कैसे बढ़ाएं आईब्रो की ग्रोथ? आजमा लें ये 5 देसी नुस्खे, पतली Eyebrows हो जाएंगी मोटी और घनी


    नई दिल्ली सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा और बालों से नमी कम होने लगती है। ठंडी हवाएं, ड्राई स्किन, गलत खानपान और तनाव का असर सिर्फ सिर के बालों पर ही नहीं, बल्कि आईब्रो पर भी पड़ता है। नतीजतन भौंहें झड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे पतली दिखाई देने लगती हैं। जबकि हर महिला चाहती है कि उसकी आईब्रो घनी और शेप में हों, क्योंकि मोटी भौंहें पूरे लुक को निखार देती हैं। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ घरेलू उपाय ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं।

    अरंडी का तेल: जड़ों को करे मजबूत

    आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अरंडी का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-9 फैटी एसिड और प्रोटीन बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। रात को सोने से पहले उंगलियों या साफ ब्रश की मदद से हल्के हाथों से अरंडी के तेल से आईब्रो की मालिश करें और सुबह धो लें। नियमित इस्तेमाल से भौंहें मोटी और मजबूत होने लगती हैं।

    नारियल तेल: पोषण और चमक दोनों

    नारियल तेल विटामिन ई और जरूरी फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। यह आईब्रो को नमी देता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। रोज रात को रुई में थोड़ा सा नारियल तेल लेकर आईब्रो पर लगाएं। कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा और भौंहें शाइनी भी दिखेंगी।

    प्याज का रस: तेजी से बढ़ाए ग्रोथ

    प्याज का रस आईब्रो की ग्रोथ के लिए एक पुराना और असरदार नुस्खा है। इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाता है और नई ग्रोथ में मदद करता है। ताजा प्याज का रस निकालकर आईब्रो पर लगाएं और 20–30 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में 2–3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विटामिन ई कैप्सूल: झड़ना करे कम

    विटामिन ई बालों को टूटने से रोकने में मदद करता है। कैप्सूल को काटकर उसका जेल निकाल लें और आईब्रो पर हल्के हाथों से 5 मिनट मसाज करें। रात को लगाने से ज्यादा फायदा मिलता है। कुछ दिनों में भौंहें घनी दिखने लगती हैं।

    एलोवेरा जेल: नेचुरल हाइड्रेशन

    एलोवेरा जेल बालों को नमी देने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट्स आईब्रो की ग्रोथ में सहायक होते हैं। फ्रेश एलोवेरा जेल आईब्रो पर लगाकर छोड़ दें। लगातार इस्तेमाल से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

    नियमित देखभाल से मिलेगा बेहतर परिणाम

    अगर इन देसी नुस्खों को नियमित रूप से अपनाया जाए, तो सर्दियों में भी आईब्रो की ग्रोथ बेहतर हो सकती है। साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और तनाव से दूरी भी जरूरी है। थोड़ी सी देखभाल से पतली आईब्रो फिर से मोटी, घनी और आकर्षक बन सकती हैं।