Category: Lifestyle

  • जानें—कार में ब्लैक-फिल्म लगाने पर कितना जुर्माना लगता है, किसे है छूट..

    जानें—कार में ब्लैक-फिल्म लगाने पर कितना जुर्माना लगता है, किसे है छूट..


    नई दिल्ली/ हाल ही में देश के कई राज्यों में कारों पर ब्लैक या टिंटेड फिल्म लगाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली यातायात पुलिस ने सिर्फ एक हफ्ते में 2,235 से अधिक चालान काटे, जबकि उत्तर प्रदेश के मेरठ में ‘ऑपरेशन ब्लैक कैट’ चलाकर तीन दिन में 454 वाहनों पर चालान किए गए। आंकड़े बताते हैं कि लाखों लोग अब भी इस नियम को या तो जानते नहीं, या जानबूझकर उसका उल्लंघन करते हैं। सिर्फ दिल्ली में पिछले एक साल में 20,232 चालान ब्लैक फिल्म को लेकर किए गए। लेकिन आखिर ब्लैक फिल्म हटाने पर इतनी कड़ाई क्यों है? इसका सीधा संबंध सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा से है।

    लोग ब्लैक फिल्म क्यों लगवाते हैं?
    अक्सर कार मालिक कुछ कारणों से ब्लैक/टिंटेड फिल्म लगवा लेते हैं- कार के अंदर गर्मी को कम करने के लिए  ज़्यादा प्राइवेसी पाने के लिए मॉडिफिकेशन और लग्जरी लुक के शौक के चलते  कानून की जानकारी न होने के कारण  लेकिन फायदे के बावजूद यह पूरी तरह अवैध है-चाहे फिल्म हल्की ही क्यों न हो या VLT मानकों को पूरा करती हो।

    कानून क्या कहता है?
    इस विषय में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबसे महत्वपूर्ण है।सुप्रीम कोर्ट का 2012 का आदेश Abhishek Goenka vs Union of India कोर्ट ने साफ कहा- कार खरीदने के बाद बाहर से किसी भी प्रकार की फिल्म लगवाना गैर-कानूनी है, चाहे वह ब्लैक हो, कलर्ड हो, स्मोक्ड हो या हल्की ही क्यों न हो।पुलिस को अधिकार है कि वह मौके पर फिल्म उतरवाए और चालान करे।

    CMVR नियम 100 (1989)
    यह नियम फैक्ट्री में बने ग्लास के VLT Visible Light Transmission मानक तय करता है-फ्रंट और रियर विंडशील्ड – कम से कम 70% विजिबिलिटी साइड विंडो – कम से कम 50% विजिबिलिटी अर्थात् कार कंपनियां हल्का टिंट दे सकती हैं लेकिन यह फैक्ट्री से ही होना चाहिए और मानक के भीतर होना चाहिए। बाजार में लगवाई गई कोई भी फिल्म अवैध है।

    ब्लैक फिल्म से होने वाले खतरे

    1. सड़क सुरक्षा को बड़ा जोखिम
    ब्लैक या स्मोक्ड फिल्म से विजिबिलिटी 40–70% तक कम हो जाती है।
    रात, धुंध, बारिश या हाईवे पर इससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

    2. अपराधों को बढ़ावा
    पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि- ब्लैक फिल्म के कारण कार के अंदर क्या हो रहा है, यह बाहर से दिखाई नहीं देता। अपहरण, छेड़छाड़, तस्करी और कई आपराधिक गतिविधियों में ऐसे वाहनों का उपयोग बढ़ता है। इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।

    कितना जुर्माना लगता है?

    अधिकतर राज्यों में चालान- 100 से 1,000 कुछ राज्यों में इसे बढ़ाकर- ₹2,000 तक कर दिया गया है। बार-बार पकड़े जाने पर जुर्माना और अधिक लगाया जा सकता है। पुलिस मौके पर फिल्म उतरवाने का अधिकार भी रखती है।

    किन लोगों को छूट मिलती है?

    केवल Z+ या Z श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त VIPs को वह भी सरकारी अनुमति पत्र के साथ।
    Ministers, MPs, MLAs, Judges-किसी को भी व्यक्तिगत छूट नहीं। छूट सिर्फ विशेष सुरक्षा श्रेणी के लिए है। फिल्म हटाने का सुरक्षित तरीका फिल्म को खींचकर नहीं उतारें। हेयर ड्रायर या हीट गन से ग्लास को हल्का गर्म करें। किनारे से धीरे-धीरे फिल्म निकालें। बचा गोंद ग्लास क्लीनर या साबुन-पानी से साफ करें।

    क्या इससे इंश्योरेंस क्लेम पर असर पड़ता है?

    हाँ! अवैध मॉडिफिकेशन होने पर- क्लेम कम किया जा सकता है या पूरी तरह रिजेक्ट भी हो सकता है अगर पहले चालान हो चुका है  तो बीमा कंपनी इसे रूल वायलेशन मानकर केस और सख्ती से जांचती है।

    पुलिस कैसे जांच करती है?

    VLT मीटर टिंट मीटर से विजुअल इंस्पेक्शन – अगर फिल्म साफ दिख रही हो, तो चालान तुरंत

     किया जाता है।

  • घर पर बनाएं गाजर-चुकंदर-आंवला जूस: जानें ABC Juice की रेसिपी और इसके अद्भुत फायदे

    घर पर बनाएं गाजर-चुकंदर-आंवला जूस: जानें ABC Juice की रेसिपी और इसके अद्भुत फायदे



    नई दिल्ली ।
    सर्दियों में ताजगी और सेहत के लिए गाजर चुकंदर और आंवला का जूस एक बेहतरीन विकल्प है। इस जूस का नाम है ABC जूस, जिसमें A का मतलब है आंवला B का मतलब है चुकंदर और C का मतलब है गाजर यह जूस सिर्फ स्वाद में नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी अत्यधिक फायदेमंद है। इस जूस को नियमित रूप से पीने से शरीर को चमत्कारी लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे घर पर इसे तैयार किया जा सकता है और इसके क्या फायदे हैं।

    ABC जूस क्या है

    ABC जूस जैसे कि इसके नाम से पता चलता है तीन प्रमुख तत्वों से बनता है आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है और यह इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध है। चुकंदर रक्त संचार को सुधारता है और शरीर में खून की कमी एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। गाजर में बीटा कैरोटीन और विटामिन A भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की सेहत और त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। यह जूस विटामिन, मिनरल्स आयरन, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को भीतर से स्वस्थ रखते हैं। अब जानते हैं इस जूस को घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है।

    घर पर ABC जूस बनाने की सामग्री

    गाजर2 मध्यम आकार, चुकंदर1 छोटा आंवला 2-3 बीज निकाल कर, अदरक आधा इंच ऐच्छिकशहद 1 चम्मच ऐच्छिक पानी आधा कप ABC जूस बनाने का तरीका ।सब्जियों को धोएं और काटें सबसे पहले, गाजर और चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें। फिर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आंवला को धोकर उसका बीज निकाल लें। मिक्सी जार में डालें अब गाजर, चुकंदर, आंवला और अदरक को मिक्सी जार में डालें।

    आप अदरक का इस्तेमाल स्वाद और पाचन को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं हालांकि यह ऐच्छिक है। थोड़ा पानी डालें मिक्सी में डालने से पहले आधा कप पानी डालें ताकि मिश्रण आसानी से पिस सके। ब्लेंड करें अब सभी सामग्री को अच्छे से मिक्सी में ब्लेंड कर लें। आपको एक स्मूद जूस मिलेगा, जो पोषक तत्वों से भरपूर होगा।

    जूस को छाने यदि आप जूस का हल्का फाइबर चाहते हैं तो इसे जाली वाली छलनी या मलमल के कपड़े से छान सकते हैं। अगर आप फाइबर लेना पसंद करते हैं तो बिना छाने भी जूस पी सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए शहद डालें यदि आपको जूस का स्वाद थोड़ा मीठा चाहिए, तो आप इसमें एक चम्मच शहद डाल सकते हैं। शहद न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं।

    जूस बनाते ही पीना सबसे फायदेमंद होता है क्योंकि इससे विटामिन और पोषक तत्व पूरी तरह से शरीर में अवशोषित होते हैं। ABC जूस पीने के फायदे खून की कमी एनीमिया दूर करता है चुकंदर और आंवला खून बढ़ाने में मदद करते हैं। यह शरीर में आयरन का स्तर बढ़ाता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

    इम्यूनिटी मजबूत करता है आंवला में विटामिन C की अधिक मात्रा होती है जो शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव करता है। त्वचा को ग्लो देता है और डिटॉक्स करता है गाजर और चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। यह डिटॉक्स करने में मदद करता है और त्वचा को ग्लो देता है।

    आंखों की रोशनी बढ़ाता है गाजर में विटामिन A होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है और दृष्टि संबंधी समस्याओं से बचाता है पाचन शक्ति में सुधार अदरक जो इस जूस में ऐच्छिक रूप से डाला जाता है, पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है। बालों की गुणवत्ता बेहतर करता है यह जूस बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है और उन्हें स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

    कब और कितना पिएं

    सबसे अच्छा समय है सुबह खाली पेट एक गिलास ABC जूस पीना। इससे शरीर को सबसे अधिक लाभ मिलता है। इसके अलावा इसे हफ्ते में 4-5 दिन पीने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। अगर आपको जूस का स्वाद अच्छा लगता है तो आप इसे और दिनों में भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।ABC जूस एक बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ देने वाला ड्रिंक है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि आपको सर्दियों में ताजगी और सेहतमंद रखने में भी मदद करता है।

  • घर पर ही करें फेशियल और पाएं पार्टी-रेडी ग्लो, सिर्फ 5 मिनट में चेहरा फ्रेश

    घर पर ही करें फेशियल और पाएं पार्टी-रेडी ग्लो, सिर्फ 5 मिनट में चेहरा फ्रेश

     नई दिल्ली। शादी का मौसम हो और चेहरा ग्लो न करे, ऐसा कैसे हो सकता है? हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन हर फंक्शन में फ्रेश, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे। लेकिन व्यस्त दिनचर्या में सलून जाने का समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर बैठे किया गया 5 मिनट का आसान होम फेशियल आपकी स्किन को तुरंत फ्रेश और पार्टी-रेडी बना सकता है। सबसे खास बात—इसे करने में न ज्यादा मेहनत लगती है, न ज्यादा सामान।

    क्यों जरूरी है होम फेशियल?
    लगातार मेकअप, धूल-मिट्टी और भागदौड़ से चेहरे की नमी कम हो जाती है और स्किन बेजान दिखने लगती है। ऐसे में छोटा-सा होम फेशियल आपकी त्वचा को पोषण देता है। स्किन टोन ब्राइट करता है। चेहरे पर तुरंत ग्लो लाता है। शादी या पार्टी में निकलने से पहले सिर्फ 5 मिनट का यह ट्रीटमेंट आपकी स्किन को नैचुरल, हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

    होम फेशियल के लिए क्या-क्या चाहिए?

    सारी चीजें आपकी रसोई में आसानी से उपलब्ध होंगी।
    दही।
    शहद।
    ओट्स या बेसन।
    नींबू का रस

    5 मिनट में होम फेशियल कैसे करें? (Step-by-Step आसान तरीका)

    1. चेहरे की सफाई (Cleanser) – 30 सेकंड
    चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धोकर माइल्ड फेसवॉश से साफ करें। इससे धूल-मिट्टी और ऑयल हट जाता है और त्वचा अगले स्टेप के लिए तैयार हो जाती है।

    2. स्क्रब (Exfoliation) – 1 मिनट
    ओट्स/बेसन को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं।
    इसे चेहरे पर हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करें।
    यह डेड स्किन हटाकर चेहरे को तुरंत फ्रेश बनाता है।

    3. फेस पैक (Face Pack) – 2 मिनट
    दही और शहद मिलाकर पैक तैयार करें।
    चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 2 मिनट छोड़ दें।
    इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
    यह पैक स्किन को मुलायम, ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनाता है।

    4. मॉइस्चराइजिंग (Moisturizer) – 30 सेकंड
    चेहरे को हल्के से पोंछकर मॉइस्चराइजर लगा लें।यह त्वचा में नमी को लॉक करता है और ग्लो को लंबे समय तक बनाए रखता है।

    घर पर फेशियल करते समय इन बातों का रखें ध्यान-

    फेशियल के दौरान आंखों में कोई भी चीज न लगे।बेहतर परिणाम के लिए फेशियल के बाद कम से कम 1–2 घंटे तक धूल, धुएं और सीधी धूप से बचना जरूरी है।मेकअप करने से पहले कम से कम 30–60 मिनट का अंतर रखें।होम फेशियल के बड़े फायदे-सिर्फ 5 मिनट में इंस्टेंट ग्लो।स्किन नरम, फ्रेश और ब्राइट। हर इवेंट के लिए तुरंत रेडी त्वचा।

  • सर्दियों में रूखी त्वचा से मिलेगी राहत महंगे लोशन छोड़ें रोज लगाएं ये सफेद चीज़ चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो

    सर्दियों में रूखी त्वचा से मिलेगी राहत महंगे लोशन छोड़ें रोज लगाएं ये सफेद चीज़ चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो


    नई दिल्ली। सर्दियों के आते ही त्वचा का रूखापन लोगों की सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। चेहरे की ड्राईनेस कई बार खुजली जलन और खिंचाव का कारण बनती है। ऐसे में ज्यादातर लोग महंगे लोशन और क्रीम आज़माते हैं लेकिन असर जल्दी नहीं दिखता। अगर आप भी कोई प्राकृतिक और सस्ता मगर बेहद असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं तो दूध की मलाई आपकी परेशानी दूर कर सकती है। यह सफेद मलाई सर्दियों में त्वचा के लिए किसी घरेलू दवा से कम नहीं है।

    मलाई क्यों है सर्दियों की बेस्ट स्किन दवा

    दूध की मलाई प्राकृतिक मॉइश्चराइजर मानी जाती है जिसमें मौजूद फैट और पोषक तत्व त्वचा की सबसे बाहरी परत को गहराई से पोषण देते हैं।

    यह त्वचा को तुरंत नमी प्रदान कर उसे मुलायम बनाती है

    चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है

    रूखेपन को दूर कर स्किन को स्मूद बनाती है

    महीन रेखाओं और एजिंग की शुरुआत को धीमा करने में मदद करती है

    कोई भी महंगा मॉइश्चराइजर इतनी गहराई से काम नहीं कर पाता जितना मलाई कुछ ही मिनटों में कर देती है।

    कैसे करें चेहरे पर मलाई का सही इस्तेमाल

    रात को चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ करें

    थोड़ी मात्रा में ताजी मलाई लें

    चेहरे पर हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट मसाज करें

    इसे रात भर छोड़ा जा सकता है

    अगर चिपचिपाहट महसूस हो तो 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें

    नियमित उपयोग से चेहरा नर्म और चमकदार नजर आने लगता है।

    किन बातों का रखें ध्यान

    ऑयली स्किन वाले लोग कम मात्रा में मलाई लगाएं

    केवल ड्राई पैच पर लगाने से भी फायदा मिलेगा

    पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें

    हफ्ते में 3 से 4 बार लगाने पर बेहतर नतीजे मिलेंगे

    नतीजा

    दूध की मलाई एक सस्ती आसानी से उपलब्ध और प्राकृतिक स्किन केयर दवा है जो सर्दियों के मौसम में चेहरे को रूखेपन से बचाकर मुलायम और चमकदार बनाए रखती है। बिना किसी केमिकल और खर्च के आप घर बैठे सुंदर और हेल्दी स्किन पा सकते हैं।

  • सर्दियों में त्वचा को रखें ग्लोइंग और मुलायम, घर पर करें ये आसान स्किन केयर उपाय

    सर्दियों में त्वचा को रखें ग्लोइंग और मुलायम, घर पर करें ये आसान स्किन केयर उपाय

     
    सर्दियों के मौसम में ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे चेहरा रूखा, बेजान और ओपन पोर्स की समस्या से ग्रसित हो जाता है। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू नुस्खों से त्वचा को दोबारा चमकदार और हेल्दी बनाया जा सकता है। यहां जानिए सर्दियों में स्किन को ग्लोइंग और टाइट रखने के 4 असरदार घरेलू उपाय —
     
    1. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल – ओपन पोर्स के लिए बेहतरीन 
     
    मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गहराई से सफाई करती है और रोमछिद्रों को टाइट करती है। यह अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाकर चेहरे को फ्रेश लुक देती है।
     
    कैसे करें उपयोग: दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं, चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
     
    2. एलोवेरा जेल – नमी और कसाव के लिए
     
    एलोवेरा में प्राकृतिक मॉइस्चराइज़िंग तत्व होते हैं जो सर्दियों में त्वचा को सूखने से बचाते हैं और उसे टाइट बनाते हैं।
     
    कैसे करें उपयोग: ताज़ा एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक रखें, फिर सादे पानी से धो लें।
     
    3. शहद और नींबू – डेड स्किन हटाने के लिए
     
    शहद और नींबू का मिश्रण एक प्राकृतिक स्क्रब का काम करता है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे मुलायम बनाता है।
     
    कैसे करें उपयोग: एक चम्मच शहद में नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं, चेहरे पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें और फिर पानी से धो लें।
     
    4. दही और बेसन – गहराई से सफाई के लिए
     
    दही और बेसन का फेस पैक सर्दियों में त्वचा की डीप क्लीनिंग करता है और नेचुरल ग्लो लाता है।
     
    कैसे करें उपयोग: दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं, चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
  • झीलों और पहाड़ियों का संगम! नवंबर में नैनीताल की सबसे खूबसूरत लोकेशंस

    झीलों और पहाड़ियों का संगम! नवंबर में नैनीताल की सबसे खूबसूरत लोकेशंस

     
    सर्दियों की शुरुआत में घूमने का प्लान है तो नैनीताल से बेहतर विकल्प कम ही हैं। उत्तराखंड का यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी सुरम्य वादियों, झीलों और मनोरम नजारों के लिए मशहूर है।
     
    नई दिल्‍ली । सर्दियों की शुरुआत में अगर हिल स्टेशन की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो नैनीताल आपके लिस्ट में जरूर होना चाहिए। खूबसूरत झीलें, हरे-भरे पहाड़ और ठंडी हवा इसे सर्दियों में खास बनाते हैं।
     
    जी हां, आज हम आपको उत्तराखंड के एक खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जिसकी सर्दियों की शुरुआत से ही प्राकृतिक सुंदरता और ठंडी हवा इसे खास बना देती है।
     
    उत्तराखंड की पहाड़ियों में बसा यह हिल स्टेशन झीलों, हरियाली, पहाड़ों और मनमोहक नजारों से भरा हुआ है। खासकर सर्दियों में यहां का माहौल बेहद खूबसूरत और जादुई हो जाता है। अगर आप नैनीताल की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन खास जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल करना बिल्कुल न भूलें।
     
    नैनी झील
     
    पहाड़ों की गोद में बसी नैनी झील चारों तरफ हरी-भरी वादियों से घिरी है। पानी में पहाड़ियों की परछाई एक अद्भुत दृश्य बनाती है, जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां बोटिंग का अनुभव बेहद खास है। धीरे-धीरे नाव में बैठकर आस-पास के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना सुकून देने वाला होता है।
     
    रानीखेत
     
    यह हिल स्टेशन शांत वातावरण और हरियाली से भरे जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां की ठंडी हवा और प्राकृतिक सुंदरता सुकून देने वाले अनुभव का अहसास कराती है।
     
    मसूरी
     
    ‘पहाड़ों की रानी’ के नाम से प्रसिद्ध मसूरी अपनी खूबसूरत वादियों, आसान ट्रेकिंग रास्तों और मनमोहक मौसम के लिए मशहूर है। शाम के समय मसूरी की सड़कों पर चहल-पहल के बीच घूमना एक अलग ही आनंद और रोमांच का अनुभव देता है।
     
    मॉल रोड
    यहां दिनभर लोगों की हलचल बनी रहती है। मॉल रोड पर चलते-चलते आपको दुकानें, कैफे और रेस्टोरेंट्स सब मिलेंगे। स्वादिष्ट खाने का मज़ा लेने और शॉपिंग करने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।
     
    टिफिन टॉप
     
    अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और नैनीताल के आसपास के नजारों को कैमरे में कैद करना चाहते हैं, तो टिफिन टॉप एक शानदार जगह है। यहां से पूरे नैनीताल का खूबसूरत पैनोरमा दिखाई देता है, जो हर तस्वीर में जादुई नज़ारा बनाता है।
     
    इसके अलावा, टिफिन टॉप पर आप घुड़सवारी का आनंद भी ले सकते हैं। यह जगह परिवार के साथ घूमने और प्राकृतिक सुंदरता का मज़ा लेने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।