Author: bharati

  • त्योहारों पर हवाई किराए में भारी वृद्धि को SC ने बताया 'शोषण', DGCA से मांगा जवाब

    त्योहारों पर हवाई किराए में भारी वृद्धि को SC ने बताया 'शोषण', DGCA से मांगा जवाब


    नई दिल्ली।
    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने त्योहारों के दौरान हवाई किराए (Airfares) में होने वाली अत्यधिक वृद्धि पर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि वह इस संबंध में ‘अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव’ को लेकर हस्तक्षेप करेगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए विमानन कंपनियों (Aviation companies) द्वारा हवाई किराए (Airfares) में अत्यधिक वृद्धि को ‘शोषण’ करार दिया और केंद्र सरकार तथा नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से अपना जवाब दाखिल करने को कहा। याचिका में निजी विमानन कंपनियों के हवाई किराए और अन्य शुल्कों में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए बाध्यकारी नियामक दिशानिर्देशों का अनुरोध किया गया है।

    पीठ ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक से कहा, ‘हम निश्चित रूप से हस्तक्षेप करेंगे। कुंभ और अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों के शोषण को ही देख लीजिए। दिल्ली से प्रयागराज और जोधपुर के किराए पर नजर डालिए।’ न्यायमूर्ति मेहता ने अदालत में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि हो सकता है अहमदाबाद के हवाई किराए में वृद्धि न हुई हो, लेकिन जोधपुर जैसे अन्य गंतव्यों के लिए किराए में भारी वृद्धि हुई है।

    केंद्र की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कौशिक द्वारा समय मांगे जाने के अनुरोध के बाद, शीर्ष अदालत ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए 23 फरवरी की तारीख तय की।

    पिछले साल 17 नवंबर को, शीर्ष अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता एस लक्ष्मीनारायणन की याचिका पर केंद्र और अन्य से जवाब मांगा था, जिन्होंने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में पारदर्शिता और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले एक मजबूत और स्वतंत्र नियामक की स्थापना का अनुरोध किया। न्यायालय ने केंद्र सरकार, डीजीसीए और भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा है।

    याचिका में दावा किया गया कि सभी निजी विमानन कंपनियों ने बिना किसी ठोस वजह के ‘इकोनॉमी क्लास’ के यात्रियों के लिए मुफ्त ‘चेक-इन बैगेज’ 25 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया है, ‘जिससे पहले जो टिकट सेवा का हिस्सा था, उसे राजस्व के एक नए स्रोत में बदल दिया गया है।’ इसमें कहा गया है कि ‘चेक-इन के लिए केवल एक ही सामान की अनुमति देने की नई नीति और चेक-इन बैगेज का लाभ न उठाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की छूट, मुआवजा या लाभ न देना इस उपाय की मनमानी और भेदभावपूर्ण प्रकृति को दर्शाता है।’

    याचिका में दावा किया गया कि वर्तमान में, किसी भी प्राधिकरण के पास हवाई किराए या अन्य सहायक शुल्कों की समीक्षा करने या उन पर अंकुश लगाने की शक्ति नहीं है, जिससे विमानन कंपनियों को छिपे हुए शुल्कों और अप्रत्याशित मूल्य निर्धारण के माध्यम से उपभोक्ताओं का शोषण करने की अनुमति मिलती है। इसमें कहा गया है कि नियामकीय नियंत्रण के अभाव के कारण मनमाने ढंग से किराए में बढ़ोतरी होती है, खासकर त्योहारों या विशेष स्थिति में, जिससे गरीब और अंतिम समय में यात्रा का कार्यक्रम बनाने वाले यात्रियों को नुकसान होता है।

    याचिका में कहा गया है कि अमीर लोग पहले से योजना बना सकते हैं और टिकट बुक कर सकते हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को अत्यधिक कीमत पर टिकट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

  • सर्दी के मौसम में बारिश का अलर्ट… अगले तीन दिन इन राज्यों में गिर सकता है पानी

    सर्दी के मौसम में बारिश का अलर्ट… अगले तीन दिन इन राज्यों में गिर सकता है पानी

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) जैसे उत्तरी राज्यों (Northern States) में शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है। इस बीच कश्मीर, राजस्थान और कुछ अन्य क्षेत्रों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज सुबह धुंध छाई है। राजस्थान में तापमान में वृद्धि होने लगी है और अब अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में भीषण ठंड की 40 दिनों की अवधि चिल्लई कलां के बीच न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। शोपियां और पुलवामा शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमशः शून्य से 4.7 डिग्री कम और शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20 से 21 जनवरी तक छिटपुट बारिश/बर्फबारी की संभावना है। हिमालयी क्षेत्र में 22 से 24 जनवरी तक भारी वर्षा और बर्फबारी होने की उम्मीद है, जो 25 जनवरी को कम तीव्र होगी। कश्मीर घाटी में 22-23 जनवरी, हिमाचल के ऊंचे इलाकों में 23 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। पंजाब में 22 से 25 जनवरी तक छिटपुट से मध्यम वर्षा संभावित है। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22-25 जनवरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23-24 जनवरी और राजस्थान में 22-23 जनवरी को छिटपुट वर्षा की संभावना है। 22-23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 30-40 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं।


    तापमान में कितना आएगा बदलाव

    उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद 2 दिनों में 2-4°C की वृद्धि और फिर 2 दिनों में 2-3°C की गिरावट संभावित है। महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-4°C बढ़ सकता है, उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा। देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। 20 जनवरी तक पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह-रात बहुत घना कोहरा छाएगा, 21 जनवरी को घना कोहरा रहेगा। हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार में 21 जनवरी तक और उत्तर प्रदेश में 20 जनवरी तक घना कोहरा संभावित है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 20-21 जनवरी को शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।


    पंजाब और हरियाणा में कैसा है मौसम

    पंजाब और हरियाणा के भी कई स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप है। अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.6 डिग्री, पठानकोट में 4.7 डिग्री, फिरोजपुर में 5.7 डिग्री, होशियारपुर में 5.9 डिग्री, पटियाला में 6.5 डिग्री और गुरदासपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में भिवानी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, नारनौल में 6 डिग्री, करनाल में 6.4 डिग्री और अंबाला में 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी रात ठंडी रही और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

    शिमला स्थित मौसम केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र ने मंगलवार के लिए 5 जिलों (कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर) के अलग-अलग इलाकों में भीषण ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के जल्दी आने के कारण गुरुवार से शनिवार के बीच राज्य में फिर से बर्फबारी और बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ के बुधवार से ही उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए कई जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी गई है।

  • MP: भोजशाला में बसंत पंचमी की तैयारियां तेज…कमिश्नर-आईजी पहुंचे धार, दोनों पक्षों से की बात

    MP: भोजशाला में बसंत पंचमी की तैयारियां तेज…कमिश्नर-आईजी पहुंचे धार, दोनों पक्षों से की बात


    धार।
    आगामी बसंत पंचमी (Basant Panchami) को लेकर मध्य प्रदेश के धार के भोजशाला (Bhojshala, Dhar) क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इंदौर कमिश्नर और आईजी (Commissioner and IG) ने हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों के साथ बैठक की। बताया जाता है कि इंदौर कमिश्नर डॉ. सुदामा खंडे और आईजी इंदौर अनुराग सिंह सोमवार को धार पहुंचे और सर्किट हाउस में हिन्दू-मुस्लिम समाज (Hindu-Muslim society) के प्रतिनिधि मंडलों से अलग-अलग बंद कमरे में चर्चा की।


    दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बात

    बताया जाता है कि बैठक में हिंदू समाज की ओर से गोपाल शर्मा और अशोक जैन मौजूद रहे जबकि मुस्लिम समाज की ओर से शहर काजी वकार सादिक, हाजी मुजीब कुरेशी, सोहेल निसार, जावेद अंजुम साहब एवं सदर अब्दुल समद समेत कुल 8 प्रतिनिधि मौजूद रहे।


    क्या बोला हिन्दू पक्ष?

    भोज उत्सव समिति के संरक्षक अशोक जैन ने बताया कि प्रशासन के साथ उनकी बातचीत बेहद सकारात्मक रही। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि मां सरस्वती की पूजा सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड रूप से होगी। उनके पास पूर्व का आदेश मौजूद है जिसे ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सौंप दिया गया है। बाद में जोड़े गए सप्लीमेंट्री आदेश से उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने मांग की कि पूजा के समय मंदिर और परिसर पूरी तरह खाली रखा जाना चाहिए।


    मुस्लिम पक्ष ने क्या कहा?

    वहीं इस बैठक के बाद मुस्लिम समाज सदर अब्दुल समद ने संवाददाताओं से कहा कि पहले भी मुस्लिम समाज ने प्रशासन का सहयोग किया है। मुस्लिम समाज का रुख साफ है कि नमाज पढ़ी जाएगी लेकिन वह सांकेतिक और सीमित संख्या में होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने शांति बनाए रखने और भ्रामक गतिविधियों पर रोक लगाने की अपील की।


    क्या बोले आईजी?

    आईजी अनुराग सिंह ने दोनों पक्षों के साथ बैठक के बाद कहा कि बातचीत बहुत शांतिपूर्ण और सुखद माहौल में हुई है। प्रशासन दोनों पक्षों द्वारा रखे गए सुझावों पर गंभीरता से विचार करके ही अगला कदम उठाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि किसी भी हाल में शहर का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और सुरक्षा के लिए हर जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। वर्तमान में प्रशासन और समाज के लोग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के आने वाले नए आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

  • Dolly Bindra Birthday: 18 साल की उम्र में किया डॉली बिंद्रा ने डेब्यू, विवादों से रहा है गहरा नाता

    Dolly Bindra Birthday: 18 साल की उम्र में किया डॉली बिंद्रा ने डेब्यू, विवादों से रहा है गहरा नाता


    नई दिल्ली। बॉलीवुड और टेलीविजन में अक्सर विलेन की भूमिका पुरुष कलाकार निभाते नजर आते हैं लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने नेगेटिव किरदारों से खास पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम है डॉली बिंद्रा। अपनी तेज आवाज दमदार अंदाज और बेबाक बयानों के लिए मशहूर डॉली बिंद्रा का जन्म 20 जनवरी 1970 को पंजाब में हुआ था। इस साल वह अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं।डॉली बिंद्रा ने महज 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में काम किया। भले ही उन्हें ज्यादातर साइड रोल या निगेटिव किरदार मिले लेकिन अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली। फिल्मों और टीवी से ज्यादा डॉली अपने विवादित बयानों और झगड़ों को लेकर सुर्खियों में रहीं।

    डॉली बिंद्रा पर कई बार गाली-गलौज और बदसलूकी के आरोप लगे हैं। साल 2014 में मुंबई के मलाड इलाके में रहने के दौरान सोसाइटी के लोगों ने उन पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं एक जिम कर्मचारी को धमकाने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप भी सामने आए थे जिसने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया।डॉली बिंद्रा का नाम राधे मां विवाद से भी जुड़ा रहा है। एक समय वह राधे मां के बेहद करीब मानी जाती थीं और उनके सत्संगों में अक्सर नजर आती थीं। लेकिन साल 2015 में डॉली ने राधे मां पर गंभीर आरोप लगाए। डॉली का कहना था कि उनसे एक अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया था। उस समय डॉली ने #MeToo मूवमेंट का जिक्र करते हुए अपने अनुभव को सार्वजनिक किया था जिसने काफी हलचल मचा दी थी।

    डॉली बिंद्रा को सबसे ज्यादा पहचान मिली टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 4 से। वह शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं लेकिन थोड़े ही समय में अपनी आक्रामक भाषा और झगड़ों के कारण लाइमलाइट में आ गईं। घर के अंदर उनका कई कंटेस्टेंट्स से विवाद हुआ लेकिन सबसे बड़ा टकराव भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी के साथ देखने को मिला। दोनों के बीच हुई तीखी बहस आज भी बिग बॉस के यादगार पलों में गिनी जाती है।

    डॉली बिंद्रा का करियर जितना रंगीन रहा उतना ही विवादों से भरा भी रहा। वह भले ही आज फिल्मों और टीवी से दूर हों लेकिन अपने पुराने बयानों और किस्सों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।बॉलीवुड और टेलीविजन में अक्सर विलेन की भूमिका पुरुष कलाकार निभाते नजर आते हैं लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने नेगेटिव किरदारों से खास पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम है डॉली बिंद्रा। अपनी तेज आवाज दमदार अंदाज और बेबाक बयानों के लिए मशहूर डॉली बिंद्रा का जन्म 20 जनवरी 1970 को पंजाब में हुआ था। इस साल वह अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं।

    डॉली बिंद्रा ने महज 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में काम किया। भले ही उन्हें ज्यादातर साइड रोल या निगेटिव किरदार मिले लेकिन अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली। फिल्मों और टीवी से ज्यादा डॉली अपने विवादित बयानों और झगड़ों को लेकर सुर्खियों में रहीं।डॉली बिंद्रा पर कई बार गाली-गलौज और बदसलूकी के आरोप लगे हैं। साल 2014 में मुंबई के मलाड इलाके में रहने के दौरान सोसाइटी के लोगों ने उन पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं एक जिम कर्मचारी को धमकाने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप भी सामने आए थे जिसने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया।

    डॉली बिंद्रा का नाम राधे मां विवाद से भी जुड़ा रहा है। एक समय वह राधे मां के बेहद करीब मानी जाती थीं और उनके सत्संगों में अक्सर नजर आती थीं। लेकिन साल 2015 में डॉली ने राधे मां पर गंभीर आरोप लगाए। डॉली का कहना था कि उनसे एक अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया था। उस समय डॉली ने #MeToo मूवमेंट का जिक्र करते हुए अपने अनुभव को सार्वजनिक किया था जिसने काफी हलचल मचा दी थी।

    डॉली बिंद्रा को सबसे ज्यादा पहचान मिली टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 4 से। वह शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई थीं लेकिन थोड़े ही समय में अपनी आक्रामक भाषा और झगड़ों के कारण लाइमलाइट में आ गईं। घर के अंदर उनका कई कंटेस्टेंट्स से विवाद हुआ लेकिन सबसे बड़ा टकराव भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी के साथ देखने को मिला। दोनों के बीच हुई तीखी बहस आज भी बिग बॉस के यादगार पलों में गिनी जाती है।डॉली बिंद्रा का करियर जितना रंगीन रहा उतना ही विवादों से भरा भी रहा। वह भले ही आज फिल्मों और टीवी से दूर हों लेकिन अपने पुराने बयानों और किस्सों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।

  • बसंत पंचमी पर इन 5 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक

    बसंत पंचमी पर इन 5 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक


    नई दिल्ली ।माँ सरस्वती के सम्मुख पूजा स्थानसबसे पहला दीपक अपने घर के मंदिर में माँ सरस्वती की प्रतिमा या चित्र के सामने जलाएं। यह दीपक घी का होना चाहिए। दीपक जलाते समय अपनी करियर संबंधी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक स्पष्टता आती है।

    अध्ययन कक्ष या स्टडी टेबल विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह स्थान सबसे महत्वपूर्ण है। अपनी स्टडी टेबल या जिस स्थान पर आप बैठकर काम करते हैं, वहाँ एक छोटा दीपक जलाएं। वास्तु के अनुसार, इससे उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और पढ़ाई या काम में एकाग्रताबढ़ती है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा ईशान कोणवास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं का स्थान माना गया है। बसंत पंचमी की शाम को इस कोने में एक शुद्ध घी का दीपक जलाने से करियर में नए अवसर प्राप्त होते हैं और अटके हुए काम बनने लगते हैं।

    तुलसी के पौधे के पास तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है और माँ सरस्वती के पूजन वाले दिन तुलसी के पास दीपक जलाने से सुख-समृद्धि और ज्ञान का संगम होता है। शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाने से पारिवारिक शांति बनी रहती है और करियर में आने वाले उतार-चढ़ाव कम होते हैं मुख्य द्वार के दोनों ओर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना ‘देहरी पूजन’ का हिस्सा है। मान्यता है कि बसंत पंचमी की शाम मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से माँ सरस्वती और माँ लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। यह आपके जीवन से अंधकार और असफलता को दूर कर सफलता के मार्ग प्रशस्त करता है।

    सफलता के लिए विशेष टिप
    दीपक जलाते समय उसमें थोड़ी सी हल्दी या केसर डालना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि पीला रंग माँ सरस्वती को अत्यंत प्रिय है और यह गुरु ग्रह बृहस्पति को मजबूत करता है, जो करियर और पद-प्रतिष्ठा का कारक है।

  • यात्रा से पहले ये नियम जानना जरूरी, भारत की इन जगहों पर बिना परमिट नहीं मिलती एंट्री

    यात्रा से पहले ये नियम जानना जरूरी, भारत की इन जगहों पर बिना परमिट नहीं मिलती एंट्री


    नई दिल्ली। भारत में घूमने की योजना बनाते समय ज्यादातर लोग ट्रैवल टिकट होटल बुकिंग और घूमने की लिस्ट तैयार कर लेते हैं  लेकिन कई बार एक जरूरी कागज पर ध्यान देना भूल जाते हैं। देश में कई ऐसी खूबसूरत और चर्चित जगहें हैं  जहां पहुंचने से पहले सरकारी अनुमति यानी परमिट लेना अनिवार्य होता है। अगर आपके पास यह परमिट नहीं हुआ  तो मौके पर ही आपकी यात्रा रोक दी जा सकती है।आमतौर पर ये स्थान अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के नजदीक स्थित होते हैं या फिर सुरक्षा और पर्यावरण के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। ऐसे में यात्रा से पहले नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

    अरुणाचल प्रदेश
    प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अरुणाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) जरूरी है। चीन और म्यांमार की सीमा से सटे होने के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। बिना ILP के राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती।

    नागालैंड

    नागालैंड अपनी जनजातीय संस्कृति  लोक परंपराओं और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां भी अन्य राज्यों के यात्रियों को इनर लाइन परमिट लेना अनिवार्य होता है। यह नियम स्थानीय संस्कृति और सामाजिक संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

    सिक्किम

    सिक्किम के अधिकतर पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खुले हैं  लेकिन कुछ सीमावर्ती और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने के लिए विशेष परमिट जरूरी होता है। खासकर भारत-चीन सीमा से सटे इलाकों में प्रशासन पर्यटकों की आवाजाही को नियंत्रित करता है।

    लक्षद्वीप
    समंदर के बीच बसे लक्षद्वीप द्वीप समूह तक पहुंचने के लिए पहले से परमिट हासिल करना जरूरी होता है। इसकी प्रक्रिया में समय लग सकता है  इसलिए बिना पूर्व योजना के यहां यात्रा करना मुश्किल हो सकता है। पर्यावरण संरक्षण के कारण यहां सख्त नियम लागू हैं।

    लद्दाख
    लद्दाख के कुछ इलाके सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। इन क्षेत्रों में घूमने के लिए Restricted Area Permit (RAP) लेना जरूरी होता है। यह नियम पर्यटकों की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।

    यात्रा से पहले रखें ये बात ध्यान
    भारत की ये जगहें जितनी खूबसूरत हैं  उतनी ही नियमों के लिए भी जानी जाती हैं। अगर आप इन स्थानों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं  तो परमिट से जुड़ी जानकारी पहले ही जुटा लें। कई परमिट अब ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं   जिससे प्रक्रिया आसान हो गई है।सही दस्तावेजों के साथ की गई यात्रा न सिर्फ आसान और सुरक्षित होती है बल्कि किसी भी तरह की परेशानी से भी बचाती है। बेहतर यही है कि ट्रिप प्लान करते समय परमिट को भी उतनी ही अहमियत दें जितनी टिकट और होटल बुकिंग को देते हैं।

  • बेजान त्वचा में लौटेगा नेचुरल पिंक ग्लो, जानिए ड्रैगन फ्रूट लगाने के असरदार तरीके

    बेजान त्वचा में लौटेगा नेचुरल पिंक ग्लो, जानिए ड्रैगन फ्रूट लगाने के असरदार तरीके


    नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। चेहरा बेजान, रूखा और थका हुआ नजर आने लगता है। ऐसे में अगर आप केमिकल-फ्री और नेचुरल स्किन केयर चाहती हैं, तो ड्रैगन फ्रूट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।ड्रैगन फ्रूट, जिसे पिताया भी कहा जाता है, विटामिन-सी एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। ये तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं डलनेस कम करते हैं और चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो लाने में मदद करते हैं। यही वजह है कि आजकल स्किन केयर रूटीन में ड्रैगन फ्रूट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

    स्किन को नमी देने के लिए ड्रैगन फ्रूट जे
    ड्रैगन फ्रूट का गूदा निकालकर मिक्सी में पीस लें, जिससे जेल जैसी कंसिस्टेंसी बन जाए। इस जेल को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें। यह उपाय त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, रूखेपन को कम करता है और स्किन को सॉफ्ट व स्मूद बनाता है।

    एजिंग के असर कम करने वाला फेस मास्क
    एक टेबलस्पून ड्रैगन फ्रूट पल्प में एक टीस्पून दही मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं, जबकि दही का लैक्टिक एसिड त्वचा को टाइट और फ्रेश बनाता है। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

    पिंपल्स और एक्ने के लिए नेचुरल उपाय
    अगर आपको एक्ने या पिंपल्स की समस्या है, तो ड्रैगन फ्रूट का पेस्ट सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण सूजन कम करते हैं और बैक्टीरिया से राहत दिलाते हैं। इसे रात में स्पॉट ट्रीटमेंट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    सनबर्न और टैन हटाने में असरदार
    धूप से जली त्वचा के लिए ड्रैगन फ्रूट और खीरे का रस बेहतरीन उपाय है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देता है, जलन कम करता है और विटामिन-सी की मदद से स्किन रिपेयरिंग को तेज करता है।

    नेचुरल ब्राइटनिंग फेस पैक
    एक टेबलस्पून ड्रैगन फ्रूट पल्प में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे 10–12 मिनट तक चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से धो लें। यह डार्क स्पॉट्स, टैनिंग और पिगमेंटेशन को हल्का कर त्वचा को ब्राइट बनाता है।

    ड्रैगन फ्रूट और शहद से ग्लो पैक
    ड्रैगन फ्रूट के गूदे में एक टीस्पून शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। यह पैक त्वचा को गहराई से पोषण देता है और नेचुरल शाइन लाता है। शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं।ड्रैगन फ्रूट स्किन के लिए एक नेचुरल ब्यूटी बूस्टर की तरह काम करता है। इसके घरेलू नुस्खे न सिर्फ चेहरे की चमक बढ़ाते हैं, बल्कि एक्ने, पिगमेंटेशन और एजिंग जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं। अगर आप केमिकल-फ्री स्किन केयर अपनाना चाहती हैं, तो इन आसान उपायों को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें।

  • Basant Panchami 2026: जानिए क्यों पहनते हैं पीला रंग और मां सरस्वती को समर्पित है यह त्योहार

    Basant Panchami 2026: जानिए क्यों पहनते हैं पीला रंग और मां सरस्वती को समर्पित है यह त्योहार


    नई दिल्ली। भारत को त्योहारों का देश कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। हर मौसम और महीने में कोई न कोई पर्व आता है। बसंत पंचमी जिसे श्री पंचमी या ज्ञान पंचमी भी कहते हैं बसंत ऋतु के स्वागत का पर्व है। यह दिन विद्या बुद्धि कला और वाणी की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस साल यह त्योहार 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने की परंपरा सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

    धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
    मां सरस्वती का प्रिय रंग पीला माना जाता है। यह रंग ज्ञान विवेक और सात्त्विकता का प्रतीक है। इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण कर देवी को प्रसन्न किया जाता है। इसके अलावा पीला रंग समृद्धि और शुभता का संकेत भी माना जाता है। यह हल्दी सोना और सरसों के फूलों से जुड़ा है जो भारतीय संस्कृति में शुभ और पवित्र माने जाते हैं। मान्यता है कि पीले वस्त्र पहनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का वास होता है।बसंत पंचमी बसंत ऋतु का स्वागत भी है। इस ऋतु में प्रकृति पीले फूलों जैसे सरसों और अमलतास से सजी होती है। पीले कपड़े पहनकर मनुष्य प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करता है और इस ऋतु की रौनक में शामिल होता है।

    सांस्कृतिक महत्व
    भारत में रंगों का गहरा सांस्कृतिक महत्व है। बसंत पंचमी पर पीले पकवान जैसे केसरिया खीर बूंदी और हलवा बनाए जाते हैं। पीला रंग उत्साह नवीनता और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह रंग शिक्षा और कला से सीधे जुड़ा होने के कारण विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

    वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक महत्व
    रंग विज्ञान या कलर साइकोलॉजी के अनुसार पीला रंग मस्तिष्क को सक्रिय करता है। यह एकाग्रता स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए छात्र और ज्ञानार्थी इस दिन पीले कपड़े पहनकर पढ़ाई और पूजा दोनों में लाभ महसूस कर सकते हैं।पीला रंग सूर्य से जुड़ा है और इसे देखने मात्र से खुशी आशावाद और उत्साह का संचार होता है। यह तनाव को कम करता है और मानसिक ऊर्जा को बढ़ाता है। साथ ही बसंत ऋतु में मौसम बदलने के कारण अक्सर आलस्य या सुस्ती महसूस होती है पीला रंग शरीर और मन को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।इस प्रकार बसंत पंचमी न केवल मां सरस्वती की पूजा का पर्व है बल्कि यह प्राकृतिक सांस्कृतिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी हमारे जीवन में ऊर्जा सकारात्मकता और सौभाग्य लाने का अवसर है।

  • मध्‍य प्रदेश में 22-23 जनवरी के बाद हल्की बारिश के संकेत

    मध्‍य प्रदेश में 22-23 जनवरी के बाद हल्की बारिश के संकेत

    भोपाल। मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय दो साइक्लोनिक
    सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके असर से प्रदेश
    के पूर्वी जिलों में बादल छाए हुए हैं। आने वाने दिनों में प्रदेश के कुछ
    इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

    बीते रविवार को भोपाल,
    नर्मदापुरम सहित कई इलाकों में आसमान में बादलों की मौजूदगी रही। मौसम
    विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना
    है, हालांकि इसके बाद बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय कोहरे का असर भी
    बना रहेगा। आज सोमवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़,
    छतरपुर, पन्ना और सतना में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। वहीं भोपाल,
    इंदौर, उज्जैन समेत एक दर्जन से अधिक जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। इस
    बीच, तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

    मौसम विभाग के
    मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव
    देखा जा रहा है। रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। इसकी मुख्य वजह
    प्रदेश के ऊपरी हिस्से से गुजर रहे दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन हैं। इसके
    अलावा पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम को प्रभावित कर रहा
    है। 19 जनवरी और 21 जनवरी की रात से दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत
    में असर दिखा सकते हैं, जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश में भी पड़ने की संभावना
    है। इसके चलते 22 और 23 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की
    बारिश हो सकती है।

    प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में
    दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। खजुराहो में
    5.8 डिग्री, नौगांव और उमरिया में 6 डिग्री, रीवा में 6.4 डिग्री, पचमढ़ी
    में 6.8 डिग्री, मंडला में 7.2 डिग्री और मलाजखंड में 7.6 डिग्री सेल्सियस
    तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में न्यूनतम तापमान 10
    डिग्री से ऊपर रहा। भोपाल में 11 डिग्री, इंदौर में 12 डिग्री, ग्वालियर
    में 10 डिग्री, उज्जैन में 13 डिग्री और जबलपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस
    तापमान दर्ज हुआ।

  • PM मोदी 23 जनवरी को तमिलनाडु में NDA के चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत, नए दलों के जुड़ने के आसार

    PM मोदी 23 जनवरी को तमिलनाडु में NDA के चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत, नए दलों के जुड़ने के आसार


    नई दिल्‍ली । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अब चार महीने दूर हैं और इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को मदुरान्दगम में एक विशाल जनसभा के माध्यम से एनडीए (NDA) के चुनाव अभियान का बिगुल फूकेंगे। मदुरान्दगम चेन्नई से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राज्य के भाजपा नेता इस जनसभा की तैयारियों में जुट गए हैं। मीडिया और राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि इस कार्यक्रम में NDA से जुड़ रहे कुछ राजनीतिक दलों के साथ चुनावी गठबंधन की घोषणा भी की जा सकती है।

    NDA में गठबंधन की तस्वीर 23 जनवरी को हो सकती है साफ
    तमिलनाडु में NDA का नेतृत्व AIADMK के पास है और पार्टी ने संकेत दे दिया है कि वह DMDK एक्टर विजयकांत की पार्टी) के साथ चुनावी गठबंधन को अंतिम रूप देने के करीब है। वहीं, BJP चाहती है कि O. पन्नीरसेल्वम और AMMK के नेता T.T.V. दिनकरण को भी NDA में शामिल किया जाए, लेकिन अभी तक AIADMK महासचिव E. पलनिस्वामी से इस पर सहमति नहीं बनी है।सूत्रों के अनुसार, TTV दिनकरण की पार्टी को NDA के घटक दल के रूप में शामिल किया जा सकता है और इसका ऐलान 23 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हो सकता है। हालांकि, O. पन्नीरसेल्वम के साथ निजी रंजिश के कारण पलनिस्वामी उन्हें NDA में शामिल करने के लिए तैयार नहीं हैं।

    इस बीचAIADMK ने पहले ही PMK के एक धड़े के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। PMK के मुखिया डॉ. रामदोस ने अपने बेटे अंबु मणि रामदोस की बगावत के बावजूद चुनावी गठबंधन को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। वहीं, उनके बेटे अंबुमणि ने AIADMK के साथ मिलकर NDA का हिस्सा बनने का फैसला किया है। इस तरह तमिलनाडु में NDA के गठबंधन की पूरी तस्वीर 23 जनवरी की पीएम मोदी की जनसभा में स्पष्ट होने की संभावना है।

    मजबूत NDA गठबंधन बनाने की कोशिश
    AIADMK और BJP इस बार तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK-कांग्रेस गठबंधन को चुनौती देने के लिए मजबूत NDA गठबंधन बनाने में जुटी हैं। इस गठबंधन में एक्टर विजय की पार्टी DMDK TVK को भी शामिल किया जा सकता है, जिसे इस चुनाव का X फैक्टर माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि विजय का राजनीतिक असर रजनीकांत और कमल हासन की तुलना में ज्यादा है, क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्मी लोकप्रियता के चरम पर रहते हुए राजनीति में कदम रखा। यही वजह है कि NDA इस बार चुनावी रणनीति में उनके योगदान को अहम मान रही है। NDA के लिए यह गठबंधन न सिर्फ चुनावी ताकत बढ़ाने का मौका है, बल्कि राज्य में सत्तारूढ़ DMK-कांग्रेस गठबंधन को चुनौती देने का भी प्रमुख हथियार बन सकता है।

    तमिलनाडु चुनाव में विजय की दिशा तय नहीं
    एक्टर विजय और उनकी पार्टी TVK ने स्पष्ट किया है कि वे DMK और BJP दोनों से समान दूरी बनाकर चलेंगे। हालांकि, AIADMK के कुछ नेता उनके साथ गठबंधन को लेकर बैकडोर बातचीत में लगे हुए हैं। इस बीच राजनीतिक हलकों में यह अटकलें भी लग रही हैं कि अगर TVK और AIADMK के बीच समझौता होता है, तो BJP की स्थिति क्या होगी। तमिलनाडु में यह भी चर्चा है कि विजय की फिल्म जन नायक को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने और करूर भगड़ग मामले में CBI से पूछताछ को भाजपा की साजिश के रूप में पेश किया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव में विजय और उनकी पार्टी की दिशा NDA और DMK-कांग्रेस गठबंधन दोनों के लिए अहम हो सकती है।

    स्टालिन सरकार के खिलाफ गुस्से को भुनाने की रणनीति
    BJP का मानना है कि लॉ एंड आर्डर और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर तमिलनाडु में लोगों के मन में स्टालिन सरकार के खिलाफ नाराजगी है, जिससे उनके लिए सत्ता में बने रहना मुश्किल हो सकता है। इसी कारण पार्टी ने अपने सबसे बड़े ट्रम्प कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी कैंपेन की शुरूआत के लिए बुलाने का फैसला किया है। 23 जनवरी को PM मोदी मदुरान्दगम में विशाल जनसभा के साथ NDA अभियान की शुरुआत करेंगे, ताकि उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिल सके। विश्लेषकों का कहना है कि जिस तरह पीएम मोदी ने चुनाव से चार महीने पहले ही दौरा शुरू करने वाले हैं उससे लगता है कि आने वाले दिनों में उनके कई दौरे तमिलनाडु में होने की संभावना है।