गाजियाबाद । मुरादनगर पुलिस ने एक बड़े पैमाने पर नकली दवा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ने नामी कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर Liv-52 टैबलेट नकली बनाकर बेचने का काम किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना मयंक अग्रवाल सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लगभग 50,000 टैबलेट, डेढ़ हजार खाली डिब्बियां और रैपर बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए आरोपी और उनकी पहचान
डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:
मयंक अग्रवाल (मोदीनगर, तिबड़ा रोड) – सरगना
अनूप गर्ग (दिल्ली, उत्तम नगर)
तुषार ठाकुर (नंदग्राम, सुभाषनगर)
आकाश ठाकुर (नंदग्राम, हिंडन विहार)
नितिन त्यागी (निवाड़ी)
मयंक अग्रवाल (मोदीनगर, तिबड़ा रोड) – सरगना
अनूप गर्ग (दिल्ली, उत्तम नगर)
तुषार ठाकुर (नंदग्राम, सुभाषनगर)
आकाश ठाकुर (नंदग्राम, हिंडन विहार)
नितिन त्यागी (निवाड़ी)
पुलिस अब अन्य छह साथियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम को 20,000 रुपये का इनाम भी मिला।
गिरोह का काम करने का तरीका
जांच में पता चला कि गिरोह ने लगभग चार महीने पहले ही यह नेटवर्क तैयार किया। आरोपियों ने सफेद डिब्बी और ढक्कन मेरठ के एक प्लास्टिक उद्योग से बनवाए, रैपर की प्रिंटिंग प्रेस खैरनगर चौपला में करवाई। टैबलेट सोनीपत की सुबको लेबोरेट्रीज़ से बनवाई जाती थी। सभी सामग्री इकट्ठा कर मुरादनगर निवासी जोनी और फरमान के साथ मिलकर पैक की जाती थी। फर्म में मुकेश कुमार को मालिक बनाया गया था और फरमान जीएसटी की फर्जी बिलिंग तैयार करता था।
जिम्मेदारी बांटी गई थी
जिम्मेदारी बांटी गई थी
मयंक – सोनीपत की लेबोरेट्री से दवा बनवाता
तुषार – मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ दवा की सप्लाई और कुरियरिंग
नितिन – नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, प्रशासनिक मदद
50,000 से अधिक गोलियां सप्लाई
तुषार – मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ दवा की सप्लाई और कुरियरिंग
नितिन – नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, प्रशासनिक मदद
50,000 से अधिक गोलियां सप्लाई
जांच में पता चला कि गिरोह ने पिछले चार महीनों में अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, आगरा, मेरठ, शामली और अन्य जिलों में 50,000 से अधिक नकली टैबलेट सप्लाई की। दवा को बाजार भाव से 20% कम पर मेडिकल स्टोर संचालकों को दिया गया। डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया, “पुलिस ने नामी कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर Liv-52 बनाने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार किए। दवाइयों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।”
