इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता उपचार को देखने का उसका अलग नजरिया है। द स्पिरिट हंटर्स का मानना है कि हर व्यक्ति की समस्या अलग होती है इसलिए उसका समाधान भी एक जैसा नहीं हो सकता। यहाँ किसी तय ढाँचे या फॉर्मूले के बजाय व्यक्ति के अनुभव, मानसिक स्थिति और ऊर्जा संतुलन को ध्यान में रखकर मार्गदर्शन दिया जाता है। उपचार प्रक्रिया में मानसिक और भावनात्मक बातचीत ऊर्जा संतुलन से जुड़े सेशन्स, अवचेतन मन को समझने की तकनीकें और असहज या नकारात्मक प्रभावों की पहचान जैसे पहलू शामिल होते हैं। यह तरीका व्यक्ति को केवल तात्कालिक राहत नहीं देता, बल्कि आत्म-समझ और आंतरिक स्पष्टता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है।
द स्पिरिट हंटर्स में ऊर्जा और आध्यात्मिक संवेदनशीलता से जुड़ा मार्गदर्शन अंकिता के. द्वारा संभाला जाता है। उनका फोकस लोगों को उनकी आंतरिक ऊर्जा से दोबारा जोड़ने पर रहता है, ताकि वे अपने भीतर चल रहे असंतुलन को पहचान सकें। उनका दृष्टिकोण डर अंधविश्वास या रहस्य पर आधारित नहीं, बल्कि शांति संतुलन और आत्मिक स्थिरता पर केंद्रित है। कई मामलों में यह मार्गदर्शन व्यक्ति को भावनात्मक रूप से हल्का महसूस कराने और उलझे हुए विचारों को स्पष्ट करने में सहायक साबित होता है।वहीं मानसिक स्वास्थ्य के वैज्ञानिक पक्ष को संतुलित करने का कार्य डॉ. अक्षय के. वी. करते हैं। मनोविज्ञान और काउंसलिंग की पृष्ठभूमि के साथ उनका दृष्टिकोण व्यक्ति के मन में चल रही प्रक्रियाओं को समझने और उन्हें व्यावहारिक तरीके से सुलझाने पर केंद्रित रहता है। इससे उपचार की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित स्थिर और ज़मीनी बनती है।
द स्पिरिट हंटर्स की खास बात यह है कि यहाँ विज्ञान और अध्यात्म को एक-दूसरे से अलग नहीं बल्कि पूरक के रूप में देखा जाता है। मानसिक समझ ऊर्जा और चेतना की संवेदनशीलता, व्यवहारिक मार्गदर्शन और गहराई से सुनने की प्रक्रिया ये सभी पहलू मिलकर व्यक्ति को संतुलित सहयोग प्रदान करते हैं। आज के तेज़ और दबाव भरे जीवन में जहाँ लोग अपनी समस्याओं को समझने और व्यक्त करने में भी कठिनाई महसूस करते हैं द स्पिरिट हंटर्स एक ऐसे हीलिंग स्पेस के रूप में उभरता है जहाँ बिना जल्दबाज़ी के सुना जाए और बिना जजमेंट के समझा जाए। यह पहल इस विचार को आगे बढ़ाती है कि उपचार केवल समस्या को ठीक करना नहीं बल्कि व्यक्ति को अपने भीतर संतुलन स्पष्टता और शांति की ओर ले जाना है।
