Blog

  • 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बैंक बंद, सिर्फ 29 को होगा कामकाज; ATM और नेट बैंकिंग सेवाएं जारी

    24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बैंक बंद, सिर्फ 29 को होगा कामकाज; ATM और नेट बैंकिंग सेवाएं जारी

    नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया RBI ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बैंकों के लिए लंबी छुट्टियों की घोषणा की है। 24 दिसंबर बुधवार को देश के तीन राज्यों- नागालैंड मेघालय और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन क्रिसमस ईव के अवसर पर इन राज्यों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा 25 दिसंबर गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर शुक्रवार को नागालैंड मेघालय और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 27 दिसंबर शनिवार को महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 28 दिसंबर रविवार को भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। केवल 29 दिसंबर सोमवार को बैंकों में सामान्य कामकाज होगा।

    31 दिसंबर बुधवार को न्यू ईयर ईव के अवसर पर मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 दिसंबर मंगलवार को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। इस तरह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंकों में कामकाज की स्थिति अलग-अलग दिन प्रभावित होगी।RBI की सूची के अनुसार 24 से 31 दिसंबर तक अधिकांश दिनों में विभिन्न राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान केवल 29 दिसंबर को ही बैंकों में सामान्य कामकाज होगा। इसलिए ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन और जरूरी कामकाज में असुविधा से बचने के लिए पूर्व योजना बनाने की सलाह दी जा रही है।

    हालांकि बैंकों के बंद रहने के बावजूद एटीएम मोबाइल बैंकिंग नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक ATM मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे निकालने चेक बैलेंस देखने और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस अवधि में शाखाओं में जाकर ड्राफ्ट चेक या अन्य काउंटर सेवाओं का उपयोग संभव नहीं होगा।विशेष रूप से क्रिसमस और न्यू ईयर के अवसर पर यह छुट्टियां बैंक कर्मचारियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य जैसे पैसे जमा करना चेक क्लियरिंग और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी सेवाओं को पहले निपटा लें।

    RBI की घोषणा के अनुसार यह छुट्टियों का शेड्यूल सालाना बैंक हॉलिडे कैलेंडर के तहत जारी किया गया है। इस दौरान राज्यों और शहरों में छुट्टियों की सूची अलग-अलग हो सकती है। इसलिए ग्राहक अपनी संबंधित शाखा से भी छुट्टियों की पुष्टि कर सकते हैं।इस तरह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग सेवाओं में रुकावट होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग और ATM सेवाएं निरंतर उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक अपने जरूरी कामकाज के लिए इन विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं।

  • वो मौके जब फिल्मों में देखने को मिली क्रिसमस की धूमदर्शकों ने खूब किया एंजॉय

    वो मौके जब फिल्मों में देखने को मिली क्रिसमस की धूमदर्शकों ने खूब किया एंजॉय

    नई दिल्ली । बॉलीवुड की फिल्मों में दीपावलीहोलीकरवाचौथ और ईद जैसे त्योहारों को कई बार दिखाया गया है अपने फेवरेट एक्टर्स संग लोग मिलते करते हैं और उनके त्योहार की खुशियां और भी बढ़ जाती हैं मगर बॉलीवुड में क्रिसमस फेस्टिवल को उस तरह से कवर नहीं किया गया जैसे अन्य त्योहारों को किया गया है लेकिन कुछ ऐसे मौके रहे हैं जिसमें सीक्वेंसेस को क्रिसमस थीम पर रखा गया है क्रिसमस 2021 के मौके पर बता रहे हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिसमें क्रिसमस की धूम देखने को मिली और ऑडियंस ने भी इसे खूब एंजॉय किया

    शानदार 1974
    संजीव कुमार की इस मूवी में क्रिसमस पर एक थीम सॉन्ग था जो क्रिसमस पर बेस्ड था इसमें संजीव कुमार सांता क्लॉज के रोल में नजर आए थे और उन्होंने छोटे बच्चों संग परफॉर्म किया था इस फिल्म में जिंगल बेल गाने का हिंदी वर्जन भी था जिसे किशोर कुमार ने गाया था जिन्होंने ये फिल्म देखी है वे आज भी इस मूवी के इस खूबसूरत सीन को नहीं भूल सकते जहां क्रिसमस की उल्लास देखने को मिली थी

    एक मैं और एक तू 2010

    सकुन बत्रा की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में करीना कपूर और इमरान खान लीड रोल में थे इस फिल्म में दिखाया गया था कि Las Vegas में क्रिसमस की धूम किस तरह की रहती है यहां तक कि फिल्म का मेन प्लॉट भी क्रिसमस से जुड़ा हुआ था फिल्म का टाइटल ट्रैक भी क्रिसमस से कनेक्टेड था मूवी को फैंस ने काफी पसंद भी किया था

    अंजाना अंजानी 2010

    2010 में एक और फिल्म ऐसी आई थी जिसने क्रिसमस को लेकर फैंस की रोचकता बढ़ाई ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था वैसे सीधे तौर पर इस फिल्म का क्रिसमस डे से कोई खास ताल्लुक नहीं था मगर बैकग्राउंड और प्रिंसिपल फोटोग्राफी जिस दौरान हुई थी वो फेस्टिव सीजन ही था किस तरह से न्यूयॉर्क जैसी जगह पर लोग क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं ये इस मूवी में देखने को मिलेगा फिल्म में कई जगह पर आपको क्रिसमस सेलिब्रेशनडेकोरेशन और लाइट्स की झलक‍ियां देखने को मिलेंगी जो आपको अच्छा फील देंगी

    2 स्टेट्स 2014

    आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था चेतन भगत की नॉवेल पर ये मूवी रिलीज हुई थी जिसमें क्रिश और अनन्या की लव स्टोरी के बारे में दिखाया गया था फिल्म में क्रिसमस के ज्यादा सीक्वेंस तो नहीं मगर एक सॉन्ग सीक्वेंस ऐसा था जिसमें कॉलेज के फेस्टिवल सेलिब्रेशन्स टाइम लैप्स के जरिए दिखाया गया था उस दौरान अन्य त्योहारों के साथ क्रिसमस के फेस्टिवल के सेलिब्रेशन को भी दिखाया गया था

    दिलवाले 2015

    रोहित शेट्टी की फिल्म में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन दिखाया गया इसमें वीर और इशिता की लव स्टोरी दिखाई गई थी वीर के रोल में वरुण धवन थे और इशिता के रोल में कृति सेनन थीं वीर क्रिसमस के दिन अपनी क्रश इशिता को प्रपोज करने का फैसला लेता है चर्च के सामने वीरइशिता को प्रपोज भी करता है इस रोमांटिक सीन को काफी अच्छी तरह से फिल्माया गया था इसके अलावा फिल्म में क्रिसमस थीम को लेकर प्रीतम दा का एक रोमांटिक ट्यून भी था

  • बच्चों को जबरन Santa बनाया तो खैर नहींइस जिले में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दी चेतावनी

    बच्चों को जबरन Santa बनाया तो खैर नहींइस जिले में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दी चेतावनी


    ​नई दिल्ली । भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। क्रिसमस को लेकर जगह-जगह पर बड़े स्तर पर तैयारियां देखने को मिल रही हैं। हालांकिइस बीच राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शिक्षा विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर स्कूल के छात्रों को सांता कलॉज बनने के लिए मजबूर किया गया तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आइए जानते हैं कि शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में क्या कुछ कहा है।

    शिक्षा विभाग ने क्या कहा

    दरअसलराजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को क्रिसमस के समारोह के दौरान छात्रों को सांता क्लॉज की तरह कपड़े पहनने के लिए मजबूर करने के खिलाफ चेतावनी दी है। शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि अगर कोई स्कूल छात्रों पर दबाव डालता पाया गया तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    अधिकारी ने क्या बताया

    स्कूलों को चेतावनी देने वाला ये आदेश श्रीगंगानगर के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक वाधवा की ओर से जारी किया गया है। 22 दिसंबर को जारी इस आदेश में कहा गया है कि अगर इस बारे में बच्चों को सांता बनने पर मजूबर करने कोई शिकायत दर्ज होगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। वाधवा ने अपने आदेश को लेकर कहा है कि स्कूलों को छात्रों या पैरेंट्स पर ऐसी एक्टिविटीज में भाग लेने के लिए अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए।

  • लाभ दृष्टि योग 2026: 15 जनवरी को विशेष योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    लाभ दृष्टि योग 2026: 15 जनवरी को विशेष योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ


    नई दिल्ली: ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, साल 2026 का पहला महीना विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। 15 जनवरी 2026 को शुक्र और शनि की दृष्टि से लाभ दृष्टि योग बनेगा। इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह योग आर्थिक, करियर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु, शुक्र, बुध या चंद्रमा जैसे शुभ ग्रह किसी भाव पर अनुकूल दृष्टि डालते हैं, तो इसे लाभ दृष्टि योग कहा जाता है।

    राशियों पर असर:

    वृषभ: इस योग के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को कमाई के नए रास्ते मिल सकते हैं। नौकरी में तारीफ, वेतन वृद्धि या नया ऑफर मिलने की संभावना है। व्यापार में अटके हुए पैसे भी वापस आ सकते हैं।

    मिथुन: मिथुन राशि के लिए यह योग आर्थिक मजबूती और निवेश से लाभ का संकेत देता है। परिवार का सहयोग बढ़ेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सैलरी बढ़ोतरी, बोनस या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    तुला: तुला राशि वालों को काम और नेटवर्किंग से फायदा मिलने की संभावना है। दोस्तों और संपर्कों की मदद से बड़ा अवसर मिल सकता है। मीडिया, सेल्स और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

    मकर: मकर राशि के लिए यह योग करियर ग्रोथ का संकेत देता है। मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आय स्थिर रहेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा।

    कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करेगा। धन लाभ, नई योजनाओं की शुरुआत और धार्मिक व शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। पुराने निवेश, शेयर या किसी योजना से फायदा मिल सकता है। दोस्तों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग काम को आसान बनाएगा।

    विशेषज्ञों का कहना है कि लाभ दृष्टि योग का असर सही समय पर किए गए निर्णय, मेहनत और नेटवर्किंग पर निर्भर करेगा, और यह योग आर्थिक और करियर संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर सकता है।

  • कियारा आडवाणी की राय नई मां कियारा ने दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर कही बड़ी बात बर्नआउट किसी के लिए अच्छा नहीं

    कियारा आडवाणी की राय नई मां कियारा ने दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर कही बड़ी बात बर्नआउट किसी के लिए अच्छा नहीं

    नई दिल्ली । नई मां और बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में वोग इंडिया को इंटरव्यू देते हुए फिल्म इंडस्ट्री में 8-घंटे की शिफ्ट पर चल रहे विवाद पर अपनी राय साझा की। कियारा ने कहा किसी भी इंडस्ट्री में बर्नआउट किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। उन्होंने तीन शब्दों को दोहराया जिन्हें वह सेट पर और घर पर बनाए रखना चाहती हैं गरिमा संतुलन सम्मान ।

    मातृत्व और शरीर का सम्मान

    कियारा ने अपनी मातृत्व यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने महसूस किया कि यह सिर्फ शरीर के आकार या आकार के बारे में नहीं है। उन्होंने कहा जब मैं अपने शरीर को देखती हूँ तो सोचती हूँ ‘वाह आपने एक इंसान को जन्म दिया।’ इसके साथ कोई तुलना नहीं की जा सकती। अब मैं अपने शरीर को हमेशा सम्मान दूंगी और समझूंगी कि मेरा शरीर मेरे लिए क्या कर सकता है।

    दीपिका पादुकोण के 8-घंटे शिफ्ट फैसले का समर्थन

    इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब खबरें आईं कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की आत्मा फिल्म और नाग अश्विन की कल्कि 2898 ई. सीक्वल से इस शर्त के कारण हट गईं कि वह एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा शूट नहीं करेंगी। दीपिका ने खुद इस फैसले का बचाव करते हुए कहा यदि यह महिला होने के नातेधक्का देने वाला लग रहा है तो जो भी हो।  इसी मामले पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई कलाकारों ने दीपिका का समर्थन किया। अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि ईमानदार फिल्ममेकर इस शर्त को स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं दिखाएंगे। वहीं निर्देशक मणिरत्नम ने कहा मैं इसे उचित मांग मानता हूँ। यह एक अनिवार्य आवश्यकता है और फिल्ममेकर को इसे ध्यान में रखते हुए कास्टिंग करनी चाहिए।

    इंडस्ट्री में बदलाव की जरूरत

    कियारा और दीपिका के बयान दर्शाते हैं कि बॉलीवुड में लंबे और थकाऊ शेड्यूल के चलते कलाकारों में बर्नआउट बढ़ रहा है। 8-घंटे की शिफ्ट जैसी शर्त कलाकारों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करती है। कियारा ने इस बात पर जोर दिया कि संतुलन और सम्मान हर पेशे में जरूरी हैं और इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।फिल्म इंडस्ट्री में 8-घंटे की शिफ्ट पर चल रहे बहस ने कलाकारों और निर्माता दोनों के लिए चर्चा को जन्म दिया है। कियारा आडवाणी ने इस विषय पर अपनी राय साझा करके स्पष्ट किया कि बर्नआउट किसी के लिए लाभकारी नहीं है और संतुलन सम्मान और गौरव बनाए रखना जरूरी है। दीपिका पादुकोण के निर्णय और उनके समर्थन से यह साबित होता है कि कलाकार अब अपने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत सीमाओं को महत्व दे रहे हैं। भविष्य में फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह के बदलाव और नियम लागू होने की संभावना है।

  • मुंबई में टूटेगी बीजेपी-अजित पवार की दोस्ती नवाब मलिक को हटाने के मूड में नहीं एनसीपी खतरे में गठबंधन

    मुंबई में टूटेगी बीजेपी-अजित पवार की दोस्ती नवाब मलिक को हटाने के मूड में नहीं एनसीपी खतरे में गठबंधन

    नई दिल्ली । मुंबई बीएमसी चुनावों में महाविकास आघाड़ी की एकता टूटने के बाद सत्तारूढ़ महायुति के घटक दलों की यूनिटी बिखर सकती है। बीजेपी मुंबई में नवाब मलिक को एनसीपी का चेहरा बनाए जाने से खफा है। इसके कारण अभी तक सीट शेयरिंग में बीजेपी और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के बीच सीटों की चर्चा सामने आई है। नवाब मलिक को लेकर महायुति में आए तनाव के बीच एनसीपी ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है। एनसीसी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का कहना है कि पार्टी के अंदर चुनाव प्रभारी के तौर पर किसे नियुक्त किया जाना चाहिए यह तय करना पूरी तरह से एनसीपीका अधिकार है। पार्टी ने नवाब मलिक को प्रभारी बनाया है।

    अपने फैसले NCP ही लेगी तटकरे
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP के अजीत पवार गुट ने अपने महायुति सहयोगी BJP के कड़े विरोध के बावजूद पूर्व मंत्री नवाब मलिक को पार्टी का मुंबई चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर अपना रुख कायम रखा है। NCP के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने यह साफ कर दिया कि पार्टी के अंदरूनी नियुक्तियों से जुड़े फैसले पूरी तरह से एनसीपी ही लेगी। शुरू से ही बीजेपी मलिक की नियुक्ति का विरोध कर रही है यह आरोप लगाते हुए कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी संपत्ति की खरीद से जुड़े हैं। बीजेपी नेताओं ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर मलिक को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी जाती है तो वे मुंबई में NCP के साथ गठबंधन करने में सहज नहीं होंगे।
    तटकरे-शेलार की चल रही है बातचीत
    तटकरे ने कहा कि मलिक पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें मुंबई में चुनाव रणनीतियां बनाने में मदद करने के लिए एक खास संगठनात्मक काम सौंपा गया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से गठबंधन के संबंध में पूर्व मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार से बात कर रहे हैं और मलिक इन बातचीत में शामिल नहीं हैं। तटकरे ने कहा कि संगठन के अंदर चुनाव प्रभारी के तौर पर किसे नियुक्त किया जाना चाहिए। 2017 के बीएमसी चुनावों में एकीकृत एनसीसी को 09 सीटों पर जीत मिली थी। मनसे को 7 और एआईएमआईएम को दो सीटें हासिल हुई थीं। बीजेपी 84 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थीं। एकीकृत शिवसेना को 82 और कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं।
    दो दिन में साफ होगी तस्वीर
    तटकरे का कहना है कि मुंबई को छोड़कर बाकी नगर पालिकाओं में गठबंधन पर अगले दो दिनों के भीतर स्पष्टता आने की उम्मीद है। नवाब मलिक के अलावा बीजेपी और एनसीपी के बीच पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगमों को लेकर भी पेच फंसा है। यहां बीजेपी के विपक्ष में एनसीपी है। अजित पवार की पार्टी NCP शरद पवार के साथ संभावित गठबंधन की अटकलों पर पर काम कर रही है। वरिष्ठ नेता अंकुश काकडे ने दावा किया कि दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक के बाद दोनों गुट पुणे में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं। यह बातचीत अभी भी जारी है। पुणे-पिंपरी चिंचवड़ से ज्यादा बड़ा मुद्दा नवाब मलिक है। विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने नवाब मलिक से दूरी बनाए रखी थी। मलिक अबु आजमी के साथ मानखुर्द-शिवाजी नगर सीट से हार गए थे। बीजेपी ने अजित पवार के महायुति में होने के बाद भी मलिक का समर्थन नहीं किया था। इस सीट पर शिंदे ने अपना कैंडिडेट भी खड़ा रखा था।

  • ठंड में घूम आओ दक्षिण भारत के 5 खूबसूरत हिल स्टेशन सर्दियों में ट्रैवल का मजा हो जाता है डबल

    ठंड में घूम आओ दक्षिण भारत के 5 खूबसूरत हिल स्टेशन सर्दियों में ट्रैवल का मजा हो जाता है डबल

    नई दिल्ली । दक्षिण भारत के 5 खूबसूरत हिल स्टेशन सर्दियों का मौसम आते ही मन करता है कहीं ठंडी और सुकून भरी जगह पर घूमने निकल जाएं। अक्सर लोग उत्तर भारत के हिल स्टेशनों की तरफ रुख करते हैं लेकिन दक्षिण भारत के हिल स्टेशन भी इस मौसम में किसी जन्नत से कम नहीं लगते। यहां न ज्यादा कड़ाके की ठंड होती है और न ही भीड़-भाड़ का दबाव। हरियाली बादलों से ढके पहाड़ कॉफी-चाय के बागान और शांत माहौल सर्दियों में ट्रैवल का मजा दोगुना कर देते हैं। आइए जानते हैं दक्षिण भारत के ऐसे ही 5 हिल स्टेशनों के बारे में जो सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाते हैं।

    सर्दियों में और भी निखर जाती है ‘क्वीन ऑफ हिल्स
    तमिलनाडु की ऊटी को यूं ही पहाड़ों की रानी नहीं कहा जाता। सर्दियों में यहां की ठंडी हवा हरे-भरे गार्डन और चाय के बागान अलग ही सुकून देते हैं। सुबह की हल्की धुंध और शाम की ठंडक घूमने का मजा बढ़ा देती है। बोटैनिकल गार्डन और ऊटी लेक इस मौसम में खास तौर पर आकर्षक लगते हैं।
    चाय के बागानों के बीच सर्दियों का सुकून
    केरल का मुन्नार सर्दियों में और भी खूबसूरत नजर आता है। चारों तरफ फैले चाय के बागान ठंडी हवाएं और बादलों से ढकी पहाड़ियां मन को शांति देती हैं। यहां का मौसम सर्दियों में घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहता है। नेचर लवर्स और कपल्स के लिए यह जगह किसी सपने से कम नहीं।
    बादलों और झीलों का रोमांटिक संगम
    तमिलनाडु का कोडाइकनाल सर्दियों में बेहद शांत और रोमांटिक हो जाता है। यहां की झीलें झरने और घुमावदार सड़कें सफर को यादगार बना देती हैं। ठंडी हवा और हल्की धूप के बीच टहलना यहां का खास अनुभव है। यही वजह है कि सर्दियों में यहां पर्यटकों की पसंद और बढ़ जाती है।
    कॉफी की खुशबू और सर्दियों की ठंडक
    कर्नाटक का कूर्ग सर्दियों में हरियाली और ठंडी फिजा के लिए जाना जाता है। कॉफी के बागान पहाड़ों से गिरते झरने और शांत वातावरण यहां की पहचान हैं। सर्दियों में मौसम इतना सुहावना होता है कि घूमने के साथ-साथ आराम करने का भी भरपूर मौका मिलता है।
    भीड़ से दूर सुकून भरी जगह
    अगर आप सर्दियों में भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो यरकौड एक अच्छा विकल्प है। तमिलनाडु का यह हिल स्टेशन सर्दियों में ठंडी हवा और हरियाली से भर जाता है। यहां का शांत माहौल और प्राकृतिक खूबसूरती ट्रैवल को खास बना देती है।
    अब सर्दियों में घूम आओ
    दक्षिण भारत के ये हिल स्टेशन सर्दियों में न सिर्फ खूबसूरत लगते हैं बल्कि यहां का मौसम भी घूमने के लिए बेहद आरामदायक होता है। अगर आप इस सर्दी कुछ अलग और सुकून भरा ट्रैवल अनुभव चाहते हैं तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां आकर सच में ट्रैवल का मजा डबल हो जाता है।

  • वैभव सूर्यवंशी: 36 गेंदों में शतक वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया गर्दा उड़ाए इतने छक्के-चौके

    वैभव सूर्यवंशी: 36 गेंदों में शतक वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया गर्दा उड़ाए इतने छक्के-चौके


    नई दिल्ली । विजय हजारे ट्रॉफी 2025: 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार को भूलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार आगाज किया है उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ गर्दा मचाते हुए सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया वैभव सूर्यवंशी की पारी में छक्के-चौकों की बाढ़ सी दिखी सबसे बड़ी बात ये कि वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ पारी की नुमाइश धोनी के घर में की है ये मुकाबला रांची में खेला जा रहा है
    वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर ठोका पहला शतक
    विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में बिहार की ओर से ओपन करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों का धागा खोल दिया उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे ये तो सिर्फ शतक का हाल रहा उनकी पारी इससे आगे भी बरकरार रही ये विजय हजारेे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का पहला शतक है

    विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने क्या रिकॉर्ड बनाया
    वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल ही विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू किया था 13 साल की उम्र में डेब्यू कर वो इस टूर्नामेंट को खेलने वाले सबसे छोटे खिलाड़ी बने थे पिछले सीजन अपनी उम्र से इतिहास रचने वाले वैभव ने इस बार अपने बल्ले से विजय हजारे में इतिहास रचा है वो अब विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं

    वैभव सूर्यवंशी का विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर

    वैभव सूर्यवंशी का विजय हजारे ट्रॉफी में ये 7वां मैच है इससे पहले 6 मुकाबले उन्होंने टूर्नामेंट के पिछले सीजन में खेले थे उन 6 मैचों में वो बस 132 रन ही बना सके थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 71 रन रहा था लेकिन, इस बार उन्होंने पहले ही मैच में पिछले 6 मैचों के मुकाबले ज्यादा रन ठोक दिए हैं

  • पुत्रदा एकादशी 2025 साल की आखिरी एकादशी पर विष्णु जी को कैसे करें प्रसन्न जानें 5 सरल उपाय

    पुत्रदा एकादशी 2025 साल की आखिरी एकादशी पर विष्णु जी को कैसे करें प्रसन्न जानें 5 सरल उपाय


    नई दिल्ली । पुत्रदा एकादशी 2025 हिंदू धर्म में सभी तिथियों का विशेष महत्व माना गया है। हालांकि इनमें प्रत्येक महीने की ग्यारहवीं तिथि अधिक महत्वपूर्ण होती हैं। मान्यता है कि इस दिन एकादशी व्रत किया जाता है जो सृष्टि के पालनहार विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना दान-दक्षिणा या भजन-कीर्तन जैसे शुभ कार्य करने से प्रभु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसके प्रभाव से घर से लेकर साधक के निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं यही नहीं धन की माता लक्ष्मी जी भी अपनी असीम कृपा बरसाती हैं।
    वर्तमान में पौष महीना जारी है और इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष 30 दिसंबर 2025 को पुत्रदा एकादशी व्रत रखा जाएगा। यह साल 2025 की आखिरी एकादशी होगी। ऐसे में इस दिन कुछ सरल उपाय करने से प्रभु प्रसन्न हो सकते हैं। साथ ही कार्यों में आ रही रुकावटें विवाह मार्ग बाधाएं और करियर में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। ऐसे में आइए इन उपायों को जानते हैं।

    पुत्रदा एकादशी 2025

    इस वर्ष पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन 31 दिसंबर की सुबह 5 बजे होगा। इसलिए 30 दिसंबर 2025 को पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें। यह सरल उपाय करियर में तरक्की प्रमोशन के योग और व्यापार विस्तार की बाधाओं को दूर करता है। साथ ही मानसिक शांति भी बनी रहती हैं।

    पुत्रदा एकादशी के दिन आप पान के पत्ते पर ‘ॐ विष्णवे नमः’ लिखकर विष्णु जी के चरणों में चढ़ाएं। यह शुभ होता है। मान्यता है कि इस सरल उपाय से प्रभु प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। पूजा के बाद इस पत्ते को आप अपनी तिजोरी में रख लें। इससे आर्थिक उन्नति भी होती हैं।एकादशी के दिन विष्णु जी को केले का भोग लगाएं। इसके बाद गाय को घी चुपड़ी हुई रोटी पर गुड़ रखकर खिला दें। मान्यता है कि यह सरल उपाय संतान के जीवन में सुख-समृद्धि से लेकर उनकी खुशियों में वृद्धि करता है।

    पुत्रदा एकादशी पर आप तीन तुलसी के पत्ते पर 11 बार श्री का जाप करके भगवान विष्णु को अर्पित करें। इस इसके बाद शाम को तुलसी के पास दीपक जलाकर उनकी पूजा भी करें। यह सरल उपाय बरकत के योग का निर्माण करता है एकादशी पर आप पीपल के पेड़ के नीचे तेल का एक दीपक जलाएं। इसके बाद पूजा करते हुए आप ऊँ नमो नारायणाय नमः मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

    पूजा का शुभ मुहूर्त

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 5:24 से 06:19
    प्रातः सन्ध्या- सुबह में 5:51 से 07:13
    अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12:3 से 12:44
    विजय मुहूर्त- दोपहर में 2:07 से 02:49
    निशिता मुहूर्त- रात 11:57 से सुबह 12:51

  • धुरंधर की ताबड़तोड़ कमाई 19वें दिन 17 25 करोड़ की कमाई अवतार 3 भी कर रहा अच्छा प्रदर्शन

    धुरंधर की ताबड़तोड़ कमाई 19वें दिन 17 25 करोड़ की कमाई अवतार 3 भी कर रहा अच्छा प्रदर्शन


    नई दिल्ली । रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं और इन 19 दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला है। धुरंधर ने 19वें दिन 17 25 करोड़ की कमाई की जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 589 50 करोड़ तक पहुँच गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 897 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जिससे यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

    धुरंधर की हिंदी ऑक्यूपेंसी 30 70% रही और शोज की बात करें तो सुबह के शोज में 18 59% दोपहर के शोज में 32 66% शाम के शोज में 35 67% और रात के शोज में 35 88% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर बेहद प्रभावी साबित हुई है और दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    वहीं हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड एश का कलेक्शन भी अच्छे आंकड़े दिखा रहा है। 5 दिनों में फिल्म ने भारत में 85 50 करोड़ की कमाई की है जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3550 करोड़ तक पहुँच चुका है। फिल्म की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है और इसका रिस्पॉन्स पॉजिटिव है। हालांकि भारत में अवतार 3 धुरंधर से पीछे है लेकिन फिल्म ने अच्छी कमाई की है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

    अवतार: फायर एंड एश के पहले दो पार्ट्स भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे थे पहला पार्ट 2009 में आया था और दूसरा 2022 में। अब साल 2025 में अवतार के तीसरे पार्ट के रूप में अवतार: फायर एंड एश ने दर्शकों का दिल जीतने में सफलता पाई है। दोनों फिल्में धुरंधर और अवतार 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। जहां धुरंधर भारतीय सिनेमाघरों में हिट हो रही है वहीं अवतार: फायर एंड एश भी वर्ल्डवाइड दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है।