Blog

  • अय्यर का जलवा: आईपीएल इतिहास के वो इकलौते कप्तान जिन्होंने बदली तीन फ्रेंचाइजियों की किस्मत, बदरीनाथ ने बताया धोनी का उत्तराधिकारी

    अय्यर का जलवा: आईपीएल इतिहास के वो इकलौते कप्तान जिन्होंने बदली तीन फ्रेंचाइजियों की किस्मत, बदरीनाथ ने बताया धोनी का उत्तराधिकारी


    नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में जब भी कप्तानी की बात आती है, तो जेहन में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर जैसे नाम ही गूंजते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में एक ऐसा खिलाड़ी उभरा है जिसने अपनी कप्तानी की धार से दुनिया को चौंका दिया है। वह नाम कोई और नहीं, बल्कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं।

    अय्यर ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से रन बरसाए हैं, बल्कि आईपीएल में अपनी रणनीतिक कप्तानी से भी हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। उनकी कप्तानी की सबसे खास बात यह है कि वह आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों को फाइनल की दहलीज तक पहुँचाया है।

    श्रेयस अय्यर के इस शानदार सफर की शुरुआत 2020 में हुई थी। उस समय उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालते हुए टीम को पहली बार फाइनल का टिकट दिलाया। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उनकी टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एक युवा लीडर के तौर पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी थी।

    इसके बाद साल 2024 उनके करियर का सबसे स्वर्णिम वर्ष साबित हुआ, जब उनकी जादुई अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स KKR चैंपियन बनी। अय्यर का कप्तानी कौशल यहीं नहीं रुका; साल 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स की बागडोर संभाली और अपनी रणनीतियों के दम पर टीम को फाइनल तक ले गए, जहाँ रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें उपविजेता के रूप में रोक दिया।

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बदरीनाथ ने अय्यर की इस प्रतिभा को पहचानते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। बदरीनाथ का मानना है कि हालांकि श्रेयस की तुलना धोनी और रोहित जैसे दिग्गजों से करना फिलहाल जल्दबाजी होगी, क्योंकि उन दोनों के पास 5-5 खिताबों का विशाल साम्राज्य है, लेकिन श्रेयस निश्चित रूप से उस दौड़ में शामिल हो चुके हैं।

    बदरीनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर आईपीएल के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की कोई सूची बनती है, तो मैं श्रेयस अय्यर को एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के ठीक बाद चौथे स्थान पर रखूँगा।

    आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी करना लोहे के चने चबाने जैसा है। मैदान पर एक तरफ रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कोच और खिलाड़ियों का तालमेल बिठाना होता है, तो दूसरी तरफ भारतीय युवा प्रतिभाओं को तराशना। इतना ही नहीं, मैदान के बाहर टीम मैनेजमेंट और प्रीति जिंटा जैसे फ्रेंचाइजी मालिकों के तीखे सवालों का सामना करना भी एक बड़ी चुनौती होती है।

    श्रेयस अय्यर ने इन तमाम दबावों को बहुत ही खूबसूरती और शांति के साथ संभाला है, जो उनकी परिपक्वता को दर्शाता है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो श्रेयस ने अब तक कुल 83 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 48 बार उनकी टीम को जीत नसीब हुई है। यह रिकॉर्ड साबित करता है कि वे महज एक कप्तान नहीं, बल्कि एक मैच विनर लीडर हैं।

  • रिकॉर्ड की दहलीज पर Abhishek Sharma, दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में शामिल होने का मौका

    रिकॉर्ड की दहलीज पर Abhishek Sharma, दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में शामिल होने का मौका


    नई दिल्ली।  आईपीएल 2026 से पहले भारतीय टीम के युवा स्टार बल्लेबाज Abhishek Sharma जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में तूफानी अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अभिषेक अब आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। 28 मार्च से शुरू हो रहे नए सीजन में उनकी नजर एक खास उपलब्धि पर टिकी हुई है, जो उन्हें टीम के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर सकती है।

    सिर्फ 4 छक्के दूर ‘स्पेशल सेंचुरी’ से

    Sunrisers Hyderabad के लिए खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने 2019 से अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2025 तक वह 74 मैचों में 96 छक्के जड़ चुके हैं। अब आईपीएल 2026 में सिर्फ 4 छक्के लगाते ही वह एसआरएच के लिए 100 छक्के पूरे कर लेंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह टीम के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ पूर्व कप्तान David Warner ने किया है, जिन्होंने 143 छक्कों के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

    2,000 रन का आंकड़ा भी नजर में

    अभिषेक शर्मा के पास इस सीजन में एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल करने का मौका है। वह एसआरएच के लिए 2,000 रन पूरे करने से सिर्फ 247 रन दूर हैं। अभी तक वह 1,753 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो टीम के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

    केन विलियमसन को पीछे छोड़ने का मौका

    इस सीजन में अभिषेक के पास Kane Williamson को पीछे छोड़ने का भी मौका है। विलियमसन ने एसआरएच के लिए 2,101 रन बनाए थे और वह टीम के सफल बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। अभिषेक अगर 2,000 रन पार करते हुए अच्छी फॉर्म जारी रखते हैं, तो वह इस सूची में ऊपर चढ़ सकते हैं।

    वॉर्नर और धवन के रिकॉर्ड पर भी नजर

    एसआरएच के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी David Warner के नाम है, जिन्होंने 4,014 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर Shikhar Dhawan हैं, जिन्होंने 2,768 रन बनाए। हालांकि इन रिकॉर्ड्स तक पहुंचना अभी दूर की बात है, लेकिन अभिषेक जिस तरह की फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए भविष्य में वह इन आंकड़ों को चुनौती दे सकते हैं।

    युवा स्टार से बड़ी उम्मीदें

    अभिषेक शर्मा का आक्रामक अंदाज और निरंतर सुधार उन्हें आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करता है। टीम और फैंस दोनों को उनसे इस सीजन में बड़ी पारियों की उम्मीद है। अगर वह अपनी लय बरकरार रखते हैं, तो आईपीएल 2026 उनके करियर का सबसे यादगार सीजन बन सकता है।

  • बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘धुरंधर 2’ की पहले दिन की शानदार कमाई, दूसरे दिन का कलेक्शन जानें

    बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘धुरंधर 2’ की पहले दिन की शानदार कमाई, दूसरे दिन का कलेक्शन जानें


    नई दिल्ली। रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म ने 18 मार्च के पेड प्रिव्यूज में ही 43 करोड़ रुपये की कमाई कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अगले दिन यानी 19 मार्च को फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर दी। इस तरह, पहले दो दिनों में फिल्म ने कुल 145.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शक इस फ्रेंचाइजी के नए पार्ट के साथ भी जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।
    दूसरे दिन की लाइव कमाई और आंकड़े

    ‘धुरंधर 2’ का दूसरे दिन यानी 20 मार्च का कारोबार भी शानदार शुरू हुआ। सुबह 8 बजे तक फिल्म ने 3.05 करोड़ रुपये कमाए। सुबह 9 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 5.20 करोड़ रुपये और 10 बजे तक 6.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 11 बजे तक फिल्म ने 8.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने 13.10 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि फिल्म का पब्लिक रिस्पॉन्स पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी जबरदस्त बना हुआ है और दर्शक लगातार थिएटर में इसे देखने के लिए आ रहे हैं।

    रणवीर सिंह ने किया कमाल, दर्शकों की उम्मीदें पूरी कीं

    रणवीर सिंह की मेहनत और एक्टिंग ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन को संभव बनाया। हालांकि फिल्म की कहानी आलोचकों के मुताबिक ‘धुरंधर’ की तुलना में कमजोर रही। गानों का इस्तेमाल और कहानी की गहराई कुछ दर्शकों को पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर पाई, लेकिन क्लाइमैक्स और कलाकारों की एक्टिंग ने इसे बचा लिया। लाइव हिन्दुस्तान ने फिल्म को 3.5 स्टार की रेटिंग दी है। यह दिखाता है कि मनोरंजन और स्टंट के मामले में फिल्म ने दर्शकों की उम्मीदों को काफी हद तक पूरा किया।

    फ्रेंचाइजी का इतिहास और तुलना

    पहले ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,307.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जिसमें भारत में 1,007.85 करोड़ और विदेश में 299.50 करोड़ रुपये शामिल थे। इस विशाल सफलता के बाद, ‘धुरंधर 2’ पर दर्शकों की नजरें थी, और यह उम्मीद पूरी होती दिख रही है। पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई और दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि फ्रेंचाइजी अब भी दर्शकों के दिलों में गहरी जगह बनाए हुए है।

    फिल्म की समीक्षाएं और दर्शकों की प्रतिक्रिया

    फिल्म का क्लाइमैक्स, रणवीर सिंह और अन्य कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों ने बेहद सराहा। हालांकि कहानी में थोड़ी कमी और गानों के सही इस्तेमाल का अभाव आलोचनाओं का हिस्सा बना। इसके बावजूद फिल्म के एक्शन सीन्स और विजुअल्स ने इसे देखने योग्य बना दिया। सिनेमाघरों में भारी भीड़, टिकट की जल्दी बुकिंग और सोशल मीडिया पर चर्चा फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाते हैं।

    समरी:

    डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    डे0 (18 मार्च) 43 करोड़ रुपये
    डे1 (19 मार्च) 102.55 करोड़ रुपये
    डे2 (20 मार्च) 13.10 करोड़ रुपये (दोपहर 12 बजे तक)

  • रिश्तों की सच्चाई पर्दे के पीछे होती है डेजी शाह को अब भी है पलाश स्मृति के फिर साथ आने की उम्मीद

    रिश्तों की सच्चाई पर्दे के पीछे होती है डेजी शाह को अब भी है पलाश स्मृति के फिर साथ आने की उम्मीद


    नई दिल्ली। म्यूजिक कंपोजर से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना की शादी कभी फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं थी लेकिन यह सपना 25 नवंबर 2025 को हकीकत बनने से पहले ही टूट गया। सांगली में होने वाली इस शादी को सेरेमनी से ठीक एक दिन पहले अचानक रद्द कर दिया गया जिसने दोनों के चाहने वालों को हैरान और मायूस कर दिया। शुरुआत में इसकी वजह स्मृति के पिता की खराब तबीयत बताई गई लेकिन धीरे धीरे सोशल मीडिया और खबरों में कई तरह के आरोप प्रत्यारोप सामने आने लगे जिससे मामला और उलझता चला गया।

    अब इस पूरे विवाद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खास बात यह है कि डेजी शाह जल्द ही पलाश मुच्छल की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म में नजर आने वाली हैं ऐसे में उनका बयान और भी अहम माना जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डेजी ने न सिर्फ इस मुद्दे पर खुलकर बात की बल्कि एक संतुलित और परिपक्व सोच भी सामने रखी।

    डेजी शाह ने बताया कि शादी कैंसिल होने के बाद पलाश सीधे उनसे संपर्क करने में हिचकिचा रहे थे। उन्हें कुछ अनजान लोगों के जरिए फिल्म का ऑफर मिला जो उन्हें थोड़ा असामान्य लगा। डेजी के अनुसार उनकी पलाश की बहन पलक से अच्छी दोस्ती है इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि अगर पलाश सच में उन्हें फिल्म में लेना चाहते तो वह सीधे या परिवार के माध्यम से संपर्क करते। इस अजीब स्थिति को समझने के लिए डेजी ने खुद पहल की और पलाश को मैसेज कर पूरी बात पूछी। इस पर पलाश ने जवाब दिया कि मौजूदा हालात को देखते हुए वह किसी से सीधे बातचीत करने से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें डर था कि बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है।

    डेजी ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि वह किसी की निजी जिंदगी के आधार पर उसे जज करने में विश्वास नहीं रखतीं। उनका मानना है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग अलग रखना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा हमें नहीं पता कि असल में क्या हुआ है। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और हम सिर्फ सुनी सुनाई बातों के आधार पर अपनी राय बना लेते हैं। यह दो परिवारों का निजी मामला है और सच्चाई क्या है यह वही लोग बेहतर जानते हैं।

    डेजी शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका यह नजरिया किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं है बल्कि वह निष्पक्ष रहने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान को उसके निजी जीवन की घटनाओं के आधार पर जज करना सही नहीं है खासकर तब जब पूरी सच्चाई सामने न आई हो। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि मीडिया और सोशल मीडिया पर जो बातें सामने आती हैं वे हमेशा पूरी सच्चाई नहीं होतीं।

    अंत में डेजी ने उम्मीद जताई कि पलाश और स्मृति के बीच चीजें फिर से ठीक हो सकती हैं। उन्होंने कहा वे दोनों बहुत प्यारी जोड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा और वे फिर से साथ आ सकते हैं। डेजी का यह बयान न केवल उनके संवेदनशील और संतुलित नजरिए को दर्शाता है बल्कि यह भी बताता है कि रिश्तों को समझने के लिए धैर्य और निष्पक्षता कितनी जरूरी होती है।

  • OTT Release: 20 मार्च के दिन ओटीटी पर रिलीज हुईं 10 नई फिल्में और सीरीज, ये रही पूरी लिस्ट

    OTT Release: 20 मार्च के दिन ओटीटी पर रिलीज हुईं 10 नई फिल्में और सीरीज, ये रही पूरी लिस्ट


    नई दिल्ली। धुरंधर 2’ देख ली? अब घर पर बैठकर कुछ अलग और हटकर देखना चाहते हैं? बढ़िया! आपके लिए 20 मार्च के दिन ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। चलिए हम आपको इन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं। इनके बारे में पढ़िए, फिर अपने टेस्ट के हिसाब से फिल्म या सीरीज चुनिए और अपने वीकेंड का मजा दोगुना कर दीजिए।

    बॉर्डर 2
    सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दी है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 329.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 450.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

    चिरैया
    जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई ‘चिरैया’ एक ऐसी फिल्म है जो सीधे दिल को छूती है। ये कहानी किसी बड़े एक्शन या धमाके की नहीं, बल्कि हमारे समाज की उन चिरैयों (बेटियों) की है जो पिंजरे को तोड़कर उड़ने का सपना देखती हैं। इस फिल्म में दिव्या दत्ता ने लीड रोल प्ले किया है।

    वलवारा
    ‘वलवारा’ एक ऐसी फिल्म है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती है कि सुख और सुविधाओं से दूर, भारत के गांवों में आज भी जीवन कितना संघर्षपूर्ण हो सकता है। आप इस फिल्म को Sun NXT या ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं।

    सीथा पयनम
    ‘सीथा पयनम’ सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं है, बल्कि यह जीवन के प्रति हमारे नजरिए को बदलने वाली फिल्म है। यह सिखाती है कि कभी-कभी किसी काम में देरी होना भी हमारे लिए वरदान साबित हो सकता है। आप इस फिल्म को Sun NXT या ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं।

    पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन
    स्टीवन नाइट की इस मास्टरपीस फिल्म में दिखाया जाता है कि थॉमस शेल्बी (सिलियन मर्फी) अब गैंगस्टर नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा इंसान बन गया है जो शांति की तलाश में रिटायर हो चुका है। लेकिन 1940 का दौर और वर्ल्ड वॉर 2 की आग उसे चैन से बैठने नहीं देती। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    कासरगोड एम्बेसी
    ‘कासरगोड एम्बेसी’ साउथ की क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसके जी5 पर सात एपिसोड रिलीज हुए हैं। यह सीरीज 2000 के दशक के आखिर में केरल के उत्तरी जिलों में सक्रिय एक विशाल नकली पासपोर्ट रैकेट की खतरनाक और काली दुनिया को उजागर करती है।

    जटाधारा
    ‘जटाधारा’ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। जी5 की इस फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा हैं। यह फिल्म एक धन के राक्षस की कहानी बताती है। इसके साथ ही, आस्था और तर्क के बीच के टकराव को दर्शाती है।

    डेडलोक सीजन 2
    ‘डेडलोक सीजन 2’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इसके कुल 6 एपिसोड्स हैं। हर हफ्ता नया एपिसोड आएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इसका आखिरी एपिसोड 17 अप्रैल के दिन रिलीज हाेगा। बता दें, इस बार मामला तस्मानिया की ठंड से निकलकर ऑस्ट्रेलिया के तपते हुए नॉर्दर्न टेरिटरी पहुंच गया है।

    डेड ऑफ विंटर
    ‘डेड ऑफ विंटर’ साल की सबसे चर्चित हॉरर/थ्रिलर फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बर्फीले तूफान के दौरान एक दूरदराज के इलाके में फंस जाते हैं। इस दौरान उन्हें सिर्फ ठंड से ही नहीं लड़ना है, बल्कि अंधेरे में छिपे किसी अनजान खतरे से भी बचना पड़ता है। आप इस फिल्म को लायंसगेट प्ले पर देख सकते हैं।

  • मिडिल ईस्ट में हवाई संघर्ष तेज, ईरान ने अमेरिका के 16 फाइटर और 10 रीपर ड्रोन किए नष्ट

    मिडिल ईस्ट में हवाई संघर्ष तेज, ईरान ने अमेरिका के 16 फाइटर और 10 रीपर ड्रोन किए नष्ट

    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब भीषण हवाई युद्ध का रूप ले चुका है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के खिलाफ अभियान में अमेरिकी वायुसेना को दुश्मन हमलों के साथ-साथ तकनीकी खराबी और आपसी तालमेल की कमी के कारण भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ब्लूमबर्ग और सीएनएन की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि युद्ध की शुरुआत से अब तक अमेरिका के कम से कम 16 सैन्य विमान नष्ट हो चुके हैं, जिनमें महंगे ड्रोन और रिफ्यूलिंग टैंकर शामिल हैं।

    इस दौरान 10 MQ-9 रीपर ड्रोन भी तबाह हो चुके हैं। इनमें से 9 को ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया, जबकि एक ड्रोन जॉर्डन के एयरफील्ड पर मिसाइल हमले की चपेट में आया और दो तकनीकी कारणों से नष्ट हुए। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ये मानव रहित ड्रोन जानबूझकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में भेजे जाते हैं ताकि नुकसान न्यूनतम रहे।

    रिपोर्ट में तकनीकी खराबी और गलतियों के कारण हुए नुकसान पर भी ध्यान दिया गया है। एक ऑपरेशन के दौरान KC-135 रिफ्यूलिंग टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सभी 6 सदस्यों की मौत हुई। वहीं, कुवैत में अपनी ही सेना की गलत पहचान के चलते तीन अमेरिकी F-15 फाइटर मार गिराए गए। इसी बीच सऊदी अरब के बेस पर ईरानी मिसाइल हमले में पांच KC-135 विमान क्षतिग्रस्त हुए।

    आम तौर पर अमेरिकी वायुसेना युद्ध में एयर सुपीरियरिटी हासिल कर लेती है, लेकिन ईरान के खिलाफ यह चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। अधिकारियों ने माना है कि अमेरिका केवल स्थानीय स्तर पर हवाई हमलों में दक्ष है, पूरे ईरानी आकाश पर उनका कब्जा नहीं है। हाल ही में एक F-35 फाइटर जेट को ईरानी गोलाबारी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी; पायलट सुरक्षित बच गए।

    ईरान ने अपने ‘साउथ पार्स’ गैस फील्ड पर हुए हमलों का बदला लेने के लिए कतर और सऊदी अरब के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं। हॉर्मुज जलडमरूमध्य जैसे रणनीतिक मार्गों को सुरक्षित करना अमेरिका के लिए चुनौती बना हुआ है, क्योंकि ईरान का सक्रिय एयर डिफेंस सिस्टम लगातार खतरा पैदा कर रहा है।

  • बड़ी फ्लॉप के बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म बनी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

    बड़ी फ्लॉप के बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म बनी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर


    नई दिल्ली।  अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट और कुछ फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। आज हम आपको अक्षय की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो फ्लॉप थी। हालांकि फ्लॉप होने के बाद भी इस फिल्म ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वो भी कोई आम रिकॉर्ड नहीं बल्कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

    किस फिल्म ने फ्लॉप होकर बनाया रिकॉर्ड
    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है बॉस। बॉस फिल्म में अक्षय के साथ मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, रोनित रॉय और असिन लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप हुई थी बॉक्स ऑफिस पर।

    किसने बनाया पोस्टर
    अब रिकॉर्ड की बात करें तो इस फिल्म से अक्षय का एक पोस्टर बना गया था। अक्षय के फैन क्लब टीम ने स्पेशल पोस्टर बनाया था बॉस का जो दुनिया का सबसे बड़ा पोस्टर था। इस पोस्टर को बनाने में 4 महीने लग गए थे।अ

    किसको पछाड़ा था
    इससे पहले जो सबसे बड़ा पोस्टर था वो था लिटल ग्रांसडेन एयरफिल्ड, लिटल ग्रांसडेन, यूके का जो अक्टूबर 2013 में आया था। माक्रो आर्ट्स ने पोस्टर को मैन्यूफैक्चर किया था। यह वही कंपनी है जिसने माइकल जैक्सन का पोस्टर भी बनाया था।

    कितना लंबा और चौड़ा था पोस्टर
    बॉस के पोस्टर की बात करें तो ये 58.87 मीटर चौड़ा और 54.94 मीटर लंबा था। जब गिनीज के ऑफिशियल्स आए तब उन्होंने पोस्टर को नापा और फिर पता चला इस पोस्टर ने माइकल जैक्सन के पोस्टर को 15-20 पर्सेंट के मार्जन से पछाड़ा था।

    भूत बंगला में आएंगे नजर
    फिलहाल अक्षय की फिल्मों की बात करें तो वह अब भूत बंगला मूवी में नजर आने वाले हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें अक्षय के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय, फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद नजर आ रहे हैं।

    अक्षय की अपकमिंग फिल्में
    इसके अलावा अक्षय की कई फिल्में रिलीज होंगी जिसमें वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 और हैवान हैं। वेलकम टू द जंगल में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी समेत कई सेलेब्स हैं। वहीं हेरा फेरी 3 में वह सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ दिखेंगे। हैवान में सैफ और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। वहीं हाल ही में यह भी खबर आई कि अक्षय, गोलमाल 5 में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में हालांकि वह विलन का किरदार निभाएंगे। वैसे हैवान में भी अक्षय का नेगेटिव ही किरदार है।

  • सोशल मीडिया के बिना भी खुशी, फिनलैंड लगातार नौवीं बार बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश

    सोशल मीडिया के बिना भी खुशी, फिनलैंड लगातार नौवीं बार बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश


    नई दिल्ली। दुनिया भर में युवा सोशल मीडिया के बिना भी अधिक खुश और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। डिजिटल दुनिया के शोर और स्क्रीन टाइम से दूरी बनाने वाले 25 वर्ष से कम उम्र के युवा उन लोगों की तुलना में बेहतर जीवन स्तर का अनुभव कर रहे हैं जो घंटों सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं।ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर की विश्व खुशहाली रिपोर्ट-2026 में बताया गया है कि सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग युवाओं की खुशहाली पर नकारात्मक असर डाल रहा है।
    अमेरिका और यूरोप के कॉलेज छात्र अब निजी तौर पर मानने लगे हैं कि वे सोशल मीडिया के बिना भी अधिक शांत और संतुलित जीवन जी सकते हैं जबकि कई इसे केवल सामाजिक मजबूरी के कारण उपयोग कर रहे हैं। रिपोर्ट में फिनलैंड लगातार नौवें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना। 147 देशों की रैंकिंग में भारत 116वें स्थान पर है जो 2025 की 118वीं रैंक से दो पायदान ऊपर है।

    विशेषज्ञ क्या कहते हैं

    विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में भी डिजिटल खपत और सामाजिक संबंधों के बीच असंतुलन युवाओं की खुशहाली को प्रभावित कर रहा है। जिन देशों में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध या सीमित उपयोग है वहां के युवा मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ और संतुष्ट हैं क्योंकि वे परिवार दोस्त और शारीरिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे पाते हैं।

    डिजिटल दुनिया से युवाओं का मोहभंग

    अमेरिका और अन्य देशों के कॉलेज छात्रों में सोशल मीडिया से दूरी बनाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। कई छात्र महसूस करते हैं कि वे इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल केवल सामाजिक दबाव के चलते कर रहे हैं और वे ऐसी दुनिया को प्राथमिकता देंगे जहां सोशल मीडिया की आवश्यकता ही न हो।

    अमेरिका कनाडा में गिरावट

    आइसलैंड डेनमार्क स्वीडन और नॉर्वे जैसे नॉर्डिक देश शीर्ष-10 में शामिल रहे। वहीं अमेरिका कनाडा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 25 वर्ष से कम उम्र के युवाओं के जीवन मूल्यांकन में पिछले एक दशक में गिरावट आई है। यह अध्ययन 140 देशों के लगभग 1 लाख लोगों के उत्तरों पर आधारित है।

    खुशहाली केवल आर्थिक समृद्धि नहीं

    रिपोर्ट में कहा गया है कि खुशहाली सिर्फ आर्थिक स्थिति पर निर्भर नहीं करती। नॉर्डिक देशों की सफलता के पीछे मजबूत कल्याणकारी प्रणाली समानता और लंबी जीवन प्रत्याशा है। इसके विपरीत अफगानिस्तान सिएरा लियोन और मलावी जैसे देश सूची में सबसे नीचे हैं।

    फिनलैंड और कोस्टा रिका का मॉडल

    फिनलैंड (1) और कोस्टा रिका (4) में लोग तकनीक से ज्यादा सामाजिक समानता प्रकृति और आपसी सहयोग को महत्व देते हैं। ऑक्सफोर्ड के प्रोफेसर जान-इमैनुअल डी नेवे के अनुसार यह उनके सामाजिक जीवन की गुणवत्ता और स्थिरता के कारण है जो उन्हें खुशहाल बनाती है।

  • ईरान इजरायल तनाव से शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 7,000+ अंक लुढ़का, ₹37 लाख करोड़ निवेशकों के डूबे

    ईरान इजरायल तनाव से शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 7,000+ अंक लुढ़का, ₹37 लाख करोड़ निवेशकों के डूबे


    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इजरायल तनाव का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आ रहा है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के चलते बाजार में लगातार गिरावट का माहौल बना हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों में निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और बाजार में डर और अस्थिरता बढ़ गई है।

    27 फरवरी से 19 मार्च के बीच सेंसेक्स करीब 7,080 अंक गिरकर 81,287 से 74,207 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी में भी लगभग 2,176 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा और बाजार में घबराहट देखने को मिली।

    ₹37 लाख करोड़ का नुकसान

    मिडिल ईस्ट संकट शुरू होने के बाद से निवेशकों की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। कुल मिलाकर करीब ₹37 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। सिर्फ एक दिन, गुरुवार को ही लगभग ₹12.87 लाख करोड़ का नुकसान दर्ज किया गया, जो हाल के वर्षों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक माना जा रहा है।

    महंगा कच्चा तेल बना मुख्य कारण

    कच्चे तेल की कीमतें 110 से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है। कंपनियों की लागत बढ़ने से उनके मुनाफे पर दबाव पड़ रहा है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर दिख रहा है।

    वैश्विक बाजार भी दबाव में

    इस संकट का असर केवल भारत तक सीमित नहीं है। अमेरिका, यूरोप और एशिया के शेयर बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भारतीय बाजार की कमजोरी को और बढ़ा दिया है।

    केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें 3.5%–3.75% पर स्थिर रखी हैं और संकेत दिया है कि महंगाई कम होने तक राहत की उम्मीद नहीं है। बैंक ऑफ इंग्लैंड और यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने भी दरों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे बाजार में लिक्विडिटी को लेकर चिंता बनी हुई है।

    20 दिनों में करीब 9% की गिरावट

    पिछले 20 दिनों में सेंसेक्स करीब 8.71% और निफ्टी लगभग 8.65% तक गिर चुके हैं। ब्रोकरेज फर्म नोमूरा के अनुसार, अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, तो वित्त वर्ष 2027 में कंपनियों की कमाई 10–15% तक घट सकती है।

    कमजोर शुरुआत का रिकॉर्ड

    साल 2026 की शुरुआत भी शेयर बाजार के लिए निराशाजनक रही है। 1 जनवरी से 16 मार्च के बीच सेंसेक्स 11.4% तक गिर चुका है। पिछले 47 वर्षों में यह पांचवीं सबसे खराब शुरुआत मानी जा रही है। इससे पहले 2020 कोरोना संकट और 2008 वैश्विक आर्थिक संकट के दौरान इससे बड़ी गिरावट देखी गई थी। युद्ध जैसे हालात, महंगा कच्चा तेल और सख्त मौद्रिक नीतियों के चलते बाजार पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने और लंबी अवधि की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

  • IPL के 7 सितारे जो जीत में सबसे ज्यादा रन योगदान देते हैं, विराट कोहली भी सूची में शामिल

    IPL के 7 सितारे जो जीत में सबसे ज्यादा रन योगदान देते हैं, विराट कोहली भी सूची में शामिल


    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है, इससे पहले हम आपके लिए लगातार कुछ रोचक फैक्टस और रिकॉर्ड्स की लिस्ट लेते आ रहे हैं। इस कड़ी में आज हम उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने टीम की जीत में सबसे ज्यादा प्रतिशत रन बनाए हैं। इस लिस्ट में हैरान कर देने वाली बात यह है कि विराट कोहली के ऊपर 7 नाम है। जी हां, विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक 8661 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उनके अलावा आज तक कोई खिलाड़ी 8000 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम इस रंगारंग लीग में 7046 रन दर्ज है।

    टीम की जीत में सबसे ज्यादा प्रतिशत रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हमने उन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में कम से कम 5000 रन बनाए हो। तो ऐसे में 9 खिलाड़ियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है और विराट कोहली यहां 8वें पायदान पर हैं।

    टीम की जीत में सबसे ज्यादा प्रतिशत रन बनाने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 7046 रनों में से सबसे अधिक 60.7 प्रतिशत रन अपनी टीम की जीत में बनाए हैं। रोहित मुंबई इंडियंस से पहले डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे। वहीं शिखर धवन 58.3 प्रतिशत रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। धवन ने अपने करियर में 6769 रन बनाए, जिसमें से 58.3 प्रतिशत रन टीम की जीत में आए।

    विराट कोहली से आगे इस लिस्ट में एमएस धोनी, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स जैसे खिलाड़ी हैं। कोहली से पीछे इस लिस्ट में एकमात्र खिलाड़ी केएल राहुल हैं, जो फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।

    केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर में 5222 रन बनाए हैं, जिसमें से टीम की जीत में 50.6 प्रतिशत रन आए हैं।

    IPL में सबसे ज्यादा रन (जीते हुए मैचों में रनों का प्रतिशत)
    8661 – विराट कोहली (55.3%)

    7046 – रोहित शर्मा (60.7%)

    6769 – शिखर धवन (58.3%)

    6565 – डेविड वॉर्नर (56.5%)

    5528 – सुरेश रैना (64.4%)

    5439 – एमएस धोनी (56.1%)

    5222 – केएल राहुल (50.6%)

    5162 – एबी डी विलियर्स (57.5%)

    5032 – अजिंक्य रहाणे (55.6%)