Blog

  • एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट से आमिर खान ने घटाया 18 किलो वजन, माइग्रेन में भी हुआ बड़ा सुधार, ‘हैप्पी पटेल’ में दिखेंगे कैमियो में

    एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट से आमिर खान ने घटाया 18 किलो वजन, माइग्रेन में भी हुआ बड़ा सुधार, ‘हैप्पी पटेल’ में दिखेंगे कैमियो में


    नई दिल्ली।बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी सेहत से जुड़ा बड़ा खुलासा है। आमिर खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने बिना किसी हैवी वर्कआउट के सिर्फ एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट को अपनाकर करीब 18 किलो वजन घटाया है। खास बात यह है कि यह बदलाव उन्होंने किसी अपकमिंग फिल्म के लुक के लिए नहीं बल्कि पूरी तरह से हेल्थ रीजन की वजह से किया है।

    आमिर खान ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अपने वेट लॉस को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने कितना वजन कम किया है तो आमिर ने जवाब दियाअठारह किलो असल में। उन्होंने बताया कि यह बदलाव किसी प्लान के तहत नहीं बल्कि अपने आप हुआ। आमिर के मुताबिक स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने जो नई डाइट फॉलो करना शुरू की उसने किसी करिश्मे की तरह काम किया।इस डाइट का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि आमिर खान की लंबे समय से चली आ रही माइग्रेन की समस्या में भी काफी सुधार देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वजन घटने के साथ-साथ उनकी माइग्रेन की परेशानी काफी हद तक कम हो गई है जिससे उनकी लाइफ क्वालिटी बेहतर हुई है। आमिर का मानना है कि सही खानपान न सिर्फ शरीर बल्कि दिमागी सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही अपकमिंग फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसमें उनका लीड रोल नहीं बल्कि एक कैमियो अपीयरेंस होगा। इस फिल्म के जरिए आमिर खान के भांजे इमरान खान भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। हालांकि आमिर ने साफ किया कि इसे इमरान का प्रॉपर कमबैक कहना सही नहीं होगा क्योंकि दोनों का ही फिल्म में कैमियो रोल है।इमरान खान के कमबैक को लेकर चल रही अटकलों पर आमिर ने कहायह इमरान के लिए फुल कमबैक नहीं है। मेरा और इमरान दोनों का कैमियो है। आमिर ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने करियर में बहुत कम कॉमेडी रोल किए हैं लेकिन आज भी लोग उन्हें अंदाज अपना अपना के लिए याद करते हैं।फिल्म में स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास लीड रोल निभा रहे हैं। ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसमें वीर दास एक ऐसे लड़के की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो लंदन में पला-बढ़ा है और एक खास मिशन के तहत भारत आता है। वीर दास ने फिल्म के लिरिक्स भी खुद लिखे हैं।

    वीर दास ने इंडिया टुडे से बातचीत में फिल्म की थीम पर कहा था कि यह फिल्म हर एनआरआई की सोच पर सवाल उठाती है। उनके मुताबिक कई एनआरआई भारत को जिस नजरिए से देखते हैं वह पूरी तरह गलत है और यह फिल्म उसी सोच को चुनौती देती है।कुल मिलाकर आमिर खान का यह ट्रांसफॉर्मेशन न सिर्फ उनके फैंस के लिए प्रेरणादायक है बल्कि यह भी साबित करता है कि सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से बड़े बदलाव संभव हैं।

  • जब अक्षय कुमार बने सहारा: डिप्रेशन के अंधेरे से विवेक ओबेरॉय को बाहर खींच लाए खिलाड़ी कुमार

    जब अक्षय कुमार बने सहारा: डिप्रेशन के अंधेरे से विवेक ओबेरॉय को बाहर खींच लाए खिलाड़ी कुमार


    नई दिल्ली। अक्षय कुमार को यूं ही बॉलीवुड का खिलाड़ी नहीं कहा जाता। पर्दे पर एक्शन, कॉमेडी और देशभक्ति से दर्शकों का दिल जीतने वाले अक्षय, असल ज़िंदगी में भी उतने ही संवेदनशील और नेकदिल इंसान हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे किस्से हैं, जो उनके बड़े दिल की गवाही देते हैंऔर उन्हीं में से एक कहानी जुड़ी है अभिनेता विवेक ओबेरॉय से।

    विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने कभी बॉलीवुड में दमदार एंट्री की थी, समय के साथ करियर के उतार-चढ़ाव से गुजरते रहे। एक दौर ऐसा भी आया जब काम की कमी, मानसिक दबाव और निजी संघर्षों ने उन्हें गहरे डिप्रेशन में धकेल दिया। इसी मुश्किल वक्त में अक्षय कुमार उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए।

    एक फोन कॉल… और आधे घंटे में घर पहुंच गए अक्षय
    इस किस्से का खुलासा खुद विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू में किया था। विवेक के मुताबिक, उनका करियर उस वक्त बुरी तरह लड़खड़ा रहा था और मानसिक हालत बेहद खराब थी। तभी एक दिन अक्षय कुमार का फोन आया। अक्षय ने पूछाकहां है?
    विवेक ने जवाब दिया“घर पर हूं, बहुत तनाव में हूं।”

    इतना सुनते ही अक्षय ने कहा“ठीक है।”
    और हैरानी की बात ये कि सिर्फ आधे घंटे के भीतर अक्षय कुमार खुद विवेक के घर पहुंच गए। बिना किसी औपचारिकता के, बिना किसी दिखावे केबस एक इंसान दूसरे इंसान की मदद करने चला आया।

    सुपरस्टार नहीं, एक दोस्त की तरह सुनी पूरी बात
    विवेक बताते हैं कि अक्षय ने उनके साथ बैठकर पूरी शांति से उनकी बातें सुनीं। करियर, पैसे, मानसिक तनावजो भी दर्द था, विवेक ने सब खुलकर कह दिया।

    अक्षय ने न कोई सलाह थोपने की कोशिश की, न उपदेश दिया। बस धैर्य के साथ सब सुना।
    फिर अक्षय ने कहा, देख यार, मैं तेरी हर समस्या तो हल नहीं कर सकता, लेकिन तुझे दोबारा पॉजिटिव सोच में लाने में मदद ज़रूर कर सकता हूं।
    काम देकर बदली किस्मत
    अक्षय कुमार ने विवेक को बताया कि उनके पास कई शोज और इवेंट्स की इनक्वायरी आती रहती है, जिन्हें वह अपनी शूटिंग के चलते नहीं कर पाते। अक्षय ने साफ कहा, अब से मेरे पास जो भी शोज आएंगे, वो मैं तुझे डाइवर्ट कर दूंगा। तू वो काम करना शुरू कर दे।यह कोई छोटी मदद नहीं थी। उस दौर में, जब इंडस्ट्री में लोग अपने मौके खुद तक सीमित रखते हैं, अक्षय कुमार ने खुले दिल से अपना काम किसी और को सौंप दिया।

    डिप्रेशन से निकलकर दोबारा खड़े हुए विवेक
    इस मदद का असर सिर्फ विवेक की आर्थिक स्थिति पर ही नहीं पड़ा, बल्कि इससे उनका आत्मविश्वास भी लौटा।

    काम मिलने लगा, व्यस्तता बढ़ी और सबसे बड़ी बातवो धीरे-धीरे डिप्रेशन से बाहर आने लगे।विवेक खुद कहते हैं कि आज के दौर में ऐसा करना बहुत कम लोग करते हैं। अक्षय कुमार ने न सिर्फ एक एक्टर की मदद की, बल्कि एक इंसान को टूटने से बचा लिया।

    खिलाड़ी सिर्फ नाम नहीं
    यह कहानी साबित करती है कि अक्षय कुमार सिर्फ स्क्रीन पर हीरो नहीं हैं, बल्कि असल ज़िंदगी में भी वो उन लोगों में से हैं, जो बुरे वक्त में साथ खड़े रहना जानते हैं। बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छुपी यह इंसानियत ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।कभी-कभी एक कॉल, एक मुलाकात और थोड़ी-सी समझदारीकिसी की ज़िंदगी बदल सकती है। और इस कहानी में, वो किरदार निभाया था खिलाड़ी कुमार ने।

  • Box Office: लगातार नीचे जा रहा कमाई का ग्राफ, राजा साब के लिए लागत निकालना भी मुश्किल

    Box Office: लगातार नीचे जा रहा कमाई का ग्राफ, राजा साब के लिए लागत निकालना भी मुश्किल

    नई दिल्ली के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक छठे दिन यानी बुधवार को केवल 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मारुथि के निर्देशिन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 124.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की पहले दिन ओपनिंग बहुत शानदार रही, लेकिन उसके बाद से कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जाता गया।
    लगातार नीचे जाता गया फिल्म का बिजनेस
    पहले दिन फिल्म ने 53.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे दिन ही कलेक्शन 51.63 प्रतिशत गिरकर 26 करोड़ रुपये पर आ गया। तीसरे दिन 19.1 करोड़ और चौथे दिन 6.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। पांचवें दिन फिल्म ने 4.8 करोड़ रुपये कमाए, जो चौथे दिन से 27.27 प्रतिशत कम था।
    फिल्म की कास्ट और आगे कमाई के आसार
    फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, बोमन ईरानी और रिद्धि कुमार ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन फिर लगातार निगेटिव माउथ पब्लिसिटी की वजह से कलेक्शन में लगातार गिरावट आई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं।
  • धीरेंद्र शास्त्री ने वेदों की शिक्षा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- इन्‍हें न मानने वालों के बच्चे बनेंगे जावेद-नावेद

    धीरेंद्र शास्त्री ने वेदों की शिक्षा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- इन्‍हें न मानने वालों के बच्चे बनेंगे जावेद-नावेद


    नई दिल्‍ली। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुत्व और वेदों की परंपरा को आगे बढ़ाने की अपनी योजना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि धाम में जल्द ही एक गुरुकुल की स्थापना की जाएगी, जहां बच्चों को वेदों और शास्त्रीय विद्या की शिक्षा दी जाएगी।

    धीरेंद्र शास्त्री ने इस दौरान कहा “भोजन एक दिन तक, पानी एक घंटे तक टिकता है, लेकिन विद्या जीवन भर हमारे साथ रहती है। इसी कारण हम गुरुकुल के माध्यम से बच्चों में सनातनी शिक्षा का प्रचार करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि देशभर में ऐसे गुरुकुल खुलें और अधिक से अधिक बच्चे वेदों की सीख प्राप्त करें।” इस बीच, उन्होंने विवादित टिप्पणी भी की कि वेद न मानने वाले लोगों के बच्चे भविष्य में जावेद और नावेद जैसे नामों से पहचाने जाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने यह बातें राजस्थान के जयपुर में साझा कीं और अपने गुरुकुल प्रोजेक्ट के उद्देश्यों को स्पष्ट किया।

    छतरपुर में सुंदरकाण्ड मंडल की स्थापना का किया ऐलान
    छतरपुर के बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देशभर में हिंदुत्व और सनातनी विचारधारा को फैलाने के लिए सुंदरकाण्ड मंडल की स्थापना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुंदरकाण्ड कार्यालय का उद्घाटन पहले ही किया जा चुका है और मंडल के सभी सदस्य लगातार इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि ये मंडल पूरे देश में सनातनी विचारों को व्यापक रूप से पहुंचाने और लोगों के हृदय में बदलाव लाने का माध्यम हैं। उनका कहना है कि भारत में हिंदुत्व और सनातनी संस्कारों को मजबूत करने का एक ही रास्ता है साधु-संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम के सुंदरकाण्ड मंडल।

    इस साल कन्या विवाह में होंगे तीन दिवसीय उत्सव और संतों का संगम
    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस साल होने वाले कन्या विवाह कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार बेटियों के विवाह उत्सव में खास बात यह है कि इसमें संतों का समागम भी होगा। यह उत्सव तीन दिन तक चलेगा और गरीब बेटियों को भी भव्य और दिव्य विवाह का पूरा अवसर मिलेगा।

    शास्त्री ने बताया कि 13 फरवरी को हल्दी और मंडप की व्यवस्था की जाएगी, 14 फरवरी को संगीत और मेहंदी का आयोजन होगा, जबकि 15 फरवरी को करीब 300 बेटियों का कन्यादान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम उन माता-पिताओं को ढूंढ रहे हैं जिनके घर बेटियां नहीं हैं, और वहीं, जिन बेटियों के माता-पिता नहीं हैं, उनका विवाह बागेश्वर धाम करवा रहा है ताकि उन्हें धर्मज माता-पिता मिलें। बेटियां किसी की भी हों, बेटी तो बेटी होती है।

  • ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास! बाहुबली 2 और RRR को पछाड़कर इस देश में बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

    ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास! बाहुबली 2 और RRR को पछाड़कर इस देश में बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

    नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज के सवा महीने बाद तक नए रिकॉर्ड बना रही है। धुरंधर पहली हिंदी फिल्म है जिसने भारत में नेट 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इसके अलावा फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पिछली सबसे सफल फिल्मों की पीछे छोड़ चुकी है। अब फिल्म में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धुरंधर नार्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।
    धुरंधर ने तोडा बाहुबली 2 का ये रिकॉर्ड
    ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बैन के बाद भी धुरंधर ने ओवरसीज़ में 32 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसमें से अधिकतर कमाई नॉर्थ अमेरिका से की गई है। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक धुरंधर ने अमेरिका और कनाडा में मंगलवार तक 21 मिलियन डॉलर की कमाई की है। ये किसी भी भारतीय फिल्म का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड प्रभास और राणा दग्गुबाती की फिल्म बाहुबली 2 के नाम था। बाहुबली 2 ने 2017 में नॉर्थ अमेरिका में 20।7 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। अब ये रिकॉर्ड रणवीर की फिल्म धुरंधर ने तोड़ दिया है।
    ये है फिल्मों की नॉर्थ अमेरिका में कमाई
    नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 21 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे ऊपर है। फिर बाहुबली 2 है 20.7 मिलियन डॉलर के साथ। कल्कि 2898 AD ने 18.5 मिलियन डॉलर कमाए, शाहरुख खान की पठान के नाम 17।5 मिलियन डॉलर और, जवान के नाम 15.6 मिलियन डॉलर का कलेक्शन है। RRR 15.3 मिलियन डॉलर, पुष्पा 2 15.3 मिलियन डॉलर, रणबीर कपूर की एनिमल 14 मिलियन डॉलर और दंगल 12.4 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनी हुई है। धुरंधर ऑस्ट्रेलिया में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
    ये है फिल्मों की नॉर्थ अमेरिका में कमाई
    नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 21 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे ऊपर है। फिर बाहुबली 2 है 20.7 मिलियन डॉलर के साथ। कल्कि 2898 AD ने 18.5 मिलियन डॉलर कमाए, शाहरुख खान की पठान के नाम 17।5 मिलियन डॉलर और, जवान के नाम 15.6 मिलियन डॉलर का कलेक्शन है। RRR 15.3 मिलियन डॉलर, पुष्पा 2 15.3 मिलियन डॉलर, रणबीर कपूर की एनिमल 14 मिलियन डॉलर और दंगल 12.4 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनी हुई है। धुरंधर ऑस्ट्रेलिया में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
  • India vs Pakistan मैच के टिकटों के लिए मची ऐसी होड़ कि बुकमायशो का सर्वर ही क्रैश हो गया

    India vs Pakistan मैच के टिकटों के लिए मची ऐसी होड़ कि बुकमायशो का सर्वर ही क्रैश हो गया

    नई दिल्ली T20 World Cup 2026 के दूसरे राउंड के मैचों के टिकटों की सेल शुरू हो चुकी है। बुधवार 14 जनवरी से दूसरे दौर के मैचों के टिकटों की सेल शुरू हुई, जिसमें हाई वोल्टेज इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच भी शामिल है। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के टिकटों के लिए तो इतनी मारामारी देखने को मिली कि टिकट बेचने वाली साइट का सर्वर ही ठप्प पड़ गया। बांग्लादेश की टीम के भारत आने पर अभी भी संशय है, लेकिन टिकटों की सेल जारी है।

    इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में लीग फेज का मुकाबला खेला जाना है। इसी मुकाबले समेत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे फेज के मैचों के लिए टिकट सेल बुकमायशो पर 14 जनवरी को शुरू हुई। फैंस की जबरदस्त दिलचस्पी इन मैचों के टिकटों के लिए देखने को मिली, खासकर इंडिया-पाकिस्तान मैच के लिए फैंस के बीच काफी डिमांड थी, जो इस राउंड के एलोकेशन में शामिल था।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैचों के टिकट लाइव होने के कुछ ही मिनटों में बुकमायशो वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया, क्योंकि यूजर्स टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा डिमांड वाले मैच के लिए अपनी सीट पक्की करने की कोशिश कर रहे थे। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो एक साथ इतनी रिक्वेस्ट आने से प्लेटफॉर्म के सर्वर क्रैश हो गए। ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, जो 8 मार्च तक चलेगा।

    टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपना कैंपेन 7 फरवरी को ही शुरू करेगी। पहला मैच भारत का USA के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं, पाकिस्तान इस ग्लोबल टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में कोलंबो में नीदरलैंड्स से भिड़ेगा। इंडिया को इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ना है और फिर कोलंबो में 15 फरवरी को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच होगा।

    इसके बाद आखिरी लीग फेज का मैच भारत का अहमदाबाद में नीदरलैंड से होगा। पाकिस्तान की टीम 10 फरवरी को यूएसए से कोलंबो में खेलेगी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम और सिनहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान के सभी मैच खेले जाएंगे। सुपर 8 के कुछ मैच भी श्रीलंका में ही खेले जाने हैं।

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 में होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 में होंगे शामिल


    भोपाल!
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 15 जनवरी को भोपाल में ‘मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026’ में एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन के लिए मध्यप्रदेश के रणनीतिक रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे। यह कांफ्रेंस एआई इनेबल्ड गवर्नेंस फॉर एन एम्पावर्ड भारत की थीम पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंडिया एआई मिशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।इससे एआई आधारित शासन,तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अकादमिक और उद्योग समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ प्रदेश सरकार एआई को नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और कुशल शासन की आधारशिला के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

    कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश ‘इनोवेशन एक्सपो’ का शुभारंभ भी किया जाएगा, जिसमें इंडिया एआई पेवेलियन, मध्यप्रदेश पेवेलियन, स्टार्ट-अप शो-केस, हैकाथॉन एरिना और स्टार्ट-अप प्रतियोगिता शामिल होंगी। कांफ्रेंस में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव एवं सीईओ इंडिया एआई श्री अभिषेक सिंह और आईआईटी इंदौर के निदेशक श्री सुहास एस. जोशी संबोधित करेंगे।

    अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे द्वारा “एआई फॉर पीपल,प्लेनेट एंड प्रोग्रेस – मध्यप्रदेश रोडमैप टू इंपैक्ट ” पर राज्य का प्रमुख एआई विजन प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। कांफ्रेंस में स्पेसटेक नीति लांच होगी, विभिन्न समझौता ज्ञापनों और नवाचार एवं युवा एआई पहलों से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी।

    कांफ्रेंस में तीन उच्चस्तरीय थीमैटिक सत्र—टेक्नोलॉजी लेड गवर्नेंस फॉर ऑल, एआई फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सोशल गुड और रेज़िलिएंस, इनोवेशन एंड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर आयोजित किए जाएंगे। इनमें डिजिटल इंडिया- भाषिणी, यूआईडीएआई, एनईपीडी विभिन्न राज्य सरकारों और गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, डिलोट्टी और ईवाई जैसे अग्रणी संगठनों के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही एमपी इनोटेक स्टार्ट-अप पिच कंटेस्ट और उज्जैन महाकुंभ हैकाथॉन के विजेताओं की घोषणा भी की जाएगी।

    यह कांफ्रेंस इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फ्रांस एआई एक्शन समिट में की गई थी। सम्मेलन का आयोजन 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में किया जाएगा।

  • श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक मकर संक्रांति पर्व पर की पूजा

    उज्‍जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक मकर संक्रांति पर्व पर उज्जैन स्थित प्रसिद्ध श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीमहाकाल के दरबार में भक्ति भाव से पूजा कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर प्रदेश के विकास, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान के साथ पूजा सम्पन्न कराई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में भक्तों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं।

    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, जन-प्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल

    आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल


    मेष राशि :-
    आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। अभी आश्वासनों से संतोष करना पड़ेगा। शुभांक-2-6-8

    वृष राशि :- सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। शुभांक-4-6-8

    मिथुन राशि :– नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-5-7-8

    कर्क राशि :– ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। नैतिक दायरे में रहें। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धीरे-धीरे लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा उचित समय का इन्तजार करें। मेहमानों का आगमन होगा। छात्रों को लाभ। शुभांक-4-6-7

    सिंह राशि :– आय के अच्छे योग बनेंगे। संतान की उन्नति के योग हैं। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। इच्छित स्थान की यात्रा का योग हैं। शुभांक-2-5-6

    कन्या राशि :- ”आगे-आगे गौरख जागे” वाली कहावत चरितार्थ होगी। मेहमानों का आगमन होगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल व समन्वय बनाएं। मीठे बोलने वालों से संभल कर रहें। शुभांक-4-5-7

    तुला राशि :- जीवन साथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। शुभांक-3-5-7

    वृश्चिक राशि :- लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय समान रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। विशिष्ट जनों से मेल-मुलाकात होगी। शुभांक-2-4-6

    धनु राशि :- अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-4-6-7

    मकर राशि :- कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-1-3-5

    कुंभ राशि :- होश में रहकर कार्य करें। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। शुभांक-3-4-6

    मीन राशि :– राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। मनोरथ सिद्धि का योग है। शुभांक-2-4-6

  • प्रदेश में देश का आईजीबीसी नेस्ट प्लस रेटिंग से प्रमाणित पहला प्रधानमंत्री आवास

    प्रदेश में देश का आईजीबीसी नेस्ट प्लस रेटिंग से प्रमाणित पहला प्रधानमंत्री आवास


    भोपाल!
    मध्यप्रदेश के प्रधानमंत्री आवास (Prime Minister’s Residence) को देश के आईजीबीसी एनईएसटी प्लस रेटिंग में सबसे पहले प्रमाणित होने की ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। यह देश का पहला प्रधानमंत्री आवास है, जिसे यह उपलब्धि हासिल हुई है।

    मध्यप्रदेश को यह गौरव गुना जिले के आरोन क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतलेश्वर के हितग्राही श्री प्राणचंद के प्रधानमंत्री आवास के कारण मिला है। यह प्रमाणन ग्रामीण क्षेत्रों में सतत, पर्यावरण-अनुकूल एवं ऊर्जा-दक्ष आवास निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। इस प्रधानमंत्री आवास में ऊर्जा संरक्षण, जल दक्षता, बेहतर आंतरिक पर्यावरण गुणवत्ता तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग जैसे ग्रीन बिल्डिंग मानकों को प्रभावी रूप से अपनाया गया है।

    गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे और अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिले में विकास कार्यों को बेहतर अंजाम दिये जाने के लिये नवाचार भी किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल ग्राम पंचायत पतलेश्वर और आरोन नगर के लिए, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की है। यह उपलब्धि अब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले नवीन आवासों को अधिक टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल एवं भविष्य-उन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।