Tag: Bollywood news

  • सपोर्टिंग किरदारों से तंग आए समीर सोनी बोले अब या तो हीरो बनूंगा या एक्टिंग छोड़ दूंगा

    सपोर्टिंग किरदारों से तंग आए समीर सोनी बोले अब या तो हीरो बनूंगा या एक्टिंग छोड़ दूंगा


    नई दिल्ली:बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जो सालों तक मेहनत करने के बावजूद वो मुकाम हासिल नहीं कर पाते जिसके वे हकदार होते हैं। उन्हीं में से एक नाम है समीर सोनी का जिन्होंने करीब 25 साल तक इंडस्ट्री में काम किया लेकिन उन्हें हमेशा सपोर्टिंग रोल में ही देखा गया। अब इतने लंबे इंतजार के बाद उन्होंने अपने करियर को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है।

    हाल ही में समीर सोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साफ तौर पर कहा कि अब वह सपोर्टिंग किरदार नहीं निभाना चाहते। उन्होंने लिखा कि 25 साल तक इंतजार करने के बाद अब समय आ गया है कि उन्हें लीड रोल मिले। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें मुख्य भूमिका नहीं मिलती है तो वह एक्टिंग छोड़ने तक का फैसला कर सकते हैं। उनके इस बयान ने फैंस और इंडस्ट्री दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

    समीर सोनी का यह फैसला सिर्फ एक नाराजगी नहीं बल्कि उनके लंबे संघर्ष और अंदरूनी भावनाओं का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने अपने करियर में बेटे भाई पति और पिता जैसे कई किरदार निभाए लेकिन कभी भी कहानी के केंद्र में नहीं रहे। अब वह खुद को एक लीड एक्टर के रूप में साबित करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने यह सख्त रुख अपनाया है।

    अगर उनके करियर पर नजर डालें तो उन्होंने टीवी से अपनी पहचान बनाई। समंदर जस्सी जैसी कोई नहीं और परिचय नई जिंदगी के सपनों का जैसे शोज में उन्होंने शानदार काम किया और घर घर में पहचाने गए। इसके बाद उन्होंने फिल्म चाइना गेट से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि फिल्मों में भी उन्हें ज्यादातर सपोर्टिंग रोल ही मिले।

    फिल्म बागबान में अमिताभ बच्चन के बेटे के रूप में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया और यह उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हुआ। इसके अलावा उन्होंने फैशन विवाह और स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी फिल्मों में भी काम किया और अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई। साल 2010 में उन्होंने बिग बॉस 4 में हिस्सा लेकर भी दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

    उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। उनकी शादी नीलम कोठारी से हुई है जो 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों पहले अपने अपने रिश्तों में असफल रहे लेकिन बाद में एक दूसरे में सच्चा प्यार मिला और उन्होंने शादी कर ली।

    समीर सोनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इंडस्ट्री में कंटेंट और किरदारों की विविधता पर लगातार चर्चा हो रही है। उनका यह कदम यह भी दिखाता है कि अब कलाकार सिर्फ काम करने के लिए नहीं बल्कि सही पहचान और सम्मान के लिए भी आवाज उठा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनका यह फैसला उनके करियर को नई दिशा देता है या वह सच में एक्टिंग को अलविदा कह देते हैं।

  • धुरंधर 2 पर रजनीकांत की मुहर बोले हर भारतीय जरूर देखे यह फिल्म

    धुरंधर 2 पर रजनीकांत की मुहर बोले हर भारतीय जरूर देखे यह फिल्म


    नई दिल्ली । साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है अपने खास अंदाज और बेबाक राय के लिए मशहूर रजनीकांत ने फिल्म देखने के बाद खुलकर इसकी तारीफ की और इसे हर भारतीय के लिए मस्ट वॉच बता दिया

    सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए रजनीकांत ने लिखा कि यह फिल्म बेहद शानदार है और इसके निर्देशक आदित्य धर को उन्होंने बॉक्स ऑफिस का बाप तक कह दिया उनके इस बयान ने फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है उन्होंने फिल्म के लीड स्टार रणवीर सिंह के साथ पूरी कास्ट और क्रू को भी बधाई दी और देशभक्ति के जज्बे के साथ जय हिंद लिखकर अपनी बात खत्म की

    फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो धुरंधर 2 पहले ही जबरदस्त कमाई कर चुकी है भारत में इसका नेट कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है यह आंकड़े साफ बताते हैं कि दर्शकों के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है

    रजनीकांत की इस तारीफ पर निर्देशक आदित्य धर भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में बेहद भावुक अंदाज में जवाब दिया आदित्य ने लिखा कि उन्होंने बचपन से लेकर आज तक मनोरंजन का असली पैमाना सिर्फ रजनीकांत को ही माना है उन्होंने यह भी कहा कि रजनीकांत ने दशकों तक लोगों को हंसाया रुलाया और सिनेमा का असली जादू दिखाया है ऐसे में उनका यह कहना कि धुरंधर 2 मस्ट वॉच है उनके लिए किसी बड़े सम्मान और आशीर्वाद से कम नहीं है

    आदित्य धर ने अपने जवाब में यह भी लिखा कि यह उनके लिए एक सुपरस्टार मोमेंट है और वह शब्दों में अपनी खुशी जाहिर नहीं कर सकते उन्होंने दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस शख्स ने उन्हें बड़े सपने देखना सिखाया वही आज उनकी फिल्म की सराहना कर रहा है यह उनके लिए अविश्वसनीय अनुभव है

    रजनीकांत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और हजारों फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी कई लोगों ने फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की तो कई यूजर्स ने रजनीकांत का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने फिल्म को इतना बड़ा समर्थन दिया

    फिल्म की कहानी की बात करें तो धुरंधर 2 पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है इसमें दिखाया गया है कि रणवीर सिंह का किरदार कैसे एक खतरनाक और प्रभावशाली शख्स हमजा अली मजारी बनने के लिए तैयार होता है फिल्म में एक्शन इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है

    कुल मिलाकर रजनीकांत की तारीफ ने धुरंधर 2 को एक नई ऊंचाई दे दी है और यह साफ हो गया है कि यह फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि दिग्गज कलाकारों के दिलों में भी अपनी खास जगह बना चुकी है

  • अब क्यों नहीं दिखता फिल्मों में प्यार? जावेद अख्तर का बयान कर देगा हैरान

    अब क्यों नहीं दिखता फिल्मों में प्यार? जावेद अख्तर का बयान कर देगा हैरान


    नई दिल्ली।  क्या सच में फिल्मों से वो जादुई रोमांस गायब हो रहा है, जिसे देखकर दिल देखने जैसा लगता था? इस सवाल का बेहद दिलचस्प और दिलचस्प जवाब दिया है दिग्गज लेखक जावेद अख्तर ने। उनका मानना ​​है कि आधुनिक तकनीक, खासकर प्रौद्योगिकी, ने सिर्फ हमारी जिंदगी नहीं बल्कि फिल्मों के रोमांस को भी गहराई से बदल दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान आमिर खान के साथ बातचीत में जावेद अख्तर ने कहा कि टेक्नोलॉजी ने रोमांस की आत्मा को ही खत्म कर दिया है।

    ‘इंतजार में था असली रोमांस’
    जावेद अख्तर के मुताबिक, रियल रोमांस ‘मिलने’ में नहीं, बल्कि ‘इंतजार’ में होता है। उन्होंने कहा कि पहले प्रेम कहानियों में दूरी और असमानता थी, जो भावनाओं को गहराई तक ले जाती थी। आज के दौर में जब एक क्लिक पर कोई भी इंसान सामने आता है, तो वो बेसब, वो परेशान और वो कल्पना कहीं खो गया है, जो रोमांस की जान हुआ करता था।

    रोमियो-जूलियट का उदाहरण चर्चा का केंद्र बना
    अपनी बात को कॉमिक्स के लिए जावेद अख्तर ने मशहूर प्रेम कहानी रोमियो और जूलियट का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “अगर रोमियो और जूलियट के पास आज होता है, तो क्या रोमियो अनोखी रात में जूलियट की मूर्ति के नीचे घंटों खड़े रहते हैं?इस सवाल में वहां मौजूद लोगों को जबरदस्ती कर दिया गया और हॉल तालियों से गूंज उठाया गया।

    कल्पना ख़त्म, तो जादू भी ख़त्म
    जावेद अख्तर ने आगे कहा कि पहले प्रेम में कल्पना की बड़ी भूमिका थी। दूरी की वजह से एक साधारण चेहरा भी बेहद खूबसूरत लग रहा था, क्योंकि उसे देखने पर तसल्ली नहीं मिलती थी।
    लेकिन आज के समय में वीडियो कॉल और सोशल मीडिया ने इस कल्पना को ख़त्म कर दिया है। जब सब कुछ तुरंत उपलब्ध हो जाता है, तो रहस्य और आकर्षण भी कम हो जाते हैं।

    आमिर खान ने भी रखी दौलत
    इस चर्चा के दौरान आमिर खान भी जावेद अख्तर की बातों से पूरी तरह सहमत नजर आए। दोनों के बीच पुरानी दोस्ती रही है और कई बार वे एक-दूसरे के काम की पहचान करते हैं।

    वर्क फ्रंट: आमिर की फिल्मों का इंतजार
    काम की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन भी फिल्म में बनी हुई है, जिसमें आमिर के कैमियो की शूटिंग चल रही है।

  • छोटे रोल, बड़ा धमाका: 'धुरंधर' ने सिर्फ अक्षय खन्ना ही नहीं, इन 6 गुमनाम कलाकारों की भी बदल दी किस्मत; अब पार्ट-2 का है इंतज़ार

    छोटे रोल, बड़ा धमाका: 'धुरंधर' ने सिर्फ अक्षय खन्ना ही नहीं, इन 6 गुमनाम कलाकारों की भी बदल दी किस्मत; अब पार्ट-2 का है इंतज़ार


    नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए 18 मार्च की शाम बेहद खास होने वाली है, क्योंकि बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म के पहले भाग ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे, बल्कि इसने कई ऐसे कलाकारों को पहचान दिलाई जो लंबे समय से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हालांकि ‘धुरंधर’ की सफलता का बड़ा श्रेय मुख्य भूमिका निभा रहे अक्षय खन्ना को जाता है, लेकिन इस फिल्म की असली ताकत इसके वे सहायक कलाकार भी रहे, जिन्होंने अपने छोटे मगर प्रभावशाली किरदारों से जान फूँक दी।

    इस सूची में सबसे पहला नाम बिमल ओबेरॉय का आता है, जिन्होंने फिल्म में बलूच यूनाइटेड फोर्स (BUF) के लीडर ‘शिरानी अहमद बलोच’ की भूमिका निभाई। सालों तक छोटे-मोटे किरदारों में नजर आने वाले बिमल के लिए यह फिल्म एक रिफ्रेशिंग इमेज लेकर आई, जिससे उनकी पहचान एक गंभीर अभिनेता के रूप में स्थापित हुई। वहीं, रजत अरोड़ा ने ‘मुक्का गुरसेवक सिंह’ के किरदार में सीमित समय के बावजूद अपनी बॉडी लैंग्वेज और एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा। रजत, जो रणवीर सिंह को अपनी प्रेरणा मानते हैं, इस फिल्म की सफलता के बाद रातों-रात चर्चा का केंद्र बन गए।

    फिल्म में ‘डोंगा’ का किरदार निभाने वाले नवीन कौशिक की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। ‘रॉकेट सिंह’ जैसी फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें असली शोहरत ‘धुरंधर’ से मिली। नवीन ने खुद स्वीकार किया कि एक समय वह अपनी मेहनत पर संदेह करने लगे थे, लेकिन इस फिल्म की सफलता ने उनका आत्मविश्वास लौटा दिया। इसी तरह, दानिश पंडोर के लिए साल 2025 एक ‘टर्निंग ईयर’ साबित हुआ। ‘छावा’ में इखलास खान और ‘धुरंधर’ में ‘उजैर बलूच’ बनकर उन्होंने साबित कर दिया कि मॉडलिंग से एक्टिंग तक का उनका सफर अब एक सफल मुकाम पर है।

    एंटी-हीरो के रूप में मशहूर अमरोही ने ‘नवाब शफीक’ के किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि वे दर्शकों की यादों में बस गए। उनकी सहज अदाकारी ने उन्हें भीड़ से अलग खड़ा कर दिया। अंत में, आसिफ अली हैदर खान ने ‘बाबू डकैत’ यानी रहमान के पिता के रूप में एक बड़े स्केल की बॉलीवुड एक्शन फिल्म में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी कलाकारों के लिए ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनके करियर की नई उड़ान का जरिया बनी है। अब देखना यह है कि इनमें से कौन-कौन से सितारे ‘धुरंधर 2’ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

  • फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

    फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम


    नई दिल्ली। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘मुंज्या’ ने शरवरी वाघ को एक अलग पहचान दिलाई इसके बाद वह काफी चर्चा में रहने लगी। वहीं अब 2026 में उनकी कई फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जिनमें अलग-अलग तरह के किरदार देखने को मिल सकते हैं. एक्ट्रेस को लगातार नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि इंडस्ट्री में उनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

    फिल्म अल्फा
    शरवरी की जिन फिल्मों पर सबसे ज्यादा नजर है, उनमें ‘अल्फा’ शामिल है। इस सिम की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार।शरवरी के साथ इसमें आलिया भ्ट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगी।इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है।बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में शरवरी का किरदार पहले से अलग अंदाज में नजर आ सकता है।अब फैंस उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

    फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’
    इसके अलावा शरवरी ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर भी सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म में शरवरी वाघ के अलावा दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना,नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे। अब इस फिल्म के लोग रहे हैं तक रहे हैं और शरवरी को नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं।

    इन प्रोजेक्ट पर भी कर रही है काम
    फिल्मों के अलावा भी शरवरी वाघ के पास कई और प्रोजेक्ट्स की चर्चा हो रही है पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा है।जिसके बाद उन्हें लगातार नई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। एक्ट्रेस सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही अब्बास जफ्फर की अपकमिंग फिल्म को भी लेकर चर्चा तेज है। हालांकि कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस के लिए 2026 काफी अच्छा जाने वाला है।

  • रात बाकी से धूम धाम तक आदित्य धर की कहानी, पाकिस्तानी कलाकार बैन ने बदल दी राह….

    रात बाकी से धूम धाम तक आदित्य धर की कहानी, पाकिस्तानी कलाकार बैन ने बदल दी राह….

    नई दिल्ली : फिल्म धुरंधर से रातों रात सुर्खियों में आए डायरेक्टर आदित्य धर की कहानी काफी दिलचस्प है। कम ही लोग जानते हैं कि उनके करियर का एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही बाधित हो गया था।

    2016 में आदित्य धर पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan और बॉलीवुड स्टार Katrina Kaif के साथ रात बाकी नामक एक बड़े बजट की रोमांटिक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। यह फिल्म Dharma Productions द्वारा प्रोड्यूस होने वाली थी और शूटिंग 2016 के अंत तक शुरू होने वाली थी।

    लेकिन सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इस घटना के बाद देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लग गई और इसका सीधा असर रात बाकी पर पड़ा। फिल्म को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा और आदित्य धर का यह सपना अधूरा रह गया।

    कुछ समय बाद आदित्य धर ने इस कहानी को नए रूप में पेश किया और इसे धूम धाम के रूप में रिलीज किया। इस फिल्म में यामी गौतम और Pratik Gandhi मुख्य भूमिका में नजर आए। आदित्य ने फिल्म को प्रोड्यूस किया जबकि निर्देशन ऋषभ सेठ ने संभाला।

    आदित्य धर की सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर डेब्यू फिल्म Uri: The Surgical Strike के बाद अब इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस फिल्म में Ranveer Singh, Sanjay Dutt, Arjun Rampal और R. Madhavan जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इससे पहले देशभर में पेड प्रीव्यू भी आयोजित किए जाएंगे।

    पहली फिल्म की राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं, लेकिन इसके बावजूद धुरंधर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य धर ने पाकिस्तान बैन के कारण रुके अपने सपनों को पत्नी यामी गौतम के साथ मिलकर नया रूप दिया और अधूरी कहानी को सफलता के साथ पर्दे पर ला खड़ा किया।

  • LPG किल्लत पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान ट्विंकल ने घर में मंगवाए इलेक्ट्रिक स्टोव..

    LPG किल्लत पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान ट्विंकल ने घर में मंगवाए इलेक्ट्रिक स्टोव..


    नई दिल्ली:देशभर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर चल रही चर्चा के बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने अपने घर का उदाहरण देते हुए बताया कि इस समस्या को लेकर उनके परिवार ने भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है

    हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि उनके घर में फिलहाल गैस की कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने पहले से ही तैयारी करते हुए दो इलेक्ट्रिक स्टोव ऑर्डर कर दिए हैं अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि वे स्टोव घर पहुंचे हैं या नहीं लेकिन यह साफ है कि उन्होंने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बैकअप तैयार कर लिया है

    यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में LPG को लेकर लोगों के बीच चिंता बनी हुई है सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर तरह तरह के मीम और चर्चाएं देखने को मिल रही हैं आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटीज तक इस विषय पर अपनी राय रख रहे हैं

    इसी कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने सिर्फ गैस संकट ही नहीं बल्कि शहर की स्वच्छता को लेकर भी अहम बात कही उन्होंने मुंबई में क्लीन मुंबई लीग शुरू करने का प्रस्ताव रखा है इस पहल के जरिए वह चाहते हैं कि शहर के लोग खुद आगे आकर सफाई अभियान में हिस्सा लें उन्होंने कहा कि अगर सभी नागरिक मिलकर काम करें तो शहर को साफ रखना मुश्किल नहीं है

    अक्षय ने यह भी सुझाव दिया कि शहर में जहां भी निर्माण कार्य चल रहा है वहां धूल को नियंत्रित करने के लिए बिल्डरों को हरे पर्दे लगाने चाहिए ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके

    अक्षय कुमार ने एक तरफ जहां LPG संकट पर हल्के अंदाज में अपने घर की स्थिति साझा की वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया उनका मानना है कि छोटी छोटी तैयारियां और सामूहिक प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं

  • कैंसर से पिता को खोने का दर्द आज भी है ताजा, अक्षय कुमार बोले- हर तीसरे पुरुष को है खतरा, टेस्ट कराने में न बरतें लापरवाही

    कैंसर से पिता को खोने का दर्द आज भी है ताजा, अक्षय कुमार बोले- हर तीसरे पुरुष को है खतरा, टेस्ट कराने में न बरतें लापरवाही

    नई दिल्ली : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका एक बेहद भावुक और मानवीय पहलू सामने आया। अक्षय कुमार, जो अक्सर अपनी फिल्मों और विज्ञापनों के जरिए समाज को जागरूक करते रहते हैं, इस बार एक ऐसे मुद्दे पर खुलकर बोले जो सीधे तौर पर पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। इंडिया टुडे के एक विशेष कार्यक्रम में पहुंचे अक्षय ने अपने पिता स्वर्गीय हरि ओम भाटिया को याद करते हुए प्रोस्टेट कैंसर के प्रति लोगों को सचेत किया। उन्होंने बेहद भावुक स्वर में स्वीकार किया कि उनके पिता को खोने की एक बड़ी वजह समय पर सही जानकारी का न होना था।

    अक्षय कुमार ने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि जब उनके पिता 50-55 वर्ष की आयु के थे, तब उन्हें और उनके परिवार को ‘PSA’ यानी प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट के महत्व के बारे में पता नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके पिता उनके लिए पूरी दुनिया थे, लेकिन महज 67 साल की उम्र में वे दुनिया छोड़कर चले गए। अक्षय के अनुसार, अगर उन्हें इस टेस्ट के बारे में पहले से पता होता, तो शायद बीमारी का शुरुआती दौर में ही पता चल जाता और उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी। इसी व्यक्तिगत क्षति को साझा करते हुए उन्होंने मंच से सभी पुरुषों और उनके परिवारों से एक खास अनुरोध किया।

    अभिनेता ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रोस्टेट कैंसर आज के समय में बहुत आम हो गया है और हर तीसरे पुरुष को इसका खतरा रहता है। अक्षय ने जोर देकर कहा कि 50 साल की उम्र पार करने के बाद हर पुरुष को साल में कम से कम एक बार नियमित रूप से PSA टेस्ट जरूर कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह टेस्ट न केवल आपकी जान बचा सकता है, बल्कि आपके पूरे परिवार को एक बड़े संकट से भी बचा सकता है। अक्षय का मानना है कि बीमारी का समय पर पता चल जाना ही सबसे बड़ा इलाज है और जागरूकता ही इस जानलेवा बीमारी से लड़ने का एकमात्र प्रभावी तरीका है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, PSA टेस्ट रक्त में प्रोस्टेट-विशिष्ट एंटीजन की मात्रा को मापता है। हालांकि PSA का स्तर बढ़ना हमेशा कैंसर नहीं होता-यह प्रोस्टेट संक्रमण या बढ़े हुए प्रोस्टेट का संकेत भी हो सकता है-लेकिन इसकी जांच से खतरे को समय रहते पहचाना जा सकता है। साल 2000 में अपने पिता को खोने वाले अक्षय कुमार आज भी उस टीस को महसूस करते हैं और यही कारण है कि वे अब स्वास्थ्य के प्रति इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके इस संदेश की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है और इसे एक जरूरी हेल्थ अवेयरनेस कदम माना जा रहा है।

  • 33 साल की हुईं आलिया भट्ट मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

    33 साल की हुईं आलिया भट्ट मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई


    नई दिल्ली: बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फैंस की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी आलिया के जन्मदिन की धूम देखने को मिल रही है। उनके चाहने वाले लगातार पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच आलिया की मां सोनी राजदान और उनकी ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    आलिया भट्ट इन दिनों अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर पति रणबीर कपूर के साथ हांगकांग में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दोनों हाल ही में वहां पहुंचे हैं ताकि इस खास दिन को सुकून और खुशी के साथ मनाया जा सके। आलिया के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए लगातार प्यार भरे संदेश भेज रहे हैं।

    आलिया की मां सोनी राजदान ने भी अपनी बेटी के लिए एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और उसके साथ दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। सोनी राजदान ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है हैप्पी बर्थडे स्वीटहार्ट। इस छोटे से लेकिन भावुक संदेश ने फैंस का दिल जीत लिया। मां और बेटी की इस तस्वीर पर भी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    वहीं आलिया भट्ट की ननद और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। रिद्धिमा ने आलिया और उनकी बहन शाहीन भट्ट के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरी आलू पाई लव यू। रिद्धिमा का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

    आलिया भट्ट और कपूर परिवार के बीच की यह प्यारी बॉन्डिंग अक्सर देखने को मिलती है। शादी के बाद से ही आलिया कपूर परिवार के काफी करीब नजर आती हैं और परिवार के हर खास मौके पर सभी साथ दिखाई देते हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी भी कई बार सोशल मीडिया पर आलिया के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिससे दोनों के बीच की अच्छी दोस्ती साफ नजर आती है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। वह जल्द ही जासूसी एक्शन फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    इसके अलावा आलिया भट्ट मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह एक रोमांटिक और ड्रामा से भरपूर फिल्म होगी जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।  आलिया भट्ट के लिए यह जन्मदिन बेहद खास है क्योंकि एक ओर उन्हें परिवार और फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है तो दूसरी ओर उनके पास आने वाले समय में कई बड़ी फिल्में भी हैं जिनका दर्शकों को इंतजार है।

  • सरहद पार भी बाबा का जलवा! पाकिस्तानी टिक-टॉकर ने संजू बाबा को गिफ्ट किया सोने से मढ़ा iPhone, पत्नी मान्यता के लिए भी भेजे खास तोहफे।

    सरहद पार भी बाबा का जलवा! पाकिस्तानी टिक-टॉकर ने संजू बाबा को गिफ्ट किया सोने से मढ़ा iPhone, पत्नी मान्यता के लिए भी भेजे खास तोहफे।


    नई दिल्ली :बॉलीवुड केदिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी हालिया फिल्मधुरंधर की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तान के मशहूरएसपी चौधरी असलम का दमदार किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। संजय दत्त की अदाकारी और उनकेदबंग अंदाज के दीवाने केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हाल ही में दुबई से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। संजय दत्त की मुलाकात दुबई में पाकिस्तान के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिक-टॉक स्टारकाशिफ जमीर से हुई, जो खुद को अभिनेता काजबरा फैन बताते हैं।

    काशिफ जमीर अपनीलग्जरी लाइफस्टाइल और बड़ी हस्तियों के साथ महंगे वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस मुलाकात के दौरान काशिफ ने संजय दत्त के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए उन्हें एक ऐसाअनोखा और कीमती तोहफा दिया, जिसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान है। काशिफ ने संजय दत्त को एक विशेष रूप से तैयार किया गया गोल्ड-प्लेटेड iPhone 17और एक बेहदबेशकीमती घड़ी भेंट की। इस विशेष आईफोन की खासियत यह है कि इसके बैक पैनल पर संजय दत्त के साथ उनके माता-पिता, दिवंगत अभिनेतासुनील दत्त औरनरगिस की तस्वीर प्रिंट कराई गई है, जो इस उपहार को और भी भावुक और खास बनाती है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काशिफ जमीर ने संजय दत्त का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अभिनेता को गले लगाया और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इतना ही नहीं, काशिफ ने केवल संजय दत्त ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी के लिए भीमहंगे ज्वेलरी सेट का एक विशेष उपहार दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, एककस्टमाइज्ड गोल्ड-प्लेटेड आईफोन की कीमत ₹1,82,900 से शुरू होकर ₹1,43,00,000 से भी अधिक हो सकती है। यह कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि फोन में कितने कैरेट सोने का उपयोग हुआ है और उसमें हीरे या अन्य रत्न जड़े गए हैं या नहीं।

    संजय दत्त हमेशा से अपनीपर्सनल लाइफ और अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन एक प्रशंसक द्वारा दिया गया यहशाही उपहार चर्चा का नया विषय बन गया है। काशिफ जमीर, जो अक्सर अपनीलग्जरी कारों और महंगी जीवनशैली के वीडियो साझा करते हैं, उन्होंने इस मुलाकात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दुबई में हुई यह मुलाकात यह साबित करती है कि कला और कलाकारों की लोकप्रियतासरहदों की मोहताज नहीं होती और संजय दत्त काक्रेज आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बरकरार है।