Category: Religious Astrology

  • Vijaya Ekadashi 2026: इस व्रत से मिलती है शत्रुओं पर जीत और सफलता, फरवरी में जानें शुभ मुहूर्त व पारण का सही समय

    Vijaya Ekadashi 2026: इस व्रत से मिलती है शत्रुओं पर जीत और सफलता, फरवरी में जानें शुभ मुहूर्त व पारण का सही समय

    नई दिल्ली। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को ‘विजया एकादशी’ के नाम से जाना जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, यह एकादशी साधक को कठिन परिस्थितियों, शत्रुओं और मानसिक बाधाओं पर विजय दिलाने वाली मानी गई है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा के साथ उपासना करता है, उसे कार्यों में सिद्धि और अटके हुए कामों में सफलता प्राप्त होती है।

    विजया एकादशी का महत्व स्वयं भगवान श्रीराम से जुड़ा है। कहा जाता है कि जब प्रभु श्रीराम माता सीता की खोज में समुद्र तट पर पहुँचे और लंका पर चढ़ाई की चुनौती सामने थी, तब मुनि वकदालभ्य के निर्देश पर उन्होंने अपनी सेना सहित विजया एकादशी का व्रत किया था। इस व्रत के पुण्य प्रताप से ही उन्हें समुद्र पार करने और रावण पर विजय पाने में सफलता मिली। तभी से इसे ‘जीत’ का आशीर्वाद देने वाली एकादशी कहा जाता है।

    विजया एकादशी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त
    पंचांग के अनुसार, इस वर्ष एकादशी तिथि दो दिनों तक व्याप्त रहेगी, लेकिन उदयातिथि की प्रधानता के कारण व्रत 13 फरवरी 2026 को रखा जाएगा।

    एकादशी तिथि प्रारंभ: 12 फरवरी 2026, दोपहर 12:22 बजे।

    एकादशी तिथि समाप्त: 13 फरवरी 2026, दोपहर 02:25 बजे।

    व्रत की तारीख: 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार)।

    पूजा के विशेष मुहूर्त:

    ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:18 से 06:10 बजे तक।

    अमृत काल (सर्वोत्तम): सुबह 09:08 से 10:54 बजे तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02:27 से 03:11 बजे तक।

    पारण का समय और नियम
    एकादशी व्रत का पूर्ण फल तभी मिलता है जब इसका पारण (व्रत खोलना) शुभ समय और विधि के साथ किया जाए। विजया एकादशी का पारण 14 फरवरी 2026 को होगा।

    पारण समय: सुबह 07:00 बजे से 09:14 बजे तक।

    विशेष सावधानी: चूंकि हरि वासर सुबह 08:20 बजे समाप्त हो रहा है, इसलिए पारण के लिए सुबह 08:21 से 09:14 के बीच का समय सबसे उत्तम रहेगा।

    इस दिन साधक को पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु को पीले फूल, फल और तुलसी दल अर्पित करना चाहिए। व्रत के दौरान सात्विकता बनाए रखें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का निरंतर जाप करें।

    विजया एकादशी 2026 का व्रत 13 फरवरी को रखा जाएगा। यह व्रत शत्रुओं पर विजय और कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। भगवान राम ने भी लंका विजय के लिए यह व्रत किया था। 14 फरवरी की सुबह 07:00 से 09:14 के बीच व्रत का पारण करना शुभ रहेगा।

  • Vijaya Ekadashi 2026 Date: फरवरी में कब है जीत दिलाने वाली विजया एकादशी? जानें सही डेट, महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

    Vijaya Ekadashi 2026 Date: फरवरी में कब है जीत दिलाने वाली विजया एकादशी? जानें सही डेट, महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त


    नई दिल्ली । धार्मिक महत्व क्या है, पूजा के लिए कौन से शुभ मुहूर्त हैं और व्रत पारण की टाइमिंग क्या रहेगी विजया एकादशी हिंदू पंचांग की एक विशेष और प्रभावशाली एकादशी मानी जाती है. यह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आती है. इस दिन भगवान विष्णु की उपासना कर जीवन की कठिन परिस्थितियों पर विजय पाने की कामना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत शत्रुओं पर जीत, मानसिक मजबूती और कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना गया है. आइए जानते हैं, फरवरी में कब है जीत दिलाने वाली विजया एकादशी और इसका महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण टाइमिंग क्या है?

    विजया एकादशी का धार्मिक महत्व

    विजया एकादशी केवल एक उपवास नहीं, बल्कि आत्मबल और संकल्प को मजबूत करने का पर्व है. मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से पुराने कष्ट दूर होते हैं. व्यक्ति के जीवन में चल रही बाधाएं कम होती हैं. साथ ही यह व्रत जाने अनजाने में हुए दोषों से भी मुक्ति दिलाता है. साधक के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

    भगवान राम से जुड़ी पौराणिक कथा

    पुराणों में वर्णन मिलता है कि लंका विजय से पहले भगवान श्रीराम ने समुद्र तट पर इस एकादशी का व्रत किया था. मुनि वकदालभ्य के निर्देश पर किए गए इस व्रत से श्रीराम को विजय प्राप्त हुई. तभी से यह एकादशी विजय प्रदान करने वाली मानी जाने लगी. यही कारण है कि कठिन समय में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है.

    कब है विजया एकादशी 2026?

    द्रिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि का आरंभ 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12:22 बजे होगा. तिथि की समाप्ति 13 फरवरी 2026 को दोपहर 02:25 बजे होगी. उदयातिथि के कारण विजया एकादशी का व्रत 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा.

    विजया एकादशी 2026 के शुभ मुहूर्त

    इस दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा विशेष रूप से की जाती है. पूजा एकादशी तिथि के भीतर ही करनी चाहिए. उपलब्ध शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:
    ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:18 से 06:10 बजे तक
    अमृत काल: सुबह 09:08 से 10:54 बजे तक
    अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:58 बजे तक
    विजय मुहूर्त: दोपहर 02:27 से 03:11 बजे तक

    व्रत पारण का सही समय

    विजया एकादशी का पारण 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा. पारण का समय सुबह 07:00 बजे से 09:14 बजे तक रहेगा. हरि वासर की समाप्ति उसी दिन सुबह 08:20 बजे होगी. पारण हमेशा हरि वासर के बाद ही करना शुभ माना जाता है. विजया एकादशी के दिन सात्विक आहार लें. भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूरी रखें. यह दिन संयम और श्रद्धा के साथ बिताना ही व्रत का सार माना गया है.

  • Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात करें ये छोटा सा उपाय, करियर और बिजनेस में आ जाएगी तेजी

    Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात करें ये छोटा सा उपाय, करियर और बिजनेस में आ जाएगी तेजी


    नई दिल्ली । फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना गया है। माना जाता है इसी पावन तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए महाशिवरात्रि को शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यही नहीं साधक के जीवन से कष्ट, रोग, भय भी दूर होते हैं। महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से महिलाएं सुख-सौभाग्य और अखंड सुहाग की कामना करते हुए पूजा-अर्चना करती हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। इस तिथि पर कई शुभ योग बने हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए महाशिवरात्रि पर कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

    व्यापार उन्नति के लिए विशेष उपाय
    महाशिवरात्रि पर धतूरे का उपाय करने से व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। इसके लिए महाशिवरात्रि की रात किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर एक धतूरा अर्पित करें। इसके बाद मंदिर के बाहर कम से कम 30 मिनट तक प्रतीक्षा करें और इस दौरान “श्री शिवाय नमस्तुभ्यं” मंत्र का जाप करते रहें।

    व्यापार उन्नति के लिए विशेष उपाय

    यदि आपके घर या व्यापार स्थान पर लक्ष्मी का वास नहीं हो रहा है, तो आधे घंटे बाद उस धतूरे को उठाकर लाल कपड़े में बांध लें। इसके बाद उसे अपनी दुकान या व्यवसाय स्थल पर सुरक्षित स्थान पर बांध दें। ऐसा करने से शिव कृपा प्राप्त होती है और व्यापार में लाभ के योग बनने लगते हैं।
    धतूरा उपाय करने का सही समय

    धतूरे का यह उपाय महाशिवरात्रि की रात ठीक 12 बजे करना श्रेष्ठ माना गया है। धतूरे को शिवलिंग पर 12 बजे से 12:30 बजे तक अर्पित रहने दें। इसके बाद उसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी दुकान में रखें। आप इसे रात 12:30 बजे से सुबह 4 बजे तक कभी भी बांध सकते हैं। दरअसल, यह उपाय महाशिवरात्रि के अलावा मासिक शिवरात्रि पर भी किया जा सकता है।

    निशिता काल और सर्वार्थ सिद्धि योग

    इस साल महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। यह शक्तिशाली योग 12 घंटे से अधिक समय के लिए रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7:48 बजे तक रहने वाला है। यह अवधि महाकाल की उपासना और शिवलिंग जलाभिषेक के लिए फलदायी रहने वाली है। महाशिवरात्रि पर निशिता काल रात 11:52 बजे से लेकर रात 12:42 बजे तक रहेगा।

  • गरुड़ पुराण की शिक्षा: जीवन में सही संगति का महत्व और किन लोगों से बचना आवश्यक

    गरुड़ पुराण की शिक्षा: जीवन में सही संगति का महत्व और किन लोगों से बचना आवश्यक


    नई दिल्ली। गरुड़ पुराण का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। यह ग्रंथ किसी व्यक्ति को नकारने की शिक्षा नहीं देता बल्कि सही संगति और वातावरण चुनने के महत्व को समझाता है। सनातन परंपरा में इसे केवल मृत्यु और कर्मकांड से जोड़कर नहीं देखा जाता बल्कि यह जीवन जीने की व्यवहारिक शिक्षा भी देता है। इसमें मनुष्य के आचरण संगति और सोच पर विशेष जोर दिया गया है। पुराण के अनुसार व्यक्ति जैसा वातावरण चुनता है और जैसी संगति अपनाता है वैसा ही उसका जीवन आकार लेता है।

    सबसे पहले आलस्य को जीवनशैली बनाने वाले लोगों से दूरी बनाना जरूरी है। गरुड़ पुराण आलस्य को प्रगति का सबसे बड़ा शत्रु मानता है। जो लोग परिश्रम से बचते हैं और हर काम टालते रहते हैं, वे न केवल स्वयं आगे नहीं बढ़ पाते बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी हतोत्साहित करते हैं। ऐसे लोग अक्सर अपनी असफलताओं का कारण दूसरों या परिस्थितियों को बताते हैं। उनकी संगति निराशा और अकर्मण्यता को बढ़ावा देती है।

    दूसरी श्रेणी उन लोगों की है जो केवल भाग्य पर निर्भर रहते हैं। गरुड़ पुराण कर्म को जीवन का आधार मानता है। जो लोग प्रयास किए बिना केवल किस्मत के सहारे जीवन जीना चाहते हैं, वे धीरे-धीरे अपनी क्षमता खो देते हैं और दूसरों को भी निष्क्रिय सोच की ओर ले जाते हैं। पुराण का संदेश स्पष्ट है कि भाग्य केवल उसी का साथ देता है जो लगातार प्रयास करता है।तीसरी चेतावनी उन लोगों के लिए है जो समय का मूल्य नहीं समझते। समय को सबसे कीमती धन माना गया है। जो लोग अपना समय व्यर्थ की चर्चाओं, निरर्थक कार्यों या आलस्य में गंवाते हैं, वे जीवन में ठहराव का कारण बनते हैं। ऐसे लोग न केवल अपना भविष्य जोखिम में डालते हैं बल्कि दूसरों का समय भी बर्बाद करते हैं। इसलिए विवेकशील व्यक्ति को ऐसी संगति से बचने की सलाह दी गई है।

    नकारात्मक सोच से घिरे लोग भी जीवन में बाधाएं पैदा करते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार नकारात्मक दृष्टिकोण धीरे-धीरे भय, असंतोष और असफलता की भावना बढ़ाता है। अगर कोई व्यक्ति निरंतर नकारात्मक विचारों में फंसा रहता है, तो उसकी संगति भी उसी दिशा में सोचने लगती है। सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए ऐसी संगति से दूरी जरूरी मानी गई है।

    अंत में, दिखावे और अहंकार में डूबे लोगों से भी दूरी बनाए रखना चाहिए। कुछ लोग केवल बाहरी दिखावे और श्रेष्ठता साबित करने में संतुष्टि ढूंढते हैं। गरुड़ पुराण में इसे मानसिक असंतुलन का संकेत बताया गया है। यह व्यवहार कई बार दूसरों को मानसिक पीड़ा पहुंचाता है और संबंधों में कटुता लाता है। शास्त्रों के अनुसार सादगी और विनम्रता ही स्थायी सुख का मार्ग है।सार यह है कि गरुड़ पुराण जीवन में सही संगति चुनने और सकारात्मक सोच बनाए रखने का महत्व बताता है। यह मानसिक शांति, आत्मविकास और स्थायी सफलता का आधार है।

  • Sankashti Chaturthi 2026: फरवरी में कब है संकष्टी चतुर्थी व्रत? नोट करें सही डेट और जानें गणपति की पूजा का शुभ मुहूर्त

    Sankashti Chaturthi 2026: फरवरी में कब है संकष्टी चतुर्थी व्रत? नोट करें सही डेट और जानें गणपति की पूजा का शुभ मुहूर्त


    नई दिल्ली । Sankashti Chaturthi 2026: सनातन धर्म में संकष्टी चतुर्थी व्रत का विशेष महत्व माना गया है जो कि प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है. इस दिन भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन किया जाता है और कहते हैं कि गणपति जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों के जीवन से सभी संकटों को दूर करते हैं. फाल्गुन माह और फरवरी का महीना शुरू होने वाला है, ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन में कब रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त.

    द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2026 डेट

    बता दें कि फाल्गुन में आने वाले संकष्टी चतुर्थी व्रत को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 5 फरवरी को मध्यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट पर शुरू होगी और 6 फरवरी को मध्यरात्रि 12 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयाति​थि के अनुसार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत 5 फरवरी 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.क्या आपको छोटी-छोटी बात पर आता है गुस्सा! तो कुंडली का ये ग्रह कर रहा है परेशान, जानिए इससे बचने के उपाय

    द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2026 शुभ मुहूर्त
    द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन सुबह 5 बजकर 22 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इसके अलावा शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 7 बजकर 7 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. यदि इन मुहूर्त में पूजा न कर पाएं तो अभिजीत मुहूर्त को भी शुभ जाता है और 5 फरवरी को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.

    द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत पूजा विधि
    संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें और मंदिर को स्वच्छ करें. इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें और एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें. फिर गणेश जी को सिंदूर, चंदन, अक्षत, फल, फूल और दूर्वा अर्पित करें. इसके बाद घी का दीपक जलाएं और मोदक का भोग लगाएं. फिर संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा पढ़े व गणेश जी की आरती करें. इसके बाद दिनभर फलाहार करें और रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें. इस व्रत को रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

  • आर्थिक तनाव और मानसिक चिंता से राहत, शनिवार के उपायों से शनि का अशुभ प्रभाव होगा शांत

    आर्थिक तनाव और मानसिक चिंता से राहत, शनिवार के उपायों से शनि का अशुभ प्रभाव होगा शांत


    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना गया है। शनि ग्रह को कर्म न्याय और अनुशासन का प्रतीक कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार जब कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ होती है या साढ़ेसाती अथवा ढैया का प्रभाव चलता है तब व्यक्ति को आर्थिक मानसिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में शनिवार को किए गए पारंपरिक उपाय शनि दोष के प्रभाव को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

    ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनिवार की शाम शनि देव की पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय मानी जाती है। इस दौरान पीपल के वृक्ष के पास दीप प्रज्वलन कर परिक्रमा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं में कहा गया है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और जीवन में स्थिरता आती है। पीपल को ब्रह्मा विष्णु और महेश का स्वरूप माना गया है और शनि देव का भी इससे विशेष संबंध बताया गया है।

    शनि दोष से बचाव के लिए हनुमान जी की उपासना को भी अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार हनुमान जी की भक्ति से शनि देव के कष्टकारी प्रभाव शांत हो जाते हैं। शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से भय बाधा और मानसिक तनाव में कमी आने की मान्यता है। यह उपाय उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है जो लंबे समय से कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।

    दान को शनि दोष निवारण का अहम हिस्सा माना गया है। शनिवार के दिन जरूरतमंदों को भोजन वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करने से कर्म सुधारने का अवसर मिलता है। शास्त्रों में बताया गया है कि शनि देव दान और सेवा से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही शनि मंत्र का नियमित जाप भी लाभकारी माना जाता है। मंत्र जाप से आत्मसंयम धैर्य और सहनशीलता बढ़ती है जो शनि ग्रह के मूल गुण माने जाते हैं।हालांकि शनिवार के दिन कुछ बातों में सावधानी बरतने की सलाह भी दी जाती है। इस दिन जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। क्रोध अहंकार और दूसरों को कष्ट पहुंचाने वाले व्यवहार से दूर रहना शुभ माना गया है। सरल जीवनशैली संयमित दिनचर्या और जिम्मेदारीपूर्ण आचरण शनि देव को प्रसन्न करने का आधार माने जाते हैं।

    ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि शनिवार के उपाय केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं। ये उपाय व्यक्ति के जीवन में अनुशासन धैर्य और जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हैं। नियमित रूप से इन परंपराओं को अपनाने से मानसिक शांति आत्मविश्वास और जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायता मिल सकती है।

  • Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा की रात दान करना अधिक फलदायी, जानें कैसे करें पुण्यकारी दान

    Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा की रात दान करना अधिक फलदायी, जानें कैसे करें पुण्यकारी दान


    नई दिल्ली। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा को अत्यंत पावन और शुभ माना जाता है। यह दिन केवल स्नान और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दिन की रात किए गए दान को विशेष पुण्यकारी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा की रात किया गया दान सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फल देता है। इस दिन दान करना पूर्वजन्म के दोषों और अशुभ कर्मों के प्रभाव को कम करता है।

    इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 को है। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस रात देवता पृथ्वी के निकट आते हैं और श्रद्धा के साथ किए गए कर्म तुरंत स्वीकार करते हैं। साथ ही, ऐसा माना जाता है कि माघ पूर्णिमा का दान व्यक्ति, परिवार और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पुण्यकारी होता है।

    माघ पूर्णिमा पर क्या दान करें?

    शास्त्रों के अनुसार इस दिन अन्न, वस्त्र, तिल, घी, गुड़, कंबल और गर्म कपड़े दान करना शुभ माना जाता है। अगर दान सीधे गरीब और जरूरतमंदों तक पहुँचता है, तो इसका लाभ और भी अधिक होता है। इससे न केवल जीवन में आर्थिक स्थिरता और सुख-समृद्धि आती है, बल्कि दान करने वाले को मानसिक शांति और आत्मिक संतोष भी प्राप्त होता है।

    दान करते समय ध्यान रखें ये बातें

    दान केवल मात्रा से नहीं, बल्कि भावना और विधि से पुण्यकारी होता है। कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। जैसे-दान ईश्वर का स्मरण करते हुए करें। हमेशा दाएं हाथ से दान दें। दान के बाद मन में पश्चाताप या खेद न रखें। दान की चर्चा न करें, इसे गुप्त रखना श्रेष्ठ माना गया है। क्रोध, अहंकार और जल्दबाजी से बचें, क्योंकि ये दान के पुण्य को कम कर सकते हैं। श्रद्धा और सही मनोभाव से किया गया दान आध्यात्मिक शांति और पुण्य दोनों प्रदान करता है। माघ पूर्णिमा की यह रात इसलिए खास है क्योंकि इस दिन किए गए छोटे-से छोटे दान का भी अत्यधिक फल प्राप्त होता है।

  • 30 जनवरी 2026 पंचांग: माघ शुक्ल पक्ष द्वादशी आज, धन की देवी माँ लक्ष्मी की कृपा पाने का शुभ दिन

    30 जनवरी 2026 पंचांग: माघ शुक्ल पक्ष द्वादशी आज, धन की देवी माँ लक्ष्मी की कृपा पाने का शुभ दिन


    नई दिल्ली। आज 30 जनवरी 2026 शुक्रवार का दिन है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। शुक्रवार का दिन होने के कारण आज का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि यह दिन सुख, समृद्धि और वैभव की देवी माँ लक्ष्मी को समर्पित है। आज के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने से आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

    आज के शुभ मुहूर्त

    आज के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अभिजीत मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है।

    अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:18 से 01:01 तक

    अमृत काल: शाम 06:18 से 07:46 तक

    ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:35 से 06:23 तक

    सावधान: आज के अशुभ काल

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल जैसे अशुभ समय में महत्वपूर्ण कार्यों को टालना चाहिए।

    राहूकाल: सुबह 11:17 से दोपहर 12:40 तक

    यम गण्ड: दोपहर 03:24 से शाम 04:46 तक

    कुलिक: सुबह 08:33 से 09:55 तक

    दुर्मुहूर्त: सुबह 09:22 से 10:06 तक और दोपहर 01:01 से 01:45 तक

    सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
    सूर्योदय: सुबह 07:11 बजे

    सूर्यास्त: शाम 06:08 बजे

    नक्षत्र: आज आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र का योग बन रहा है, जो बौद्धिक कार्यों के लिए अनुकूल है।

    आज का विशेष उपाय

    शुक्रवार और द्वादशी का संयोग होने के कारण आज शाम लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और गाय को ताजी रोटी में गुड़ मिलाकर खिलाएं। इससे भाग्य में वृद्धि होती है और अटके हुए कार्य पूरे होते हैं।

  • Magh Purnima 2026: दान-पुण्य का दिन, लेकिन इन चीजों का दान करना माना जाता है अशुभ

    Magh Purnima 2026: दान-पुण्य का दिन, लेकिन इन चीजों का दान करना माना जाता है अशुभ

    नई दिल्ली माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म में स्नान, दान और पुण्य कर्मों का विशेष दिन माना जाता है. इस दिन गंगा स्नान और जरूरतमंदों को दान करने की परंपरा है. लेकिन शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं में यह भी बताया गया है कि कुछ वस्तुओं का दान इस दिन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पुण्य के स्थान पर अशुभ फल मिल सकता है. अगर आप माघ पूर्णिमा पर दान करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किन चीजों से बचना चाहिए.
    माघ पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
    माघ पूर्णिमा को भगवान विष्णु चंद्र देव और पवित्र नदियों, विशेषकर मां गंगा को समर्पित माना गया है. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से पापों से मुक्ति मिलती है. दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है. संयम और सात्विक आचरण का विशेष महत्व होता है. इसी कारण दान में शुद्धता और विवेक जरूरी बताया गया है.

    माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?
    दान की वस्तु क्यों दान नहीं करना चाहिए धार्मिक मान्यता
    लोहे की वस्तुएं लोहा शनि ग्रह और नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है पूर्णिमा के सात्विक दिन पर अशुभ फल दे सकता है

    काले रंग की वस्तुएं यह दिन चंद्र देव और भगवान विष्णु को समर्पित है काले रंग को इस दिन शुभ नहीं माना जाता
    नमक नमक का संबंध ऋण और आर्थिक असंतुलन से माना गया है शुभ तिथि पर दरिद्रता बढ़ने की मान्यता
    तेल तेल तामसिक प्रकृति का माना जाता है सात्विक पर्व पर वर्जित
    मदिरा / नशीली वस्तुएं पूजा और दान की भावना के विपरीत धार्मिक रूप से निषिद्ध
    फटे या पुराने कपड़े दान में शुद्धता और उपयोगिता जरूरी अशुद्ध वस्तु से पुण्य नहीं मिलता
    लोहे से बनी वस्तुएं
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लोहा शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि इसे भारी और नकारात्मक ऊर्जा वाला तत्व कहा गया है. माघ पूर्णिमा जैसे सात्विक दिन पर लोहे के बर्तन, औजार या अन्य लोहे की वस्तुओं का दान करने से बचना चाहिए.

    काले रंग की वस्तुएं
    माघ पूर्णिमा का दिन चंद्र देव और भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन श्वेत और सात्त्विक रंगों को श्रेष्ठ माना गया है, इसलिए काले वस्त्र, काले तिल, काली चादर जैसी वस्तुओं का दान इस दिन शुभ नहीं माना जाता.

    नमक का दान
    शास्त्रीय मान्यताओं में नमक को ऋण, विवाद और आर्थिक असंतुलन से जोड़ा गया है. इसी कारण पूर्णिमा जैसे शुभ अवसर पर नमक का दान करने से बचने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

    तेल और मदिरा जैसी तामसिक वस्तुएं
    माघ पूर्णिमा सात्विक पर्व है. इस दिन तेल, शराब, मांसाहार से जुड़ी कोई भी वस्तु दान करना उचित नहीं माना जाता, क्योंकि ये सात्त्विकता को भंग करती हैं, पूजा और दान की भावना के विपरीत होती हैं.

    फटे, पुराने या अशुद्ध कपड़े
    दान का अर्थ केवल देना नहीं, बल्कि सम्मान, उपयोगिता और शुद्धता भी है, इसलिए फटे हुए बहुत पुराने या गंदे कपड़े दान करना अशुभ माना गया है. माघ पूर्णिमा पर स्वच्छ और उपयोगी वस्तुओं का ही दान करना चाहिए.

    माघ पूर्णिमा पर दान करते समय क्या ध्यान रखें?
    दान श्रद्धा और शांत मन से करें
    वस्तु साफ और उपयोगी हो
    दान से पहले अहंकार न रखें
    जरूरतमंद व्यक्ति को ही दान दें
    यही बातें दान को सार्थक बनाती हैं.

    माघ पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त
    हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 फरवरी 2026 की सुबह 5:52 बजे होगी और इसका समापन 2 फरवरी 2026 को तड़के 3:38 बजे होगी. इसी अवधि में स्नान, दान और पूजा का विशेष महत्व माना गया है.

  • महिलाओ में लक्ष्मी के संकेत: शरीर के इन 6 हिस्सों पर तिल बनाता है धन और समृद्धि का राज

    महिलाओ में लक्ष्मी के संकेत: शरीर के इन 6 हिस्सों पर तिल बनाता है धन और समृद्धि का राज


    नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के शरीर पर कुछ खास जगहों पर तिल होना न केवल सौंदर्य बढ़ाता है, बल्कि उन्हें भाग्यशाली और संपन्न भी बनाता है। माना जाता है कि ऐसे तिल लक्ष्मी का साक्षात रूप होते हैं और जिस घर में ये महिलाएं जाएं, वहां सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का वास होता है।

    1. माथे के मध्य में तिल – आत्मविश्वास और सम्मान
    माथे के बीच या दाहिनी ओर तिल वाली महिलाएं नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से भरी होती हैं। ये समाज में प्रतिष्ठित होती हैं और परिवार के लिए तरक्की के रास्ते खोलती हैं।

    2. नाक की नोक पर तिल – आर्थिक राजयोग
    नाक पर तिल भले ही स्वभाव में थोड़ी जिद दिखाए, लेकिन यह आर्थिक मामलों में शुभ है। ऐसे तिल वाली महिलाएं कम मेहनत में भी विलासिता और सफलता प्राप्त करती हैं।

    3. ठुड्डी पर तिल – आर्थिक सुरक्षा
    ठुड्डी पर तिल चेहरे की सुंदरता बढ़ाता है और धन संचय में मदद करता है। यह आर्थिक स्थिरता और परिवार की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

    4. कमर पर तिल – ऐश्वर्य और विलासिता
    कमर पर तिल होने वाली महिलाएं जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद उठाती हैं। इन्हें भाग्यशाली और ऐश्वर्यशाली माना जाता है।

    5. हथेली के अंदर तिल – धन की बरकत
    दाहिनी हथेली के अंदर तिल होने से धन का आगमन होता है। ऐसे महिलाएं धनवान होती हैं और उनके पास पैसा टिकता भी है।

    6. पैरों के तलवों पर तिल – राजयोग और यात्राएं
    पैरों के तलवों पर तिल राजयोग और ऊंचे पद का संकेत देता है। ये महिलाएं देश-विदेश की यात्राओं का अवसर प्राप्त करती हैं।
    सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ये तिल केवल शरीर का हिस्सा नहीं, बल्कि व्यक्ति के पूर्व कर्म और भविष्य का आईना भी हैं।
    नोट: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है। इसे व्यक्तिगत विश्वास के अनुसार ही लें।