Category: Religious Astrology

  • Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

    Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय


    नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि आए और चारों तरफ से तरक्की हो। लेकिन कई बार कुछ प्रयास करने के बाद भी हाथ असफलता ही लगती है। घर में सकारात्मक को बरकरार रखने के लिए आपको कई सारे उपाय करने चाहिए। वास्तु शास्त्र में नीचे इनके बारे में बताया गया है साथ ही इलायची से जुड़े कुछ खास उपाय बताए गए हैं जिनको करके आप अपना भाग्य परिवर्तन कर सकते हैं।

    वास्तु के खास उपाय
    बहुत कोशिश करने के बाद भी आपके हाथ असफलता लग रही है। आपका कोई भी काम सफल नहीं हो रहा है। तब आपको इन बातों पर विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। कड़ी मेहनत और तपस्या के बाद भी लोग सफलता और धन प्राप्त करने में असफल रहते हैं। ऐसे में हरी इलायची का ये उपाय बहुत कारगार है. पैसे को जेब में रोकने के लिए 5 हरी इलायची को अपने पर्स में रख लें. ऐसा करने से व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी होती है और पैसी भी ज्यादा खर्च नहीं होता।

    कई बार सालों मेहनत करने के बाद व्यक्ति को इच्छानुसार प्रगति नहीं मिल पाती।इसके लिए अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो एक हरा कपड़ा लें और इसमें 4-5 इलायची लेकर बांध लें। और इस पोटली को सोते समय तकीए के नीचे रख लें।अगले दिन उठने के बाद ये पोटली किसी दूसरे व्यक्ति को दे दें।

    अगर आपका बिजनेस में लाभ नहीं हो रहा है। आपको नौकरी नहीं मिल पा रही है। तब घर से बाहर जाते समय आप अपनी जेब में दो इलायची जरूर रखें साथ ही अपने पर्स में भी दो हरी इलायची डालें। ऐसा करने से आपकी बरकत तेजी से होती है और तरक्की आपके घर आते है। इन सभी उपायों को करके आप अपने घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं।

  • Budhwar Mantra: बुधवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, गणेश भगवान की होगी अपार कृपा

    Budhwar Mantra: बुधवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, गणेश भगवान की होगी अपार कृपा


    नई दिल्ली। बुधवार का दिन गणेश भगवान की पूजा अर्चना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आज के दिन आप अगर उनकी पूजा अर्चना करेंगे उनका व्रत रहेंगे। तब आपके घर में सुख समृद्धि आएगी गणेश भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे नकारात्मक तभी आपके घर से को तो दूर हो जाएगी। गणेश भगवान का दूसरा नाम विघ्नहर्ता भी कहा जाता है वह आपके सारे विघ्न हर लेंगे। गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए आप उनके कुछ चमत्कारी मंत्रों का भी जाप करें।

    पूजा विधि
    भगवान की पूजा करने के लिए आप सुबह प्रातः काल उठे और स्नान करके भगवान की मंदिर के पास एक चौकी रखें। उसे पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान की मूर्ति की स्थापना करें। अगर आपके घर के मंदिर में भगवान पहले से ही है तो आप वहीं पर उनकी पूजा कर सकते हैं। पूजा करने के लिए आप अच्छा हल्दी दुर्वा का उपयोग करें और भगवान को भोग में बेसन अथवा मोदक के लड्डू चढ़ाएं।

    इन मंत्रों का करें जाप
    ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा’

    ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।

    ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।।

    ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गण्पत्ये वर वरदे नमः

    ॐ तत्पुरुषाय विद्महे वक्रतुण्डा धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात”

    गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बकः ।

    नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

    धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायकः।

    भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन आपको उनके अच्छे से पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही उन्हें मोदक का लड्डू आवश्यक चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें दूर्वा और सुपाड़ी भी चढ़ाएं। इससे प्रश्न होकर भगवान आपके परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखते हैं और आपको भी मनचाहा वरदान देते हैं। इसके अलावा आपकी ऊपर आ रही सारी विघ्न को भी हर लेते हैं।

  • बुधवार का राशिफल

    बुधवार का राशिफल



    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947, सूर्योदय 06.44, सूर्यास्त 06.04, ऋतु – ग्रीष्म

    चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी, बुधवार, 11 मार्च 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

    मेष राशि :- खान-पान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। आगे से रुपये पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बनें। शुभांक-3-6-9

    वृष राशि :- प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ रहेगा। शुभांक-3-5-7

    मिथुन राशि :- कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचे तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। दिमाग में निर्मूल तर्क-कुतर्क पैदा होंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। संतान की उन्नति के योग हैं। शुभांक-4-6-7

    कर्क राशि :- आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे है। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। शुभांक-2-5-6

    सिंह राशि :- शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

    कन्या राशि :- सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। शुभांक-3-6-7

    तुला राशि :- शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों से समागम होगा। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-5-7-9

    वृश्चिक राशि :- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-6-7

    धनु राशि :- नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। सुविधाओं में शनै:-शनै: बाधा आएगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। शुभांक-3-5-6

    मकर राशि :- सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। परिवार में अशांति रहेगी। शुभांक-1-4-5

    कुंभ राशि :- समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। शुभांक-2-5-7

    मीन राशि :- यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। शुभांक-2-4-6
  • aaj Ka Panchang 11 March 2026: अष्टमी तिथि, वृश्चिक राशि में चंद्रमा; जानें राहुकाल, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त

    aaj Ka Panchang 11 March 2026: अष्टमी तिथि, वृश्चिक राशि में चंद्रमा; जानें राहुकाल, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त


    नई दिल्ली। 11 मार्च 2026 वैदिक पंचांग के अनुसार आज का दिन कई ज्योतिषीय योगों के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज बुधवार है और पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि चल रही है, जो 12 मार्च को सुबह 04:19 बजे तक रहेगी। धार्मिक कार्यों और दैनिक शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पंचांग का विशेष महत्व होता है। यदि आप आज किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं तो राहुकाल का समय जरूर ध्यान रखें।

    पंचांग के मुताबिक आज सूर्योदय सुबह 06:36 बजे और सूर्यास्त शाम 06:27 बजे होगा। वहीं चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में संचार करेंगे, जिसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र रात 10:00 बजे तक रहेगा, जबकि वज्र योग सुबह 09:12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

    राहुकाल का समय
    आज बुधवार को राहुकाल दोपहर 12:31 बजे से 02:00 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

    पंचांग के मुख्य तथ्य
    तिथि: कृष्ण पक्ष अष्टमी (12 मार्च सुबह 04:19 बजे तक)

    नक्षत्र: ज्येष्ठा (रात 10:00 बजे तक)

    योग: वज्र योग (सुबह 09:12 बजे तक)

    वार: बुधवार

    चंद्रमा: वृश्चिक राशि में

    सूर्योदय: 06:36 प्रातः

    सूर्यास्त: 06:27 सायं

    राहुकाल: 12:31 अपराह्न से 02:00 अपराह्न

    वाहन खरीदने का अगला शुभ मुहूर्त
    यदि आप नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो 15 मार्च 2026 को वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस दिन वाहन खरीदना शुभ माना गया है।

    घर खरीदने का अगला शुभ दिन
    ज्योतिषीय गणना के अनुसार 13 मार्च 2026 घर खरीदने के लिए अगली शुभ तिथि मानी जा रही है। इस दिन संपत्ति से जुड़े कार्य करना लाभकारी माना जाता है।

    विवाह का अगला शुभ मुहूर्त
    अगर आप शादी के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं तो 15 अप्रैल 2026 विवाह के लिए अगला अनुकूल समय बताया गया है।

    निष्कर्ष:
    आज का दिन सामान्य कार्यों के लिए अनुकूल है, लेकिन राहुकाल के समय किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। वहीं आने वाले दिनों में वाहन खरीद, घर खरीद और विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं।

  • Aaj Ka Ank Jyotish 11 March 2026: मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें आज का अंक राशिफल

    Aaj Ka Ank Jyotish 11 March 2026: मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें आज का अंक राशिफल



    नई दिल्ली। 11 मार्च 2026। अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि से उसका मूलांक (Root Number) निकाला जाता है। यह मूलांक 1 से 9 के बीच होता है और इससे व्यक्ति के स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में कई संकेत मिलते हैं।
    आज 11 मार्च 2026 का दिन अलग-अलग मूलांक वाले लोगों के लिए अलग ऊर्जा और अवसर लेकर आया है। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 11 तारीख को हुआ है, तो 1+1=2 होने के कारण उसका मूलांक 2 होगा।
    अगर आपको अपना मूलांक पता है, तो आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।

    मूलांक 1
    आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। कामकाज के क्षेत्र में आपकी प्रभावशाली छवि देखने को मिलेगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। नई ऊर्जा के साथ आप कई कार्यों को तेजी से पूरा कर सकते हैं। हालांकि कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले पूरी योजना जरूर बनाएं, क्योंकि जल्दबाजी छोटी गलतियों का कारण बन सकती है।
    टीमवर्क से बेहतर परिणाम मिलेंगे। मानसिक थकान से बचने के लिए बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें और खानपान का विशेष ध्यान रखें।

    मूलांक 2
    आज आपकी अंतरात्मा की आवाज काफी मजबूत रहेगी और आप कार्यस्थल की परिस्थितियों को गहराई से समझ पाएंगे। रिसर्च, काउंसलिंग या गंभीर चर्चा से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है।
    भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए खुद को सकारात्मक माहौल में रखें। परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें, लेकिन जरूरत से ज्यादा संवेदनशील होने से बचें।

    मूलांक 3
    मूलांक 3 के लिए आज आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या रचनात्मक काम की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी सकारात्मक सोच दूसरों को भी प्रभावित करेगी।
    हालांकि उत्साह में आकर जरूरत से ज्यादा वादे करने से बचें। खानपान और पानी पीने की आदतों का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में बातचीत सहज रहेगी, लेकिन गंभीर विषयों पर मजाक करने से बचें।

    मूलांक 4
    आज का दिन जीवन और काम को व्यवस्थित करने का संकेत दे रहा है। यह समय मजबूत नींव तैयार करने और लंबे लक्ष्यों पर काम शुरू करने के लिए अच्छा है।
    जरूरी कामों को प्राथमिकता देकर एक-एक करके पूरा करें। नियमितता और अनुशासन आपको भविष्य में बड़ी सफलता दिला सकते हैं।
    मानसिक तनाव से बचने के लिए गहरी सांस लेने वाले व्यायाम करें और पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।

    मूलांक 5
    आज मूलांक 5 वालों के लिए अंतर्ज्ञान काफी मददगार साबित होगा। कई बार दिल की आवाज दिमाग से ज्यादा सही रास्ता दिखाती है। अचानक मिलने वाले अवसरों को पहचानने में आपकी समझ काम आएगी।
    आज जीवन में मिलने वाले छोटे-छोटे संकेतों पर ध्यान दें। ये आपको सही दिशा की ओर ले जा सकते हैं।
    स्वास्थ्य के लिए ताजे फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी का सेवन करें।

    मूलांक 6
    आज आपका अलग और रचनात्मक काम करने का तरीका पुरानी समस्याओं का समाधान निकाल सकता है। टीम के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा।
    प्रेजेंटेशन या क्लाइंट मीटिंग्स में सफलता मिल सकती है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें और मन को शांत रखने के लिए हल्का संगीत सुनें।
    रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा। अपने प्रियजनों की सराहना करें और छोटे-छोटे सरप्राइज रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं।

    मूलांक 7
    आज की ऊर्जा मूलांक 7 वालों के पक्ष में रहेगी। आपकी गहरी सोच और योजनाएं आपको सफलता की ओर ले जा सकती हैं।
    हालांकि अपने विचारों को केवल मन में रखने के बजाय उन्हें दूसरों के सामने भी रखें। ताजी हवा में समय बिताने से मन शांत रहेगा।
    आज आप ज्ञानवर्धक चर्चाओं में रुचि ले सकते हैं और पार्टनर के साथ खुलकर संवाद करना बेहतर रहेगा।

    मूलांक 8
    आज का दिन भविष्य की योजना और आर्थिक मामलों पर ध्यान देने के लिए अच्छा है। आपकी व्यवहारिक सोच आपको सही फैसले लेने में मदद करेगी।
    हालांकि काम का तनाव खुद पर हावी न होने दें और जीवन में संतुलन बनाए रखें।
    रिश्तों में थोड़ी भावनात्मक बातचीत जरूरी है। अपनों के साथ अपनी सच्ची भावनाएं साझा करें।

    मूलांक 9
    आज आपका काम करने का अलग अंदाज दूसरों को प्रेरित कर सकता है। नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन कोई बड़ा कदम उठाने से पहले तैयारी की जांच जरूर करें।
    ऊर्जा में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए संतुलित आहार और पर्याप्त पानी जरूरी है।
    पुरानी भावनाएं या विवाद सामने आ सकते हैं, इसलिए कड़वाहट रखने के बजाय बातचीत के जरिए समाधान निकालें।

    अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कई मूलांक वालों के लिए नई संभावनाएं और आत्मचिंतन का अवसर लेकर आया है। सही योजना, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली अपनाकर आप दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

  • आखिर क्यों महादेव ने काटा ब्रह्मा जी का पांचवां सिर? सृष्टि के रचयिता की एक भूल और पौराणिक कथा का रहस्य

    आखिर क्यों महादेव ने काटा ब्रह्मा जी का पांचवां सिर? सृष्टि के रचयिता की एक भूल और पौराणिक कथा का रहस्य


    नई दिल्ली । हिंदू धर्म में त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु और शिव का विशेष महत्व माना जाता है। इनमें ब्रह्मा जी को सृष्टि का रचयिता कहा जाता है। आम तौर पर हम उन्हें चार मुखों वाले चतुर्मुख रूप में देखते हैं, लेकिन पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शुरुआत में ब्रह्मा जी के पांच मुख हुआ करते थे। एक पौराणिक कथा के अनुसार उनकी एक भूल के कारण भगवान शिव ने उनका पांचवां सिर कटवा दिया, जिसके बाद वे चतुर्मुख रूप में ही पूजे जाने लगे।

    इस कथा का उल्लेख Shiva Purana में मिलता है। इसके अनुसार सृष्टि की रचना करते समय ब्रह्मा जी ने Satarupa नाम की एक अत्यंत सुंदर स्त्री की रचना की। सतरूपा अत्यंत तेजस्वी और मनमोहक रूप वाली थीं। कथा के अनुसार उनके सौंदर्य को देखकर स्वयं ब्रह्मा जी भी आकर्षित हो गए।

    बताया जाता है कि जब सतरूपा को यह आभास हुआ कि ब्रह्मा जी की दृष्टि उन पर है, तो उन्होंने उनसे बचने के लिए अलग-अलग दिशाओं में जाना शुरू कर दिया। सतरूपा जब जिस दिशा में जातीं, ब्रह्मा जी उन्हें देखने के लिए उसी दिशा में अपना एक मुख प्रकट कर लेते। इस तरह उन्होंने चारों दिशाओं में देखने के लिए चार मुख बना लिए। लेकिन जब सतरूपा आकाश की ओर बढ़ीं, तब ब्रह्मा जी ने ऊपर की ओर देखने के लिए अपना पांचवां मुख भी प्रकट कर लिया।

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह आचरण मर्यादा के विरुद्ध माना गया, क्योंकि सतरूपा उनकी ही रचना थीं और उन्हें मानस पुत्री के समान माना जाता था। यह सब देखकर Shiva अत्यंत क्रोधित हो गए। धर्म और मर्यादा की रक्षा के लिए उन्होंने अपने उग्र स्वरूप Kala Bhairava को प्रकट किया और ब्रह्मा जी को दंड देने का आदेश दिया।

    महादेव के आदेश पर काल भैरव ने तुरंत ब्रह्मा जी के उस पांचवें सिर को काट दिया, जो ऊपर की ओर था। इसी घटना के बाद से ब्रह्मा जी के केवल चार मुख ही रह गए और वे चतुर्मुख रूप में ही जाने जाने लगे। बाद में ब्रह्मा जी को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने भगवान शिव से क्षमा मांगी।

    पौराणिक कथाओं के अनुसार इस घटना का एक और प्रभाव यह भी माना जाता है कि ब्रह्मा जी की पूजा अन्य देवताओं की तुलना में बहुत कम होती है। कहा जाता है कि बाद में Saraswati के श्राप के कारण भी उनकी व्यापक पूजा नहीं हो पाई।

    हालांकि भारत में एक ऐसा स्थान है जहां ब्रह्मा जी का प्रमुख और प्राचीन मंदिर स्थित है। यह मंदिर ब्रह्मा मंदिर में है, जो पुष्कर, राजस्थान में स्थित है। यह मंदिर ब्रह्मा जी के सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक माना जाता है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस तरह यह पौराणिक कथा केवल एक धार्मिक प्रसंग ही नहीं, बल्कि मर्यादा, संयम और धर्म के महत्व का संदेश भी देती है।

  • शास्त्रों के अनुसार व्रत कैसे करें: पुण्य और आध्यात्मिक लाभ के लिए जरूरी नियम

    शास्त्रों के अनुसार व्रत कैसे करें: पुण्य और आध्यात्मिक लाभ के लिए जरूरी नियम

    नई दिल्‍ली । धर्मग्रंथों में व्रत को तप का सरल और प्रभावी रूप बताया गया है। व्रत केवल भोजन का त्याग नहीं है, बल्कि मन, वाणी और कर्म को शुद्ध रखने का संकल्प भी है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसे आत्मशुद्धि, संकल्प शक्ति की दृढ़ता और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग माना। धर्म सिंधु में कहा गया है कि व्रत करते समय शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। गरुड़ पुराण में सत्य बोलने, क्रोध से दूर रहने और संयमित जीवन जीने की सलाह दी गई है।

    मनुस्मृति में उल्लिखित है कि हिंसा, झूठ, चोरी या चुगली व्रत को भंग कर देती हैं। स्कंद पुराण में व्रत के दिन केवल एक समय भोजन या फलाहार करने की परंपरा का उल्लेख मिलता है। पद्म पुराण में संकल्प, पूजा-विधि और मंत्र-जाप का महत्व बताया गया है। इस प्रकार श्रद्धा और नियमों के साथ किया गया व्रत ही आध्यात्मिक लाभ और मनोकामना पूर्ति का कारण बनता है।

    व्रत के मुख्य नियम और सावधानियां

    भोजन और फलाहार: व्रत के दिन बार-बार अन्न या फलाहार करना उचित नहीं माना गया। सामान्यतः एक या दो बार फलाहार करना पर्याप्त है। सावधानी और संयम: दिन में सोने से बचना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार इससे व्रत का पुण्यफल कम हो जाता है। मौन और ध्यान: व्रत के समय कम बोलना और अधिकतर मौन रहना श्रेष्ठ माना गया है। इससे मन जप और ध्यान में एकाग्र रहता है।

    स्वच्छता और संकल्प: स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। हाथ में जल, अक्षत, पुष्प, सुपारी और दक्षिणा लेकर व्रत का संकल्प करें। मन और कर्म की शुद्धि: व्रत के दौरान काम, क्रोध, लोभ, मोह और आलस्य से दूर रहें। झूठ बोलने या किसी की निंदा-चुगली करने से बचें।

    पूजा और अर्पण: शिव-पार्वती से जुड़े व्रतों में भगवान शिव को बिल्वपत्र, धतूरा, चंदन और पुष्प अर्पित किए जाते हैं। मां गौरी को श्रृंगार अर्पित करने की परंपरा है। उद्यापन: यदि व्रत किसी निश्चित अवधि के लिए किया गया हो, तो उसके पूर्ण होने पर उद्यापन करना आवश्यक माना गया है।

    इस प्रकार, व्रत केवल आत्मसंयम का अभ्यास नहीं है, बल्कि यह मन, वाणी और कर्म की शुद्धि के साथ आध्यात्मिक उन्नति और पुण्य की प्राप्ति का मार्ग है। शास्त्रों के बताए नियमों का पालन कर श्रद्धा और संकल्प के साथ किया गया व्रत निश्चित रूप से फलदायी होता है।

  • Sheetala Ashtami 2026: कब है शीतला अष्टमी और क्यों लगाया जाता है माता को बासी भोजन का भोग

    Sheetala Ashtami 2026: कब है शीतला अष्टमी और क्यों लगाया जाता है माता को बासी भोजन का भोग


    नई दिल्‍ली । भारत में होली के आठ दिन बाद, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसे बसौड़ा भी कहा जाता है। यह पर्व माता शीतला की पूजा के लिए समर्पित है, जिन्हें संक्रामक और त्वचा रोगों से बचाने वाली देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने वाले व्यक्तियों को चेचक, खसरा और अन्य त्वचा रोगों से सुरक्षा मिलती है।

    कब है शीतला अष्टमी 2026 

    पंचांग के अनुसार इस वर्ष शीतला अष्टमी का व्रत 11 मार्च 2026, बुधवार को रखा जाएगा। अष्टमी तिथि 11 मार्च को प्रातः 01:54 बजे से शुरू होकर अगले दिन भोर 04:19 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत उसी दिन ही मनाया जाएगा।

    पूजा का शुभ मुहूर्त

    माता शीतला की पूजा के लिए प्रातःकाल 06:36 बजे से सायंकाल 06:27 बजे तक का समय शुभ माना गया है। इसी अवधि में भक्त विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत का पालन करते हैं।

    पर्व का महत्व

    माता शीतला को रोगों से सुरक्षा देने वाली देवी माना जाता है। खासतौर पर चेचक, खसरा और अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के लिए उनकी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता शीतला को ठंडी वस्तुओं का भोग अर्पित करने से वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों को रोगों से सुरक्षा प्रदान करती हैं।

    क्यों लगाया जाता है बासी भोजन का भोग

    बसौड़ा के दिन घर में चूल्हा जलाने और ताजा भोजन बनाने की परंपरा नहीं होती। इसलिए एक दिन पहले बनाया गया भोजन माता शीतला को अर्पित किया जाता है। यह भोजन प्रसाद के रूप में बाद में ग्रहण किया जाता है। मान्यता है कि माता शीतला को ठंडा या बासी भोजन प्रिय होता है। इससे शरीर में भी शीतलता बनी रहती है।

    यह पर्व विशेष रूप से राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र और उत्तर भारत के कई हिस्सों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन घर-घर में बसौड़ा और बासी भोजन की परंपरा निभाई जाती है, जिससे परिवार के सदस्य भी गर्मियों की बीमारियों और संक्रामक रोगों से सुरक्षित रहते हैं।

  • नवरात्रि में मुख्य द्वार पर करें ये आसान वास्तु उपाय, घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि

    नवरात्रि में मुख्य द्वार पर करें ये आसान वास्तु उपाय, घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि


    नई दिल्‍ली । चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में शक्ति साधना और मां दुर्गा की आराधना का विशेष पर्व माना जाता है। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है और नौ दिनों तक भक्त पूरे श्रद्धा भाव से देवी की पूजा अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह समय न केवल पूजा और व्रत का होता है बल्कि घर के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाने का भी उत्तम अवसर माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार ऊर्जा के प्रवेश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जा घर में प्रवेश करती हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान मुख्य द्वार को साफ सुथरा पवित्र और शुभ प्रतीकों से सजाना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।

    नवरात्रि के दिनों में घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाना बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू परंपरा में तोरण को मंगल और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि आम के पत्तों का तोरण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार को नियमित रूप से साफ रखना और उसे सजाकर रखना भी जरूरी माना जाता है क्योंकि स्वच्छता को भी शुभता का प्रतीक माना जाता है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दौरान स्नान के बाद मुख्य द्वार के दोनों ओर कुमकुम या हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाना भी अत्यंत शुभ होता है। स्वास्तिक को सनातन परंपरा में मंगल सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही एक ओर शुभ और दूसरी ओर लाभ लिखने की परंपरा भी है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण बनता है।

    नवरात्रि के नौ दिनों में मुख्य द्वार के अंदर की ओर आते हुए माता लक्ष्मी के छोटे छोटे चरण चिह्न बनाना भी शुभ माना जाता है। यह प्रतीकात्मक रूप से इस बात का संकेत देता है कि घर में धन सौभाग्य और समृद्धि का आगमन हो रहा है। कई लोग चावल के आटे कुमकुम या रंगोली से ये चरण चिह्न बनाते हैं जिससे घर का वातावरण और भी पवित्र और आकर्षक बन जाता है।

    इसके अलावा वास्तु शास्त्र में एक और सरल उपाय बताया गया है। एक तांबे के बर्तन में साफ पानी भरकर उसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालकर मुख्य द्वार के पास रखना शुभ माना जाता है। गुलाब की सुगंध और जल दोनों मिलकर वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और घर में शांति तथा सुख का भाव बढ़ाते हैं।

    नवरात्रि के दौरान सूर्यास्त के बाद मुख्य द्वार के पास घी का दीपक जलाने की परंपरा भी बहुत शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपक का प्रकाश नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में दिव्यता तथा सकारात्मकता का वातावरण बनाता है। कहा जाता है कि जब घर का मुख्य द्वार शुभ प्रतीकों दीपक की रोशनी और स्वच्छता से सुसज्जित रहता है तो वहां मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख शांति तथा समृद्धि का वास होता है।

  • 11 मार्च से गुरु होंगे मार्गी, धनु-मीन और कर्क राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए द्वार

    11 मार्च से गुरु होंगे मार्गी, धनु-मीन और कर्क राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए द्वार


    नई दिल्ली । वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, सौभाग्य, समृद्धि और वैवाहिक सुख का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी गुरु अपनी चाल बदलते हैं तो उसका असर सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को बृहस्पति अपनी वक्री चाल को समाप्त कर मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का मार्गी होना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना बढ़ जाती है। खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह खगोलीय परिवर्तन विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है।

    ज्योतिषियों के अनुसार गुरु की सीधी चाल से करियर, शिक्षा, धन और पारिवारिक जीवन में नई संभावनाएं बनती हैं। इस बार गुरु का मार्गी गोचर विशेष रूप से धनु, मीन और कर्क राशि के जातकों के लिए काफी शुभ संकेत दे रहा है। इन राशियों के लोगों के जीवन में लंबे समय से चल रही बाधाएं दूर हो सकती हैं और नई उपलब्धियों के रास्ते खुल सकते हैं।

    सबसे पहले बात करें धनु राशि की, तो इस राशि के स्वामी स्वयं गुरु ग्रह हैं। ऐसे में गुरु का मार्गी होना धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। 11 मार्च के बाद से रुके हुए कार्यों में तेजी आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय मजबूत रहने वाला है और आय के नए स्रोत बनने के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं।

    मीन राशि के जातकों के लिए भी गुरु का मार्गी होना भाग्य में बड़ा बदलाव ला सकता है। चूंकि इस राशि के स्वामी भी गुरु ग्रह ही हैं, इसलिए इसका प्रभाव अधिक सकारात्मक हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं और करियर में नई दिशा मिल सकती है। कार्यस्थल पर आ रही समस्याओं को सुलझाने में वरिष्ठों और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन काफी मददगार साबित होगा। यदि किसी ने पहले से निवेश कर रखा है तो इस दौरान लाभ मिलने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने के योग बन सकते हैं और पारिवारिक माहौल भी खुशहाल रहेगा।

    वहीं कर्क राशि के जातकों के लिए भी गुरु का मार्गी होना शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विस्तार और नई योजनाओं को सफल बनाने वाला हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और कार्यक्षमता की सराहना होगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन की संभावना भी बन सकती है और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

    ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह मार्गी गोचर कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। हालांकि किसी भी ग्रह के प्रभाव का सटीक परिणाम व्यक्ति की जन्म कुंडली और ग्रह स्थितियों पर भी निर्भर करता है, फिर भी इन तीन राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।