Category: Religious Astrology

  • Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति से जुड़े 7 जरूरी काम जो पुण्य की प्राप्ति के लिए हर किसी को करने चाहिए

    Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति से जुड़े 7 जरूरी काम जो पुण्य की प्राप्ति के लिए हर किसी को करने चाहिए

    नई दिल्ली| Makar Sankranti 2026 Puja Ke Upay: सनातन परंपरा में हर साल 14 या 15 जनवरी को मकर संक्रांति का महापर्व मनाया जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. इस दिन स्नान, ध्यान और दान करने का बहुत ज्यादा महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन व्यक्ति सूर्य रश्मियों के पुण्य प्रभाव से पूरे साल सुख, सौभाग्य और आरोग्य को प्राप्त करता है. अलग-अलग प्रां​तों में अलग-अलग नाम से मनाए जाने वाले इस पावन पर्व को उत्तर भारत में खिचड़ी के नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति के लिए कौन से 7 काम जरूर करने चाहिए.

    1. तिल के तेल से करें मालिश

    हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के पर्व पर तिल का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि संक्रांति के दिन व्यक्ति द्वारा तिल के तेल से मालिश करने से शुभता सूर्य की कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा से पूरे साल व्यक्ति स्वस्थ रहता है.

    2. तिल का उबटन लगाएं

    हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गुडलक को पाने के लिए न सिर्फ तिल का तेल बल्कि तिल का उबटन भी लगाना चाहिए. मान्यता है कि तिल का उबटन लगाने से व्यक्ति कांतिवान बनता है.

    3. गंगा स्नान

    हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता कि संक्रांति के दिन पुण्यदायिनी मां गंगा के अमृतजल में लगाई गई तीन डुबकी अनंत पुण्य प्रदान करने वाली होती है.

    4. तिलयुक्त जल से करें स्नान

    हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आप तिल के तेल से मालिश या उससे बना उबटन न लगा पाएं तो कम से कम अपने नहाने के पानी में तिल डालकर स्नान करें. मान्यता है​ कि ​मकर संक्रांति पर तिलयुक्त जल से स्नान करने पर व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

    5. पूजा में तिल से करें हवन

    हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान के बाद हवन करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है. मकर संक्रांति के दिन आपके द्वारा की जाने वाली साधना-आराधना का पुण्यफल तब और बढ़ जाता है जब आप हवन सामग्री में तिल मिलाकर देवताओं के लिए विशेष रूप से हवन करते हैं. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन तिल से हवन करने पर व्यक्ति पर लक्ष्मी और नारायण दोनों की कृपा बरसती है.

    6. जरूरतमंद लोगों को करें तिल का दान

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर स्नान के साथ दान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन काले तिल के साथ गुड़ का दान करने पर न सिर्फ भगवान सूर्य बल्कि शनिदेव की कृपा भी अवश्य प्राप्त होती है.

    7. जरूर करें तिल से बना भोजन

    मकर संक्रांति पर पूजा के तमाम उपायों की तरह तिल से बना भोजन भी शुभ फल प्रदान करता है. ऐसे में आप इस दिन तिल से बने लड्डू, गजक, रेवड़ी आदि का सेवन अवश्य करें. मान्यता है कि प्रसाद स्वरूप तिल से बनी चीजों का सेवन करने पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है.

  • सोने की अंगूठी पहनने का सही तरीका: राशि, उंगली और शुभ दिन जानिए

    सोने की अंगूठी पहनने का सही तरीका: राशि, उंगली और शुभ दिन जानिए


    नई दिल्ली ।भारतीय ज्योतिष में सोने को सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा को संतुलित करने वाली धातु माना जाता है। मान्यता है कि जब सोने की अंगूठी सही उंगली, उचित दिन और विधि से पहनी जाती है, तो यह जीवन में धन, सम्मान और मानसिक स्थिरता बढ़ाने में सहायक होती है। वहीं, गलत नियमों के साथ सोना पहनना विपरीत प्रभाव भी ला सकता है।

    कौन सी उंगली में सोना पहनना शुभ है?
    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अनामिका उंगली सूर्य तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। इस उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से प्रतिष्ठा आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ती है। कुछ परंपराओं में कनिष्ठा छोटी उंगली में भी सोना पहनने की सलाह दी गई है।वही मध्यमा उंगली शनि से जुड़ी होने के कारण इसमें सोना पहनना तनाव और आर्थिक रुकावट ला सकता है। अंगूठे में सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि यह चंद्रमा का संकेतक है।

    सोना पहनने के शुभ दिन

    धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सोना पहनने के लिए गुरुवार सबसे उत्तम माना जाता है, क्योंकि यह बृहस्पति का दिन है। रविवार भी सूर्य से जुड़ा होने के कारण मान-सम्मान बढ़ाने वाला है। इसके अलावा, बुधवार और शुक्रवार सामान्यतः अनुकूल माने जाते हैं।

    सोने की अंगूठी पहनने की पारंपरिक विधि
    सोना पहनने से पहले उसका शुद्धिकरण आवश्यक माना गया है। अंगूठी को पहले गंगाजल या स्वच्छ जल में रखें फिर दूध और शहद से शुद्ध करें। इसके बाद अंगूठी को भगवान विष्णु या सूर्यदेव के सामने रखकर प्रार्थना करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 11 बार जाप करें। शुद्धिकरण के बाद इसे अनामिका उंगली में पहनें।
    राशियों के अनुसार अनुकूलता
    ज्योतिष के अनुसार, मेष, सिंह, कर्क, धनु और मीन राशि वाले सोना पहनने से शुभ फल प्राप्त करते हैं। जबकि वृषभ, मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों को बिना व्यक्तिगत कुंडली देखे सोना नहीं पहनना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम निर्णय हमेशा व्यक्तिगत कुंडली देखकर ही लेना चाहिए।

    सोना और ग्रहों का संबंध

    सोना मुख्य रूप से बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो ज्ञान, धर्म, संतान और धन का कारक माना जाता है। कुछ मान्यताओं में यह सूर्य को भी बल देता है, जिससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत होती है।

    धार्मिक दृष्टि से महत्व

    धार्मिक परंपराओं में सोना महालक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यह माना जाता है कि सोना धारण करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और शांति बनी रहती है। हालांकि किसी भी धातु या रत्न को धारण करने से पहले योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श लेना अत्यंत लाभकारी होता है।
  • राशिफल: रविवार को सिंह राशि का दिन रहेगा शानदार, पूरे होंगे अधूरे काम..

    राशिफल: रविवार को सिंह राशि का दिन रहेगा शानदार, पूरे होंगे अधूरे काम..

    नई दिल्ली ।आज का राशिफल | रविवार  11 जनवरी 2026 आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। रविवार का दिन विशेष रूप से सिंह राशि वालों के लिए उत्साह, ताजगी और सफलता से भरा रहेगा। कई रुके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    मेष: आर्थिक लाभ के योग, व्यापार में नई शुरुआत संभव। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    वृषभ: दिन मिश्रित रहेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।
    मिथुन: शुभ और लाभकारी दिन। प्रेम संबंधों में मधुरता, आय में बढ़ोतरी संभव।
    कर्क: मानसिक अस्थिरता रह सकती है। स्वास्थ्य और खर्च पर नियंत्रण रखें।
    सिंह: ऊर्जा से भरपूर दिन। नए काम शुरू करें, अधूरे कार्य पूरे होंगे, रचनात्मकता बढ़ेगी।
    कन्या: वाणी से प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक लाभ, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें।
    तुला: आत्मविश्वास मजबूत। नौकरी-व्यापार में लाभ, नए प्लान बनेंगे।
    वृश्चिक: खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
    धनु: आय और लाभ के योग। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    मकर: करियर के लिए शानदार दिन। पदोन्नति और मान-सम्मान के संकेत।
    कुंभ: भाग्य का आंशिक साथ। विदेश से जुड़े मामलों में शुभ समाचार।
    मीन: आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ, दोपहर बाद सतर्कता जरूर
  • गरुड़ पुराण के अनुसार बेटी का जन्म: सौभाग्य और सात्विकता का प्रतीक

    गरुड़ पुराण के अनुसार बेटी का जन्म: सौभाग्य और सात्विकता का प्रतीक


    नई दिल्ली । गरुड़ पुराण के अनुसार घर में बेटी का जन्म केवल एक शारीरिक घटना नहीं बल्कि यह पिछले जन्मों के अच्छे कर्मों और परिवार के भाग्य का परिणाम होता है। इस पुराण के अनुसार, अगर किसी परिवार में बेटी का जन्म होता है तो यह संकेत होता है कि उस परिवार में माता लक्ष्मी का वास है, और यह घर सात्विकता, प्रेम और पुण्य से परिपूर्ण होता है।
    जब अर्जुन ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि किन घरों में कन्या का जन्म होता है तो भगवान श्री कृष्ण ने उत्तर दिया कि यदि किसी घर में पुत्र का जन्म होता है तो यह उसका भाग्य है लेकिन यदि पुत्री का जन्म होता है तो वह उस घर का सौभाग्य होता है। यानी बेटे का जन्म भाग्य से निर्धारित होता है परंतु बेटी का जन्म एक विशेष सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
    गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि एक घर में बेटी का जन्म उसी परिवार में होता है जहाँ शुद्धता सात्विकता और प्रेम का वातावरण होता है। यह घर अपने अच्छे कर्मों के कारण इस पुण्य लाभ को प्राप्त करते हैं।दूसरी ओर यह भी माना जाता है कि एक घर में जहां बेटी का जन्म होता है, वहां परिवार को आर्थिक समृद्धि सुख-शांति और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसीलिए भारत में प्राचीन समय से ही बेटी को लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
    कहा जाता है कि भाग्य से बेटे होते हैं, लेकिन सौभाग्य से बेटियां होती हैं। यह कहावत इस बात को पूरी तरह से व्यक्त करती है कि बेटियां घर में आने से न केवल परिवार को मानसिक शांति मिलती है, बल्कि एक प्रकार का आत्मिक शुद्धिकरण भी होता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, कन्या का जन्म उस परिवार में होता है जहाँ पूर्वजन्मों के पुण्य और अच्छे कर्म होते हैं। यह परिवार अपने कर्मों के कारण ही इस सौभाग्य को प्राप्त करता है और ऐसे घरों में माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी होता है।
    इस पुराण के अनुसार, एक बेटी का जन्म घर में खुशियाँ और समृद्धि लेकर आता है। यह दर्शाता है कि जीवन का असली सुख केवल भौतिक संपत्ति में नहीं, बल्कि मानसिक शांति, प्रेम, और सौभाग्य में छिपा होता है। इस प्रकार, गरुड़ पुराण के उपदेशों को समझकर हम यह जान सकते हैं कि बेटियों का जन्म एक भाग्यशाली और पवित्र घटना है। यह समाज के लिए एक संदेश है कि हमें बेटियों को समान सम्मान और प्रेम देना चाहिए, क्योंकि वे न केवल हमारे जीवन में खुशियाँ लाती हैं, बल्कि हमारे कर्मों का फल भी होती हैं।

  • रविवार के विशेष उपाय: सूर्य मजबूत होंगे तो चमकेगा भाग्य, दूर होंगी बीमारी और बाधाएं

    रविवार के विशेष उपाय: सूर्य मजबूत होंगे तो चमकेगा भाग्य, दूर होंगी बीमारी और बाधाएं


    नई दिल्ली । ज्योतिष के अनुसार रविवार सूर्यदेव को समर्पित होता है। सूर्य को आत्मा, तेज, स्वास्थ्य और राजसत्ता का प्रतीक माना गया है। यदि कुंडली में सूर्य कमजोर हो, तो व्यक्ति को बार-बार अपमान, असफलता, रोग और करियर में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। लेकिन यदि रविवार के उपाय समय पर और नियमित रूप से किए जाएं, तो सूर्य मजबूत होकर जीवन में स्थिरता, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।

    रविवार के असरदार उपाय

    1. उगते सूर्य को अर्घ्य दें

    सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद तांबे के पात्र में जल, लाल पुष्प और थोड़ा गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। इस दौरान मंत्र ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का 11 या 21 बार जप करें। यह उपाय सूर्य को बल देता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।

    2. लाल रंग का दान और उपयोग

    रविवार को लाल वस्त्र पहनें और जरूरतमंद को लाल कपड़ा, गुड़ या गेहूं का दान करें। इस उपाय से मान-सम्मान बढ़ता है और आर्थिक अड़चनें दूर होती हैं।

    3. सूर्य स्तुति और दीप प्रज्ज्वलन

    घर के मंदिर में घी का दीपक जलाकर आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य चालीसा का पाठ करें। इससे मानसिक कमजोरी दूर होती है और निर्णय क्षमता मजबूत होती है।

    4. पिता और वरिष्ठों का आशीर्वाद लें

    रविवार को पिता, गुरु या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सम्मान करें। उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य का शुभ प्रभाव बढ़ता है और जीवन में स्थिरता आती है।

    5. तांबे से जुड़े उपाय

    रविवार को तांबे के बर्तन में जल पीना या कमर में तांबे का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। इससे स्वास्थ्य और आत्मबल में वृद्धि होती है और नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।

    6. नौकरी-व्यापार में बाधा हो तो उपाय

    यदि करियर में बार-बार अड़चन आ रही हो, तो किसी मंदिर में गुड़ और गेहूं का दान करें और सूर्यदेव से सफलता की प्रार्थना करें। यह उपाय व्यवसाय और नौकरी में बाधाओं को दूर करने में मदद करता है।

    रविवार के उपाय क्यों जरूरी हैं?

    ज्योतिष में सूर्य को कुंडली का राजा माना गया है। मजबूत सूर्य व्यक्ति को नेतृत्व क्षमता, सम्मान, सरकारी सहयोग और उत्तम स्वास्थ्य देता है। रविवार को नियमित रूप से किए गए उपाय न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं बल्कि जीवन में नकारात्मकता को भी दूर करते हैं।

  • बसंत पंचमी 2026: ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए विशेष भोग अर्पित करें

    बसंत पंचमी 2026: ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए विशेष भोग अर्पित करें


    नई दिल्ली । बसंत पंचमी का पर्व हर वर्ष हिंदू परंपरा में विशेष रूप से ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह दिन उन सभी छात्रों, शिक्षकों, और विद्वानों के लिए बहुत महत्व रखता है, जो शिक्षा और बुद्धि में वृद्धि चाहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और सही विधि से मां सरस्वती की पूजा करने से न केवल शिक्षा में सफलता मिलती है, बल्कि जीवन की रुकावटें भी दूर होती हैं। साथ ही, पूजा में भोग का भी खास स्थान है, जो देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक माना जाता है।

    बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व

    बसंत पंचमी पर पीले रंग को विशेष महत्व दिया जाता है, और यह रंग ज्ञान, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन मां सरस्वती को केसरिया मीठे चावल अर्पित करने की परंपरा है। केसर और हल्दी से बने ये चावल देवी सरस्वती को प्रिय माने जाते हैं। इन चावलों का अर्पण करने से बुद्धि में वृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में इसे सुख-समृद्धि और वैभव का संकेत माना जाता है।

    पारंपरिक मिठाइयों का भोग

    केसरिया चावल के अलावा इस दिन पीली बूंदी के लड्डू, मालपुआ, और बेर जैसे मौसमी फलों का भी भोग अर्पित किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, पीली बूंदी के लड्डू अर्पित करने से वाणी में मधुरता और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। वहीं, मालपुआ को खासकर उत्तर भारत में देवी सरस्वती को अर्पित किया जाता है, जो खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बेर जैसे मौसमी फलों का भोग भी विशेष रूप से प्रिय माना जाता है, और यह देवी को अर्पित करने के बाद ही खाने की सलाह दी जाती है।

    सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक स्पष्टता के लिए भोग

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सही भोग अर्पित करने से कई लाभ मिलते हैं। विशेष रूप से, पीले फल और मिठाइयों का अर्पण मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है। सफेद चंदन, पीले फूल, और मिश्री का भोग नकारात्मक ऊर्जा को कम करने और घर में शांति बनाए रखने में सहायक माना जाता है। वहीं, शहद का भोग अर्पित करने से वाणी दोष दूर होते हैं और बोलचाल में मधुरता आती है।

    2026 में बसंत पंचमी शुक्रवार को

    इस बार, 2026 में बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है, जो विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिन लक्ष्मी जी का भी दिन माना जाता है। इस दिन, मां सरस्वती को भोग लगाने के बाद, विशेष रूप से जरूरतमंद बच्चों में पढ़ाई की सामग्री और पीले रंग की खाने की चीजें बांटना बहुत फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस प्रकार का दान न केवल विद्या में सफलता दिलाता है, बल्कि आर्थिक बाधाओं को भी दूर करता है।

  • माघ माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि: जानिए 11 जनवरी 2026 के शुभ और अशुभ काल

    माघ माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि: जानिए 11 जनवरी 2026 के शुभ और अशुभ काल


    नई दिल्ली । आज 11 जनवरी 2026 माघ माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह दिन रविवार के रूप में आ रहा है, जो कि विशेष महत्व रखता है। इस दिन, चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र का संगम हो रहा है जो कि कई प्रकार के शुभ योगों को जन्म देता है। साथ ही इस दिन सुकर्मा और धृति योग का भी निर्माण हो रहा है जो कार्यों में सफलता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। इन योगों का प्रभाव विशेष रूप से शुभ कार्यों में देखा जा सकता है।

    शुभ काल

    अगर आप किसी विशेष काम को लेकर परेशान हैं या किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत ही शुभ है। विशेष तौर पर, निम्नलिखित मुहूर्त और काल आपके लिए उत्तम साबित हो सकते हैं

    अभिजीत मुहूर्त 12:13 PM – 12:56 PM यह समय विशेष रूप से व्यापार, अध्ययन, या किसी नई योजना की शुरुआत के लिए आदर्श होता है।
    अमृत काल 11:06 AM – 12:52 PM इस दौरान किए गए कार्यों का फल अच्छे और स्थायी होते हैं। यह समय किसी भी शुभ कार्य के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
    ब्रह्म मुहूर्त 05:38 AM – 06:26 AM यह समय आत्मिक उन्नति, ध्यान, पूजा और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए बहुत लाभकारी होता है।

    अशुभ काल

    जहां शुभ समय का महत्व होता है, वहीं अशुभ कालों को जानना भी उतना ही आवश्यक है। अशुभ कालों में किसी भी महत्वपूर्ण काम को शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन समयों में कार्यों में विघ्न आ सकते हैं या नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आज के दिन निम्नलिखित अशुभ कालों से बचने की सलाह दी जाती है:

    राहू काल 4:34 PM – 5:55 PM इस दौरान कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें, क्योंकि राहू काल में कार्यों में विघ्न और समस्याएं आ सकती हैं।

    यम गण्ड 12:34 PM – 1:54 PM यह समय भी शुभ नहीं होता और इसे टालना चाहिए।
    कुलिक 3:14 PM – 4:34 PM इस समय किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से बचें।
    दुर्मुहूर्त 04:29 PM – 05:12 PM इस समय में कामों में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए इसे भी अनदेखा करें।
    वर्ज्यम 12:28 AM – 02:16 AM यह समय रात में होता है और इसका प्रभाव विशेष रूप से रात के समय किया गया कार्य पर पड़ता है। सूर्य और चंद्रमा का समय,सूर्योदय: 7:14 AM, सूर्यास्त: 5:55 PM, चन्द्रोदय: 11 जनवरी 2026, 12:42 AM,चन्द्रास्त: 11 जनवरी 2026, 12:16 PM आज के पंचांग के अनुसार, यह दिन खासतौर पर मानसिक और शारीरिक उन्नति के लिए उपयुक्त रहेगा, बशर्ते आप शुभ कालों का लाभ उठाएं और अशुभ कालों से बचें।

  • Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर मौन और स्नान क्यों बदल देता है जीवन की दिशा?

    Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर मौन और स्नान क्यों बदल देता है जीवन की दिशा?

    नई दिल्ली। Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या सनातन धर्म की सबसे पुण्यदायी तिथियों में मानी जाती है. माघ मास की इस अमावस्या पर गंगा स्नान और मौन व्रत को सबसे बड़ा तप कहा गया है. मान्यता है कि इस दिन मौन और संयम से किया गया स्नान आत्मा को शुद्ध करता है और जीवन में सुख-शांति का मार्ग खोलता है.

    मौनी अमावस्या पर स्नान इतना पुण्यदायी क्यों माना जाता है?
    धर्मग्रंथों के अनुसार इस दिन किया गया स्नान हजारों यज्ञों के बराबर फल देता है. विशेषकर त्रिवेणी संगम में स्नान को मोक्षदायी माना गया है. ऐसा विश्वास है कि मौनी अमावस्या पर देवता और पितृलोक के दिव्य शक्तियां पृथ्वी के समीप होती हैं, जिससे स्नान, दान और जप का फल कई गुना बढ़ जाता है. इसी कारण प्रयागराज, हरिद्वार और काशी जैसे तीर्थों में इस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.

    मौन व्रत को शास्त्रों में सबसे कठिन तप क्यों कहा गया है?
    “मौनी” शब्द का अर्थ है मौन धारण करने वाला. शास्त्रों में कहा गया है कि वाणी पर संयम रखना सबसे कठिन तप है. मौनी अमावस्या पर मौन रहने से व्यक्ति अपने भीतर की नकारात्मकता, क्रोध और अस्थिर विचारों को शांत कर पाता है. यह दिन आत्मचिंतन और ध्यान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि मौन व्रत से किया गया जप और ध्यान सीधे आत्मा को स्पर्श करता है, जिससे आध्यात्मिक उन्नति होती है. यही कारण है कि ऋषि-मुनि इस दिन मौन साधना को सर्वोच्च तप बताते हैं.
    मौनी अमावस्या 2026 की सही तिथि क्या है? भ्रम दूर करें
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या तिथि में किया गया स्नान और दान कई गुना पुण्य फल देता है, इसलिए मौनी अमावस्या 2026 की तिथि जानना जरूरी है.

    मौनी अमावस्या 2026 के शुभ मुहूर्त
    सूर्योदय: प्रातः 07:15 बजे
    सूर्यास्त: सायं 05:49 बजे
    चंद्रास्त: सायं 05:20 बजे
    ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 से 06:21 बजे तक
    अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 से 12:53 बजे तक
    विजय मुहूर्त: दोपहर 02:17 से 3:00 बजे तक
    गोधूलि मुहूर्त: सायं 05:46 से 06:13 बजे तक
    दान और पुण्य का विशेष योग
    मौनी अमावस्या पर अन्न, वस्त्र, तिल, घी और कंबल का दान विशेष फलदायी माना जाता है. पितरों के निमित्त तर्पण करने से पितृ दोष शांत होने की मान्यता भी जुड़ी है. कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग खोलते हैं.

    मौनी अमावस्या हमें सिखाती है कि शब्दों से अधिक शक्ति मौन में होती है. एक दिन का संयम और साधना व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाती है. यही कारण है कि इस दिन मौन रहना केवल परंपरा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का सबसे बड़ा तप माना गया है.

    ये भी पढ़ें: कब है मौनी अमावस्या 18 या 19 जनवरी? जानें सही तिथि

    मौनी अमावस्या पर स्नान क्यों किया जाता है?
    धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है.

    मौनी अमावस्या पर मौन व्रत का क्या महत्व है?
    इस दिन मौन धारण करने से वाणी पर संयम आता है, मन शांत होता है और इसे शास्त्रों में सबसे बड़ा तप माना गया है.

    मौनी अमावस्या 2026 कब है?
    मौनी अमावस्या 2026 की तिथि 18 जनवरी की रात से शुरू होकर 19 जनवरी तक रहेगी, इस दिन स्नान और दान विशेष फलदायी माने जाते हैं.

    अगर आप सनातन धर्म और पर्व-त्योहारों से जुड़ी ऐसी ही विश्वसनीय जानकारियां पढ़ना पसंद करते हैं, तो इस लेख को जरूर शेयर करें.

  • सूर्य देव का सात घोड़ों के रथ पर सवार होने का रहस्य: धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण

    सूर्य देव का सात घोड़ों के रथ पर सवार होने का रहस्य: धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण


    नई दिल्ली ।14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिन सूर्य देव के उत्तरायण प्रवेश का प्रतीक है, जब वे धनु राशि को त्याग कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। भारतीय संस्कृति में सूर्य देव को एक दिव्य रथ पर सवार दिखाया जाता है, जिसे सात तेजस्वी घोड़े खींचते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन घोड़ों की संख्या सात ही क्यों है? इसके पीछे छिपा है एक गूढ़ धार्मिक और वैज्ञानिक रहस्य।
    धार्मिक दृष्टिकोण: सात घोड़े और वेदों के सात छंद
    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा द्वारा निर्मित सूर्य देव का रथ सात घोड़ों से खींचा जाता है। ये घोड़े मात्र पशु नहीं, बल्कि वेदों के सात प्रमुख छंदों का प्रतीक माने जाते हैं। इन छंदों में गायत्री, भ्राति, उष्णिक, जगती, त्रिस्तूप, अनुस्तूप और पंक्ति शामिल हैं। माना जाता है कि सूर्य की ऊर्जा इन छंदों के माध्यम से पूरे ब्रह्मांड में फैलती है और संपूर्ण सृष्टि को गति प्रदान करती है। रथ का पहिया काल चक्र का प्रतीक है, जो समय के निरंतर प्रवाह को दर्शाता है। इस तरह से, सात घोड़े सूर्य देव की दिव्य शक्ति और ब्रह्मांड की अनंत ऊर्जा को आकार देते हैं।
    ज्योतिषीय दृष्टिकोण: सप्ताह और समय का पहिया
    ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ‘काल पुरुष’ कहा गया है। रथ के सात घोड़े सप्ताह के सात दिनों का प्रतीक हैं। इन दिनों में रविवार से लेकर शनिवार तक का समय चक्र सूर्य की गति पर आधारित है। यह चक्र इस बात का प्रतीक है कि समय कभी ठहरता नहीं है और सूर्य देव की कृपा से ही संसार में दिन, रात और वर्षों की गणना संभव हो पाती है। ‘उत्तरायण’ के दौरान सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश से समय की गति और ऊर्जा को नया आयाम मिलता है, जो मानव जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकेत है।
    वैज्ञानिक दृष्टिकोण: सूर्य की ऊर्जा और जीवन का आधार
    वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, सूर्य की ऊर्जा ही जीवन का आधार है। सूर्य से निकलने वाली रौशनी और गर्मी पृथ्वी पर जीवन को संभव बनाती है। इन सात घोड़ों के माध्यम से यह प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया है कि सूर्य देव की ऊर्जा सात प्रमुख स्रोतों से पृथ्वी पर पहुंचती है, जिनमें से प्रत्येक का अपना महत्व है। यह ऊर्जा न केवल हमारे शरीर के लिए, बल्कि पूरे ब्रह्मांड के लिए भी अनिवार्य है।

    एक दिव्य संदेश

    सात घोड़ों का रथ न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समय और ऊर्जा के निरंतर प्रवाह का प्रतीक भी है। चाहे वह पौराणिक दृष्टिकोण हो या वैज्ञानिक, दोनों में सूर्य देव के रथ और सात घोड़ों के माध्यम से जीवन के अनंत चक्र और ऊर्जा के प्रभाव का गहरा संदेश छिपा हुआ है।

  • लोहड़ी 2026: 13 जनवरी को सूर्यदेव बदलेंगे चाल, करियर और धन के लिहाज से मिलेगी गुड न्यूज

    लोहड़ी 2026: 13 जनवरी को सूर्यदेव बदलेंगे चाल, करियर और धन के लिहाज से मिलेगी गुड न्यूज


    नई दिल्ली । लोहड़ी 2026: एक ज्योतिषीय नजरिया लोहड़ी का पर्व सिर्फ एक लोक-परंपरा का उत्सव नहीं है, बल्कि यह ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष महत्व रखता है। हर साल 13 जनवरी को मनाई जाने वाली यह तिथि सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश को लेकर होती है, जिसे उत्तरायण की शुरुआत के रूप में देखा जाता है। इस समय सूर्य की चाल बदलने के साथ ही पृथ्वी पर भी ऋतु परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू होती है।

    सूर्य का मकर राशि में प्रवेश
    सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही एक नई ऊर्जा का संचार होता है, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। मकर राशि में सूर्य का स्थान परिवर्तन करियर, धन, और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से बेहद शुभ होता है। इस दिन से शनि के साथ सूर्य का युति भी बनता है, जो स्थिरता और सफलता के नए मार्ग खोलता है।

    मंगलादित्य योग का निर्माण

    इस साल लोहड़ी के दिन विशेष रूप से एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग बन रहा है, जिसे ‘मंगलादित्य योग’ कहा जा रहा है। यह योग सूर्य और मंगल की नौवें भाव में उपस्थिति से बनता है। नौवां भाव भाग्य और धर्म का कारक होता है, और जब सूर्य और मंगल इस भाव में मिलते हैं, तो यह व्यक्ति के साहस, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को बढ़ाता है।

    उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा के लिए शुभ समय
    इस योग का प्रभाव विशेष रूप से उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा के इच्छुक जातकों पर सकारात्मक रूप से पड़ने वाला है। यह समय उनके लिए अच्छे अवसर लेकर आ सकता है, जिनके मन में विदेश जाने या उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना है। इसी प्रकार से, यदि आप नए बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सफल होने के योग लेकर आ सकता है।

    धन और करियर में प्रगति

    लोहड़ी का समय कई लोगों के लिए वित्तीय लाभ और करियर में प्रगति के लिहाज से बेहद शुभ रहेगा। विशेषकर वे जातक जिनका करियर लंबे समय से स्थिर था, उन्हें इस दिन के बाद नए अवसर मिल सकते हैं। यह समय नौकरी बदलने, प्रमोशन या अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त है।

    सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी
    लोहड़ी के दिन बने शुभ योगों से सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। जो लोग समाज में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इस समय में कोई खास सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। यही नहीं, आपके प्रयासों को लोगों से सराहना और समर्थन मिलेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में और भी बढ़ोतरी होगी।लोहड़ी 2026 का समय हर दृष्टि से खास होने वाला है, खासकर यदि आप अपने करियर, धन या सामाजिक जीवन में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। यह समय न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए उपयुक्त है, बल्कि यह सामूहिक रूप से भी समृद्धि और सफलता की ओर अग्रसर होने का संकेत दे रहा है। मंगलादित्य योग और सूर्य का मकर राशि में प्रवेश एक शुभ संकेत है, जिससे आने वाले समय में अच्छे अवसर और प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं।