Category: Sports

  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नया इतिहास! एलेक्स कैरी ने कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर का बड़ा रिकॉर्ड बनाया

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नया इतिहास! एलेक्स कैरी ने कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर का बड़ा रिकॉर्ड बनाया


    नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने शनिवार को ब्रिसबेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। कैरी अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले एडम गिलक्रिस्ट के नाम था, जिन्होंने पांच बार यह कारनामा कर इतिहास रचा था।

    हालांकि चौथे टेस्ट के दौरान कैरी का प्रदर्शन थोड़ी निराशा वाला रहा। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में वह जल्दी ही सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गिलक्रिस्ट के खास क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली।एलेक्स कैरी ने 2025 में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 767 रन बनाए, जिससे वह साल 2005 के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए। एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 2001 में 870, 2004 में 837, 2005 में 836, 2002 में 792 और 2003 में 714 रन बनाए थे।

    कैरी ने साल 2025 में श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका WTC फाइनलऔर इंग्लैंड के खिलाफ कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। उनके इस प्रदर्शन के चलते वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो चुके हैं।ब्रिसबेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का पहला दिन बेहद रोमांचक रहा। पहले दिन ही 20 विकेट गिर गए, और दोनों टीमों की पहली पारी पूरी हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए थे, जिससे उन्हें 46 रन की बढ़त मिली।

    दूसरे दिन भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 98 रन बनाए। पहले सेशन में टीम ने 94 रन जोड़े और 6 विकेट गंवाए। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने कुल मिलाकर 140 रन की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड के जोश टंग ने 45 रन देकर पांच विकेट लिए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड ने मेजबान टीम को 152 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 29.5 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई।इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट मैच जीतकर 11 दिन के भीतर सीरीज अपने नाम कर ली थी। इस जीत के साथ ही टीम के लिए कैरी का प्रदर्शन और भी खास बन गया है, क्योंकि उन्होंने टीम को मजबूत बल्लेबाजी का सहारा दिया और गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को चुनौती दी।

    एक कैलेंडर ईयर में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा टेस्ट रन:

    870 – एडम गिलक्रिस्ट, 2001

    837 – एडम गिलक्रिस्ट, 2004

    836 – एडम गिलक्रिस्ट, 2005

    792 – एडम गिलक्रिस्ट, 2002

    767 – एलेक्स कैरी, 2025

    714 – एडम गिलक्रिस्ट, 2003

    इस उपलब्धि से यह साफ हो गया है कि एलेक्स कैरी ने न सिर्फ खुद को टीम का अहम हिस्सा बनाया है, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके इस प्रदर्शन से युवा खिलाड़ियों में भी प्रेरणा मिलेगी और भविष्य में ऑस्ट्रेलिया के लिए कई रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

  • विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा हादसा रोहित शर्मा का साथी खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती; जानें क्या हुआ

    विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा हादसा रोहित शर्मा का साथी खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती; जानें क्या हुआ


    नई दिल्ली । मुंबई के प्लेयर अंगक्रिश रघुवंशी विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में बुरी तरह चोटिल हो गए. वह अपनी गर्दन भी नहीं मोड़ पा रहे थे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्दी ही स्ट्रेचर मैदान पर पहुंचा और उन्हें उसपे बाहर ले जाया गया. अंगक्रिश को जयपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है.
    कैच लेते हुए चोटिल हुए अंगक्रिश रघुवंशी
    मुंबई बनाम उत्तराखंड मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसका लाइव प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक कैच के प्रयास में अंगक्रिश रघुवंशी ने डाइव लगाई इस दौरान उनकी गर्दन में चोट लगी. वह गर्दन नहीं मोड़ पा रहे थे फिर उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाया गया. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं.
    अंगक्रिश रघुवंशी मुंबई टीम में शामिल हैं उत्तराखंड के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला. ओपन करते हुए उन्होंने 20 गेंदों में 11 रन बनाए थे. रोहित शर्मा भी इसी टीम में शामिल हैं वह आज खाता भी नहीं खोल पाए और अपनी पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद मुशीर खान 55 और सरफराज खान 55ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को संभाला. अंत में हार्दिक तोमर ने 93 और शम्स मुलानी ने 48 रन की पारी खेलकर टीम को 300 के पार पहुंचाया.

    उत्तराखंड के लिए ओपनर बल्लेबाज युवराज चौधरी ने 96 रनों की अच्छी पारी खेली जगदीशा सुचित ने अर्धशतक 51लगाया लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं रहा. अंगक्रिश रघुवंशी की चोट साधारण नहीं लग रही है संभव है कि उन्हें कई समय के लिए क्रिकेट से दूर रहना होगा. हालांकि आधिकारिक अपडेट के बाद ही उनकी चोट के बारे में स्थिति साफ होगी.

  • मुंबई-उत्तराखंड मुकाबले में रोहित शर्मा का फ्लॉप शो गोल्डन डक पर आउट हुए हिटमैन

    मुंबई-उत्तराखंड मुकाबले में रोहित शर्मा का फ्लॉप शो गोल्डन डक पर आउट हुए हिटमैन


    नई दिल्ली । विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में मुंबई को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए. उत्तराखंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में रोहित का गोल्डन डक पर पवेलियन लौटना सभी के लिए चौंकाने वाला रहा. यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेला जा रहा है जहां बड़ी संख्या में फैंस रोहित को बल्लेबाजी करते देखने पहुंचे थे.

    रोहित शर्मा गोल्डन डक पर हुए आउट

    पहले राउंड में सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले रोहित से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उलट रही. पारी की पहली ही ओवर की आखिरी गेंद पर दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज बोरा ने रोहित को फंसाया. रोहित ने गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला जहां जगमोहन नागरकोटी ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा. हालांकि नागरकोटी से गेंद पहले छूट गई लेकिन उन्होंने दूसरे प्रयास में अपना कैच पूरा कर लिया.
    रोहित के आउट होते ही स्टेडियम में मौजूद फैंस मायूस नजर आए. घरेलू क्रिकेट में रोहित की वापसी को लेकर जो उत्साह था उसे यह झटका किसी को भी रास नहीं आया.

    युवा बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी

    रोहित के जल्दी आउट होने के बाद मुंबई की पारी को संभालने की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाजों पर आ गई है. अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान क्रीज पर टिके हुए हैं और पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. टीम की कमान इस मैच में शार्दुल ठाकुर के हाथों में है जबकि सरफराज खान अभी बल्लेबाजी के लिए आना बाकी हैं. मुंबई के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि टीम मजबूत शुरुआत के इरादे से उतरी थी. रोहित का जल्दी आउट होना न सिर्फ रणनीति पर असर डालता है बल्कि टीम के मनोबल के लिए भी चुनौती बन सकता है. वहीं उत्तराखंड की टीम ने शुरुआती सफलता हासिल कर मैच में दबाव बनाने की कोशिश की है.

  • Ind W vs SLW: तीसरा T20I आज तिरुवनंतपुरम में… जानें कैसी रहेगी ग्रीनफील्ड की पिच

    Ind W vs SLW: तीसरा T20I आज तिरुवनंतपुरम में… जानें कैसी रहेगी ग्रीनफील्ड की पिच


    नई दिल्ली।
    इंडिया वुमेंस वर्सेस श्रीलंका वुमेंस (India Women vs Sri Lanka Women) 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (The third match of the T20 series) आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाना है। सीरीज में 2-0 से आगे चल रही हरमनप्रीत कौर की टीम की नजरें जीत की हैट्रिक लगाते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। पहले दो मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंका पर पूरी तरह से डोमिनेट किया। पहला टी20 भारत ने 8 विकेट से तो दूसरा 7 विकेट से जीता। हालांकि दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ाई हुई है। नंबर-1 टी20 बॉलर दीप्ति शर्मा बीमार होने की वजह से दूसरा टी20 नहीं खेल पाई थी, मगर अब वह फिट हैं। मगर जेमिमा को तीसरे टी20 से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। आईए एक नजर India Womens vs Sri Lanka Womens मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर नजर डालते हैं-

    तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। पहले दो मुकाबलों में महफिल लूटने वाले बल्लेबाजों को तीसरे T20I में इस पिच पर मुश्किल हो सकती है। हालांकि, पहले इस मैदान पर ओस नतीजा तय करने में अहम भूमिका अदा कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम की नजरें एक बार फिर पहले फील्डिंग करने पर होगी, ताकि वह बाद में टारगेट को आसानी से चेज कर पाए। तिरुवनंतपुरम के इस मैदान पर पहला वुमेंस क्रिकेट का मैच होने वाला है।


    ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम टी20 रिकॉर्ड

    मैच- 4
    पहले बैटिंग करके जीते गए मैच – 2 (50.00%)
    टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 2 (50.00%)
    टॉस जीतकर जीते गए मैच- 2 (50.00%)
    टॉस हारकर जीते गए मैच- 2 (50.00%)
    हाईएस्ट स्कोर- 235/4
    हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 173/2
    प्रति विकेट औसत रन- 25.88
    प्रति ओवर औसत रन- 8.49
    पहले बैटिंग करने का औसत स्कोर- 145


    इंडिया वुमेंस वर्सेस श्रीलंका वुमेंस स्क्वॉड

    भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी

    श्रीलंका महिला टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (डब्ल्यू), रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, काव्या कविंदी, निमेश मदुशानी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी

  • BCCI हुआ मालामाल…, इस साल रिकॉर्ड 3,358 करोड़ रुपये का हुआ शुद्ध मुनाफा

    BCCI हुआ मालामाल…, इस साल रिकॉर्ड 3,358 करोड़ रुपये का हुआ शुद्ध मुनाफा


    नई दिल्ली।
    ड्रीम11 (Dream11) द्वारा स्पॉन्सरशिप वापस लेने और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) (International Cricket Council – ICC) के शेयर में कमी के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रही। एपेक्स काउंसिल को सौंपे गए एक नोट के अनुसार, बीसीसीआई ने एडिडास के साथ एक अलग स्पॉन्सरशिप डील के जरिए कमी पूरी की है। बाद में इसने अपोलो टायर्स के साथ भी करार किया।

    क्रिकबज़ द्वारा देखे गए नोट में कहा गया है, “ड्रीम11 और हाल के कानूनी बदलावों से प्रभावित अन्य संस्थाओं जैसे स्पॉन्सर के हटने के बावजूद, बीसीसीआई ने सफलतापूर्वक अगले ढाई साल के लिए ज्यादा वैल्यूएशन पर एक नई जर्सी स्पॉन्सरशिप हासिल की है।” अगस्त में, भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 पारित करने के बाद ड्रीम11 ने 358 करोड़ रुपये की अपनी स्पॉन्सरशिप डील वापस ले ली थी, जिसने रियल-मनी गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो ड्रीम11 का मुख्य व्यवसाय था।

    पूर्व कोषाध्यक्ष और वर्तमान संयुक्त सचिव प्रभातेज सिंह भाटिया ने सितंबर में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए मसौदा बजट के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2024-2025 के ऑडिट किए गए खाते प्रस्तुत किए थे। प्रेजेंटेशन में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए कुल अनुमानित आय 8,963 करोड़ रुपये थी।

    राजस्व अनुमान पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट को दर्शाता है, मुख्य रूप से आईसीसी आयोजनों से कम हिस्सेदारी के कारण। नोट में आगे कहा गया है, “वर्ष के लिए अनुमानित ब्याज आय 1,500 करोड़ रुपये थी, जो पिछले आंकड़े 1,368 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है, जो मजबूत ट्रेजरी प्रबंधन और बोर्ड की समग्र स्वस्थ वित्तीय स्थिति के कारण है।” हालांकि, एपेक्स काउंसिल के नोट में आईसीसी शेयर में कमी की मात्रा का विवरण नहीं दिया गया है। बीसीसीआई को आईसीसी की इनकम का 38.5 प्रतिशत हिस्सा मिलता है।

    एपेक्स काउंसिल को यह भी बताया गया कि बीसीसीआई का जनरल फंड काफी बढ़ गया है, जो 7,988 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,346 करोड़ रुपये हो गया है, जिससे वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 3,358 करोड़ रुपये का सरप्लस हुआ है – यह बढ़ोतरी अच्छे फाइनेंशियल मैनेजमेंट और मजबूत रेवेन्यू सोर्स के कारण हुई है। भाटिया ने आगे बताया कि बजट में 6,728 करोड़ रुपये के अनुमानित सरप्लस और इंफ्रास्ट्रक्चर सब्सिडी के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन शामिल है, “जो पूरे देश में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने पर बोर्ड के लगातार फोकस को दिखाता है।”

    उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि इनकम टैक्स देनदारियों के लिए 3,320 करोड़ रुपये , आकस्मिक खर्चों के लिए 1,000 करोड़ रुपये और लगभग 160 करोड़ रुपये के लंबित मुकदमेबाजी खर्चों के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।

  • वैभव सूर्यवंशी: 36 गेंदों में शतक वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया गर्दा उड़ाए इतने छक्के-चौके

    वैभव सूर्यवंशी: 36 गेंदों में शतक वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया गर्दा उड़ाए इतने छक्के-चौके


    नई दिल्ली । विजय हजारे ट्रॉफी 2025: 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार को भूलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार आगाज किया है उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ गर्दा मचाते हुए सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया वैभव सूर्यवंशी की पारी में छक्के-चौकों की बाढ़ सी दिखी सबसे बड़ी बात ये कि वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ पारी की नुमाइश धोनी के घर में की है ये मुकाबला रांची में खेला जा रहा है
    वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर ठोका पहला शतक
    विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में बिहार की ओर से ओपन करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों का धागा खोल दिया उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे ये तो सिर्फ शतक का हाल रहा उनकी पारी इससे आगे भी बरकरार रही ये विजय हजारेे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का पहला शतक है

    विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने क्या रिकॉर्ड बनाया
    वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल ही विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू किया था 13 साल की उम्र में डेब्यू कर वो इस टूर्नामेंट को खेलने वाले सबसे छोटे खिलाड़ी बने थे पिछले सीजन अपनी उम्र से इतिहास रचने वाले वैभव ने इस बार अपने बल्ले से विजय हजारे में इतिहास रचा है वो अब विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं

    वैभव सूर्यवंशी का विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर

    वैभव सूर्यवंशी का विजय हजारे ट्रॉफी में ये 7वां मैच है इससे पहले 6 मुकाबले उन्होंने टूर्नामेंट के पिछले सीजन में खेले थे उन 6 मैचों में वो बस 132 रन ही बना सके थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 71 रन रहा था लेकिन, इस बार उन्होंने पहले ही मैच में पिछले 6 मैचों के मुकाबले ज्यादा रन ठोक दिए हैं

  • भारतीय खिलाड़ियों का बर्ताव गलत, आईसीसी के सामने उठाएंगे मुद्दा, मोहसिन नकवी की गीदड़भभकी

    भारतीय खिलाड़ियों का बर्ताव गलत, आईसीसी के सामने उठाएंगे मुद्दा, मोहसिन नकवी की गीदड़भभकी


    नई दिल्ली । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति गलत व्यवहार रहा था और वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सामने उठाएंगे.

    मोहसिन नकवी ने कहा कि अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उकसाते रहे. पाकिस्तान इस घटना की जानकारी आधिकारिक तौर पर आईसीसी को देगा. राजनीति और खेल को हमेशा एक दूसरे से अलग रखना चाहिए.अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर रहे सरफराज अहमद ने कहा खेल के दौरान भारत का बर्ताव सही नहीं था और क्रिकेट की भावना के खिलाफ था. इसके बावजूद, हमने अपनी जीत का जश्न खेल की भावना के साथ मनाया. क्रिकेट हमेशा खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए.

    भारतीय खिलाड़ियों के खेल भावना से जुड़ा मुद्दा सबसे पहले सरफराज अहमद ने ही उठाया था.पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदुर के बाद एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच पहली बार मैदान पर दूरी दिखी थी. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने भी मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. एशिया कप जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था.

    अंडर-19 एशिया कप में भी भारतीय टीम का स्टैंड यही रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. अंडर-19 एशिया 2025 दुबई में हाल ही में संपन्न हुई है. लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था, लेकिन 21 दिसंबर को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ने भारत को 348 रन का लक्ष्य दिया था. भारतीय टीम 156 पर सिमट गई और 191 रन से खिताबी मुकाबला हार गई.

  • BCCI ने बढ़ाई क्रिकेटरों की सैलरी घरेलू महिला खिलाड़ी और मैच अधिकारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

    BCCI ने बढ़ाई क्रिकेटरों की सैलरी घरेलू महिला खिलाड़ी और मैच अधिकारियों को मिलेगा बड़ा फायदा


    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने घरेलू महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों के लिए वेतन में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वनडे विश्व कप 2025 की जीत के बाद किया गया है। इस फैसले से महिला क्रिकेटरों के लिए बेहतर वित्तीय सुरक्षा और सम्मान का रास्ता खुलेगा साथ ही मैच अधिकारियों को भी इससे बड़ा लाभ मिलेगा। BCCI ने घरेलू महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन संरचना को सुधारने और समान वेतन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब घरेलू महिला क्रिकेटरों को पहले की तुलना में दोगुना या उससे अधिक मैच फीस मिलेगा जो कि पहले 20000 रुपये रिजर्व खिलाड़ियों के लिए 10000 रुपये प्रति मैच दिन था।

    महिला क्रिकेटरों की बढ़ी हुई सैलरी

    संशोधित वेतन संरचना के तहत सीनियर महिला क्रिकेटरों को घरेलू टूर्नामेंटों में एक मैच दिन के लिए 50000 रुपये से 60000 रुपये तक मिलेगा। रिजर्व खिलाड़ियों को 25000 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। इस प्रकार यह वेतन वृद्धि एक बड़ी राहत और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंटों में एकादश में खेलने वाली खिलाड़ियों को प्रति मैच 25000 रुपये मिलेंगे जबकि रिजर्व खिलाड़ियों के लिए यह राशि 12500 रुपये होगी।बीसीसीआई के अधिकारियों का कहना है कि अगर एक महिला क्रिकेटर पूरे सत्र के दौरान सभी प्रारूपों में खेलती है तो उसे 12 लाख से 14 लाख रुपये तक मिल सकते हैं जो पहले के मुकाबले काफी अधिक है।

    जूनियर महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन वृद्धि

    BCCI ने जूनियर महिला क्रिकेटरों के वेतन में भी वृद्धि की है। अब अंडर-23 और अंडर-19 श्रेणियों के खिलाड़ियों को प्रतिदिन 25000 रुपये का भुगतान किया जाएगा जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 12500 रुपये मिलेंगे। यह कदम जूनियर स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर वित्तीय अवसर देने और उनके खेल को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

    मैच अधिकारियों के लिए वेतन वृद्धि

    बीसीसीआई ने अंपायर और मैच रेफरी सहित मैच अधिकारियों के वेतन में भी इजाफा किया है। घरेलू टूर्नामेंटों के लीग मैचों के लिए अंपायरों और मैच रेफरी के लिए प्रस्तावित आय प्रतिदिन 40000 रुपये होगी। यह वेतन वृद्धि मैच अधिकारियों के लिए एक बड़ा फायदा साबित होगी और उनके योगदान को बेहतर तरीके से मान्यता दी जाएगी।

    BCCI के कदम की सराहना

    इस फैसले के बाद बीसीसीआई की प्रशंसा की जा रही है क्योंकि इसने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और उनके वेतन में सुधार करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। महिला क्रिकेटरों को समान वेतन और बेहतरवित्तीय अवसर देने से न केवल उनके प्रदर्शन में सुधार होगा बल्कि आने वाले समय में और अधिकप्रतिभाओं को आकर्षित भी करेगा। BCCI के इस कदम से यह साफ होता है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड महिला क्रिकेट को लेकर गंभीर है और वे इसे वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख खेल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

    बीसीसीआई का यह कदम महिला क्रिकेट और खेल अधिकारियों के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है। इस बढ़ी हुई वेतन संरचना से महिला क्रिकेटरों को बेहतर जीवन स्तर मिलेगा साथ ही वे अपनी क्रिकेट करियर को और अधिक गंभीरता से आगे बढ़ा सकेंगी। यह कदम न केवल भारतीय महिला क्रिकेट को मजबूत करेगा बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय महिला क्रिकेट की पहचान बनाएगा।

  • एशेज सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम ने की आलोचना बोले मेरे हाथ में कुछ नहीं

    एशेज सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम ने की आलोचना बोले मेरे हाथ में कुछ नहीं


    नई दिल्ली । एडिलेड ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड की टीम को एक और एशेज सीरीज हार का सामना करना पड़ा है। महज 11 दिनों में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया और पहले दो टेस्ट तो सिर्फ 6 दिन में ही समाप्त हो गए थे। हालांकि तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने थोड़ी सी लड़ाई जरूर दिखाई लेकिन सीरीज का निर्णय एडिलेड में ही हो गया। इस हार के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम की आलोचना हो रही है।

    तीसरे टेस्ट मैच के बाद जब मैकुलम से पूछा गया कि क्या वह इंग्लैंड के हेड कोच पद से इस्तीफा देंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि यह फैसला उनके हाथ में नहीं है। मैकुलम ने कहा “मुझे नहीं पता। असल में यह फैसला मेरे हाथ में नहीं है है ना, मैं सिर्फ अपनी तरफ से काम करता रहूंगा जो भी मैंने सीखा है उसे लागू करने की कोशिश करूंगा और टीम के साथ सामंजस्य बैठाऊंगा।

    मैकुलम ने कहा कि इस काम में मजा आता है और यह एक बेहतरीन अनुभव है।आप दुनिया भर में टीम के साथ यात्रा करते हैं और रोमांचक क्रिकेट खेलते हैं। हम कुछ विशेष हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा। इंग्लैंड का खेल इस बार काफी अलग था। उनकी टीम बैजबॉल की पारंपरिक शैली से हटकर खेल रही थी जिसमें स्कोरिंग रेट पर कम ध्यान दिया गया। मैकुलम ने इस बारे में कहा “हमने कभी नहीं कहा कि हमें 5.5-6 ओवर की रफ्तार से रन बनाने होंगे। हमारा उद्देश्य खेल की स्थिति को समझना और रिस्क को पहचानना था।

    मैकुलम ने यह भी कहा कि उनका फोकस हमेशा टीम के खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकालने पर रहा है। उन्होंने कहा “मेरे लिए यह खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की कोशिश करना है। बाकी के फैसले तो दूसरों पर निर्भर करते हैं। जब मैंने काम शुरू किया था तब से लेकर अब तक टीम में बहुत तरक्की हुई है।इंग्लैंड का बैजबॉल तरीका जो पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा है उसे लेकर मैकुलम ने कहा “यह तरीका किसी खास स्कोरिंग रेट के बारे में नहीं था। हमने जो रणनीति बनाई वह खिलाड़ियों के कौशल और टैलेंट पर आधारित थी। जब तक मैं इस काम में हूं यह तरीका नहीं बदलेगा।”

    कुल मिलाकर इंग्लैंड की टीम के लिए यह एशेज सीरीज एक और निराशाजनक अनुभव रही है। हालांकि मैकुलम का कहना है कि यह एक प्रक्रिया है और टीम को सुधार की दिशा में काम करना जारी रखना होगा।
    इस हार के बावजूद मैकुलम और इंग्लैंड की टीम आगे की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ महीनों में इंग्लैंड किस दिशा में आगे बढ़ता है और क्या वे अपनी रणनीतियों में बदलाव करते हैं या नहीं।

  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्यों नहीं हुआ रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान, BCCI सचिव ने बताई इसकी वजह

    T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्यों नहीं हुआ रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान, BCCI सचिव ने बताई इसकी वजह


    नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खेलेगी। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। 20 दिसंबर को बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की घोषणा की।
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नहीं हुआ रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान तो हो चुका है लेकिन सेलेक्टर्स ने इस अहम ICC टूर्नामेंट के लिए रिजर्व प्लेयर्स की घोषणा नहीं की है। जब आईसीसी इवेंट के लिए टीम चुनी जाती है तो स्टैंडबाय या रिजर्व खिलाड़ी भी उसमें होते हैं। अब कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल होता है तो बैकअप खिलाड़ियों में से उनकी जगह चुना जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस बार क्यों रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान नहीं किया गया है।

    इस वजह से नहीं हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान
    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी क्यों नहीं चुने गए। उन्होंने कहा कि क्योंकि यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा, इसलिए वे किसी खास स्टैंडबाय खिलाड़ी का नाम नहीं बताना चाहते हैं। भारत में टूर्नामेंट है तो जरूरत पड़ने पर किसी भी खिलाड़ी को टीम में कभी भी शामिल किया जा सकता है। विदेश में होने पर खिलाड़ियों से यहां से भेजने में काफी समय लग जाता है। इसी वजह से इस बार रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान नहीं किया गया है।

    पिछले टी20 वर्ल्ड कप में कौन था स्टैंडबाय प्लेयर?
    आपको बता दें कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में शुभमन गिल के साथ रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में मौजूद थे। इसी साल खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे स्टैंडबाय के रूप में चुने गए थे। लेकिन अगले साल खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए किसी भी स्टैंड बाय या रिजर्व प्लेयर का चयन नहीं किया गया है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
    सूर्यकुमार यादवकप्तान, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसनविकेटकीपर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेलउपकप्तान, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशनविकेटकीपर