Author: bharati

  • 14 जनवरी 2026मकर संक्रांति के साथ कई बड़े त्योहारों का महासंयोग जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

    14 जनवरी 2026मकर संक्रांति के साथ कई बड़े त्योहारों का महासंयोग जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व


    नई दिल्ली । 14 जनवरी 2026मकर संक्रांति और अन्य प्रमुख त्योहारों का महासंयोग 14 जनवरी 2026 एक विशेष दिन साबित होने वाला है क्योंकि इस दिन न केवल मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण व्रत और पर्व भी एक साथ पड़ रहे हैं। भारतीय पंचांग के अनुसार यह दिन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्व रखता है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे और साथ ही षटतिला एकादशी पोंगल और माघ बिहू जैसे प्रमुख त्योहारों का संगम भी होगा।

    मकर संक्रांति का महत्व और शुभ मुहूर्त

    मकर संक्रांति का पर्व खासतौर पर सूर्य देव की पूजा दान और पुण्य के लिए प्रसिद्ध है। 14 जनवरी 2026 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और यह दिन विशेष रूप से स्नान दान और पूजा के लिए उत्तम रहेगा। दान और पुण्य का समयदोपहर 0307 बजे से शाम 0602 बजे तक रहेगा।
    शुभ कार्यइस अवधि में तिल गुड़ अन्न और वस्त्र दान करना विशेष फलदायी माना जाता है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना तिल और गुड़ का दान करना तथा पितरों के लिए तर्पण करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।

    षटतिला एकादशी

    माघ माह के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी भी 14 जनवरी को पड़ रही है जो भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। इस दिन विशेष रूप से तिल का सेवन और तिल से संबंधित धार्मिक कार्य जैसे तिल का उबटन स्नान हवन और दान का महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से उनके आशीर्वाद की प्राप्ति होती है और यह संयोग मकर संक्रांति के साथ बहुत लाभकारी माना जाता है।

    पोंगल और माघ बिहू

    14 जनवरी से पोंगल और माघ बिहू जैसे कृषि पर्वों का भी आरंभ होगा। ये पर्व भारत के विभिन्न हिस्सों में बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं। पोंगल तमिलनाडु यह चार दिनों तक चलने वाला एक प्रमुख कृषि पर्व है जिसमें सूर्य देव और इंद्र देव की पूजा की जाती है।माघ बिहू असम असम में यह पर्व अग्नि देव की पूजा और नई फसल के स्वागत के रूप में मनाया जाता है।

    इस महासंयोग पर क्या करें

    इस दिन के धार्मिक महत्व को देखते हुए इन कार्यों को करना विशेष लाभकारी माना जाता हैमहा-दानतिल गुड़ खिचड़ी अन्न और गर्म कपड़ों का दान करें। यह आपके पुण्य को बढ़ाता है और पुराने पापों से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।पवित्र स्नान गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि संभव न हो तो घर में गंगाजल और तिल डालकर स्नान करें। तर्पणपितरों की शांति के लिए तिल से तर्पण करना भी अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। यह आपके परिवार के लिए आशीर्वाद का कारण बनता है।

  • PMC चुनाव में सियासी सरगर्मी,अजित पवार से नहीं बनी बात, शरद पवार गुट फिर MVA में वापसी के लिए तैयार

    PMC चुनाव में सियासी सरगर्मी,अजित पवार से नहीं बनी बात, शरद पवार गुट फिर MVA में वापसी के लिए तैयार


    नई दिल्ली। पुणे महानगरपालिका (PMC) चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शरद पवार गुट की एनसीपी (NCP-SP) ने अजित पवार गुट के साथ गठबंधन की बातचीत टूटने के बाद फिर से महाविकास आघाड़ी (MVA) के साथ वार्ता शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार ने शरद पवार गुट की प्रमुख मांगों को ठुकरा दिया और 68 सीटों का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।

    पिछले सात दिनों से दोनों एनसीपी गुटों के बीच संभावित गठबंधन पर चर्चा चल रही थी, लेकिन बातचीत अंततः असफल रही।

    अजित पवार ने जोर देकर कहा कि शरद पवार गुट के समर्थित उम्मीदवार केवल ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ें। शरद पवार गुट का कहना है कि यदि यह शर्त मान ली जाती तो पुणे शहर में उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाता।

    अजित पवार ने 68 सीटों का प्रस्ताव ठुकराया
    अजित पवार ने तर्क दिया कि 2017 के PMC चुनाव में एनसीपी एकजुट थी, तब केवल 43 सीटें जीती थीं। इसलिए 68 सीटों की मांग अव्यवहारिक है।

    शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता ने कहा, अजित पवार की शर्तों को मान लेना हमारे लिए अस्वीकार्य था, क्योंकि इससे पुणे में हमारे उम्मीदवारों का अस्तित्व ही खत्म हो जाता।

    इस इनकार के बाद सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल सहित NCP-SP के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि PMC चुनाव एमवीए के साथ मिलकर लड़ा जाएगा।

    नतीजतन, पुणे में तीनों पारंपरिक एमवीए सहयोगी दलकांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी-एसपीके बीच नई वार्ता शुरू हो गई है। हालांकि पिंपरी-चिंचवड़ में दोनों एनसीपी गुटों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना बनी हुई है।

    शरद पवार गुट की MVA में वापसी
    पहले शरद पवार गुट और अजित पवार के गठबंधन की संभावना ने एमवीए में दरार पैदा कर दी थी जिसके चलते कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) अलग होकर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। लेकिन अब एनसीपी-एसपी के एमवीए में लौटने से तीनों दलों के बीच समन्वय बैठकें फिर शुरू हो गई हैं।

    अजित पवार ने इस बीच शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और पुणे में उनके नेतृत्व वाली शिवसेना नेताओं से संपर्क साधा। सूत्रों के मुताबिक एनसीपी की शिवसेना नेता उदय सामंत के साथ भी बातचीत चल रही है और अजित पवार समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • बैटल ऑफ़ गलवान टीज़र, सलमान खान ने 'भारत माता की जय' के साथ लीड की भारतीय सेना की अंतिम लड़ाई

    बैटल ऑफ़ गलवान टीज़र, सलमान खान ने 'भारत माता की जय' के साथ लीड की भारतीय सेना की अंतिम लड़ाई


    नई दिल्ली। सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान का टीज़र रिलीज़ किया। इस टीज़र में वे एक बहादुर भारतीय सेना अधिकारी के रूप में दुश्मन का सामना करते दिखे। फिल्म 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई भयंकर झड़प को पर्दे पर जीवंत रूप में दिखाया जाएगा।

    टीज़र की खास बातें
    टीज़र की शुरुआत सलमान की आवाज़ से होती है, जिसमें वे अपने सैनिकों को दुश्मन से लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

    क्लिप में सलमान अपने सैनिकों के साथ दुश्मन की ओर बढ़ते हैं, लाठी पकड़कर संघर्ष करते हैं और अंत में दुश्मन पर वार करते हुए नजर आते हैं। टीज़र में सलमान का गंभीर चेहरा, कठिन इलाके की झलक और हाई-अल्टीट्यूड कॉम्बैट की सच्चाई दिखाई गई है।
    टीज़र में स्टेबिन बैन के वोकल्स और हिमेश रेशमिया का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के रियलिस्टिक अनुभव को और मजबूती देते हैं।

    फिल्म की टीम और रिलीज़ डेट
    बैटल ऑफ़ गलवान 17 अप्रैल, 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी।

    फिल्म अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बनी है और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित है। सलमान के साथ फिल्म में चितरंगदा सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म बहादुरी, बलिदान और साहस की कहानी को पर्दे पर उतारने का वादा करती है।

    फैंस की प्रतिक्रिया
    टीज़र रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे शानदार प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने लिखा, सलमान खान 2026 में वापसी कर रहे हैं एक प्यूअर ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ। एक अन्य ने कहा, अब यह कहा जाएगा कमबैक फिल्म।

    कई लोगों ने लिखा, गूजबम्प्स आए, फिल्म शानदार होने वाली है। बैटल ऑफ़ गलवान सलमान के साथ एपिक होने वाली है।

    सलमान खान का कहना
    सलमान ने पहले इंटरव्यू में बताया कि फिल्म शारीरिक रूप से बेहद demanding है। उन्होंने कहा, फिल्म के लिए ट्रेनिंग करना बहुत कठिन है। पहले मैं एक-दो हफ्तों में तैयार हो जाता था, अब मुझे रोज़ दौड़ना, किक, पंच और हर तरह की ट्रेनिंग करनी पड़ती है। इस फिल्म में यही सब करना जरूरी है।

  • 15 घंटे किया काम763 रुपये कमाईवायरल डिलीवरी बॉय को घर बुलाकर राघव चड्ढा ने करवाया लंच

    15 घंटे किया काम763 रुपये कमाईवायरल डिलीवरी बॉय को घर बुलाकर राघव चड्ढा ने करवाया लंच


    नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. जिसमें युवक द्वारा एक छोटी वीडियो में अपना रोज का रुटीन बताया गया था. वीडियो में युवक ने बताया कि उसने 15 घंटे काम किया. इसमें 28 ऑर्डर डिलीवर किए और पूरे दिन में सिर्फ 763 रुपये की कमाई की. वीडियो वायरल होने के बाद युवक का मुद्दा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सदन में उठाया. अब उस युवक से राघव चड्ढा ने अपने घर पर मुलाकात की है.

    बता दें कि राघव चड्ढा ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कम सैलरीलंबे समय तक काम करने के घंटेऔर गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा की अनुपस्थिति के बारे मेंडिलीवरी पार्टनर की कठिनाई पर ध्यान दिया. उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इस मुद्दे को उठाया और गिग वर्कर्स के लिए अपना समर्थन जताया.

    मामले ने इस वजह से पकड़ी तूल

    इस मुद्दे ने इसलिए भी तूल पकड़ी है क्योंकि कई शहरों में गिग वर्कर्स ने हाल ही में हड़ताल और विरोध प्रदर्शन किया. गिग वर्कर्स गुरुवार 25 दिसंबर 2025 को सामूहिक हड़ताल पर चले गए और नए साल से पहले 31 दिसंबर 2025 के लिए निर्धारित दूसरी हड़ताल की घोषणा की. इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स द्वारा बुलाई गई हड़तालसाल के आखिर में चरम मांग के साथ मेल खाती हैजो भोजन और किराने की डिलीवरी के लिए सबसे जरूरी अवधि में से एक है. डिलीवरी साझेदारों ने बार-बार अपारदर्शी एल्गोरिदम-आधारित लक्ष्योंमनमाने दंडअचानक भुगतान परिवर्तन और एक प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र की कमी के बारे में चिंताओं को उजागर किया है – जिससे भारत की तेजी से बढ़ती गिग अर्थव्यवस्था की चुनौतियां सामने आई हैं.

    राघव चड्ढा ने वायरल डिलीवरी बॉय को बुलाया घर

    संसद के शीतकालीन सत्र में मुद्दा उठाने के बाद राघव चड्ढा ने उस युवक को अपने घर पर बुलाया. जो 15 घंटे काम करने के बाद सिर्फ 763 रुपये ही कमा पाया था. राघव ने युवक को लंच पर बुलाया और फॉर्मल मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उससे कई चीजों पर बातचीत की. इस दौरान डिलीवरी पार्टनर ने अपना अनुभव साझा किया. इस मुलाकात के बाद उसने राघव चड्ढा का आभार व्यक्त किया.
    राघव चड्ढा ने पोस्ट की मुलाकात की वीडियो
    सांसद राघव चड्ढा ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर इस मुलाकात की वीडियो शेयर की. उन्होंने पोस्ट में लिखा मैंने ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय हिमांशु को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया उन्होंने लिखा कि हमने उच्च जोखिमोंलंबे घंटोंकम वेतन और बिना सुरक्षा जाल के बारे में विस्तार से बात की. ये आवाजें संसद और उसके बाहर भी सुनी जानी चाहिए. अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम सेउन्होंने हाल ही में राइडर्स डिलीवरी बॉयज द्वारा सामना की जाने वाली कठोर वास्तविकताओं और दुखों को साझा किया.
  • कटरीना कैफ ने सलमान को कहा ‘सुपर ह्यूमन’, 60वें जन्मदिन पर दिया दिल छू लेने वाला संदेश

    कटरीना कैफ ने सलमान को कहा ‘सुपर ह्यूमन’, 60वें जन्मदिन पर दिया दिल छू लेने वाला संदेश


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपना 60वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्हें ढेरों प्यार भरे संदेश मिले। इस लिस्ट में सबसे खास था उनकी करीबी दोस्त कटरीना कैफ का इंस्टाग्राम पोस्ट। कटरीना ने सलमान को ‘टाइगर’ कहकर संबोधित किया और लिखा, टाइगर टाइगर टाइगर… Happiest 60th Birthday To the Super Human that you are May everyday be full of Love and Light @beingsalmankhan।कटरीना ने सलमान के लिए प्यार और रोशनी से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं भी दीं।
    सलमान और कटरीना ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में साथ की हैं, जिनमें Maine Pyaar Kyun Kiya, Partner, Ek Tha Tiger, Tiger Zinda Hai और Bharat शामिल हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा फैन्स के दिलों पर राज करती रही है।

    सलमान खान का धूमधाम से 60वां जन्मदिन
    सलमान ने अपने जन्मदिन की पार्टी पनवेल स्थित फार्महाउस में मनाई। इस मौके पर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे मौजूद थे, जिनमें हिमा क़ुरैशी, संगीता बिजलानी, एमएस धोनी और मीका सिंह शामिल थे।

    सलमान ने ब्लैक टी-शर्ट और नीली डेनिम में रेड एंड व्हाइट केक काटा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उन्हें अपने पिता सलीम खान के साथ केक काटते हुए देखा गया।

    वर्क फ्रंट की खबरें
    वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान की पिछली फिल्म Sikandar बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे आर्यन खान के वेब शो The Ba*ds of Bollywood** में कैमियो किया, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया।

    सलमान अगली बार फिल्म Battle of Galwan में नजर आएंगे। इस फिल्म में चितरंगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

    फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई दुर्लभ सीमा लड़ाई को बिना आग्नेयास्त्र के दिखाया गया है। फिल्म के डायरेक्टर हैं अपूर्वा लखिया, और इसे लेकर फैंस में उत्साह की लहर है।

    सलमान खान का 60वां जन्मदिन केवल उम्र का आंकड़ा नहीं, बल्कि उनके फैंस के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार की यादगार झलक और पलों की खुशी लेकर आया। कटरीना का यह प्यार भरा संदेश इस खास मौके को और यादगार बना गया।

  • मुजफ्फरनगर तिलक लगाकर मीट राकेश टिकैत के बयान से मचा बवालबोले इनपर सुताई अभियान चलेगा

    मुजफ्फरनगर तिलक लगाकर मीट राकेश टिकैत के बयान से मचा बवालबोले इनपर सुताई अभियान चलेगा


    नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चौंकाने वाला बयान दिया है. जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है. टिकैत ने खुद को हिंदू संगठन बताने वाले कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अटल चौक पर तिलक लगाकर मीट खाते हैं और इससे एक राजनीतिक दल की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. टिकैत ने इस दौरान कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक दिन ‘सुताई अभियान’ चलाने जैसी टिप्पणी भी की. राकेश टिकैत का यह बयान अब सोशल मीडिया पर है.

    दरअसल मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर फैक्ट्री मालिकों और किसानों के बीच वार्ता आयोजित की गई थी. इसी दौरान मीडिया ने राकेश टिकैत से नगर के मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर अटल चौक करने को लेकर सवाल किया. इस पर टिकैत ने कहा कि मीनाक्षी कौन थेयह कोई नहीं जानताजबकि अटल बिहारी वाजपेई को पूरा देश जानता है क्योंकि वे प्रधानमंत्री रहे हैं. उन्होंने चौक का नाम बदलने पर कोई आपत्ति नहीं जताई.

    हिन्दू संगठनों को लेकर जताई नाराजगी

    इसी बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने कथित हिंदू संगठनों को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू संगठन का नाम लेकर अटल चौक पर तिलक लगाकर मीट खाते हैं और इससे बीजेपी की छवि खराब हो रही है. टिकैत ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता मीट नहीं खाता और ऐसे लोग जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं.

    सुताई अभियान चलाने की बात कही
    किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा“नाम हिंदू संगठन का लेते हैं और अटल चौक पर जाकर मीट खाते हैं. एक-दो दिन में इनका सुताई अभियान भी चलेगा. जो वहां तिलक लगाकर मीट खाते हुए फंस जाएगाउस पर कार्रवाई होगी.” टिकैत ने आगे कहा कि ऐसे कृत्यों से देश की छवि विदेशों में खराब हो रही है और अलग-अलग समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और प्रशासन की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है.
  • अनुपम खेर ने आदित्य धर की 'धुरंधर' की सफलता पर जताया गर्व

    अनुपम खेर ने आदित्य धर की 'धुरंधर' की सफलता पर जताया गर्व


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर की सफलता पर अपनी खुशी और गर्व का इजहार किया है। खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म की तारीफ की और इसे बेहद महत्वपूर्ण बताया। फिल्म में रणवीर सिंहसंजय दत्तअक्षय खन्नाअर्जुन रामपालसारा अर्जुनआर. माधवन और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म पहले ही ₹1000 करोड़ के वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा पार कर चुकी है।

    फिल्म की कहानी और निर्माण

    ‘धुरंधर’ का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने B62 स्टूडियोज़ के बैनर तले किया हैवहीं जियो स्टूडियोज़ की ज्योति देशपांडे भी प्रोडक्शन में शामिल हैं। फिल्म अंडरवर्ल्ड की दुनिया में क्राइमइनफॉर्मेंट और ऑपरेटिव्स की जटिलताओं पर आधारित हैजिसमें चालाकीजासूसी और विश्वासघात की कहानी बुनी गई है। फिल्म ने अपनी कहानीनिर्देशन और स्टार कास्ट की वजह से दर्शकों और आलोचकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की है।

    अनुपम खेर का व्यक्तिगत संदेश

    खेर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा“मुझे इस फिल्म में कोई भूमिका नहीं हैन ही मैं इसका हिस्सा हूंलेकिन फिल्म की सफलता से मेरे दिल में बहुत शांति और गर्व महसूस हो रहा है। मैं इस फिल्म की सफलता पर अत्यधिक गर्व और खुशी महसूस कर रहा हूं। यह फिल्म कई लोगों की सोच को चुनौती देती है और उनके काम को प्रेरणा देती है।” उन्होंने आदित्य धर और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने फिल्म को खास बनाया।

    दर्शकों और क्रिटिक्स की प्रतिक्रिया

    ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के तुरंत बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सोशल मीडिया पर भी फिल्म की प्रशंसा हो रही है और कई लोग विदेशों से भी फिल्म को देखने के बाद टीम को बधाई दे रहे हैं। अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हो रही है कि फिल्म ने लोगों के विचारों और दृष्टिकोण को प्रभावित किया।

    भाग दो की घोषणा

    फिल्म के निर्माताओं ने इसके सफल प्रदर्शन के बाद ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की घोषणा की है। पहला भाग की सफलता को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरा भाग भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगा और दर्शकों का मनोरंजन दुगुना करेगा।

  • भगवान ने सैकड़ों मासूमों को बचा लिया'बिहार के रोहतास रोपवे हादसे पर RJD का बड़ा हमला

    भगवान ने सैकड़ों मासूमों को बचा लिया'बिहार के रोहतास रोपवे हादसे पर RJD का बड़ा हमला


    रोहतास । बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार 26 दिसंबर को हुए रोपवे हादसे पर अब प्रदेश की सियासत गरमा गई हैप्रदेश के प्रमुख सियासी दल राष्ट्रीय जनता दल राजद ने एक्स पोस्ट के जरिये राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राजद ने सरकार पर कमीशनखोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिशियल एक्स हैंडल से रोहतास रोपवे हादसे को लेकर सरकार पर हमला बोला गया है. राजद ने एक्स पोस्ट में लिखा भाजपा नीतीश सरकार की कमीशनखोरी की भेंट चढ़ा एक और परियोजना. रोहतास में नवनिर्मित रोप वे हुआ ध्वस्त.

    ट्रायल रन में करोड़ों स्वाहा
    आरजेडी ने आगे कहा कि ट्रायल रन में ही करोड़ों स्वाहा. 1 जनवरी को आम जनता के लिए यह रोप वे खोला जाने वाला था. ईश्वर ने सरकार में बैठे भ्रष्ट भूखे भेड़ियों से सैकड़ों मासूम जानों को बचा लिया.

    ट्रायल के दौरान ध्वस्त हो गया था रोपवे का हिस्सा

    दरअसलबीते 26 दिसंबर को रोहतास जिले में रोहतासगढ़ किला और रोहितेश्वर धाम को जोड़ने वाले नवनिर्मित रोपवे का परीक्षण के दौरान हिस्सा ध्वस्त हो गया. चार ट्रॉलियां और एक टावर क्षतिग्रस्त हुए है. हालांकिगनीमत की बात यह रही है कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

    रोपवे हादसे पर अधिकारियों ने क्या कहा

    वहीं इस हादसे को लेकर अधिकारियों ने कहा कि ट्रायल के समय रोपवे से जुड़ा एक टावर भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में चार ट्रॉलिया को भी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने कहा कि मौके पर मौजूद मजदूरों ने समय रहते सावधानी दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बचा लिया. ट्रायल सफल होने के बाद ही होगा रोपवे का संचालन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अभियंता खुर्शीद करीम ने कहा कि मामले की जांच के लिए कोलकाता से विशेषज्ञों की एक टीम आ रही है. यह भी कहा है कि जब तक सभी ट्रायल सफल नहीं हो जाते और अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते है. तब तक रोपवे को आम लोगों के लिए संचालित नहीं किया जाएगा.

  • बिना सोच-विचार कर लो पैकिंगलास्ट मिनट ट्रैवल लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहेंनए साल पर घूम आओ

    बिना सोच-विचार कर लो पैकिंगलास्ट मिनट ट्रैवल लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहेंनए साल पर घूम आओ


    नई दिल्ली । अगर आपने अभी तक नए साल का ट्रिप नहीं प्लान कियातो कोई बात नहीं। अब आपका समय बिना ज्यादा सोच-विचार के पैकिंग करने का आ गया है। आज हम आपके लिए भारत की कुछ ऐसी जबर्दस्त जगहें लेकर आए हैंजो लास्ट मिनट ट्रैवल लवर्स के लिए एकदम परफेक्ट हैं। शांत वादियों से लेकर समुद्र तट और रेगिस्तान तक – 2025 के अंत पर बनाओ अपनी यादगार ट्रिप।
    नए साल पर घूम आओ
    क्या आप भी वो ट्रैवल लवर्स हैं जो – चलोआज ही चलें! वाली फीलिंग रखते हैं? कई लोग साल के आखिरी दिनों तक काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि वे जल्दी से कोई ट्रिप प्लान नहीं कर पाते। लेकिन चिंता मत करोभारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां बिना ज्यादा प्लानिंग के भी आप नए साल की ट्रैवल ट्रिप मस्ती से बिता सकते हैं। अगर पैकिंग का बैग तैयार है तो चलिए जानते हैं उन 5 शानदार डेस्टिनेशन्स के बारे में जहाँ आप इस नए साल पर घूम आ सकते हैं।
    वर्कला
    समुद्र किनारे शांत माहौल में समय बिताना है तो केरल का वर्कला बहुत शानदार जगह है। यहां की ऊंची चट्टानेंसमुद्र की लहरों का नजारा और कैफे की चाय – सब मिलकर आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। दिन में बीच पर वॉक और शाम को सनसेट का आनंद लेना एकदम रिलैक्स एक्सपीरियंस है।
    पुष्कर
    अगर आप सांस्कृतिक और शांत माहौल वाले डेस्टिनेशन की तलाश में हैंतो पुष्कर एक खूबसूरत विकल्प है। यहां की झीलघाट और ब्रह्मा मंदिर आपको एक अलग आध्यात्मिक अहसास देंगे। भीड़-भाड़ हीरोइन जगहों के बजाययह छोटा सा शहर बहुत ही शांत और दिल को छू लेने वाला है।
    जीरो वैली
    अगर आपका दिल भीड़ और शोर से दूरसुकून भरे माहौल में घूमने को चाहता हैतो अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली एक अद्भुत विकल्प है। यहां चारों ओर हरियालीशांत मौसम और ठंडी वादियां हैंजो साल के अंत पर आपके दिल को शांति से भर देती हैं। यहां की वादियों में चाय की चुस्की लेते हुए नया साल मनाने का मजा ही कुछ और होता है।
    रण ऑफ कच्छ
    अगर आप कुछ अलग और नेचर से भरपूर जगह ट्राय करना चाहते हैंतो गुजरात का रण ऑफ कच्छ आपके लिए परफेक्ट रहेगा। सर्दियों के मौसम में यहां का सफेद नमक मैदान और खुला आसमान बेहद खूबसूरत दिखता है। भारी ऊनी कपड़े पैक करने की जरूरत भी नहीं पड़तीइसलिए लास्ट मिनट ट्रिप के लिए यह बढ़िया ऑप्शन है।
    अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स
    थोड़ी दूर जाना है लेकिन असली बीच का मजा लेना हैतो अंडमान एक शानदार चुनाव है। यहां की नीली समुद्री लहरेंसफेद रेत और पानी के नीचे की विश्व भर की खूबसूरती आपको एक अलग सा अनुभव देंगी। चाहें तो आप स्कूबा डाइविंग या स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं।
    ट्रैवल टिप्स बिना प्लानिंग के
    लास्ट मिनट ट्रिप पर निकलते समय पहले होटल और फ्लाइट की उपलब्धता जरूर चेक कर लें। ज्यादा चीजें प्लान करने का बोझ न लेंबस आराममस्ती और अनुभव को प्राथमिकता दें। यही सही तरीका है कि आप इस साल की आखिरी ट्रिप को पॉजिटिव ऊर्जा से भरपूर बना पाएं।

  • कर्नाटक में कांग्रेस का बुलडोज़र अभियान: 400 से ज्यादा मुस्लिमों के घर ढहाए, सियासत में गरमा गए पारे

    कर्नाटक में कांग्रेस का बुलडोज़र अभियान: 400 से ज्यादा मुस्लिमों के घर ढहाए, सियासत में गरमा गए पारे




    बेंगलुरु।
    कर्नाटक कांग्रेस सरकार का बुलडोज़र अभियान अब राजनीति का नया विवाद बन गया है। 22 दिसंबर को सुबह 4 बजे कोगिलु गांव के फकीर कॉलोनी और वसीम लेआउट में 400 से ज्यादा घरों को गिराया गया। अधिकांश प्रभावित परिवार मुस्लिम समुदाय से हैं। इस कार्रवाई से सैकड़ों लोग बेघर हो गए और ठंड में सड़कों पर या अस्थायी शेल्टरों में रात गुजारने को मजबूर हैं।कर्नाटक सरकार का कहना है कि ये घर उर्दू गवर्नमेंट स्कूल के पास झील किनारे सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से बने थे।
    निवासियों की आपत्ति
    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया और पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें बेदखल किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई लोग 25 सालों से इलाके में रह रहे हैं और उनके पास वैध आधार कार्ड व वोटर आईडी हैं। निकाले गए ज्यादातर लोग प्रवासी और मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं।

    विरोध प्रदर्शन और सियासी हलचल
    इस कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा के घर के पास भी प्रदर्शन हुआ।

    दलित संघर्ष समिति और कई अन्य संगठन भी इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

    केरल सरकार की निंदा
    पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसे “अल्पसंख्यक विरोधी राजनीति” करार दिया। उन्होंने कहा कि डर और ज़बरदस्ती से शासन करने वाली सरकारें संवैधानिक मूल्यों और मानवीय गरिमा का उल्लंघन करती हैं। केरल के मंत्री वी शिवनकुट्टी ने इसे “अमानवीय कार्रवाई” बताया और कहा कि यह इमरजेंसी के दौर की याद दिलाती है।

    कर्नाटक उपमुख्यमंत्री का जवाब
    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि यह इलाका अवैध कब्ज़े और कचरा फेंकने की जगह था, जिसे लैंड माफिया झुग्गी बस्ती में बदलने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को नई जगह शिफ्ट करने का समय पहले ही दिया गया था। शिवकुमार ने पिनाराई विजयन पर तंज कसते हुए कहा कि नेताओं को ज़मीनी हकीकत जाने बिना टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

    यह मामला न केवल बेंगलुरु बल्कि पूरे कर्नाटक की राजनीति में गर्मागरम बहस का केंद्र बन गया है। कांग्रेस सरकार के बुलडोज़र अभियान ने शहर के गरीब और अल्पसंख्यक समुदायों को सीधे प्रभावित किया है, जबकि विपक्ष और पड़ोसी राज्यों ने इसे लोकतांत्रिक और मानवाधिकारों के दृष्टिकोण से सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।